कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Korba Govt Jobs जिला पंचायत 13 विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है विज्ञप्ति के अनुसार छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” कोरबा जिला/विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्रीय समन्वयक-07, लेखापाल 01, लेखा सह एमआईएस सहायक-04, भृत्य-01 कुल 13 रिक्त (संविदा) पदों हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों से वांक्षित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 28.02.2025 से 20.03.2025 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।
कोरबा बाँकीमोंगरा (विमल सिंह) नगर पालिक परिषद बाकी मोगरा में आज अध्यक्ष सहित 30 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित था जिसमें श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे इस कार्यक्रम में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया पार्षदों का आरोप है कि फ्लेक्स में सांसद जो ज्योत्सना महंत का फोटो नहीं लगाया गया एवं ऐसा करके शासन में सांसद का अपमान किया है इसलिए कांग्रेस के 13 पार्षदों में शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया है.
कांग्रेस पार्टी आरोप लगाया है कि कार्यक्रम सरकारी है लेकिन पूरे कार्यक्रम को भाजपा मय कर दिया गया है वहीं कांग्रेस पार्षदों के लिए बैठने की कोई जगह नहीं बनाई गई.
बताते चले कि बाँकीमोंगरा नगर पालिका का यह पहले चुनाव 30 वार्डों में 13 पार्षद कांग्रेस के 10 भाजपा और छह निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं जिनका शपथ ग्रहण समारोह आज होना था शपथ के पूर्व ही यह शपथ ग्रहण समारोह अपने आप में विवादित हो गया था क्योंकि यह कार्यक्रम बाकी मोगरा के मुख्य चौक में आयोजित किया गया था जिसमें सड़क को पूरा बाधित कर दिया गया था जब इसका विरोध शुरू हुआ तो प्रशासन ने थोड़ा सड़क छोड़कर टेंट लगवाया जिससे विवाद तो थम गया अब ज्योत्स्ना महंत का फोटो नहीं लगाकर प्रशासन ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है
इस बीच तहसीलदार ने कांग्रेस पार्षदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नाराज़ पार्षदों अपनी मांग पर अड़े रहे.
WEB DESK : Newlyweds die on their wedding night शहर बहराइच की यह घटना दिल दहला देने वाली है. यहां दो परिवारों में शादी की खुशियां मातम के शोर में खो गईं. अपने 22 साल के लड़के की बारात विदा कराके घरवाले 20 साल की लड़की को बहू बनाकर घर लाते हैं.
Newlyweds die on their wedding night
Newlyweds die on their wedding night
घर में खुशियां छा जाती हैं. शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन एक साथ कमरे में जाते हैं, लेकिन सुबह दोनों का कमरा नहीं खुलता है. कुंडी बजाने पर भी जब दोनों का कमरा नहीं खुलता है तो दूल्हे का छोटा भाई खिड़की के रास्ते कमरे में कूदता है.
लेकिन, यह क्या कमरे में दूल्हा-दुल्हन मृत हालत में मिलते हैं. वो जल्दी से कुंडी खोलता है तो बाकी परिवार आकर जगाने की कोशिश करता है, लेकिन उनके शरीर ठंडे थे. घर में हाहाकार की स्थिति मच जाती है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। जब दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया तो जो वजह सामने आई, वो चौंकाने वाली थी.दोनों को एक साथ हार्ट अटैक आया था. जिसमें दोनों की मौत हो गयी, क्या यह सच में संभव है? दोनों इतनी कम उम्र के युवा इन्हें कैसे ये हो सकता है? मौत के बाद जिसे भी इस खबर का पता चला तो लोग हैरान है.
हृदयरोग विशेषज्ञ फोर्टिस हॉस्पिटल के कॉर्डियोलॉजिस्ट व चेयरमैन डॉ अजय कौल कहते हैं कि कोरोना महामारी के बाद चीजें पूरी तरह बदल गई हैं. हम नंबर और डेटा को छोड़ भी दें तो आप खुद भी हर दिन ऐसी खबरें पढ़ रहे होंगे जिसमें लोग चलते-फिरते हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. ये साइलेंट हार्ट अटैक हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है. डॉ कौल कहते हैं कि इसके पीछे कोरोना महामारी कैसे वजह हो सकती है,इसे समझना होगा.
कोरोना एक RNA वायरस है. ऐसे वायरस की वजह से खून में थक्का जम जाता है या ब्लॉकेज हो जाता है जिससे हृदय में रक्त का प्रवाह आसामान्य हो जाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है. इस घटना को एक डॉक्टर के तौर पर मैं केवल एक ऐसे इंसीडेस की तरह देखता हूं जैसे अचानक दो प्लेन क्रैश हो जाएं. यह घटना एक्स्ट्रीमली रेयर है. इसे सेक्सुअल एक्टिविटी के साथ भी पूरी तरह से नहीं जोड़ा जा सकता है.
सेक्सुअल एक्टिविटी भी बने वजह?Newlyweds die on their wedding night
Newlyweds die on their wedding night
इस मामले में सबसे पहले फैमिली हिस्ट्री देखनी चाहिए. ऐसा हो सकता है कि दोनों को पहले से ही हार्ट की प्रॉब्लम हो, यह कोई बड़ी बात नहीं है कि दो ऐसे लोगों की शादी हो गई हो जिन्हें हार्ट प्रॉब्लम हो. स्ट्रेस, हालात और सेक्सुअल एक्टिविटीज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया हो. एक तरह से ये एक सिर्फ मौके की बात है कि दो लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया तो उसे अंध विश्वास से जोड़ दिया जाए. इसे मैं तो पूरी तरह से एपेडमिक के बाद हार्ट की बढ़ी समस्याओं से जोड़कर ही देख पा रहा हूं.
छोटे शहरों में भी वही लाइफस्टाइल Newlyweds die on their wedding night
डॉ कौल ने कहा कि आजकल मानसिक तनाव या एंजाइटी बहुत कॉमन समस्या बन गया है. इसके अलावा इंटरनेट की उपलब्धता अब हर ग्रामीण और शहरी के पास है. रात-रात भर जागकर मोबाइल पर वक्त बिताना, उस पर तनाव, फास्टफूड का इस्तेमाल और नींद पूरी नहीं होने से दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. अब खराब लाइफस्टाइल सिर्फ बड़े शहरों का हिस्सा नहीं रही. इन्हीं सब कारणों से हार्ट अटैक या दिल के दौरे की संभावना ज्यादा हो गई है.
बचाव के लिए क्या करें Newlyweds die on their wedding night
ऐसी घटनाएं अक्सर लोगों को डरा देती हैं. लेकिन, हमें अपने दिल के बारे में कई बातें पता होनी चाहिए. मसलन दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से अनुशासन और अपने नियंत्रण में रखना होगा. आप अपने दिल को स्वस्थ रखने का यह तरीका अपना सकते हैं.
दिल के लिए दिमाग को स्वस्थ रखें: आपको अपने दिल को सेफ रखने के लिए अपने दिमाग को स्ट्रेस फ्री रखना होगा. ये आप तभी कर पाएंगे जब आपकी जीवनशैली नियंत्रित हो.
अपने खानपान का ध्यान रखें: आप भोजन में क्या ले रहे हैं, इससे आपके दिल पर क्या असर पड़ रहा है, इसे भी समझना चाहिए. तैलीय भोजन, ज्यादा वसायुक्त खाद्य पदार्थ आपके दिल पर बोझ बनते हैं. इसलिए आपको खाने में हरी सब्जियां, विटामिन-सी युक्त फल आदि लेना चाहिए.
पैरों को काम पर लगाएं: दिल को हेल्दी रखने के लिए आप अपने पैरों को काम पर लगाएं. हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है कि आप जीवनशैली में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने को अहमियत दें. इसके अलावा सबसे जरूरी है कि कुछ भी असामान्य महसूस होने पर हृदय की जांच जरूर कराएं
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)रमजान का पाक महीने के इंतजार मे हर मोमिन बांह फैलाये खड़ा रहता है बारकतो और रहमतों का महीना रमजान के शुरू होते ही मस्जिदों मे रौनक बढ़ जाती है मोमिन रमजान के पहले ही इफ्तारियों की तैयारी करने लगता है सेवाइयों की दुकाने सजने लगती है आज चाँद रात है अर्थात रमजान की पहली तरावीह आज सभी मस्जिदों मे अदा की जायेगा जगह जगह से हाफिजे कुरान कोरबा पहुंच चुके है.
Ramadan
Ramadan
सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर आरिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया की कोरबा और एतराफ की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी कोरबा में मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, सीएसईबी का नूरी मस्जिद, ट्रांसपोर्ट नगर मदरसा गौसिया, तुलसी नगर आला हजरत मस्जिद, कॉलरी मस्जिद एस ई सी एल सहित एतराफ की मस्जिदों जैसे कुसमुंडा CSEB पश्चिम, दर्री मस्जिद, एन टी पी सी मस्जिद, दीपका सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे तरावीह की नमाज अदा की जाएगी.
Ramadan
Ramadan
सुन्नी मुस्लिम जमात के सादर आरिफ खान, कार्यवाहक सादर रफीक मेमन मिर्जा सरवर बेग, बरकत खान हाजी मकबूल खान मो शाहिद ने इस बरकतो वाले महीने मे रोज़ा नमाज और तरावीह की नमाज को पाबन्दी से अदा करने की अपील की है.
कोरबा : रमजान का पाक महीने के इंतजार मे हर मोमिन बांह फैलाये खड़ा रहता है बारकतो और रहमतों का महीना रमजान के शुरू होते ही मस्जिदों मे रौनक बढ़ जाती है मोमिन रमजान के पहले ही इफ्तारियों की तैयारी करने लगता है सेवाइयों की दुकाने सजने लगती है आज चाँद रात है अर्थात रमजान की पहली तरावीह आज सभी मस्जिदों मे अदा की जायेगा जगह जगह से हाफिजे कुरान कोरबा पहुंच चुके है.
सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर आरिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया की कोरबा और एतराफ की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी कोरबा में मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, सीएसईबी का नूरी मस्जिद, ट्रांसपोर्ट नगर मदरसा गौसिया, तुलसी नगर आला हजरत मस्जिद, कॉलरी मस्जिद एस ई सी एल सहित एतराफ की मस्जिदों जैसे कुसमुंडा CSEB पश्चिम, दर्री मस्जिद, एन टी पी सी मस्जिद, दीपका सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे तरावीह की नमाज अदा की जाएगी.
सुन्नी मुस्लिम जमात के सादर आरिफ खान, कार्यवाहक सादर रफीक मेमन मिर्जा सरवर बेग, बरकत खान हाजी मकबूल खान मो शाहिद ने इस बरकतो वाले महीने मे रोज़ा नमाज और तरावीह की नमाज को पाबन्दी से अदा करने की अपील की है.
कोरबा,28 फरवरी Coal India’s historic decision : कोल इंडिया ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने कर्मचारियों के पदनाम में बदलाव किया है। अब कोल इंडिया के किसी भी व्यक्ति को जनरल मजदूर नहीं कहा जाएगा, बल्कि उनका नाम बदलकर जनरल असिस्टेंट कर दिया गया है, जिसका अर्थ है सामान्य सहायक.
Coal India’s historic decision
इस फैसले पर देव कुमार वर्मा, विभागध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंधक, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए भी गौरवशाली दिन है, क्योंकि अब वे गर्व से कह पाएंगे कि वे एक जनरल असिस्टेंट के बेटे हैं.
Coal India’s historic decision
कोल इंडिया के इस फैसले से अपने कर्मचारियों के सम्मान और गरिमा को बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.जो उनके काम और योगदान को मान्यता देती है.
इस फैसले के बाद, कोल इंडिया के सभी जनरल मजदूरों को जनरल असिस्टेंट के रूप में संबोधित किया जाएगा.यह बदलाव कोल इंडिया के सभी कार्यालयों और खनन स्थलों पर लागू किया जाएगा.
vastu tips for marriage : वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो घर और वातावरण के निर्माण में ऊर्जा, संतुलन और समृद्धि को ध्यान में रखता है। इसके अनुसार, घर का प्रत्येक कोना और हर एक वस्तु का स्थान हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि घर में सही दिशा, स्थान और ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं, गलत दिशा में रखी गई चीजें या वास्तु दोष नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती हैं,
जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं। विशेष रूप से शादी जैसे मांगलिक कार्यों में वास्तु दोष बाधाएँ उत्पन्न कर सकते हैं, जैसे किसी महत्वपूर्ण वस्तु का गलत स्थान या घर का असंतुलित वातावरण। इस प्रकार, वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों का पालन करके हम नकारात्मक ऊर्जा से बच सकते हैं और अपने घर में सकारात्मक माहौल बना सकते हैं।
शादी वाले घर में वास्तु दोष का असर बहुत गहरा हो सकता है, और कुछ खास चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं, जो मांगलिक कार्यों में रुकावट पैदा करती हैं। यहाँ 5 ऐसी चीजें हैं जो शादी के घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं।
बदरंग और टूटी हुई चीजें vastu tips for marriage
badrang tute bartan
घर में बेकार या टूटी हुई चीजों का होना वास्तु दोष का कारण बनता है। यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, बल्कि शादी जैसे मांगलिक कार्यों में विघ्न डाल सकता है। इसलिए, घर में टूटी हुई चीजों को तुरंत ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विवाह और वास्तु दोष – vastu tips for marriage
bahta pani
घर का मुख्य द्वार बंद होना: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार हमेशा खुले और साफ होने चाहिए। अगर मुख्य द्वार बंद या अड़ा हुआ हो तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश कराता है और मांगलिक कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करता है।
आलसी या अस्त-व्यस्त वातावरण vastu tips for marriage
aalsipan
जब घर में अस्त-व्यस्तता होती है, जैसे सामान बिखरा हुआ हो, तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। शादी के लिए जरूरी शांति और सुख-शांति का वातावरण बिगड़ सकता है, जिससे मांगलिक कार्यों में रुकावट आ सकती है।
पानी का ठहराव vastu tips for marriage
bahta pani
पानी का ठहराव या घर में गंदे पानी का संग्रह भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। वास्तु के अनुसार, पानी को साफ और बहता हुआ होना चाहिए, क्योंकि ठहरे पानी से घर में नकारात्मक शक्तियाँ आकर्षित होती हैं, जिससे शादी के काम में परेशानियां हो सकती हैं।
दर्पण का गलत स्थान: अगर घर में दर्पण गलत स्थान पर लगे हों, जैसे सोने के कमरे में या दरवाजे के सामने, तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। दर्पण का स्थान वास्तु के अनुसार सही होना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो और शादी में कोई विघ्न न आये।
इन बातों का ध्यान रखते हुए, शादी के घर को वास्तु के अनुसार तैयार करना चाहिए, ताकि मांगलिक कार्य बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ब्लैकआउट न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है।
Horoscope for today 01 March 2025 आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्ण रहने वाला है। मित्रों के साथ भी आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर की जरूरत के कामों को समय रहते निपटने की कोशिश करेंगे।
वृषभ Horoscope for today 01 March 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। यदि कोई बात परेशान कर रही थी, तो आप उसको लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ में बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
मिथुनHoroscope for today 01 March 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त हो सकती है। आप अनावश्यक कामों पर अत्यधिक खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ने का आपको मौका मिलेगा।
कर्क Horoscope for today 01 March 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला वाला है। परिवार में आपको सोच समझ कर कोई बात कहनी होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंहHoroscope for today 01 March 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आपके कामों से अच्छी सफलता होगा हासिल होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपके खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन अधिक रहेगी। आपको अपनी आय व्यय मे संतुलन बनाकर चलना होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।
कन्या Horoscope for today 01 March 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप आपकी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक पहचान बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर कहनी होगी।
तुला Horoscope for today 01 March 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए वाणी की मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको धोखा मिल सकता है। किसी नए मकान की खरीदारी थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
वृश्चिकHoroscope for today 01 March 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए उधार के लेनदेन से बचने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी से धन उधार ना लें, क्योंकि इसमें आपको समस्या हो सकती हैं। आपकी कोई बिजनेस में डील फाइनल होते-होते अटकने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।
धनु Horoscope for today 01 March 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आए। बिजनेस को लेकर आपके पिताजी आपको कोई सलाह देंगे, जो आपके खूब काम आएगी।
मकर Horoscope for today 01 March 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से भी अच्छी इनकम होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। बिजनेस में आपको कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कुंभ Horoscope for today 01 March 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपको पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
मीन Horoscope for today 01 March 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी।
कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन भवन मार्ग स्थित उनके निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए उनके निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री जी अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके निवास के साथ-साथ उनके समर्थकों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 11 बजे सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर माँ सर्वमंगला माता के दर्शन व विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करेंगे तत्पश्चात परिसर में ही संचालित वृद्धा आश्रम जाकर, वृद्धजनों से भेंट मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 11.30 बजे राताखार में संचालित गौ सेवा संस्थान, दोपहर 12 बजे एसईसीएल कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के दर्शन व पूजन करने के बाद कुष्ठ आश्रम पहुंचकर भोज प्रसाद का वितरण करेंगे।
संध्या 05 बजे मानिकपुर वार्ड क्र. 33, संध्या 05.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर, संध्या 06 बजे दिव्य ज्योति स्कुल डिंगापुर, रात्रि 07 बजे आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी में जन्मदिवस की खुशियाँ बाटेंगे। वही रात्रि 07.15 बजे नवभारत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का ओपन थियेटर में शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात् रात्रि 07.45 बजे परसाभाठा वार्ड क्र. 45 एवं रात्रि 08.15 बजे नेहरूनगर वार्ड क्र. 44 में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सुबह 08 बजे से 11 बजे, दोपहर 01 बजे से संध्या 05 बजे तक घर पर भेंट मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित है।
कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी ने तुलसी नगर में संचालित निजी स्कूल संचालक अरुण कौशिल को नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग से जारी पत्र के अनुसार स्कूल संचालक से पढ़ने वाले छात्रों और उनके परिजनों का डिटेल मांगा है।
जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने शिकायत पर जांच के बाद गौरव युवा मण्डल तुलसी नगर कोरबा के संचालित कौशिल उच्च माध्य. विद्या. तुलसी नगर कोरबा को नोटिस जारी करते हुए जानकारी मांगा है।
बताते चले कि कौशिल उच्च माध्य. विद्या. तुलसी नगर कोरबा के संचालक को पूर्व में डीईओ ने नोटिस जारी करते हुए स्कूल की मान्यता और बिल्डिंग की जमीन का दस्तवेज मांगा था। जारी नोटिस पर संचालक अरुण कौशील ने अज्ज पर्यंत कोई जवाब नही दिया था। डीईओ ने फिर से नोटिस जारी कर पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावक का डिटेल मांगा है।
Breaking news
शिक्षा विभाग को मिले शिकायत पर जांच उपरांत डीईओ ने सेकेंड नोटिस जारी करते हुए कहा है कि स्कूल में अध्ययनरत् बच्चों को उनके पालकों के सहमति के आधार पर अन्य विद्यालय में स्थानांतरित करने हेतु पत्र जारी किया गया था लेकिन आपके द्वारा उक्त पत्रों का जवाब आज पर्यन्त नहीं दिया गया है।
उन्हें तीन दिवस के भीतर विद्यालय में अध्ययनररत् कक्षावार बच्चों के पालकों के नाम , निवास का पता मोबाईल नम्बर सहित जानकारी उपलब्ध करावें। जिससे कि बच्चों के परीक्षा समाप्ति उपरान्त इन्हें अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जा सके। उक्त पत्र को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में जानकारी उपलब्ध करायें अन्यथा आपके विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।