Korba
कोरबा : कोतवाली के पास स्थित फोकट पर के कब्रिस्तान के पास हुआ सड़क हादसा इस सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत,मृतक गेरवा घाट का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक हर्ष जायसवाल पिता प्रहलाद जायसवाल बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी,,,
Korba
कोरबा : कोतवाली के पास स्थित फोकट पर के कब्रिस्तान के पास हुआ सड़क हादसा इस सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत,मृतक गेरवा घाट का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक हर्ष जायसवाल पिता प्रहलाद जायसवाल बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी,,,
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) tree base scheme पेड़ों की अंधाधुन कटाई ने पर्यावरण को तार तार करके रख दिया है वैसे तो केंद्र और राज्य सरकारें पेड़ों की कटाई के सम्बन्ध में कई नियम बनाये हुए है लेकिन सरे नियम धनाढ्यों और उधोग पति की तिजोरी में बंद है उधोगपति अपनी सुविधनुसार इन नियमों को बनाते और बिगड़ते रहते है सरकारें आंख मूंदे बैठी तमाशा देखती रहती है.
इसी के मद्देनजर कोरबा के योजनाकार रफीक मेमन ने पेड़ों को बचने और पर्यावरण को संरक्षित करने की एक योजना तैयार कर केंद्र और राज्य सरकारों को प्रेषित की थी लेकिन सरकार इस और ध्यान देने की बजाय योजना को ही रद्दी ढेर में डॉल दी लेकिन यह योजना तेलगाना के लोगों को काफी पसंद आयी और तेलगाना के मुखरा गांव में पेड़ों को संरक्षित करने डिजिटल अभियान चलाया गया है.

बतादे की छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के योजनाकार मोहम्मद रफीक मेमन द्वारा 16.08.2024 केंद्र एवं राज्य सरकार को एक योजना प्रेषित की थी वृक्षआधार जिस योजना में उन्होंने कहा था पेड़ों को संरक्षित करने के लिए हर पेड़ को एक डिजिटल आधार दिया जाए।जिससे पेड़ों की अवैध कटाई पर अंकुश लग सके और पेड़ों को संरक्षित किया जा सके किन्तु सरकार में कार्य करने की इच्छा शक्ति की भरी कमी इस योजना के क्रियान्वयन में बढ़ा कड़ी कर दी
भ्रष्ट अधिकारी चाहते ही नहीं की पेड़ों को डिजिटल आधार दिया जाये अगर ऐसा होता है तो वन विभाग में भ्रष्ट अधिकारीयों की काली कमाई पर ग्रहण लगने की सम्भावना बढ़ जाती है यही वजह है की अच्छी योजनाओ को लागु करने भ्रष्ट अफसर हिला हवाला कर जाते है.

#वृक्ष कौन सी प्रजाति का है।
#वृक्ष की लंबाई चौड़ाई कितनी है।
#वृक्ष की आयु क्या है।
#वृक्ष और कितनी आयु तक जीवित रह सकता है।
#वृक्ष पूर्णता स्वस्थ है कि नहीं।
#वृक्ष का पता।
#वृक्ष किसके द्वारा लगाया गया।

वृक्ष आधार से हर व्यक्ति को यह जानकारी होगी कि देश के किस जिले में किस प्रजाति के कितने वृक्ष हैं और उनकी क्या स्थिति है। मोहम्मद रफीक मेमन की योजना बहुत ही कारगर योजना हैं। जिसे हैदराबाद के तेलंगाना के मुखरा गांव में पेड़ों को संरक्षित करने के लिए लागू किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार से भी मोहम्मद रफीक मेमन ने अनुरोध किया है कि इस योजना को छत्तीसगढ़ में भी वृक्षों के संरक्षण के लिए जल्द से जल्द लागू किया जाए।
first solar eclipse of the year साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा. हालांकि, यह ग्रहण पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक होगा. क्योंकि चंद्रमा की केंद्रीय छाया पृथ्वी के दक्षिण से गुजरेगी. यह खगोलीय घटना यूरोप और नॉर्थ पोल के कुछ हिस्सों को चार घंटे के लिए अंधेरे में डुबो देगी. टाइम एंड डेटा वेबसाइट के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण का दीदार 814 मिलियन लोग कर सकेंगे.
उत्तरी-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग, यूरोप और उत्तरी रूस से दिखाई देगा. कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नार्वे, फिनलैंड और रूस में दिखाई देगा. लेकिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, फिजी, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात में भी देखा नहीं जा सकेगा.

जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूरी तरह से रोक देता है, तब सूर्य ग्रहण होता है. यह घटना वैज्ञानिकों के लिए जितनी दिलचस्प होती है, उतनी ही रोमांचक आम लोगों के लिए भी होती है. सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से चार तरह के होते हैं:
1. पूर्ण ग्रहण (Total Eclipse): जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है और सूर्य की बाहरी परत (कोरोना) दिखाई देती है.
2. वलयाकार ग्रहण (Annular Eclipse): जब चंद्रमा सूर्य के बीच में आ जाता है, लेकिन उसका आकार छोटा होने के कारण सूरज का किनारा एक चमकती अंगूठी की तरह दिखता है.
3. आंशिक ग्रहण (Partial Eclipse): जब चंद्रमा सूर्य का सिर्फ एक हिस्सा ढकता है. 29 मार्च 2025 को ऐसा ही होगा.
4. संकर ग्रहण (Hybrid Eclipse): यह ग्रहण कुछ जगहों पर पूर्ण तो कुछ जगहों पर वल्याकार ग्रहण की तरह दिखता है.

इस साल दो सूर्य ग्रहण पड़ने वाले हैं. पहला तो 29 मार्च को ही होगा जब आंशिक सौर ग्रहण यूरोप, उत्तर अफ्रीका और नॉर्थ पोल के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. वहीं दूसरा 21 सितंबर को भी आंशिक सौर ग्रहण होगा जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नजर आएगा. हालांकि ये दोनों पूर्ण ग्रहण नहीं होंगे, लेकिन फिर भी खगोल प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए यह साल काफी खास रहेगा.
यह ग्रहण लगभग चार घंटे तक चलेगा. ग्रहण की शुरुआत सुबह 7:50 बजे (पेरिस समयानुसार) होगी. जिसका अधिकतम प्रभाव11:47 बजे तक रहेगा और ये दोपहर 1:43 बजे के करीब समाप्त होगा. जो लोग ग्रहण की केंद्रीय रेखा के करीब होंगे, उन्हें सूर्य का अधिक बड़ा हिस्सा ढका हुआ नजर आएगा.
ग्रहण को देखने के लिए साफ मौसम बेहद जरूरी होगा. इसलिए ऐसी जगहों का चुनाव करें जहांं बादल कम हो. ऊंचे इलाकों या ऐसी जगहों से इसे देखना बेहतक रहे जहां मौसम स्थिर रहता है. वहीं सुरक्षित आई एक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करें. बिना किसी सुरक्षा उपाय के सूर्य की ओर सीधे न देखें. स्पेशल सोलर ग्लासेस या टेलीस्कोप का इस्तेमाल करें.

Horoscope for today 27 February 2025 आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपकी कोई बड़ी डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको किसी घर मकान की खरीदारी करने से पहले अपने पिताजी से राय लेनी होगी और आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से से बचना होगा। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, वहां से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बेवजह जोखिम लेने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप किसी के बहलाने फुसलाने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचे। आपको अपने कारोबार में क्वालिटी को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।

आज के दिन आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा, लेकिन वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप जीवनसाथी की डिमांड पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको पारिवारिक मामले घर में रहकर निपटाने होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों से उनकी सराहना करेंगे, जिससे उन्हें प्रमोशन भी मिलता दिख रहा है।

आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। जीवनसाथी आपके लिए आप कुछ कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़े में पडने से अच्छा है कि आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करें।

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने नौकरी से संबंधित किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपको बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको दिल के बजाय दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। आप किसी पर आंख मूंदकर कर भरोसा ना करें। किसी दूसरे के मामले में बोलना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने आलस्य के चक्कर में पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपके मन में कामों को लेकर उलझनें रहेंगी। लेकिन आपको उन्हे निपटाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों की जरूरत पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान दें। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

आज आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें में दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में तेजी आएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। अपने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपने कर्जो से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपको परेशानी देंगे। आपका कोई धन को लेकर यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

आज का दिन आपके लिए सेहत में नरम रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचे। आपको अपने कामों को सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन रहेगी। किसी छोड़ी हुई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें विद्यार्थियों को जीत अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
रायपुर Illegal cattle transportation in CG दिनांक 19 फरवरी को थाना माना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन के पीछे डाला में मवेशी भरकर परिवहन करते माना की ओर आ रहे है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी पाईंट लगाया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन के अंदर 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पीछे जाकर देखने पर पाया गया कि डाला तिरपाल से ढ़का हुआ था, तिरपाल को खोलकर देखने पर डाला में मवेशी थे। मवेशियों के संबंध में पूछताछ करने व परिवहन करने के संबंध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर व्यक्तियों द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुये किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *11 नग मवेशी तथा घटना में प्रयुक्त अशोक लिलैंड वाहन क्रमांक सी जी 04 एन पी 9077 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं* के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
*01. विकास कुमार वर्मा पिता मां लखन वर्मा उम्र 26 साल निवासी कबीर आश्रम के पास वार्ड नंबर 04 चौरंग थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार।*
*02. संतोष यादव पिता लालाराम यादव उम्र 47 साल निवासी यादव मोहल्ला वार्ड नंबर 08 लिटिया दादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद।*
*03. शेष नारायण यादव पिता गिरवर यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम लालपुर शिव मंदिर के पास बागबाहरा जिला महासमुंद।*
*04. ख़ोरबहारा यादव पिता पुहुप राम यादव उम्र 39 साल निवासी वार्ड नंबर 02 हाथी सर अहीर पर तार बोर्ड थाना तारबोड़ जिला नवापाड़ा ओडिशा।*
रायपुर Clan Appreciation Program आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन हमशिरा ग्रुप की जानी से आज सम्मान समारोह में स्टेटस होली सटीक पब्लिक स्कूल के नूरु सुबह हाल में महिलाओं का नोट कंपटीशन किया गया जिसमें 90 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया इसमें बुशरा परवीन आलिया बेगम हजरत नजमा बेगम ने जज की भूमिका निभाई जिसमें तैयब सिद्दीकी ने बेहतरीन नात पड़ी वही खिदमते खल्क के खिदमत के लिए उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सैयद सलमा शगुफ्ता शिरीन नाहिदा कुरैशी को उनकी बेदाग़ कलाम के लिए सम्मान से नवाजा गया.
इसके अलावा जिन बहनों ने भी नात कंपटीशन में हिस्सा लिया फाउंडेशन ने उनका भी हौसला अफ़ज़ाई कर सर्टिफिकेट और गिफ्ट से नवाजा और उनके बेहतरीन मुस्तकबिल के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी गयी.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड की नव नियुक्त पार्षद अर्जुमन ढेबर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष की वालीदा अतिया बेगम और निखत खान थे.
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा हर साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगह मेडिकल, ब्लड डोनेशन कैंप, नेत्र जांच ओर ऑपरेशन,वृक्षारोपण, शादी के लायक लड़कियों और लड़कों का परिचय सम्मेलन करवाना अभी हाल में18जनवरी को ही रायगढ़ जिले में 9 लोगों की इज्तेमाई शादी करवाई गई है ।

अपने कौम के छोटे बच्चे बच्चियों के दिनी जब्बे को बेदार करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए नन्हे रोजेदार,अज़ान कंपटीशन, कुरान मुकम्मल, इस्लामिक क्विज कंपटीशन,आदि प्रोग्राम करवाकर छोटे बच्चो की हौसला अफजाई की जाती है.शिक्षा में जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग शहरों में ईदी कलम की,कलम और किताब बांटना और छोटे बच्चों की कोचिंग क्लास,पर्सनैलिटी डेवलपमेंट,करवाते है खवातीनों के हुनर आजमाने के लिए मेहंदी कंपटीशन ,नात कंपटीशन, कुकिंग कंपटीशन ,बेस्ट से बेस्ट खेलों का आयोजन करवाते हैं। इसी क्रम में आज यह आयोजन किया गया है.

हमशिरा ग्रुप की रायपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नाज़मा परवीन का कहना है जिस तरह हमारे भाई क़ौम की खिदमत कर रहे हैं हम सभी इस्लामी बहनों का भी फर्ज बनता है कि ऐसे नेक कामों में अपने भाइयों की मदद करें इसके लिए हर जिले में हमशिरा ग्रुप बनाया जाता है
ताकि हम इस्लामी बहने भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए अलग-अलग वक्त पर होने वाले प्रोग्राम में बढ़ के अपने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के सारे कामों को कर सकें इस फेडरेशन का मकसद सिर्फ और सिर्फ खिदमत ए खल्क यानी मानव सेवा है,इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में रायपुर हमशीरा जिला अध्यक्ष नूरजहा बाजी, राहत बाजी, तबस्सुम बाजी, हमीदा बाजी, सहनाज़ बाजी, नसीम बाजी,और तौसीफ भाई ने अहम योगदान दिया.
कोरबा। Infighting aboard HMS एच.एम.एस. यूनियन कोरबा क्षेत्र में आंतरिक विवाद गहराता जा रहा है। यूनियन के महामंत्री ए. विश्वास पर अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से बदनाम करने का आरोप लगा है। इसे संगठन विरोधी कार्य मानते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने ए. विश्वास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और संगठन से निष्कासन की मांग की है।

यह फैसला 23 फरवरी को शाम 6 बजे बांकी मोंगरा स्थित एच.एम.एस. कार्यालय में हुई एक आवश्यक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र मिश्रा ने की, जिसमें यूनियन के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में क्षेत्रीय जे.सी.सी. सदस्य अजीत पांडेय, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य बलराम साहू, ढेलवाडीह अध्यक्ष एस.पी. सिदार, सिंघाली अध्यक्ष शिव कुमार साहू, सिंघाली सचिव गौतम, बगदेवा सचिव मनोज सिंह, बगदेवा अध्यक्ष मनबोध, बल्गी सचिव रामनाथ, बल्गी अध्यक्ष खम्मन सिंह, बांकी अध्यक्ष भोलाराम पटेल, बांकी सचिव भुनेश चंद्रा, सुराकछार अध्यक्ष प्रदीप और सुराकछार के सुरेश चंद्रा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Horoscope for today 26 February 2025 आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा। आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आप शांत रहें, नहीं तो आपकी लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा सहयोग देंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको आना जाना लगा रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर असमंजस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको किसी से वादा सोच समझकर करना होगा, तभी वह उसे पूरा कर सकेंगे।

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आप अपने कारोबार के कामों को लेकर भागदौड़ में अधिक रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। संतान को किसी परीक्षा के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा ना करें और अपने खर्चों को नियंत्रण में करने की कोशिश करें। अपने धन का कुछ हिस्सा आप गरीबों की सेवा में लगाएंगे। आपका कोई मित्र यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर में किसी नई चीज को लेकर आ सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक का रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं पूरा करने में समस्या आएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। बिजनेस में आपका कोई पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से उठाएंगी। आप यदि कहीं जाएं, तो वहां आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले। जो किसी को बुरी लगे। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से मात दे सकेंगे। आपकी कला में निखार आएगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, लेकिन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

आज का दिन नौकरी के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनप सकता हैं। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर सकते हैं। यदि आपको कोई त्वचा से संबंधित समस्या थी, तो उसे आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनके व्यापार में आज उन्हें किसी योजना से अच्छा बेनिफिट मिलेगा, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किस सामाजिक कार्य में आप चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी दूर रहे गए परिजन की आपको याद सता सकती है।
कोरबा Korba Consumer Forum खराब गुणवत्ता वाली ई-स्कूटी बेचने और ग्राहक की समस्याओं को अनदेखा करने के मामले में कोरबा उपभोक्ता फोरम ने एक बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल कोरबा के अमरैया पारा में रहने वाली सोनिया सलूजा ने 19 जनवरी 2024 को काइनेटिक की ‘ई-स्कूटी’ उनके अधिकृत डीलर ‘शिवम मोटोकॉप’ के ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित शोरूम से खरीदी, लेकिन इस स्कूटी में डिस्प्ले समेत कई गंभीर खराबियां थीं। शुरुआत से ही डिस्प्ले में समस्या थी, और समय-समय पर अन्य तकनीकी दिक्कतें भी सामने आईं।

बार-बार शोरूम से संपर्क किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। बल्कि शो रूम बंद करने की बात कह ग्राहक सोनिया से ही अभद्रता की गई। इसके कुछ समय बाद, शोरूम को ही बंद कर दिया गया, जिससे सोनिया को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोनिया ने इस समस्या के समाधान के लिए अपने अधिवक्ता राशि सचदेवा के माध्यम से 10 अक्टूबर 2024 को लीगल नोटिस भेजा, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, सोनिया ने उपभोक्ता फोरम का रुख किया और मामला दायर किया।

कोरबा उपभोक्ता फोरम ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को सुनते हुए एक सख्त फैसला सुनाया। जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग की अध्यक्ष रंजना दत्ता और सदस्यों ममता दास और पंकच देवड़ा ने पीड़िता के पक्ष में निर्णय देते हुए आदेश दिया कि संचालक को स्कूटी सुधारने या उसी मॉडल की नई स्कूटी की कीमत वापस करनी होगी। इसके साथ ही, पीड़िता को आर्थिक क्षति के रूप में 20 हजार रुपये, मानसिक क्षति के रूप में 20 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में 3 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश भी दिया गया।
फोरम ने यह भी आदेश दिया कि यदि संचालक निर्धारित 1 महीने के भीतर यह भुगतान नहीं करता, तो उसे 6 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि अदा करनी होगी।
अधिवक्ता राशि सचदेवा ने इस फैसले को लेकर कहा, “यह निर्णय उपभोक्ता अधिकारों की महत्वपूर्ण जीत है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए, और उपभोक्ता फोरम ने इस मामले में सही न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। यह सुनिश्चित करता है कि कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं में सुधार करें और उपभोक्ताओं के साथ कोई अन्याय न हो।”
Bilaspur Crime Breaking सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में एक जूनियर डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. मेडिसिन विभाग के प्रमुख (एचओडी) डॉ पंकज टेम्भूर्णीकर के खिलाफ जूनियर महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न और अनुचित स्पर्श के आरोप लगाए हैं. इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पीड़िता, जो कि एक पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों से वह इस उत्पीड़न का शिकार हो रही थीं. पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. जब मामला बढ़ा तो इसे विशाखा समिति को सौंपा गया, लेकिन वहां भी उचित कार्रवाई नहीं हुई.
इसके बाद महिला डॉक्टर ने प्रदेश के डॉक्टर फेडरेशन संगठन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर न्याय की मांग की. इस पर संगठन ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हस्तक्षेप करने की अपील की. बढ़ते दबाव के बीच सिम्स प्रशासन ने डॉ. टेम्भूर्णीकर को परीक्षा कार्य से अलग करने का निर्णय लिया.
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 351, 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सिम्स मेडिकल कॉलेज पहले भी महिला डॉक्टरों और स्टाफ के साथ उत्पीड़न के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. इस घटना ने एक बार फिर वहां की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सिम्स प्रबंधन की ओर से भी कहा गया है कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.