Home Blog Page 49

Congress councillors’ protest against SECL एसईसीएल हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही पूर्वक रवैये को लेकर बाँकी मोंगरा विपक्षी पार्षदों ने खोला मोर्चा

Congress councillors' protest against SECL
Congress councillors' protest against SECL

कोरबा – बांकीमोंगरा (विमल सिंह) Congress councillors’ protest against SECL बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में एसईसीएल हॉस्पिटल प्रबंधन के मनमानी,लापरवाही पूर्वक कचरा गाड़ी में शव ढोहने वाले मामले में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में नारेबाज़ी करते हुए प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाते हुए बेशर्म फ़ुल का गुलदस्ता भेट करने पहुँचे साथ ही साथ प्राइवेट मरीजो के लिये एम्बुलेंस की सुविधा देने,उचित इलाज प्रदान करने एव दवाई ख़रीदी में कमीशनखोरी बंद करने की माँग को लेकर सीएमएचओ एसईसीएल बाँकी मोंगरा को पत्र दिया एव उचित कार्यवाही की माँग की गई अन्यथा आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई…!

Congress councillors’ protest against SECL

Congress councillors' protest against SECL
Congress councillors’ protest against SECL

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – बाँकी मोंगरा क्षेत्र से एसईसीएल ने करोड़ों का राजस्व प्राप्त किया और आज जब खदाने बंद होने लगी तो अपने जिम्मेदारियों से पीछे हट रहा है ना तो प्रशिक्षित कर्मचारी है और न ही दवाई और तो और आपातकाल में कोई मरीज़ को एंबुलेंस की आवस्यकता 50 प्रकार के नाटक किए जाते है …!
इससे बड़ी विडंबना क्या होगी को एसईसीएल में कार्य करते करते पति कि मृत्यु हो गई आख़िरी समय में कचरे के गाड़ी में मृत शरीर को ले जाना पड़ा इस हरकत के लिए तो जीतनी निंदा की जाये कम है …!

Congress councillors’ protest against SECL

Congress councillors' protest against SECL
Congress councillors’ protest against SECL

आपसे हम माँग करते है की मामले को संज्ञान में लेकर तत्कालीन समय में उपस्थित कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही किया जाये एव एमरजेंसी में आमजनों को एम्बुलेंस की सुविधा दी जाये साथ हो साथ प्राइवेट इलाज कराने जाने वालों की उचित देखरेख किया जाये एव बाहर से दवाई ख़रीदी वाले कमीशनखोरी प्रथा को बंद किया जाये…!

इस अवसर पर पार्षद हेमंत शहानी,संदीप दहरिया,तालिका साहू,बंशी कुमार सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल,ज़िला उपाध्यक्ष शब्बीर ख़ान ने संयुक्तरूप से कहा की – बाँकी मोंगरा हॉस्पिटल प्रबंधन अपने मनमानी पर उतारू है आमजनों को सही तरीक़े से ध्यान नहीं दिया जाता है,आवस्यक रहने पर एम्बुलेंस नहीं दिया जाता है आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल प्रबंधन सभी का ध्यान रखते हुए कार्य करे…!

Congress councillors’ protest against SECL

Congress councillors' protest against SECL
Congress councillors’ protest against SECL

इस अवसर पर प्रमुखरूप से लालू साहू,सागर कुमार,नंदलाल कुमार,संदीप कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद करके,उपाध्यक्ष आदिल ख़ान,बबलू मारवा,नानूकर्ष,मनोजसाहू,दिगंबर दास,गौतम कुमार,टोनू महाराज,समीरकुमार,आदित्य राठौर,संदीपकुमार,डब्ल्यूसाहू,आयुषयादव,अंशकुमार,लक्ष्मीपटेल,सागरकुमार,रोहितराज,साहिलकुर्रे,सबीर अंसारी,और अनेक कांग्रेसी आमनागरिक उपस्थित थे…!

Horoscope for today 12 July 2025 इन 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता,अपने सही समय का करें सदुपयोग

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष (Aries) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
Horoscope for today 12 July 2025 आज का दिन थोड़ा धैर्य व साहस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े, इसलिए आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सा ध्यान रखकर करना होगा। किसी पुरानी बीमारी के उभरने की संभावना है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

वृषभ (Taurus) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए इनकम में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। लेकिन आपको अपने बिजनेस में आंख व कान खुले रखकर कामों को करना होगा। पारिवारिक रिश्तों को आप अहमियत दें, नहीं तो दूरी आने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन संतान से संबंधित आप कोई निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार में सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करेंगे।

कर्क (Cancer) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। आपको मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा था, तो आपकी वह समस्या भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि कानून में विवादित था, तो वह दूर होगा। किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। धन को लेकर आप योजना बनाकर आप आगे बढ़ें। आपको एक से अधिक स्रोतों से इनकम हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप अपने रिश्तो को लेकर आगे की बातचीत कर सकते हैं। किसी काम को लेकर आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या (Virgo) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिले, तो आप उसमें किसी एक्सपर्ट की राय लेकर ही आगे बढ़े। आप अपने घर व बाहर के कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकती हैं।

तुला (Libra) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। सेहत में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए आपको कुछ समय निकालना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियां में ढील नहीं देनी है।

वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसे आपको पकड़ने की आवश्यकता है और आप परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में न पड़े। यदि कानून से संबंधित कोई फैसला आपको समस्या दे रहा है, तो उसमें आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन काम को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।

धनु (Sagittarius) Horoscope for today 12 July 2025

Horoscope for today 12 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं, जो आपके लिए बाद में समस्या बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से भी रिश्ते में मजबूती लाने की कोशिश करनी होगी, इसलिए आप उनकी भावनाओं का सम्मान करें। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

मकर (Capricorn) Horoscope for today 12 July 2025
Horoscope for today 12 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निवेश को थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद छिड़ सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कामों से एक नई पहचान बनेगी।

कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 12 July 2025
Horoscope for today 12 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने व्यवहार व वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में लोगों के हित को लेकर फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

मीन (Pisces) Horoscope for today 12 July 2025
Horoscope for today 12 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे आप किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

murder of tennis player टेनिस मे 18 गोल्ड जितने वाली बेटी राधिका पिता की दुलारी थी फिर क्यों उसकी हत्या कर डाली, असली वजह आयी सामने

murder of tennis player 
murder of tennis player 

गुरुग्राम।murder of tennis player दंगल फिल्म का एक मशहूर डायलॉग तो आपने सुना ही होगा कि म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के। इस डायलॉग को हरियाणा की बेटी नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव ने साबित भी किया। राधिका यादव अभी तक 18 गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं लेकिन, उसे क्या पता था कि उसके पिता ही उसके सपनों को चकनाचूर कर देंगे। दरअसल, गुरुवार (10 जुलाई) को राधिका घर पर खाना बना रही थी, इसी दौरान उसके पिता ने पीछे से गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया गया वारदात के दौरान राधिका की मां भी घर पर ही थी। आइए आपको बताएंगे कि पिता ने इस दिल दहला देने वाली वारदात को क्यों अंजाम दिया है?

murder of tennis player 

murder of tennis player 
murder of tennis player

बेटी की हत्या करने के मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी पिता दीपक यादव को घर से ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी पिता दीपक यादव ने अपनी नेशनल टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे लोगों से बेटी की कमाई खाने के ताने मिल रहे थे। झूठी शान के लिए उसने गुरुवार दोपहर को तीन गोलियां मारकर बेटी की हत्या कर दी। वारदात के समय बेटी रसोई में खाना बना रही थी।

murder of tennis player

murder of tennis player 
murder of tennis player

बेटी की कमाई खाने के लोगों के तानों से तंग आकर पिता बेटी राधिका पर अकादमी बंद करने का दबाव बना रहा था, लेकिन राधिका इसके लिए राजी नहीं थी। 15 दिनों से इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद में दीपक ने अपने हाथ बेटी के खून से रंग लिए। बताया जा रहा है कि दीपक यादव गुस्सैल स्वभाव का है। उसे किसी भी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।

जिस समय दीपक ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय घर में राधिका के भाई, मां और नीचे के तल पर चाचा कुलदीप का परिवार था। गोली लगने के बाद राधिका को लहूलुहान हालत में मेरिंगो एशिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर बाद राधिका की मौत हो गई। मेरिंगो अस्पताल से ही थाना पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। पिता ने कहा- बेटी पर था गर्व, पर ताने चुभ रहे थे।

Case filed against drunk woman पाम मॉल के सामने शराब पीकर हंगामा करने वाली लड़की सहित उसके पुरुष मित्र के खिलाफ मामला दर्ज

Case filed against drunk woman 
Case filed against drunk woman 

कोरबा। Case filed against drunk woman शराब पीकर पॉम मॉल के कहर गंगामा और पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जबाजी व गाली गलौज करने वाली गजाला उर्फ साहिबा परविन और उसके पुरुष दोस्त अभिषेक उर्फ छोटू पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पर सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है।

Case filed against drunk woman

Case filed against drunk woman 
Case filed against drunk woman

गजाला और अभिषेक मुड़ापार क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों की परेशानी बढ़ गई है। यह केस सीएसईबी चौकी में तैनात हवालदार धनंजय सिंह नेटी ने दर्ज कराया है। इसमें नेटी ने बताया है कि पांच जुलाई की रात लगभग 12.30 बजे पॉम मॉल के बाहर मारपीट की सूचना उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के वायरलेस सेट पर मिली थी। इसमें बताया गया था कि टीपी नगर में स्थित पॉम मॉल के पास युवक आपस में मारपीट लडाई झगड़ा कर रहे हैं।

Case filed against drunk woman 

Case filed against drunk woman 
Case filed against drunk woman

इसकी सूचना पर नेटी घटनास्थल रवाना हुए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि मौके पर सिटी कोतवाली कोरबा के सहायक उप निरीक्षक टंकेश्वर यादव भी पहुंचे थे। मॉल के बाहर रोड में काफी संख्या में युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस स्टाफ ने मिलकर लड़कों को काफी समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। इसमें एक लड़का लड़की स्कूटी सीजी 12 बीए से सॉल पहुंचे थे।

 

शराब पुलिस पाटी के साथ अश्ली गलौच कर रहे थे। पुलिसक है कि दोनों ने उपद्रव कर कार्य में बाधा डाला। इसमें सिंह उर्फ छोटू पिता विनय करीब 30 साल एवं गजाला उर्फ साहिबा पिता फरीद करीब 25 साल शामिल है।

Medicinal properties of black pepper काली मिर्च के औषधीय गुण जान कर आप हो जायेंगे हैरान,कैंसर सहित इन 9 बिमारियों का इलाज छुपा है इसमें

Medicinal properties of black pepper 
kali mirch black pepper 

Medicinal properties of black pepper  काली मिर्च (Piper nigrum) एक सामान्य मसाला होने के साथ-साथ आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण औषधीय गुणों वाली जड़ी-बूटी भी है। इसके औषधीय गुण और विभिन्न बीमारियों में उपयोग निम्नलिखित हैं:

काली मिर्च के औषधीय गुण Medicinal properties of black pepper 

Medicinal properties of black pepper 
kali mirch black pepper

1. **एंटीऑक्सीडेंट गुण**: काली मिर्च में पिपेरिन और अन्य यौगिक होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

2. **एंटी-इंफ्लेमेटरी**: यह सूजन को कम करने में मदद करती है।

3. **एंटी-माइक्रोबियल**: बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के खिलाफ प्रभावी है।

4. **पाचन को बढ़ावा देने वाला**: काली मिर्च पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

5. **थर्मोजनिक प्रभाव**: यह शरीर में गर्मी पैदा करती है, जिससे चयापचय बढ़ता है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।

6. **रक्त परिसंचरण को बढ़ावा**: यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है और ठंडक से राहत देती है।

7. **इम्यून बूस्टर**: इसमें विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।

8. **एंटी-डिप्रेसेंट**: पिपेरिन मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे तनाव और अवसाद में कमी आती है।

काली मिर्च से होने वाली बीमारियों का इलाज Medicinal properties of black pepper 

Medicinal properties of black pepper 
kali mirch black pepper

1. **पाचन संबंधी समस्याएँ : 

– काली मिर्च पाचन रसों के स्राव को बढ़ाती है, जिससे अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलना जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
– उपयोग: भोजन में काली मिर्च पाउडर डालें या काली मिर्च को शहद के साथ मिलाकर सेवन करें।

2. सर्दी-जुकाम और खांसी

:
– इसके गर्म तासीर और एंटी-माइक्रोबियल गुण सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत देते हैं।
– उपयोग: काली मिर्च को शहद या अदरक के रस के साथ मिलाकर लें। काली मिर्च का काढ़ा भी पी सकते हैं।

3. वजन नियंत्रण :

– काली मिर्च चयापचय को बढ़ाकर वसा को जलाने में मदद करती है।
– उपयोग: नींबू पानी में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीएँ।

4. जोड़ों का दर्द और गठिया :

– इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करते हैं।
– उपयोग: काली मिर्च को तिल के तेल में मिलाकर मालिश करें या भोजन में शामिल करें।

5. श्वसन संबंधी समस्याएँ : 

– अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में काली मिर्च कफ को बाहर निकालने में मदद करती है।
– उपयोग: काली मिर्च, तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाकर पीएँ।

6. मुंह की समस्याएँ :

– दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में काली मिर्च का उपयोग लाभकारी है।
– उपयोग: काली मिर्च पाउडर को नमक के साथ मिलाकर मसूड़ों पर मलें।

7. त्वचा रोग :

– काली मिर्च के एंटी-माइक्रोबियल गुण मुंहासे और त्वचा संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं।
– उपयोग: हल्दी और काली मिर्च का पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाएँ।

8. कैंसर की रोकथाम :

– कुछ अध्ययनों के अनुसार, पिपेरिन कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।
– उपयोग: नियमित रूप से भोजन में काली मिर्च का उपयोग करें।

9. रक्तचाप और हृदय स्वास्थ्य :

– काली मिर्च रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाती है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है।
– उपयोग: भोजन में काली मिर्च शामिल करें।

उपयोग के तरीके Medicinal properties of black pepper 

Medicinal properties of black pepper 
kali mirch black pepper

– **काढ़ा**: काली मिर्च को पानी में उबालकर, शहद या तुलसी के साथ पी सकते हैं।
– **पाउडर**: भोजन में छिड़कें या सूप, दाल में मिलाएँ।
**पेस्ट**: त्वचा या दांतों के लिए पेस्ट बनाकर उपयोग करें।
– **शहद के साथ**: सर्दी-जुकाम के लिए काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाकर लें।

सावधानियाँ Medicinal properties of black pepper 

Medicinal properties of black pepper 
kali mirch black pepper

– **अधिक मात्रा से बचें**: ज्यादा काली मिर्च से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
– **एलर्जी**: कुछ लोगों को काली मिर्च से एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले कम मात्रा में उपयोग करें।
– **गर्भावस्था और स्तनपान**: अधिक मात्रा में उपयोग से बचें, चिकित्सक से सलाह लें।
– **पेट के रोग**: अल्सर या गैस्ट्राइटिस के मरीजों को सावधानी से उपयोग करना चाहिए।

काली मिर्च को संतुलित मात्रा में और चिकित्सक की सलाह से उपयोग करने पर यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो इसका उपयोग करने से पहले आयुर्वेदिक या चिकित्सक से परामर्श करें।

Horoscope for today 11 July 2025 इन 3 राशि वालों के करियर और कारोबार में सफलता का प्रबल योग है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष (Aries) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
Horoscope for today 11 July 2025 आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

वृषभ (Taurus)Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको पिताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं।

 

मिथुन (Gemini) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाइयों से कहासुनी होने की संभावना है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा।

कर्क (Cancer) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। व्यवसाय में कोई तकनीकी समस्या के कारण कुछ कठिनाइयां आएंगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने जूनियर से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।

 

सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको अपने सरकारी कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।

कन्या (Virgo) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में भी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होंगे, जो आपको परेशानी देंगे। दोस्तों व सगे संबंधियों से निकटता आएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी संतान के मन में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप कहीं बाहर जा सकते हैं।

तुला (Libra) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए आय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सहयोग बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?

धनु (Sagittarius) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। प्रेम जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, जिससे आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मकर (Capricorn) Horoscope for today 11 July 2025

Horoscope for today 11 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपके बिजनेस की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 11 July 2025
Horoscope for today 11 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छी सफलता मिलने से काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमने भी लेकर जा सकते हैं। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मीन (Pisces) Horoscope for today 11 July 2025
Horoscope for today 11 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेंगी, लेकिन आपको कुछ नई इनकम भी बढ़ेगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा करेंगे। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।

BALCO’S SUPER HEROES बालको के सुपरहीरो मैदान से मशीन तक हर मोर्चे पर विजयी

BALCO'S SUPER HEROES
BALCO'S SUPER HEROES

कोरबा/बालको :BALCO’S SUPER HEROES भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सिर्फ़ एक औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि उन सपनों की भूमि है जहां मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से असंभव को संभव बनाया जाता है। यहां के कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ खेलों में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बालको का नाम रोशन कर रहे हैं। चाहे वह मार्शल आर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवीन नायक हों, क्रिकेट मैदान में धमाका करने वाली ट्रांसजेंडर गीतू यादव, ऑलराउंडर नरेश कश्यप हों या फिर अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे मुकेश कुमार गुप्ता, इन सभी की कहानियां दर्शाती हैं कि बालको का हर कर्मचारी सिर्फ़ एक प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि जुनून, अनुशासन और प्रेरणा का प्रतीक है।

नवीन नायक की स्वर्णिम छलांग, बने स्टेट चैंपियन BALCO’S SUPER HEROES

BALCO'S SUPER HEROES
NaveenNayak BALCO

बिजनेस एनालिस्ट नवीन नायक ने बालको में अपनी पेशेवर भूमिका के साथ-साथ खेल जगत में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी गोल्ड मेडल जीत इस बात का प्रमाण है कि आत्म-नियंत्रण और निरंतर प्रयास से असंभव भी संभव हो जाता है। नवंबर 2024 में कोरबा स्थित एक एमएमए अकादमी से मार्शल आर्ट्स की शुरुआत करने वाले नवीन ने प्रतिदिन सुबह उठकर कराटे, ताइक्वांडो, जूडो, किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग का कठिन प्रशिक्षण लिया।

मार्च 2025 से मजबूती के साथ ताइक्वांडो पर केंद्रित अभ्यास शुरू किया। मई और जून के महीनों में जब अधिकांश लोग छुट्टियों का आनंद ले रहे थे, तब नवीन ने दिन-रात अभ्यास किया। इस मेहनत का फल उन्हें जुलाई 2025 में मिला, जब उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी कड़ी मेहनत को सार्थक किया। यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि उनकी इच्छाशक्ति और अनुशासन का प्रतीक है।

बालको ‘ऑलराउंडर’ नरेश कश्यप ने दिखाया BALCO’S SUPER HEROES

BALCO'S SUPER HEROES
NareshKashyap BALCO

ऑफिस की जिम्मेदारियों और खेल की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाकर, बालको कर्मचारी नरेश ने यह दिखा दिया कि एक सच्चा खिलाड़ी केवल मैदान में ही नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में चमकता है। नरेश कश्यप की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह मानते हैं कि प्रोफेशनल सफलता और स्पोर्ट्स पैशन एक साथ नहीं चल सकते।

छत्तीसगढ़ लीजेंड्स प्रीमियर लीग (सीएलपीएल) में क्रिकेट के मैदान पर अपना जादू बिखेरा। 260 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन स्कोरर बने। आतिशी पारी के लिए मास्टर ब्लास्टर का खिताब मिला। सीजीवीसीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस टी20 टूर्नामेंट में आईपीएल की तर्ज पर प्लेयर ऑक्शन के साथ हुआ, नरेश ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से सभी को चौंकाया। नरेश की यह प्रदर्शन सिर्फ़ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि उनके जुनून और मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने यह दिखाया कि जुनून के साथ खेला गया हर खेल, एक मिसाल बन जाता है। उन्होंने बालको की तरफ़ से खेलते हुए अपनी कप्तानी में कई बार केएल मेहता तथा अन्य कप में जीत दिलायी है।

वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे मुकेश BALCO’S SUPER HEROES

BALCO'S SUPER HEROES
Mukesh- BALCO

शिवरीनारायण के छोटे से कस्बे से निकलकर, बालको कर्मचारी मुकेश कुमार गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफ़र तय किया है। अब भारत के उस बॉडीबिल्डिंग टीम का हिस्सा हैं, जो नवंबर में इंडोनेशिया में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रही है। रोजाना 8 घंटे की शिफ्ट और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को ज़िंदा रखा।

दो साल के ब्रेक के बाद उन्होंने लौह-इच्छाशक्ति के साथ वापसी की। 3 जून 2025 को पुणे के सिल्वर पैलेस में हुए ट्रायल्स में उन्होंने भारतीय टीम के लिए चयनित हुए जो नवंबर में इंडोनेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। अपने चयन को सही साबित करते हुए 15 जून को भूटान के थिम्पू में आयोजित साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीता। 80 किग्रा वर्ग में यह पदक जीतने वाले मुकेश ने कहा कि उनके पास अब चार महीने हैं और वे देश के लिए एक सशक्त चुनौती के रूप में उभरने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

सोनाली सेनापति ने अपने बल्लेबाजी का दिखाया दम BALCO’S SUPER HEROES
BALCO'S SUPER HEROES
SonaliSenapati BALCO

बालको लेडीज़ क्लब की सदस्य सोनाली सेनापति ने क्रिकेट मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उर्जा कप विमेंस प्रीमियर लीग में उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली और बेस्ट बैट्सवुमन का खिताब जीता। उनकी बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास, ताकत और तकनीक का शानदार मिश्रण देखने को मिला, जो महिला क्रिकेट के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। उनका जज़्बा इस बात का प्रतीक है कि अगर हौसला हो, तो कोई भी सीमा बड़ी नहीं होती।

गीतू ने पीपल्स यूनिटी कप में लिया भाग: भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट लीग BALCO’S SUPER HEROES
BALCO'S SUPER HEROES
GeetuYadav BALCO

बालको में कार्यरत गीतू यादव और सुदिप्ता ने देश की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट लीग पीपल्स यूनिटी कप में भाग लेकर इतिहास रच दिया। ओशेनिक द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह कप समावेशिता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण क़दम साबित हुआ। इसमें देशभर से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा, साहस और खेल भावना का परिचय दिया। गीतू इससे पहले बालको प्रीमियर लीग में भी बेहतरीन खेल दिखा चुकी हैं। पीपल्स यूनिटी कप सिर्फ़ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और समावेशिता का प्रतीक बन गया है।

 

Shyam’s group’s religious journey”श्याम की टोली”ने 101 श्रद्धांलुओं को राधा – रानी बाबा श्याम के कराये दर्शन, 3 राज्यों से शामिल हुए श्रद्धालु

Shyam's group's religious journey
Shyam's group's religious journey

कोरबा बाकीमोगरा (विमल सिंह )Shyam’s group’s religious journey श्याम की टोली ने ज्यादा से ज्यादा श्याम प्रेमियों को श्याम बाबा के दरबार तक ले जाया जा सके इसका प्रयास किया जा रहा हैं। इसी कार्यक्रम में 101 श्रद्धालुओं का जग था श्याम बाबा के दर्शन कर 7 जुलाई को वापस कोरबा पहुंचा, श्रद्धांलुओं मे भारी उत्साह देखा गया.

श्याम की टोली द्वारा आयोजित की जाने वाली विशाल धार्मिक यात्रा मुख्य रूप से रेल मार्ग से कराई जाती हैं,इसी तारतम्य में टोली द्वारा चतुर्थ विशाल धार्मिक यात्रा 1 जुलाई 25 से 8 जुलाई 2025 तक कि आयोजित की गई थी,प्रेमियों के आने जाने रहने खाने की पूरी व्यवस्था समिति द्वारा की गई थी. इस यात्रा को कामयाब बनाने के लिए श्याम की टोली के रितेश अग्रवाल ,अमन गोयल ने लगभग 02 माह के अथक प्रयास से यह विशाल यात्रा सम्भव हुआ।

Shyam’s group’s religious journey

Shyam's group's religious journey
Shyam’s group’s religious journey

यात्रा में मध्यप्रदेश,ओडिशा,झारखंड सहित छग के कोरबा,रायपुर,बिलासपुर,जांजगीर-चम्पा,रायगढ़,शक्ति,दुर्ग,सूरजपुर सहित अन्य जगहों से कुल 101 प्रेमियों ने भाग लिया साथ ही आपको बता दे की 101 श्याम प्रेमियों में से 45 श्याम प्रेमी ऐसे थे जिनकी बाबा के दरबार में पहली बार हाजरी लगी।

 

यात्रा प्रारंभ 1 जुलाई की दोपहर 2 बजे बाजे गाजे के साथ उसलापूर स्टेशन से हमसफ़र ट्रेन से हुई, प्रेमियों द्वारा ट्रेन में बाबा का भव्य दरबार सजा कर रात्रि में बाबा को रिझाने के लिये कीर्तन का आनंद लिया गया!

Shyam’s group’s religious journey

Shyam's group's religious journey
Shyam’s group’s religious journey

श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत 8 दिवसीय यात्रा का शुभारंभ भक्तों ने वृंदावन की रसमयी गलियों से किया। पहले तीन दिन भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमियों — वृंदावन, बरसाना, गोकुल, एवं मथुरा में दर्शन कर भक्ति रस में सराबोर अनुभव किया।

इसके उपरांत यात्रा मेहंदीपुर बालाजी के पावन दर्शन हेतु अग्रसर हुई, जहाँ बालाजी महाराज के चरणों में विशेष हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन हुआ।

अंत में सभी श्रद्धालु खाटू श्याम धाम पहुँचे, जहाँ बाबा श्याम के दरबार में भजन, संकीर्तन और रात्रिकालीन जागरण का दिव्य आयोजन हुआ। भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में अपने मन की मुरादें रखीं और नयनाभिराम दर्शन का सौभाग्य पाया।

Shyam’s group’s religious journey

Shyam's group's religious journey
Shyam’s group’s religious journey

रिंग्स पहुँच 101 श्याम प्रेमियों ने बाबा का निशान उठा रिंग्स से खाटू 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर श्याम बाबा को निशान अर्पण किया,,पदयात्रा के दौरान बरसात ना रूकने के कारण रास्ते में कठिनाइयाँ भी आई,लेकिन बाबा के प्रति प्रेमियों का विश्वास और प्रेम से सभी श्याम प्रेमी आगे बढ़ते चलें गये और बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई ।

समिति द्वारा पदयात्रा के लिये गाजे बाजे की भी प्रबंधन की गई थी जिसमें की सभी श्याम प्रेमी झूमते गाते 18 किलोमीटर की दूरी महज 05घंटे में ही पूरा कर लिया।

 

प्रत्येक श्याम प्रेमियों ने बाबा के दर्शन किए और अपने एवं अपने परिवार के लिए मनोकामनाए माँगी, ग्यारस में सभी श्याम प्रेमी ने बाबा को कीर्तन करके रिझाया!

भक्तिमय यात्रा यहीं नहीं रुकी — इसके बाद सभी श्रद्धालु पुष्कर में ब्रह्मा जी के दुर्लभ मंदिर और अजमेर पहुँचे, जहाँ एकता और प्रेम का संदेश और भी प्रबल हुआ।

अंततः यह पावन यात्रा बिलासपुर पहुँचकर स्नेह, भक्ति और सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

यह यात्रा न केवल तीर्थ दर्शन का माध्यम रही, बल्कि आत्मिक शांति, समर्पण और भक्तिभाव का अमूल्य अनुभव भी बनी।

07 जुलाई को प्रेमियों की वापसी हुई। इस यात्रा में समिति के लिये सौभाग्य की बात ये रही की 45 प्रेमियों को पहली बार बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिला। सभी श्याम प्रेमियों को यात्रा अत्यंत आनंदमय लगा, अनेक श्याम प्रेमियों ने अगले यात्रा के लिए अभी से ही अपना नाम समिति की दे दिया एवं समिति की भरपूर तारीफ़ की गई।

CG 22 excise officers suspended 22 आबकारी अधिकारी निलंबित शराब घोटाले में आरोपित थे सभी अधिकारी

CG 22 excise officers suspended
CG 22 excise officers suspended

रायपुर ( ब्लैकआउट न्यूज़)CG 22 excise officers suspended  छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2174 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में राज्य सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। आबकारी विभाग ने 22 वाणिज्य कर और आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई घोटाले में कथित संलिप्तता और लापरवाही के चलते की गई है। इससे पहले सोमवार, 7 जुलाई को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने मामले में 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष कोर्ट में लगभग 2300 पन्नों का चालान पेश किया था। कोर्ट ने इस चालान को स्वीकार कर लिया है, जिससे अब कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

क्या है शराब घोटाला?CG 22 excise officers suspended

CG 22 excise officers suspended
CG 22 excise officers suspended

यह घोटाला वर्ष 2019 से 2023 के बीच कथित रूप से हुआ, जिसमें राज्य में शराब की खरीद, बिक्री और वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से कथित रूप से फर्जी बिक्री और कमीशनखोरी के जरिए अरबों रुपये का गबन किया गया।

अब तक की बड़ी बातें CG 22 excise officers suspended

22 अधिकारी निलंबित
29 अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
2300 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट
मामला विशेष कोर्ट में विचाराधीन
आगे क्या?
विशेष अदालत में सुनवाई के बाद तय होगा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं।
CG 22 excise officers suspended
CG 22 excise officers suspended

वहीं सरकार द्वारा की गई यह निलंबन की कार्रवाई संकेत देती है कि मामले को लेकर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Homemade recipe of asafoetida हींग का इस्तेमाल करें इन 10 बिमारियों के लिए और झट्ट से पाएं राहत

Homemade recipe of asafoetida
hing

Homemade recipe of asafoetida हींग (Asafoetida) एक प्राकृतिक मसाला और औषधि है, जो भारतीय रसोई में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है। इसका उपयोग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में भी प्रभावी है। नीचे हींग के उपयोग और उन बीमारियों की सूची दी गई है, जिनके लिए यह लाभकारी है:

हींग के उपयोग Homemade recipe of asafoetida

Homemade recipe of asafoetida
Homemade recipe of asafoetida

1. **खाना पकाने में**:

– हींग का उपयोग तड़के में, सब्जियों, दाल, सांभर, कढ़ी और अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
– यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, इसलिए इसे उन व्यंजनों में डाला जाता है जो भारी या गैस बनाने वाले होते हैं, जैसे दालें और फलियां।
– यह तेल या घी में तड़का लगाने के लिए थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल की जाती है।

2. **औषधीय उपयोग**:

– आयुर्वेद में हींग का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
– इसे पानी में घोलकर, चूर्ण के रूप में, या अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर लिया जा सकता है।
– यह कई घरेलू नुस्खों में शामिल होती है।

3. **धार्मिक और सांस्कृतिक उपयोग**:

– कुछ समुदायों में हींग का उपयोग पूजा-पाठ और हवन में किया जाता है, क्योंकि इसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है।
– इसे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

हींग के फायदे और बीमारियों में उपयोग Homemade recipe of asafoetida

Homemade recipe of asafoetida
hing

1. **पाचन समस्याओं के लिए**:

– **पेट फूलना (Bloating) और गैस**: हींग पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है और गैस, अपच, और पेट फूलने की समस्या को कम करती है। एक चुटकी हींग को गर्म पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है।
– **कब्ज**: हींग पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है।
– **अपच (Indigestion)**: हींग के साथ अजवाइन और काला नमक मिलाकर लेने से अपच की समस्या दूर होती है।

2. **श्वसन संबंधी समस्याएं**:

– **दमा (Asthma)**: हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो श्वसन मार्ग को साफ करने में मदद करते हैं। हींग को पानी में उबालकर भाप लेने से दमा और ब्रोंकाइटिस में राहत मिलती है।
– **खांसी और सर्दी**: हींग को शहद के साथ मिलाकर लेने से खांसी और गले की खराश में आराम मिलता है।

3. **महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए**:

– **मासिक धर्म की समस्याएं**: हींग मासिक धर्म के दर्द और अनियमितता को कम करने में मदद करती है। इसे गर्म पानी या दूध के साथ लेने से लाभ होता है।
– **प्रसव के बाद**: प्रसव के बाद पाचन और गैस की समस्या को कम करने के लिए हींग का उपयोग किया जाता है।

4. **पेट के कीड़े**:

– हींग में एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं, जो बच्चों और वयस्कों में पेट के कीड़ों को मारने में मदद करते हैं। इसे पानी या दूध में मिलाकर लिया जा सकता है।

5. **सिरदर्द और माइग्रेन**:

– हींग को पानी में घोलकर माथे पर लेप लगाने से सिरदर्द और माइग्रेन में राहत मिलती है।

6. **दांत दर्द**:

– हींग को नींबू के रस के साथ मिलाकर दांतों पर लगाने से दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में राहत मिलती है।

7. **त्वचा की समस्याएं**:

– हींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण, फोड़े, और दाद जैसी समस्याओं में लाभकारी हैं। इसे पानी में मिलाकर लेप के रूप में लगाया जा सकता है।

8. **नर्वस सिस्टम के लिए**:

– हींग में सेडेटिव गुण होते हैं, जो तनाव, चिंता, और अनिद्रा को कम करने में मदद करते हैं।
– इसे हल्की मात्रा में लेने से मिर्गी के दौरे में भी राहत मिल सकती है।

9. **हृदय स्वास्थ्य**:

– हींग में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

उपयोग की सावधानियां Homemade recipe of asafoetida

Homemade recipe of asafoetida
hing

– **मात्रा**: हींग का उपयोग बहुत कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में यह नुकसानदायक हो सकती है।
– **गर्भावस्था**: गर्भवती महिलाओं को हींग का उपयोग डॉक्टर की सलाह के ब wil के बाद ही करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भाशय को उत्तेजित कररण कर सकती है।
– **एलर्जी**: कुछ लोगों को हींग से एलर्जी हो सकती है। त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
– **बच्चों के लिए**: बच्चों को बहुत कम मात्रा में हींग देनी चाहिए, और डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

उपयोग का तरीका Homemade recipe of asafoetida
Homemade recipe of asafoetida
hing

– **खाने में**: 1/4 चम्मच हींग को तड़के में डालें।
– **घरेलू नुस्खे**: 1 चुटकी हींग को गर्म पानी, दूध, या शहद के साथ मिलाकर लें।
– **लेप के लिए**: हींग को पानी या नींबू के रस में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।

**नोट**: यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो हींग का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।