Home Blog Page 101

Today’s horoscope for February 1, 2025 आज इन 3 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन शेष राशि वाले जाने अपना हाल

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Today’s horoscope for February 1, 2025 आज आपको आलस्य का त्याग करके कामों पर ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। किसी काम को आप यदि पकड़ेंगे, तो उसे पूरा करके ही पीछा छोड़ेंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में पता चल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा।

वृषभ Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अच्छा रखने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर लापरवाही न दिखाएं।

मिथुन Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी पर पूरा विश्वास रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसके लिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको समस्या देगा।

कर्क Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

सिंह Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

कन्या Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज के दिन आप कुछ नया करने से नहीं हटेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में खूब रुचि रहेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी।

तुला Today’s horoscope for February 1, 2025

Today's horoscope for February 1, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर है। यदि आप अपने व्यवसाय को विदेश तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आपको सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक Today’s horoscope for February 1, 2025

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर निर्माण के कार्य को शुरू कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। किसी इन्वेस्टमेंट को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु Today’s horoscope for February 1, 2025
Today's horoscope for February 1, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती हैं। आप किसी से अहंकार भरी बातें न करें। कुछ शत्रु आपकी पीठ में छुरा घोपने का काम करेंगे, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान देगा। पढ़ाई लिखाई में विद्यार्थी यदि ढील देंगे, तो बाद में उन्हें इसमें समस्या हो सकती है।

मकर Today’s horoscope for February 1, 2025
Today's horoscope for February 1, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर परिवार के सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। बुजुर्गों से आप किसी वाद विवाद में न पड़े। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को लेकर समझौता किया, तो बाद में उसमें समस्या खड़ी हो सकती है।

कुंभ Today’s horoscope for February 1, 2025
Today's horoscope for February 1, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपको बिजनेस में लाभ मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सेहत में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको शौक मौज की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको टेंशन होगी।

मीन Today’s horoscope for February 1, 2025
Today's horoscope for February 1, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप निवेश करने का भी कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे और पार्टनरशिप में आपको अपनी आंखें खोल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होंगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।

Today's horoscope for February 1, 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

CG High Court decision सरकार नामित व्यक्ति को कभी भी हटा सकती है CG राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने अपनी बर्खातगी को हाई कोर्ट ने दि थी चुनौती

Threat to bomb CG High Court 
CG High Court 

बिलासपुर: CG High Court decision हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की बर्खास्तगी को सही ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि सरकार की इच्छा के अधीन नियुक्त व्यक्तियों को किसी भी समय बिना नोटिस, कारण या सुनवाई के हटाया जा सकता है.

CG High Court decision

CG High Court Decision 
CG High Court

याचिकाकर्ताओं ने राज्य में नई सरकार द्वारा अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है. मामले की सुनवाई जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच में हुई.

CG High Court decision

CG High Court Decision 
CG High Court

इस मामले में चार याचिकाकर्ता भानु प्रताप सिंह (अध्यक्ष), गणेश ध्रुव, अमृत लाल टोप्पो और अर्चना पोर्टे (सदस्य) शामिल थे, जिन्हें 16 जुलाई 2021 को पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में नियुक्त किया था.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, ‘नामित सदस्य को पद पर बने रहने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है. यदि नियुक्ति नामांकन द्वारा हुई है तो सरकार को अधिकार है कि वह ऐसी नियुक्ति को अपनी इच्छा पर समाप्त कर सके. हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा, सरकार की इच्छा के अधीन पदधारी को किसी भी समय, बिना नोटिस, बिना किसी कारण और बिना किसी कारण की आवश्यकता के हटाया जा सकता है.

CG High Court decision

बता दे कि याचिकाकर्ता भानु प्रताप सिंह (अध्यक्ष), गणेश ध्रुव, अमृत लाल टोप्पो और अर्चना पोर्टे (सदस्य) शामिल थे, जिन्हें 16 जुलाई 2021 को पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में नियुक्त किया था. ये नियुक्तियां छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (संशोधन) अधिनियम, 2020 की धारा 3 के तहत हुई थी, जिसमें कहा गया है कि अध्यक्ष और सदस्य ‘राज्य सरकार की इच्छा के अधीन’ पद पर रहेंगे. हालांकि 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद नई सरकार ने 15 दिसंबर 2023 को एक आदेश जारी कर राजनीतिक नियुक्तियों को हटाने का निर्देश दिया. इसी आदेश के तहत याचिकाकर्ताओं को भी उसी दिन बिना कोई नोटिस या सुनवाई के उनके पद से हटा दिया गया.

korba mayor election 35 साल बनाम 10 साल, उषा तिवारी Vs संजू देवी राजपूत,किसका कितना जोर

korba mayor election
korba mayor election

कोरबा(मो. रफीक मेमन) korba mayor election कोरबा सामान्य महिला सीट होने के बाद भाजपा कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवार मैदान मे उतार दिए है दोनों ही राजनितिक दल के प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे है लेकिन ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना मुश्किल है. कोरबा मेयर का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है की न ही भाजपा सरकार के एक साल के विकास का मुद्दा है और न ही कांग्रेस के महापौर के कार्यकाल के विकास की कोई बात है.

korba mayor election

korba mayor election
korba mayor election

नामांकन दाखिल करने के बाद कोरबा विधायक और प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन ने पत्रकार वार्ता मे विकास की बात कही लेकिन एक साल भाजपा के कार्यकाल मे विकास कहीं दूर दूर नजर नहीं आया है वही इसके जवाब मे कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कोंग्रस शासन काल की अनेक सौगातो को गिनाते हुए कोरबा क्षेत्र मे 10 हजार लोगों को पट्टा देने की बात कही वहीं पूर्व मंत्री ने लखन लाल देवांगन को खुली चुनौती दे डाली की मेरी संपत्ति मेरे काम की किसी स्तर पर जाँच करवा ले मै तैयार हूं. आरोप प्रत्यारोप का दौर ऐसे ही चलते रहेगा.

बहरहाल कोरबा महापौर के लिए भाजपा ने संजू देवी राजपूत को मैदान मे उतरा है

कौन है संजू देवी राजपूत जानिए उनका राजनितिक सफर korba mayor election 

korba mayor election
संजू देवी राजपूत महापौर प्रत्याशी (sanju devi rajput)

संजू देवी राजपुत पूर्व Ti चन्द्रमा सिंह राजपूत की धर्मपत्नी है चन्द्रमा सिंह राजपूत लम्बे समय से कोरबा मे पदस्थ रहे विगत 10 वर्ष पूर्व संजू देवी राजपूत वार्ड न. 11 से निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बनी थी और जितने के बाद भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था लेकिन भाजपा प्रवेश के बाद भी संगठन के किसी बड़े पद में काबिज होने में कामयाब नहीं रही विगत 10 सालों में गाहे बगाहे कार्यक्रमों में आते रही है और मौका लगते ही महापौर की दावेदारी ठोक दी और और कामयाब भी हो गई.

 

संजू देवी राजपूत को टिकट मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता उनकी उम्मीदवारी को पचा ही पा रहे हैं अगर अपेक्षित सहयोग नहीं मिला तो संजू देवी राजपूत के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी.

कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी का राजनितिक सफर korba mayor election 

korba mayor election
उषा तिवारी कोरबा महापौर प्रत्याशी (usha tiwari)

उषा तिवारी विगत 35 वर्षों से कांग्रेस की राजनीति में सकरी रही विभिन्न पदों पर काबिज होकर लोगों के बीच लगातार मिलती-जुलती रही निश्चित ही इस चुनाव में इसका लाभ उषा तिवारी को मिल सकता है उषा तिवारी 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़कर 27000 के आसपास मत पा कर अपने वजूद को कायम रखी थी इस बीच महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर लोगों के बीच लोगों के दुख सुख में सहभागी बनती रही है इस चुनाव में कांग्रेस एकजुट नजर आ रही है

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल हो या प्रतिपक्ष के नेता चरण दास महंत एक रथ पर सवार होकर कांग्रेस को विजय श्री दिलाने जी तोड़ मेहनत करने लगे है कांग्रेस की एकजुटता और भाजपा में फूट कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी को विजय रथ में सवार करा पाएंगे ऐसा माना जा रहा है.

प्रचार मे भाजपा आगे निकली, कांग्रेस का झंडा गायब

कोरबा महापौर के भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत प्रचार के मामले मे आगे निकल गयी है शहर मे झंडे बैनर दिखने लगे है वही कांग्रेस का झंडा बैनर शहर से नदारत है.

KORBA : नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस की संशोधित सूची जारी, बांकी,कटघोरा,पाली सहित इन नगर पालिका के प्रत्यशीयों मे हुआ संशोधन

Congress
Congress

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की जारी सूची में शामिल नाम को लेकर चले आ रहे विरोध-गतिरोध के बाद कांग्रेस ने संशोधित अधिकृत सूची जारी की है। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए जारी सूची इस प्रकार है:-

KORBA MUNICIPAL CORPORATION आयुक्त जी जरा नजरें इनायत करें,एक साल पहले बने गार्डन की जालियां ले गए चोर,अफसर को परवाह नहीं देखें विडिओ

KORBA MUNICIPAL CORPORATION
KORBA MUNICIPAL CORPORATION

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)KORBA MUNICIPAL CORPORATION नगर पालिक निगम द्वारा लोगों की सुविधा के लिए के महावीर मोहल्ला के सामने लाखों की लागत से एक गार्डन का निर्माण कराया गया था मात्र 1 वर्ष के दरमियान उक्त गार्डन की जर्ज़रा अवस्था अपने खस्ताहाल को बयां कर रही है.

https://x.com/RafikMe52510429/status/1884993170439868441?s=19

KORBA MUNICIPAL CORPORATION

KORBA MUNICIPAL CORPORATION
KORBA MUNICIPAL CORPORATION

महोदय उक्त गार्डन की हालत यह हो गई है कि लोग वहां घूमने कम जाते हैं शराब खोरी ज्यादा होती है या यह कह लीजिए की अय्याशी का अड्डा बनके रह गया है जाँच करने पर पता चलेगा कि वहां के लोहे की जालियां चोर निकाल कर ले गए हैं अफसोस तो इस बात का है कि अब तक नगर निगम के किसी अफसर ने ना उसकी सुध ली है और ना ही कहीं रिपोर्ट दर्ज कराई है इससे चोरों के हौसले तो बुलंद हो ही गए बल्कि बची कुची लोहे की जालियां भी सुरक्षित नहीं है.

KORBA MUNICIPAL CORPORATION
KORBA MUNICIPAL CORPORATION

 

KORBA POLICE कोरबा पुलिस की बड़ी कामयाबी,16 लुटेरों को किया गिरफ्तार,6 की तलाश जारी

KORBA POLICE 
KORBA POLICE 

कोरबा ( संतोष कुमार सारथी)KORBA POLICE राजगमार गोडमा के 6-7 न.खदान में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुए खदान परिसर के केबल तार, सीसीटीवी डीवीआर / एनवीआर, तथा लैपटाप को लेकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल बाहर छोड़ भाग गए थे । सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी उप क्षेत्रीय प्रबंधक रजगामार को रजगामार में दि गयी.

KORBA POLICE 

KORBA POLICE 
KORBA POLICE

वही सुरक्षा कर्मियों ने राजगमार थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई शिकायत पर अप.क्र.- 65/2025 धारा- 127(2), 331(4), 351(2), 310(2), 111(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

KORBA POLICE 
KORBA POLICE 
KORBA POLICE

वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं चौकी प्रभारी राजगामार के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही प्रेम कुमार चौहान, रमेश कुमार पाटले, मनोज चौहान, राम बहादूर सोनी, सुमित यादव, राहुल कुमार विश्वकर्मा, दीपक केंवट, राकेश कुमार यादव, रोहित कुमार साहू, अजय कुमार श्याम, विजय कुमार मरकाम, संजू कुमार कैवर्त, कन्हैयालाल जायसवाल, राजा श्याम उर्फ सत्यम कुमार श्याम के द्वारा चोरी करने एवं बेचने की सूचना मिलने पर उनकी धर पकड़ की गयी.

 

KORBA POLICE 

KORBA POLICE 
KORBA POLICE

पुलिस ने आरोपियों से डेढ क्यूंटल केबल वायर, 15 किलो ताबां वायर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीपी 2536 को जप्त किया गया है। वही चोरी का माल खरीदने वाले संतोष गुप्ता एवं कैलाश कंसारी पर भी कार्यवाही की गयी है.एवं टाटा नेक्सों कार को उसके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

KORBA: Assistant teacher suspended सहायक शिक्षिका मनीषा सिंह निलंबित,शिकायत के बाद की गयी कार्यवाही

Assistant teacher suspended 
Assistant teacher suspended 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)Assistant teacher suspended  संजय जोशी की पत्नी सरोज जोशी ने कलेक्टर सहित उच्चधिकारीयों से शिकायत कर मनीषा सिंह अनंत सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला सिलयारीभांठा उरगा पर जाँच कर कार्यवाही की मांग की गयी थी जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जाँच का आदेश दिया सही पाए जाने पर मनीषा सिंह अनंत सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला सिलयारीभांठा उरगा को निलंबित कर दिया है.

Assistant teacher suspended 

Assistant teacher suspended 
Assistant teacher suspended

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश मेंबकाहा की मनीषा सिंह अनंत सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला सिलयारीभांठा उरगा के विरूद्ध श्रीमती सरोज जोशी पति संजय जोशी के द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायत किया गया है। श्रीमती मनीषा सिंह अनंत के द्वारा डी.एम.वी.वी. भारतीय महिला शक्ति फाउडेंशन का प्रदेश स्तरीय सदस्य है, बिना अनुमति के उक्त संस्था का सदस्य होकर इनके द्वारा कार्य किया जाता है, जिसस संस्था का अध्यापन कार्य प्रभावित होता है। जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 8 एवं नियम 16 (2) के सर्वथा विपरीत है। क्योकि मनीषा सिंह शासकीय सेवक है इनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के भी विपरीत है।

Assistant teacher suspended 

Assistant teacher suspended 
Assistant teacher suspended

उक्त जांच प्रतिवदेन के आधार पर श्रीमती मनीषा सिंह अनंत के विरूद्ध छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03, नियम 8, नियम 16 (2) के सर्वथा विपरीत होने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा किया गया है।

अतः श्रीमती मनीषा सिंह अनंत के विरूध्द छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 एवं 10 के तहत विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा नियत करते हुए निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

KORBA: 5 convicts sentenced to life imprisonment पूर्व डिप्टी CM के बेटे बहु और पोती की निर्मम हत्या के मामले मे 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

5 convicts sentenced to life imprisonment 
5 convicts sentenced to life imprisonment 

कोरबा 30 जनवरी 2025। 5 convicts sentenced to life imprisonment अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे-बहु और पोती की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर कोर्ट न सभी 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। हत्याकांड के सभी आरोपी जेल में बंद है,

जिन पर बुधवार की देर शाम न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। इस पूरे मामले में मृतक हरीश कंवर की मां का बयान अहम रहा। मां ने हत्यारे बड़े बेटे के खिलाफ गवाही दी। जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी 5 दोषियों को सजा सुनायी है।

5 convicts sentenced to life imprisonment

5 convicts sentenced to life imprisonment 
5 convicts sentenced to life imprisonment

गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2021 की तड़के भैसमा में रहने वाले पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और 4 साल की पोती याशिका कंवर की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के दो कत्ता को भैसमा के पास एक डेम में फेंक दिया था। हत्यारों ने तीनों के चेहरे, सिर, गर्दन, मुंह, नाक, कान, पैर पर कई बार जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने हत्या की वारदात से जुड़े सबूत नष्ट करने की कोशिश की थी।

5 convicts sentenced to life imprisonment 

5 convicts sentenced to life imprisonment 
5 convicts sentenced to life imprisonment

मामले में पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने वारदात से जुड़े सुराग को जुटाने के बाद इस वारदात के मुख्य आरोपी मृतक के बड़े भाई हरभजन कंवर और उसके साले के साथ ही 5 आरोपियों को नामजद आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या से जुड़ कड़ियों को जोड़ने के साथ ही केस डायरी में हत्या की विस्तृत साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किये थे। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी पांचो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।

5 convicts sentenced to life imprisonment 

मां ने दी बड़े बेटे के खिलाफ गवाही, हत्यारे को पहचाना
दोषियों को सजा दिलाने में मृतक हरीश कंवर की मां जानकी बाई की गवाही बेहद महत्वपूर्ण रही। पुलिस की जांच में घटना के समय जानकी बाई घर में मौजूद थी। लेकिन हत्यारों ने जानकी बाई की हत्या न कर गला दबाकर उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया था। जब हत्यारे जानकी बाई के बेटे हरीश, उसकी पत्नी और बेटी पर वार कर रहे थे। तब जानकी बाई घर में ही मौजूद थी और उसने अपने बड़े बेटे हरभजन के साले परमेश्वर कंवर को पहचान लिया था।

लिहाजा पुलिस के बयान में मृतक हरीश कंवर की मां ने आरोपियों के नामों का खुलासा किया था। इसके बाद कोर्ट में इस वारदात की चश्मदीद गवाह जानकी बाई के बयान पर दोष सिद्व होने पर सभी दोषियों के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।

कोर्ट में सजा सुनते ही छलक गये आंसू

कोर्ट ने इस तीहरे हत्याकांड के मामले में बुधवार की देर शाम दोषियों के खिलाफ सजा सुनायी। कोर्ट में सजा सुनाते वक्त सभी पांचो दोषी परमेश्वर कंवर, रामप्रसाद मन्नेवार, हरभजन सिंह कंवर, धनकुंवर और सुरेंद्र सिंह कंवर कोर्ट के कटघरे में खड़े थे। सजा सुनकर धनकुंवर के आंख से आंसू बहने लगे। वहीं अन्य दोषी भी मायूस नजर आए। कोर्ट का फैसला आते ही पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस सुरक्षा में कोरबा जेल भेजा गया।

घरेलू विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि हरीश कंवर उसकी पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या का कारण घरेलू विवाद बना। कोर्ट ने जिन्हें हत्या का दोषी ठहराया है, उसमें हरीश का बड़ा भाई हरभजन सिंह कंवर, उसकी पत्नी और साला परमेश्वर कंवर के अलावा परमेश्वर के दोस्त रामप्रसाद मन्नेवार और सुरेंद्र सिंह कंवर शामिल हैं। इस हत्याकांड की विवेचना के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन से एक संदेश को जब्त किया था, जिसमें लिखा गया था कि घर खाली है, आप लोग आ जाइए। यह मैसेज हरभजन के परिवार की ओर से परमेश्वर कंवर के मोबाइल पर भेजा गया था।

इसी संदेश ने हत्याकांड के राज खोले थे और पुलिस ने एक-एक कर घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हत्या को अंजाम देने के लिए परमेश्वर अपने दोस्त सुरेंद्र और रामप्रसाद मन्नेवार के साथ बाइक पर सवार होकर हरीश के घर पहुंचा था। हरीश की हत्या की साजिश पहले ही उसके बड़े भाई और उसकी पत्नी ने रची थी और घटना घटित होने से थोड़ी देर पहले हरीश का बड़ा भाई हरभजन अपनी पत्नी धनकुंवर और बेटी के साथ सुबह की सैर के लिए निकल गया था।

घर का दरवाजा खुला था और हरीश परिवार के साथ कमरे में सोया था। तीाी आरोपियों ने इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे।

BJP councilor candidate’s nomination canceled वार्ड नंबर 12 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अब कांग्रेस और निर्दलीय के बीच होगा मुकाबला

BJP councilor candidate's nomination canceled
BJP councilor candidate's nomination canceled

BJP councilor candidate’s nomination canceled छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी निकायों में पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल यहां भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकन भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी की उम्र कम होने से उनका नामांकन रद्द कर दिया है।

BJP councilor candidate’s nomination canceled

BJP councilor candidate's nomination canceled
BJP councilor candidate’s nomination canceled

अब इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या यादव और निर्दलीय प्रत्याशी कुंती रेंगे के बीच मुकाबला है, जो की कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोविंद रेंगे की मां है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रिटर्निंग अफसर नेरद्द कर दिया है. इस मामले में देवभोग एसडीएम तुलसी राम मरकाम ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी कौशल्या यादव द्वारा उम्र पर लिखित आपत्ति दर्ज कराया था, जिसकी विधिवत जांच व सुनवाई की गई। जांच में भाजपा प्रत्याशी की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

BJP councilor candidate’s nomination canceled

BJP councilor candidate's nomination canceled
BJP councilor candidate’s nomination canceled

गौरतलब है कि देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से कांग्रेस प्रवक्ता गोविद रेंगे ने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने यहां से कौशल्या यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे नाराज होकर गोविंद रेंगे ने अपनी मां कुंती रेंगे को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा कर दिया है। अब ऐसे में अगर कांग्रेस अपने नाराज प्रवक्ता और उसकी मां को मनाने में कामयाब हो जाती है तो यह सीट कांग्रेस के लिए वॉकओवर साबित होगी।

BJP councilor candidate’s nomination canceled 

 

बता दें कि इससे पहले, भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कांग्रेस ने उनकी उम्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। अब, वार्ड 12 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस, इस वार्ड को जीतने के लिए सभी प्रयासों को तेज कर चुकी है। पार्टी की कोशिश है कि वह नाराज कांग्रेसी गोविंद रंगे को मना कर निर्विरोध जीत हासिल कर सके।

देवभोग नगर पंचायत के लिए वार्ड क्रमांक 11 के लिए कांग्रेस ने नेहा यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नामांकन दाखिल करते वक्त दस्तावेजों की जांच में नेहा की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई जिसके बाद तत्काल कांग्रेस ने प्रत्याशी बदलते हुए नेहा के देवर मनीष यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

हो गया खेला, कोरबा के वार्ड न.18 से मंत्री लखन देवांगन के भाई नरेन्द्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित

कोरबा/नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड नंबर 13 की तरह नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 18 से भी भाजपा के लिए खुशखबरी निकल कर सामने आई है. वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड से पार्षद प्रत्याशी के रूप में भाजपा की तरफ से खड़े नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं नरेंद्र देवांगन के खिलाफ खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश उर्फ विक्की ने अपना नाम वापस ले लिया है इस तरह नरेंद्र देवांगन नगर निगम कोरबा के पहले पार्षद चुन लिए गए हैं.