कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़) : शहर के मध्य सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले को कोहड़ियाकोहड़िया बस्ती के पास सुबह उसे वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने देखा कि एक युवक का शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक की पहचान बसंत पटेल के रूप में की उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी ।, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगो की भीड़,लग गई । मृतक बसंत बारमपुर का रहने वाला है।, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वही पुलिस हत्या के कारणों क़ो लेकर जांच शुरू कर दी है,,,, मृतक शादीशुदा है उसके 2 बच्चे भी है ।
बालकोनगर, 08 मई 2026। Malaria Awareness Campaign at BALCO : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
Malaria Awareness Campaign at BALCO
Malaria Awareness Campaign at BALCO
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम “मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया की शीघ्र पहचान, सही जानकारी प्रदान करना, लोगों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाना और गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना था।
Malaria Awareness Campaign at BALCO
Malaria Awareness Campaign at BALCO
प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में 1.4 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, सामुदायिक बैठकों और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया के शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना और अत्यधिक पसीना आने के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके। साथ ही मलेरिया से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को भी दूर किया जा रहा है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सशक्त और स्वस्थ समुदाय ही देश के विकास की नींव हैं। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से हम स्थानीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। हमारा ध्यान बीमारी की रोकथाम, समय पर उपचार और लोगों की भागीदारी पर है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता के जरिए हम एक मजबूत और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
Malaria Awareness Campaign at BALCO
इस अभियान के तहत मच्छरदानी के नियमित उपयोग और आसपास पानी जमा न होने देने जैसे बचाव उपायों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर खास ध्यान केंद्रित किया गया। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री, पोषण सहायता तथा मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
बालको ने मोबाइल हेल्थ वैन भी शुरू की हैं, जिनके माध्यम से दूरस्थ गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। वित्त वर्ष 2026 में 25,000 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जरिए बालको ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
कोरबा : Korba Road Accident : गेवरा से कोयला जगत को झकझोर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। SECL गेवरा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक और हाल ही में निदेशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे त्यागी की अचानक मौत से पूरे कोयलांचल में मातम पसर गया है।
Korba Road Accident
अरुण कुमार त्यागी
जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार त्यागी अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए सिंगरौली (NCL) रवाना हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे चोटिया मार्ग के पास उनकी इनोवा वाहन की पार्सल वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Korba Road Accident
अरुण कुमार त्यागी को SECL में एक कुशल प्रशासक, तकनीकी विशेषज्ञ और सौम्य व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उनके नेतृत्व में गेवरा माइंस ने उत्पादन के कई रिकॉर्ड बनाए। अधिकारी से लेकर श्रमिक तक, हर वर्ग में उनकी अलग पहचान और सम्मान था।
हादसे की खबर मिलते ही गेवरा, दीपका और कोरबा के कोयला क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में सुबह से अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। हर आंख नम दिखी और हर कोई उनके व्यवहार, नेतृत्व और कार्यशैली को याद कर भावुक नजर आया।
कोरबा 06 मई 2026/ Korba Collector’s Meaningful Initiative : कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।
Korba Collector’s Meaningful Initiative
Korba Collector’s Meaningful Initiative
नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से ही निःशुल्क कॉल कर सकता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी। टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना पूरी तरह निःशुल्क है, इसलिए किसी भी वर्ग के नागरिक को कॉल खर्च का कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
Korba Collector’s Meaningful Initiative
Korba Collector’s Meaningful Initiative
हेल्पलाइन सेवाएँ कार्यालयीन समय पर उपलब्ध रहेंगी। कॉल के माध्यम से सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे और जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा संचालित कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतें भी तुरंत दर्ज की जाएँगी। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग और ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे समस्या का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो सके। यह प्रणाली शिकायत निवारण प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।
इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण तथा दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को मिलेगा, जिनके लिए कार्यालय तक पहुँचना कठिन होता है। अब वे भी अपनी बात सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचा सकेंगे, वह भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के और बिना यात्रा किए।
टोल-फ्री हेल्पलाइन का उपयोग बेहद सरल है। नागरिक किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल फोन से 1800-233-1750 डायल कर अपनी समस्या, सुझाव या पूछताछ दर्ज करा सकते हैं।
नई हेल्पलाइन सेवा प्रशासन की नागरिक सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह पहल जनता के भरोसे को बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और हर नागरिक तक शासन की पहुँच आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेवा निश्चित ही कोरबा जिले के आम जनमानस के लिए एक बड़ी सुविधा सिद्ध होगी।
रायपुर (ब्लैकआउट न्यूज़)Chhattisgarh IAS Transfers छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग महानदी रायपुर में 43 आईएएस अफसर का तबादला सूची जारी किया है जिसमें कई जिले के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं देखिए सूची :
कोरबा। शहर के शांत, सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विजय लाम्बा का बुधवार को 64 वर्ष की आयु मे आकस्मिक निधन हो गया। विजय लाम्बा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र लाम्बा के छोटे भाई थे।
उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। कोरबा अंचल में उन्हें मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है।
विजय लाम्बा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
बालकोनगर, 04 मई 2026। BALCO Organizes Bada Khana 2026 : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2026 में लगातार दूसरे वर्ष शून्य सुरक्षा दुर्घटनाएं और शून्य चोरी की घटनाएं दर्ज करते हुए सुरक्षा प्रदर्शन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इन उपलब्धियों के पीछे सुरक्षा टीम के समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए कंपनी ने ‘बड़ा खाना 2026’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया.
BALCO Organizes Bada Khana 2026
BALCO Organizes Bada Khana 2026
वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बालको ने कुल घटनाओं में लगभग 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की और बिना किसी संचालन बाधा के सफल रिकवरी सुनिश्चित की। यह उपलब्धि एक सुदृढ़ सुरक्षा ढांचे के माध्यम से संभव हुई, जिसमें तकनीक-सक्षम निगरानी, डेटा-आधारित विश्लेषण और अनुशासित क्रियान्वयन को संयोजित किया गया। इस दौरान 55 लाख से अधिक बालको एवं व्यावसायिक साझेदार कर्मचारियों की आवाजाही और 1.25 लाख से अधिक वाहन गतिविधियों की निगरानी उन्नत सर्विलांस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए की गई। साथ ही 1500 से अधिक ‘सुरक्षा मित्रों’ से प्राप्त रियल-टाइम इंटेलिजेंस के आधार पर लगभग 37 प्रतिशत संभावित घटनाओं को पहले ही रोका गया, जो सामुदायिक सहभागिता आधारित सतर्कता मॉडल की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
BALCO Organizes Bada Khana 2026
BALCO Organizes Bada Khana 2026
सुरक्षा को एक रणनीतिक सक्षमकर्ता के रूप में स्थापित करते हुए ‘बड़ा खाना 2026’ में 200 से अधिक बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह पहल सुरक्षा कार्यप्रणाली में जवाबदेही, अनुशासन और सक्रिय जोखिम प्रबंधन को पहचानने और प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच रही।
BALCO Organizes Bada Khana 2026
BALCO Organizes Bada Khana 2026
बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे लिए ‘जीरो हानि’ और उत्कृष्टता केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हर निर्णय और कार्य को दिशा देता है। तकनीक के बेहतर उपयोग, मजबूत प्रक्रियाओं और साझा जिम्मेदारी की भावना के साथ हम सुरक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में लगातार अच्छे और स्थिर परिणाम हासिल कर रहे हैं। हमारी टीम का समर्पण और अनुशासन इस सफलता की मुख्य ताकत है। आने वाले समय में हम अपने सिस्टम को और उन्नत करेंगे। साथ ही नई तकनीकों को अपनाएंगे और संभावित जोखिमों को पहले से पहचानने की क्षमता बढ़ाएंगे, ताकि कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें नृत्य और संगीत के साथ-साथ सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शामिल थी। सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न व्यक्तियों और टीमों को घटना रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया और संचालन अनुशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
कंपनी ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्वचालित निगरानी और सख्त अनुपालन तंत्र लागू किए हैं। फायर एवं रेस्क्यू टीमों ने जिला प्रशासन के सहयोग से मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन तैयारी को मजबूत किया। इसके साथ ही, 5500 से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा, सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बालको की सुरक्षा प्रणाली उन्नत तकनीक और समावेशी पहलों के माध्यम से निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और अनुपालन को सशक्त बनाती है। इसमें पूर्णतः महिला संचालित सीएसओसी शामिल है, जिसमें 11 ट्रांसजेंडर कर्मियों की भागीदारी है। साथ ही 1600 से अधिक एआई-आधारित कैमरे, 59 वाहनों की जीपीएस आधारित निगरानी, क्यूआर कोड आधारित पेट्रोलिंग और एक समर्पित त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) कार्यरत है। इस व्यवस्था को 14 प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड, 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल और प्रभावी समन्वय के लिए एकीकृत संचार प्रणालियों का मजबूत सहयोग प्राप्त है, जिससे सुरक्षा तंत्र और अधिक सुदृढ़ और भरोसेमंद बनता है।
बालको सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने, तकनीक के उपयोग को विस्तार देने और सुरक्षा संस्कृति को संस्थागत रूप से और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि एक सुरक्षित, सुदृढ़ और भविष्य-तैयार संचालन तंत्र सुनिश्चित किया जा सके।
कोरबा : (ब्लैकआउट न्यूज़) Oxygen cylinder explodes at Dr Nayak’s place : कोरबा की ख्याति लब्ध चाइल्ड केयर सेंटर डॉक्टर हरिश नायक के हॉस्पिटल मे एक बड़ा हादसा टल गया अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में जोर से धमाके के साथ आग लग गयी आनन फानन में लोगों ने आग पर काबू पा लिया बताया जा रहा है.
कि जहां बच्चों को लाइव सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन सप्लाई होती है इस प्लांट का कोई सिलेंडर अचानक फट गया जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया आनन फानन में लोगों ने आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया.
रायपुर/दिल्ली। कुछ ही देर पहले आपके फोन पर खतरे की घंटी बजी है। दरअसल यह तेज आवाज के साथ आने वाला एक इमरजेंसी अलर्ट है, जो कि दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मिलकर किए जा रहे सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तौर पर भेजा गया। इसे लोग किसी तरह का खतरा समझ सकते हैं, लेकिन यह कोई खतरा नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा की तैयारी है। दरअसल सरकार यह चेक करना चाहती है कि भविष्य में किसी आपदा के समय लोगों तक सही तरीके से जानकारी और अलर्ट भेजा जा सकता है या नहीं।
The Modi government has sounded the alarm
The Modi government has sounded the alarm
एक समय तक सरकार आपदाओं से जुड़ी जानकारी सचेत सिस्टम के जरिए SMS के द्वारा भेजती थी। हालांकि ऐसे खतरे जिसमें समय की कमी बड़ा पहलू होती है जैसे कि बिजली गिरना, सुनामी या गैस लीक आदि को देखते हुए सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी को लाया गया। इसका फायदा यह था कि SMS नेटवर्क की वजह से अटक सकता था या फिर देर से पहुंच सकता था लेकिन सेल ब्रॉडकास्ट एक साथ एक खास इलाके के सभी मोबाइल फोन पर तुरंत पहुंचता है।
The Modi government has sounded the alarm
The Modi government has sounded the alarm
इसे C-DOT ने स्वदेशी रूप से विकसित किया है। इस टेक्नोलॉजी की खासियत है कि इसके लिए मोबाइल में नेटवर्क का सिग्नल मजबूत होना भी जरूरी नहीं है, यह सीधे टॉवर से फोन तक पहुंच सकती है।
कोरबा – rescue of poisonous snake : कोरबा जिले में मौसम का मिज़ाज बदलते ही सांपों के निकलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है,अलग-अलग क्षेत्रों से सांप निकलने की सूचनाएं मिल रही हैं।
rescue of poisonous snake
जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई स्थानों पर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किए,ताजा मामले में एक जहरीला कोबरा सांप एक गाड़ी के अंदर घुस गया था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
rescue of poisonous snake
rescue of poisonous snake
रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में सतर्क रहें, घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंतवन विभाग एवं विशेषज्ञों को सूचना दें।
वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151