रायपुर।CG Police Recruitment छत्तीसगढ़ पुलिस ने 341 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 278 उप निरीक्षक (एसआई) सहित अन्य पद शामिल हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा जारी की गई यह वैकेंसी 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक खुली रहेगी।
CG Police Recruitment
पदों की संख्या में सूबेदार (19), उप निरीक्षक (विशेष शाखा) (11), प्लाटून कमांडर (14), उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह) (4), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) (1), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) (5) और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) (9) शामिल हैं।
CG Police Recruitment
2018 में एसआई की भर्ती के लिए 975 पदों की घोषणा की गई थी, लेकिन तब से फाइनल रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। नई भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, उम्मीद है कि युवा उम्मीदवारों को पुलिस सेवा में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा।
बालको/ BLACKOUT NEWS-(संतोष सारथी) बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा चौक पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक (क्रमांक सीजी 12 बीजे 7629) ने पहले एक दुकान को टक्कर मारी और फिर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वाहन सवारों की सतर्कता के कारण वे समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नाबालिग था और मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
Horoscope for today 22 October 2024 आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी कमाई के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लाभ की योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान चल रहे हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
Horoscope for today 22 October 2024 वृषभ
वृषभ
आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
Horoscope for today 22 October 2024 मिथुन
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आप कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों की प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
Horoscope for today 22 October 2024 कर्क
kark rashi
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने से धन तो प्राप्त होगा, लेकिन आपके विरोधी भी इसके साथ-साथ उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि किसी बात को लेकर मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल ना पड़े और कोई बड़ा निवेश आप किसी एक्सपर्ट की निगरानी में रहकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
Horoscope for today 22 October 2024 सिंह
singh rashi
आज का दिन आपके लिए किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत में कुछ गिरावट होने से आपको समस्या सकती है। आपके किसी काम में गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कन्या
kanya rashi
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है, उन्हे अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें, क्योंकि आपको उसे करने में समस्या आएगी। आप अपनी धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
तुला
tula rashi
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक
vrishchik
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
धनु
dhanu rashi
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भरपूर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य किसी पुरस्कार को लेकर आ सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई धन सम्मिलित काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
मकर
makar rashi
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमतों की सुरक्षा अवश्य करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी माताजी से संबंध को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आपकी कमाई के स्त्रोत बढ़ने से आपको खुशी होगी।
कुंभ
kumbh rashi
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आपके ऊपर काम का अधिक बोझ रहने के कारण काम का प्रेशर भरपूर रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करना होगा।
मीन
meen rashi
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी अपने साथी से खूब पटेगी और जीवन खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ भी खेल करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका मन खुश रहेगा, क्योंकि संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है, क्योंकि उसमें कुछ भी गड़बड़ी हो सकती हैं।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)Mahaveer Intercontinental Service Organisation महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन मीशो एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसका उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांत से मानवता की सेवा करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, कोरबा चैप्टर के अपने नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में आयोजित हो रहा है इस अवसर पर, नए पदाधिकारी अध्यक्ष महावीर जैन सचिव संतोष जैन सहित सभी पदाधिकारी अपने पदों की शपथ लेंगे और संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।
Mahaveer Intercontinental Service Organisation
मुख्य अतिथि: के रूप में अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर लोकेश कावड़िया रायपुर शपथ अधिकारी रहेंगे
वीर अशोक कुमार जैन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष
तथा वीर राजेंद्र जैन महासचिव छत्तीसगढ़ की गरिमामय उपस्थिति रहेगी,
यहां यह बताना लाजमी है कि यह संस्था प्रथम दिवस ही आंखों की निशुल्क जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण करने हेतु घंटाघर स्थिति वर्धमान ज्वेलर्स में सुसज्जित एम्बुलेंस जिसमें उच्च तकनीक से सुसज्जित मशीन एवं टेक्नीशियन के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं कोरबा की जनता को इसका लाभ देंगे.
बालकोनगर, 21 अक्टूबर, 2024। balco won the trophy वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज का विजेता बना। 20 अक्टूबर तक चले वीडीएचएम अभियान में बालको ने कुल 15,27,708 लाख किलोमीटर का सफर तय किया। वेदांता समूह के विभिन्न व्यावसायिक इकाई में बालको सबसे आगे रहा। दिल्ली में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने ट्रॉफी लिया। लगभग 2 महीनों तक चले अभियान में बालको के कर्मचारी, उनके परिवारजन, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से कंपनी ने लगातार तीसरी बार यह ट्रॉफी हासिल की।
balco won the trophy
balco won the trophy
दिल्ली हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण में 36,000 से अधिक धावकों ने ‘रन फॉर जीरो हंगर’ मैराथन में हिस्सा लिया। आयोजक वेदांता समूह ने संकल्प लिया है कि कर्मचारियों के प्रत्येक किमी चलने पर जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इस वर्ष 10 मिलियन भोजन जुटाए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। अभियान में लोगों ने अपने समाजिक दायित्व तथा खुद को फिट रखने के उद्देश्य से इसमें हिस्सा लिया। रन फॉर जीरों हंगर के अंतर्गत समूह ने कुल 10 मिलियन किलोमीटर का लक्ष्य हासिल किया।
balco won the trophy
balco won the trophy
ट्रॉफी पर खुशी जाहिर करते हुए बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार कहा कि वीडीएचएम चैलेंज में सबसे अधिक किलोमीटर तय करना, समुदाय की भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने 1.5 मिलियन से अधिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए बालको परिवार के सामूहिक प्रयास की सराहना की।
balco won the trophy
वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के समाज को वापस देने के सिद्धांत के तहत समूह द्वारा भारत भर के 14 राज्यों में संचालित लगभग 6,500 नंद घरों के बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा बाल विकास में योगदान देने के उद्देश्य से नंद घर परियोजना की शुरूआत की गई है। समुदाय के साथ-साथ कंपनी बच्चों के सर्वागीण विकास में विश्वास रखती है। यह कंपनी के कुपोषण मुक्त भारत बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। बच्चों के साथ-साथ समूह के एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट, द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) के माध्यम से जानवरों को भी लाभ मिलेगा।
रायपुर। CG Haj Committee छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 10 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2025 हेतु चयनित आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर अब 31/10/2024, 23:59 बजे तक एवं जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर 05/11/2024 निर्धारित किया गया है।
CG Haj Committee
CG Haj Committee
अतः राज्य के चयनित हज यात्री, अब उपरोक्तानुसार दिनांकों में यात्रा की पहली किश्त व दस्तावेज जमा कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)Voter List Update राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी मतदाताओं की सूची पोर्टल में अपडेट कर दी है अब आप घर बैठे अपने मतदाता सूची में सारी जानकारी देख सकते है नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व अपनी पूरी जानकारी देखें.
Home remedies अदरक को पानी में उबालकर और फिर शहद के साथ खाया जाए तो यह कफ, गले में खराश और गला खराब होने की दिक्कत की बेस्ट रेमेडी है। वैसे भी अदरक को कफ को दबाने के लिए जाना जाता है। साथ ही इसमें ऐंटिऑक्सिडेंट भी होता है जो बीमारी से राहत दिलाता है। अदरक को शहद के साथ खाने से गले और कंठ में होने वाली सूजन और जलन में राहत मिलती है।
Home remedies
Ginger
सावधानी बरतें- डायबीटीज के मरीज शहद की कितनी मात्रा का सेवन कर रहे हैं इसे लेकर सावधान रहें क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
Horoscope for today 21 October 2024 आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से वह उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा।
Horoscope for today 21 October 2024 वृषभ
vrishabh rashi
आज का दिन आपके लिए अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर सकते हैं। किसी सहयोगी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। भाई व बहनों से संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद छिड़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
Horoscope for today 21 October 2024 मिथुन
mithun rashi
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपने किसी से मांग कर वाहन चलाया, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिजनेस को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
Horoscope for today 21 October 2024 कर्क
kark rashi
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में कोई तकनीकी खराबी होने के कारण कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें कोई समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
Horoscope for today 21 October 2024 सिंह
singh rashi
आज बिजनेस में आपको अच्छा इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको इनकम को बढ़ाने का भी मौका मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो उन्हें वह भी मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद हो सकता है।
कन्या
kanya rashi
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलेगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां को कल पर टालने की कोशिश न करें। पारिवारिक समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
तुला
tula rashi
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में बेहतर रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से इनकम प्राप्त होगी। यदि आपका कोई धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके शत्रु भी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
वृश्चिक
vrishchik
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मियों से कोई भी बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपका कोई शत्रु आपके बॉस से चुगली लगा सकता है।
धनु
dhanu rashi
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, क्योंकि किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी आपको कोई जरूरी जिम्मेदारी दें सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करें। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। किसी के मामले में आप बेवजह ना बोले, नहीं तो इससे आपका लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।
मकर
makar rashi
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने पहले कुछ कर्ज ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार देंगे। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, जो आपको प्रमोशन दे सकते हैं। सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई टेंशन बनी रहेगी।
कुंभ
kumbh rashi
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको काम अधिक रहने के कारण पैरों में समस्या होने की संभावना है। आपको किसी धन संबंधित समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपके किसी मित्र की सलाह आपके खूब काम आएगी।
मीन
meen rashi
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा। अपने ज्ञान को आप इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)Open hooliganism in Korba सुनालिया पुल मानो आत्महत्या केंद्र बन गया है अभी कुछ दीन पहले ही सुनालिया चौक के पास नहर में कूदकर एक यूवती ने आत्म हत्या कर ली थी आज पुनः एक लड़की नहर से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसकी सहेली साथ में थी वह जोर जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगाती रही इसी बीच एक साहसी युवक बरमपुर निवासी इरशाद मिर्जा मदद के लिए पहुंच गया नजदीक जाकर देखा तो एक युवक लड़की से बदतमीजी कर रहा था इरशाद मिर्जा ने उस युवक को समझाने का प्रयास किया.
Open hooliganism in Korba
लेकिन युवक नशे में धुत था वह इरशाद से ही उलझ पड़ा और और इस बीच वह अपने अन्य साथियों को बुलाकर इरशाद को मरना शुरू कर दिया और तब तक मारते रहे जबतक वह बेसुध नहीं हो गया.
Open hooliganism in Korba
Open hooliganism in Korba
जब युवको का इतने में भी मन भरा तो लड़के को मोटर सायकल में बिठाकर सुनसान इलाके में ले गए जहा उसके साथ fir मारपीट हुई और उसका मोबाईल फोन और नगदी लूट लिए और वहां से भाग गए इरशाद किसी तरह घर तक पंहुचा और परिवार वालों के साथ कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है.