Home Blog Page 105

Horoscope for today 22 January 2025 इन 3 राशि वाले जातको को सफलता मिल सकती है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 मेष Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 22 January 2025 आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं।

वृषभ Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप कहीं कोई इंवेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में जुटना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप कामों में कोई बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो उस पर थोड़ा ध्यान दें। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर फोकस बनाएं, तभी उन्हें परीक्षा में जीत मिलते दिखेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आने से आपका मन खुश रहेगा। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कुछ समय बाद राहत मिलेगी।

कन्या Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आप कोई निर्णय परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लें, तो बहुत ही सोच विचारकर लें।

तुला Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम बढ़ने से उन्हें खुशी होगी।

वृश्चिक Horoscope for today 22 January 2025

Horoscope for today 22 January 2025 
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। आपको किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। यदि आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

धनु Horoscope for today 22 January 2025
Horoscope for today 22 January 2025 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

धनु राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपकी दी गई सलाह संतान के खूब काम आएगी। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मकर Horoscope for today 22 January 2025
Horoscope for today 22 January 2025 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

कुंभ Horoscope for today 22 January 2025
Horoscope for today 22 January 2025 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि आपने कोई इंवेस्टमेंट करने का सोचा है, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। बिजनेस में भी आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, क्योंकि उसके डूबने की संभावना है। आप कोई डील पार्टनरशिप में करने से बचें। जीवनसाथी के लिए आप किसी पार्ट टाइम कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको कोई लेनदेन करने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।

मीन Horoscope for today 22 January 2025
Horoscope for today 22 January 2025 
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को समझना होगा और आप किसी के प्रति अपने मन में जलन की भावना ना रखें। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आपको टेंशन रहेगी, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभर भर सकता है। राजनीति में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है।

Horoscope for today 22 January 2025 
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Municipal body elections जिले में धारा 163 लागू, कोई भी शस्त्र लेकर घूमने पर पूर्ण प्रतिबन्ध

कोरबा 21 जनवरी 2025/Municipal body elections कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भयमुक्त वातावरण में मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के दृष्टिगत जिले में भारतीय नागरिक सहिंता 2023 की धारा 163 लागू कर दी है तथा अस्त्र-शस्त्र धारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Municipal body elections

Municipal body elections
Municipal body elections

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के दौरान चुनाव प्रक्रिया में असामाजिक तत्वों द्वारा भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़ी न की जा सके तथा मतदाताओं में किसी भी प्रकार का भय पैदा न हो एवं वे भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

Municipal body elections

 

इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी कर 20 जनवरी 2025 से जिले में धारा 163 लागू कर दी है तथा आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरी, कुल्हाड़ी, गुफ्ती, त्रिशूल, खुकरा, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है वे ड्यूटी के दौरान अस्त्र शस्त्र धारण कर सकेगा। यह आदेश आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने की अवधि तक प्रभावशील रहेगी।

Municipal body elections नगरीय निकाय एवं पंचयात चुनाव शस्त्र लायसेंस निलंबित

कोरबा 21 जनवरी 2025/Municipal body elections कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने एवं शांति व्यवस्था कायम रखे जाने एवं लोक शांति की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिले में शस्त्रों के सभी अनुज्ञप्ति धारियों के अनुज्ञप्ति निर्वाचन कार्य समाप्ति तक के लिए आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3)(ख) में उल्लेखित प्रावधानों के तहत निलंबित कर दिया गया है।

Municipal body elections 

Municipal body elections 
Municipal body elections

जिले में शस्त्रों के सभी अनुज्ञप्ति धारियों को एतद् द्वारा इत्तिला दी गई है। वे तत्काल अपने शस्त्र अपने निकटतम थाने में उक्त अवधि अर्थात नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 की समाप्ति तक के लिए तत्काल प्रभाव से जमा कर देवें। यह आदेश जिले के अंदर कार्यरत मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, अन्य शासकीय सुरक्षा बल तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों के लायसेंसधारी सुरक्षा गार्ड पर लागू नहीं होगा।

Korba Indore Sweets Seal इंदौर स्वीट्स सील, 15 करोड़ के कर्ज के कारण PNB की कार्यवाही

कोरबा।Korba Indore Sweets Seal पंजाब नेशनल बैंक ने मंगलवार को टीपी नगर चौक में स्थित होटल मारुति और इंदौर स्वीट्स को सील लार दिया है। सूत्र की माने तो 15 करोड़ रुपए का लोन न चुकाने पर कार्रवाई की गई है। बैंक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ होटल सील करने पहुंचे थे।

Korba Indore Sweets Seal

Korba Indore Sweets Seal 

बता दें कि मंगलवार की दोपहर पीएनबी के लीगल टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित इंदौर स्वीट्स को अपने कब्जे में ले लिया है।जब होटल सील किया गया तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। बैंक अब अपना कर्ज चुकाने के लिए अगले महीने इंदौर स्वीट्स की नीलामी कर सकता है।

Korba Indore Sweets Seal

Korba Indore Sweets Seal 
Korba Indore Sweets Seal

इंदौर स्वीट्स के मालिक ने रामकुमार साहू ने बैंक से 15 करोड़ रुपए का लोन लेने की बात कही जा रही है। बैंक ने पहले भी कई बार होटल को नोटिस दिया था लेकिन होटल ने बैंक का कर्ज नहीं चुकाया। बैंक कर्मचारी अपनी पूरी लीगल टीम और पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने होटल के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका दिया। हॉटल के कर्मचारियों के निवेदन पर समान को बाहर नही निकाला लेकिन समान को एक सप्ताह के भीतर हटाने की चेतावनी दी है।

CG 5 sentenced to death हत्या और गैंगरेप के मामले मे 5आरोपियों को फांसी की सजा,एक को उम्र कैद

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) CG 5 sentenced to death कोरबा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी मामले में पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 2021 में हुए बहुचर्चित पहाड़ी कोरवा परिवार हत्याकांड पर विशेष न्यायाधीश ममता भोजवानी ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। मुख्य आरोपी संतराम मंझवार समेत पांच दोषियों को फांसी और एक को उम्रकैद की सजा मिली।

CG 5 sentenced to death 

CG 5 sentenced to death 
CG 5 sentenced to death

दरअसल 29 जनवरी 2021 को लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या और एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपियों ने 16 वर्षीय लड़की के पिता, उसकी चार वर्षीय भतीजी और खुद उस लड़की को जंगल में ले जाकर पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इससे पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

CG 5 sentenced to death 

CG 5 sentenced to death 
CG 5 sentenced to death

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी संतराम मंझवार, जो पीड़ित परिवार को अपने यहां काम पर रखता था, ने नाबालिग लड़की को जबरन अपनी दूसरी पत्नी बनाने का दबाव डाला था। परिवार द्वारा इसका विरोध करने पर संतराम ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतक जकड़ी राम मुख्य आरोपी संतराम के घर में उसके मवेशी चराने का काम करता था. मृतक का परिवार भी उसके साथ ही रहता था. मृतक की 16 वर्षीय बेटी पर मुख्य आरोपी संतराम की बुरी नजर थी. इसी बात से नाराज होकर मृतक 29 जनवरी को सतरेंगा से अपने निवास स्थान बरपानी, थाना लेमरु जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा था. इसी दौरान शराब के नशे में संतराम सहित उसके 5 अन्य साथियों ने गढ़उपरोड़ा के जंगल के पहले लगभग 1 किलोमीटर रोड से नीचे खाई में जंगल की लकड़ी और पत्थरों से तीनों को मौत के घाट उतार दिया. हत्या से पहले 6 में से 2 लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे मरा हुआ समझकर पत्थरों के बीच दफना दिया.

CG 5 sentenced to death 

CG 5 sentenced to death 
CG 5 sentenced to death

घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालीन एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने अपनी टीम के साथ 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई और तत्कालीन सीएसपी योगेश साहू की मजबूत विवेचना ने इस मामले को एक मिसाल बना दिया। राठौर की टीम ने सबूतों को इस तरह से पेश किया कि चार साल तक आरोपियों को जमानत नहीं मिल सकी।

विशेष न्यायाधीश ममता भोजवानी ने मुख्य आरोपी संतराम मंझवार, अनिल सारथी, उमाशंकर यादव, आनंदराम पनिका, और परदेशी राम पनिका को मृत्युदंड दिया, जबकि छठे आरोपी अब्दुल जब्बार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का सभवतः पहला मामला है जिसमें एक साथ पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। इस फैसले को राज्य में न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

नहर मे मिला प्लास्टिक का थाला उसमे मिला युवती का सर कटा सिर,पुलिस जाँच मे जुटी

नहर मे मिला प्लास्टिक का थाला उसमे मिला युवती का सर कटा सिर,पुलिस जाँच मे जुटी

कोरबा (संतोष कुमार सारथी) थैली को देखते ही आने लगी बदबू अनहोनी की आशंका पर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची सीएसईबी चौकी पुलिस थैली खोल कर देखा हो उड़े होश

थैली के अंदर निकला युवती का कटा हुआ सर और हाथ के कुछ हिस्से लाल कलर का टावेल और कपड़े

हत्या कर फेंके जाने की आशंका

घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही में जुड़ गई है फिलहाल पहचान कार्यवाही के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि साथ मे मिले कपड़े और अन्य सामानों के आधार पर पहचान करें और इसकी सूचना पुलिस को दे

CG Police Transfer निरक्षकों का तबादला देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

CG Police Transfer
CG Police Transfer

रायपुर CG Police Transfer निकाय चुनाव के ऐलान के ठीक पहले पोस्टिंग-ट्रांसफर का दौर चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के भी तबादले हुए हैं। पीएचक्यू ने 9 निरीक्षकों के तबादले किये हैं। सभी को अपने नये पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिये गये हैं।CG Police Transfer

CG Police Transfer
CG Police Transfer

जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी किये गये हैं, उसमें अमित शुक्ला को महासमुंद से रायगढ़, नरेश पटेल को जांजगीर से रायपुर ,अशोक शर्मा सरगुजा से जशपुर, संतलाल आयाम बलरामपुर से जशपुर, संदीप भौमिक सूरजपुर से जशपुर, आशीष तिवारी विशेष शाखा पीएचक्यू से सुकमा, लखन पटेल रायपुर से सक्ती, संतोष सिंह सुकमा से बस्तर और रविशंकर तिवारी को जशपुर से बिलासपुर भेजा गया है।

korba crime कॉफी पॉइंट मे युवक-युवती पर चाकू से हमला,लूट की नियत से हुआ हमला

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) korba crime बालको नगर थाना क्षेत्र के कॉफी पॉइंट पर युवक-युवती पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शनिवार रात हुई इस घटना में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को चाकू से घायल कर फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को गंभीर हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

घटना के दौरान शुक्लखार निवासी चंद्रभान देवपहरी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कॉफी पॉइंट से लौट रहा था। तभी बाइक सवार आरोपियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और बहस करने लगे। बहस के बाद हाथापाई शुरू हुई और आरोपियों ने चंद्रभान की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू से गर्दन पर हमला किया। घायल चंद्रभान ने बताया कि हमलावर लगातार जानकारी मांगने का दबाव बना रहे थे।

 

पहले फेंका मिर्ची पावडर korba crime 

चंद्रभान और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिर्ची पाउडर से अंधे होने के बावजूद साहस दिखाते हुए हमलावरों का सामना किया। लेकिन एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया और चंद्रभान के हाथ को दांत से काटते हुए उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भाग निकले।

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल पहुंचाया गया korba crime 

korba crime 
korba crime

घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को देखकर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोरबा मे निशुल्क नेत्र परिक्षण कैम्प आज 19 जनवरी को ,महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल द्वारा पुराना बस स्टैंड में

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) दिनांक 19 जनवरी रविवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक पुराना बस स्टैंड में स्थित जैन भवन में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

इस अवसर पर न केवल नेत्र परीक्षण किया जाएगा, बल्कि जरूरतमंद लोगों को चश्मा भी मुफ्त में वितरित किया जाएगा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा के अध्यक्ष वीर महावीर जैन ने सभी कोरबा की जनता से अपील की के ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेवे ये शिविर में जो पहले आयेंगे उनका पहले जांच किया जाएगा।
सचिव संतोष जैन ने कहा ये ये कार्य सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाता है।सो सभी जरूरत मंद इसका अवश्य लाभ लेवे,उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पारस जैन ने दी

CG High Court strict हाई कोर्ट ने माना की कोयला आधारित बिजली संयंत्रों मे श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी हो रही है दिए कड़े निर्देश

बिलासपुर/CG High Court strict कोरबा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने वाद संख्या WPPIL 87/2016, 98/2016 और 110/2017 में सुनवाई करते हुए कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों (Coal Fired Thermal Power Plants – CFTPPs) में श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की। अदालत ने राज्य सरकार को इन संयंत्रों की पुनः जाँच कराने और श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है।

अदालत की सुनवाई और CG High Court strict टिप्पणियाँ

CG High Court strict 
CG High Court

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मामले से जुड़े न्याय मित्र (Amicus Curiae) और कोर्ट कमिश्नरों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रिपोर्टों का अवलोकन किया। इन रिपोर्टों में कोयला संयंत्रों में श्रमिकों की खराब स्वास्थ्य स्थिति और नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी गई। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया कि निरीक्षण के दौरान कई संयंत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है। हालांकि, अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि इन उल्लंघनों पर कार्रवाई करने में देरी हुई।

मुख्य मुद्दे CG High Court strict

CG High Court strict 
CG High Court strict

1. स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी:

संयंत्रों में कई श्रमिक “ब्लैक लंग” जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित पाए गए। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि श्रमिकों के वार्षिक स्वास्थ्य जांच के नाम पर केवल दिखावटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

2. नियमों का उल्लंघन:

• छत्तीसगढ़ फैक्टरी नियम, 1962 के नियम 131 और 131-A के तहत श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच और उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
• अधिकांश संयंत्रों में इन नियमों का पालन नहीं किया गया।

3. अतिरिक्त निरीक्षण का आदेश:

अदालत ने राज्य सरकार को सभी कोयला संयंत्रों का पुनः निरीक्षण करने और स्वास्थ्य केंद्र, एंबुलेंस सुविधाओं की स्थिति की जाँच करने का निर्देश दिया।

4. श्रमिकों की पुनः जांच:

अदालत ने आदेश दिया कि सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच सरकारी अस्पतालों में कराई जाए और इसकी रिपोर्ट पेश की जाए।

राज्य सरकार का उत्तरदायित्व

राज्य सरकार ने बताया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की पहचान और समाधान के लिए नई नियुक्तियाँ की गई हैं। 2024 में 42 नए सर्टिफाइंग सर्जन नियुक्त किए गए हैं। हालांकि, अदालत ने इस पर असंतोष व्यक्त किया और इन उपायों को अपर्याप्त बताया।

कोर्ट के निर्देश CG High Court strict

1. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार:

सभी संयंत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों और एंबुलेंस सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश।

2. कोयला धूल का नियंत्रण:

संयंत्र परिसर में कोयला धूल के स्तर की जाँच और उसे नियंत्रित करने के लिए उपकरण लगाने का निर्देश।

3. प्रमुख रिपोर्ट पेश करने का निर्देश:

• स्वास्थ्य केंद्रों और एंबुलेंस की उपलब्धता पर एक विस्तृत रिपोर्ट।
• श्रमिकों की पुनः जांच और उनके स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी।

अंतिम निष्कर्ष CG High Court strict

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और संबंधित संयंत्रों को श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और सभी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाना शामिल है.