Home Blog Page 57

Vedanta Group’s ratings remain intact : वेदांता समूह की रेटिंग्स को क्रिसिल और आईसीआरए ने रखा बरकरार

Vedanta Group's ratings remain intact 
Vedanta Group's ratings remain intact 

बालको : Vedanta Group’s ratings remain intact भारत की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, क्रिसिल रेटिंग्स और आईसीआरए ने वेदांता लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग्स को पुनः पुष्टि प्रदान की है, जो कंपनी की समग्र व्यावसायिक सस्टेनेबिलिटी, स्वस्थ वित्तीय प्रदर्शन और बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस के प्रति निरंतर विश्वास को दर्शाता है।

Vedanta Group’s ratings remain intact 

Vedanta Group's ratings remain intact 
Vedanta Group’s ratings remain intact

क्रिसिल की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि प्रबंधन और कुछ ऋणदाताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर रेटिंग एजेंसी समझती है कि वर्तमान में किसी भी ऋणदाता या निवेशक की ओर से कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं आई है। क्रिसिल ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के लिए दीर्घकालिक रेटिंग क्रिसिल एएए और वेदांता लिमिटेड के लिए क्रिसिल एएए रेटिंग को पुनः पुष्टि दी है। इसके साथ ही आईसीआरए ने भी वेदांता की दीर्घकालिक रेटिंग को एए स्तर पर बरकार रखा है।

Vedanta Group’s ratings remain intact 

Vedanta Group's ratings remain intact 
Vedanta Group’s ratings remain intact

यह रेटिंग उस शॉर्ट सेलर वाइसॉय की रिपोर्ट का मजबूत खंडन करती है, जिसमें वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज पर स्ट्रक्चरल सबॉर्डिनेशन और डिविडेंड पर अत्यधिक निर्भरता के माध्यम से ऋण सेवा देने का आरोप लगाया गया था। क्रिसिल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दोनों के शेयर मूल्य, रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद, पहले ही पुनः उबर चुके हैं।

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसिल रेटिंग्स ने 9 जुलाई 2025 को वेदांता समूह पर प्रकाशित शॉर्ट सेलर रिपोर्ट और उसके पश्चात वेदांता लिमिटेड तथा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर मूल्यों में आए एकदिवसीय उतार-चढ़ाव पर ध्यान दिया है। वेदांता प्रबंधन ने 9 जुलाई 2025 को जारी अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। क्रिसिल के अनुसार वेदांता लिमिटेड (वीईडीएल) और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के स्टॉक मूल्य रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से पुनः बढ़े हैं।

Vedanta Group’s ratings remain intact 

Vedanta Group's ratings remain intact 
Vedanta Group’s ratings remain intact

क्रिसिल ने वेदांता समूह की 11 कंपनियों, हिंदुस्तान जिंक, ईएसएल स्टील लिमिटेड, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड और सेसा रिसोर्सेज लिमिटेड आदि पर रेटिंग्स जारी की हैं और सभी की रेटिंग्स की पुनः पुष्टि की गई है। क्रिसिल का कहना है कि वह अपनी सभी मौजूदा रेटिंग्स की निरंतर निगरानी करता है। वेदांता और इसकी सहायक कंपनियों की रेटिंग्स को उनके भारतीय प्रचालनों की मजबूत व्यावसायिक स्थिति और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर समर्थन मिलता है।

इसी तरह आईसीआरए ने वेदांता ग्रुप की लगातार कर्ज़ घटाने की प्रतिबद्धता को सकारात्मक रूप में देखा है। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) सहित समूह का लीवरेज (नेट कर्ज़/ऑपरेटिंग मुनाफा) वित्त वर्ष 2024 में 3.2 गुना था, जो वित्त वर्ष 2025 में घटकर 2.5 गुना हो गया है। एल्यूमिनियम और जिंक जैसे क्षेत्रों में अच्छी लाभप्रदता से समूह की वित्तीय स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है।

 

इसके अलावा आईसीआरए वेदांता लिमिटेड (वीडीएल) की समायोजित वित्तीय स्थिति और कर्ज़ कवर आंकड़ों की गणना करते समय वीआरएल के कुल कर्ज़ और वित्तीय खर्चों को भी शामिल करता है।

क्रेडिट रेटिंग की प्रक्रिया के अनुसार, एएए रेटिंग का मतलब है कि इस रेटिंग वाले साधन समय पर वित्तीय दायित्वों को पूरा करने के मामले में सबसे अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें क्रेडिट जोखिम सबसे कम होता है। वहीं, एए रेटिंग का अर्थ है कि ऐसे साधनों को समय पर भुगतान के मामले में उच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त होती है और इनका क्रेडिट जोखिम बहुत ही कम होता है।

इस रिपोर्ट में वेदांता के कर्ज़ को अस्थिर और वित्तीय स्थिति को कमजोर बताने के जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। वेदांता की कंपनियों को जो क्रेडिट रेटिंग्स (एएए और एए) मिली हैं, वे इस बात का साफ़ संकेत हैं कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और वह अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने में सक्षम है।

ये रेटिंग्स सबसे कम क्रेडिट जोखिम को दर्शाती हैं और कंपनी की स्थिरता पर उठाए गए सवालों को गलत साबित करती हैं। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने हाल ही में अपने कर्ज़ का पुनर्वित्तन किया है, जिससे अब भुगतान की समय-सीमा लंबी हो गई है और वित्त वर्ष 2026 से ब्याज लागत में भी कमी आने की संभावना है।

Grand opening on July 20th कोरबा को मिला अपना ‘एम्स’, मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल से स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक क्रांति

Grand opening on July 20th
Grand opening on July 20th

100 बेड, 22 ICU, 24×7 सेवा — रायपुर से बेहतर इलाज अब आधे खर्च में यहीं

डॉ. प्रिंस जैन के नेतृत्व में मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, हर वर्ग के लिए सुलभ

कोरबा। Grand opening on July 20th शहर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन आने वाला है। वर्षों से इंतजार था एक ऐसे अस्पताल का जो इलाज में गुणवत्ता भी दे और खर्च में राहत भी। अब यह इंतजार खत्म हो रहा है, क्योंकि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM) का शुभारंभ कोरबा में हो रहा है — एक ऐसा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जो न सिर्फ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल भी साबित होने जा रहा है।

डॉ. प्रिंस जैन : एक नाम, जिस पर पूरा शहर करता है विश्वास Grand opening on July 20th

Grand opening on July 20th
Grand opening on July 20th

कोरबा में क्रिटिकल केयर और मेडिकल इमरजेंसी की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले जिस नाम पर लोगों को भरोसा होता है — वो है डॉ. प्रिंस जैन। बीते वर्षों में उन्होंने हजारों जिंदगियों को संकट से बाहर निकाला, और अपनी सेवा भावना से एक मिसाल कायम की।

अब उनकी विशेष सेवाएं 24×7 एमजेएम हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगी 

MBBS, MD (Medicine) और गहन अनुभव से संपन्न

क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट में विशेषज्ञता, विशेष रूप से ICU और कार्डियक इमरजेंसी

अपने इलाज में सटीकता, संवेदना और त्वरित निर्णय के लिए पहचाने जाते हैं

 मरीजों और उनके परिजनों के बीच ‘संजीवनी डॉक्टर’ के नाम से मशहूर

अब रायपुर-बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा Grand opening on July 20th

Grand opening on July 20th
Grand opening on July 20th

एमजेएम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रायपुर जैसी सुविधाएं, अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च पर उपलब्ध करा रहा है। यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे 100 बेड, 22 बेड आईसीयू, 5 बेड एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे इमरजेंसी, सोनोग्राफी, एक्सरे, सिटी स्कैन, और हाईटेक पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं देगा।

कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन

 24×7 इलाज की सुविधा

Grand opening on July 20th
Grand opening on July 20th

 नॉर्मल और ऑपरेशन डिलीवरी, महिला चिकित्सा सेवाएं

 इको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, व फिजियोथेरेपी

 फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंस, प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम

Grand opening on July 20th

नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित MJM हॉस्पिटल, हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के लिए आसानी से पहुंच योग्य रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी अब चिकित्सा सुविधा के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल सिर्फ एक अस्पताल नहीं, एक स्वास्थ्य क्रांति है।डॉ. प्रिंस जैन जैसे अनुभवी डॉक्टर की मौजूदगी इसे और खास बनाती है। अब कोरबा में इलाज का मतलब सिर्फ इलाज नहीं, बचाव, भरोसा और बेहतरीन अनुभव होगा।

Horoscope for today 18 July 2025 इन 2 राशि वालों की आय बढ़ेगी और इन 2 राशि वालों को सावधान रहने की जरुरत है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष (Aries)Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको नई नौकरी के मिलने से मन काफी खुश रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा।

 

वृषभ (Taurus) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई निवेश को सोच समझकर करना होगा। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

 

मिथुन (Gemini) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। बिजनेस में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी भी मामले में बड़े लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

कर्क (Cancer) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके विरोधी कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको राजनीति में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

 

सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी को परिजन से मेल-मिलाप कराने ले जा सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी में ढील बिलकुल नहीं देनी है। मित्रों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम लटक सकता हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

कन्या (Virgo) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी हो सकता है।

तुला (Libra) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन अत्यधिक काम रहने के कारण आपको थकान आदि बनी रहेगी। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी और आप उनको शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप की हुई थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु (Sagittarius) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आप राजनीति में मान-सम्मान मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागरुक हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी फाइनल होगा।

मकर (Capricorn) Horoscope for today 18 July 2025 

Horoscope for today 18 July 2025 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से अच्छी सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 18 July 2025 
Horoscope for today 18 July 2025 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में गलतफहमी के कारण समस्याएं खड़ी हो सकती है, जिन्हें आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी मन की इच्छा पूरी होगी।

मीन (Pisces) Horoscope for today 18 July 2025 
Horoscope for today 18 July 2025 
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई -बहनों से रिश्तों में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्रों में आज आप परचम लहराएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह से काफी खुश होंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी दे सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आपका वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज जश्न का माहौल रहेगा, जिससे सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।

CG BREAKING : नाबालिक की अर्धनग्न लाश मिलने से फैली सनसनी,गले मे सब्बल आर पार

CG BREAKING 
CG BREAKING 

कवर्धा : CG BREAKING कवर्धा जिला में आज एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवार कला गांव का है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश उसके ही मकान के कमरे में मिली। घटना के वक्त किशोरी अपने 11 वर्षीय भाई के साथ अकेली थी। वहीं माता पिता सब खेत गए हुए थे।

कोठे में किशोरी की अर्द्धनग्न लाश CG BREAKING

CG BREAKING 
CG BREAKING

घटना के बाद भाई अपने घर से दौड़कर खेत पहुंचा और माता पिता को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घर पहुंचे तब देखा कि कोठे में किशोरी की लाश अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी और गले में सब्बल आर पार घुसा हुआ था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रोककर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका CG BREAKING

CG BREAKING 
CG BREAKING

वहीं जांच के लिए जिले के एसपी खुद भी मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलवाया। वहीं अर्धनग्न हालात में देखने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो संदेहियों की पहचान कर ली है लेकिन दोनों फरार है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Murder in ICU अस्पताल के ICU मे घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या, हत्या का लाइव वीडियो आया सामने, देखें VIDEO

Murder in ICU

नई दिल्ली: Murder in ICU बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं. अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है, उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है.

Murder in ICU

चंदन मिश्रा बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था. पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोध गुट ने अस्पताल में घुसकर हत्या की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Murder in ICU

Murder in ICU
पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं. बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी. पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है. इस सनसनीखेज वारदात पर पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि चंदन मिश्रा दुर्दांत अपराधी था, उसकी हत्या उसके विपक्षी गिरोह ने अस्पताल के अंदर की है. यह पूरी तरह गैंगवार का मामला है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है, तस्वीरें हमारे पास हैं. जल्द ही गिरफ्तारी होगी.

 

 

namisha priya hanging case सजायाफ्ता नमिषा प्रिया के लिए फरिश्ता मुफ़्ती-ए-आज़म हज़रत शेख़ अबू बक्र मल्सियारी ने सज़ा मुअत्तल कर के इंसानियत की आला मिसाल क़ायम की देखें VIDEO

namisha priya hanging case 
namisha priya hanging case 

namisha priya hanging case अज़ क़लम: अबू उमारा सैयद मुहम्मद साबिर अली रज़वी मिसबाही मुफ़्ती-ए-शहर व सेक्रेटरी, सुन्नी अइम्मा काउंसिल इंदौर (एम.पी.)

मुफ़्ती-ए-आज़म हज़रत शेख़ अबू बक्र मल्सियारी दाम ज़िल्लुहुल आली हिन्दुस्तान के सफ़-ए-अव्वल के उलमा व मशाइख़ में शुमार किए जाते हैं। आप एक जलीलुल-क़द्र आलिम-ए-दीन, माया-ए-नाज़ मुफ़्ती और बेमिसाल दाई व मुबल्लिग़ हैं। अस-तसकाफ़तुस-सुन्नियत, केरला को आपने आलमी सतह पर मुतआर्रिफ़ कराया है और पूरे मुल्क में दीनी व असरी तालीम का जाल बिछाकर एक अज़ीम-उश-शान कारनामा अंजाम दिया है। आप मुतअद्दिद दीनी व तालीमी इदारों के बानी व सरपरस्त हैं। एशिया व यूरोप और बिल खूसुस अरब दुनिया में आपकी एक मुनफ़रिद पहचान है। आपकी दीनी, मिल्ली और इल्मी ख़िदमात क़ाबिले-क़दर और लायक़े-रश्क़ हैं। आपने हर मोड़ पर क़ौमी व मिल्लत की क़ियादत का फ़रीज़ा अंजाम दिया है।

namisha priya hanging case

namisha priya hanging case 
namisha priya hanging case

इस वक़्त एक बार फिर आप एक अज़ीम क़ाएद और मसीहा-ए-इंसानियत के रूप में सामने आए हैं, और वो इस तरह कि यमन में क़ैद 37 साला नमिशा प्रिया जो केरला हिन्दुस्तान की रहने वाली है, जिसे 16 जुलाई 2025 को सज़ा-ए-मौत होने वाली थी — आपने यमन से गहरे ताल्लुक़ात व रावाबित, कामयाब नुमाइंदगी और अपनी ग़ैर-मामूली कोशिशों के ज़रिए नमिशा प्रिया की सज़ा-ए-मौत को माफ़ी में तब्दील कराके एक अज़ीम-उश-शान इंसानी ख़िदमत अंजाम दी है। आपकी इस भाईचारे और इंसानियत नवाज़ी के हर तरफ़ चर्चे हैं। लोग आपकी ख़ूब-ख़ूब तारीफ़ कर रहे हैं।

namisha priya hanging case 

namisha priya hanging case 
namisha priya hanging case

शशि थरूर जो केरला के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के रुक्ने-पार्लियामेंट हैं, उन्होंने आपकी कोशिशों को सराहते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि:
*> “उस्ताज़ शेख़ अबू बक्र ने हमें दिखाया है कि आज के दौर में इंसानियत सबसे अहम है, जब कि मज़हब और बिरादरी के नाम पर इंसानों को तक़सीम करने और नफ़रत फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं।*”

namisha priya hanging case 

namisha priya hanging case 
namisha priya hanging case

जनाब मूफती ए आज़म शेख़ अबू बक्र अहमद मल्सियारी की ये बे-लौस ख़िदमत सिर्फ़ एक इंसानी जान का तहफ़्फ़ुज़ नहीं, बल्कि मौजूदह दौर के इस नफ़रती माहौल में इत्तिहाद व भाईचारा, मोहब्बत व रवादारी और इंसानियत नवाज़ी की रौशन मिसाल भी है। ऐसे क़ाएदीन का वजूद मुल्क व मिल्लत के लिए रहमत है।

आज जब कि हमारे मुल्क हिन्दुस्तान के हालात निहायत अफ़सोसनाक हैं। हर तरफ़ नफ़रत व अदावत, ता’अस्सुब व तंगनज़री, ज़ुल्म व बर्बरियत और भेदभाव का बाज़ार गर्म है। नफ़रतें परवान चढ़ रही हैं। मुल्क का अकसरियत तबक़ा अक़ल्लियतों के ख़िलाफ़ पूरी तरह सरगर्म-ए-अमल है और उन्हें अज़ीयत पहुँचाने के सारे हथकंडे और तरीक़े इस्तेमाल में ला रहा है।

ऐसे होशरुबा माहौल में निहायत ज़रूरी है कि बिला इख़्तिलाफ़ मज़हब व मिल्लत, मुल्क में मौजूद सारे मज़ाहिब के मानने वाले आपस में मिल-जुल कर रहें, इंसानियत और भाईचारे का फ़रोग़ दें, अम्न व आश्ती और मोहब्बत का चराग़ रौशन करें, और वतन-ए-अज़ीज़ भारत को फिर से जन्नत-निशान और गंगा-जमुनी तहज़ीब की आमाजगाह बनाएं।

namisha priya hanging case

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त मूफती ए आज़म शेख़ अबू बक्र साहब क़िब्ला का साया अहले सुन्नत पर दराज़ फ़रमाए। यक़ीनन आप अहले सुन्नत का अज़ीम सरमाया हैं। दावत व तबलीग़ और तालीम व तआल्लुम के हवाले से आपकी ख़िदमात क़ाबिले-रश्क़ और लायक़-ए-तक़लीद हैं। ज़िंदगी के हर शोबे में उन्होंने अपने वुजूद का एहसास दिलाया है। अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त उनके फूयूज़ व बरकात को मज़ीद आम व ताम फ़रमाए।

मनजानिब: सुन्नी अइम्मा काउंसिल, इंदौर

शोक समाचार उर्मिल लाम्बा का 83 वर्ष निधन

 

कोरबा – कोरबा लालू राम कॉलोनी निवासी उर्मिल लाम्बा का आज 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए उर्मिल लाम्बा का आज दोपहर 12:00 बजे मोती सागर पर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास लालू राम कॉलोनी से निकलेगी श्री लंबा अजय लांबा एवं पिंटू लंबा के पिता थे.

VIDEO : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर के कड़े पत्र का मामला विधानसभा परिसर में गूंजा,महंत ने कलेक्टर को दी नसीहत

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर द्वारा जारी किए गए नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है की ननकी राम कंवर का जो फोटो वायरल हुआ था उस पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की प्रतिक्रिया गलत नहीं है ।कलेक्टर ने अपने नोटिस में जो निर्देश दिया है उसे उन्हें वापस ले लेना चाहिए.

देखें विडिओ 

बता दे की कोरबा मे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ढेका के आगमन पर ननकी राम कंवर अपनी कुछ मांगों को लेकर राज्यपाल के पास गए थे जहां फोटो में दिखाएं अनुसार राज्यपाल और कलेक्टर कोरबा सोफे में बैठे हुए थे और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर खड़े होकर वार्ता कर रहे थे.

इस पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि वरिष्ठ आदिवासी नेता के लिए कुर्सी का इन्तेजाम नहीं करना काफी दुखद है इस बात से पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तत्काल फेसबुक से फोटो एवं टिप्पणी को डिलीट करने का आदेश दिया था नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्यवाही की बात की गई थी इस पर आज छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे.

Land settlers’ agitation against SECL अर्धनग्न प्रदर्शन की तैयारी मे भुविस्थापित,18 जुलाई कुसमुंडा मे अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा

Land settlers' agitation against SECL
प्रतिकात्मक तस्वीर

कोरबा – Land settlers’ agitation against SECL भुविस्थापित रोजगार एकता महिला किसान का 18 जुलाई से secl कुसमुंडा खदान के सामने रोजगार एवं फर्जी नौकरी को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन/अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है

Land settlers’ agitation against SECL

Land settlers' agitation against SECL
प्रतिकात्मक तस्वीर

भुविस्थापित रोजगार एकता महिला किसान कुसमुंडा के अध्यक्ष का कहना है कि भुविस्थापितो का लंबित रोजगार प्रकरण कॉफी लंबे अरसे से रुका हुआ हैं जिस पर आवेदन निवेदन करते करते कई वर्ष गुजर गए है किंतू भुविस्थापितो का रोजगार प्रकरण लंबित का लबित ही हैं एवं असली भुविस्थापित के स्थान पर फर्जी तरीके से लगे हुए व्यक्तियों को हटाकर असली वारिस को रखने हेतू बार बार आवेदन निवेदन किया गया था लेकिन इस प्रकरण में भी secl के अधिकारियों द्वारा ठोस उचित जवाब नहीं मिलने का कारण हम समस्त भुविस्थापितों के साथ अपनी मांगे पूरी होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन हेतू हड़ताल हेतू बाध्य हैं.

Land settlers’ agitation against SECL

Land settlers' agitation against SECL
प्रतिकात्मक तस्वीर

हड़ताल की जिम्मेदारी हमारी हैं किंतू धरना प्रदर्शन के दौरान अप्रिय धटना घटित होगी उसका सम्पूर्ण जवाबदार secl कुसमुंडा एवं मुख्यालय बिलासपुर का होगा ।

17th National Conference concluded फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ एकता,सृजन और संघर्ष का संकल्प,देश भर से 300 लेखक व संस्कृतिकर्मी एकजुट हुए

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

रॉंची। 17th National Conference concluded जन संस्कृति मंच का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 जुलाई को सोशल डेवलपमेंट सेंटर, रांची (झारखंड) में फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ सृजन और संघर्ष के संकल्प व आगे की कार्य योजना तथा पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद के चुनाव के साथ संपन्न हुआ। इसमें बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से तीन सौ से अधिक लेखक, कलाकार और बुद्धिजीवी शामिल हुए।

17th National Conference concluded

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सोशल एक्टिविस्ट डॉ नवशरण सिंह ने कहा कि आज फ़ासीवाद का चौतरफा हमला हो रहा है। आज लोगों का साथ में मिलना-जुलना और बैठना भी आपराधिक गतिविधि मानी जा सकती है। यदि कोई शख्स बुद्धि और विवेक से भरा हुआ है तो वह आपराधिक दायरे में आ चुका है। उमर खालिद को फ़ासीवादियों ने पांच साल से जेल में डाल रखा है। दमन और विभाजन के औजारों का बर्बर इस्तेमाल सत्ता के द्वारा हो रहा है।

17th National Conference concluded 

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

नवशरण सिंह ने सीएए के खिलाफ महिलाओं के आंदोलन और किसान आन्दोलन की चर्चा की। इन आंदोलनों में हम जन एकता और संघर्ष की संस्कृति को देखते हैं। हम फ़ासीवादियों की नफ़रत को अपनी विरासत, आपसी मोहब्बत और एकता के सहारे परास्त करेंगे।

सम्मेलन में जसम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविभूषण ने कहा कि 2014 से पहले स्वाधीन भारत में कभी विभाजनकारी शक्तियां इतनी प्रबल नहीं थीं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद इस देश में एक भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्था नहीं बची है। लोकतंत्र के सभी स्तंभ ढह गए हैं।

17th National Conference concluded

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

जाने माने दस्तावेजी फिल्मकार बीजू टोप्पो ने कहा कि झारखंड में विस्थापन विरोधी आंदोलनों का लंबा इतिहास रहा है जो बताता है कि यह संघर्ष की जमीन है। हमने जल जंगल जमीन और भाषा संस्कृति को बचाने की लड़ाई लड़ी है और अपने गीत, कविता और नाटक के माध्यम से फासीवाद से लड़ रहे हैं।

प्रलेस के महादेव टोप्पो ने कहा कि फासीवाद अब कोई अटकल नहीं है, बल्कि नग्न तांडव कर रहा है। जैसा कि मार्क्सवादी एजाज अहमद कहते हैं, हर देश अपने ढंग के फासीवाद का हकदार होता है। भारत में सदियों से महिलाओं, दलितों, आदिवासियों के खिलाफ हिंसा से जो आंख चुराई गई उसने फासीवाद के लिए रेड कार्पेट बिछाया। उमर खालिद से फादर स्टेन स्वामी तक के मामले में निगरानी राज्य का क्रूर चेहरा सामने आया है। फासीवादी के खिलाफ लड़ाई में प्रलेस कंधा से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है।

जम्मू विश्वविद्यालय के प्रो राशिद ने कहा कि आज ऐसी चीजें घटित हो रही हैं जिसके बारे में कुछ साल पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था, जैसे बाजार में पानी बिकना, नदी का प्रवाह रोका जाना। हम लोग बचपन में देशभक्ति का एक गीत सुना करते थे – बारूद के ढेर पर बैठी है ये दुनिया, तुम हर कदम उठाना जरा देख-भाल के। लेकिन आज स्थिति ये हो गई है कि हमारे कदम ठिठक गए हैं। उन्होंने गाजा में इजराइली बर्बरता और ईरान पर साम्राज्यवादी हमले पर भी बात की।

दस्तावेजी फिल्मकार संजय काक ने जनवादी संस्कृति कर्म के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्में पहले चंद लोगों तक सीमित थीं, लेकिन जब जनता के मुद्दों पर फ़िल्में बनने लगीं तो ऑडिटोरियम भरने लगे। लेकिन सत्ताधारी भी इसे देख रहे थे, धीरे धीरे अंकुश लगने लगे, स्क्रीनिंग रोकी जाने लगी। उन्होंने आज की पीढ़ी तक पहुंचने के लिए यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे नए मंचों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इन मंचों पर दक्षिणपंथी सक्रियता की काट जरूरी है।

जलेस के एम जेड खान ने कहा कि हम नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। डर से लब खामोश हैं। पूंजीवाद पोषित सांप्रदायिक फासीवाद का नंगा नाच चल रहा है। गोलवलकर के सपनों का भारत बनाने के क्रम में एक खास समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। धर्म संसद से एक समुदाय के सफाए का खुला आह्वान किया जाता और हर तरफ खामोशी है। उन्होंने कहा कि देश को आज राजनीतिक से ज्यादा सांस्कृतिक आंदोलन की जरूरत है।

इप्टा के शैलेन्द्र ने कहा कि हम एक सुंदर दुनिया के साझे ख्वाब से बंधे हैं। कहीं भी गरीब का खून बहता है तो हमें दर्द होता है। ग्राम्सी के शब्दों में कहें तो यह वैचारिक वर्चस्व का जमाना है। भारत में इसे ब्राह्मणवादी शोषण व्यवस्था से खाद पानी मिला है। बाजार की सत्ता से जुलूस से नहीं, बल्कि संस्कृति से लड़ा जा सकता है। हमारे सोच विचार, व्यवहार को बाजार और कॉरपोरेट तय कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी भी कॉरपोरेट का पॉलिटिकल प्रोड्यूस हैं, जिसे यही है राइट चॉइस बेबी बताकर बेच दिया गया। हमारी मोहब्बत और सौन्दर्यबोध नई दुनिया रचेंगे।

उद्घाटन सत्र का संचालन करते हुए प्रो आशुतोष ने कहा कि फासीवाद सांस्कृतिक प्रतिक्रांति है। आज आजादी की जगह भक्ति और दासता तथा समानता की जगह पितृसत्ता और वर्णव्यवस्था को स्थापित किया जा रहा है। इस प्रतिक्रांति को हमें परास्त करना है। प्रो उमा ने धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही उमर खालिद की रिहाई के लिए एकजुटता का आह्वान किया। प्रो सुधीर सुमन ने शोक प्रस्ताव पढ़ा तथा एक मिनट के मौन के साथ यह सत्र समाप्त हुआ।

सम्मेलन के दूसरे दिन सांगठनिक सत्र था जिसमें महासचिव मनोज कुमार सिंह ने फासीवादी दौर, उसके हमले व चुनौतियां, जसम के कामकाज की समीक्षा तथा आगे के कार्यभार को लेकर प्रतिवेदन विचार के लिए प्रस्तुत किया। इस पर हुई चर्चा में विभिन्न राज्यों से आए दो दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। अनेक सुझाव आए। इस सत्र के अध्यक्ष मंडल की ओर से सियाराम शर्मा (छत्तीसगढ़), अहमद सगीर (बिहार) और कौशल किशोर (उत्तर प्रदेश) ने अपने विचार रखे। इस सत्र का संचालन प्रेम शंकर ने किया। प्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए सदन ने प्रतिवेदन को पारित किया।

सांगठनिक सत्र का दूसरा भाग चुनाव का था। वरिष्ठ रंगकर्मी, कवि-लेखक जहूर आलम को अध्यक्ष तथा लेखक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। शिवमूर्ति, रामजी राय, मदन कश्यप,  भारत मेहता, लाल्टू, सुरेन्द्र प्रसाद सुमन और कौशल किशोर उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं सुधीर सुमन, अनुपम सिंह, रूपम मिश्र, अहमद सगीर और राजकुमार सोनी को सचिव तथा के के पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में 52 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 213 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद भी चुनी गई।

दोनों दिन शाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न सत्रों के दौरान झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना आदि राज्यों से आई सांस्कृतिक टीमों व कलाकारों द्वारा गीत-गायन, नृत्य, नाटक, काव्य की संगीतमय प्रस्तुतियां  हुईं जो सम्मेलन का विशेष आकर्षण का केंद्र थीं। ‘हम होंगे कामयाब ‘ के गायन तथा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में फासीवाद के विरुद्ध सांस्कृतिक अभियान को तेज करने की प्रतिबद्धता के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।