Home Blog Page 102

भाजपा का खाता खुला, वार्ड न. 18 से मंत्री लखन देवांगन के भाई नरेन्द्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित

कोरबा/नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड नंबर 13 की तरह नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 18 से भी भाजपा के लिए खुशखबरी निकल कर सामने आई है. वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड से पार्षद प्रत्याशी के रूप में भाजपा की तरफ से खड़े नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं नरेंद्र देवांगन के खिलाफ खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश उर्फ विक्की ने अपना नाम वापस ले लिया है इस तरह नरेंद्र देवांगन नगर निगम कोरबा के पहले पार्षद चुन लिए गए हैं.

Coal theft case कोयला चोरी के मामले में अभय सिंघानिया के खिलाफ मामला दर्ज, फर्जी ई बिल जनरेट कर ले गया कोयला,पहले भी लग चुके है कई आरोप  

Coal theft case 
Coal theft case 

कोरबा।(ब्लैकआउट न्यूज़) coal theft case कोयला चोरी के मामले में व्यवसायी अभय सिंघानिया के खिलाफ कुसमुंडा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि अभय सिंघानिया, प्रोप्राइटर अभय ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन, दर्री रोड, कोरबा, ने फर्जी बिल के माध्यम से जय हनुमान कोल डिपो, अंबिकापुर के स्वामित्व का कोयला हड़प लिया।

Coal theft case 

Coal theft case 
Coal theft case

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय हनुमान कोल डिपो के अधिकृत प्रतिनिधि विशाल कुमार ने 27 जनवरी 2025 को कुसमुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 26 दिसंबर 2024 को कोयला स्वामी राहुल गोयल ने विशाल कुमार को फोन पर सूचित किया था कि ट्रेलर वाहन UP65 GT 8595 को कोयला लोड करना है। इस ट्रेलर को कोयला देने के लिए अभय सिंघानिया से सहमति हो चुकी थी।

Coal theft case 

Coal theft case 
Coal theft case

इसके बाद, वाहन को खदान में प्रवेश दिलाकर कोयला लोड करवा दिया गया। 31 दिसंबर 2024 को शाम 3:47 बजे वाहन कोयला लेकर चंदौली, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गया। जब चालक को बताया गया कि भुगतान नहीं हुआ है, तो उसने कोयला वहीं रोकने की बात कही। लेकिन, 1 जनवरी 2025 को अभय सिंघानिया और चालक ने मिलकर फर्जी ई-बिल तैयार कर बिना भुगतान किए 30.1780 मीट्रिक टन कोयला, जिसकी कीमत ₹97,553 थी, लेकर फरार हो गए।

फोन पर भी नहीं दिया जवाब Coal theft case 

कोयला गायब होने पर जब विशाल कुमार ने चालक को फोन किया तो उसने बताया कि अभय सिंघानिया ने भुगतान कर दिया है और ई-बिल भी सौंप दिया है, इसलिए वह कोयला लेकर चला गया। इसके बाद, विशाल कुमार ने 40 से 45 बार अभय सिंघानिया और चालक को फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।

जब यह मामला कोयला स्वामी राहुल गोयल तक पहुंचा, तो उन्होंने अभय सिंघानिया से बात की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बजाय, उसने धमकी दी कि “तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, सिर्फ बिल भेज दो, वरना इस क्षेत्र में व्यवसाय करना मुश्किल हो जाएगा।”

पहले भी कर चुका है कोयला चोरी Coal theft case 

शिकायतकर्ता के अनुसार, अभय सिंघानिया एक आदतन ठग है, जो पहले भी अलग-अलग फर्मों से फर्जी बिलों के जरिए कोयला चोरी कर चुका है। जब भी कोई भुगतान मांगता है, वह धमकी देने लगता है।

इस मामले में कुसमुंडा थाना पुलिस ने अभय सिंघानिया और चालक दीनदयाल के खिलाफ अपराध क्रमांक 19/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

corruption in municipal corporation असलम खान की शिकायत पर PMO ने दिया जाँच का आदेश,अधीक्षण अभियंता एम.के वर्मा के खिलाफ भ्रस्टाचार का गंभीर आरोप

corruption in municipal corporation 
corruption in municipal corporation 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) corruption in municipal corporation नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष असलम खान ने अधीक्षण अभियंता एम.के वर्मा के खिलाफ PMO से शिकायत पर जाँच का आदेश हुआ है

नगर निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के वर्मा के करोड़ों के भ्रष्टाचार के जाँच की मांग की थी,असलम खान द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संचालक, कोरबा कलेक्टर और निगम आयुक्त तक को शिकायत की गई थी।

corruption in municipal corporation 

corruption in municipal corporation 
corruption in municipal corporation

प्रधानमंत्री कार्यालय से छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में पदस्थ अंडर सचिव मनोज कुमार मिश्रा को आया जांच करने का आदेश। जिसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय से असलम खान को भी प्राप्त हुई है।

क्या था मामला corruption in municipal corporation 

corruption in municipal corporation 
corruption in municipal corporation

सड़क निर्माण कार्य में किया गया भरी घोटाला। निर्माण कार्य में करना था मानक दर्जे के इमलसन का उपयोग पर श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर अधीक्षण अभियंता ने खूब श्रद्धा दिखाई और नतमस्तक हो गए। सड़क निर्माण में टैक कोट और प्राइम कोट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले इमलसन हेतु शासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश को भी दरकिनार कर दिया गया। पत्र में और लोक निर्माण विभाग के शेड्यूल में साफ उल्लेख है कि इमलसन का मानक दर्जा SS -1 grade IS: 8887 का उपयोग किया जाना है पर अधीक्षण अभियंता के द्वारा SS -1 grade ASTM का उपयोग करवाया गया।

corruption in municipal corporation 

 

उक्त मानक दर्जे के इमलसन का प्रदायकर्ता से वेरिफिकेशन भी करवाना था और इनवॉइस से भी मिलान करना था परंतु अधीक्षण अभियंता द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर बलपूर्वक दबाव बनाते हुए नियमों को ताक में रख के अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए अमानक दर्जे के इमलसन का वेरिफिकेशन भी करवा दिया गया। जिसका पुख्ता दस्तावेज असलम खान ने सूचना का अधिकार के तहत निगम से प्राप्त किया था। सूचना के अधिकार के तहत जो जानकारी मिली है उसके तहत ये साफ साबित होता है कि इस घोटाले में अधीक्षण अभियंता ने पूरा षडयंत्र रचा है। अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा ही नगर निगम कोरबा में सूचना के अधिकार के प्रथम अपीलीय अधिकारी भी हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत जानकारी या तो कई लोगों को दी ही नहीं जाती और जिनको 4-5 महीना घुमाने के बाद दी जा रही है उनको आधी अधूरी जानकारी ही दी जा रही है।

संबंधित कार्यों में अधीक्षण अभियंता द्वारा श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों का मात्र एक ही दिन में पुनरीक्षित प्राक्कलन बना कर उसको उसी दिन पारित भी कर दिया गया। जबकि किसी भी सड़क के निर्माण कार्य में कोई भी आइटम बदलने से पहले उसके लिए समिती बना कर सड़क का ट्रैफिक सेंसस टेस्ट, ट्रैफिक लोड टेस्ट करना आवश्यक था। परंतु ऐसा ना करते हुए एम.के वर्मा ने घोटाला रूपी दिमाग लगा कर ऐसा खेल खेला।

उक्त निर्माण कार्य के आइटम में बदलाव करने के चक्कर में सड़क निर्माण की लंबाई भी घट दी गई। जहां 1500 मीटर का सड़क निर्माण होना था वहां अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा द्वारा सिर्फ 600 मीटर का ही सड़क निर्माण करवाया गया, क्योंकि आइटम में बदलाव करने की वजह से लगात तो बढ़ा दी गई थी पर लंबाई घटा दी गई थी।

इतना ही नहीं निगम के 99% ठेकेदार पूर्ण किए हुए कार्यों के भुगतान के लिए महीनों दर दर की ठोकर खाते रहते हैं पर श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी का भुगतान मात्र 01 दिन में कर दिया जाता था। श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ऐसी कौन सी श्रद्धा में अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा लीन थे यह तो वही बता सकते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश आने के बाद इस घोटाले की पूर्ण जांच होने तक अधीक्षण अभियंता का मासिक भुगतान, निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं और पेंशन आदि पर तत्काल रोक लगाया जाना अति आवश्यक है। शासन को हुए करोड़ों के नुकसान की पूर्ण भरपाई अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा से वसूल की जानी चाहिए। श्री वर्मा के द्वारा अभी दो रोड़ों की जानकारी सूचना के आधिकार के तहत नहीं दी गई हैं

KORBA education department शिक्षा विभाग मे गड़बड़ झाला, सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर निलंबित

KORBA education department
KORBA education department

कोरबा 28 जनवरी 2025/KORBA education department कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय ने शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर को निलंबित किया है।

KORBA education department

KORBA education department
KORBA education department

गौरतलब है कि माह दिसंबर 2024 में संभाग आयुक्त कार्यालय के अंकेक्षको द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के वित्तीय अभिलेखो का ऑडिट किया गया था, जिसमें कार्यालय के रोकड़ पंजी के इंद्राज में त्रुटियां पाई गई थी। 22 जनवरी को संभाग आयुक्त बिलासपुर श्री महादेव कांवरे के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जांच के लिए रोकड़ पंजी की मांग की गई, किन्तु पूर्व में सूचना देने के बाद भी लेखा शाखा प्रभारी सत्यपाल सिंह बिना अनुमति एवं सूचना के कार्यालय से चले गये थे, जिसके कारण रोकड़ पंजी प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर संभाग आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

KORBA education department 

KORBA education department
KORBA education department

उक्त संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा सत्यपाल सिंह कंवर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया। जिसके सम्बंध में संबंधित द्वारा निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं दिया गया।

 

इस हेतु श्री सत्यपाल सिंह कंवर, सहायक ग्रेड 02 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के उल्लंघन के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटघोरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Corruption in PM’s residence PM आवास की राशि गबन,6 लोगों के विरुद्ध FIR,2 रोजगार सहायकों की सेवाएं हुई समाप्त

Corruption in PM's residence 
Corruption in PM's residence 

कोरबा28 जनवरी 25/ Corruption in PM’s residence कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर शासन की जन कल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना ग्रामीण की राशि गबन करने वाले 3 ठेकेदार- मेघनाथ विश्वकर्मा,राजाराम चौहान सिमकेंदा,लखनलाल बैगा श्यांग, प्रकाश चौहान पूर्व रोजगार सहायक श्यांग,किरण महंत पूर्व रोजगार सहायक सोल्वा, चंद्रशेखर मँझवार,करूमौहा पूर्व आवास मित्र के विरुद्ध पुलिस थाना श्यांग,कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता में शामिल दोनों रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Corruption in PM’s residence 

Corruption in PM's residence 
प्रतिकात्मक तस्वीर

यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यांग, सिमकेदा, एवं सोलवा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 72 हितग्राहियों के आवास आधे अधूरे थे। आवास बने ही नहीं और 86 लाख रुपए निकाल लिए गए। शिकायत के संबंध में जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार उक्त तीनों ग्रामों में स्वीकृत 72 आवासों के लिए ठेकेदार राजाराम, मेघनाथ विश्वकर्मा, लखनलाल बैगा तत्कालीन रोजगार सहायक प्रकाश चौहान,किरण महंत, तत्कालीन आवास मित्र चंद्रशेखर मँझवार के द्वारा आवास की राशि ली गई जो कि गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है,फलस्वरूप आवास निर्माण अपूर्ण स्थिति में हैं।

तत्कालीन विकासखंड समन्वयक लम्बोदर कौशिक, कलेश्वर चौहान तथा तकनीकी सहायक नरेंद्र साहू के द्वारा भी पूर्ण स्तर के जिओ टैग किए गए आवासों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया जा कर अपूर्ण आवासों का पूर्ण भुगतान कराया गया जो कि गंभीर लापरवाही प्रदर्शित करता है।

Corruption in PM’s residence 

Corruption in PM's residence 
Corruption in PM’s residence

सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।

Corruption in PM’s residence 

Corruption in PM's residence 
Corruption in PM’s residence

जनपद पंचायत सीईओ के पत्रानुसार देवानंद श्रीवास विकासखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा उक्त 6 व्यक्तियों पर पुलिस थाना श्यांग में शासकीय राशि के गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420,409,120-बी,34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

CG 27 doctors’ jobs terminated 27 डॉक्टरों को सरकार ने निकाला नौकरी से, 21 को कारण बताओ नोटिश

CG 27 doctors' jobs terminated 
CG 27 doctors' jobs terminated 

रायपुर। CG 27 doctors’ jobs terminated स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है।

27 doctors’ jobs terminated

CG 27 doctors' jobs terminated 
CG 27 doctors’ jobs 

विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था। अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था।

27 doctors’ jobs terminated

CG 27 doctors' jobs terminated 
CG 27 doctors’ jobs terminated

सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।

 

बालको क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा(संतोष कुमार सारथी)जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकबहरी की जंगल में मंगलवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर बालको पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

बताया जा रहा है की शव झाड़ियों के बीच मिली है , वहीं आसपास से व्यक्ति के कपड़े और लाठी बरामद किए गए हैं, उक्त सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वही डायल 112 की टीम से आरक्षक हिमाचल कंवर एवं चालक सत्येंद्र गेंदले मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है। मामले की सूचना मिलते ही बालको पुलिस से सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान, आर हरीश मरावी एवं अनिल साहू पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए है। शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

KORBA कांग्रेस ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची

KORBA कांग्रेस ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची

देखे सूची

CBI court decision पुलिस हिरासत मे कैदी की मौत के मामले मे IG सहित 8 पुलिस कर्मियों को उम्र कैद की सजा

कोटखाई। CBI court decision चंड़ीगढ़ की सीबीआई कोर्ट ने हिरासत में बलात्कार और रेप के आरोपी की मौत के मामले फैसला सुनाया है। 2017 में हुए इस मामले में कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिसवालों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में मारे गए व्यक्ति पर आरोप था कि उसने 4 लोगों के साथ मिलकर कोटखाई इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो रेप किया फिर उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।

CBI court decision

CBI court decision
जहूर जैदी

अदालत के फैसला सुनाने के पहले दोषियों ने गुहार लगाई कि उन्हें अपने परिवारों का भरण-पोषण भी करना है। ऐसे में कम से कम सजा सुनाई जाए। जज ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह दुर्लभतम केस नहीं है ऐसे में मृत्यु दंड नहीं देकर उम्रकैद दी जा रही है।

CBI court decision 

CBI court decision
CBI court decision

आरोपी की हिरासत के मामले में पूर्व आईजी जैदी के अलावा कोटखाई के पूर्व स्टेशन हाउस अधिकारी मनोज जोशी, हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारी राजिंदर सिंह, दीपचंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफी मोहम्मद और रणजीत सिंह स्टेटा को भी सजा मिली। इस मामले में अदालत ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दंदुभ वांगियाल नेगी को रिहा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला CBI court decision 

CBI court decision
CBI court decision

हिमाचल के कोटखाई इलाके में अगस्त 2017 में इन आठों आरोपियों को सूरज सिंह नाम के एक आरोपी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सूरज सिंह के ऊपर आरोप था कि वह 4 जुलाई 2017 को 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या करने वाले 4 लोगों में शामिल था।

 

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद 18 जुलाई को सूरज कोटखाई जेल में मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने कोर्ट में दायर अपनी रिपोर्ट में बताया कि रेप और हत्या के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने गिरफ्तारी के बाद से ही सूरज सिंह को जमकर प्रताड़ित किया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं और इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

 

इस रिपोर्ट पर शिमला पुलिस ने कहा कि आरोपी की मौत साथी कैदी के साथ झगड़े के दौरान हुई। हालांकि सीबीआई ने उनकी इस बात पर भरोसा न करते हुए अगस्त में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जहूर जैदी को एफआईआर होने के बाद निलंबित कर दिया गया था लेकिन 2023 में राज्यपाल ने उनके निलंबन को रद्द कर दिया था। अपनी सजा के समय पर वह हिमाचल प्रदेश में आईजी संचार के रूप में कार्यरत थे।

BALCO celebrated Republic Day बालको ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

बालकोनगर, 27 जनवरी, 2025।BALCO celebrated Republic Day वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 76वां गणतंत्र दिवस बालको स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में 9000 से अधिक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासित मार्च पास्ट की सलामी ली।

ग्रांउड में शांति और स्वतंत्रता के प्रतीक के गुब्बारे भी हवा में छोड़े गए। सीईओ श्री राजेश ने बालको द्वारा हासिल किए गए सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दोहराया और सभी से विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया।

BALCO celebrated Republic Day

BALCO celebrated Republic Day
BALCO celebrated Republic Day

बालको और टाउनशिप की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। 15 स्कूलों के लगभग 2000 बच्चों ने पी.टी. ड्रिल, परेड, नृत्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। दर्शकों ने राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और विविधता का जश्न मनाते हुए बालको के प्रचालन क्षेत्र के पास के स्कूलों के जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों का आनंद लिया।

BALCO celebrated Republic Day

BALCO celebrated Republic Day
BALCO celebrated Republic Day

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश की सांस्कृतिक विविधता एवं आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का जीवंत प्रदर्शन रहा। समुदाय के साथ संयुक्त उत्सव में बालको के विभिन्न विभाग पॉटलाइन, पॉवर प्लांट, रेलवे लॉजिस्टिक्स, एफ.एल.ए., मानव संसाधन, फायर, कॉरपोरेट अफेयर्स और सीएसआर कार्यों सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली मनोरम झांकियाँ प्रस्तुत कीं। आकर्षित रूप से डिजाइन की गई झांकियां बालको के संचालन के विविध पहलुओं को प्रस्तुत करने के साथ ही समुदायों को सशक्त बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित कर रही थी। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उत्कृष्ट झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति को सम्मानित भी किया गया।

BALCO celebrated Republic Day

BALCO celebrated Republic Day
BALCO celebrated Republic Day

देश की एकता, अखंडता एवं विश्व बंधुत्व के मूल्यों और सामूहिक प्रगति के प्रति बालको के समर्पण को दोहराते हुए सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम अपनी वृद्धि और विकास की यात्रा के बीच औद्योगिक कौशल, पर्यावरण प्रबंधन और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम कर्मचारियों और समुदायों के विकास को महत्व देते हैं। राष्ट्र निर्माण और दुनिया को सभी के लिए एक सस्टेनेबल भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

BALCO celebrated Republic Day
BALCO celebrated Republic Day
BALCO celebrated Republic Day

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वेदांता रिसोर्स, लंदन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशनी नायडू ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। बालको औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ ही सामुदायिक विकास को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि बालको औद्योगिक क्षेत्र में एक लीडर की भूमिका में है जो विविधता एवं समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की दिशा निरंतर आगे बढ़ रहा है।

पांच विद्यार्थियों को मिला नगर गौरव पुरस्कार- समारोह में बालकोनगर क्षेत्र में संचालित सेंट्रल बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले 3 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 10 हजार रुपए नगद तथा कक्षा 12वीं के 2 टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा लैपटॉप प्रदान कर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परेड प्रस्तुतियों और झांकियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालको अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यवसाय के साझेदार, विभिन्न श्रमिक संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बालकोनगरवासी कार्यक्रम में मौजूद थे। बालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा पाण्डे ने गंणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

गणतंत्र दिवस उत्सव के उपरांत बालको के सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित बालको अस्पताल गए। जहां सभी ने समुदाय के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों के बीच फल वितरित किए।