रांची :holiday of shab-e-barat झारखंड में शब-ए-बारात को लेकर प्रदेश सरकार ने 14 फरवरी शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दिया है।इस आलोक में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
holiday of shab-e-barat
बता दें कि यह अवकाश कार्यकारी आदेश के तहत चांद दिखने के आधार पर दिया गया है।विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक-14.10.2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व/अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
नई दिल्लीः Supreme Court reprimanded ED सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशायलय (ED) की जमकर क्लास लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी को ईडी द्वारा हिरासत में रखे जाने पर आपत्ति जताई। दरअसल छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में PMLA के तहत अरुण त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लेने के आदेश को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था।
इसके बावजूद भी उन्हें हिरासत में रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस एएस ओका व जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने त्रिपाठी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि PMLA का मकसद यह नहीं हो सकता कि किसी व्यक्ति को जबरन जेल में रखा जाए।
Supreme Court reprimanded ED
supreme court
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अरुण त्रिपाणी को 8 अगस्त, 2024 को गिरफ्तार किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 7 फरवरी 2025 को उनके खिलाफ दर्ज शिकायत का संज्ञान लेने वाले स्पेशल कोर्ट के आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि उन पर मुकदमा चलाने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी।
क्या कहा था हाई कोर्ट ने? Supreme Court reprimanded ED
supreme court
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट की दो जजों वाली बेंच के पुराने फैसले का हवाला दिया, जिसमें जस्टिस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि दंड प्रक्रिया संहिता यानी सीआरपीसी की धारा 197(1) के तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा चलाने से पहले सरकार की मंजूरी ली जानी आवश्यक है। इस प्रक्रिया का पालन PMLA के मामलों में भी लागू होता है।
एसवी राजू ने क्या तर्क दिया Supreme Court reprimanded ED
ईडी से सवाल करते हुए जस्टिस ओका ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से पूछा कि अगर संज्ञान (cognisance) रद्द कर दिया गया है, तो आरोपी को जेल में क्यों होना चाहिए?’ एसवी राजू ने इसके जवाब में तर्क दिया कि संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने से गिरफ्तारी अवैध नहीं हो जाती। उन्होंने यह भी कहा कि अब मंजूरी ले ली गई है और ईडी ने फिर से संज्ञान के लिए आवेदन किया है।
498A के मामलों से की तुलना Supreme Court reprimanded ED
जस्टिस ओका ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A (जो पति या ससुराल पक्ष द्वारा विवाहित महिला पर क्रूरता को अपराध मानती है) के कथित दुरुपयोग से इसकी तुलना करते हुए कहा, ‘PMLA का मकसद किसी व्यक्ति को जबरन जेल में रखना नहीं हो सकता। मैं साफ-साफ कहूं, कई मामलों को देखकर, देखें कि 498A मामलों में क्या हुआ, अगर ED का यही तरीका है…अगर प्रवृत्ति यह है कि किसी व्यक्ति को किसी भी तरह जेल में ही रखा जाए, भले ही संज्ञान को रद्द कर दिया गया हो, तो इस पर क्या कहा जा सकता है?’
अदालत ने कहा, ‘अगर अधिकारी ईमानदारी से कार्रवाई नहीं करेंगे तो उन्हें इसकी सजा भुगतनी चाहिए। यह आवेदन ED द्वारा पेश किया जाना चाहिए था ना कि आरोपी द्वारा। ED को हर मामले में स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।’
Horoscope for today 13 February 2025 आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी और आप अपने खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे। परिवार में सदस्यों में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी किसी से बहस बाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें चुप लगाएं।
वृषभ Horoscope for today 13 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन बिजनेस में आपको जितने लाभ की उम्मीद थी, उतना न मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपको इनकम को बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।
मिथुन Horoscope for today 13 February 2025 मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़े। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक को सकती हैं। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से अनबन होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो उसमें पिताजी की राय लेकर काम करें, तो बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
कर्क Horoscope for today 13 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी लापरवाही के कारण दूसरे आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी से अपनी मां की कोई बात शेयर न करें। आपको अपने आवश्यक खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
सिंह Horoscope for today 13 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आपको काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरे लग सकती है। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं।
कन्या Horoscope for today 13 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके काम में यदि कुछ रुकावट आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। किसी से आप बेवजह कहा सुनी में ना पड़े। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो उसे आप वापस मांग सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
तुला Horoscope for today 13 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्रों में आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कामों को करने की शक्ति मिलेगी।
वृश्चिक Horoscope for today 13 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी कामों में आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप अपने मन में किसी तरह की कोई ऐसी बात ना रखें, जिससे की आपका मन परेशान हो। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने धन और समय दोनों को ध्यान में रखकर खर्च करने की आवश्यकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होंगी।
धनु Horoscope for today 13 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको कोई सहयोगी मित्र के रूप में आपका शत्रु हो सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा करें, नहीं तो उसके बढ़ने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।
मकर Horoscope for today 13 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है। आपका स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आप किसी से कुछ भी बोल सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण मन परेशान रहेगा, लेकिन रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आ सकती है, इसलिए आपको परिवार के सदस्यों को भी समय देना होगा। संतान के मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी उनसे कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
कुंभ Horoscope for today 13 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। दानपुण्य के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने कामो में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक में कार्यक्रम में आपकी अच्छी छाप रहेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा टेंडर मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मीन Horoscope for today 13 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आलस्य को दूर भगाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान दें और कामों को सूझबूझ दिखाते हुए करें। कार्य क्षेत्र में किसी के बहकावे में ना आए, क्योंकि कोई आपको गलत मार्गदर्शन दे सकता है। मनोरंजन के कामों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़)korba crime report कोरबा में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक का अपहरण कर बंधक बनाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित प्रिंस पांडे कोलकाता का रहने वाला है। वो यहां जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर की ओर से कोरबा में प्रबंधन देखते है।
korba crime report
korba crime report
पीड़ित ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के 2 कर्मचारियों से विवाद हुआ था जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर उस पर हमला किया और मारपीट की, इतना ही नहीं मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया था।
korba crime report
korba crime report
पीड़ित प्रिंस ने बताया कि पिछले 9 महीने से वह कोरबा जिले में सेवाएं दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एंबुलेंस चालक मोतीलाल यादव शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह बदतमीजी करने लगा।
korba crime report
इस मामले की शिकायत रायपुर मुख्यालय में की गई। इसी तरह ईएमटी पद पर कार्यरत किरण चौहान की भी शिकायत की गई थी। दोनों को कुछ दिनों के लिए काम से रोकने का निर्देश आया।
इसके बाद दोनों ने बात करने के बहाने प्रिंस को जिला अस्पताल चौकी के पास एक कमरे में बुलाया। वहां मोतीलाल ने पीछे से डंडे से हमला कर दिया, जिससे प्रिंस बेहोश हो गए। दोनों आरोपी उन्हें एक निजी एंबुलेंस से कोरकोमा ले गए, जहां फिर से पिटाई की। उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।
आधी रात को होश आने पर प्रिंस ने अपने दोस्त को लोकेशन शेयर कर मदद मांगी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू किया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया।
निलंबित करने से नाराज थे दोनों
बताया जा रहा है कि प्रिंस ने आदतन शराबी चालक मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था जिसके कारण वह नाराज था, इस कार्रवाई से किरण चौहान भी रुष्ट थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ये वारदात की।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ )कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।लाश की स्थिति हत्या की ओर इशारा कर रही है.
korba breaking
korba breaking
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगी का है। मृतका की पहचान कंचन बाई अगरिया (45वर्ष) कोटमर्रा निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पति की मौत हो चुकी थी। वह मजदूरी करती थी और घर में अकेली रहती थी। काम करने महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार के यहां मकान बन रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी। यही रह कर काम कर रही थी। सोमवार सुबह उसी मकान में उसका शव मिला। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। वही घटना के बाद से उसके भाई का साला भी गायब है।
korba breaking
korba breaking
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच किया। जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि महिला के बड़े भाई का साला अर्जुन जो एक राजमिस्त्री का काम करता है, महिला 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। घटना के बाद से अर्जुन गायब है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
कोट्टायम: ragging in nursing college केरल के कोट्टायम में स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में थर्ड ईयर के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी.
ragging in nursing college
ragging in nursing college
नंगा खड़ा रहने को किया मजबूर
शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और वेटलिफ्टिंग के लिए बने डंबल का इस्तेमाल कर उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया. अन्य आरोपों में दिशा सूचक यंत्र (कंपास) और इसी तरह की वस्तुओं का इस्तेमाल कर उन्हें घायल करना और घावों पर लोशन लगाना शामिल है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीनियर छात्र नियमित रूप से रविवार को जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए पैसे ऐंठते थे.
ragging in nursing collegeप्राइवेट पार्ट में डंबल लटकाए
ragging in nursing college
इसके अलावा सीनियर अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे. शिकायत के अनुसार, उत्पीड़न को और अधिक सहन न कर पाने के कारण, तीन छात्रों ने आखिरकार कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के कारण छात्रों को निलंबित कर दिया गया और रैगिंग विरोधी अधिनियम के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई. पुलिस के अनुसार, फर्स्ट ईयर के छात्रों को नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उनके सीनियर्स ने उनके प्राइवेट पार्ट में डंबल लटकाए. पीड़ितों को ज्योमेट्री बॉक्स से कंपास सहित नुकीली वस्तुओं से भी घायल किया गया.
घावों पर छिड़का जलन करने वाला लोशन ragging in nursing college
सीनियर की क्रूरता यहीं नहीं रुकी, उनके घावों पर लोशन लगाया गया, जिससे दर्द हुआ. जब पीड़ित दर्द से चिल्लाए, तो लोशन को जबरन उनके मुंह में डाल दिया गया. सीनियर्स ने वीडियो बनाया तथा जूनियरों को धमकी दी कि यदि उन्होंने दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने का साहस किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जिसमें भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा. सभी पांचों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और बुधवार दोपहर तक उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है।
गिरफ्तार छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 308(2), 351(1) और केरल रैगिंग निषेध अधिनियम (Kerala Prohibition of Ragging Act) की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुणे: Gullian-Berry syndrome महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुणे इलाके में गुलियन-बेरी सिंड्रोम के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की तादाद 197 तक पहुंच गई है. इस नर्व डिस-ऑर्डर के पांच और रोगियों का पता चला है.
हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में पांच रोगियों में 2 नए मामले और 3 पिछले दिनों के मामले शामिल हैं. इस बीमारी से देश में अब तक कुल सात लोगों की मौत हो गई है.
Gullian-Berry syndrome
प्रतिकात्मक तस्वीर
हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रेस रिलीज में कहा गया कि 197 मामलों में से 172 में GBS से जुड़ा इलाज किया गया है. करीब 40 मरीज पुणे नगर निगम इलाकों से हैं, 92 PMC में नए जोड़े गए गांवों से, 29 पिंपरी चिंचवाड़ नागरिक सीमा से, 28 पुणे ग्रामीण से और आठ अन्य जिलों से हैं. 104 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, 50 आईसीयू में और 20 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.” उन्होंने बताया कि इस इलाके में GBS के कारण होने वाली संदिग्ध मौतों की संख्या सात पर है.
जीबीएस एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें व्यक्ति की इम्यून सिस्टम पेरिफेरल नर्व्स पर हमला करती है, जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में कमजोरी, पैरों और बाहों में सेंसेशन का नुकसान, साथ ही निगलने या सांस लेने में समस्या होती है.
क्या है गुलियन बेरी सिंड्रोम? Gullian-Berry syndrome
प्रतिकात्मक तस्वीर
गुलियन बेरी सिंड्रोम एक रेयर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. आमतौर पर इसके मामले नहीं देखे जाते. डॉक्टर्स के मुताबिक, इसमें पेरीफेरल नर्व्स (Peripheral Nervous System) डैमेज हो जाती हैं. इस वजह से हाथों और पैरों में कमजोरी आने लगती है. यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. ऐसे में अगर वक्त पर जांच और इलाज किया जाए, तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है. क्या है इसका लक्षण गुलियन बेरी सिंड्रोम की शुरुआत आमतौर पर हाथों और पैरों में झुनझुनी और कमजोरी से होती है.
प्रतिकात्मक तस्वीर
ये लक्षण तेजी से फैल सकते हैं और लकवे में बदल सकते हैं. इसके शुरुआती लक्षण ये हो सकते हैं… हाथों, पैरों, टखनों या कलाई में झुनझुनी. पैरों में कमजोरी. चलने में कमजोरी, सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत. बोलने, चबाने या खाना निगलने में दिक्कत. आंखों की डबल विजन या आंखों को हिलाने में दिक्कत. तेज दर्द, खासतौर पर मांसपेशियों में तेज दर्द. पेशाब और मल त्याग में समस्या. सांस लेने में कठिनाई.
कोरबा(संतोष कुमार सारथी) दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गेट नंबर 3 एनटीपीसी नहर कैनाल के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश मिली है एटीएम हत्या की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुमित मिरी पिता देवानंद मिरी उम्र 27 वर्ष पता बलगी शांति नगर निवासी बताया गया वहां के स्थानीय लोगों ने सुबह दिशा मैदान के दौरान देखा तो पता चला कि पेड़ पर रस्सी के सहारे और गमछे के सहारे लटकता मिला मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक के स्थान पर एक एचएफ डीलक्स CG12BL7497 बाइक न और एक मोबाइल प्राप्त हुआ मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची अभी तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
बालकोनगर, 11 फरवरी, 2025।BALCO’s awareness program वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पूरे महीने अपने कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर ‘36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया।इस दौरान एक वर्चुअल रियलिटी ट्रेंनिंग माड्यूल को भी लॉन्च किया गया जिसके तहत 150 से अधिक कर्मचारियों को रियल वर्ल्ड ट्रैफिक सिनेरियो से परिचित कराया गया। महीने भर चलने वाले इस अभियान में सामुदायिक रैलियां, कारपूलिंग और गेमीफाइड लर्निंग सेशन जैसी गतिविधियां शामिल थीं।
BALCO’s awareness program
BALCO’s awareness program
नए ट्रेनिंग मॉड्यूल से कर्मचारियों ने फर्स्ट पर्सन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस रखा जहा उन्हें आचनक ब्रेक लगाने, ब्लाइंड स्पॉट, और पैदल यात्री क्रॉसिंग जैसे विभिन्न परिस्थितियों में रीयल टाइम निर्णय लेने थे। नए टेक्नोलॉजी से कर्मचारियों को तत्काल फीडबैक मिला, जिससे सुरक्षित एवम नियंत्रित ड्राइविंग कैसे करना है वह सीखने का अवसर मिला साथ ही पूरे संयंत्र में औचक वाहन निरीक्षण, अंधे मोड़ की पहचान, सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी तथा ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच शिविर, रक्त दान शिविर आयोजित किया गया
जिसमे 300 से अधिक ड्राइवर, ऑपरेटर एवम 170 से अधिक कर्मचारियों- बिजनेस पार्टनरों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। बालकोनगर के आसपास स्कूलों में सड़क सुरक्षा वार्ता आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों एवं बालकोनगरवासियों ने हिस्सा लिया।
BALCO’s awareness program
BALCO’s awareness program
बालको के कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि ‘शून्य क्षति’ के दर्शन के अनुरूप कार्यस्थल को पूर्णतः सुरक्षित बनाने की दिशा में बालको निरंतर कार्यरत है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया गया है ताकि वह कार्यस्थल पर किसी भी असुरक्षित गतिविधि को रोकने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। हमारा लक्ष्य सभी कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है।
बालको परिवार का प्रत्येक सदस्य यातायात नियमों और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के मूलभूत नियमों का पालन कर संयत्र में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम सभी के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल होगा।
BALCO’s awareness program
BALCO’s awareness program
अपना विचार साझा करते हुए बालको कर्मचारी सुश्री सोनाली कृष्णमूर्ति रामटेके ने कहा, ’’वीआर हेडसेट ने मुझे एक ऐसा अनुभव प्रदान किया जो वास्तव में दिलचस्प था। सभी सिमुलेशन मुझे चुनौती दे रहे थे कि में विभिन्न रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग स्थितियों में ड्राइव करुं, जहाँ पल भर में फैसला लेना होता है। यह अनुभव आपको वाहन चलाते समय अत्याधिक जागरूक बनाता है।’’
BALCO’s awareness program
BALCO’s awareness program
कंपनी ने सुरक्षा प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं और सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत रूप दिया है। जिसमें सुरक्षा के विभिन्न मॉड्यूल पर कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के लिए हर महीने के पहली तारीख को ‘सुरक्षा संकल्प’ का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सुरक्षा संवाद पर एक सप्ताहिक कार्यक्रम जहां बालको के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा 5000 से अधिक कर्मचारियों और व्यापार भागीदारों को ‘असुरक्षित कार्य को ना कहने का अधिकार’ के लिए सशक्त बनाया गया।
Horoscope for today 12 February 2025 आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके कार्यों में कुछ रुकावट आने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।
वृषभ Horoscope for today 12 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके ऊपर काम का दबाव रहने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आप यदि धन संबंधित मदद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। प्रॉपर्टी में आप समझकर इन्वेस्टमेंट करें, क्योंकि आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है।
मिथुन Horoscope for today 12 February 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन न लें, जिस कारण आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।
कर्क Horoscope for today 12 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य द्वारा अपने रिश्ते को आगे ले जाने की मंजूरी मिल सकती है। यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे थे, तो आपका वह सपना पूरा हो सकता है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप जीवनसाथी के लिए कोई नई ज्वेलरी लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।
सिंह Horoscope for today 12 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज के दिन आपके लिए कोई मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आपका कोई काम पूरा होने से खुशी होगी। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर पर रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
कन्या Horoscope for today 12 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। यदि आपके पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं सामाजिक कार्यों में आपकी छवि और निखरेगी और आपको एक नहीं पहचान मिलेगी। आप नौकरी में भी अपने कामों से अपने बॉस को खुश रखेंगे, जिससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।
तुला Horoscope for today 12 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप अपने घर में कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। संतान आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी दूसरे का ऑफर आने की संभावना है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे।
वृश्चिक Horoscope for today 12 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्त होने से आपका मन खुश रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं।
धनु Horoscope for today 12 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको किसी लड़ाई-झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। आपको अपने किसी फैसले के लिए पछतावा हो सकता है। आपका प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई का लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं।
मकर Horoscope for today 12 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भविष्य को लेकर कोई फैसला सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप इन्वेस्टमेंट के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से राय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
कुंभ Horoscope for today 12 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा और आप बिजनेस में भी किसी काम को लेकर पूरी लिखापढ़ी करके आगे बढ़ें। आपका कोई नया काम करने का सपना पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।
मीन Horoscope for today 12 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी आंखें और कान खुले रखकर कामों को करें। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका धन भी अधिक खर्च होगा। ससुराल पक्ष से आपको रिश्ते बेहतर रखने होंगे।