This Renewed product is tested to work and look like new with minimal to no signs of wear & tear; the product comes with relevant accessories and is backed by a minimum six month seller warranty; box may be generic.
बालकोनगर, 13 मार्च, 2025। Women of Vedanta made herbal gulal वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी के उन्नति परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षिण के माध्यम से एसएचजी सदस्यों ने विभिन्न उत्पाद बनाना शुरू किया है। होली त्यौहार के मौके पर बनाये गुलाल से महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता के रंग भर गए हैं, जो उनके लिए अतिरिक्त आय सृजन का जरिया बना।
बालको के उन्नति परियोजना के अंतर्गत डेकोराती माइक्रो-एंटरप्राइज से जुड़ी तीन एसएचजी समूहों की महिलाएं द्वारा गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह बाजार में नीला, बैंगनी, लाल, पीला, गुलाबी और बैंगनी रंगों में उपलब्ध है। बालको के सहयोग से 2022 में गुलाल बनना शुरू हुआ, एसएचजी महिलाओं ने अब तक 300 किलोग्राम से अधिक हर्बल गुलाल का उत्पादन किया है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका का सशक्त जरिया दिया है, साथ इस साल अब तक ₹40,000 से अधिक की आय भी अर्जित की है। यह बढ़ता हुआ प्रयास होली के रंगों में स्वावलंबन और सतत आजीविका का प्रतीक बन चुका है।
पौधों की जड़ों और उसके पत्ते से निकाले गए प्राकृतिक रंग Women of Vedanta made herbal gulal
Women of Vedanta made herbal gulal
पौधों की जड़ों और उसके पत्ते से निकाले गए प्राकृतिक रंग हमारी त्वचा के लिए सुरक्षित हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक को बढ़ावा देता है। उन्नति के गुलाल बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के अनुकूल हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। सुगंधित गुलाब जल और केवड़ा जैसे प्राकृतिक अवयवों से तैयार किए गए ये रंग कठोर हानिकारक रसायनों से मुक्त हैं जो आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित और कोमल अनुभव सुनिश्चित करते हैं। बालको के उन्नति परियोजना के अंतर्गत एसएचजी सदस्यों द्वारा उन्नति इको और उन्नति हैप्पी दो प्रकार के गुलाल बनाये जा रहे हैं।
महिलाओं ने उन्नति इको’ गुलाल बनाया Women of Vedanta made herbal gulal
Women of Vedanta made herbal gulal
कॉर्न स्टार्च में खाद्य रंग को मिलाकर ‘उन्नति इको’ गुलाल बनाया जा रहा है तथा कॉर्न स्टार्च में पौधों के जड़ों पत्तों के रंग को मिलाकर उन्नति इको गुलाल बनाया जा रहा है जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाये त्यौहार के उत्सव को बढ़ा रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सिंथेटिक रंगों के विपरीत, ‘उन्नति हैप्पी’ सब्जी-आधारित बायोडिग्रेडेबल रंगों से बना है जो होली मनाने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प है। उन्नति इको और उन्नति हैप्पी गुलाल से त्वचा की जलन और आंखों में खुजली जैसी समस्या नहीं होगी। इसमें प्रयोग कॉर्न स्टार्च तथा फलों एवं सब्जियों के अर्क और प्राकृतिक सामग्रियों से बने गुलाल त्वचा और बालों के अनुकूल हैं।
Horoscope for today 15 March 2025 आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने अटके कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में आपको अकस्मात लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने सामाजिक कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर में लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिनके लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने कामों को लेकर किसी पर डिपेंड नहीं रहना है।
आज का दिन आपके लिए सामाजिक व राजनीतिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। शौक मौज की चीजों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप कामों को लेकर टेंशन में लगे रहेंगे, जिसमें आप अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन Horoscope for today 15 March 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छे सफलता हासिल होगी। आप बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने कामों में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें।
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी काम को पूरा करने में पूरी मेहनत करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी से आप कोई लड़ाई झगड़ा न उखाड़ें।
सिंह Horoscope for today 15 March 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। आपको बेवजह के काम रहने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कामों को करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। विद्यार्थियों की किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा।
कन्या Horoscope for today 15 March 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको खर्चों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। पारिवारिक मुद्दों को आप मिल बैठकर सुलझाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
आज आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी जमीन जायदाद से संबंधित मामले को आप मिल बैठकर निपटाएंगे, तो बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्धेष की भावना बनाएं रखें। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
वृश्चिक Horoscope for today 15 March 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है। पारिवारिक मुद्दों को आप सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय तक मिलकर खुशी होगी। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु Horoscope for today 15 March 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। व्यावसायिक योजना को गति मिलेगी। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान देगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
मकर Horoscope for today 15 March 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे और आप किसी संपत्ति की खरीदने बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। किस पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ Horoscope for today 15 March 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप अपनी माताजी से कोई वादा करें, तो उसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।
मीन Horoscope for today 15 March 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके शौक मौज की चीजों में इजाफा होगा। आपकी बेवजह बोलने की आदत आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा ।
Horoscope for today 13 March 2025 प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने कामों को लेकर एक्टिव रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर ध्यान देना होगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। माताजी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा।
वृषभ Horoscope for today 13 March 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके लिए परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। अपने बिजनेस को आप ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने विचारों से किसी वाद-विवाद की स्थिति को भी सामान्य बनाएंगे।
मिथुन Horoscope for today 13 March 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपके अकस्मात खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, वह भी आपको मिल सकती है। आप अपने बिजनेस की डील को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी।
कर्क Horoscope for today 13 March 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान के प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर में किसी सामाजिक या मांगलिक उत्सव की तैयारी होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
सिंह Horoscope for today 13 March 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। जो लोग बिजनेस में कार्यरत हैं, उन्हें भी पार्टनरशिप मे थोड़ा सोच समझकर काम करने होंगे। आपको किसी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
कन्या Horoscope for today 13 March 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ समस्याएं आएंगी। जो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही हैं। संतान यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहती है, तो आप उसके लिए बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ रहेगी। आपका मन आज परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है।
तुला Horoscope for today 13 March 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपके किए गए कामों की सराहना होगी। आपके बॉस भी खुश रहेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम भी समय से पूरा होगा।
वृश्चिक Horoscope for today 13 March 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने सामाजिक कार्यों को कल पर न टालें। जीवनसाथी आपको अपने मन की किसी इच्छा के बारे में बता सकती हैं। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे।
धनु Horoscope for today 13 March 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उसकी वसूली करनी होगी। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में नहीं पड़ना है। आपका कोई परिजन आपकी मदद कर सकता है। आपके पिताजी काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर Horoscope for today 13 March 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा हो, तो आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय ले, तो बेहतर रहेगा। आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि को कराने की योजना बनाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। माता-पिता से आप किसी आर्थिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप दबाव में आकर कोई निर्णय न लें।
कुंभ Horoscope for today 13 March 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होगी। परिवार में सदस्यों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। एक दूसरे की मदद के लिए भी आगे आएंगे। नौकरी में आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है।
मीन Horoscope for today 13 March 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी माताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे और किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) कोरबा होली रामनवमी और रमजान के त्योहार के मध्य नजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में समाज प्रमुख के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पत्रकार मौजूद थे बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस प्रशासन का सहयोग निरंतर बना रहेगा। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर कोतवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन मौजूद रहे.
बैठक में आने वाले त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व परंपरा अनुरूप शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की हेतु सभी से आग्रह किया गया। साथ ही होली में रासायनिक रंगों, मुखोटों के विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाने तथा हर्बल रंगों का उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अनावश्यक किसी पर रंग नहीं लगाने का आग्रह किया गया।
शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने होली त्यौहार मिल-जुल कर और सद्भाव पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। CSP भूषण एक्का न कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए सहयोग की भी अपेक्षा की है।
बैठक में 13 मार्च को होलिका दहन हेतु सुरक्षित खुले स्थानों का चयन करने की समझाइश दी गई। साथ ही इलेक्ट्रिक तार गुजरने वाले स्थानों, ट्रांसफार्मर के समीप अथवा तंग, संकीर्ण रास्तों से वाले स्थान पर होलिका दहन नही करने की हिदायत दी गई। जिससे आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच स्थानों पर सुनिश्चित हो सकें।बैठक में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के की बाट कही गयी।
पार्षदों ने की मांग
बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्र में शराब बिक्री एवं अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों से संबंधित शिकायत की जिस पर नगर कोतवाल मोती लाल पटेल एवं CSP भूषण एक्का ने कार्यवाही का आश्वासन दिया वहीं होली पर शराब पीकर उपद्रव, हुल्लड़बाजी करने वालों, जबरन रंग-गुलाल डालने वालों, सड़क पर एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालों, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही कड़ी कार्यवाही करने की बाट कही है ।
होली पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए होली के दिन शुक्रवार को मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही गयी है
बैठक मे CSP कोरबा,नगर कोतवाल नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन, जैन सामाज से प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन एवं पार्षद रवि चंदेल, टामेश अग्रवाल,सुफल दास महंत सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मुस्लिम समाज से मिर्जा आसिफ बेग मोहम्मद जाकिर मोहसिन मेमन मौजूद थे.
कोरबा( ब्लैकआउट न्यूज़) Korba Court Order कोरबा जिले के कटघोरा में एक हत्या के मामले में आरोपी रामेश्वर बंजारे को प्रथम अपर सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास और 2 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
इस मामले में आरोपी रामेश्वर बंजारे ने लीलागर नदी में बन रहे पुल निर्माण में चौकीदारी करने वाले फिरंगी राम बंजारे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और विवेचना के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया था।
Korba Court Order
Korba Court Order
न्यायालय ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक संजय कुमार जायसवाल ने शासन की ओर से पैरवी की थी।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी रामेश्वर बंजारे ने मृतक फिरंगी राम बंजारे को मां-बहन की बुरी-बुरी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी ने लोहे के खाट में लगे पाइप से मृतक के सिर पर वार किया था, जिससे मृतक की मौत हो गई थी।
Korba Court Order
Korba Court Order
न्यायालय के इस फैसले से मृतक के परिजनों को न्याय मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़)विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रांत स्तरीय बैठक में संगठन के नए नेतृत्व की घोषणा की गई। इस बैठक में अमरजीत सिंह को कोरबा जिला अध्यक्ष और गौरव मोदी को कोरबा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, इशिता सारथी को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्तियाँ हिंदू समाज के संगठन, सुरक्षा और सेवा को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई हैं।
अमरजीत सिंह युवाओं के लिए आदर्श, हिंदू शक्ति के प्रतीक
अमरजीत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक आदर्श और हिंदू शक्ति के प्रतीक बन चुके हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, समाज के प्रति अटूट समर्पण और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता उन्हें कोरबा के युवा योद्धाओं का हीरो बनाती है। वे धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित हैं और उनकी नियुक्ति हिंदू समाज को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक के मुख्य बिंदु हिंदू समाज की एकजुटता और सुरक्षा पर जोर
इस बैठक में हिंदू समाज की सुरक्षा, सेवा, संस्कार और संगठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की धड़कन है, जो हिंदू एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए जागरूकता अभियान, सेवा कार्य और युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जाएगा।
अमरजीत सिंह का संकल्प हिंदू समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण
अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए अमरजीत सिंह ने कहा
_”यह केवल एक पद नहीं, बल्कि एक संकल्प है। मैं अपने तन, मन और जीवन से हिंदू समाज की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा। हर युवा को हिंदू संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे लाने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य हिंदू शक्ति का उत्थान और समाज में समरसता बनाए रखना है।”_
हिंदू युवा शक्ति का नया युग
अमरजीत सिंह की अगुवाई में कोरबा में हिंदू शक्ति की एक नई लहर दौड़ेगी। उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठित कर धर्म रक्षा, सेवा कार्य और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण अभियान शुरू किए जाएंगे। कोरबा के युवा अब एक मजबूत, संगठित और जागरूक हिंदू समाज की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
गौरव मोदी और इशिता सारथी की भूमिका
महानगर अध्यक्ष गौरव मोदी और दुर्गा वाहिनी संयोजिका इशिता सारथी ने भी अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए समाज और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
अमरजीत सिंह हिंदू युवा जागरण के प्रतीक
अमरजीत सिंह की नियुक्ति केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि युवा जागरण का शंखनाद है। उनकी अगुवाई में कोरबा में हिंदू युवाओं को एक नई पहचान, नई दिशा और नई प्रेरणा मिलेगी। उनकी ऊर्जा, नेतृत्व और समर्पण निश्चित रूप से हिंदू समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
बालकोनगर, 10 मार्च, 2025। BALCO NEWS वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको की 83 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर 6500 से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी यात्रा के बारे में बताया।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए टाउनहॉल में 400 से अधिक महिला कर्मचारी एकत्रित हुईं। इस कार्यक्रम में बालको परिवार की 12 सफल महिलाओं की यात्रा पर समर्पित पत्रिका “अनस्टॉपेबल” का भी शुभारंभ तथा साथ ही टाउनहॉल में महिला कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत रूप से फिट की गई ड्रेस को भी लॉन्च किया गया।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
इस वर्ष प्रबंधन ने बालको की चयनित 23 महिला नेतृत्वकर्ताओं को एक दिन के लिए प्रबंधन के शीर्ष पदों पर सहायक के रूप में काम करने का अवसर दिया। चयनित महिलाओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर अन्य प्रमुख पद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। विश्व महिला दिवस के अवसर पर बालको द्वारा शाम के समय महिलाओं के लिए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने डांस, गाना तथा रैंप वॉक आदि विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि पद्मश्री शमशाद बेगम का स्वागत करते हुए पूरा बालको परिवार खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है। प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आपने छत्तीसगढ़ में समुदाय की शिक्षा और उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हैं। सीईओ ने कहा कि हम सभी इस टाउनहॉल में कंधे से कंधा मिलाकर बालको और देश की प्रगति में योगदान दे रही महिलाओं का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज महिलाएं विभिन्न रूपों में समाज को आगे बढ़ा रही हैं। बालको प्रबंधन ने ऐसा वातावरण तैयार किया है जिससे सभी को समानता के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम युवाओं व महिलाओं की प्रेरणास्रोत हैं। इन्होंने नशामुक्त समाज बनाने तथा महिला कमांडो का एक संगठन तैयार किया। समाजिक उत्थान के लिए समर्पित महिला कमांडो को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। बालको में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी में महिला कर्मचारियों का योगदान प्रशंसनीय है।
महिला विकास और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति को दुगनी रफ्तार मिलेगी। एक सफल महिला की कहानी अन्य सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी होती हैं। उन्होंने कहा कि संभावनाओं के समान अवसर पर महिलाएं खुद ही क्षमता का विकास कर सकती हैं। उन्होंने समारोह में महिला की बेड़ियां तोड़ने पर आधारित एक लोकगीत गाया जिसकी धुन पर सभी गुनगुनाने लगे।
कंपनी ने महिला कर्मचारियों के अनुकूल कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न परियोजना संचालित की है। इसमें चाइल्ड केयर के महत्व को ध्यान में रखकर महिला कर्मचारियों के लिए ‘क्रेच’ की सुविधा, जो शिशुसदन में 0-7 वर्ष तक की आयु के बच्चों को समर्पित कार्यवाहक द्वारा उनका समग्र देखभाल प्रदान करता है। महिलाओं को छह महीने का वैतनिक ‘मातृत्व अवकाश’ प्राप्त है।
अवकाश से लौटने वाला माताओं को बच्चे के छह वर्ष के होने तक 80 मिनट का नर्सिंग ब्रेक मिलता है। महिला कर्मचारियों के लिए ‘वन डे वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी’ है जिसमें माहवारी के दौरान एक दिन घर से कार्य करने का मौका मिलता है। इसके साथ कंपनी का लक्ष्य 2030 तक महिला कर्मचारियों की संख्या 30 प्रतिशत करना है। कंपनी समय पर महिला के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करता है। महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ब्रेस्ट कैंसर तथा आदि जांच के लिए प्रोत्साहित करता है।
बलरामपुर: fire in CG firecracker warehouse बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
fire in CG firecracker warehouse
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है।
fire in CG firecracker warehouse
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) कोरबा जिले के मोरगा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले नदी में डूबे अंकित जायसवाल (23) का शव मोरगा हसदेव नदी से बरामद हुआ। परिवार और स्थानीय प्रशासन ने लगातार तीन दिनों तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंकित के पिता ने शव ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की थी।
आखिरकार, सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में गम का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।