Home Blog Page 77

Sandeep Sharma got second place इंटरनेशनल ग्लोबल मलेशिया मे आयोजित संगीत प्रतियोगिता मे पत्रकार संदीप शर्मा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

Sandeep Sharma got second place
Sandeep Sharma got second place

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ )Sandeep Sharma got second place  हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी के द्वारा भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया जिसमें कोरबा जिले से संदीप शर्मा ने भजन केटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह संस्था गवर्मेट ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ कटर कैल्चर कल्चर ,भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवम हाई कमीशन ऑफ इंडिया कुआलालंपुर मलेशिया से मान्यता प्राप्त संस्था है जिसका 550 वां कार्यक्रम था। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिताबमे कई देशों के प्रतिभागियों ने शिरकत की।
संस्था के द्वारा आर्ट और कल्चर को आगे बढ़ाने के लिए यह
आयोजन करता है।

Sandeep Sharma got second place

Sandeep Sharma got second place
Sandeep Sharma got second place

मलेशिया कुआलालंपुर के शतानंद ऑडोटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती शुभासिनी नारायण , विशिष्ट अतिथि के रूप में डी रमणी इब्राहम, और फाउंडर शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया एस पी केनन विशेष रुप से उपस्थित थे।

भारत संस्कृति यात्रा 2025 के द्वारा मलेशिया मे इंटरनेशनल ग्लोबल में आयोजित संगीत प्रतियोगिता मे भजन प्रतियोगिता, भरतनाटयम. सेमी क्लासिकल सॉन्ग प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कत्थक प्रतियोगिता, मॉर्डन डांस प्रतियोगिता, फोक डांस प्रतियोगिता, रबिन्द्र नृत्य प्रतियोगिता, सेमी क्लासिकल डांस, नॉन क्लासिकल डांस प्रतियोगिता आयोजित किय गया।

Sandeep Sharma got second place

Sandeep Sharma got second place
Sandeep Sharma got second place

इस अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता के भजन केटेगरी मे संदीप शर्मा को द्वितीय पुरुस्कार मिला जिसे मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती शुभासिनी नारायण , विशिष्ट अतिथि डी रमणी इब्राहम, और फाउंडर शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया एस पी केनन अंतरराष्ट्रीय मंच पर संदीप शर्मा को द्वितीय पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

संदीप शर्मा ने प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर का जजों का दिल जीत लिया।
संदीप शर्मा ने कोरबा तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। वर्तमान में संदीप शर्मा कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा, में एम.एस.डब्ल्यू मैं अध्यनरत है और उनके गुरु डॉ. कुणाल दासगुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

death by lightning मौसम ने ली अंगड़ाई,बिजली चमकी और हो गयी ग्रामीण की मौत

death by lightning
death by lightning

कोरबा/ बालको (संतोष कुमार सारथी) death by lightning जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद हादसे में जोगी डीहा (भवानी मंदिर) निवासी सविता मांझी (30 वर्ष) की मौत हो गई। वह सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे अपनी देवरानी के साथ हसदेव नदी के किनारे लकड़ी लेने गई थीं। लौटते समय लगभग 11:30 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और नदी में गिरकर डूब गईं। वहीं उनकी देवरानी इस हादसे में बाल-बाल बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक लक्ष्मी खरसन और आरक्षक मनोज मींज तथा परिजनों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की अपील death by lightning

death by lightning
death by lightning

गौरतलब है कि सोमवार सुबह से ही मौसम में लगातार बदलाव और बादल गरजने की स्थिति बनी हुई थी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और नदी-नालों व खुले क्षेत्रों में जाने से बचें।

BALCO’s wildlife conservation awareness campaign बालको ने जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण जागरूकता का चलाया अभियान

BALCO's wildlife conservation awareness campaign 
BALCO's wildlife conservation awareness campaign 

बालकोनगर, 27 मई 2025। BALCO’s wildlife conservation awareness campaign वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (टाको) के सहयोग से आस-पास के गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति के साथ सौहार्द और सतत विकास’ के अनुरूप इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को वन्यजीव व्यवहार, संघर्ष निवारण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।

BALCO’s wildlife conservation awareness campaign 

BALCO's wildlife conservation awareness campaign 
BALCO’s wildlife conservation awareness campaign

कोरबा के वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले स्लॉथ बियर (भालू की एक प्रजाति) के संरक्षण पर केंद्रित सत्र का आयोजन किया गया। जानवरों के व्यवहार को समझाकर मानव तथा वन्यजीव संघर्ष को कम करने के तरीकों को साझा किया गया, जिसमें 300 से अधिक सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यावहारिक परिदृश्य को दर्शाते हुए लोगों को वन्यजीव संरक्षण हेतु संवेदनशील और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कहानी और क्विज़ के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखने और स्थानीय वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

BALCO’s wildlife conservation awareness campaign 

BALCO's wildlife conservation awareness campaign 
BALCO’s wildlife conservation awareness campaign

कार्यक्रम में जिला वन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्थानीय जैव विविधता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और वन-आश्रित क्षेत्रों के निवासियों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी को प्रोत्साहित किया। इस पहल को स्थानीय पंचायत सदस्यों, पर्यावरणविदों और एनजीओ का भी सहयोग मिला।

जैव विविधता संरक्षण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत बालको ने सोशल रिवाइवल ग्रुप ऑफ अर्बन, रूरल एंड ट्राइबल (श्रोत) के साथ साझेदारी में कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इनमें नियमित सामुदायिक स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और पशु कल्याण शामिल हैं, जिसका उद्देश्य स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्स्थापित करने और बनाए रखने में समुदाय-आधारित प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

BALCO’s wildlife conservation awareness campaign 

BALCO's wildlife conservation awareness campaign 
BALCO’s wildlife conservation awareness campaign

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हमारा मानना है कि वास्तविक प्रगति औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के संतुलन में निहित है। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर हमारी सामुदायिक भागीदारी की पहल हमारे इस संकल्प को मजबूत करती हैं कि हम स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करें और वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व को बढ़ावा दें। हम ‘शून्य हानि’, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण के साथ अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं।

पर्यावरणविद् दिनेश दीक्षित ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल से लगे क्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण में समुदाय की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। बालको जैसी पहल सराहनीय हैं क्योंकि ये वैज्ञानिक जागरूकता और स्थानीय कार्यवाही के बीच सेतु का काम करती हैं।
गांव के निवासी श्री मंगल सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जानवरों के प्राकृतिक व्यवहार को समझना संघर्ष रोकने में सहायक होता है। सुबह जल्दी या रात के समय (जो वन्यजीवों की गतिविधि के मुख्य समय है) आवाजाही कम करने पर मानव तथा वन्य जीव टकराव की संभावना कम हो जाती है। बालको द्वारा यह जानकारी साझा करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।

BALCO’s wildlife conservation awareness campaign 

बालको, जैव विविधता और पशु कल्याण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है इनमें 3,000 से अधिक पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर का वितरण, 2,500 से अधिक पशुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 300 से अधिक कुत्तों का रेबीज टीकाकरण तथा गर्मियों में पशुओं के लिए वॉटर बॉउल चैलेंज के अंतर्गत जल पात्र की व्यवस्था शामिल हैं। ये सभी कदम स्थानीय पारिस्थितिकी संतुलन और मानवीय सह-अस्तित्व को मजबूत करते हैं।

टाको अप्रैल 2022 में शुरू हुआ द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको), वेदांता लिमिटेड की प्रमुख पशु कल्याण पहल है, जिसका उद्देश्य आवारा और सामुदायिक पशुओं के लिए समग्र देखभाल प्रदान करना है। यह संगठन बचाव, पुनर्वास, रोकथाम, वृद्ध पशु देखभाल और निःशुल्क ओपीडी सेवाएं प्रदान करता है। इसके तहत एक सुपर स्पेशियलिटी वेटरनरी हॉस्पिटल भी संचालित किया जाता है। बालको सहित वेदांता लिमिटेड की सभी यूनिट्स में टाको के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Lal Bhaaji has anti-cancer properties लाल भाजी में है औषधीय गुण इन 10 फायदों को जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे

Lal Bhaaji has anti-cancer properties 
Lal Bhaaji has anti-cancer properties 

Lal Bhaaji has anti-cancer properties लाल भाजी, जिसे आमतौर पर लाल साग, अमरैंथ (Amaranthus) या चौलाई के नाम से जाना जाता है, एक पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर पत्तेदार सब्जी है। लाल भाजी आम तौर पर बाजार में आसान से उपलब्ध हो जाती है कीमत भी काफी ऍम होती है लेकिन इसमें गजब के औषधीय गुण मौजूद है यहाँ तक की लाल भाजी में कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते है इसके औषधीय गुण निम्नलिखित हैं:

1. पोषक तत्वों से भरपूर: Lal Bhaaji has anti-cancer properties 

Lal Bhaaji has anti-cancer properties 
Lal Bhaaji has anti-cancer properties

 

लाल भाजी में विटामिन A, C, K, और B-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

2. एंटीऑक्सीडेंट गुण:Lal Bhaaji has anti-cancer properties

 

इसमें बीटालेन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और सूजन को नियंत्रित करते हैं।

3. खून की कमी (एनीमिया) में लाभकारी:Lal Bhaaji has anti-cancer properties

Lal Bhaaji has anti-cancer properties 
Lal Bhaaji has anti-cancer properties

आयरन और फोलिक एसिड की उच्च मात्रा के कारण यह खून की कमी को दूर करने में मदद करती है और रक्त निर्माण को बढ़ावा देती है।

4. हृदय स्वास्थ्य:Lal Bhaaji has anti-cancer properties

 

पोटैशियम और फाइबर की मौजूदगी रक्तचाप को नियंत्रित करती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होती है।

5. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी:

Lal Bhaaji has anti-cancer properties 
Lal Bhaaji has anti-cancer properties

इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को रोकता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

 

कैल्शियम और विटामिन K की उपस्थिति हड्डियों को मजबूत करती है और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करती है।

7. प्रतिरक्षा बढ़ाने में सहायक

 

विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

8. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

 

विटामिन A और C त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं।

9. मधुमेह नियंत्रण:

 

लाल भाजी का निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर मधुमेह रोगियों के लिए रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक है।

10. कैंसर रोधी गुण

 

: कुछ अध्ययनों के अनुसार, इसके एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं।

उपयोग:

 

लाल भाजी को सब्जी, सूप, सलाद, या जूस के रूप में खाया जा सकता है। आयुर्वेद में भी इसे विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोग किया जाता है।

सावधानी:

 

इसे अधिक मात्रा में खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, खासकर यदि आपको किडनी की समस्या या ऑक्सलेट से संबंधित रोग हैं, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट की मात्रा हो सकती है।

 

Horoscope for today 27 May 2025 इन 3 राशि वालों को आज मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 मेष Horoscope for today 27 May 2025

 

Horoscope for today 27 May 2025 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नये-नये विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाने की कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से सिर उठाएगा, जो आपको टेंशन दे सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।

 

वृषभ Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके विरोधी आपको धोखा दे सकते हैं।

 

मिथुन Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन व्यवसाय में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है, इसलिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

 

कर्कHoroscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत और आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

सिंह Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करा सकते हैं। बिजनेस में आपका मन उतार-चढ़ाव आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

 

कन्या Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि किसी नए घर आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आप दवाइयां समय पर लें। पिताजी से आपका किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

 

तुला Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, वह अपनी मेहनत में और तेजी लाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो बाद में समस्या आएगी।

 

वृश्चिक Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

आज का दिन आप नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको अपने शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में यदि आपने किसी के साथ पार्टनरशिप की तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने घर परिवार के कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे।

 

धनु Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक ले, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

मकर Horoscope for today 27 May 2025

Horoscope for today 27 May 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर जीवनसाथी से मदद लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और धन को लेकर इस महीने आप थोड़ा परेशान रहेंगे, क्योंकि आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई नया अवसर हाथ लगेगा।

 

कुंभ Horoscope for today 27 May 2025
Horoscope for today 27 May 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके बिजनेस का कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप जल्दबाजी के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आप काफी व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय कम निकलेंगे, जिससे वह नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।

मीन Horoscope for today 27 May 2025
Horoscope for today 27 May 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने और चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।

According to astrology, will Corona return? फिर डरा रहा है कोरोना,क्या कहती है ज्योतिष गणना,2025 में तबाही मचाएगी,जाने कोरोना की भविष्यवाणी

According to astrology, will Corona return?
According to astrology, will Corona return?

According to astrology, will Corona return? वर्ष 2025 का आधा हिस्सा बीत चुका है। मई माह पूर्ण होने में आखिरी हफ्ता शेष है और अब जून से इस साल की दूसरी छमाही का आरंभ होने जा रहा है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस वर्ष युद्ध, आपदा के साथ जलवायु परिवर्तन का योग ग्रहों की दृष्टियों, गोचर और उनकी स्थिति के चलते बना हुआ है।

वर्तमान समय में शनि, राहु, केतु और विशेष रूप से देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन हो चुका है। यह चार वे महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जो समाज, राजनीति सहित वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक उथल-पुथल मचाते हैं। लिहाजा देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इन ग्रहों के परिवर्तन से किस तरह के योग का निर्माण होगा और उसका नकारात्मक-सकारात्मक प्रभाव किस रूप में देश-दुनिया पर पड़ेगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

शनि का राशि परिवर्तन According to astrology, will Corona return?

According to astrology, will Corona return?
According to astrology, will Corona return?

साल 2025 को ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना गया था, क्योंकि इस वर्ष शनि, गुरु, राहु और केतु का महापरिवर्तन होने वाला था। इन राशि परिवर्तन के आधार पर देश-दुनिया समेत व्यक्ति के निजी जीवन को लेकर कई ज्योतिषाचार्य द्वारा भविष्यवाणी की गई थी। इनमें सबसे पहले न्याय के देवता शनि के राशि परिवर्तन का उल्लेख है।

29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। लेकिन उससे पहले ही ऐसा अनुमान लगाया गया था कि जब भी शनि राशि परिवर्तन करेंगे, तो देश-दुनिया में युद्ध और कई बड़ी घटनाएं घटित हो सकती हैं। ऐसे में देखा गया कि शनि के मीन राशि में गोचर करते ही 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण घटित हुआ। हालांकि इसे भारत में नहीं देखा गया।

परंतु यह ग्रहण यूरोप, एशिया के उत्तरी इलाकों, अफ्रीका के उत्तरी व पश्चिमी इलाकों समेत नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के उत्तरी हिस्सों, अटलांटिक व आर्कटिक क्षेत्रों में नजर आया। यही नहीं शनि के मीन में आने से इस राशि में छह ग्रहों की युति भी हुई। ऐसा माना गया है कि जब साल 2019 में कोरोना ने दस्तक दी थी, तब भी इसी तरह 6 ग्रहों की युति बनी हुई थी।

गुरु और राहु-केतु का राशि परिवर्तन According to astrology, will Corona return?

According to astrology, will Corona return?
According to astrology, will Corona return?

14 मई 2025 को गुरु वृषभ से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक जब भी देवगुरु अपनी चाल में बदलाव करते है, तो देश-दुनिया पर इसका खास प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि गुरु ग्रह की असामान्य गति से धरती पर काफी उथल-पुथल मच सकती हैं, वहीं गुरु के बाद 18 मई 2025 को राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

ज्योतिषियों के मुताबिक राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं, इसलिए वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो देश में नई महामारी के आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एक बार फिर देश में कोरोना वायरस की दस्तक से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

शनि-राहु की युति से हो सकती है बड़ी घटना According to astrology, will Corona return?

According to astrology, will Corona return?
According to astrology, will Corona return?

शनि मीन राशि में विराजमान है। यह जल तत्व की राशि है। ऐसे में राहु का कुंभ राशि में गोचर शनि से युति निर्माण कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि जब भी शनि-राहु युति की होती है, तो व्यक्तिगत स्तर से लेकर देश-दुनिया में कुछ विशेष घटनाएं घटती हैं, जिसे शुभ नहीं माना जाता है।

शनि-गुरु की युति According to astrology, will Corona return?

 

जब शनि के मीन राशि में प्रवेश किया था तब गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे थे। ऐसे में उनका नजदीकी संबंध बना हुआ था, जिससे गुरु की स्थिति कमजोर होती है और विश्व में रोग बढ़ता है। परंतु अब गुरु मिथुन राशि में मौजूद है और यह गोचर एक अतिचारी गति है जिसको ज्योतिष में आसामान्य माना जाता है। यदि गुरु जैसे शुभ ग्रह अतिचारी गति से गोचर करते हैं, तो यह समय अशुभ होता है। इसके अलावा आगामी दिनों में 19 अक्तूबर 2025 को बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह सामान्य अवस्था नहीं है, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति एक राशि में लगभग 12 महीने तक रहते हैं।

ऐसे में गुरु के अतिचारी होने से धरती पर उथल-पुथल मच सकती है, चाहे वह सत्ता के क्षेत्र में हो या फिर जनता में। इस दौरान भूकंप की स्थिति और मौसम में भी कई बदलाव आ सकते हैं। हालांकि मौसम में बदलाव लगातार देखा जा रहा है, क्योंकि नौतपा जारी है। सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो नौतपा लगता है जिसमें गर्मी चरम पर होती है।

लेकिन नौतपा में भी लगातार दिल्ली, लखनऊ समेत कई शहरों में बारिश हो रही है। यही नहीं लगातार कोरोना का बढ़ना भी ग्रहों की असामान्य गति है। इसके अलावा मीन राशि में 6 ग्रहों का बना संयोग भी इसकी वजह हो सकता है। जून में गुरु के अस्त होने पर एक बार फिर जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं जब साल के अंत में अक्तूबर माह में गुरु कर्क में प्रवेश करेंगे, तब एक बार फिर धरती पर ऐसी उधल पुधल देखने को मिल सकती है।

नोट : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ब्लैकआउट न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है।

 

Bullying by BJP leader भाजपा नेता की दबंगाई, किसान ने की SP से शिकायत, न्याय की लगाई गुहार 

Bullying by BJP leader
Bullying by BJP leader

कोरबा/बाँकीमोंगरा ( ब्लैकआउट न्यूज़) Bullying by BJP leader बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा से जुड़े नेता पर खुलेआम धमकी देने, गाली-गलौज करने और जेसीबी को आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित दिनेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Bullying by BJP leader

Bullying by BJP leader
Bullying by BJP leader

दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी पूर्वजों की जमीन टिकरा में है, जिसे पूर्व में मिट्टी निकालने और हाईवे निर्माण के लिए खोद दिए जाने से अब वह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस कारण उनके 4 एकड़ खेत में फसल बर्बाद हो रही है और परिवार भूखमरी की कगार पर है। पर्यावरण विभाग और नगर पालिका की अनुमति लेकर जब वे इस गड्ढे को भरने का कार्य करवा रहे थे, तभी बांकी मोगरा नगर पालिका अध्यक्ष के पति विकास झा और भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए काम बंद करवा दिया।

Bullying by BJP leader

Bullying by BJP leader
Bullying by BJP leader

शिकायत में दिनेश ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने उन्हें खुलेआम धमकी दी कि “मैं भाजपा पदाधिकारी हूं, प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तुझे कहीं भी निपटा सकता हूं।” उन्होंने यहां तक कहा कि जेसीबी में पेट्रोल डालकर आग लगा देंगे और गाड़ी चढ़ाकर जान से मार देंगे।

Bullying by BJP leader
Bullying by BJP leader

घटना के वक्त पीड़ित का 14 वर्षीय बेटा और भांजा भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद पीड़ित मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है।अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करता है, या फिर राजनीतिक दबाव में फाइलें बंद कर दी जाएंगी?

 

Impact of AI in Education ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी द्वारा कोरबा में लीडरशिप समिट का आयोजन, शिक्षा में AI के प्रभाव पर हुई चर्चा

Impact of AI in Education 
Impact of AI in Education 

कोरबा: Impact of AI in Education ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, रायगढ़ द्वारा शनिवार, 25 मई 2025 को होटल गणेश इन, कोरबा में एक भव्य लीडरशिप समिट का आयोजन किया गया। इस समिट का मुख्य विषय था- “एआई-पावर्ड एजुकेशन”, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शिक्षा प्रणाली पर पड़ रहे प्रभावों और उसके भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Impact of AI in Education 

Impact of AI in Education 
Impact of AI in Education

शाम 6 बजे से 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कोरबा क्षेत्र के कुल 25 स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्य बतौर प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस समिट का उद्देश्य शिक्षा जगत के नेतृत्वकर्ताओं के साथ मिलकर यह समझना था कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उभरती तकनीकों को शिक्षा में शामिल कर छात्रों को अधिक सशक्त और तैयार किया जा सकता है।

Impact of AI in Education

Impact of AI in Education 
Impact of AI in Education

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “एआई अब केवल भविष्य की बात नहीं रही, बल्कि यह वर्तमान का हिस्सा बन चुकी है, जो शिक्षा, मूल्यांकन और अधिगम के तरीकों को तेजी से बदल रही है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि तकनीक शिक्षक की भूमिका को मजबूत करे, न कि उसे प्रतिस्थापित करे।”

Impact of AI in Education 

Impact of AI in Education 
Impact of AI in Education

दूसरे सत्र में ओपीजयू इनोवेशन सेंटर के सीईओ डॉ. दीपायन प्रियदर्शी ने “इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप” विषय पर प्रस्तुति दी। डॉ. प्रियदर्शी ने “इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप” (नवाचार एवं उद्यमिता) विषय पर एक ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में रचनात्मक सोच, जोखिम लेने की क्षमता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने वाले पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर जोर दिया।

सभी उपस्थित प्राचार्यों ने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की इस पहल की सराहना की और सुझाव दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी नवीन विषयों पर आयोजित किए जाएं, जिससे स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी उभरती तकनीकों के बारे में जानकारी मिले और वे समय के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम का संचालन ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की टीम द्वारा कुशलता से किया गया। यह समिट कोरबा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक आयोजन साबित हुआ और प्रतिभागियों में तकनीकी जागरूकता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया।

4 thousand schools closed in CG छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा क्या हैं,4 हजार स्कूल बंद कर निजी विद्यालयों को फायदा पहुंचाने की साजिश तो नहीं

4 thousand schools closed in CG
4 thousand schools closed in CG

रायपुर 4 thousand schools closed in CG गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन छ ग के प्रांताध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर 23 शिक्षक संगठन के आव्हान पर 28 मई को युक्ति युक्त करण के विरोध में आयोजित मंत्रालय घेराव में शामिल होने अपील के साथ छ ग सरकार व शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया है की शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रति एक किलोमीटर में एक प्राथमिक विद्यालय खोला गया था और तीन शिक्षक का सेटअप वित्त विभाग से स्वीकृत है।

चार हजार से ज्यादा विद्यालय बंद करना ,गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का नाम युक्तियुक्तकरण हैं
कृष्णकुमार नवरंग

4 thousand schools closed in CG

4 thousand schools closed in CG
4 thousand schools closed in CG

ज्ञात हो यह विद्यालय गॉव मजरा टोला ,छोटी बस्ती ,वंचित समाज सहित ,आदिवासी समाज,गरीब लोगों के बच्चों के लिए संचालित है ,जिसे एक ही झटके में बंद कर हजारों गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा से बेदखल कर देंगे जो एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर जाने में सक्षम नहीं है और महंगी फीस देकर पढ नहीं सकता ।

55 हजार से अधिक शिक्षक का रिक्त पद पर नई भर्ती व पति पत्नी स्थानांतरण से एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन विद्यालय में समायोजन करे सरकार।

4 thousand schools closed in CG

4 thousand schools closed in CG
4 thousand schools closed in CG

ऑनलाइन मीटिंग में संगठन के सचिव राधेश्याम टंडन महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संगीता पाटले ,,जिला अध्यक्ष रायपुर एवन बंजारे ने सरकार से युक्ति युक्त करण पर रोक लगाकर शिक्षा व वंचित लोगों के बच्चों को सही समय में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संगठन व समाज से चर्चा व सही क्रियान्वयन के लिए सामाजिक अंकेक्षण के बाद ही उचित निर्णय लेने के बाद कार्यक्रम आयोजित करें।

एकल शिक्षक ,शिक्षकविहीन विद्यालय में शिक्षक नहीं होना सरकार व प्रशासन का नाकामी हैं ,

मीटिंग में सभी ने एक स्वर से शिक्षक सांझा मंच द्वारा आयोजित 28 मई को मंत्रालय घेराव में शामिल होने की अपील की मीटिंग में शामिल होने वालों में रायपुर संभाग के अध्यक्ष धर्मेंद्र घृतलहरे सहा. प्राध्यापक,दिनेश कुमार घोंसले प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ धनेन्द्र ढिढ़ी सचिव सम्भाग रायपुर,शांति कुमार मनहर जिलाध्यक्ष सक्ती, प्रदीप कोशले जिलाध्यक्ष जशपुर, बसंत जांगड़े जिला अध्यक्ष बिलासपुर, तुलसी दास भारद्वाज अध्यक्ष जिला रायगढ़.

हजारों पदों को समाप्त करने के बजाय बेरोजगार बीएड, डीएड योग्यता धरि नवयुवक को रोजगार दे सरकार।शिक्षा ,स्वच्छता ,स्वास्थ्य ,सुरक्षा को लाभ हानि के नजरिए से न देखे सरकार।

दिनेश कुमार बर्वे प्रांतीय पदाधिकारी कबीरधाम,मनोज कुमार कुर्रे बिलासपुर संभाग सचिव,किशोर कुमार भोयर लोहंडीगुड़ा बस्तर, बंशीधर बघेल दरभा बस्तर,लखेश कुमार,गन्नाराम नाग, मुकुंदबिहारी कोंडागांव, उधम सिंह डहरिया,शिव रमन नारंग जशपुर,मनमोहन सिंह अनंत तखतपुर,सनत कुमार बंजारे प्रांतीय संगठन सचिव,भावसिंह डाहिरे धमतरी, मंगल सिंह जगत कोरबा,हुमचंद अनंत वि ख अध्यक्ष सहसपुर लोहारा, दिलीप सुलेमान आरंग, लंकेश पाटले वि ख अध्यक्ष मुंगेली.

भीमा डाहिरे वि ख सचिव मुंगेली, गीता प्रसाद बर्मन, मनोज कुमार पात्रे तहसील अध्यक्ष व सचिव लालपुर थाना मुंगेली, जगदीश प्रसाद डहरिया वि ख अध्यक्ष बिल्हा, नन्दुआ दास,सनत कुमार ध्रुव जीत कुमार दिवाकर, श्याम चरण जांगड़े मुंगेली,दिनेश्वर बंजारा, कुलेश्वर साहू, विक्रम सिंह डहरिया बगीचा जशपुर, लखेश्वर राव जाधव अध्यक्ष जिला धमतरी, हेमचंद अनंत बिलासपुर,कोमल प्रसाद,नीतीश,मुकुंद, दिलीप,जयनाथ, संगीता जांगड़े जिला सचिव रायपुर,गनपत घृतलहरे सम्भाग महामंत्री बिलासपुर, बसंत कुमार बंजारे प्रदेश महामंत्री

Eklavya Sports Project : 20 दिवसीय रोप मलखंभ व तीरंदाजी प्रशिक्षण का समापन अलग अलग जिलो के 84 बालक-बालिकाओं ने लिया प्रशिक्षण

Eklavya Sports Project 
Eklavya Sports Project 

रायपुर 25 मई 2025 Eklavya Sports Project अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा शबरी कन्या आश्रम सांइस कॉलेज रोहणीपुरम रायपुर में 05 से 25 तारीख तक रोप मलखंभ व तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि डॉ श्री राजीव चौधरी जी प्रोफेसर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, अध्यक्षता श्री रवि गोयल जी अध्यक्ष रायपुर महानगर वनवासी कल्याण समिति विशिष्ट अतिथि श्री उमेश कश्यप जी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ वनवासी कल्याण समिति रायपुर, मुख्य वक्ता  रामनाथ कश्यप  प्रांत संगठन मंत्री वनवासी कल्याण समिति भी मौजूद रहे।

Eklavya Sports Project 

Eklavya Sports Project 
Eklavya Sports Project

इस आयोजन में 84 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। जिसमें नारायणपुर से 04, सुकमा से 06, बस्तर से 11, कोंडागांव से 07 एवं गरियाबंद जिले से 22 तथा रायपुर छात्रावास से 27, रायपुर नगर से 14 बालक बालिका ने भाग लिया जिसमें से बालकों की संख्या 44 और बालिकाओं की संख्या 40 रहा। जिसमें से तीरंदाजी में 56 एवं रोप मलखंभ में 28 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। जिसमें 08 प्रशिक्षक रहे।

Eklavya Sports Project 

Eklavya Sports Project 
Eklavya Sports Project

सभी प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रत्येक रविवार के दिन भ्रमण कराया गया । नवा रायपुर के जंगल सफारी व सिनेमाघरों में फ़िल्में भी दिखाई गई। प्रतियोगिताओं के साथ रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गए जिसमे प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों ने अपने अपने क्षेत्र की संस्कृति, कला लोक गायन आदि का प्रदर्शन भी किया । प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया ।

Eklavya Sports Project 

Eklavya Sports Project 
Eklavya Sports Project

सभी अतिथियों ने वनवासी कल्याण समिति व खेलकूद के सम्बंध में प्रकाश डाला । मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री श्री कश्यप ने कहा वनवासी कल्याण समिति का ध्येय वनवासी संस्कृति, खेल कूद, परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन है । हर एक वनवासी को ‘तु मै एक रक्त’ की भावना से जोड़कर उनके विकास के लिए प्रयास करना ही कल्याण आश्रम का उद्देश्य है । उन्होंने इस खेल प्रकल्प में शामिल सभी वनवासी खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दी ।