How intelligent are you ऑप्टिकल एल्यूज़न यानि वो खास तस्वीर, जो आंखों को पलभर में भ्रमित कर देती हैं. ये कोई पैटर्न तस्वीर भी हो सकती है, कोई स्केच भी हो सकता है या फिर कुछ आर्टिस्टिक तरीके से लिखा भी हो सकता है. एक ऐसा ही ऑप्टिकल एल्यूजन हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करने में आपको थोड़ी मशक्कत तो करनी पड़ेगी.
Voltas 1.5 ton 3 Star, Inverter Split AC (Copper, 4-in-1 Adjustable
50 % डिस्काउंट के साथ 67990 का A /C मात्र 33990 में प्राप्त करें घर बैठे आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पाए क्लिक करें.
आपने तरह-तरह के ऑप्टिकल एल्यूज़न सॉल्व किए होंगे और ये कभी तो झट से समझ में आ गए होंगे तो कभी आपको घंटों इसे समझने में लग गए होंगे. फिलहाल आपके सामने जो तस्वीर है, इसमें काम तो छोटा सा है, लेकिन इसे करने में बहुत से लोग फेल भी हो रहे हैं. आपको तस्वीर को ध्यान से देखना है और इसमें AFTER की भीड़ में कहीं पर छिपा गलत शब्द ढूंढना है.
कहां पर लिखा है अलग सा शब्द?How intelligent are you
How intelligent are you
इस तस्वीर में आप देखेंगे कि सफेद रंग के बैकग्राउंड पर हर तरफ सिर्फ AFTER ही लिखा हुआ है. कहीं पर हाइलाइटेड तो कहीं पर हल्के बैंगनी रंग में AFTER ही दिखाई दे रहा है. आपके लिए चैलेंज है कि आपको इसमें से कहीं पर लिखी हुई एक गलत स्पेलिंग ढूंढ निकालनी है. इसके साथ छोटी सी शर्त ये है कि आपको ये काम सिर्फ 8 सेकंड में पूरा कर देना है. तो देर कैसी, फटाफट टाइमर लगाकर शुरू हो जाइए.
Horoscope for today 18 April 2025 आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या चल रही थी, उससे भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कुछ नए प्रयास करेंगे। राजनीति में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपका कोई सहयोगी कामों में आपको धोखा दे सकता है।
वृषभ Horoscope for today 18 April 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस को लेकर डिस्कशन करना होगा।
मिथुन Horoscope for today 18 April 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, जिससे कल पर टालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर मार्केट में एक्टिव बने रहना पड़ सकता है।
कर्क Horoscope for today 18 April 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगडे होने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
सिंह Horoscope for today 18 April 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज के दिन आपके लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माताजी की सेहत में समस्या रहने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मेहनत अधिक करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी दिक्कतों को बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कन्या Horoscope for today 18 April 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है।
तुला Horoscope for today 18 April 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई चल और अचल संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से कानून में विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएगी। आपको किसी धन संबंधित मामले में सोच समझकर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक Horoscope for today 18 April 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है।
धनु Horoscope for today 18 April 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपके घर की किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप अपने भाइयों की मदद से पूरा कर सकते हैं।
मकर Horoscope for today 18 April 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपके काम अवश्य लटकेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है।
कुंभ Horoscope for today 18 April 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज कुछ कम हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
मीन Horoscope for today 18 April 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई गुप्त धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन हो, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं।
ajab gajab news नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोहो के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एक शोध किया और पता लगाया कि धरती को खत्म होने में कितने दिन बाकी हैं. टीम ने सुपरकंप्यूटरों और कई प्रकार के मैथमैटिकल मॉडल का प्रयोग कर के इसके बारे में पता लगाया है.
63% डिस्काउंट के साथ 6000 का Cookwell Bullet Mixer Grinder (5 Jars, 3 Blades, Silver) – Copper, 600 Watts – 2 Year Warranty मात्र 2199 में घर बैठे आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
लंबे वक्त से इंसान धीरे-धीरे इस धरती को अंत की ओर ढकेलने पर उतारू है. ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन और कई अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाएं इस बात का सबूत हैं. एक वक्त ऐसा आएगा जब धरती (When will Earth end) ये सब झेलते-झेलते अंत तक पहुंच जाएगी. भले वो दिन बहुत दूर है, मगर एक न एक दिन ऐसा जरूर होगा. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि वैज्ञानिकों का दावा है. हाल ही में वैज्ञानिकों ने बता दिया है कि कितने साल बाद इस धरती का अंत होगा.
POCO C61 Ethereal Blue 4GB RAM 64GB ROM
22% डिस्काउंट के साथ 8999 का POCO C61 Ethereal Blue 4GB RAM 64GB ROM मात्र 6990 में घर बैठे आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोहो के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एक शोध किया और पता लगाया कि धरती को खत्म होने में कितने दिन बाकी हैं. टीम ने सुपरकंप्यूटरों और कई प्रकार के मैथमैटिकल मॉडल का प्रयोग कर के इसके बारे में पता लगाया है. उनकी गणना के हिसाब से धरती पर जीवन 1 अरब साल के बाद नहीं कायम रहेगा. इसका कारण ये है कि धरती पर इतने एक्सट्रीम कंडीशन्स बनते जा रहे हैं, जिसके कारण लाइफ का अस्तित्व में रहना मुमकिन नहीं होगा.
इस दिन खत्म होगी धरती ajab gajab news
ajab gajab news
रिसर्चर्स का मानना है कि सूर्य की वजह से ही धरती पर जीवन का अंत होगा. थर्मल ऊर्जा इतनी ज्यादा हो जाएगी कि आसपास के ग्रह, यहां तक हमारी पृथ्वी भी उसकी चपेट में आ जाएगी. गणना के हिसाब से धरती पर जीवन 999,999,996 साल तक बेहद कठिन हो जाएगा और साल 1,000,002,021 तक इस धरती से जीवन का नामोनिशान तक खत्म हो जाएगा. जैसे-जैसे सूर्य का दायरा बढ़ेगा, धरती पर तापमान भी बढ़ने लगेगा. इसकी वजह से हवा की गुणवत्ता खराब होने लगेगी. सोलर स्टॉर्म की वजह से एटमॉस्फियरिक बदलाव भी हो रहे हैं जिससे ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो रहा है.
बच सकती है तबाही ajab gajab news
ajab gajab news
वैज्ञानिकों ने कहा कि इंसानों की वजह से जलवायु परिवर्तन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके चलते हमारे ग्रह पर बड़ा और बुरा परिवर्तन देखने को मिलेगा. हालांकि, एक्सपर्ट्स की ये भी राय है कि अगर तकनीक में सुधार की वजह से इन बदलावों पर काबू भी पाया जा सकता है. लोगों के लिए नई जिंदगी की रचना, आर्टिफिशियल वातावरण बनाने से भी इंसानों को बचाया जा सकता है. वैज्ञानिक मार्स पर जीवन की भी खोज करने में लगे हैं.
Horoscope for today 17 April 2025 आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन आदि के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में बुजुर्गों की सेवा भाव के लिए भी आप काफी समय निकालेंगे। यदि कुछ पारिवारिक समस्याओं के बावजूद रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होगी।
वृषभ Horoscope for today 17 April 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी छवि अच्छी रहेगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आप अपने मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन को लेकर कोई मदद मांग सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मिथुन Horoscope for today 17 April 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आपको धन संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपने कोई बात यदि जीवनसाथी से गुप्त रखी थी, तो वह आज उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।
कर्क Horoscope for today 17 April 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको एक-एक करके निपटाना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है, जिससे उनके मन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
सिंह Horoscope for today 17 April 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
कन्या Horoscope for today 17 April 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भाई के लिए कुछ धन का इंतजाम करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी नहीं संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी गलती के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
तुला Horoscope for today 17 April 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते है। आपका शेयर मार्केट में भी कोई नुकसान हो सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।
वृश्चिक Horoscope for today 17 April 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा वाला रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम लगने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि वहां विरोधी आपके खिलाफ कोई ना कोई चाल चलते रहेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है, तभी आप अच्छा इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे।
धनु Horoscope for today 17 April 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने आ सकता हैं। आपको सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
मकर Horoscope for today 17 April 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
कुंभ Horoscope for today 17 April 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ईषालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। परिवार में ही आपके खिलाफ कोई सदस्य षडयंत्र रच सकता है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके लोगों से अपने काम निकालने होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आ सकती है। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, क्योंकि किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मीन Horoscope for today 17 April 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी छोटे-से छोटी बात को नजरअंदाज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से धन को लेकर कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी कोई इच्छा यदि अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।
कोरबा 16 अप्रैल 2025/Korba RI Transfer Breaking कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के समस्त राजस्व संबंधी कार्यो को सुचारू रूप से संपादन किए जाने हेतु अलग अलग तहसीलों में कार्यरत राजस्व निरीक्षकों को अन्यत्र तहसील के राजस्व निगम मंडलो में स्थानान्तरण किया है। जिसके अंतर्गत राजस्व निरीक्षक श्री आशीष सोनी को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल पसान के साथ ही अतिरिक्त प्रभार जटगा का दायित्व सौंपा गया है।
Korba RI Transfer Breaking
Korba RI Transfer Breaking
इसी प्रकार श्रीमती केसर चौहान को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली, श्री कन्हैया लाल को पाली व अतिरिक्त प्रभार लाफा, श्रीमती करुणा मैत्री को भैंसमा तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली (जिल्गा), श्री वेदराम कौशिक को तहसील कोरबा, राजस्व निरीक्षक मंडल पाढ़ीमार व अतिरिक्त प्रभार दादरखुर्द, श्री प्रवीण राजपूत को तहसील दर्री , राजस्व निरीक्षक मंडल अगारखार दर्री व अतिरिक्त प्रभार दुरपा, बल्गीखार, सुश्री रीना महिपाल को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल डुमरमुड़ा दर्री व अतिरिक्त प्रभार गोपालपुर, जमनीपाली, पंडरीपानी,
Korba RI Transfer Breaking
Korba Collector ajit vasant IAS
वहीं श्री रंजीत भगत को तहसील पोड़ी उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल कोरबी व अतरिक्त प्रभार मोरगा,श्रीमती रजनी कश्यप को तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल घुड़देवा व अतिरिक्त प्रभार बांकी,श्री नारायण प्रसाद बागरी को तहसील हरदीबाजार, राजस्व निरीक्षक मंडल हरदीबाजार व अतिरिक्त प्रभार तिवरता,श्री नंद किशोर सिंह तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल अजगरबहार, श्री मनीष कुमार जायसवाल तहसील पोड़ी उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल पोड़ी उपरोड़ा व अतिरिक्त प्रभार सुतर्रा.
श्री कमलेश साहू तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल कटघोरा, श्री चक्रधर सिंह सिदार तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल जवाली व अतिरिक्त प्रभार मड़वाढोढ़ा , श्री रविन्द्र कुमार जायसवाल को तहसील दीपका, राजस्व निरीक्षक मंडल बिरदा एवं अंजली पैंकरा को तहसील पाली व राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ी का प्रभार सौंपा गया है.
बालकोनगर, 16 मार्च 2025। Education Policy for BALCO Transgender Employees वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शैक्षिक अंतर को कम करना और विकास के लिए नए रास्ते खोलना है।
Education Policy for BALCO Transgender Employees
Education Policy for BALCO Transgender Employees
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की है। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शैक्षिक अंतर को कम करना और विकास के लिए नए रास्ते खोलना है।
शिक्षा सहायता योजना उन सभी ट्रांसजेंडर कर्मचारियों पर लागू है, जिन्होंने कम से कम 18 महीने की सेवा पूरी कर ली है। इस पहल के माध्यम से बालको इस विश्वास को सुदृढ़ करता है कि वास्तविक समावेशी वातावरण तभी संभव है जब सभी को सीखने और कौशल अर्जित करने के समान अवसर प्रदान किए जाएँ, ताकि वे पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर आगे बढ़ सकें।
Education Policy for BALCO Transgender Employees
Education Policy for BALCO Transgender Employees
बालको ने अपने विविधता, समानता और समावेशी चार्टर के तहत कई पहल को संस्थागत रूप दिया है। इनमें लिंग पुनः निर्धारण नीति सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता, विशेष अवकाश के साथ ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए आवास सहायता भी शामिल है। संगठन में स्वीकृति और जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण सत्र और सामुदायिक सहभागिता के विभिन्न कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मानते हैं कि समावेशी संस्कृति केवल एक नीति नहीं है बल्कि एक मूल्य है, जहाँ लिंग पहचान की परवाह किए बिना सभी को सीखने, बढ़ने और नेतृत्व करने के समान अवसर मिलते हैं। अपने ट्रांसजेंडर कर्मियों को उनकी पेशेवर आकांक्षाओं को साकार करने में सहयोग कर, समावेशी कार्यस्थल के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं।
Education Policy for BALCO Transgender Employees
Education Policy for BALCO Transgender Employees
बालको में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करने वाली व्यावसायिक भागीदार सुमन ने कहा कि मैं बालको में काम करके वास्तव में धन्य महसूस करती हूँ। यहीं पर मुझे लिंग पुनः निर्धारण नीति को चुनने का साहस और समर्थन मिला। कुछ ऐसा जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। बालको ने मुझे अपनी पहचान को सम्मान के साथ अपनाने और आत्म-सम्मान का जीवन जीने का मौका दिया। अब शिक्षा नीति के शुभारंभ के साथ, मैं और भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित हूँ। मैं न केवल अपने लिए, बल्कि मेरे जैसे अन्य लोगों के लिए भी एक बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से आगे की शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रही हूँ।
बालको अपनी विभिन्न पहल के माध्यम से ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को प्रमुख कार्यों में एकीकृत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने वाली यह नीति, कंपनी के लंबे समय से चले आ रहे एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के सशक्तिकरण के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण योगदान है। कंपनी ने एक ऐसे भविष्य में अपना विश्वास प्रकट किया है जहाँ प्रत्येक कर्मचारी का सम्मान, सशक्तिकरण और समावेश सुनिश्चित किया जा सके।
कोरबा/बाँकीमोंगरा (विमल सिंह) बाँकीमोंगरा नगर पालिक परिषद के लिए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने बाँकीमोंगरा के प्रदीप अग्रवाल को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है प्रदीप अग्रवाल नगर पालिक परिषद की सामान्य सभा की बैठक सहित अन्य कार्यों का संपादन करेंगे सांसद ज्योत्सना महत्व ने इस आशय का पत्र नगर पालिक परिषद बाँकीमोंगरा को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है.
कोरबा Huge fire in Korba yard (ब्लैकआउट न्यूज़)कोरबा के रिसदी स्थित केसीएन कंपनी के यार्ड में भीषण आग लग गई। आग में दो चारपहिया वाहन और कई बाइक जल गईं। आग कंपनी यार्ड से लगी वन विभाग की नर्सरी तक फैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही नगर सेना की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Huge fire in Korba yard
जानकारी के मुताबिक, आग यार्ड के पीछे स्थित वन विभाग के जंगल से शुरू हुई। वहां से फैलते हुए यह दीवार के रास्ते यार्ड में खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई।तीन दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई
आग से लाखों का नुकसान Huge fire in Korba yard
केसीएन कंपनी के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जंगल में आग लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची और न ही समय पर आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा Huge fire in Korba yard
नगर सेवा के प्रभारी पी बी सिदार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे खुद मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। यार्ड में खड़ी गाड़ियों के अलावा टायर भी आग की चपेट में आ गए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोरबा 16 अप्रैल 2025।Korba: TI and head constable suspended कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि थाना प्रभारी के संरक्षण में पुलिस टीम वाहन चेकिंग और शराब पकड़ने के नाम पर अवैध वसूली कर रही थी। इसी धर-पकड़ में थाना प्रभारी ने एक जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को पैसों की अवैध वसूली के लिए घंटो थाने में बैठा दिया। फोन पे पर आन लाइन पैसा मिलने के बाद ही उसे थाने से छोड़ा गया। मामले की शिकायत के बाद एसपी ने अवैध वसूली के साक्ष्य मिलने पर टीआई और प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
TI and head constable suspended
गौरतलब है कि कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में अवैध कारोबार और शराब से संबंधित मामले में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये है। लेकिन एसपी के इसी कड़े निर्देश को जिले के आउटर के थाना प्रभारी वसूली का माध्यम बना बैठे है। कुछ ऐसा ही मामला बांगो थाना का सामने आया है। यहां पदस्थ थाना प्रभारी उषा सोंधिया पर वाहन चेकिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों से अवैध वसूली की गंभीर शिकायते मिल रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने सचिन कुमार मिश्रा को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
TI and head constable suspended
बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के दौरान सचिन कुमार मिश्रा ने शराब का सेवन कर रखा था। नियमतः उस पर पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी थी। लेकिन थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक ने उसे थाने में बिठा लिया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करने और बाइक को न्यायायल से छुड़वाने का खौफ दिखाकर पैसों का डिमांड किया जाने लगा। सचिन कुमार के पास नगद पैसा नही होने पर उसने अपनी मजबूरी बतायी।
TI and head constable suspended
लेकिन थाने में उसे घंटो बिठाकर रखा गया और काफी देर बाद आन लाइन 10 हजार 500 रूपये पेमेंट प्राप्त करने के बाद उसे थाने से जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस अवैध वसूली की शिकायत सचिन कुमार ने पाली जनपद अध्यक्ष से करने के साथ ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले की जांच का निर्देश दिया गया। जांच में बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक के खिलाफ अवैध वसूली के साक्ष्य मिलने के बाद एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कोरबा/पसान (ब्लैक आउट न्यूज़)KORBA driver burnt alive in car कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा-कारीमाटी मार्ग में मध्य रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच एक कार में आग लग गई। कार में कौन और कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है वहीं कार पूरी तरह जल जाने के कारण उसका नंबर भी मिट चुका है।
KORBA driver burnt alive in car
KORBA driver burnt alive in car
प्रारंभिक सूचनाओं व दिशा के मुताबिक यह कार कोरबा की ओर आ रही थी कि कारीमाटी से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरने के बाद पेड़ से टकराकर आग लग गई और इसमें सवार लोग नहीं निकल पाए। कार ही उनकी चिता बन गई। कार चालक के अलावा मुझे किसी पर एक अन्य शख्स के होने की जानकारी मिल रही है.
KORBA driver burnt alive in car
KORBA driver burnt alive in car
कुल मिलाकर अभी तक जो बातें सामने आई है उसमें इस कार चालक सहित दो लोगों की मौत की बात हो रही है। पुष्ट तौर पर अभी कुछ भी कहा जाना संभव नहीं है कि ऑल्टो कार में चालक के अलावा कितने लोग सवार थे। घटना की सूचना उपरांत फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। मौके पर पसान थाना की पुलिस मौजूद है। बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी यहां एकत्र हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह कार किसकी है, कार में कौन-कौन लोग सवार थे और कहां से आकर कहाँ जा रहे थे।