Home Blog Page 14

Iran America Israel War: बाबा रामदेव ने कहा ईरान को हराना या झुकाना नामुमकिन है

Iran America Israel War
Baba ramdev

Iran America Israel War : ईरान अमेरिका और इजराइल के बीच चल रही जंग का 31वां दिन पूरा हो गया है इस दरमियान ईरान ने अमेरिका और इजरायल के नाक में दम करके रखा हुआ है या यू कह लीजिए कि अमेरिका बैक फुट पर आता दिख रहा है हालांकि समय-समय पर उसके बयानों से यह जाहिर होता है कि डोनाल्ड ट्रंप किसी बड़े हमले की साजिश रच रहा है.

Iran America Israel War

Iran America Israel War
Iran America Israel War

हालांकि इस बात की बालक ईरान को भी है जो अपनी तैयारी में लगा हुआ है हारमोस को लेकर डोनाल्ड ट्रंप 25 00 पैदल सैनिक भेजना शुरू कर दिया है वहीं ईरान भी अलल ऐलान यह कह रहा है कि हम उन सैनिकों का इंतजार कर रहे हैं और चेतावनी भी दे रहे की इस जमीन पर उनके लिए नर्क बना देंगे इस बीच एक टीवी चैनल को अपना इंटरव्यू देते हुए रामदेव बाबा ने कहा कि ईरान कमजोर देश नहीं है बल्कि वह प्रोफेट मोहम्मद के वंशज हैं उन्हें झुकाना या हराना नामुमकिन है देखे पूरा वीडियो

Iran America Israel War
Baba ramdev

एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

Another Dimension of NKH's Success 
NKH hospital korba

 

कोरबा। शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को अब बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक इलाज सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल रही है। इससे मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही और समय पर इलाज मिलने से जीवन रक्षा संभव हो रही है।

पिछले एक सप्ताह में 25 से अधिक हृदय मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनका तत्काल उपचार शुरू किया गया। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी के नेतृत्व में जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोप्लास्टी, 5 की एंजियोग्राफी और 1 मरीज का एआईसीडी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। एआईसीडी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण कोरबा में पहली बार हुआ है. सभी मरीज अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। रायपुर के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस.एस. मोहंती और डॉ. दीपक कुमार अपनी टीम के साथ सेवाएं दे रहे है और आपात स्थिति में भी तत्परता से इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि जिले की पहली कैथलैब होने के कारण अब कोरबा में ही हृदय रोगों का संपूर्ण इलाज संभव हो गया है, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बच रहा है।

CG High Court : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अंतिम मुहर,5 एडिशनल जजों को स्थाई करने का फैसला

CG High Court
CG High Court

बिलासपुर — CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायिक गलियारों से बड़ी खबर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने बिलासपुर हाईकोर्ट में कार्यरत 5 एडिशनल जजों को स्थायी (Permanent) करने की सिफारिश कर दी है। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। स्थायी किए गए इन जजों ने एडिशनल जज के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके आंकड़ों की समीक्षा के बाद यह पदोन्नति दी गई है।

 

इन 5 जजों के नामों पर लगी मुहर CG High Court

CG High Court
CG High Court

कॉलेजियम की बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी है, उनमें अनुभवी वकील और न्यायिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को उनके विधिक ज्ञान और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर चुना गया है।

जस्टिस सचिन सिंह राजपूत (बार कोटे से)
जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल (ज्यूडिशियल कोटे से)
जस्टिस संजय कुमार जायसवाल (ज्यूडिशियल कोटे से)
जस्टिस बिभु दत्त गुरु (बार कोटे से)
जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद (बार कोटे से)

नियमों के मुताबिक, किसी भी एडिशनल जज को स्थायी करने से पहले उनके द्वारा दिए गए फैसलों की गुणवत्ता, डिस्पोजल रेट (मामले सुलझाने की दर) और कोर्ट में उपस्थिति का डेटा सुप्रीम कोर्ट को भेजा जाता है। इन सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही कॉलेजियम यह ऐतिहासिक फैसला लेता है।

कोरबा बिजली विभाग के दो अफसर निलंबित,शत्रुहन कुमार सोनी को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधीन कोरबा में पदस्थ अधीक्षण अभियंता और कटघोरा के कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन के संबंध में जारी आदेश के मुताबिक कोरबा जिले में विद्युत वितरण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजिनियर (SE) बी के सरकार और कटघोरा इलाके के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) अंशु वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया गया है। अंशु वार्ष्णेय को निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय-कार्यपालक निदेशक (ज.क्षे.) घ.स्टेट पॉ. विस्ट्री.क. लिमि, जगलदपुर किया गया है और उनके स्थान पर शत्रुहन कुमार सोनी, कार्यपालन अभियंता (संचा./संघा.) संभाग, छ.स्टेट पॉ. डिस्ट्री. कं. लिमि, कोरबा को पदस्थ किया गया है।

सोनी अपने कार्य के अतिरिक्त कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) संभाग, छ. स्टेट पॉ.डिस्ट्री.कं. लिमि, कटघोरा के कार्यों का भी संपादन आगामी आदेश तक करेंगे।

Paper Leak Case 12वीं हिंदी की परीक्षा निरस्त,अब 10 अप्रेल को फिर से होगी परीक्षा, 9516 परीक्षार्थी प्रभावित

Paper Leak Case 
chhattisgah-madhymik-shiksha-mandal raipur

कोरबा, 25 मार्च 2026 : Paper Leak Case छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए 14 मार्च को आयोजित हुई कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। माशिमं के इस फैसले से कोरबा जिले के भी छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पेपर लीक होने के कारण लिया गया कड़ा फैसला मंडल के सचिव ने बताया कि परीक्षा निरस्त करने का मुख्य कारण प्रश्न पत्र का लीक होना है। 14 मार्च को परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर ‘सेट-बी’ के प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में शिकायत और सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। जांच के उपरांत मंडल ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा को ही शून्य घोषित कर दिया।

Paper Leak Case

Paper Leak Case 
chhattisgah-madhymik-shiksha-mandal raipur

जिले के 9516 छात्र अब दोबारा देंगे परीक्षा इस फैसले का सीधा असर कोरबा जिले के 9516 पंजीकृत छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा देकर आगे के विषयों की तैयारी में जुटे थे, उन्हें अब फिर से हिंदी विषय की मेहनत करनी होगी। न केवल कोरबा बल्कि पूरे प्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों को अब 10 अप्रैल की नई समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Paper Leak Case

Paper Leak Case 
chhattisgah-madhymik-shiksha-mandal raipur

अभिभावकों और छात्रों में बढ़ी चिंता बोर्ड परीक्षा के बीच इस तरह पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने से छात्रों के मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हुई है। जिले के शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि दोबारा तैयारी करना छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन निष्पक्ष परीक्षा के लिए यह कदम अनिवार्य था।

बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

बालकोनगर, 23 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत ल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के अंतर्गत तालाब पुनर्जीवित अभियान का आयोजन किया। इस पहल में 150 से अधिक कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सतत जल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया। यह पहल जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इन प्रयासों से अब तक 40 से अधिक गांवों में जल संरक्षण संरचनाएं विकसित और पुनर्जीवित की जा चुकी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ी है और खेती को मजबूती मिली है। साथ ही परियोजना के तहत कुल 158 जल संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 129 खेत तालाब, 15 सामुदायिक तालाब, 12 चेक डैम और 2 लाइनिंग तालाब शामिल हैं। इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 2.30 लाख घन मीटर से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही 22 नई संरचनाएं (21 खेत तालाब और 1 सामुदायिक तालाब) बनाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 22 हजार घन मीटर है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि जल संरक्षण, सतत विकास और मजबूत समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर जल संसाधनों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जिससे कृषि, आजीविका और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिल रहा है। हमारा उद्देश्य दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विश्व जल दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि हम जिम्मेदारी से पानी का उपयोग और पर्यावरण की रक्षा करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

इन जल संरचनाओं से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे वे अब केवल बारिश पर निर्भर नहीं हैं। किसान अब साल में कई फसलें उगा पा रहे हैं और अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे हैं। साथ ही, पशुपालन के लिए भी पानी की उपलब्धता बेहतर हुई है।

इस पहल का असर बताते हुए कोरबा के पास भाटगांव की किसान संध्या बाई ने कहा कि मैं हमेशा मछली पालन और सब्जी खेती के जरिए अपनी आय बढ़ाना चाहती थी। ‘मोर जल मोर माटी’ योजना के तहत खेत में तालाब बनने से मैं दोनों काम कर पा रही हूं। इससे मेरे परिवार की आय में बढ़ोतरी हुई है और अब घर की आर्थिक स्थिति सुधार हुआ है।

इस पहल से समुदाय के लोगों को आजीविका के नए अवसर भी मिले हैं। इस कार्यक्रम के तहत 80 किसानों ने मछली पालन को अतिरिक्त आय के रूप में अपनाया है। इससे उन्हें हर फसल चक्र में औसतन ₹20 हजार की कमाई हो रही है। इससे पानी के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

कंपनी के इस परियोजना से क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ा है और लंबे समय तक पानी की उपलब्धता बनी रहती है। तालाबों और जल संरचनाओं के पुनर्निर्माण से बारिश का पानी आसानी से संग्रहित होता है, जिससे पानी का बेकार बहना कम होता है। साथ ही आसपास का पर्यावरण संतुलित रहता है। कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। साथ ही ऐसे प्रयासों से स्थानीय समुदाय के साथ कंपनी का भरोसा और संबंध भी मजबूत होता है, जो भविष्य के लिए सकारात्मक और स्थायी विकास सुनिश्चित करता है।

जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ सुनकर कुत्ते डर से भौंकने लगे, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु देखें वीडियो

कोरबा – कोरबा जिले के बलगी क्षेत्र में आधी रात लगभग 10.30 बजे घर के बाहर भोजन के पश्चात टहल रहे लोग उस वक्त हक्के बक्के रह गए जब एक 5 फीट का जहरीला नाग रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिसको भगाने का प्रयास भी किया गया पर वो तो फन फैला कर एक बंद पड़े नाली में जाकर बैठ गया फिर किसी की हिम्मत नहीं हुई उसके पकड़ कर जंगल तरफ छोड़ने का साथ ही उसको बचाने के उद्देश्य से और लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेस्क्यु करवाना ही बेहतर समझा जिसके बाद वहां के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया गया.

जितेंद्र सारथी ने  थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर कुछ घंटे बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य के साथ बलगी पहुंचे और टॉर्च के मदद से रेस्क्यु चालू किया, रात के समय सांप खतरा महसूस होने पर फन फैलाकर प्रहार करने लगा पर आखिरकार बड़ी सावधानी से रेस्क्यु कर उसे थैले में आखिकार डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का आभार व्यक्त किया फिर इसकी जानकारी कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को देकर उनके प्राकृतिक रहवास जंगल में रात्रि में ही छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने सभी आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आप के घरों में सांप घुस जाएं तो घबराएं नहीं बल्कि तत्काल 8817534455 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे ताकि सही समय पर सांप को रेस्क्यु कर उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा जा सके साथ ही सर्प दंश जैसी घटना को टाला जा सके।

कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

कोरबा। (ब्लैकआउट न्यूज़ ) औद्योगिक नगरी कोरबा के सांस्कृतिक इतिहास में 21 मार्च 2026 की शाम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित चर्चित नाटक “मैं अनिकेत हूँ” ने हाउसफुल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज सेवा के बड़े उद्देश्य से जुड़ा हुआ था। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कला के पुनरुत्थान के साथ-साथ चैरिटी के माध्यम से निर्धन एवं प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु सहयोग राशि जुटाना रहा। उल्लेखनीय है कि पूरे 80 मिनट तक दर्शक पिन-ड्रॉप साइलेंस में बैठे रहे, जो नाटक की प्रभावशीलता और कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजीव सिंह, Indian Red Cross Society से श्री राम सिंह अग्रवाल, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, श्री सूर्यनारायण केसरी, बालको के सीएमओ श्री विवेक सिन्हा एवं Chhattisgarh State Power Generation Company Limited (DSPM) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री संजीव कंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब और महाराष्ट्र मंडल के इस अनूठे समन्वय की मुक्तकंठ से सराहना की। बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि परिवार सहित उपस्थित रहे।

उद्बोधन एवं मंच संचालन

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोट. नितिन चतुर्वेदी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोट. पारस जैन के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें “सेवा में साथ” के संकल्प को दोहराया गया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत माहुलीकर ने मंडल की गतिविधियों और इस आयोजन के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

मंच संचालन रोटरी क्लब से विक्रम अग्रवाल एवं महाराष्ट्र मंडल से प्रवीण जाखड़ी ने किया। उनकी ओजस्वी वाणी और उत्कृष्ट समन्वय ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। 🎤

वरिष्ठ कला साधक नागेश ठाकुर का सम्मान

इस अवसर पर कोरबा के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं कला साधक श्री नागेश ठाकुर का विशेष अभिनंदन किया गया। रंगमंच के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान और समर्पण को स्मरण करते हुए आयोजन समिति ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 🌺

उत्कृष्ट अभिनय और सशक्त तकनीकी प्रस्तुति

सुप्रसिद्ध निर्देशक शशि वरवंडकर के कुशल निर्देशन में कलाकारों ने भावपूर्ण और जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। कलाकारों में शशि वरवंडकर, चेतन दंडवते, दिलीप लांबे, विनोद रखुंडे, पंकज सराफ, प्रकाश खांडेकर, रवींद्र ठेंगड़ी, रंजन मोदक, अनुराधा दुबे, भारती पलसोदकर, सुमिता रायजादा, डॉ. शुचिता देशमुख, श्याम सुंदर खंगन एवं समीर टल्लू शामिल रहे।

तकनीकी पक्ष में अजय पोतदार (मंच सज्जा), प्रवीण क्षीरसागर (प्रकाश एवं ध्वनि) तथा प्रकाश गुरव का विशेष योगदान रहा। कलाकारों ने रोटरी-महाराष्ट्र मंडल के आतिथ्य को अपने 35 वर्षों के रंगमंचीय जीवन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव बताया।

अतुलनीय टीम वर्क ने रची सफलता की कहानी

प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोट. पारस जैन एवं पूर्व सचिव रोट. संजय अग्रवाल के अथक परिश्रम ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाया। रोटरी क्लब की ओर से मनोज अग्रवाल, विनोद जालान, सतनाम मल्होत्रा, प्रेम गुप्ता, संतोष जैन सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाराष्ट्र मंडल की ओर से राजेंद्र पागे, सुनील पाठक, विवेक लांडे, ज्ञानेश तिलवणकर तथा प्रबंधन टीम में आलोक दिवाटे एवं श्वेता ओत्तलवार के प्रयास उल्लेखनीय रहे। महाराष्ट्र भगिनी मंडल के कुशल प्रबंधन के कारण दर्शकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित हुई और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। 🤝

शिक्षा के लिए समर्पित सहयोग

आयोजन से प्राप्त सहयोग राशि अब उन निर्धन एवं प्रतिभावान बच्चों के सपनों को साकार करने में सहायक बनेगी, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इस प्रकार यह आयोजन कला, सेवा और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Iran-Israel War Update : डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने की दी नयी डेड लाइन,उधर ईरान ने इसराइल के परमाणु ठिकानो पर दागी मिसाइले ,100 से ज्यादा घायल

Iran-Israel War Update
Donalt trump

Iran-Israel War Update : ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध और भी ज्यादा भयानक होता दिख रहा है ट्रम्प ने  कहा है कि हार्मोज स्ट्रेट नहीं खोलने पर ईरान को बड़ी धमकी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, ‘अमेरिका उसके पावर प्लांट उड़ा देगा’

Iran-Israel War Update

Iran-Israel War Update
Donalt trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को एक नई डेडलाइन दी है.

उन्होंने कहा कि होर्मुज़ को पूरी तरह से खोलने के लिए ‘ईरान के पास 48 घंटे हैं.’

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “अगर ईरान ने बिना किसी धमकी के अगले 48 घंटों में होर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोला तो अमेरिका उसके कई पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा और इसकी शुरुआत होगी उनके सबसे बड़े प्लांट से.”

Iran-Israel War Update

शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय आई, जब कुछ घंटों पहले ईरान की दो मिसाइलों ने दक्षिणी इसराइल को निशाना बनाया, जिसमें इसराइल का अघोषित परामाणु ठिकाना भी शामिल है. इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए, जो जंग शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

बालकोनगर, 18 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती की गई है। यह पहल देश के सबसे उन्नत, तकनीक-संचालित स्मेल्टर क्षेत्र में महिला-प्रथम ऑपरेटिंग मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें कुल 30 महिलाओं को तैनात किया गया है, जिनमें 10 बीम-रेजिंग ऑपरेटर और 20 पीटीएम पायलट शामिल हैं। यह उपलब्धि बालको के लिए एक मील का पत्थर है, जो इसके ‘मिलियन टन क्लब’ में प्रवेश के साथ जुड़ी हुई है।

इन महिला पायलट्स ने सिमुलेटर सत्र और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के माध्यम से एक सख्त प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की है। अब वे पॉट रूम के महत्वपूर्ण कार्य, जैसे एनोड बदलना, कवरिंग करना, पिघले हुए एल्यूमिनियम की टैपिंग और बीम-रेजिंग, का संचालन कर रही हैं। इससे इलेक्ट्रोलाइटिक रिडक्शन सेल्स का संचालन तय मानकों के भीतर स्थिर और निरंतर बना रहता है। साथ ही सभी पॉटलाइनों में बीम-रेजिंग गतिविधियां अब पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं, जहां प्रत्येक पॉट रूम में महिला बीम-रेजिंग प्रभारी नियुक्त की गई हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मैन्युफैक्चरिंग के काम को बेहतर बनाने के समावेशिता को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव है। हम नई तकनीक, अच्छे प्रशिक्षण और समान अवसर प्रदान कर अपने कर्मचारियों की पूरी क्षमता को आगे ला रहे हैं। जैसे ही हम 1 मिलियन टन उत्पादन के स्तर तक पहुंच रहे हैं, यह बदलाव दिखाता है कि हम एक ऐसा कार्यस्थल बना रहे हैं जो बेहतर प्रदर्शन करने वाला, समानता वाला और भविष्य के लिए तैयार है।

पीटीएम पायलट नाज़ फातिमा ने कहा कि पीटीएम पायलट के रूप में काम करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोषजनक भी है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी हम पर भरोसा करती है और हमारे विकास में निवेश करती है। यह गर्व की बात है कि हमारा काम सीधे बालको की प्रगति में योगदान देता है और हम औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक नया भविष्य बना रहे हैं।

बालको ने 2022 से ट्रांसजेंडर पेशेवरों को भी अपने संयंत्र के मुख्य कार्यों में शामिल किया, जिसकी शुरुआत फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन और सुरक्षा सेवाओं से हुई थी। इसके बाद इसका विस्तार किया गया और जेंडर री-अफर्मेशन नीतियों के तहत 30 दिन का वेतन सहित अवकाश और वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गईं।

इस प्रकार बालको छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर सहयोगियों को एल्यूमिनियम संचालन में शामिल करने वाली अग्रणी औद्योगिक कंपनियों में से एक बन गया है। ये सभी पहल पारंपरिक रूप से मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों को अधिक समावेशी बनाने और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक कार्यबल के निर्माण की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।