रायपुर। स्टील उद्योग की अग्रणी कंपनी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड *(गोयल TMT)* ने विज्ञापन के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए रायपुर में भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए *कंपनी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया है।
यह विशालकाय बिल्डिंग रैप रायपुर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड स्थित एक प्रमुख भवन पर लगाया गया है, जिसने शहर के स्काईलाइन में एक नई पहचान जोड़ दी है। कंपनी ने बताया कि यह प्रयोग ब्रांड की मजबूत उपस्थिति और नवाचार को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है।
बिल्डिंग रैप की प्रमुख विशेषताएं:
1. रैप का कुल आकार 23,958 वर्गफुट है, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा इंस्टॉलेशन माना जा रहा है।
2. भवन के पांच फ्लोर को कवर करने वाले इस रैप को लगाने का कार्य 35 मजदूरों की टीम ने लगातार 5 दिनों तक दिन-रात काम करके पूरा किया।
3. इंस्टॉलेशन के लिए उपयोग किया गया विशेष फ्लैक्स मुंबई से कस्टम-निर्मित कर मंगवाया गया था।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि गोयल TMT पिछले 25 वर्षों से गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा, “इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य यह संदेश देना है कि गोयल TMT रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश के निर्माण को और अधिक मजबूत बनाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है।”
इस उपलब्धि के बाद कंपनी ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर ब्रांड की उपस्थिति को और बढ़ाने की योजना की भी झलक दी है।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ ) KORBA BIG BREAKING कोरबा जीएसटी विभाग में नव पदस्थ जीएसटी अफसर प्रभाकर उपाध्याय एवं अनिमोह सिंह बासवार का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। पिछले दिनों व्यापारियों को बिना वजह नोटिस भेजने के मामले में व्यापारियों द्वारा शिकायत की गई थी। इसके बाद भी दोनों अफसर अपने पद पर बने हुए हैं, लेकिन लगता है कि विवादों से इनका गहरा नाता है।
KORBA BIG BREAKING
KORBA BIG BREAKING
मात्र अपनी धौंस जमाने के लिए अति ज्वलनशील विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से लदा 34 टन लोड वाला 18 चक्के का ट्रक 24 घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में असुरक्षित ढंग से खड़ा रहा। इस बात को केवल वहीं के दोनों GST अफसर जानते थे, जबकि इस तरह के संवेदनशील मसले की जानकारी तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस के आला अधिकारियों, कलेक्टर और एसपी को देना चाहिए ताकि विस्फोटक भरे ट्रक की सुरक्षा अथवा सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जा सके।
GST विभाग के ये दोनों अफसर प्रभाकर उपाध्याय एवं अनिमोह सिंह बासवार, जो कोरबा में प्रारंभ से ही विवादों में रहे हैं, यह दोनों अपने आप की भी नहीं सुनते।
बताते चलें कि बुधवार शाम को GST के अफसरों ने अति ज्वलनशील विस्फोटक को कलेक्ट्रेट परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में असुरक्षित ढंग से खड़ा कर दिया। ट्रक में 34 टन अमोनियम नाइट्रेट लोड था। इस लापरवाही से कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे तक खतरा मंडराता रहा। इस बात की जानकारी जीएसटी के दोनों अफसरों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से क्यों छुपाई, यह एक उच्च-स्तरीय जांच का विषय है।
KORBA BIG BREAKING
KORBA BIG BREAKING
जैसे ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिली, आनन-फानन में उक्त भारी वाहन को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। लेकिन जीएसटी के जो अफसर इस वाहन को जब्त कर लाए थे, उनके चेहरे पर जरा भी तनाव नजर नहीं आया।
इस मामले में गौर करने वाली बात यह है कि स्टेट GST विभाग के बड़े अफसरों को यह पता ही नहीं था कि ट्रक में क्या लोड है। ई-वे बिल और जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका पर कार्रवाई की बात सामने आई है, जबकि अधिकारियों द्वारा बिल की जांच ट्रक में लोड सामान की जांच करने के पश्चात ही की जाती है, उसके बाद ही गाड़ी को जब्त किया जाता है और पेनल्टी की कार्रवाई होती है।
KORBA BIG BREAKING
कोरबा एक इंडस्ट्रियल बेल्ट है तथा यहां कई कोल माइंस हैं। इनके लिए बाहर से विस्फोटक लगातार मंगाया जाता है, जो प्रॉपर बिल और सभी पेपर फॉर्मेलिटी के बाद ही डिस्पैच किया जाता है। जिस ट्रक को पकड़ा गया था और कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया था, जानकारी के अनुसार GST विभाग को उसमें ₹1 का भी राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है।वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न VIP, मंत्रीगण और जिले का पूरा स्टाफ मौजूद रहता है, जिन्हें जीएसटी अधिकारियों की लापरवाही से जान के खतरे में डालकर रखा गया था।
KORBA BIG BREAKING गुजरात से विस्फोटक भरकर कुष्मांडा के लिए आया था ट्रक
गुजरात से अमोनियम नाइट्रेट लेकर कुसमुंडा जा रहे एक ट्रक को स्टेट जीएसटी विभाग ने कोरबा में रोक लिया। इस ट्रक पर लगभग 34 टन अमोनियम नाइट्रेट लोड था। ई-वे बिल और जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका पर इसे बुधवार रात कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित जीएसटी विभाग के कार्यालय लाया गया और गुरुवार को पूरे दिन वहीं खड़ा रखा गया। शाम को ट्रक को परिसर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
जानकार बताते हैं कि अमोनियम नाइट्रेट ज्वलनशील पदार्थ है जिसका उपयोग कोल माइंस में ब्लास्टिंग हेतु होता है। कुसमुंडा क्षेत्र स्थित IOC के IBP प्लांट के लिए यह लोड गुजरात से भेजा गया था। इसके पहले कि यह ट्रक IOC परिसर पहुंचता, इसे जब्त कर लिया गया।
KORBA BIG BREAKING ट्रक चालक बोलता रहा इसमें विस्फोटक नहीं सुनी गई उसकी बात
ट्रक चालक लगातार अधिकारियों को बता रहा था कि इसमें अमोनियम नाइट्रेट लोड है, लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। अपुष्ट जानकारी के अनुसार बिल में विसंगति बताते हुए गाड़ी को जब्त किया गया। ई-वे बिल में सामग्री की विस्तृत जानकारी उपलब्ध थी, फिर भी इसे कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिनभर खड़ा रखा गया। जब मीडिया की नजर इस ट्रक पर पड़ी और ड्राइवर से बात की गई तब मामला कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण गाड़ी को अन्यत्र भेजा गया।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें लोड सामान के संबंध में जानकारी नहीं थी, जबकि ई-वे बिल में यह जानकारी साफ दर्ज रहती है। जीएसटी के मुख्य अधिकारी के रूप में जप्त वाहन में क्या सामान है यह न जानना अपने आप में गंभीर और हास्यास्पद है।
सूत्रों की मानें तो मामला कलेक्टर तक पहुंच गया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में वाहन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस तरह की लापरवाही को छोटी मोटी गलती नहीं माना जा सकता। इसकी संपूर्ण जांच होनी चाहिए।
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़) Vedanta’s Make in India वेदांता समूह के चेयरमैन एवं भारत एल्युमीनियम कंपनी के 51% के हिस्सेदार अनिल अग्रवाल ने अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट कर बताया की वेदांता समूह एक नया कदम उठा रही है जिसमे ओडिशा और राजस्थान मे एल्युमिनियम और जिंक इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की शुरुआत की है निश्चित ही यह एक सराहनीय कदम है इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा ही उसके साथ साथ व्यापारियों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे.
लेकिन अफ़सोस की कोरबा मे भारत एल्युमीनियम कंपनी एल्युमीनियाबकी बढिउत्पादक कंपनी है कोरबा मे भी एल्युमीनियम परक बनाने की घोषणा तो हा गयी लेकिन लाम्बा समय गुजर जाने के बाद भी एल्युमीनियम पार्क की शुरुआत नहीं हो सकी कहीं ओडिशा और राजस्थान का एल्युमिनियम और जिंक इंडस्ट्रियल पार्क भी इस जुमले का हिस्सा तो नहीं है.
नेताओं की चुप्पी और बालको की मनमानी Vedanta’s Make in India
Vedanta’s Make in India
कोरबा मे छत्तीसगढ़ सरकार का कोई न कोई मंत्री जरूर रहा है चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन किसी भी मंत्री या विपक्ष के नेता ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया अन्यथा कोरबा के लोगों को भी रोजगार मिल पाता यह तो कोरबा के लोगों का दुर्भाग्य है की बालको से निकालने वाली राख का दंश हम झेले और मजा कोई और राज्य उठाये इस सम्बन्ध मे वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन को गंभीरता से विचार करना चाहिए.
अनिल अग्रवाल की वाल मे पोस्ट को यथावत प्रकशित कर रहे है Vedanta’s Make in India
Vedanta’s Make in India
मुझे बहुत खुशी है कि वेदांता अब एक नया कदम उठा रहा है। एल्युमिनियम और जिंक इंडस्ट्री में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हमने ओडिशा और राजस्थान में एल्युमिनियम और जिंक इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की शुरुआत की है। यह हमारे ‘Make in India’ के संकल्प को और मज़बूती देगा।
हम स्टार्टअप और अन्य छोटे उद्योगों को वो सब कुछ देंगे जो उन्हें चाहिए।ओडिशा का एल्युमिनियम पार्क 90+ प्रकार के छोटे-मध्यम उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता रखता है, जबकि राजस्थान का जिंक पार्क जिंक, लेड और चांदी से जुड़े उद्योगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।
अगर आप, आपके परिवार या दोस्तों में कोई 2 करोड़ से 50 करोड़ रुपए या उससे अधिक निवेश करने की सोच रहा है, तो मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं।
बालकोनगर, 04 नवम्बर 2025। Indian Coffee House in BALCO भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने बालकोनगर में नवस्थापित इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) का शुभारंभ किया। स्वाद, गुणवत्ता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस का यह नया आउटलेट अब बालको परिवार और नगरवासियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है।
Indian Coffee House in BALCO
Indian Coffee House in BALCO
नया कॉफी हाउस आधुनिक एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण में निर्मित है, जो टाउनशिप के निवासियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए अनौपचारिक मुलाकातों और सामाजिक मेलजोल का एक सुकून भरा स्थल प्रदान करता है। यहाँ पारंपरिक भारतीय कॉफी के साथ-साथ विविध स्नैक्स और लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध हैं, जो सभी नगरवासियों को आकर्षित करते हैं।
Indian Coffee House in BALCO
Indian Coffee House in BALCO
बालको सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको सदैव अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन में सुविधा, आराम और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इंडियन कॉफी हाउस का यह नया केंद्र न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद देगा, बल्कि लोगों के बीच आपसी संवाद और जुड़ाव का एक मंच भी बनेगा।
बालको प्रबंधन सदैव अपने टाउनशिप को बेहतर बनाए रखने हेतु विभिन्न नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत रहा है। नेहरू पार्क परिसर, बालको स्टेडियम, आधुनिक अस्पताल, विद्यालय तथा अन्य नागरिक सुविधाएँ नगर के जीवन को समृद्ध बनाती हैं।
इन्हीं प्रयासों की कड़ी में स्थापित नया इंडियन कॉफी हाउस न केवल बालकोनगर के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करेगा, बल्कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के दैनिक जीवन में सहजता, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए नगर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
कोरबा/बिलासपुर ( ब्लैकआउट न्यूज़) Major train accident in CG, many killed मंगलवार दोपहर बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लालखदान इलाके में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेंवरा रोड पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर में 10 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बिलासपुर कलेक्टर ने 4 शव मिलने की पुष्टि की है।
आपातकालीन संपर्क:Major train accident in CG, many killed
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। एसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
Major train accident in CG, many killed
बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट, Bilaspur train accident
जानकारी के अनुसार पटरी पर पहले से कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी, तभी उसी ट्रैक पर पीछे से गेंवरा रोड पैसेंजर ट्रेन आकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। रेस्क्यू टीमों ने अब तक दर्जनों यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, और कई घायलों का इलाज मौके पर ही चल रहा है।
हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर परिचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है।
Major train accident in CG, many killed
Bilaspur train accident
टक्कर से ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। रेलवे की तकनीकी टीमें मरम्मत और ट्रैक क्लियरेंस में जुटी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू की,रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिग्नलिंग सिस्टम की खराबी या मानवीय त्रुटि इसकी वजह हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
कोरबा, 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2025 कोरबा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया और कंपनी द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों तथा अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति की सराहना की।
बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण उपायों और नवाचार तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजनाएं, उन्नति, मोर जल मोर माटी, वेदांता स्किल स्कूल, नंदघर, के साथ ही बालको मेडिकल सेंटर, बालको अस्पताल, एवं महिला स्वावलंबन की कहानियों को प्रदर्शित की गईं।
बालको केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान है। कंपनी ने अपने समर्पण और जिम्मेदारी से समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। छह दशकों की अपनी गौरवशाली यात्रा में बालको ने औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है। कंपनी वर्तमान में कोरबा एवं आसपास के 123 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है, जिससे अब तक 2 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
बालको प्रबंधन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता की कहानी का प्रतीक है। बालको इस यात्रा में सदैव राज्य सरकार और समुदाय के साथ मिलकर सतत विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर बालको के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में आगंतुक उपस्थित रहे।
कोरबा।Gross disrespect to BJP leaders छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर ओपन थिएटर में 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउट को लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।
Gross disrespect to BJP leaders
Gross disrespect to BJP leaders
ऐसा दूसरी बार हुआ है (11 सितम्बर 2025 को भी यह हुआ था) जब नेताओं के कट आउट पशु ट्राली में ढोए गए हों। पहली बार चेतावनी दी गई थी किंतु दूसरी बार वही गलती दोहराने पर आयुक्त ने इन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद ना होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिग लगाने का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग करने के प्रभारी हैं। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्राली में नेताओं के कट आउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाये गए। इनका यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही वाला माना गया है और छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उल्लंघन मानते हुए इन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन तीनों अधिकारियों को 48 घंटे का समय निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दिया है।
इन अधिकारियो को मिला नोटिस Gross disrespect to BJP leaders
Gross disrespect to BJP leaders
जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है उनमें उप अभियंता अश्विनी दास जिन्हें राज्योत्सव स्थल पर होर्डिंग लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत, जो काउ-कैचर (पशु पकड़ने वाले वाहन) के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज जो निगम के वाहन शाखा में मॉनिटरिंग के प्रभारी हैं,
इन तीनों की जानकारी में नेताओं के कटआउट पशु ट्रॉली में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाए गए। निगम आयुक्त ने इन्हें 48 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया है। ऐसा न होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
महापौर की जुबानी Gross disrespect to BJP leaders
Gross disrespect to BJP leaders
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घोरलापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घोर प्रशासनिक लापरवाही है और उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी तरह से उनके भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य ना किया जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा।KORBA BREAK जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की सीने में सिक्का फंस जाने से मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम शिवम सारथी बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, उन्हें यह पता तक नहीं था कि बच्चे ने सिक्का निगल लिया है। जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो परिजन घबराकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
KORBA BREAK
KORBA BREAK
अस्पताल में जांच के दौरान एक्सरे रिपोर्ट में बच्चे के सीने में सिक्का फंसा पाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति गंभीर है और कहा कि “यहां इस बीमारी की दवा नहीं है, इलाज संभव नहीं है,” जिसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन रास्ते में ही शिवम ने दम तोड़ दिया।
यह घटना जिला अस्पताल चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
KORBA BREAK
KORBA BREAK
मृतक के पिता मदन सारथी ने बताया कि वे मूलतः रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले बेटे के कंधे की चोट का इलाज कराने कोरबा आए थे और यहां गोढ़ी गांव में रिश्तेदारों के घर ठहरे हुए थे। शुक्रवार रात अचानक बच्चे की हालत बिगड़ गई — उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद एक्सरे रिपोर्ट में बताया कि शिवम के सीने में सिक्का फंसा है, जिससे उसकी सांस रुक रही है। इलाज की अनुपलब्धता के कारण उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही मासूम की जान चली गई।
कोरबा (संतोष कुमार सारथी) KORBA BREAKING कोरबा में ठेका श्रमिक की करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया , आनन में जब उपचार हेतु अस्पताल लेजाया गया , जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
KORBA BREAKING
मृतक का नाम सुदर्शन सिंह उर्फ कालू पिता का नाम स्वर्गीय करतार सिंह (35) पता अटल आवास शारदा विहार का रहने वाला था , जो साईं गोविंद कंपनी में राताखार के ठेका कंपनी में कार्यरत था , जहां ठेकेदार ने अपने निजी काम से श्रमिक को अपने घर भेजा था। परिजनों ने पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही बताई हैं, उन्होंने बताया कि हमें जानकारी मिली कि सुखदर्शन विद्युत तार के करेंट की चपेट में आगया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। बहरहाल पूरे मामले में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है, पुलिस की जांच जारी हैं।
कोरबा। गौसेवा एवं गौवंश संरक्षण के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले समाजसेवी श्री तेजकरण जैन द्वारा तैयार गौवंश पर आधारित अनोखा और विशाल संकलन आज 30 अक्टूबर को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय. प्रांगण में प्रदर्शित किया गया।
इस निःशुल्क प्रदर्शनी में दर्शकों ने विश्व के अनेक देशों के 476 नोट देखे जिन पर गाय की छवि अंकित है। साथ ही, गाय से संबंधित दुर्लभ सिक्कों का संग्रह भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी में गाय के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से अत्यंत सुंदर और शिक्षाप्रद रूप में प्रस्तुत किया गया।
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य झा सर की उपस्थिति में आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि से देखा और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने इस अद्वितीय संकलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में नई जानकारी मिली।
प्रदर्शनी में अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर रामसिंह अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राजेन्द्र तिवारी, पारस जैन, अनिल अग्रवाल और संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।