कोरबा नगर पालिका निगम के महा भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत लगातार बढ़त बनाए हुए हैं संजू देवी 22000 वोटो से आगे चल रही है
KORBA Election Results दीपका मे भाजपा ने दर्ज की जीत, देखे जीते हुए पार्षदों की सूची
KORBA Election Results
दीपका नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र राजपूत ने शानदार जीत दर्ज की है वही पार्षदों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद की संख्या ज्यादा है देख सूची
अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत (भाजपा)
पार्षद पद के विजेता
1 कमलेश जायसवाल (कांग्रेस)
2 राम जयसिंह (कांग्रेस)
3 श्रीमती संगीता साहू (भाजपा)
4 श्रीमती सविता कंवर (भाजपा)
5 श्रीमती ज्योति तिवारी (भाजपा)
6 श्रीमती सुनीता जायसवाल (भाजपा)
7 शांति देवी राजपूत (निर्दलीय)
8 निर्विरोध प्रत्याशी
9 सुजीत सिंह (भाजपा)
10 संतोष निराला (भाजपा)
11 अविनाश सिंह (लड्डू) (भाजपा)
12 अविनाश यादव (कांग्रेस)
13 अरुणीश तिवारी (भाजपा)
14 आकाश साहू (कांग्रेस)
15 गुलशन ध्रुव (भाजपा)
16 हिमांशु देवांगन (भाजपा)
17 निशु तिवारी (निर्दलीय)
18 सुख सागर साहू (निर्दलीय)
19 इश्तिखार अली (कांग्रेस)
20 हर्षित देवी राजपूत (कांग्रेस)
21 सुमन लता गिलहरे (भाजपा)
इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, वहीं वार्ड स्तर पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
पहला चरण पूरा संजू देवी राजपूत 11 हजार मतों से आगे
पहला चरण पूरा संजू देवी राजपूत 11 हजार मतों से आगे
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत समस्त 67 वार्ड के पहले राउंड की गिनती के बाद 11000 मतों से आगे चल रही है। बढ़त की जानकारी मिलते ही भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है। पार्टी के लोगों का कहना है कि इस चुनाव में जीत का रिकॉर्ड टूटने वाला है और महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत 40 हजार मतों से ज्यादा से विजयी होंगी।
CG Election Results सूरजपुर मे कांग्रेस ने गाड़ा झंडा तो बीजापुर और खरसिया मे भाजपा ने जीत दर्ज की
रायपुर। CG Election Resultsनगर निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जहां कुसुमलता राजवाड़े ने 196 मतों से विजय प्राप्त की। वहीं, बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि सिमगा में निर्दलीय उम्मीदवार हरदीप सिंह भाटिया ने अपना परचम लहराया।
CG Election Results

बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष परिणाम
भाजपा की गीता सोम पुजारी ने 1,376 मतों से शानदार जीत दर्ज की।
KORBA : horrific accident, 10 dead प्रयागराज जा रहे कोरबा के 10 श्रद्धांलुओं की मौत
कोरबा horrific accident, 10 dead प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत की पुष्टि पूर्ण रूप से हो गई है। प्रारंभिक तौर पर जो सूचना जिला पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी उसके मुताबिक रात ढाई बजे 7 लोगों के मौत की जानकारी उन्हें दी गई थी लेकिन बाद में सभी 10 मौतों की पुष्टि हो गई है। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत एवं जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी बताया कि हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु के एक ही परिवार के सभी मृतक horrific accident, 10 dead

मृतक ईश्वरी प्रसाद जायसवाल के रिश्तेदार अनिल कुमार ने सत्यसंवाद को इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 10 सभी लोग बोलेरो क्रमांक सीजी 11 एमबी 4202 पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए रवाना हुए थे। सभी को स्वागत- सम्मान के साथ गंगा स्नान के लिए विदा किया गया लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और देर रात यह दु:ख भरी सूचना प्राप्त हुई।
ईश्वरी प्रसाद जो कि श्याम नगर नीलगिरी बस्ती दर्री थाना के पीछे के निवासी थे और वर्तमान में कलमीडुग्गू में निवासी अपने साला भागीरथी जायसवाल के साथ रह रहे थे, इन दोनों के अलावा संतोष सोनी, उनका पुत्र सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, उनका पुत्र दीपक वर्मा, शिवा राजपूत, राजू साहू, बोलेरो का चालक और एक अन्य इस यात्रा पर थे।दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो संतोष सोनी की है। भागीरथी, संतोष सोनी व अन्य लोग पेटी ठेकेदार के तौर पर काम करते थे। हादसे की सूचना उपरांत उनके परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं कलमीडुग्गू में शोक का माहौल है।
तबियत बिगड़ने से जा नहीं सके, बच गई जान horrific accident, 10 dead

महाकुंभ की यात्रा में उक्त बोलेरो में सवार होकर जाने के लिए कलमीडुग्गु निवासी अनिल कुमार के पिता कोमल प्रसाद जायसवाल उम्र लगभग 65 वर्ष ने भी तैयारी कर ली थी लेकिन ऐन वक्त पर उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण वह महाकुंभ की यात्रा पर नहीं जा सके। उनके स्थान पर दूसरे युवक को जाने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। कोमल प्रसाद जायसवाल इस हादसे का शिकार ईश्वरी प्रसाद के रिश्तेदार हैं इसलिए पूरा परिवार शोकाकुल है।
New facility of Balco Hospital started बालको हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ डायलिसिस यूनिट की शुरुआत
बालकोनगर, 13,फरवरी, 2025 | New facility of Balco Hospital started बालको हॉस्पिटल में किडनी रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है।
बालको हॉस्पिटल वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के साथ, अब किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस यूनिट में नवीनतम मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ सुश्री देशनी नायडू, सीईओ वेदांता रिसोर्सेस द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार के साथ ही अन्य अधाकारी उपस्थित थे।
New facility of Balco Hospital started

बालको हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिन्हा ने बताया कि इस यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) या अन्य किडनी संबंधी समस्याओं के कारण नियमित डायलिसिस की जरूरत होती है। यह यूनिट पूरी तरह से प्रशिक्षित चिकित्सकों, विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ से सुसज्जित है, जो मरीजों की हरसंभव देखभाल सुनिश्चित करेंगे। हमारे हॉस्पिटल में पहले से ही कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, और अब डायलिसिस यूनिट शुरू करने से किडनी रोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Horoscope for today 15 February 2025 इन 4 राशि वालो को आज संभल कर रहना चाहिए और इन ३ राशि वालों को होगा फायदा
मेष Horoscope for today 15 February 2025

Horoscope for today 15 February 2025 आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से रिश्तों में यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
वृषभ Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई रुपए पैसे से संबंधित मामला सुलझ जाएगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आपको लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने खाने में मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी काम को लेकर यदि आपको टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने कर्जो पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा।
मिथुन Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके परिवार में बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। लेनदेन करते समय पूरी लिखा पढ़ी करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
कर्क Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन राजनीतिक कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
सिंह Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। जीवनसाथी उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।
कन्या Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप दूसरों के मामले में बेवजह न बोले। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके ऊपर काम का दबाव रहने से आप परेशान रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य में काफी रुचि रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ कहा सुनी हो सकती है।
तुला Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कुछ कामों को लेकर यदि उलझने चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। किसी नए वाहन की आप खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कोई सरकारी टेंडर मिलता दिख रहा है। किसी से कोई लेनदेन आप थोड़ा सोच समझकर करें। कोई मन की इच्छा पूरी होगी।
वृश्चिक Horoscope for today 15 February 2025

blackoutews
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान के मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में सदस्यों का आपको खूब साथ मिलेगा।
धनु Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। बिजनेस में आपको डूबा हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मकर Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी ।
कुंभ Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके कुछ अटके हुए काम पूरे होने से आपको खुशी होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।
मीन Horoscope for today 15 February 2025

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें कोई स्कॉलरशिप भी मिलती दिख रही है। अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
Panchayat Elections जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 मे घमासान, विधायक राठिया ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उतारा अपना प्रत्याशी
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Panchayat Elections जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में घमासान जारी है क्षेत्र क्रमांक 1 से पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की बहू निर्मला कंवर एवं कांग्रेस से पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर की धर्मपत्नी सरोज देवी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है लेकिन रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतार दिया है क्षेत्र क्रमांक 4 का मामला काफ़ी रोचक हो गया है.
Panchayat Elections

क्षेत्र क्रमांक 1 से 2 पूर्व विधायक और एक वर्तमान विधायक आपस में टकरा रहे वहीं कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सरोज कंवर है वहीं कांग्रेस के खिलाफ रामपुर विधायक द्वारा अनाधिकृत प्रत्याशी कुसुम लता राठिया को मैदान में उतार कर पार्टी लाइन से बाहर जाकर काम किया है निश्चित ही इस पर कार्यवाही किया जाएगा.
Panchayat Elections

बताते चले की क्षेत्र क्रमांक 1 रामपुर विधानसभा का हिस्सा है जहाँ पिछले विधानसभा चुनाव मे कभी कांग्रेस तो भाजपा ने वहां बढ़त हासिल की है तीनो प्रत्याशी जीत का दावा तो कर रहे है लेकिन धरातल पर भाजपा समर्थित निर्मला कंवर एवं कांग्रेस प्रत्याशी सरोज कंवर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है वही वहीं निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम लता राठिया के लिए विधायक फूल सिंह राठिया पूरा दम लगा रहे है अब देखना यह होगा की क्षेत्र क्रमांक 4 के मतदाता किसको अपना नेतृत्व सौपते है.
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजित दस महंत ने कहा ये फर्जी हैPanchayat Elections

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजित दास महंत ने एक वीडियो जारी कर दोनों प्रत्याशियों के पोस्टर पर इशारा करते हुए कहा की यह (पुर विधायक श्याम लाल कंवर की पत्नी सरोज देवी) कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी है प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इनके नाम का पत्र मेरे पास आया है यही कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी है और दूसरे पोस्टर जिसमे विधायक फूल सिंह राठिया की फोटो लगी है प्रत्यशी कुसुम लता राठिया की फोटो है की तरफ इशारा करते हुए उसे फर्जी करार दिया है अब देखना यह होगा की मतदाता किसे अपना आशीर्वाद देते है.
Horoscope for today 14 February 2025 आज इन 5 राशि वालों पर माँ लक्ष्मी रहेगी मेहरबान
मेष Horoscope for today 14 February 2025

Horoscope for today 14 February 2025 आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। संतान के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका व्यवसाय भी अच्छा रहेगा।
वृषभ Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसमें पुरानी यादें ताजा होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
मिथुनHoroscope for today 14 February 2025

रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों में एकजुट होकर जुटना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं और आपको किसी कानूनी मामले में भी अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कर्क Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आपके जीवनसाथी की सलाह खूब काम आएगी। आप अपने पारिवारिक बिजनेस में मंदी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं, जो लोग नौकरी को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से आज कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। यदि आपने किसी घर आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन लेने का सोचा था, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कन्या Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आप अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान दें और यदि किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। किसी दूर रहकर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
तुला Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी से लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। आपको किसी भी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परिवार में समस्याएं सिर चढ़कर बोलेंगी जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।
वृश्चिक Horoscope for today 14 February 2025

blackoutews
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप मौज-मस्ती भरा जीवन जिएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल आप पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर लेकर आ सकते हैं। आपको अपने खर्चो को ध्यान में रखकर कामों को करने की आवश्यकता है।
धनु Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके परिवार में भाई-बहनों की ओर से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपका उधार दिया हुआ धन भी आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।
मकर Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपके घर के कुछ काम पेंडिंग चल रहे थे, तो उन्हें भी आप निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।
कुंभ Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन आपको धन का लेनदेन किसी से कोई ज्यादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना ना रखें।
मीन Horoscope for today 14 February 2025

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आप बिजनेस में किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह भरोसा आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे और अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।





