कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)CG suspended two officers कोरबा में करोड़ों के भवन की छत हाल ही में निर्मित “पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशनल हॉल” की फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CG suspended two officers
CG suspended two officers
बिलासपुर प्रक्षेत्र के अपर आयुक्त द्वारा 11 जुलाई 2025 को जारी जांच प्रतिवेदन के अनुसार, भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूर्ण किया गया था, लेकिन मात्र 14 महीनों के भीतर ही 8 जुलाई 2025 को फॉल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी खामियां और गुणवत्ता में भारी कमी रही है।
CG suspended two officers
CG suspended two officers
इस गंभीर लापरवाही से मण्डल की साख को गहरा आघात पहुंचा है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्यपालन अभियंता (सिविल) आर. के. दंदेलिया और सहायक अभियंता (सिविल) कांशी प्रकाश पैकरा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दोनों अधिकारियों का निलंबन काल में मुख्यालय गृह निर्माण मण्डल, संभाग-जगदलपुर नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। संबंधित प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में की जा रही है।
बिलासपुर। CG High Court छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां खुले कोर्ट में अधिवक्ता की विवादित टिप्पणी को अवमानना माना गया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस विभूदत्त गुरु की डिवीजन बेंच ने अधिवक्ता को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
CG High Court
CG High Court
मामला कोरबा निवासी अधिवक्ता श्यामल मलिक की याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने फैमिली कोर्ट द्वारा डीएनए टेस्ट के आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि इसी मुद्दे पर पूर्व में 8 अप्रैल 2024 को याचिका खारिज हो चुकी थी।
CG High Court
CG High Court
जब कोर्ट ने याचिका खारिज की, तो अधिवक्ता सैमसन सैमुल मसीह ने कथित रूप से कहा, “मुझे पता था कि मुझे इस बेंच से न्याय नहीं मिलेगा।” अदालत ने इस टिप्पणी को न्यायपालिका की निष्पक्षता और गरिमा पर सीधा हमला मानते हुए गंभीरता से लिया और इसे अवमाननापूर्ण बताया।
डिवीजन बेंच ने यह स्पष्ट किया कि अदालत की निष्पक्षता पर सवाल उठाना न केवल न्यायिक प्रक्रिया को अपमानित करता है, बल्कि वकीलों की आचरण संहिता का उल्लंघन भी है। अब अगली सुनवाई में वकील को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा.
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) KORBA BREAKING नगर पालिका निगम कोरबा के सभी इंजीनियर पीयूष राजपूत ने सफाई कर्मी धर्मेंद्र कलसे के साथ जाति का गाली-गलौज के मामले में सफाई कर्मियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी के बाद उसे राजपूत में आज सभी सफाई कर्मियों के सामने माफी मांग कर मामले का पटाक्षेप किया.
KORBA BREAKING
बता दे की कोरबा जिले में एक सफाईकर्मी ने कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज का शिकार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। करन कलशे (28), पिता मेवालाल कलशे, निवासी प्रगति नगर दर्री डेम के नीचे, कोरबा, ने आज कोतवाली थाना में एक आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने पीयूष राजपूत नामक व्यक्ति पर उन्हें जातिसूचक गालियाँ देने और अपमानित करने का आरोप लगाया था.
KORBA BREAKING
पीयूष राजपूत
करन कलशे ने अपने आवेदन में बताया कि वे ठेकेदार बरून गोस्वामी के अधीन सफाई का कार्य करते हैं। आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को जब वे बजरंग टाकीज़ के पास अपना दैनिक कार्य कर रहे थे, तभी पीयूष राजपूत अपनी गाड़ी से उनके पास आए। कलशे के अनुसार, राजपूत ने उनसे “यहाँ का कचरा उठाओ” कहा, जिसके बाद वे अपना कार्य करने लगे।
शिकायत में आगे कहा गया है कि पीयूष राजपूत अचानक उनसे अकड़ कर बात करने लगे। जब करन कलशे ने उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और आश्वासन दिया कि वे काम कर देंगे, तो राजपूत कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज पर उतर आए। कलशे के बयान के अनुसार, राजपूत ने उन्हें “नीच जाति के माँ की गाली देते हुवे तुम मुझसे बहस करोगे तुम्हारी औकात क्या है” जैसे अपशब्द कहे और मां-बहन की गालियाँ भी दीं। उन्होंने करन कलशे के कार्य से संबंधित भी गंदी-गंदी गालियाँ दीं।कलसे ने आवेदन देकर शख्त कार्यवाही की मांग की.
KORBA BREAKING
करण कलसे
इसके बाद भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर कुशल वर्षा ने मामले में सभी सफाई कर्मियों की बैठक बुलाकर निर्णय लिया गया कि जब तक सब इंजीनियर माफी नहीं मांगेगा तब तक सफाई कार्य बंद रखा जाएगा इस पर सभी इंजीनियर ने सफाई ठेकेदार वरुण गोस्वामी की माध्यस्ता में सभी सफाई कर्मियों के समक्ष पुराने बस स्टैंड में माफी मांगी.
KORBA BREAKING
तब जाकर सफाई कार्य शुरू हो पाया इससे एक बात पर स्पष्ट होगी नगर निगम का सब इंजीनियर होने के नाते सफाई कर्मियों को दबाने और हिन् दृष्टि से देखने वाले पीयूष राजपूत की अकड़ धरी की धरी रह गई और अंततः सफाई कर्मियों के आगे उन्हें नतमस्तक होना पड़ा.
हार्ट अटैक से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं:
1. स्वस्थ आहार लें : home remedies for heart attack
– home remedies for heart attack ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और नट्स का सेवन करें।
– तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
– ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अलसी के बीज और अखरोट खाएं।
2. नियमित व्यायाम :
– रोजाना 30-40 मिनट तक तेज ход, योग या हल्का व्यायाम करें।
– व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।
3. वजन नियंत्रित करें : home remedies for heart attack
– मोटापा हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ाता है। संतुलित आहार और व्यायाम से वजन नियंत्रण में रखें।
4. तनाव प्रबंधन : home remedies for heart attack
– ध्यान, प्राणायाम और गहरी सांस लेने की तकनीक तनाव कम करने में मदद करती हैं।
– पर्याप्त नींद लें और सकारात्मक सोच अपनाएं।
5. धूम्रपान और शराब से बचें :
– धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन हृदय के लिए हानिकारक है। इन्हें पूरी तरह छोड़ दें।
6. हल्दी और लहसुन का उपयोग : home remedies for heart attack
Aama haldi
– हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
– लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त को पतला करने में मदद करता है।
7. नियमित स्वास्थ्य जांच : home remedies for heart attack
– ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की नियमित जांच करवाएं।
– डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें।
8. पानी और हर्बल चाय : home remedies for heart attack
– पर्याप्त पानी पिएं और ग्रीन टी या हर्बल चाय का सेवन करें, जो एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं।
नोट : यदि आपको हृदय संबंधी कोई लक्षण (जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ) दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये उपाय केवल निवारक हैं, चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं ले सकते।
Shani Gochar: 30 साल बाद शनि के वक्री होने से सावन में केंद्र-त्रिकोण राजयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को अपार धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। जिनकी कुंडली में शनि शुभ भाव में है, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
Trikon Raja Yoga after 30 years : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का प्रतीक माना गया है। इन्हें कर्मों के अनुसार फल देने वाला ग्रह कहा जाता है। शनि की चाल अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत धीमी होती है, यही कारण है कि यह एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं और दोबारा उसी राशि में आने में करीब तीस वर्ष का समय लगाते हैं। वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 13 जुलाई 2025 को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे।
शनि के वक्री होने का प्रभाव हर जातक की कुंडली पर अलग-अलग रूप से पड़ता है, क्योंकि यह ग्रह जहां स्थित होता है, वहां के साथ-साथ पिछले भाव का भी फल देने लगता है।
इस बार शनि जब मीन राशि में वक्री होंगे, तो एक विशेष और दुर्लभ योग केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करेंगे। इस योग का प्रभाव कुछ खास राशियों पर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस राजयोग से इन जातकों को अचानक धन लाभ, भाग्य वृद्धि, मान-सम्मान और करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने की संभावना है। विशेष रूप से जिनकी कुंडली में शनि शुभ भाव में स्थित है, उन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। यह समय उनके लिए लंबे समय से रुके कार्यों के पूर्ण होने और नए अवसर प्राप्त होने का संकेत दे रहा है।
कैसे बनता है केंद्र त्रिकोण राजयोग Trikon Raja Yoga after 30 years
Trikon Raja Yoga after 30 years
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली में केंद्र भाव (जैसे प्रथम, चतुर्थ, सप्तम और दशम) और त्रिकोण भाव (प्रथम, पंचम और नवम) के स्वामी आपस में संबंध बनाते हैं, तो उसे केंद्र त्रिकोण राजयोग कहा जाता है। यह योग अत्यंत शुभ माना गया है, और इसके प्रभाव से जातक को जीवन में धन, सफलता, प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे योग बनने पर व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है और उसे समाज में एक खास स्थान मिलता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ और फलदायक साबित हो सकता है। वर्तमान में शनि वक्री होकर आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित है, साथ ही तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होने के कारण यह केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बना रहा है। पंचम भाव शिक्षा, संतान, प्रेम संबंध और रचनात्मकता का प्रतीक है। इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।
आपके लगातार प्रयासों को सफलता का फल मिल सकता है। यदि विवाह का विचार है तो यह समय अनुकूल है क्योंकि शादी तय होने के योग बन रहे हैं। व्यापार या किसी योजना में लगे वृश्चिक राशि के लोग अध्ययन और कार्य में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकालना भी महत्वपूर्ण रहेगा।
इसके अलावा शनि की दृष्टि आपके एकादश भाव (सामाजिक संपर्क और लाभ का भाव) पर है, जिससे सामाजिक संपर्कों और साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा। दीर्घकाल से रुका कोई सपना या संपत्ति जैसे भूमि या भवन संबंधी इच्छा अब पूरी हो सकती है। भवन निर्माण, वाहन खरीद या बड़े निवेश का अवसर भी मिल सकता है। ध्यान रखें कि वक्री शनि कर्मफल को देरी से या अधिक मेहनत से देता है, इसलिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना आवश्यक है। मेहनत का उचित फल मिलेगा लेकिन उसे पाने के लिए आपको दृढ़ निश्चय और लगन से काम करना होगा।
धनु राशिTrikon Raja Yoga after 30 years
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होकर चौथे भाव में आना कई सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। चौथा भाव सुख, संपत्ति, घर-परिवार और वाहन से जुड़ा होता है, और ऐसे में शनि के केंद्र त्रिकोण योग से आपको इन सभी क्षेत्रों में शुभ फल मिलने की संभावना है। लंबे समय से घर, फ्लैट या वाहन खरीदने की जो इच्छा अधूरी थी, वह इस समय पूरी हो सकती है। शनि की दृष्टि छठे भाव पर भी पड़ रही है,
जिससे यदि आप होम लोन, वाहन लोन या व्यापार के लिए कोई लोन लेने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक कलह या असंतुलन की स्थिति अब धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है, जिससे घर में शांति और समरसता का वातावरण बनेगा। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
इसके साथ ही विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। खासतौर पर साझेदारी वाले व्यवसाय में जो रुकावटें और अस्थिरता बनी हुई थी, उसमें सुधार होगा और अब लाभ की स्थिति बन सकती है। आपकी मेहनत और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे करियर, धन और अन्य क्षेत्रों में उन्नति मिलेगी। आर्थिक रूप से यह समय धन संचय के लिए भी अनुकूल है। पुराने किसी ऋण से भी छुटकारा मिलने की पूरी संभावना है। कुल मिलाकर यह समय आपको स्थिरता, प्रगति और मानसिक संतुलन देने वाला हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ब्लैकआउट न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है।
स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
Today’s horoscope for July 14, 2025 आज के दिन आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से इनकम में इजाफा हो सकता है, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर यदि लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उस मामले को समझदारी से निपटना होगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
वृषभ (Taurus) Today’s horoscope for July 14, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी, इसलिए आप अच्छी डाइट लें। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप यदि कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
मिथुन (Gemini) Today’s horoscope for July 14, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना रखें। आपको कोई काम को लेकर यदि सलाह दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच समझकर अमल करें। आपको भविष्य के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने रिश्तों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
कर्क (Cancer) Today’s horoscope for July 14, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां आपको कुछ ऊंचाई वाली जगह जाने से बचना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में आपके लिए गए फैसले से कोई सदस्य नाराज हो सकता है। आप सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और धन संचय की योजनाओं को लेकर भी आपका निर्णय बेहतर रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) Today’s horoscope for July 14, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: नीला
आज का दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को समय से निपटाने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
कन्या (Virgo) Today’s horoscope for July 14, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए आपको अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है। आप कार्यक्षेत्र के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने खर्चो को लेकर भी योजना बनाकर चलना होगा।
तुला (Libra) Today’s horoscope for July 14, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको किसी को धन देने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी खटपट होने की संभावना है। आप अपने पिताजी के किसी पुराने रोग के उभरने से परेशान रहेंगे। भागदौड़ भी बनी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर आप बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) Today’s horoscope for July 14, 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। संतान के करियर पर आप पूरा ध्यान दें और प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आज आपको सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
धनु (Sagittarius) Today’s horoscope for July 14, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपकी पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप धार्मिक कामों में पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
मकर (Capricorn) Today’s horoscope for July 14, 2025मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाए। आपका कोई पुरानी गलती आज आपके लिए समस्या बन सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप संतान के फरमाइश पर उनका किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius) Today’s horoscope for July 14, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा और आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में सदस्यों में यदि गलतफहमी उत्पन्न हो गई थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। आपका कोई पुराना फैसला आपको समस्या दे सकता है।
मीन (Pisces) Today’s horoscope for July 14, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: हरा
आज का दिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप काफी उत्साहित होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को प्राथमिकता देनी होगी, जिससे आप बेहतर फील कर सकते हैं। आप किसी दूसरे के काम में बेवजह ना पड़े, नहीं तो इससे आने वाले समय में आपकी समस्याएं ही बढे़गी।
रायपुर।corruption in CG आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए सप्लाई किए गए घटिया सामान की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह सप्लाई एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन एजेंसियों पर खराब गुणवत्ता का सामान सप्लाई करने का आरोप है। राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिन एजेंसियों पर कार्रवाई हुई है, वे हैं मेसर्स नमो इंटरप्राईजेस, मेसर्स आयुष मेटल, मेसर्स अर्बन सप्लायर्स, मेसर्स मनीधारी सेल्स, मेसर्स ओरिएंटल सेल्स और मेसर्स सोनचिरिया कॉर्पोरेशन शामिल है.
corruption in CG
Blacklist
इन एजेंसियों को GeM पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और भविष्य में ये किसी भी शासकीय सप्लाई के लिए अयोग्य रहेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि घटिया सामान की सप्लाई पर कोई भुगतान नहीं किया गया और एजेंसियों से सामान वापस लेकर मानकों के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जांच समिति में संयुक्त संचालक (वित्त), CSIDC और GEC रायपुर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे। समिति ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा और जांजगीर-चांपा जिलों में जाकर भौतिक परीक्षण कर रिपोर्ट सौपी.
corruption in CG
Blacklist
क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं अनाज कोठी BIS मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। स्टील ट्रे की साइज और वजन में अंतर तवा और कढ़ाई की गुणवत्ता बेहद कम कुछ टेबल असेंबल नहीं हुए, जिन्हें बाद में ठीक कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024-25 में जेम पोर्टल के माध्यम से 23.44 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदी गई थी, न कि 40 करोड़ जैसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। साथ ही यह भी बताया कि सारी प्रक्रिया पारदर्शी रही और भुगतान केवल गुणवत्ता जांच के बाद ही किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ है कि बच्चों और महिलाओं के पोषण और सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोरबा (संतोष कुमार सारथी) balcony of new building collapsed मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में लोकार्पित किए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई है, जिससे लगभग 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना लोकार्पण के मात्र एक महीने के भीतर हुई है, जिससे पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
balcony of new building collapsed
balcony of new building collapsed
यह कन्वेंशन भवन, जिसका निर्माण कई सालों के बाद पूरा हो पाया था, मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित हुआ था और इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे। ऐसे में सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य में बरती गई घोर अनियमितताओं को उजागर कर दिया है।
सुलगते सवाल:balcony of new building collapsed
balcony of new building collapsed
निर्माण की गुणवत्ता:
क्या इतनी बड़ी लागत से बने भवन में ऐसी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया कि वह लोकार्पण के तुरंत बाद ही ढहने लगा?
ठेकेदार की लापरवाही:
निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया?
अधिकारियों की मिलीभगत:
क्या अधिकारियों की शह पर गुणवत्ता से समझौता किया गया और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया?
जल्दबाजी में निर्माण:
क्या लोकार्पण की जल्दी में भवन का निर्माण कार्य आनन-फानन में निपटाया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई?
इस घटना ने जिला प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है। क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे? यह मामला अब भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता की भी अग्निपरीक्षा होगा।
कोरबा/बालको ( संतोष कुमार सारथी )rape of a minor थाना बालकोनगर अंतर्गत नाबालिक से अनाचार करने का गंभीर मामला सामने आया है, मामले में पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
rape of a minor
rape of a minor
घटना बालकों थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने लगभग 11 वर्षीय नाबालिक को बहला फुसलाकर घटना को अंजाम दिया है, आरोपी की पहचान सरना सिंकू (26) पिता शंकर सिंकू निवासी मुंडा मोहल्ला, लालघाट थाना बालकों के रूप में की गई है।
rape of a minor
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में थाना प्रभारी बालकों अभिंवकांत सिंह द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 115 (2), 65(2) BNS, तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी पूर्व में भी अपने पुत्र के हत्या के मामले में जेल जा चुका है, अदालत से मिली जमानत पर वह बाहर आया हुआ था इस दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
कोरबा /बालको : Vedanta News वेदांता लिमिटेड की 60वीं वार्षिक आमसभा में कंपनी के विकास के अगले चरण के बारे में बताते हुए वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी का आकार दोगुना करने के लिए खास 3डी रणनीति, डीमर्जर, डायवर्सिफिकेशन और डीलीवरेजिंग की जानकारी दी। डी-मर्जर वेदांता अपनी कुछ इकाइयों को अलग-अलग कंपनियों में बांटेगी.
Vedanta News
anil agrawal vedanta
अनिल अग्रवाल का कहना है कि डी-मर्जर के बाद इनमें से हर एक बिजनेस में 100 बिलियन डाॅलर यासिन लगभग ₹8,35,000 करोड की कंपनी बनने की क्षमता है., इससे इन बिजनेस पर बेहतर ध्यान दिया जा सकेगा और वे तेजी से बढ़ पाएंगे। इस बदलाव की योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वेदांता की मजबूत आर्थिक स्थिति, शेयरधारकों को मिला रिकॉर्ड रिटर्न और महत्वपूर्ण खनिजों व ऊर्जा बदलाव में काम आने वाली धातुओं का बढ़ता पोर्टफोलियो, ये सभी भारत के आर्थिक और ऊर्जा से जुड़े लक्ष्यों के साथ जुड़े हुए हैं।
डाइवर्सिफिकेशन वेदांता अब सिर्फ अपने मौजूदा कारोबार पर ही ध्यान नहीं देगी, बल्कि नए क्षेत्रों में भी कदम रखेगी. कंपनी की योजना महत्वपूर्ण खनिजों, दुर्लभ धातुओं (रेअर अर्थ), ऊर्जा बदलाव में काम आने वाली धातुओं, बिजली, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए निवेश करके अपना कारोबार बढ़ाने की है इससे कंपनी की आय के स्रोत बढ़ेंगे और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। डी-लीवरेजिंग से कंपनी अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने के लिए कर्ज कम करने पर ध्यान देगी,इससे कंपनी को भविष्य के निवेश और विकास के लिए अधिक मजबूती मिलेगी।
भारत के लक्ष्यों से जुड़ा वेदांता का विकास Vedanta News
anil agrawal vedanta
वेदांता का यह विकास प्लान भारत की आर्थिक और ऊर्जा जरूरतों के साथ जुड़ा हुआ है. कंपनी भारत की पहली औद्योगिक जिंक और एल्यूमीनियम पार्क स्थापित करने की भी योजना बना रही है. इसके साथ ही, वेदांता ने 1000 डीप-टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की घोषणा की है, जिससे भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर को भी गति मिलेगी। कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, शेयरधारकों को रिकॉर्ड रिटर्न और महत्वपूर्ण खनिजों के बढ़ते पोर्टफोलियो के साथ यह नई रणनीति बनाई है।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दुनिया रिसोर्स नेशनलिज्म देख रही है, अनिल अग्रवाल ने भारत के आर्थिक भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों की केंद्रीय भूमिका और उनके महत्व पर खास ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि ये संसाधन खासकर इलेक्ट्रिक वाहन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसी ऊर्जा परिवर्तन तकनीकों के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी कितने जरूरी हैं।
Vedanta News
अग्रवाल ने कहा कि भारत की भूवैज्ञानिक बनावट कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे संसाधन-समृद्ध देशों के समान है, लेकिन भारत में केवल 25 प्रतिशत ही खोजबीन हुई है. उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में तेजी से विकास का यह सही समय है।
उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ विकास की नहीं, भारत की आकांक्षाओं को साकार करने की योजना है, हम एक विकसित भारत की जरूरतों के साथ पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। वेदांता इस बड़े बदलाव का नेतृत्व करने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है। कंपनी ने भारत में 10 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक हासिल किए हैं, जो किसी भी निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा सबसे अधिक हैं। यह वेदांता को महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा परिवर्तन धातुओं, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक बड़ी कंपनी में बदलने की उसकी कोशिशों को और मजबूत करता है।
Vedanta News वेदांता दुनिया का पहला औद्योगिक जिंक पार्क और भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम पार्क भी स्थापित कर रही है. इनका उद्देश्य हजारों एमएसएमई को बढ़ावा देना और लाखों रोजगार के अवसर पैदा करना है, जो भारत में एक धातु क्रांति की शुरुआत का प्रतीक होगा।
वार्षिक आम सभा की एक अहम बात कंपनी की डीमर्जर योजना रही। 99.5 प्रतिशत से अधिक शेयरधारकों और लेनदारों की मंजूरी के साथ, वेदांता अपने वैल्यू-अनलॉक प्रस्ताव को लागू करने के उन्नत चरणों में है। इसके एक बार पूरा होने पर, शेयरधारकों को चार नई विभाजित संस्थाओं में से प्रत्येक में शेयर मिलेंगे।
चेयरमैन अग्रवाल Vedanta News ने कहा कि, हर व्यवसाय को एक नया फोकस, नए निवेशक, और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा. अपनी लंबी अवधि की रणनीति के तहत, वेदांता भविष्य के औद्योगिक दिग्गजों को भी तैयार कर रही है. कंपनी ने डीप टेक क्षेत्र में 1000 स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी करने की योजनाओं की घोषणा की है। यह मेन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े औद्योगिक इनक्यूबेटर प्लेटफॉर्म में से एक बनने वाला है। इन पहलों का लक्ष्य कंपनी के संचालन को भविष्य के लिए तैयार करना और भारत के आत्मनिर्भरता व आर्थिक नेतृत्व के व्यापक लक्ष्यों का समर्थन करना है।
श्री अग्रवाल ने स्थिरता, प्रौद्योगिकी और सामाजिक विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। हिन्दुस्तान जिं़क को वैश्विक धातु और खनन क्षेत्र में पहला स्थान मिला है, जबकि वेदांता एल्युमीनियम एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 में एल्युमीनियम श्रेणी में दूसरे स्थान पर है। Vedanta News कंपनी 2050 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसकी प्रमुख सामाजिक प्रभाव पहल, नंद घर, 15 राज्यों में 8,500 केंद्रों को पार कर चुकी है, जो बाल विकास और महिला सशक्तिकरण में सहयोग कर रही है।
अनिल अग्रवाल ने भारत में एक विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थान स्थापित करने के अपने जीवन भर के सपने के बारे में बताते हुए कहा कि यह, यह हमारी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहलों का एक और स्तंभ होगा। वेदांता यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड जैसे संस्थानों से प्रेरित एक विश्वस्तरीय संस्थान होगी। यह न केवल भारत में वैश्विक स्तर के अनुसंधान और शिक्षा लाएगी, बल्कि वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नेताओं की अगली पीढ़ी को घर पर ही तैयार करने में भी मदद करेगी।
वेदांता का वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है, कंपनी का राजस्व ₹1,50,725 करोड़ और एबिटा ₹43,541 करोड़ रहा। यह निफ्टी 100 में शीर्ष धन-निर्माताओं में से एक बनकर उभरी, जिसने शेयरधारकों को कुल 87 प्रतिशत का रिटर्न दिया।
हिन्दुस्तान जिं़क ₹12,000 करोड़ के निवेश से 2.5 लाख टन का एकीकृत स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स स्थापित कर रहा है. ऑयल एंड गैस क्षेत्र में, केयर्न ने सात नए ओएएलपी ब्लॉक प्राप्त किए हैं Vedanta News और इसका लक्ष्य उत्पादन को दोगुना कर प्रति दिन 3 लाख बैरल तक करना है। एल्युमीनियम की क्षमता को 31 लाख टन तक बढ़ाया जा रहा है, साथ ही 30 लाख टन के एक नए ग्रीनफील्ड स्मेल्टर की भी योजना है।
श्री अग्रवाल ने अंत में वेदांता के 1 लाख कर्मचारियों के मजबूत योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कंपनी के 22 प्रतिशत कर्मचारी और 28 प्रतिशत नेतृत्व पदों पर महिलाएं हैं, और कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व प्राप्त करना है।