Guru Uday 2025 : जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी हैं, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। इसका कारण है देव गुरु बृहस्पति का मिथुन में उदय होना… दरअसल, वर्तमान में देव गुरु मिथुन में विराजमान हैं। इस राशि में रहते हुए वह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं।
गुरु 9 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन में उदय होंगे। उदय होने से उनका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाएगा, जिसका व्यापक असर 12 राशियों सहित देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा।
ज्योतषियों के मुताबिक नवग्रहों में देव गुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। उनकी पहचान सबसे शुभ ग्रह के तौर पर की जाती है। यही नहीं ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ-मंगल और सौम्य का दर्जा हासिल है। कुंडली में उनका स्थान व्यक्ति को वैवाहिक सुख से लेकर धन, शिक्षा और करियर में सफलता दिलाता है। वह एक राशि में लगभग 13 महीने रहते हैं और उसके बाद ही गोचर करते हैं। हालांकि गुरु का उदय होना भी ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु के उदय होने पर देश-दुनिया पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
गुरु के उदय होने पर क्या होगा विश्वव्यापी प्रभाव ? Guru Uday 2025
Guru Uday 2025
आध्यात्मिक
देव गुरु बृहस्पति बेहद शुभ ग्रह हैं। उनके उदय होने पर अधिकतर लोगों का रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। यही नहीं वह आध्यात्मिक ग्रंथ को पढ़ने और साधना के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं। इस दौरान कई लोग आत्मज्ञान को प्राप्त करने के रास्ते पर चलने का भी प्रयास करेंगे। पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाले घी-तेल की कीमतों से राहत मिल सकती हैं। परंतु धार्मिक-सुगंधित चीजों जैसे की अगरबत्ती और इत्र की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकारी क्षेत्र Guru Uday 2025
देव गुरु बृहस्पति के इस गोचर से सरकारी क्षेत्रों पर इसका खास असर देखने को मिल सकता है। गुरु के उदय होने से देश में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सरकार देश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए कानूनों का निर्माण कर सकती हैं। इस दौरान बनाई गई नीतियां न्यायपालिका के कार्य को भी दर्शाएगी।
देश-दुनिया Guru Uday 2025
Guru Uday 2025
गुरु की इस चाल से कई युद्धग्रस्त देशों में शांति की शुरुआत होगी। यही नहीं लंबे समय से चल रहे संघर्षों का न्यायपूर्ण अंत भी संभव हो सकता है। इसके साथ ही शेयर बाजार पर भी इसका सकारात्मक असर देख सकते हैं। यह समय निवेश के लिए अनुकूल रहेगा। आपको निवेश करने के उत्तम अवसर मिलेंगे। हालांकि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में निवेश करना लाभकारी हो सकता है।
गुरु उदय होने की विशेषताएं Guru Uday 2025
गुरु के मिथुन राशि में उदय होने पर जीवन में सफलता के योग बनेंगे।
लंबे समय से अटके कार्य को गति और शादी विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं
लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए मौके मिलते हैं।
आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जिस कारण व्यक्ति खुलकर अपनी बात करने में सफल होता है।
गुरु के प्रभाव से बोलने की कला में भी निखार आता है।
सकारात्मकता चर्चा की क्षमता मिलती है।
करियर में भी सफलता के अच्छे योग बनते हैं।
कार्यक्षेत्र में सुधार और जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।
घरेलू और वैवाहिक जीवन में स्थितियां पहले से बेहतर होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ब्लैकआउट न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है।
Today’s horoscope for July 10, 2025 आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य से आपके कहासुनी हो सकती है। आप अपने बिजनेस में चार चांद लगाएंगे, क्योंकि आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपके कुछ नया करने के प्रयास काफी बेहतर रहेंगे। आपके बॉस आपको काम को लेकर आपको शाबाशी दे सकते हैं और आपका प्रमोशन भी होने की संभावना है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
वृषभ (Taurus) Today’s horoscope for July 10, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने घर के लिए कुछ नई चीजों के खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल, तो आप उससे बिल्कुल पीछे न हटे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन (Gemini) Today’s horoscope for July 10, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आपको कुछ काम को लेकर चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।
कर्क (Cancer) Today’s horoscope for July 10, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। संपत्ति संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको किसी से काम को लेकर कोई बातचीत करनी है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
सिंह राशि (Leo) Today’s horoscope for July 10, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपका डूबा धन आपको मिल सकता है। किसी छोड़ी गई नौकरी का ऑफर आने की संभावना है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टिके रहें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने न दें और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन काफी खुश रहेगा, लेकिन आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अच्छी पैठ रहेगी।
कन्या (Virgo) Today’s horoscope for July 10, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे।
तुला (Libra) Today’s horoscope for July 10, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से आपको बचना होगा, नहीं तो इससे आपका खर्चा बढ़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) Today’s horoscope for July 10, 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिस कारण आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, वह आपको वापस मिल सकता है और आप मनचाहे खर्च भी करेंगे, जिससे आप जीवनसाथी के लिए भी कोई महंगा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी, तभी आप आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा।
धनु (Sagittarius) Today’s horoscope for July 10, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो वह उनके लिए अच्छी रहेगी। आपको भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपकी कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी।
मकर (Capricorn) Today’s horoscope for July 10, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी को भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन भी ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर से पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
कुंभ ( Aquarius) Today’s horoscope for July 10, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आप लापरवाही बिल्कुल न करें। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको कहीं इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी एक्सपर्ट की राय लेकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।
मीन (Pisces) Today’s horoscope for July 10, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले। अच्छे भोजन का आप आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा।
कोरबा: KORBA stunt from car शहर के सबसे व्यस्त निहारिका मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डाल दी. कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर और ऊपर चढ़कर स्टंट करते हुए युवक रील बनाते नजर आए. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है.
KORBA stunt from car
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चलती कार की छत पर खड़े होकर और खिड़कियों से बाहर लटककर सड़क पर स्टंट कर रहे थे. राहगीरों ने यह नज़ारा देखकर तुरंत मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
KORBA stunt from car
युवकों द्वारा इस तरह की हरकतें न केवल खुद की जान जोखिम में डालने वाली थीं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही थीं. भीड़भाड़ वाले मार्ग पर इस तरह का स्टंट किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता था.
बिलासपुर (ब्लैकआउट न्यूज़ )Big decision of CG High Court छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंदिर की संपत्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि पुजारी को मंदिर की संपत्ति का मालिक नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि पुजारी केवल देवता की पूजा करने और मंदिर का सीमित प्रबंधन करने के लिए नियुक्त एक प्रतिनिधि होता है, न कि स्वामी।
Big decision of CG High Court
CG High Court
बता दें कि यह फैसला जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने उस याचिका पर सुनाया, जो धमतरी जिले के श्री विंध्यवासिनी मां बिलाईमाता मंदिर के पुजारी परिषद अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा ने दायर की थी। शर्मा ने राजस्व मंडल, बिलासपुर के 3 अक्टूबर 2015 के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनकी पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई थी।
Big decision of CG High Court
CG High Court
विवाद की शुरुआत तब हुई जब मुरली मनोहर शर्मा ने तहसीलदार के समक्ष आवेदन देकर अपना नाम मंदिर ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की थी। तहसीलदार ने उनके पक्ष में आदेश जारी किया, लेकिन एसडीओ ने इस आदेश को रद्द कर दिया। इसके खिलाफ शर्मा ने अपर आयुक्त रायपुर के समक्ष अपील की, जो खारिज कर दी गई। इसके बाद उन्होंने राजस्व मंडल में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की, जिसे भी खारिज कर दिया गया।
शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर यह दलील दी कि तहसीलदार का आदेश न्यायोचित था और अन्य अधिकारियों ने मामले की सही समीक्षा नहीं की।
हाईकोर्ट की टिप्पणी Big decision of CG High Court
CG High Court
हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट समिति 23 जनवरी 1974 से विधिवत पंजीकृत संस्था है और वही मंदिर की संपत्ति का वैधानिक प्रबंधन करती है। कोर्ट ने 21 सितंबर 1989 को सिविल जज, वर्ग-2, धमतरी द्वारा पारित एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ट्रस्ट समिति ट्रस्ट की संपत्ति की देखरेख के लिए किसी भी व्यक्ति को प्रबंधक नियुक्त कर सकती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उस व्यक्ति को संपत्ति का स्वामित्व प्राप्त हो गया।
न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि पुजारी एक “ग्राही” यानी धारक होता है, जो मंदिर की पूजा संबंधी गतिविधियों के लिए नियुक्त होता है। यदि वह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता, तो यह अधिकार वापस भी लिया जा सकता है। इसलिए पुजारी को मंदिर की भूमि या संपत्ति का मालिक नहीं माना जा सकता।
यह निर्णय उन मामलों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है जहां मंदिर की संपत्ति को लेकर पुजारियों और ट्रस्ट के बीच विवाद खड़े होते हैं। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि धार्मिक सेवा का अधिकार और मालिकाना हक अलग-अलग बातें हैं और पुजारी केवल सेवा के लिए नियुक्त व्यक्ति है, स्वामी नहीं।
रायपुर ( ब्लैकआउट न्यूज़) Two words of AICC President Khadke कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायपुर दौरे पर हैं.. इस दौरान उन्होंने पहले जनसभा को संबोधित किया इसके बाद राजीव भवन में उन्होंने दो महत्वपूर्ण बैठक ली, पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की हुई और दूसरी प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक हुई…बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है…एकजुट रहने और साथ में मिलकर काम करने की नसीहत कांग्रेस अध्यक्ष ने दी है…Two words of AICC President Khadke
Two words of AICC President Khadke
पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई, इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मिलकर चलो, अलग- अलग नहीं…एक- दूसरे के ऊपर बाहर बयानबाजी मत करो…एकजुटता लाओ, एक होकर सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाओ…प्रदर्शन और आंदोलन तेज करने खड़गे ने नेताओं से कहा…मिशन 2028 के लिए अभी से काम करना शुरू करो…सरकार के खिलाफ सब मिलकर आक्रामक हो…वहीँ PAC की मीटिंग में पार्टी महासचिव के.सी वेन्यूगोपाल ने पार्टी के नेताओं को दो टूक कहा है… उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी हुई तो बर्दास्त नहीं की जाएगी…गुटबाजी करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
Two words of AICC President Khadke
Two words of AICC President Khadke
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जहां भी मुद्दे उठाने जाना हो सभी नेता एक साथ जाए…जहां कहीं नेताओं का दौरा हो वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चले…बैठक में खड़गे ने नाम लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा को कहा- आप लोग जहां भी जाए साथ जाए, और स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं को भरोसा में लेकर ही काम करें..दीपक बैज और चरण दास महंत को सबको साथ में लेकर चलने के लिए कहा गया…खड़गे ने आगे कहा कि – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी मजबूत है, अगर सभी नेता एकजुट रहेंगे तो हमें 2028 विधानसभा चुनाव में जीत मिलेगी…
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दीपक बैज को 2 महीने का समय दिया है और कहा है कि इन्ही दो महीनों में सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो जानी चाहिए, अगर नहीं हुआ तो दिल्ली से टीम भेजकर अध्यक्षों का चयन कर लिया जाएगा…साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत को कहा कि आप वरिष्ठ हो, सबको साथ लेकर चलो केवल वरिष्ठता दिखाने से नहीं काम चलेगा…वहीं भूपेश बघेल और बाबा को एक साथ काम करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है…
कांग्रेस की बैठक की इनसाइड स्टोरी Two words of AICC President Khadke
Two words of AICC President Khadke
कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने इशारों इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीस सिंहदेव पर निशाना साधा। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कोई भी बड़ा नेता अगर कहीं जाता है, तो सबको साथ लेकर जाए। बघेल और सिंहदेव को एक साथ दौरा करने की सीख भी खड़गे ने दी।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को खड़गे ने 2 महीने की मोहलत दी। उन्होंने कहा कि 2 महीने में सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दें। आपके पास 3 महीने का समय है, लेकिन दो महीने में सभी नियुक्तियां हो जानी चाहिए। अगर आप नियुक्ति नहीं कर पा रहे हैं तो दिल्ली से टीम भेज कर जिला अध्यक्ष बना दिए जाएंगे।
कोरबा( ब्लैकआउट न्यूज़) 5 people trapped in the flood कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवपहरी में पिकनिक मनाने गए पांच युवक-युवतियां पानी के तेज बहाव में फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार, दो लड़के और तीन लड़कियां देवपहरी नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बीच धार में फंस गए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
5 people trapped in the flood
घटना की जानकारी मिलते ही लेमरू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। देवपहरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झरनों के लिए जाना जाता है,
5 people trapped in the flood
5 people trapped in the flood
लेकिन बारिश के मौसम में यहां नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे ऐसे हादसे होने की आशंका रहती है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान ऐसे स्थलों पर सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)Traders opposed the bulldozer action कोरबा निगम द्वारा पुराने कोरबा शहर अतिक्रमण मुक्त करने अभियान चलाया जा रहा है विस्तार में दिवस पहले नगर निगम द्वारा 3 दिन में अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश दिया था अन्यथा जबरन तोड़ने की बात कही गई थी.
Traders opposed the bulldozer action
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए निगम अमला बुलडोजर लेकर पुलिस बल के साथ सीतामढ़ी चौक से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया भारी पुलिस बल तैनात थी इसके बावजूद व्यापारियों ने इस तोड़ फोड़ का भारी विरोध किया व्यापारियों का कहना है की भारी बरसात में निगम द्वारा की जा रही इस कार्यवाही को हम सही नहीं ठहरते उसके साथ ही सीतामढ़ी में स्थित केसरवानी सुहाग भंडार के संचालक ने इस कार्यवाही का भारी विरोध करते हुए हंगामा खड़े कर दिया.
Traders opposed the bulldozer action
इस बीच निगम कर्मियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों से भी बहस होती रही रहेगी केसरवानी सुहाग भंडार के सामने बांस और तिरपाल का बनाया हुआ शैड तोड़ दिया गया. नगर निगम प्रशासन सीतामढ़ी से तोड़ते हुए लाइंस इंग्लिश स्कूल तक अतिक्रमण को हटाने का काम किया वही बाकी कार्यवाही कल पर छोड़ी गई है.
आयुक्त के खिलाफ आक्रोश Traders opposed the bulldozer action
पत्रकार अनिल अग्रवाल के साथ दुकानदार ने की मारपीट
इस दरमियान सीतामढ़ी स्थित एक समोसे वाले ने पास में ही रह रहे एक पत्रकार अनिल अग्रवाल एवं उसके भाई पर हमला कर दिया तब उसे वाले का आप है क्या आप लोग पत्रकार हो पत्रकार होने के नाते आप लोगो ने ही तोड़वाया है इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गयी समोसे वाले ने पत्रकार पर हमला कर दिया इसकी शिकायत कोतवाली में की गई है.
बताते चले की गीतांजलि भवन एवं उसके आसपास भी नगर पालिका निगम द्वारा नोटिस दिया गया है जिसमें नाली के ऊपर बने सीडीओ को तोड़ने एवं शेड को हटाने का निर्देश दिया गया है जबकि विगत आठवां पूर्व ही निगम द्वारा नाली का निर्माण करवा कर उक्त नाली में मोटे-मोटे पाइप लगाए गए हैं जिसे बाद में निगम ने ही ऊपर स्लैब डालकर बंद कर दिया लेकिन दुकानदारों ने उक्त स्लैब के ऊपर दुकान को सुसज्जित करने के लिए टाइल्स मार्बल लगाकर व्यवस्थित कर लिया है.
यह बात तो तय है की नाली के अंदर पाइप लगने से वहां सफाई होना संभव ही नहीं है लेकिन नगर पालिका निगम के आयुक्त के तुगलकी फरमान से व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है व्यापारियों ने इस कार्यवाही का विरोध करने का मन बना लिया है इस संदर्भ में कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर संजू देवी राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी से भी बात की गई उन्होंने भी बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है इसके बावजूद नगर निगम कार्यवाही करता है तो उसे व्यापारियों का भारी आक्रोश झेलना पड़ेगा.
Home remedies to improve eyesight आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ प्रभावी और सुरक्षित घरेलू नुस्खे निम्नलिखित हैं। ये नुस्खे सामान्य स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं, लेकिन गंभीर समस्याओं के लिए नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श जरूरी है:
1. पौष्टिक आहार : Home remedies to improve eyesight
Home remedies to improve eyesight
– **विटामिन A से भरपूर खाद्य पदार्थ**: गाजर, पालक, शकरकंद, कद्दू, और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। ये रेटिना के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। – **ओमेगा-3 फैटी एसिड**: बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, और मछली (यदि आप मांसाहारी हैं) आंखों की नमी बनाए रखते हैं। – **विटामिन C और E**: संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। – **जस्ता (Zinc)**: मूंगफली, काजू, और दालें जस्ता प्रदान करती हैं, जो रेटिना के लिए फायदेमंद है।
2. आंखों की कसरत : Home remedies to improve eyesight
Home remedies to improve eyesight
पलकें झपकाना :
लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें और हर 20-30 मिनट में 20 सेकंड के लिए पलकें झपकाएं।
नजदीक-दूर ध्यान केंद्रित करना : Home remedies to improve eyesight
20 सेकंड के लिए पास की वस्तु देखें, फिर 20 सेकंड के लिए दूर की वस्तु देखें। इसे 5-10 बार दोहराएं।
आंखों को घुमाना:
आंखों को धीरे-धीरे गोलाकार गति में घुमाएं, पहले दक्षिणावर्त फिर वामावर्त।
3. हर्बल उपाय :Home remedies to improve eyesight
Home remedies to improve eyesight
त्रिफला :
एक चम्मच त्रिफला पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोएं। यह आंखों को ताजगी देता है। आंवला :
रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर या आंवले का जूस पिएं। यह विटामिन C का अच्छा स्रोत है।
– गुलाब जल :
सोने से पहले 1-2 बूंद शुद्ध गुलाब जल आंखों में डालें। यह आंखों को ठंडक और राहत देता है।
4. हाइड्रेशन और नींद :
– पर्याप्त पानी पिएं (8-10 गिलास रोजाना) ताकि आंखें सूखी न रहें।
– 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें, क्योंकि नींद की कमी से आंखों पर तनाव पड़ता है।
5. प्रकाश और स्क्रीन टाइम :
– कम रोशनी में पढ़ने या काम करने से बचें।
– स्क्रीन टाइम को सीमित करें और ब्लू लाइट फिल्टर चश्मे का उपयोग करें।
– धूप में निकलते समय UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनें।
6. आयुर्वेदिक उपाय :
– **बादाम और सौंफ**: रातभर 5-7 बादाम भिगोएं, सुबह छीलकर सौंफ और मिश्री के साथ पीसकर दूध के साथ लें। – **घी**: देसी घी की 1-2 बूंदें आंखों में डालना (चिकित्सक की सलाह से) आंखों को पोषण दे सकता है।
सावधानियां : Home remedies to improve eyesight
– इन नुस्खों को अपनाने से पहले अपनी आंखों की स्थिति को समझें। यदि आपको ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, या अन्य गंभीर समस्याएं हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
– कोई भी हर्बल ड्रॉप्स या उपाय आंखों में डालने से पहले शुद्धता सुनिश्चित करें।
– नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं।
**नोट**: यदि आपको कोई असुविधा या दृष्टि में कमी महसूस हो रही है, तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। ये नुस्खे सामान्य देखभाल के लिए हैं और चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं हैं।
स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। आप अपनी माताजी से चल रहे किसी वाद-विवाद को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है।
वृषभ (Taurus) Horoscope for today 7 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: हरा
आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
मिथुन (Gemini) Horoscope for today 7 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जिसमें आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
कर्क (Cancer) Horoscope for today 7 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपको टेंशन बनी रहेगी, लेकिन यदि आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी किसी बात को लेकर आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल मुलाकात करने आ सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में आपको मजबूती लानी होगी। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 7 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको वाहनों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप संतान को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।
कन्या (Virgo) Horoscope for today 7 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। परिवार के सदस्यों में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरी आने की संभावना है। आपकी कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप किसी को धन उधार थोड़ा सोच समझ कर ही दें।
तुला (Libra) Horoscope for today 7 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माताजी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है।
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। माताजी से आपकी कहासुनी होने के संभावना है। आप किसी से कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करें। यदि आप किसी से मांगकर वाहन चलाएंगे, तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
धनु (Sagittarius) Horoscope for today 7 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आप अपनी सेहत को लेकर भी एतियात बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए शाबाशी मिलेगी और आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में भी एकता बनी रहेगी।
मकर (Capricorn) Horoscope for today 7 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: लाल
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि संतान को किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आप अपने मन की इच्छाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ पाकर काफी खुश होंगे, क्योंकि आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपके मन में नई ऊर्जा रहने से आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 7 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। यदि आप विदेशों से व्यापार कर रहे थे, तो आप किसी अजनबी पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो वह भी खत्म होगा। आप अपने घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं।
मीन (Pisces) Horoscope for today 7 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया सोचेंगे, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों से घबराएंगे नहीं। किसी कानूनी मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ ) KORBA killer sentenced to life imprisonment दो साल पहले ढोढ़ीपारा भैंसखटाल के पास गणेश विसर्जन के दौरान हरीश राव की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी । वहीं एक अन्य की हत्या करके की कोशिश की गई थी । इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सुदीप को कोर्ट ने दोषी पाया । लिहाजा कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रकरण में शासन की तरफ से लोक अभियोजक राजेन्द्र साहू ने पैरवी की थी।
जाने क्या है पूरा मामला KORBA killer sentenced to life imprisonment
cort nyayalay
लोक अभियोजक राजेन्द्र साहू ने बताया कि घटना दिनांक 28 सितम्बर 2023 को लगभग शाम के 6 बजे प्रार्थी राजकुमार राव के मोहल्ले में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी मोहल्ले के लोग बाजे-गाजे के साथ कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर की तरफ जा रहे थे। जब वे पीपरपारा कोहड़िया के स्कूल के सामने पहुंचे थे, उसी समय ढोढीपारा भैसखटाल मोहल्ले के लोग भी गणेश विसर्जन करने जा रहे थे।
उनमें से एक लड़का मेन रोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा था। तब मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं हरीश राव ने मना किया, तब सुदीप चौहान उर्फ दऊ ने एक धारदार चाकू लेकर भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मारने की नीयत से गर्दन पर हमला कर दिया तथा उसके अन्य कई साथी भी लड़ाई-झगड़ा मारपीट करने लगे।
उसके बाद लड़के ने चाकू से हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे हरीश राव की मौके पर ही मौत हो गई।भूपेन्द्र गुप्ता को गले के पास चोट आयी और वह घायल अवस्था में अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। अगर नहीं भागता तो आरोपी उसे भी जान से मार देते।
अंतिम सांस तक जेल में रहेगा हत्यारा सुदीप KORBA killer sentenced to life imprisonment
cort nyayalay
सीएसईबी चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना बाद प्रकरण विचारण के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। सत्र न्यायाधीध एस. शर्मा ने विचार करने के पश्चात् दण्डादेश पारित किया। समस्त स्थितियों पर विचारोपरांत आरोपी सुदीप चौहान को धारा 302 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास एवं 1,000/-रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगताया जावेगा।
इसी प्रकार धारा 307 भा.द.वि. अपराध में सात वर्ष के कठोर कारावास से और 2000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगताया जावेगा। धारा 25 आयुध अधिनियम में अभियुक्त को एक वर्ष के कठोर कारावास से और 1000/- रूपये अर्थदंड से, अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कारावास,धारा 27 आयुध अधिनियम में तीन वर्ष के कठोर कारावास और 2000/- रूपये अर्थदंड,अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगताया जावेगा। सभी सजाएँ एक साथ भुगताई जावेगी।
पीड़ित पिता को प्रतिकर दिलाने का भी आदेश KORBA killer sentenced to life imprisonment
सत्र न्यायाधीश ने आदेश में यह भी कहा है कि-इस प्रकरण के प्रभावित पक्ष के रूप में मृतक के पिता राजकुमार राव रहे हैं जो आटो चालक हैं, वह निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। पुत्र की मृत्यु होने पर उसके परिवार के आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है इसलिए उसे प्रतिकर दिलाया जाना उचित होगा। इसी प्रकार आहत भूपेन्द्र को भी प्रतिकर दिलाया जाना उचित होगा। अतः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा को निर्देशित किया गया है कि वह उचित जांच के उपरांत उक्त दोनों प्रभावितों को प्रतिकर दिलाया जाना सुनिश्चित करें।