रायपुर/कोरबा:भारतीय खाद्य निगम (FCI), छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समिति के नवनियुक्त सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस महत्वपूर्ण समिति में कोरबा जिले से नगर निगम के प्रथम सभापति और वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण सोनी और गरियाबंद से अब्दुल गफ्फार मेमन सहित 14 सदस्य बनाये गए हैं.
अब्दुल गफ्फार को मिला समर्पण सम्मान

गरियाबंद से भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ता अब्दुल गफ्फार मेमन को सदस्य बनाया गया हैं अब्दुल गफ्फार मेमन इसके पूर्व नगर पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष रहे हैं वहीं भाजपा के विभिन्न मोर्चा मे अहम् जिम्मेदारी निभा चुके हैं वैसे उन्हें बृजमोहन अग्रवाल का खास सिपाह सालार मना जाता हैं.
सोनी को तीन दशकों की निष्ठा का मिला प्रतिफल
रामनारायण सोनी की नियुक्ति को उनके राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति अटूट समर्पण के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। वे नगर निगम कोरबा के प्रथम सभापति रह चुके हैं और पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी को क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव और असंदिग्ध निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से कोरबा के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
समिति के सदस्यों की घोषणा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के साझा प्रयासों से छत्तीसगढ़ का विकास और किसानों का कल्याण नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
समिति में शामिल अन्य प्रमुख सदस्य
सांसद अग्रवाल द्वारा घोषित सूची में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी नेताओं को स्थान दिया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
संतोष बाफना (पूर्व विधायक, जगदलपुर)
मेजर अनिल सिंह (अंबिकापुर)
पवन साहू (बालोद)
हलधर साहू (कांकेर)
रामकृपाल साहू (सूरजपुर)
कमलेश ठोकने (धमतरी)
चैनसुख भट्टर (दुर्ग)
प्रेम आर्य (मुंगेली)
बलराम तिवारी (अभनपुर)
अब्दुल गफ्फार मेमन (गरियाबंद)
सुरेंद्र पाटनी (रायपुर)
श्याम सुंदर अग्रवाल (रायपुर)
अनिल केशरवानी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी)को शामिल किया गया हैं



