KORBA BREAKING
कोरबा। KORBA BREAKING : निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद होटल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को संडास में धोते हुए एक वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं, होटल पहुंचे एक ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
KORBA BREAKING

वीडियो में सार्वजनिक उपयोग वाले संडास में बर्तन धोते हुए दिखाई देने पर खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि इमरजेंसी की स्थिति में बर्तन वहां धुलवाए जा रहे थे।अब यह इमरजेंसी क्या हो सक्ति हैं यह तो होटल संचालक ही बता सकता हैं.

मामले में होटल प्रबंधन के मैनेजर मुकेश स्वर्णकार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
खाद्य विभाग की कार्य प्रणाली भी संदेह के दायरे मेंKORBA BREAKING

अब विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं संडास में बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने एवं खाद्य विभाग के संज्ञान में आने के बाद खाद्य विभाग ने मात्र नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली है जबकि ऐसे मामले में होटल पहुंचकर तत्काल इसकी जांच की जानी चाहिए वही सोशल मीडिया में वायरस वीडियो की भी जांच की जानी चाहिए ताकि होटल में इस तरह के कृत्य पर लगाम लग सके इसका भौतिक सत्यापन किया जाना था किंतु खाद्य विभाग एकमात्र नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता अब देखना यह होगा की नोटिस के बाद खाद्य विभाग कार्रवाई करता है या मामले को ठन्डे बस्ते में डालने में कोई कोताही ही नहीं करेगा






