Home Blog Page 107

Horoscope for today 15 January 2025 आज इन राशि वाले जातकों को मिलेगी सफलता तो इन्हे असफलता का सामना करना पड़ सकता है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 15 January 2025 आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टारगेट को पूरा करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से परेशान करेंगी। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। परिवार में सदस्यों में यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

वृषभ Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लगेगी। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करें। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपका आत्म विश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आपके कामों को करने में आसानी होगी। आपको कोई निर्णय थोड़ा सावधानी से लेने की आवश्यकता है। अपने खर्चों को आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेंगे।

कर्क Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहे हैं, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी काम को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

सिंह राशि आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप कुछ नए कामों को लेकर योजना बना सकते हैं। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि सुझाव आएं, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रही किसी बात पर वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। उधार का लेनदेन आप सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके कार्य क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप सामाजिक क्षेत्रों में थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को मिल बैठकर दूर करना होगा।

धनु Horoscope for today 15 January 2025
Horoscope for today 15 January 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कोई तकनीकी समस्या आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

मकर Horoscope for today 15 January 2025
Horoscope for today 15 January 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

मीन Horoscope for today 15 January 2025

Horoscope for today 15 January 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय भावुकता में लेने से बचना होगा। संतान आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा समय देने की आवश्यकता है, तभी वह पूरा होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

Cash loot in CG शराब दुकान के कैश कलेक्शन की वेन के गार्ड को गोली मारकर 60 लाख की लूट

जांजगीर-Cash loot in CG चाम्पा। जांजगीर जिला में अज्ञात बदमाशों ने शराब दुकान से कैश  करने पहुंची वैन से 60 लाख रूपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गये। कैश वैन के बाहर तैनात गार्ड को पैर में गोली मारने के बाद कैश लेकर फरार हुये। घटना की जानकारी मिलते ही जिले में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Cash loot in CG

Cash loot in CG 
Cash loot in CG

लूट की यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा देशी शराब भट्टी की है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने वाली टीम आज शाम के वक्त खोखरा शराब दुकान पहुंची थी। बोलेरों में सवार कलेक्शन टीम के साथ हथियारबंद गार्ड भी तैनात था। क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों से करीब 60 लाख रूपये का कलेक्शन करने के बाद टीम खोखरा शराब दुकान कैश कलेक्शन के लिए पहुंची थी कि वारदात को अंजाम दिया गया।

 

शातिर बदमाश बोलेरो में रखे कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गये। दिनदहाड़े हुए लूट की इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर कार्यालय के 100 मीटर की परिधि मे रैली,धरना,प्रदर्शन,सभा पर प्रतिबन्ध, कलेक्टर ने जारी क्या आदेश

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) कार्यालय कलेक्टर कोरबा (छत्तीसगढ़) में विभिन्न संगठनों, व्यक्तियों एवं समूहों द्वारा ज्ञापन सौंपने अथवा रैली निकालने के दौरान परिसर में अत्यधिक भीड़ एकत्रित हो जाती है। इस प्रकार की भीड़ से सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे शांति भंग की संभावना बनी रहती है। साथ ही शासकीय कार्यों के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से आये आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर कोरबा (छत्तीसगढ़) से 100 मीटर परिसर को प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया जाना आवश्यक है।

कोरबा कलेक्टर कार्यालय

2- अतः मैं अजीत वसंत, भा.प्र.से. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा (छ०ग०) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक निम्नानुसार आदेश पारित करता हूँ:-

1. कार्यालय कलेक्टर कोरबा के 100 मीटर के परिसर में किसी भी प्रकार की रैली, धरना, प्रदर्शन, सभा अथवा पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह में एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

2. इस क्षेत्र में लाउडस्पीकर, माइक या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

3. कोई भी संगठन या व्यक्ति शांति बनाए रखते हुए अधिकतम पाँच व्यक्तियों के प्रतिनिधि मंडल के रूप में ज्ञापन सौंप सकेगा।

4

यह आदेश शासकीय कर्तव्य पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी/पुलिस कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह आदेश जन साधारण को संबोधित है एवं समयाभाव के कारण प्रत्येक जनसाधारण पर तामील किया जाना संभव नहीं है। अतः यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 की उपधारा (2) के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

raipur korba train canceled रायपुर,कोरबा के बीच चलने वाली यात्री ट्रेंनें 4 दिन तक रहेंगी रद्द

बिलासपुर। raipur korba train canceled दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर लांच किया जाएगा। इस कार्य के लिए 16, 17 एवं 18 जनवरी को ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है-

रद्द होने वाली गाडियां raipur korba train canceled 

raipur korba train canceled 
कोरबा रेलवे स्टेशन

16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
16 एवं 17 जनवरी को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
17 जनवरी को गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

 raipur korba train canceled 

raipur korba train canceled 
raipur korba train canceled

18 जनवरी को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
18 जनवरी को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर – जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 जनवरी को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ – रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

raipur korba train canceled 
raipur korba train canceled

19 जनवरी को गाड़ी संख्या 58280 रायपुर – कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर- गोंदिया- बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

Embarrassing video वायरल वीडियो मे अश्लील हरकत करता अधिकारी, प्रमोशन के लिए लड़किया हो जाती है सहमत, दावा देखें वीडियो

Embarrassing video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और पुरुष कर्मचारी के बीच अश्लील हरकतें होती हुई दिख रही हैं।यह वीडियो कहाँ का है इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इस शर्मनाक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि इस प्रकार की हरकतें महिलाओं को प्रमोशन दिलाने में मदद करती हैं।इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है और इस पर कई तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Embarrassing video 

https://x.com/DeepsBDJ35/status/1878305542386470935?s=19

वीडियो में दिखाया गया है कि एक पुरुष कर्मचारी एक महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय में अश्लील हरकतें करता है और महिला कर्मचारी भी उसकी इन हरकतों में उसका सहयोग कर रही है। वीडियो में बैकग्राउंड में एक कैप्शन दिखाई देता है जिसमें लिखा है “प्राइवेट जॉब में इस प्रकार प्रमोशन करवा लेती हैं लड़कियां।” इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है और लोग इसे लेकर गुस्सा और हैरानी जता रहे हैं।

Embarrassing video 

Embarrassing video 
Embarrassing video

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग इसे गलत और अश्लील मान रहे हैं जबकि कुछ इसे आजकल की सच्चाई मान रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि इस प्रकार के वीडियो समाज में गलत संदेश देते हैं खासकर जब यह दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को प्रमोशन पाने के लिए ऐसे अनैतिक तरीके अपनाने पड़ते हैं। ये वीडियो और इसका कैप्शन इस बहस को जन्म दे रहा है कि क्या कुछ क्षेत्रों में सच में प्रमोशन पाने के लिए महिलाओं को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

Embarrassing video 

Embarrassing video 
Embarrassing video

महिला अधिकार संगठनों और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि इस प्रकार के वीडियो महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं। उनका मानना है कि अगर इस तरह के अनैतिक व्यवहार को स्वीकार किया जाता है तो यह समाज में गलत उदाहरण पेश करेगा और महिलाओं की इज्जत पर असर डालेगा। इस वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि क्या वाकई कुछ जॉब्स में प्रमोशन पाने के लिए ऐसी हरकतों का सहारा लिया जाता है।

समाज में बदलाव की आवश्यकता
Embarrassing video 
Embarrassing video

इस वीडियो के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह संदेश दिया है कि हमें अपनी कार्यस्थलों पर आदर्श और सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना चाहिए। ऐसी घटनाएं केवल मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं देखी जानी चाहिए बल्कि यह समाज में जागरूकता लाने के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जानी चाहिए।

वीडियो ने किए कई सवाल खड़े

समाज में महिलाओं के प्रति आदर्श और सम्मानपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह महत्वपूर्ण है कि हम जो देख रहे हैं या दिखा रहे हैं वह समाज के लिए सकारात्मक संदेश छोड़ता है और समाज में बदलाव लाने में सहायक होता है। यह घटना समाज में एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या कार्यस्थलों पर महिलाएं इस प्रकार के अनैतिक व्यवहार का सामना करती हैं। हालांकि वीडियो में क्या दिखाया गया है इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है।

Bhupesh’s entry after minister’s foul language CG के मंत्रियों लखन देवांगन और रामविचार नेताम के बिगड़े बोल को भूपेश ने बताया गुंडागर्दी, प्रदेश मे राजनीती गरमई

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)Bhupesh’s entry after minister’s foul language कोरबा मे रविवार को प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम का सामाजिक कार्यक्रम के सिलसिले मे कोरबा प्रवास हुआ साथ मे स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के श्रम मंत्री लखन देवांगन भी मौजूद थे कार्यक्रम आईटीआई स्थित वाल्मीकि आश्रम मे आयोजित था इस दरम्यान रामपुर तानसेन चौक मे फ्लोरा मैक्स के ठगी की शिकार महिलाये अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही थी मंत्री के कार्यक्रम उपरांत महिलाओ ने मंत्री को घेर लिया और अपनी मांगों को तत्काल मानने की मांग करने लगे.

मंत्री लखन देवांगन ने कहा फेकवा देंगे Bhupesh’s entry after minister’s foul language

Bhupesh's entry after minister's foul language 
Bhupesh’s entry after minister’s foul language

घटना स्थल पर दोनों मंत्रियों ने चौपाल लगाकर कलेक्टर एसपी की मौजूदगी मे फ्लोरा मैक्स कंपनी के ठगी की शिकार महिलाओं से चर्चा की लेकिन वे अपनी मांगो पर अड़ी रही इस दरम्यान मंत्री लखन देवांगन अपना आपा खो बैठे वायरल विडिओ मे साफ सुनाई दे रहा है की मंत्री लखन देवांगन कह रहे है की ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस बुलाकर फेकवा दूंगा इस पर महिलाये भी मंत्री को जवाब देती दिखी महिलाओं ने कहा हमारे एक एक वोट से जीतकर आप विधायक बने है और मंत्री बने है इस पर कुछ भाजपा के नेता भी चिल्लाते नजर आये.

यह भी पढ़ें : CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words मंत्री रामविचार नेताम के बिगड़े बोल महिलाओं से कहा जब लोन ले रहे थे तब मजा आ रहा था, दारू और मुर्गा खाकर सब उड़ा दिए.”

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा लोन लेते समय मजा आया दारू मुर्गा खाकर ख़त्म कार दिए

Bhupesh's entry after minister's foul language 
Bhupesh baghel

प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम भी अपने को महिलाओ से गिरा पाकर अपना आपा खो बैठे और महिलाओ से कहा की जब लोन लिए थे उस समय मजा आ रहा था दारू मुर्गा खाकर ख़त्म कार दिए अब ऋण माफ़ी की बात कार रहे हो ऋण माफ़ी किसी भी हाल मे नहीं होगा मंत्री की इस बदजुबानी सुनकर महिलाओं मे भारी आक्रोश देखने को मिला महिलाओं ने आगामी चुनाव मे सबक सिखाने का मन बना लिया है.

यह भी पढ़ें : फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार अनशनरत महिलाओं पर FIR दर्ज

भूपेश बघेल ने मंत्री लखन देवांगन को कहा गली का गुंडा Bhupesh’s entry after minister’s foul language

Bhupesh's entry after minister's foul language 
Bhupesh’s entry after minister’s foul language

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1878770436827484296?s=19

पूर्व मंत्री भूपेंद्र बघेल ने X पर पोस्ट कर मंत्री लखन देवांगन को खूब खरी खोटी सुनाई है भूपेश बघेल ने पोस्ट कर कहा की ये लखनलाल देवांगन जी है हमारे प्रदेश के मंत्री जी लेकिन ये तो बिलकुल गली के गुंडों की तरह महिलाओं से व्यवहार कार रहे है.आप कितने भी बड़े मंत्री हो,आपकी इतनी हिम्मत की महिलाओं को फेकवा देंगे? वो भी पुलिस बुलवाकर.ये है भाजपा की मानसिकता. आर एस एस की शिक्षा.पर हम आपकी ये गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे याद रखना
हाथ भी लगा न देना हमारी बहनो को

Bhupesh's entry after minister's foul language 
Bhupesh’s entry after minister’s foul language

अब ये मामला प्रदेश राजनीती मे भूचाल मचा दिया है भूचाल मछता देख मंत्री लखन देवांगन बैकफुट मे नजर आ रहे है उन्होंने अपने बयान मे कहा मैने ऐसा नहीं कहा है मेरे बयान को जोड़तोड़ कर पेश किया जा रहा है जबकि विडिओ मे साफ सुनाई दे रहा है.

Bhupesh's entry after minister's foul language 
Bhupesh’s entry after minister’s foul language

Sai Palki Yatra नगर में धूमधाम से निकली पालकी यात्रा,झूमते-नाचते यात्रा में उमड़ते रहे श्रद्धालुजन

Sai Palki Yatra

कोरबा। Sai Palki Yatra श्री साईं बाबा सेवा समिति गांधी चौक कोरबा के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 16 वें स्थापना दिवस पर श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
पावर हाउस रोड स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात बाबा की पालकी उठाई गई। पालकी के साथ बाबा के चरण पादुका को भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया था।

Sai Palki Yatra 

Sai Palki Yatra 
Sai Palki Yatra

साईं बाबा का जीवंत झांकी स्वरूप नगरजनों के लिए आकर्षण,श्रद्धा और भक्ति का केंद्र रहा। रास्ते भर बाबा की पालकी उठाने और चरण पादुका का दर्शन लाभ प्राप्त करने नगरजन उमड़ते रहे। जगह-जगह साई बाबा की आरती उतारी जाती रही। महिला व पुरूष कर्मा नर्तक दल, बैंड-बाजा और डीजे धमाल की धुन पर महिलाओं से लेकर बच्चे और युवा झूमते-नाचते बाबा के जयकारे लगाते हुए पालकी यात्रा में शामिल हुए।

Sai Palki Yatra 

Sai Palki Yatra 
Sai Palki Yatra

शिव मंदिर से प्रारम्भ पालकी यात्रा उषा कॉम्पलेक्स रेलवे क्रॉसिंग, अग्रसेन चौक, पुराना शहर होते हुए सप्तदेव मंदिर तक पहुंची। वहां से वापस लौट कर रानी रोड, पुरानी बस्ती होते हुए निकली पालकी यात्रा का स्वागत बस्तीवासियों ने अपने घरों के दरवाजे पर दीप जलाकर और आरती उतारकर किया।

यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व यातायात के जवान सहयोग किये। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री साईं बाबा सेवा समिति से जुड़े सभी महिला,पुरुष, युवक-युवतियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। नगर के श्रद्धालुजनों ने भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में दिया है। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 मंगलवार को भोग-भंडारा Sai Palki Yatra 

Sai Palki Yatra 
Sai Palki Yatra

प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार पालकी यात्रा के दूसरे दिन 14 जनवरी को गांधी चौक में भोग भंडारा का आयोजन रखा गया है। साईं बाबा को आरती के पश्चात 56 भोग लगाया जाएगा और भोग उपरांत भंडारा प्रारंभ कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर करीब 1 बजे से यहां भंडारा प्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा। समिति ने नगरजनों से भंडारा में सपरिवार शामिल होकर प्रसाद का पुण्य लाभ ग्रहण करने आग्रह किया है।

Congress targeted minister Devangan अब कांग्रेस ने मंत्री देवांगन को कहा क्या छत्तीसगढ़ की माता बहनो को कुड़ा करकट समझ रखे है?

कोरबा – Congress targeted minister Devangan फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की शिकार महिलाएं इस कडकड़ाती ठंड में न्याय की आस में आई टी आई चौक पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी है। महिलाओं से मिलने पहुंचे राज्य के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सुर अचानक बदल गए और महिलाओं को खुले आम धमकी दे दिया कि ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो तो उठाकर फेंकवा देंगे।

Congress targeted minister Devangan 

Congress targeted minister Devangan 
Congress targeted minister Devangan

महिलाओं ने भी तत्काल जवाब देते हुए कहा कि उठाकर फेंकवा दो, हमारे वोट से ही नेता बने हो। क्या छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आप कुड़ा करकट समझ रखे है? जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने मंत्री देवांगन के बयान को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि धरना स्थल पर श्रम मंत्री का व्यवहार जो दिखाई दिया, वह कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है। वास्तव में सत्ता के मद में चूर भाजपा को मंत्रियों व पदाधिकारियों का गुरूर होना कोई अजूबा नहीं।

Congress targeted minister Devangan

यह भी पढ़ें : CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words मंत्री रामविचार नेताम के बिगड़े बोल महिलाओं से कहा जब लोन ले रहे थे तब मजा आ रहा था, दारू और मुर्गा खाकर सब उड़ा दिए.”

श्रीमती चौहान ने यह भी कहा कि महिलाओं ने जैसा बताया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं मंत्री देवांगन ने किया था जिसकी वजह से महिलाओं ने भरोसा कर कंपनी की योजनाओं में शामिल हुई और आज ठगी का शिकार हो गई है। उपेक्षा और आरोपियों के प्रति बरती जा रही नरमी पर नाराजगी जताई और कहा कि कोरबा की जनता को अब समझ आने लगा है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय अपने आपको छत्तीसगढ़िया एवं आम जनता के हितैषी बताने वाले मंत्री लखन देवांगन का सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है, जो माता बहनो का अपमान करने से भी नही चुक रहे है, इसके लिए मंत्री देवांगन सार्वजनिक रूप से महिलाओं से मांगी मांगे।

यह भी पढ़ें : फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार अनशनरत महिलाओं पर FIR दर्ज

भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। पिछली कांग्रेस की सरकार में महिला स्व सहायता समूह को 12,000 करोड़ रूपये का कर्जा माफ किया गया था, तो क्या यह सरकार जो अपने आप को महिलाओं का हितैषी होने का ढ़िढ़ोरा पिटती है इनका कर्जा नही माफ कर सकती?

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने भी महिलाओं के दुख दर्द को मरहम लगाने के बजाय स्पष्ट रूप से कहा कि हम लोग लोन माफ नही कर करते है। लोन हमसे पूछ कर लिये थे क्या? लोन के पैसे से आप लोग दारू मुर्गा खा गये।

सपना चौहान ने आगे कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति एकदम लचर हो गई और अपराधियों के पौ-बारह हो गए है। सभी तरफ अपराध बढ़ते जा रहे है। चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाएं बढ़ी है और आम जनता की फरियाद भाजपा शासन में कोई सुनने वाला नही है ऐसा प्रतित होता है।

 

हाल ही में छात्रावास की एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जो प्रदेश में भाजपा सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्लवंत उदाहरण है। झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाने वाले भाजपाई उसी जनता का आभार ऐसे शब्दों से करते है। यह जनता बखूबी समझ गई है। मंत्री के उक्त बयान की जितनी भी भर्तस्ना की जाय कम है। इसकी सारे कांग्रेसी निंदा करते है।

 

फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार अनशनरत महिलाओं पर FIR दर्ज

कोरबा/माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से लाखों का कर्ज़ लेने के बाद कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों प्रकरणों में कोई भी नामजद आरोपी नहीं है। एंबुलेंस चालक और प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के चक्कर में एंबुलेंस वहां के चालक को रास्ता बदलना पड़ा जबकि चक्का जाम करने के लिए महिलाओं ने कोई अनुमति नहीं ली थी। आगे वीडियो फुटेज के आधार पर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

KORBA BREAKING

CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words मंत्री रामविचार नेताम के बिगड़े बोल महिलाओं से कहा जब लोन ले रहे थे तब मजा आ रहा था, दारू और मुर्गा खाकर सब उड़ा दिए.”

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words पंचायत मंत्री रामविचार नेताम कोरबा शहर के आईटीआई चौक, रामपुर स्थित वनवासी आश्रम में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उनके साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री वापस जाने के लिए निकले. तभी फ्लोरा मैक्स कंपनी से लोन लेकर ठगी की शिकार महिलाओं ने उन्हें घेर लिया. लगभग 500 की संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और मंत्रियो का रास्ता रोक लिया.

काफी देर तक गहमा गहमी भरा माहौल रहा. इस दौरान दोनों मंत्रियों और जिले के कलेक्टर ने महिलाओं से जो कहा वह चर्चा का विषय बन गया. इससे महिलाओं का आक्रोश और भी बढ़ गया.

 

पंचायत मंत्री राम विचार नेताम की महिलाओं के साथ बहस CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words   :

CG Minister Ramvichar Netam's harsh words 
CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words

रास्ता रोककर सड़क पर बैठी महिलाओं से मंत्री राम विचार नेताम बात करने पहुंचे. मंत्री ने महिलाओं से पूछा- “तुम लोगों का नेता कौन है? इस पर महिलाओं ने जवाब दिया कोई नेता नहीं है.”

फिर मंत्री नेताम ने कहा “इस तरह सड़क पर बैठने से क्या आपका काम होगा. शासन का नियम कानून अपने हाथ में मत लो. क्या हमारे अधिकारी नोट दिलाए थे क्या. बड़ों बड़ों का कर्ज माफ नहीं होता है. तुम्हारा कर्ज कहां से माफ होगा. कर्जा माफ नहीं होगा. सरकार ने कर्ज नहीं दिया है ऐसे में सरकार कैसे कर्ज माफी करेगी? ”

CG Minister Ramvichar Netam’s harsh words 

नेताम ने कहा कि “आपके नाम पर जिस कंपनी ने पैसा लिया है, उस पर कार्रवाई की जा रही है. कंपनी के मालिक जेल में हैं. उनसे वसूली कर आपको पैसा दिलाया जाएगा. आरोपियों की जमीन कुर्की करके रकम को वापस आपको दिलवाया जाएगा. ऐसा नाटक करने से, इस तरह के आंदोलन से कुछ नहीं होगा.”

 

मंत्री नेताम की बात से महिलाएं भड़क गई. महिलाओं ने प्रतिउत्तर दिया “क्या हम लोग अब नाटक कर रहे हैं. हम भूखे रह रहे हैं.”. इसके बाद मंत्री ने कहा “जब लोन ले रहे तब मजा आ रहा था, दारू और मुर्गा खाकर सब उड़ा दिए.”