अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान में बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत हुई है। इस विमान में 242 लोग सवार थे। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिय
गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बड़े विमान हादसे में जहां 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जिंदगी बच गई। इस जीवित बचे शख्स की पहचान 39 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और विमान में 11ए सीट पर बैठे थे।
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने इसकी पुष्टि की है। गुजरात सरकार के सूत्रों का कहना है कि अब तक सिर्फ एक ही यात्री के जीवित होने की जानकारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के अस्पताल में उस घायल यात्री से मुलाकात की। शाह ने कहा, “दुर्घटना बेहद दुखद है, लेकिन यह राहत की बात है कि एक व्यक्ति जीवित बचा है।”
ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash
गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 265 शव अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने मीडिया को बताया, “हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं।”
इस विमान में 230 यात्री और 12 कैबिन क्रू सवार थे, सवार यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। मृतकों की संख्या प्लेन में सवार लोगों की संख्या से इसलिए ज्यादा है क्योंकि विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कई छात्र भी मारे गए हैं।
ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash
इससे पहले DGCA ने जानकारी दी कि एअर इंडिया B787 ड्रीमलाइनर एयरक्रॉफ्ट ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी थी और वह टेक ऑफ के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
विमान में किस देश के कितने नागरिक?ahmedabad plane crash
एअर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। विमान हादसे के बाद अहमदाबाद का सरकार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।
संपर्क के लिए जारी किए गए नंबर ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash
विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऑपरेशनल कंट्रोल रूप एक्टिवेट कर दिया है। यहां संपर्क करने के लिए 011-24610843 , 9650391859 नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है।
किसी भी जानcकारी के लिए 9974111327 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एअर इंडिया ने कहा – हमने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। अहमदाबाद सिटी पुलिस की तरफ से 07925620359 आपातकालीन नंबर जारी किया गया है।
दालचीनी (cinnamon) To increase sexual potency को कुछ प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर खाने से यौन शक्ति (sexual power) को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि यह रक्त संचार को बेहतर करती है, ऊर्जा बढ़ाती है और हार्मोन संतुलन में सहायक हो सकती है। हालांकि, इसके प्रभाव वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह सिद्ध नहीं हैं, और किसी भी नए उपाय को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। नीचे कुछ सामान्य संयोजन दिए गए हैं जो लोकप्रिय हैं:
1. दालचीनी और शहद: To increase sexual potency
dalchini
– एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लें।
– शहद ऊर्जा देता है और दालचीनी रक्त प्रवाह को बढ़ाती है, जो यौन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
2. दालचीनी और दूध: To increase sexual potency
– एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और थोड़ा शहद मिलाकर पिएं।
– यह मिश्रण थकान कम करता है और शरीर में गर्मी पैदा करता है, जो यौन ऊर्जा को बढ़ा सकता है।
3. दालचीनी और अश्वगंधा :To increase sexual potency
– दालचीनी (आधा चम्मच) और अश्वगंधा पाउडर (1 चम्मच) को गर्म दूध या पानी के साथ लें।
– अश्वगंधा तनाव कम करता है और टेस्टोस्टेरोन स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
4. दालचीनी और अदरक :
To increase sexual potency
– दालचीनी और अदरक का काढ़ा बनाकर (दोनों को बराबर मात्रा में उबालकर) पीने से रक्त संचार बेहतर होता है।
– इसमें थोड़ा शहद मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
5. दालचीनी और केसर :
– गर्म दूध में 2-3 केसर के रेशे और आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पिएं।
– केसर मूड को बेहतर करता है और यौन इच्छा को बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
सावधानियां :
– दालचीनी की अधिक मात्रा (1-2 चम्मच से ज्यादा रोजाना) नुकसानदायक हो सकती है, जैसे लीवर की समस्या या ब्लड शुगर का कम होना।
– अगर आपको कोई पुरानी बीमारी, एलर्जी, या दवा चल रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
– यौन शक्ति बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, व्यायाम, और तनाव प्रबंधन भी जरूरी हैं।
नोट: ये उपाय लोकप्रिय मान्यताओं और आयुर्वेदिक सुझावों पर आधारित हैं। वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं, इसलिए इन्हें चमत्कारिक उपाय न मानें। blackout news इसकी पुष्टि नहीं करता बेहतर परिणाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और विशेषज्ञ की सलाह लें।
Shani Dosha यदि आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित हैं, तो कुछ खास उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए कौन से उपया किए जा सकते हैं।
Shani Dosha
Astro Tips For Sadhe sati: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय का प्रतीक और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यह ग्रह मानव जीवन में कर्म के सिद्धांत को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। नवग्रहों में शनि की गति सबसे धीमी होती है, यही कारण है कि यह एक राशि में लगभग साढ़े सात वर्ष तक स्थित रहता है। इसी दीर्घकालीन प्रभाव के कारण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी दशाएं जन्म लेती हैं,
जो जातकों के जीवन में कई प्रकार की चुनौतियां लेकर आती हैं। यदि आप भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित हैं, तो कुछ खास उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए कौन से उपया किए जा सकते हैं।
शनि दोष निवारण के प्रभावशाली उपाय Shani Dosha
Shani Dosha
काली चींटियों को अन्न दान- हर शनिवार को काले तिल, गेहूं का आटा और शक्कर मिलाकर उसका मिश्रण तैयार करें और इसे काली चींटियों को खिलाएं।
लोहा धारण करें- काले घोड़े की नाल या पुरानी नाव की कील से बनवाया गया लोहे का छल्ला शनिवार को सूर्यास्त के समय मध्यमा उंगली में धारण करें।
शनि दोष निवारण के प्रभावशाली उपाय – Shani Dosha
Shani Dosha
शनि के 10 नामों का जाप करें- “शनैश्चर”, “छायातनय”, “मंद”, जैसे शनि देव के 10 पवित्र नामों का 108 बार जप करें।
दान से पाएं कृपा- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, और उड़द की दाल का दान करें।
हनुमान भक्ति से राहत- हनुमान जी की पूजा करें, हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़ व भुना चना खिलाएं।
नीले फूलों और शनि मंत्र का प्रयोग करें- शनि देव की पूजा करते समय नीले रंग के पुष्प चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें।
तेल में चेहरा देखकर दान करें- शनिवार को सुबह स्नान के बाद एक कटोरी तेल में अपना चेहरा देखकर वह तेल किसी जरूरतमंद को दान करें।
पीपल पूजन करें- सूर्योदय के बाद पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। सूर्यास्त के समय पीपल के पास दीपक जलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।
तेलयुक्त भोजन का दान- शनिवार को तले हुए भोजन जैसे पूड़ी, पकौड़ी आदि किसी जरूरतमंद को खिलाएं।
रक्त चंदन से सिद्ध लेखन करें- शनिवार की रात रक्त चंदन की स्याही से भोजपत्र पर “ॐ व्ही को” लिखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें। इससे शनि की कृपा के साथ-साथ विद्या और बुद्धि का भी विकास होता है।
Horoscope for June 13, 2025 आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई पुरानी लेनदेन चुकता होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि Horoscope for June 13, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ रंग- पीला
मिथुन राशि Horoscope for June 13, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं। यदि आपका धन कही फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। शुभ रंग- लाल
कर्क राशि Horoscope for June 13, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ सेविंग कर पाएंगे। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उससे कोई भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि Horoscope for June 13, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में आपको थोड़ा संयम रखकर कामों को करने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो भी अच्छा रहेगा। शुभ रंग- नारंगी
कन्या राशि Horoscope for June 13, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करेंगे। शुभ रंग- गुलाबी
तुला राशि Horoscope for June 13, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। बड़े सदस्यों का आपको मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक कामो में आप बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, वह अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी बिजनेस को लेकर कोई डील यदि अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। शुभ रंग- लाल
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी पास पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। शुभ रंग- नीला
धनु राशि Horoscope for June 13, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी, लेकिन आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। यदि आपने ससुराल पास के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने काम को लेकर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ रंग- बादामी
मकर राशि Horoscope for June 13, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको साथी की जरूरतों को समय से पूरा करने की आवश्यकता है। शुभ रंग- गुलाबी
कुंभ राशि Horoscope for June 13, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको किसी काम को लेकर झूठ बोलने से बचना होगा। शुभ रंग- पीला
मीन राशि Horoscope for June 13, 2025
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कामों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। आप अपने सुख-साधनों में वृद्धि करने की कोशिश में लगे रहेंगे और कोई कानूनी मामला भी सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा। शुभ रंग- आसमानी
कोरबा। BJP leader’s problems increased भाजपा नेत्री ज्योति महंत एवं उसके अन्य साथियों द्वारा थाना परिसर बाकीमोंगरा में थाना प्रभारी के संरक्षण में बलवान सिंह कंवर के साथ अत्याचार करने के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत कर ज्ञापन सौंपा गया।
BJP leader’s problems increased
BJP leader’s problems increased
मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 07/06/2025 को लगभग समय शाम 4:30 बजे बलवान सिंह कंवर हरदीबजार से बैल खरीद कर गजरा ग्रामीण सड़क से घर वापस आ रहा था। जब वह गजरा रावणभांठा के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक मेहदी कलर की कार में ज्योति महंत एवं उसके साथी आए। कार से वह लडकी उतरी तब बलवान सिंह अपने मोबाइल में अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था। ज्योति महंत बोलने लगी सडक जाम करके रखे हो तुम्हारे बाप का रास्ता है कहते हुए भद्दी भद्दी गाली गलौच और मारपीट किया गया।
BJP leader’s problems increased
BJP leader’s problems increased
बलवान सिंह कंवर द्वारा रास्ता जाम नहीं किया हूं कहकर माफी भी मांगा लेकिन ज्योति महंत एवं उसके साथियों ने एक भी बात नहीं सुना। तब तक कुछ अन्य साथी भी आ गए उसके बाद जबरन बंधक बनाकर घसीटते हुए मोटर साइकल में बैठा कर बांकीमोगरा थाना लाया गया थाना लाते समय बलवान सिंह कंवर से नाम,गांव, जाति पूछा गया। जब बांकी मोगरा थाना पंहुचे तो थाना परिसर में भी बलवान सिंह कवर को जाति सूचक गाली गलौच करते हुए लात घूंसों से मारपीट किया गया। वहां भी बलवान सिंह चिल्ला-चिल्ला कर माफी हेतु गुहार लगाता रहा।
यह घटना पुलिस वालों के सामने हुई। थाना परिसर में मारपीट घटना का वीडियो सोशल मिडिया में प्रसारित हो रहा है। घटना के समय थाने में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मी थाना में उपस्थित थे, उनके संरक्षण में यह घटना हुआ साथ ही ज्योति महंत एवं उसके सहयोगियों द्वारा छेडछाड का झूठा अरोप में फंसा कर थाना में सड़ाने की धमकी देते हुए 20,000 (बीस हजार रू) की मांग करने लगे।
मारपीट और झूठे केस से बचने के लिए बलवान सिह कंवर द्वारा अपने रिश्तेदार से पैसे मांगकर 4500 सौ (चार हजार पांच सौ) ज्योति महंत एवं सहयोगियों को दिया तब बलवान सिंह कंवर को छोड़ा गया। मांगें:-
1* इस घटना की अन्वेषण की जाए और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम 1989 की सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
2* पीड़ित बलवान सिंह कंवर को न्याय दिलाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
3* पुलिस वालों की भूमिका की जांच की जाए क्योंकि यह अत्याचार थाना परिसर में हुआ है। थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों के संरक्षण में हुआ है। दोषी पुलिस वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम 1989 की धाराओं में कार्रवाई भी की जाए।
4* ज्योति महंत द्वारा अपने किये बर्बर अत्याचार को छुपाने पीड़ित बलवान सिंह कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है जैसे कि पूर्व में उसने कहा था। निष्पक्ष जांच कर मामला को खारिज किया जाए।
5* आप हम आदिवासी समुदाय को बताएं की आप हमारी सुरक्षा करने में हमारी सहयोग करेंगे।
6* यदि आप हमारी सुरक्षा नहीं करेंगे तो हम अपने सुरक्षा में कोई कदम उठाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
अतः आपसे निवेदन है शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच और उचित कार्यवाही करने की कृपा करें, नहीं होने पर सर्वआदिवासी समाज एवं कंवर समाज कोरबा सड़क और शहर के चौक-चौराहों में उग्र अंदोलन करने एवं कलेक्टर/पुलिस अधिक्षक कार्यलय घेराव करने मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी आप शासन-प्रशासन की होगी।
कोरबा :Korba accident जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां बरमपुर मुख्य मार्ग पर एक कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। यह घटना 12 जून गुरुवार सुबह की है, जब स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कार में सवार लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।
कार के नंबर से पहचान की जा रही है वाहन मालिक Korba accident
Korba accident
चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल लिया है, और कार के कांच भी टूट गए हैं। वाहन मालिक के सामने आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।
स्थानीय लोगों की मांग Korba accident
Korba accident
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सड़क किनारे रेलिंग और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते पर सांकेतिक बोर्ड और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। कुसमुंडा सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है ।
कोरबा JCI Korba Legends Meeting जेसीआई कोरबा लीजेंड के सीजीबी की बैठक होटल औरा गोल्ड में आयोजित की गयी जेसीआई कोरबा लीजेंड के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल की अध्यक्षता हुई इस बैठक में कई निर्णय लिए गए ।
JCI Korba Legends Meeting
JCI Korba Legends Meeting
बैठक में निर्णय लिया गया कि इंटरनेशनल सदस्यता फीस देकर सदस्यता ग्रहण करना है।
इसके बाद अगस्त या सितंबर में एक इंटरनेशनल ट्रिप के लिए वियतनाम जाएंगे ।जिसमें पीडी के रूप में डॉक्टर शोभराज चांदनी एवं कोपीडी प्रदीप गांधी को बनाया गया।
इसके साथ ही जेसीआई के सदस्यों के परिवार के बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा ।
इसके लिए पी डी अनिल अग्रवाल को बनाया गया।
जेसीआई चौक के लिए नगर निगम से मांग किया जाएगा । इसके लिए सभी जेसीआई के सभी पूर्व अध्यक्षों को पी डी बनाया गया।
जेसी भवन के विस्तार के लिए सभी जेसीआई के पूर्व अध्यक्षों को पी डी बनाया गया।
JCI Korba Legends Meeting
JCI Korba Legends Meeting
इसके साथ ही जेसीआई लीजेंड के परिवार मनोरंजन हेतु हाउसफुल फिल्म देखने हेतु थिएटर में एक साथ जाएंगे । इसके लिए पीडी सुरेश चावलानी एवं कोपीडी संदीप शर्मा को बनाया गया। इसके साथ ही हेल्थ अवेयरनेस के लिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे पर एनकेएस हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा ।
इस बैठक में अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल, सचिन राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशि सिंघल
नई दिल्ली। Big decision of railways भारतीय रेलवे एक नई क्रांतिकारी पहल की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। अब ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट सफर से 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जो अभी तक 4 घंटे पहले बनाया जाता था। यह नई प्रणाली अभी ट्रायल के तौर पर अवध असम एक्सप्रेस में लागू की गई है। अगर यात्रियों का फीडबैक सकारात्मक रहा तो यह व्यवस्था पूरे देश की ट्रेनों में लागू की जा सकती है।
फीडबैक के आधार पर होगा फैसला, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत Big decision of railways
Big decision of railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि यह नई प्रक्रिया बीकानेर डिविजन से शुरू की गई है और यात्रियों से फोन के जरिए फीडबैक लिया जा रहा है। अधिकतर यात्री इस प्रयोग से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि यदि टिकट कंफर्म न हो तो 24 घंटे पहले जानकारी मिलने से दूसरा विकल्प चुनना आसान हो जाएगा।
चार घंटे पहले चार्ट से होती थी परेशानी, अब मिलेगा अतिरिक्त समय Big decision of railways
वर्तमान प्रणाली में जब चार्ट यात्रा से 4 घंटे पहले बनता है, तो यात्रियों को सीट कंफर्म न होने की जानकारी ऐन मौके पर मिलती है। कई यात्री दूसरे शहरों से निकल चुके होते हैं, और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। अब इस बदलाव से यात्रियों की योजना बेहतर बन सकेगी।
200 से 300 वेटिंग के बीच ट्रायल ट्रेन में उत्साहजनक परिणाम Big decision of railways
Big decision of railways
अवध असम एक्सप्रेस में जहां वेटिंग की संख्या 200 से 300 तक पहुंच रही थी, वहां 24 घंटे पहले चार्ट बनाने से यात्री पहले ही जान पा रहे हैं कि उन्हें सीट मिलेगी या नहीं। इससे अनावश्यक यात्रा और असमंजस से राहत मिल रही है।
रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला, देशभर में लागू हो सकता है नियम
फिलहाल इस सिस्टम को लेकर रेलवे लगातार यात्रियों की राय ले रहा है। इस फीडबैक के आधार पर एक रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी, और उसी के आधार पर तय होगा कि यह व्यवस्था अन्य ट्रेनों में भी लागू की जाएगी या नहीं।
रायपुर : CG IPS Transfer 8 IPS राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के 8 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है.
देखें लिस्ट : CG IPS Transfer 8 IPS
CG IPS Transfer 8 IPS
उदित्य पुष्कर: नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) दंतेवाड़ा.
आकाश कुमार शुक्ला: नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) एसटीएफ बठेना, दुर्ग.
रोहित कुमार शाह: नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) सुकमा.
रविन्द्र कुमार मीणा: नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) बीजापुर.
अमन कुमार रमन कुमार झा: नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) बीजापुर.
आकाश श्रीश्रीमाल: नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) भानुप्रतापपुर, कांकेर.
अजय कुमार: नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन्स, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) नारायणपुर.
अक्षय प्रमोद साबद्रा: नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) नारायणपुर
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) CG High Court’s decision on love marriage छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लावे मैरिज के मामले में हैबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मध्यस्थता केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि युवक और युवती की शादी वैध नहीं है, क्योंकि यह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं हुई। इसके साथ ही याचिका को निराकृत करते हुए युवती को रायपुर के सखी सेंटर में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दोनों बालिग, लेकिन शादी अवैध: हाईकोर्ट CG High Court’s decision on love marriage
CG High Court’s decision on love marriage
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं, इस कारण वे स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनकी शादी वैध नहीं मानी जा सकती
मध्यस्थता केंद्र में भी नहीं बनी बात CG High Court’s decision on love marriage
हाईकोर्ट के निर्देश पर युवती और परिजनों के बीच मंगलवार को मध्यस्थता केंद्र में बातचीत कराई गई। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। मध्यस्थता समिति ने स्पष्ट किया कि कोलकाता में हुआ निकाह वैध नहीं है, क्योंकि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं किया गया।
21 अप्रैल से लापता थी युवती CG High Court’s decision on love marriage
CG High Court’s decision on love marriage
कोरबा के कटघोरा क्षेत्र की कॉलेज छात्रा 21 अप्रैल को घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि छात्रा कोलकाता में युवक तौशीफ मेनन के साथ है, जहां दोनों ने मस्जिद में निकाह किया था।
याचिकाकर्ता से कोर्ट ने क्यों मांगी थी 1 लाख की राशि?
युवक तौशीफ मेनन ने खुद को युवती का पति बताते हुए हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका की गंभीरता और संभावित दुरुपयोग को देखते हुए याचिकाकर्ता से 1 लाख रुपये जमा करने के निर्देश दिए थे। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि शासन की मशीनरी और कोर्ट का समय अनावश्यक रूप से बर्बाद न हो।
युवती को सखी सेंटर भेजने का आदेश
कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए युवती को सखी सेंटर में रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, जिन शिक्षण संस्थानों और प्रशासनिक संसाधनों को इस केस में लगाया गया, उसके दुरुपयोग की आशंका को भी आधार बनाया गया।