Home Blog Page 84

CG action against fake hologram फर्जी होलोग्राम लगाकर बेच रहा था ढाबा संचालक ब्रांडेड दारू, आबकारी विभाग ने मारा छापा,डुप्लीकेट होलोग्राम जप्त

रायपुर।( ब्लैकआउट न्यूज़)CG action against fake hologram रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम (CSMCL) श्री श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, उपायुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

CG action against fake hologram 

CG action against fake hologram 
CG action against fake hologram

टीम द्वारा टाटीबंध-सिलतरा बायपास स्थित ग्राम तेंदुआ के पास बी.एच. ढाबा, थाना आमानाका, जिला रायपुर में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान ढाबा संचालक संकट मोचन सिंह उर्फ शंकर बिहारी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई, जिसमें वेलकम डिस्टिलरी प्रा. लि. बिलासपुर अंकित मसाला मदिरा पाव के 105 ढक्कन, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लि. कुम्हारी अंकित गोवा मदिरा पाव के 3 ढक्कन, 165 स्पंज वाइसर, 1150 नग शोले मसाला देशी मदिरा के स्टीकर एवं 35 होलोग्राम शीट में कुल 1460 डुप्लीकेट पॉली होलोग्राम शामिल थे।

 

पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर श्री गणेश प्रिंटर्स, लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, बिरगांव, थाना उरला, रायपुर में भी दबिश दी गई। वहां से संचालक गणेश चौरसिया के अधिपत्य से 371 होलोग्राम शीट में कुल 40068 डुप्लीकेट कागज होलोग्राम बरामद किए गए, जो देशी मदिरा प्लेन में प्रयुक्त किए जाने वाले थे।

CG action against fake hologram 

CG action against fake hologram 
CG action against fake hologram

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही मामलों में थाना आमानाका, जिला रायपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

balco stadium will remain closed : बालको का अंबेडकर स्टेडियम 2026 तक रहेगा बंद

balco stadium will remain closed

कोरबा/बालको balco stadium will remain closed बालको प्रबंधन द्वारा बालकोनगर में स्थित अंबेडकर स्टेडियम के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य आरंभ किया जा रहा है। यह कार्य स्टेडियम को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने हेतु किया जा रहा है। मरम्मत कार्य की अनुमानित अवधि फरवरी 2026 तक होगी। इस दौरान स्टेडियम में किसी भी प्रकार की खेलकूद गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी। अंबेडकर स्टेडियम, बालकोनगर के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख अभ्यास स्थल है।

balco stadium will remain closed

balco stadium will remain closed

 

बालको प्रबंधन इस स्थल को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। कार्य की गुणवत्ता समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवधि में स्टेडियम पूर्णतः बंद रहेगा।

terrorist attack in jammu kashmir जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, रायपुर के कारोबारी को लगी गोली अस्पताल में इलाज जारी

terrorist attack in jammu kashmir

रायपुर: terrorist attack in jammu kashmir जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरे देश को दहला दिया है. इस आतंकी हमले में राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को भी आतंकी के गोली मारने की सूचना है. राजधानी रायपुर के रहने वाले इस बिजनेसमैन के बेटे शौर्य मिरानिया से इसकी पुष्टी की है.

terrorist attack in jammu kashmir

terrorist attack in jammu kashmir

शौर्य ने बताया कि उसके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में रहते है. उक्त बिजनेसमैन का नाम दिनेश मिरानिया बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

terrorist attack in jammu kashmir

terrorist attack in jammu kashmir

अब तक उनकी स्थिति और लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पहलगाम में आतंकवादियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया. करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की. इसके बाद वह वहां से भाग गए. इस आतंकी हमले में एक गंभीर रूप से घायल समेत 6 पर्यटक घायल हो गए. इन सभी को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

terrorist attack in jammu kashmir

भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया है।

 

थाना बालको परिसर में लगी आग, स्विफ्ट कार जलकर हुई राख, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची 

 

कोरबा संतोष कुमार सारथी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरबा के बालको थाने में आगजनी की घटना सामने आई है। मंगलवार की शाम एकाएक बालको थाना में आग की लपटों के साथ गहरा काला धुआं उठते हुए नज़र आया। मंगलवार की शाम बालको थाना में खड़ी एक स्विफ्ट कार में अचानक तेज आवाज के साथ आज की लपटे उठने लगी, थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों की नजर जैसे ही इस घटना पर पड़ी थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

देखते ही देखते कार आपकी आग की लापटो में समा गई पुलिसकर्मियों ने पानी एवं अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग ने विकराल रूप ले लिया, मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की वाहनों ने आग पर काबू पाया, मगर इस घटना में थाना परिसर में खड़ी कार बुरी तरीके से जल गई है। वहीं पास में खड़ी अन्य वाहनों को समय रहते बचा लिया गया है।

Aries Horoscope for April 22, 2025 : 22 अप्रैल 2025 के मेष राशि वालों का कैसा रहेगा दिन,उपाय एवं तिथि जानने के लिए पढ़ें

Horoscope for today 27 July 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 Aries Horoscope for April 22, 2025 : 22 अप्रैल 2025 को मेष राशि (Aries) के लिए दैनिक राशिफल इस प्रकार हो सकता है, जो सामान्य ज्योतिषीय विश्लेषण और ग्रहों की स्थिति पर आधारित है। हालांकि, यह एक सामान्य भविष्यवाणी है, और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुंडली का विस्तृत विश्लेषण आवश्यक है।मे

मेष राशि (Aries) – Aries Horoscope for April 22, 2025

Aries Horoscope for April 22, 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

**सामान्य**:
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। मंगल, आपका स्वामी ग्रह, आपको आत्मविश्वास और साहस प्रदान करेगा। कार्यों में तेजी और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

**करियर**:
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा। व्यापारियों के लिए यह दिन लाभकारी हो सकता है, विशेष रूप से जोखिम भरे निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

आर्थिक स्थिति : 

Aries Horoscope for April 22, 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन स्थिर रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। यदि कोई निवेश करने की योजना है, तो विशेषज्ञ की सलाह लें। पुराने लेन-देन का हिसाब आज सुलझ सकता है।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें। अधिक थकान से बचें और पर्याप्त नींद लें। खानपान में संतुलन बनाए रखें।

प्रेम और परिवार

प्रेम संबंधों में रोमांस और उत्साह रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार में छोटी-मोटी असहमति हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से मामला सुलझ जाएगा।

उपाय: 

– सूर्य को जल अर्पित करें।

– हनुमान चालीसा का पाठ करें।

– लाल रंग का उपयोग करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 1, 9

नोट*: यह राशिफल सामान्य है और ग्रहों की स्थिति के आधार पर भिन्न हो सकता है। व्यक्तिगत सलाह के लिए ज्योतिषी से संपर्क करें। 

Case filed against Apollo Hospital : अपोलो हॉस्पिटल और डॉ. यादव के खिलाफ मामला दर्ज

Case filed against Apollo Hospital
Case filed against Apollo Hospital

बिलासपुर। Case filed against Apollo Hospital पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मृत्यु के मामले में डॉक्टर नरेंद्र विक्रम यादव एवं अपोलो प्रबंधन के खिलाफ सरकंडा थाने में जुर्म दर्ज कर लिया गया है। इस मामले स्व राजेंद्र शुक्ला के पुत्र डॉ प्रदीप शुक्ला ने सरकंडा थाने में लिखित शिकायत किया था।

Case filed against Apollo Hospital

Case filed against Apollo Hospital

मुंगेली नाका बिलासपुर निवासी डॉ प्रदीप शुक्ला ने सरकंडा थाने में शिकायत किया है कि उनके के पिता स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जो छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक थे। उनको सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार के लिए 2 अगस्त 2006 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया था। अपोलो अस्पताल बिलासपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का एंजियोग्राफी किया। ऑपरेशन के 2 घंटे के अंदर तबियत में सुधार होने के बजाय बिगड़ने लगी। जिन्हें आनन फानन में ICU में भर्ती किया गया।

Case filed against Apollo Hospital

Case filed against Apollo Hospital
Apollo Hospital bilaspur

डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव एवं अपोलो प्रबंधन के द्वारा 18 दिनों तक पंडित स्व राजेंद्र शूक्ला को आई सी यू में भर्ती कर उपचार किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। उनके मौत के मामले में तत्कालीन समय में लीपा पोती की गई, अपोलो प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा से उनके उपचार में खर्च हुए 20 लाख रुपए भी ले लिए। समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव वर्तमान में डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम के नाम पर मिशन हॉस्पिटल दमोह में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ था, जहां मरीजों के एंजियोप्लास्टि करने के कारण कई मरीजों की मौत हुई है।

मामले में जिला दमोह में अपराध पंजीबद हुआ है। डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई है। डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को गिरफ्तार भी किया गया है।

Case filed against Apollo Hospital

Case filed against Apollo Hospital
Case filed against Apollo Hospital

इस शिकायत की जांच करने के बाद डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम का डिग्री फर्जी पाया गया है। इंडियन मेडिकल काउंसिल /छ ग मेडिकल काउंसिल में पंजीयन का दस्तावेज अभी तक नहीं मिला है। अपोलो प्रबंधन ने बिना डिग्री की जांच पड़ताल किए डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में बिलासपुर में पदस्थापना दी। पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के साथ-साथ अन्य कई हृदय रोग संबंधी मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। यह मामला चिकित्सकीय लापरवाही का नहीं है बल्कि अपराधिक मानव वध का मामला है।

 

अतः मामले में डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव एवं अपोलो अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध अप. क्र .– 563/ 2025, धारा – 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 आईपीसी के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 

CG IAS TRANSFAR BREAKING : 41 IAS का तबादला, संभागायुक्त सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

CG IAS TRANSFAR BREAKING

रायपुर। CG IAS TRANSFAR BREAKING छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा 41 आईएएस अफसरों का तबादला कर पदस्थापना में फेरबदल करने के साथ कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बिलासपुर संभाग के नए आयुक्त सुनील कुमार जैन होंगे।

CG IAS TRANSFAR BREAKING

CG IAS TRANSFAR BREAKING

इनके अलावा जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बालोद आदि जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। देखिए कौन-कौन हुआ है प्रभावित:-

CG IAS TRANSFAR BREAKING

Today’s horoscope for 19 April 2025 आज इन 3 राशि वालों को धन लाभ का योग बन रहा है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Today’s horoscope for 19 April 2025 आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

Also Read : How intelligent are you आप कितने इंटेलिजेंट है आप खुद अपने को जांचिए तस्वीर में AFTER की भीड़ में कहीं छिपी है एक गलती, 8 सेकेंड में ढूंढने का है चैलेंज

वृषभ Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। भाइयों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी छोड़ी भी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

Also Read : ajab gajab news धरती में सबकुछ हो जायेगा तबाह,नहीं बचेगा दुनिया का कोई भी जीव NASA ने कर दिया तारीख का एलान

मिथुन Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपने खर्च करने में समस्या आएगी। किसी नए काम की शुरुआत बिना सलाह मशवरे के करना नुकसान देगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। संतान से आप यदि कोई वादा करें, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठ सकती हैं।

Also Read : Home remedies to relieve muscle pain अगर आपके मांसपेशियों (muscle pain) में दर्द रहता है तो इन घरेलु उपाय से आपको राहत मिल सकती है

कर्क Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। अपने कामों से एक नई पहचान बनेगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।

Also Read :Home remedies to strengthen bones इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल,50 की उम्र में भी हड्डियां होंगी मजबूत

सिंह Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे निभाने की पूरी कोशिश करें। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक मौज की चीजों के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान की पढ़ाई और लिखाई को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आज कोई दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कन्या Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पिताजी आपके पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने भाई व बहनों से यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष का किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जो की आपको बुरी लगेगी।

तुला Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी इनकम बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी आप संतान की फरमाइश पर कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में नहीं आने देना है, नहीं तो इससे खटपट होने की संभावना है।

वृश्चिक Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको कोई टेंडर मिलते-मिलते रह सकता है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। लेकिन आपको किसी संतान के करियर से संबंधित समस्या से राहत मिलेगी और आप किसी प्रॉपर्टी आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आएगा, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो फैसला आपके पक्ष से दूसरे के पक्ष में जा सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

धनु Today’s horoscope for 19 April 2025

Today's horoscope for 19 April 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है, क्योंकि नौकरी में आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

मकर Today’s horoscope for 19 April 2025
Today's horoscope for 19 April 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आप यदि किसी सरकारी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आप मनाने की पूरी कोशिश करें।

कुंभ Today’s horoscope for 19 April 2025
Today's horoscope for 19 April 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई विरोधी आपके सामने आ सकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

मीन Today’s horoscope for 19 April 2025
Today's horoscope for 19 April 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आपको अपने ध्यान को केंद्रित करके कामों को करने की आवश्यकता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपसे कामों मे कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए वह अपने सीनियर से सलाह ले सकते हैं। यदि आपका कोई पुराना लेनदेन लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

How intelligent are you आप कितने इंटेलिजेंट है आप खुद अपने को जांचिए तस्वीर में AFTER की भीड़ में कहीं छिपी है एक गलती, 8 सेकेंड में ढूंढने का है चैलेंज

How intelligent are you
How intelligent are you

How intelligent are you ऑप्टिकल एल्यूज़न यानि वो खास तस्वीर, जो आंखों को पलभर में भ्रमित कर देती हैं. ये कोई पैटर्न तस्वीर भी हो सकती है, कोई स्केच भी हो सकता है या फिर कुछ आर्टिस्टिक तरीके से लिखा भी हो सकता है. एक ऐसा ही ऑप्टिकल एल्यूजन हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करने में आपको थोड़ी मशक्कत तो करनी पड़ेगी.

Voltas 1.5 ton 3 Star, Inverter Split AC (Copper, 4-in-1 Adjustable 

50 % डिस्काउंट के साथ 67990 का A /C मात्र 33990 में प्राप्त करें घर बैठे आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पाए क्लिक करें.

https://amzn.to/4jhc8Ju

 

 

How intelligent are you

How intelligent are you
How intelligent are you

आपने तरह-तरह के ऑप्टिकल एल्यूज़न सॉल्व किए होंगे और ये कभी तो झट से समझ में आ गए होंगे तो कभी आपको घंटों इसे समझने में लग गए होंगे. फिलहाल आपके सामने जो तस्वीर है, इसमें काम तो छोटा सा है, लेकिन इसे करने में बहुत से लोग फेल भी हो रहे हैं. आपको तस्वीर को ध्यान से देखना है और इसमें AFTER की भीड़ में कहीं पर छिपा गलत शब्द ढूंढना है.

कहां पर लिखा है अलग सा शब्द?How intelligent are you

How intelligent are you
How intelligent are you

इस तस्वीर में आप देखेंगे कि सफेद रंग के बैकग्राउंड पर हर तरफ सिर्फ AFTER ही लिखा हुआ है. कहीं पर हाइलाइटेड तो कहीं पर हल्के बैंगनी रंग में AFTER ही दिखाई दे रहा है. आपके लिए चैलेंज है कि आपको इसमें से कहीं पर लिखी हुई एक गलत स्पेलिंग ढूंढ निकालनी है. इसके साथ छोटी सी शर्त ये है कि आपको ये काम सिर्फ 8 सेकंड में पूरा कर देना है. तो देर कैसी, फटाफट टाइमर लगाकर शुरू हो जाइए.

Horoscope for today 18 April 2025 इन 3 राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर,बाकि राशि वाले जाने अपना हाल

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 18 April 2025  आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या चल रही थी, उससे भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कुछ नए प्रयास करेंगे। राजनीति में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपका कोई सहयोगी कामों में आपको धोखा दे सकता है।

 

वृषभ Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस को लेकर डिस्कशन करना होगा।

 

मिथुन Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, जिससे कल पर टालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर मार्केट में एक्टिव बने रहना पड़ सकता है।

कर्क Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगडे होने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

सिंह Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज के दिन आपके लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माताजी की सेहत में समस्या रहने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मेहनत अधिक करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी दिक्कतों को बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है।

तुला Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई चल और अचल संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से कानून में विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएगी। आपको किसी धन संबंधित मामले में सोच समझकर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है।

धनु Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपके घर की किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप अपने भाइयों की मदद से पूरा कर सकते हैं।

मकर Horoscope for today 18 April 2025 

Horoscope for today 18 April 2025 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपके काम अवश्य लटकेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है।

कुंभ Horoscope for today 18 April 2025 
Horoscope for today 18 April 2025 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज कुछ कम हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

मीन Horoscope for today 18 April 2025 
Horoscope for today 18 April 2025 
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई गुप्त धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन हो, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं।