Home Blog Page 58

Horoscope for June 16, 2025 तुला और कन्या राशि वालों को करियर में तरक्की का योग बन रहा है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for June 16, 2025 आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं और आपको सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा। साथी से कोई वादा कर सकते हैं। आपको कुछ दोगले लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- नांरगी

वृषभ राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो बेवजह के वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है, तभी वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- सफेद

कर्क राशिHoroscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल लगी रहेगी, जिससे आपका एक भी काम समय से नहीं हो सकेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। माता जी का कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किसी के कहने में आकर करने से बचना होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

सिंह राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस की योजनाओं में भी आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आपको कोई भी बात थोड़ा सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लें। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर चलना होगा।
शुभ रंग- हरा

तुला राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आपको अपने किसी पिछले लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आप किसी से कोई लेनदेन आंख मूंदकर ना करें कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपके पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी।
शुभ रंग- पीला

वृश्चिक राशि Horoscope for June 16, 2025

Horoscope for June 16, 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल होगी।
शुभ रंग- बैंगनी

धनु राशि Horoscope for June 16, 2025
Horoscope for June 16, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच समझ से कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपकी तरक्की देखकर आपके नए शत्रु उत्पन्न होंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आप थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है। भाई व बहन कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
शुभ रंग- हल्का पीला

मकर राशि Horoscope for June 16, 2025
Horoscope for June 16, 2025 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी संतान की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि वह आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप पूरा करने में ढील दे सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है।
शुभ रंग- महरून

कुंभ राशि Horoscope for June 16, 2025
Horoscope for June 16, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटकी हुई थी, तो फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप में आपको आपको थोड़ा नुकसान हो सकता हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। आप किसी से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करें।
शुभ रंग- ग्रे

मीन राशि Horoscope for June 16, 2025
Horoscope for June 16, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको खर्च थोड़ा लिमिट में करने की आवश्यकता है। आप संतान की पढ़ाई को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
शुभ रंग- गोल्डन

Physics Wallah Korba फिजिक्स वाला ने रचा इतिहास, कोरबा के 10 प्रतिभागियों ने NEET परीक्षा क्लियर कर बनाई जगह

Physics Wallah Korba
Physics Wallah Korba

कोरबा (छत्तीसगढ़) 14 जून 2025 Physics Wallah Korba जिस शहर को कभी सिर्फ कोयले की नगरी कहा जाता था, आज वह भारत की मेडिकल क्रांति का गवाह बन गया है। कोरबा अब सिर्फ खनिजों का नहीं, बल्कि करोड़ों मेडिकल सपनों का केंद्र बन चुका है — और इस बदलाव की कमान संभाली है Physics Wallah Korba ने।

NEET 2025 में ऐतिहासिक सफलता: Physics Wallah Korba

Physics Wallah Korba
Physics Wallah Korba

NEET 2025 के एंट्रेंस एग्जाम मे 10 प्रतिभागियों ने एग्जाम क्लियर कर कोरबा सहित अपने कोचिंग सेंटर Physics Wallah Korba ka नाम रौशन किया है संचालक ने कहा की अब डॉक्टर बनने का सपना सिर्फ कोटा या दिल्ली की गलियों तक सीमित नहीं रहा। अब वह सपना यहीं, अपने शहर कोरबा में पलता है, और यहीं आकार भी लेता है — माँ के आँचल और अपनों की मौजूदगी में। इसी का परिणाम है की अपने शहर अपने घर मे रहकर NEET जैसी परीक्षा को पास करना

PW Korba की नई पहचान Physics Wallah Korba

Physics Wallah Korba
Physics Wallah Korba

यह केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, यह एक सामाजिक परिवर्तन है।यह उस माँ की जीत है, जिसने कभी आँसू छिपाकर अपने बच्चे को दूर भेजा था।यह उस पिता की शांति है, जिसे अब लाखों रुपये की चिंता नहीं करनी।यह उस छात्र की उम्मीद है, जो अब अपने शहर में रहकर डॉक्टर बनने का सपना साकार कर सकता है।

NEET 2025 के सितारे जो कोरबा की पहचान बने Physics Wallah Korba

विष्णु जायसवाल
अंजलि कुमारी
विवेक पटेल
आयुष पाटले
त्रिलोक सिंह कंवर
निशा कंवर
दुर्गेश रजवाड़े
तेजस कुमार
आकांशा कंवर
जयवर्धन सिंह

.और कई और नाम जुड़ने को तैयार हैं — क्योंकि यह है एक नई शुरुआत।घर में रहकर टॉप मेडिकल तैयारी — अब मुमकिन हैPhysics Wallah Korba ने बच्चों को वही मंच दिया है जिसकी तलाश अब तक बड़े शहरों में होती थी। अब यहाँ मिलती है:

 

हर बच्चा कर सकता है” — यही है PW Korba का वादा

यह संस्थान केवल टॉप रैंक की बात नहीं करता — यह हर उस छात्र का साथ देता है जो सपने तो देखता है लेकिन संसाधनों की कमी से पीछे रह जाता है।Physics Wallah Korba मानता है —शिक्षा किताबों तक नहीं, भरोसे तक जाती है — और यही भरोसा हम दे रहे हैं कोरबा को।”माता-पिता की सबसे बड़ी राहत:अब बच्चा दूर नहीं, साथ रहेगाखर्च कम, गुणवत्ता ज़्यादासुरक्षित, प्रेरक और प्रभावशाली माहौलऔर वह सारी सुविधाएं जो कभी सिर्फ महानगरों में ही मिलती थीं

अब कोरबा की माटी से निकलेंगे देश के टॉप डॉक्टर

यह सिर्फ शुरुआत है… एक मेडिकल क्रांति की।
कोरबा अब सिर्फ कोयले की नहीं, करिश्माई डॉक्टरों की नगरी बन चुकी है।जहाँ हर सपना पाता है दिशा, और हर उड़ान पाती है पंख।Physics Wallah Korba — जहाँ शिक्षा मिलती है दिल से, और सफलता बनती है संस्कार से।

CG Decreto Tughlaq de los matones गांव के 7 परिवारों के 50 सदस्यों का हुक्का पानी बंद,गांव के सरपंच और दबंगो का तुगलकी फरमान

CG Decreto Tughlaq de los matones
CG Decreto Tughlaq de los matones

CG Decreto Tughlaq de los matones

कबीरधाम ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) CG Decreto Tughlaq de los matones कबीरधाम जिले के लोहारा ब्लॉक अंतर्गत सिंघनगढ़ गांव में सरपंच और गांव के कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के मुताबिक दबंगों ने सांसद प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच भगवानी साहू समेत 7 परिवार के 50 सदस्यों को समाजिक बहिष्कार कर दिया है। बाकायदा गांव में बैठक कर मुनादी कराई गई है कि इन परिवारों से बातचीत या लेन-देन करने पर 1 हजार रुपये अर्थदंड लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला? CG Decreto Tughlaq de los matones

CG Decreto Tughlaq de los matones
CG Decreto Tughlaq de los matones

पीड़ित भगवानी साहू ने बताया कि सभी फसाद की जड़ में एक ही शख्स है, जो आयुर्वेद अस्पताल में फॉर्मासिस्ट है और उसका नाम विद्यासिंह धुर्वे है। पूरी राजनीति उसी के द्वारा की जा रही है। ताश जुआ भी गांव के कुछ दबंग खिलाते हैं, जिसे हटाने के लिए कुछ लोगों ने विधायक से मांग की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हुक्का पानी बंद करने का फरमान जारी किया है।

सरपंच का फरमान CG Decreto Tughlaq de los matones

CG Decreto Tughlaq de los matones
CG Decreto Tughlaq de los matones

सरपंच ने गांव में बैठक बुलाई और हमारा सामूहिक बहिष्कार कर दिया। गांव के लोग हमसे बात नहीं करते हैं, किसी तरह का लेनदेन भी नहीं रखते हैं। अगर हमसे कोई बात करेगा या फिर कोई लेनदेन करेगा तो उसपर 1 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

पीड़ित परिवारों की शिकायत CG Decreto Tughlaq de los matones

पीड़ित परिवार के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दी है। एएसपी पुष्पेंद्र कुमार बघेल ने पीड़ितों को हर संभव न्याय देने का वादा किया है और कहा है कि कानून सम्मत जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। अभी हम पूरी शिकायत की जांच करा रहे हैं।

सामाजिक बहिष्कार झेलने वाले 7 परिवार

शिकायत करने वाले 7 परिवारों में भगवानी साहू, घांसीराम निषाद, संतोष गुप्ता, पवन साहू, हुलास साहू, हेमकुमार साहू और शत्रुघ्न साहू शामिल हैं। इनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार दबंगों और आरोपी फॉर्मासिस्ट ने किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनको दुकान से सामान भी नहीं दिया जा रहा है और गांव के लोग भी उनको परेशान कर रहे हैं ।

जाने सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ कानूनी प्रावधान और कार्रवाई

सामाजिक बहिष्कार एक गंभीर समस्या है, जिसके खिलाफ भारत में कई कानूनी प्रावधान हैं। इन प्रावधानों का उद्देश्य सामाजिक बहिष्कार के मामलों में पीड़ित व्यक्तियों या समूहों को न्याय दिलाना है।

कानूनी प्रावधान

CG Decreto Tughlaq de los matones
CG Decreto Tughlaq de los matones

सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ कानूनी प्रावधानों में शामिल हैं:

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी): आईपीसी की धारा 153ए और 505 में भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ प्रावधान किए गए हैं।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989: इस अधिनियम में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार और अन्य अत्याचारों के खिलाफ प्रावधान किए गए हैं।
मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993: इस अधिनियम में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई के लिए प्रावधान किए गए हैं।कानूनी कार्रवाईसामाजिक बहिष्कार के मामलों में पीड़ित व्यक्ति या समूह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। इसमें शामिल हैं:

पुलिस में शिकायत: पीड़ित व्यक्ति या समूह पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।न्यायालय में मामला: पीड़ित व्यक्ति या समूह न्यायालय में मामला दायर कर सकते हैं।
मानवाधिकार आयोग: पीड़ित व्यक्ति या समूह मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बाकी मोगरा में युवक की हत्या पुलिस जांच में जुटी

कोरबा/बाकी मोगरा (विमल सिंह)दो नंबर छोटे क्लब के पास बाकी मोगरा  निवासी  firat राम यादव उम लगभाग 38 साल की बीती रात किसी ने हत्या कर दी पुलिस मामले की जांच में शामिल हो गई है.

medical student commits suicide रायपुर मेडिकल कालेज की छात्रा ने कोरबा में की आत्महत्या,मानसिक तनाव में थी छात्रा

medical student commits suicide 
medical student commits suicide 

कोरबा :medical student commits suicide   जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है ।मृतका की पहचान छाया गौतम (22) के रूप में हुई है, जो पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। छाया का शव 13 जून को उसके घर में मिला। पिता शशि भूषण गौतम एसईसीएल कर्मी है वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में एम 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे।

आत्महत्या के कारण medical student commits suicide 

medical student commits suicide 
medical student commits suicide

जानकारी के अनुसार, छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी और उसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था।

घटना के समय की जानकारी medical student commits suicide 

medical student commits suicide 
medical student commits suicide

शुक्रवार सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे और मां भी बाहर गई थी। घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें सूचना दी।

पिता का बयान

छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही उनकी बेटी पढ़ाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से भी पूछताछ की जाएगी ।

remedies for normal delivery गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान इन उपायों को करने से प्रसव आसान हो जायेगा पढ़े पूरी खबर

remedies for normal delivery 
गर्भवती महिलाओ

HELTH DESK : remedies for normal delivery अक्सर महिलाये गर्भावस्था के दौरान अज्ञानता वश कुछ ऐसा कर जाती है जिससे प्रसव के दौरान माता और बच्चे पर खतरा बढ़ जाता है वही समय से पहले प्रसव होना बच्चे का वजन प्रभावित होना या प्रसव के बाद बच्चे को पीलिया जैसी बीमारी का सामना करना शामिल है जरा सी सावधानी से इन खतरों से बचा जा सकता है हालाँकि नियमित रूप से जाँच और महिला डाक्टर से सलाह इसका सबसे अच्छा उपाय है लेकिन हम आपको जो टिप्स बता रहे है यह सपोर्टिंग के लिए बेहतर होगा गर्भावस्था के दौरान माता को स्वस्थ और सुरक्षित प्रसव के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए:

1. पौष्टिक आहार : remedies for normal delivery 

remedies for normal delivery
गर्भवती महिलाओ

– संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, फल, दालें, अनाज, दूध और ड्राई फ्रूट्स शामिल हों।
– आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर भोजन लें।
– अधिक तला-भुना, जंक फूड और कैफीन से बचें।

2. नियमित व्यायाम :remedies for normal delivery 

remedies for normal delivery
गर्भवती महिलाओ

– डॉक्टर की सलाह से हल्के व्यायाम जैसे योग, प्राणायाम, और गर्भावस्था के लिए उपयुक्त व्यायाम करें।
– पैदल चलना और तैराकी (अगर डॉक्टर अनुमति दे) फायदेमंद हो सकती है।

3. नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह :remedies for normal delivery 

 

– गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाएं।
– अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और अन्य जांच समय पर करवाएं।
– डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों (जैसे फोलिक एसिड, आयरन) का नियमित सेवन करें।

4. पर्याप्त पानी और हाइड्रेशन :remedies for normal delivery 

– दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं।
– नारियल पानी, ताजा जूस और सूप भी लें।

5. **तनाव से बचें :remedies for normal delivery 

– ध्यान, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं।
– सकारात्मक सोच रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।

6. पर्याप्त नींद और आराम :remedies for normal delivery 

– 7-8 घंटे की नींद लें और दिन में थोड़ा आराम करें।
– बाईं करवट सोना रक्त प्रवाह के लिए बेहतर होता है।

7. धूम्रपान और शराब से बचें :remedies for normal delivery 

– धूम्रपान, शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से पूरी तरह बचें।

8. स्वच्छता का ध्यान :remedies for normal delivery 

– व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें और संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें।
– भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

9. प्रसव की तैयारी :remedies for normal delivery 

remedies for normal delivery 
गर्भवती महिलाओ

– प्रसव के लिए पहले से अस्पताल और जरूरी सामान तैयार रखें।
– लेबर और डिलीवरी के बारे में जानकारी लें, जैसे सांस लेने की तकनीक और प्रसव के चरण।

10. वजन पर नियंत्रण :remedies for normal delivery 

– गर्भावस्था के दौरान जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने से बचें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार वजन नियंत्रित रखें।

महत्वपूर्ण : हर गर्भवती महिला की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए कोई भी नया उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह से प्रसव के दौरान जटिलताओं की संभावना कम हो सकती है। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों अर्थात AI से ली गयी है ब्लैकआउट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता

 

Horoscope for today 14th June 2025 मेष सहित इन 4 राशि वाले आज काम में बरतें सावधानी

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 14th June 2025  आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आपकी काफी समस्याएं आसानी से हल होंगी। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें थोड़ा तेजी लानी होगी।
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस में भी आप जल्दबाजी के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आप किसी के साथ कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- नीला

कर्क राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम न करें। छोटे बच्चों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप तुरंत इन्वेस्टमेंट करने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग-हरा

सिंह राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी छवि और निखरेगी। आप जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन लेनदेन के मामलो में आप किसी अजनबी से डील फाइनल न करें। किसी खास मेहमान के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चली आ रही थी, तो वह पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।
शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी इनकम तो पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग- नीला

तुला राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आपके मन में किसी काम को लेकर संशय पैदा हो सकता है, जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे।
शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान ने यदि किसी एग्जाम को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने नए घर के निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कोई बिगड़ सकती है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- सफेद

धनु राशि Horoscope for today 14th June 2025 

Horoscope for today 14th June 2025 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए काम को लेकर कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा है, तो उसे भी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में जुटे रहेंगे, तभी आपको कामयाबी हासिल होगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।
शुभ रंग- काला

मकर राशि Horoscope for today 14th June 2025 
Horoscope for today 14th June 2025 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की उनके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।
शुभ रंग- हरा

कुंभ राशि Horoscope for today 14th June 2025 
Horoscope for today 14th June 2025 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उससे आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी किसी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। पिताजी आपको बिजनेस को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग- बादामी

 
मीन राशि Horoscope for today 14th June 2025 
Horoscope for today 14th June 2025 
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में नए-नए आइडिया आएंगे। यदि आप बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठायेगे। बॉस भी आपसे काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कला से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शुभ रंग- नीला

Balco News बालको ने कर्मचारियों के परिवार को दिखाया विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम उत्पादन

Balco News
Balco News

बालकोनगर, 12 जून 2025।Balco News वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कर्मचारियों के लिए चार-दिवसीय फैमिली ड्राइव का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के परिवारजनों को एल्यूमिनियम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था, जिससे उनके मन में संगठन के प्रति जुड़ाव और गर्व की भावना उत्पन्न हो सके।

Balco News

Balco News
Balco News

इस पहल के तहत परिवार के लोगों को संयंत्र का समग्र भ्रमण कराया गया। यात्रा की शुरुआत सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (सीएसओसी) में सुरक्षा ब्रीफिंग से हुई, जहां उन्हें बालको द्वारा अपनाई गई अत्याधुनिक सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने पॉटलाइन में एल्युमिना पाउडर को पिघले हुए धातु (एल्यूमिनियम) के रूप में देखा। इसके साथ ही उन्हें कार्बन एनोड के उत्पादन के बारे में भी बताया जो एल्यूमिनियम ssउत्पादन प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है।

Balco News

Balco News
Balco News

1200 मेगावॉट के पावर प्लांट का दौरा भी कराया गया, जहां से संपूर्ण संयंत्र को ऊर्जा प्रदान की जाती है। यात्रा का समापन कास्ट हाउस में हुआ जहां पिघला हुआ एल्यूमिनियम विभिन्न तैयार उत्पाद जैसे इनगॉट्स, रोल्ड प्रोडक्ट्स, वायर रॉड्स और प्राइमरी फाउंड्री अलॉय में परिवर्तित किया जाता है जो विभिन्न प्रमुख उद्योगों में अहम भूमिका निभाते हैं।

Balco News

Balco News
Balco News

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मानते हैं कि हमारी असली शक्ति हमारे कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों के अटूट समर्थन में भी है। हमारा विस्तारित ‘बालको परिवार’ वह भावनात्मक आधार है जो हमारे कार्यबल को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। हम इस योगदान को अत्यधिक महत्व देते हैं और एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो समग्र कल्याण, कार्य-जीवन संतुलन और एक साझा उद्देश्य को प्रोत्साहित करती है।

श्रीमती लक्ष्मी देवी छीपा ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमने अपने बच्चों से बालको की विभिन्न कार्यप्रणाली के बारे में सुना था, लेकिन आज उसे प्रत्यक्ष रूप से देखना, समझना और यह जानना कि हमारे परिजन इस 60 वर्ष पुरानी विरासत वाली संस्था में कैसे योगदान दे रहे हैं, हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है। संयंत्र की कार्यप्रणाली और सख्त सुरक्षा उपायों को देखकर बहुत अच्छा लगा। यह अनुभव हमारे लिए यादगार रहेगा।

‘ट्रांसफॉर्म फॉर गुड’ के विज़न के साथ बालको एक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण कर रहा है, जहां होली से लेकर ईद तक सभी पर्व पूरे बालको परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। वेदांता को इसके प्रभावी मानव संसाधन प्रयासों के लिए ‘हैप्पीनेस एंड वेलबीइंग अवार्ड 2025’ और ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क 2025’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।

कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए बालको निरंतर कई महत्वपूर्ण और सराहनीय पहलें करता है। कंपनी की ‘स्पाउस हायरिंग पॉलिसी’ के माध्यम से योग्य और अनुभवी जीवनसाथियों को भी कंपनी के विकास में योगदान देने का अवसर मिलता है। साथ ही व्यापक चिकित्सा कवरेज कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की पूरी सुरक्षा करता है।

Balco News

बालको के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जिससे वे जीवन के महत्वपूर्ण कौशल सीख सकें। बालकोनगर स्थित बालको टाउनशिप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, हरियाली से युक्त वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और सामाजिक उत्सवों के आयोजन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो यहां रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर को समृद्ध बनाती हैं।

CG’s alleged liquor scam छत्तीसगढ़ के कांग्रेस भवन को ED ने किया अटैच

CG's alleged liquor scam 
CG's alleged liquor scam 

रायपुर CG’s alleged liquor scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति अटैच कर ली है। यही नहीं, सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। बता दें कि करीब 22 सौ करोड़ के आबकारी घोटाला केस की ईडी जांच कर रही है। ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार किया था.

CG’s alleged liquor scam

CG's alleged liquor scam 
CG’s alleged liquor scam

जानकारी के अनुसार ईडी ने जांच-पड़ताल के बाद कवासी लखमा की सुकमा और अन्य जगहों पर करीब 6 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। इनमें कवासी लखमा की धरमपुरा स्थित मकान के अलावा उनके पुत्र हरीश लखमा की सुकमा की प्रापर्टी भी शामिल है। बता दें कि ईओडब्ल्यू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया हुआ है। भाटिया जेल में हैं। चर्चा है कि भाटिया से ईडी भी पूछताछ कर चुकी है।

CG’s alleged liquor scam

CG's alleged liquor scam 
Kawasi Lakhma

जांच एजेंसी ने सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। जांच एजेंसी ने कवासी और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि सुकमा के कांग्रेस भवन बनाने में आबकारी घोटाले का पैसा इस्तेमाल किया गया है। इसको लेकर कुछ वाट्सऐप चैट भी मिले हैं। ईडी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू से भी पूछताछ की थी।

ahmedabad plane crash अहमदाबाद विमान दुर्घटना 268 शव अस्पताल पहुचाये गए,53 ब्रिटिश यात्री शामिल

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान में बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत हुई है। इस विमान में 242 लोग सवार थे। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिय

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बड़े विमान हादसे में जहां 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जिंदगी बच गई। इस जीवित बचे शख्स की पहचान 39 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और विमान में 11ए सीट पर बैठे थे।

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने इसकी पुष्टि की है। गुजरात सरकार के सूत्रों का कहना है कि अब तक सिर्फ एक ही यात्री के जीवित होने की जानकारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के अस्पताल में उस घायल यात्री से मुलाकात की। शाह ने कहा, “दुर्घटना बेहद दुखद है, लेकिन यह राहत की बात है कि एक व्यक्ति जीवित बचा है।”

ahmedabad plane crash

ahmedabad plane crash 
ahmedabad plane crash

 

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 265 शव अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने मीडिया को बताया, “हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं।”

इस विमान में 230 यात्री और 12 कैबिन क्रू सवार थे, सवार यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। मृतकों की संख्या प्लेन में सवार लोगों की संख्या से इसलिए ज्यादा है क्योंकि विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कई छात्र भी मारे गए हैं।

ahmedabad plane crash 

ahmedabad plane crash 
ahmedabad plane crash

इससे पहले DGCA ने जानकारी दी कि एअर इंडिया B787 ड्रीमलाइनर एयरक्रॉफ्ट ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी थी और वह टेक ऑफ के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

विमान में किस देश के कितने नागरिक?ahmedabad plane crash 

एअर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। विमान हादसे के बाद अहमदाबाद का सरकार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।

 संपर्क के लिए जारी किए गए नंबर ahmedabad plane crash 
ahmedabad plane crash 
ahmedabad plane crash

विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऑपरेशनल कंट्रोल रूप एक्टिवेट कर दिया है। यहां संपर्क करने के लिए 011-24610843 , 9650391859 नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है।

किसी भी जानcकारी के लिए 9974111327 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एअर इंडिया ने कहा – हमने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। अहमदाबाद सिटी पुलिस की तरफ से 07925620359 आपातकालीन नंबर जारी किया गया है।