CG High Court छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा और बदहाल सड़क को लेकर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डबल बेंच ने सुनवाई के दौरान इस मामले में नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश ने कहा आम आदमी कैसे आएगा? क्या दिक्कत हो रही है? क्या करते हैं ये लोग? आप अपना निर्माण का काम करें, लेकिन आम आदमी को असुविधा हो रही है।
CG High Court
CG High Court
बता दें कि कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सटी सड़क बिलासपुर के लोगों के लिए खतरा बन गई है, क्योंकि इसकी स्थिति बहुत दयनीय है। स्थानीय लोगों ने कई बार रेलवे के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया, जिससे उस सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ-साथ सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को भी धूल के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
CG High Court
CG High Court
सुनवाई के दौरान दूसरी रिपोर्ट में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा के बारे में बताया गया है, जिसके कारण प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर मालगाड़ियों को जाने दिया जा रहा है, जबकि यात्री गाड़ियों को अन्य प्लेटफार्म अर्थात प्लेटफार्म क्रमांक 2 से 5 पर भेजा जा रहा है।
इस पूरे मामले में हाइकोर्ट ने निर्देश दिया कि वर्तमान में दोनों मामले के साथ टैग किया जाए। वहीं, कोर्ट ने तथ्यों और स्थिति को देखते हुए, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक को अपना व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस पूरे मामले में अगली सुनवाई आगामी 29 जनवरी को निर्धारित की गई है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़ ) जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में बीते लगभग 10 वर्षों से सक्रिय व कद्दावर युवा कांग्रेस महामंत्री मधुसूदन दास ने आगामी नगर पालिक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की मंशा जताई है।इसके लिए उन्होंने नगर पालिका के समन्वयक गुलाब कमरों,पूर्व विधायक पुरसोत्तम कँवर,ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्रप्रताप जायसवाल,संयुक्त महासचिव हरीश परसाई के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है।
क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सभी मित्रो से उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उनके इस मंशा से क्षेत्र वासियों में भी हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों की बड़ी लंबी फेरिस्त है जो उन्हें पार्षद बनकर क्षेत्र की सेवा करते हुए देखना चाहते हैं। मधुसूदन दास बाँकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के बाँकी मोंगरा अंतर्गत कुदरीपारा वार्ड क्र.-15 सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। मधुसूदन द्वारा क्षेत्र के विकास के कार्यों के लिए आवाज बुलंद करते आये है एव लगातार समाज के उत्थान की दिशा में कार्य किए जाते रहे हैं।
समाजसेवा के साथ साथ क्षेत्र के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में उनकी हमेशा भागीदारी रहती है।मधुसूदन दास का कहना है कि पार्षद बनकर वे क्षेत्र में दशकों से पसरी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।गली गली में पक्के सड़क बनाने,नाली को ढकने इत्यादि क्षेत्र में कार्य कर वार्ड को सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने अपना स्वयं का मैनिफेस्टो तैयार किया है जिसके तहत क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए जाएंगे। उन्हें कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण आस्था है। पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे जीतकर दिखाएंगे साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। मधुसूदन के चुनाव लड़ने की खबर से उन्हें साथी शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
बिलासपुर/कोरबा – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित एकादश दीक्षांत समारोह में कोरबा जिले की बालको निवासी छात्रा फरीन कुरैशी बी.कॉम. (ऑनर्स) में विश्वविद्यालय की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित थे।
फरीन बालको कोरबा निवासी स्व. इक़बाल अहमद कुरैशी और श्रीमती नजमा खातून की पुत्री एवं पैरालीगल वॉलेंटियर विधिक सेवा प्राधिकरण मो आवेश कुरैशी की बहन हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और अपने परिवार को दी है।
सुन्नी मुस्लिम जमात ने दी बधाई
सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष आरिफ खान एवं कार्यवाहक अध्यक्ष rafik मेमन ने फरीन कुरैशी को मुबारकबाद पेश की है वही आरिफ खान ने कहा की फरीन कुरैशी शुरू से मेघावी रही है पढ़ने और अपने करियर के प्रति सजग रहने का परिणाम है की आज फरीन उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई. जमात के दूसरे बच्चों को इससे प्रेरणा मिलेगी.
कोरबा( संतोष कुमार सारथी) Disclosure of Korba firing incident थाना पसान अंतर्गत कुरथा गांव में 6 जनवरी 2025 को हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य कारण व्यवसायिक असहयोग और राजनीतिक द्वेष बताया गया है। मामले की साजिश पिछले एक साल से रची जा रही थी।
Disclosure of Korba firing incident
Disclosure of Korba firing incident
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
क्या था मामला Disclosure of Korba firing incident
Disclosure of Korba firing incident
6 जनवरी की शाम कुरथा निवासी कृष्णा पांडेय अपने घर के बाहर उप सरपंच राम कुमार के साथ बाइक पर जा रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्णा पांडेय घायल होकर गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पता चला कि उनकी पीठ में गोली लगी है।
Disclosure of Korba firing incident
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबी चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान और अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।
जांच के दौरान गिरफ्तार मुख्य आरोपी गजेंद्र सोरठे ने खुलासा किया कि वह उप सरपंच राम कुमार और रोजगार सहायक कलेश को रास्ते से हटाना चाहता था। गजेंद्र को शक था कि ये लोग उसके परिवार पर जादू-टोना करते थे और पंचायत चुनाव में उसके लिए बाधा बन सकते थे।
Disclosure of Korba firing incident
Disclosure of Korba firing incident
गजेंद्र ने अपने साथियों के माध्यम से पिस्टल खरीदी और शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी के जरिए राज कुमार और राम कुमार सारथी को घटना को अंजाम देने के लिए राजी किया। आरोपियों ने घटना के दिन कृष्णा पांडेय और राम कुमार पर घात लगाकर हमला किया। गोली उप सरपंच राम कुमार को मारने के इरादे से चलाई गई थी, लेकिन वह कृष्णा पांडेय को लग गई।
पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है
1. राम कुमार सारथी (19), निवासी रतनपुर झरनापारा।
2. राज कुमार सारथी (35), निवासी रतनपुर झरनापारा।
3. गजेंद्र सोरठे (27), निवासी कुरथा बुढ़ापारा।
4. शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी (25), निवासी कुरथा बुढ़ापारा।
5. वीरेंद्र कुमार आर्मो (28), निवासी मोरगा।
6. बलिंदर राजवाड़े (39), निवासी मानीडेडरी।
Disclosure of Korba firing incident
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में कोरबी चौकी प्रभारी अफसर खान, साइबर सेल के अजय सोनवानी, और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने सीमित समय में पेशेवर तरीके से साजिश का खुलासा किया।
इस खुलासे से न केवल घटना का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि यह भी साबित हुआ है कि पुलिस के मजबूत प्रयासों से समाज में कानून व्यवस्था कायम है।
Helth Desk : Home Uses of Nutmeg जायफल अपने एंटीडिप्रेसेंट गुण के कारण चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। अपने नियमित आहार में मसाले के रूप में इसका सेवन पाचन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, सदियों से जायफल का उपयोग शिशुओं में दस्त और गैस को नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है।
Home Uses of Nutmeg
जायफल
जायफल में कई औषधीय गुण होते हैं. जायफल का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है.
जायफल के कुछ फ़ायदे ये रहे:Home Uses of Nutmeg
जायफल
जायफल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं.
जायफल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों की कैविटी और सांसों की बदबू को दूर करते हैं.
जायफल का तेल मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है.
जायफल में मौजूद तत्व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं.
जायफल में मौजूद तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं.
जायफल का सेवन करने से ब्लड शुगर में कमी आती है.
जायफल में मौजूद तत्व तनाव कम करते हैं.
जायफल में मौजूद तत्व लीवर की सूजन को कम करते हैं.
जायफल का तेल सूजन को कम करता है और दर्द निवारक के रूप में काम करता है.
जायफल का तेल मधुमेह न्यूरोपैथी में भी फ़ायदेमंद होता है.
Horoscope for today 17 January 2025 आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में अधिकता रहेगी, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों से व्यापार की आप योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा।
वृषभ Horoscope for today 17 January 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप किसी काम को लेकर माताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मिथुन Horoscope for today 17 January 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको कामों में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बढ़ेंगे। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे।
कर्क Horoscope for today 17 January 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने विरोधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने होंगे।
सिंह Horoscope for today 17 January 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। संतान आपसे अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।
कन्या Horoscope for today 17 January 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी। यदि आपका कुछ लेनदेन रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।
तुला Horoscope for today 17 January 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट आप थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक क्षमता पहले से बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपके काम लटकने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होंगी।
वृश्चिक Horoscope for today 17 January 2025
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी के कहने में आकर अपने बिजनेस में कोई बदलाव न करें। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए काम को लेकर भी आपका थोड़ी टेंशन रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
धनु Horoscope for today 17 January 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। कोई निवेश आपको सोच समझकर करना होगा। कामों में आपको कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मकर Horoscope for today 17 January 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप घर-परिवार में सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको अपनी इनकम के सोर्सो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ Horoscope for today 17 January 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में आपके सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा।
मीन Horoscope for today 17 January 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। लंबी निवेश योजनाओं को गति मिलेगी। आपके काम की गति काफी तेज रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
रायपुर : CG Govt. Job छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मंत्रालय, महानदी, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र कमांक एफ 2-1/2024/34-1 दिनांक 26.09.2024 से वित्त विभाग का जावक क्रमांक 1210/ सी.एन. बजट-2/ वित्त/चार / 2024, दिनांक 20.09.2024 द्वारा राज्य स्तरीय तृतीय श्रेणी उप अभियंता (सिविल) के 118 पद एवं उप अभियंता (वि/यां) के 10 पद को सीधी भर्ती से भरे जाने हेतु अनुमति प्राप्त है।
उक्त पदों को सीधी भर्ती के लिये छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, अटल नगर, नवा रायपुर के वेबसाईट पर आमंत्रित किये जाते है,
परीक्षा संबंधित जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की Website www.cgphed.gov.inपर उपलब्ध रहेगी।
रायपुर : government job direct recruitment छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्र क्रमांक एफ 1-07/2024/22-1 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 15.03.2024 द्वारा वित्त विभाग के जावक क्रमांक 203/सी.एन22-0061/बजट-2/वित्त/च / सी.एन22-0061/ बजट-2/ वित्त/चार 2024 दिनांक 27.02.2024 द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों की पूर्ति की सहमति के आधार पर
सहायक विकास विस्तार अधिकारी की नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से, ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर के माध्यम से आमंत्रित किये जाते है।
government job direct recruitment
लेवल- 6, ग्रेड वेतन 2400 छ.ग. शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ते एवं अन्य भत्ते देय होंगे।
संभावित कुल रिक्तियों की संख्या 200 (रिक्त 193 एवं बैकलॉग अजजा 2,
1. श्रेणी एवं वर्गवार आरक्षण :-
बैकलॉग दिव्यांगजन 5 (दृष्टिबाधित) कुल 200)
कुल रिक्त पदों की संख्या 193
बेगलाक 7
government job direct recruitment
government job direct recruitment
1. विज्ञापित पदों की विस्तृत विज्ञापन, ऑनलाईन आवेदन, परीक्षा की तिथि, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, समय एवं केन्द्र, तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट http://www.cgphed.gov.in पर उपलब्ध होगी।
government job direct recruitment
government job direct recruitment
2. विज्ञापित पदों की संख्या परिवर्तनीय हैं, संख्या विभाग की आवश्यकता के अनुसार घटाई / बढ़ाई जा सकती है। पदों की संख्या कम/अधिक करने के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी “विकास आयुक्त” का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
3. ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ तिथि एवं लिखित परीक्षा की तिथि छ.ग. व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जावेगी।
4. विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली नियुक्तियां / चयन माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन होगा
कोरबा (संतोष कुमार सारथी) BALCO Accident बालको नवधा चौक के पास गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में ट्रेलर ने टीवीएस एक्सेल को अपनी चपेट में ले लिया, घटना के बाद से ही मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभांठा मुख्य मार्ग का है जहां नवधा चौक के समीप एक ट्रेलर वाहन ने टीवीएस एक्सेल दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, घटना में दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे में एक्सेल वाहन क्षतिग्रस्त होगई है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) Korba road accident two died कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिलासपुर से कटघोरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
मनाली ट्रिप से लौटते वक्त हुआ हादसा Korba road accident two died
Korba road accident two died
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर लौट रहे थे। वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी कार में कोरबा की ओर जा रहे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वही गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया।
पाली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा Korba road accident two died
Korba road accident two died
जानकारी के मुताबिक यह लोग अपनी सियाज कार क्रमांक सी जी 12 ए एल 2600 में सवार होकर मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा आ रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे पाली थाना अंतर्गत चैतमा के समीप स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री चैतमा मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। इस हादसे में दीक्षा राठौर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि मोनिका चटर्जी और चालक देवराज लांझेकर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में कटघोरा अस्पताल भेजा गया। रास्ते में मोनिका चटर्जी की भी मौत हो गई। घटना के समय युवतियों का मित्र हिमांशु मोटर साइकिल से आ रहा था। उसने घटना की जानकारी परिवार तक पहुँचाई और अन्य मित्रों को भी घटना स्थल पर बुलाया।
जानकारी मिलते ही चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे घटना स्थल पहुंचे और घायल युवती और चालक को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि यह लोग मनाली से यात्रा कर लौट रहे थे। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतिका कुमारी दीक्षा राठौर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला कोरबा के अध्यक्ष सीपीएस राठौर की छोटी पुत्री थी। वह अपनी सहेलियों के साथ मनाली घूमने गई थी।