Home Blog Page 143

Horoscope for today 25 October 2024 आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ पढ़े दैनिक राशिफल

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 25 October 2024 मेष

Horoscope for today 25 October 2024 आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आप कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे, जिससे आपको थकान, सिरदर्द, बदनदर्द आदि का अनुभव हो सकता है।

 

Horoscope for today 25 October 2024 वृषभ

Horoscope for today 25 October 2024
वृषभ

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

Horoscope for today 25 October 2024 मिथुन

Horoscope for today 25 October 2024
मिथुन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप खानपान पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी पेट संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की बातों पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Horoscope for today 25 October 2024 कर्क

Horoscope for today 25 October 2024
kark rashi

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी में यदि आपको कुछ समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी।

Horoscope for today 25 October 2024 सिंह
Horoscope for today 25 October 2024
singh rashi

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगा रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आप किसी के मामले में बेवजह ना बोलें। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से काम से काम का मतलब रखें, नहीं तो वह आपकी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या

Horoscope for today 25 October 2024
kanya rashi

आज के दिन आपके लिए प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में रहेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे और आपको प्रमोशन दे सकते हैं। आप संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

तुला

Horoscope for today 25 October 2024
tula rashi

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। माता-पिता से प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आपको पिछले किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक

Horoscope for today 25 October 2024
vrishchik

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका कोई मित्र आपके घर में मुलाकात करने आ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु

Horoscope for today 25 October 2024
dhanu rashi

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटकने से उन्हें किसी परीक्षा को देने में समस्या आएगी।

मकर

Horoscope for today 25 October 2024
makar rashi

मकर राशि के जातक के लिए आज का दिन इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानना होगा, क्योंकि उनमें कुछ आपके शत्रु हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों में वृद्धि कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी नई नौकरी के मिलने की भी संभावना है।

कुंभ

Horoscope for today 25 October 2024
kumbh rashi

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको किसी काम को लेकर चिंता हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

मीन

Horoscope for today 25 October 2024
meen rashi

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई चीज खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपको उसमें समस्या होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें।

balco’s multi-speciality health camp बालको ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

balco's multi-speciality health camp 
balco's multi-speciality health camp 

बालकोनगर, 21 अक्टूबर 2024।balco’s multi-speciality health camp वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन (आईडीओपी) दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू, विशेष न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग, सिविल जज सुश्री डिंपल ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की।

balco’s multi-speciality health camp

balco's multi-speciality health camp 
balco’s multi-speciality health camp

हेल्पएज इंडिया के सहयोग से कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया। मानसिक स्वास्थ्य सत्र में मनोचिकित्सक ने वृद्धावस्था में डिमेंशिया तथा मेंटल हेल्थ से निपटने का तरीका बताया। वृद्धजनों को महत्वपूर्ण तकनीक जानकारी देने के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यशाला तथा संतुलित एवं पोषण आहार की जानकारी दी गई। अतिथियों ने समाज में उनके समर्पण और सेवा की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दस वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों या युवाओं के बीच पारस्परिक समझ विकसित करना तथा वरिष्ठ समुदाय की शक्ति और अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया।

balco’s multi-speciality health camp 

balco's multi-speciality health camp 
balco’s multi-speciality health camp

शिविर में बुजुर्ग सदस्यों के लिए गतिशीलता और दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक का उपयोग करके 33 बुजुर्गों को फिजियोथेरेपी सेवाएँ प्रदान की गईं। इन उपायों से उनकी बीमारियों में कमी एवं स्वास्थ्य लाभ हुआ। कंपनी की द्वि-मासिक मोबाइल फिजियोथेरेपी सेवा समुदाय के बुजुर्ग आबादी को राहत पहुँचा रही है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य अभियान के प्रभाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और समुदाय के कमजोर वर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

balco’s multi-speciality health camp

balco's multi-speciality health camp 
balco’s multi-speciality health camp

आरोग्य परियोजना के मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाभान्वित हुए। अपने मोबाइल हेल्थ वैन के तहत कंपनी ने जामबहार और शांति नगर में दो हेल्थ कैंप आयोजित किये। कैंप की मदद से 5 गांव के 360 से अधिक सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। कंपनी के सामुदायिक स्वास्थ्य शिविरों में मधुमेह, रक्तचाप जैसी सेवाओं के साथ दंत, आर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग, साइकेट्री, मनोवैज्ञानिक और स्किन केयर विभिन्न विशेषज्ञ मौजूद थे।

balco's multi-speciality health camp 
balco’s multi-speciality health camp

आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024 में 45 से अधिक समुदायों के 49,963 लोग लाभान्वित हुए हैं। ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्तवर्ष 2024 में एमएचवी से लगभग 15600 तथा 8 मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से 1700 लोग लाभान्वित हुए।

Home remedies दादी नानी के ये 5 घरेलु नुस्खे है बड़े कम के है इन समस्याओं के लिए आजमाकर देखे

Home Remedies
Home Remedies

 

Home remedies दादी-नानी के घरेलू नुस्खे पीढ़ियों से चले आ रहे हैं और कई लोगों का मानना है यह काफी प्रभावी होते हैं। लंबे वक्त से हम सब इन घरेलू उपायों को सुनते और आजमाते आ रहे हैं। आज भी कई छोटी-मोटी समस्याओं के लिए लोग सबसे पहले तुरंत आराम पाने के लिए इन दादी-नानी के नुस्खों को भी अपनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई समस्याओं से आपको राहत दिला सकते हैं।

Home remedies गले की खराश के लिए शहद

Home remedies
shahad

शहद को गले की खराश की समस्या को कम करने में प्रभावी माना गया है। इसमें एंटीमाइक्रोबल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसकी गाढ़ापन और चिपचिपापन गले को आराम देने में मदद कर सकती है।

Home remedies खांसी के लिए शहद

Home remedies
shahad

शहद का उपयोग पारंपरिक रूप से प्राकृतिक खांसी को कम करने के के लिए किया जाता रहा है। कुछ अध्ययनों की मानें तो यह बच्चों में खांसी को कम करने में प्रभावी हो सकता है, खासकर जब सोते समय उपचार के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। हालांकि, बोटुलिज़्म के खतरे के कारण 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसे देने से परहेज करें।

Home remedies मतली के लिए अदरक

Home remedies
Ginger

अदरक का उपयोग लंबे समय से मतली के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है। यह ब्रेन में उन संकेतों को रोकने का काम करता है, जो मतली आने पर हमारे दिमाग में आते हैं और इसे मोशन सिकनेस और मॉर्निंग सिकनेस के कारण होने वाली उल्टी को कम करने में प्रभावी माना गया है।

Home remedies सूजन के लिए हल्दी
Home remedies
aami haldi

हल्दी एक ऐसा मसाला है, जो आमतौर पर भारतीय और मध्य पूर्वी व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, हल्दी और इसमें मौजूद तत्व करक्यूमिन, शरीर में सूजन को कम करने में कारगार साबित होता है। यह ध्यान रखने वाली बात है कि हल्दी का सेवन आमतौर पर आहार में कम मात्रा में किया जाता है। अगर आप सूजन से जूझ रहे हैं, तो बेहतर इलाज के लिए अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।

Home remedies हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए लहसुन
Home Remedies
Home Remedies

पारंपरिक रूप से लहसुन का उपयोग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल और लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन को कम कर सकता है, जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल का एक रूप है। हालांकि, इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होता है, इसके संभावित लाभों को पूरी तरह से समझने के लिए और ज्यादा रिसर्च की आवश्यकता है।

 

Horoscope for today 24 October 2024 इन तीन राशि वाले जातको को आज मिलेगा धन लाभ,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 24 October 2024 मेष

Horoscope for today 24 October 2024 आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई व बहन भी आपकी तरक्की देखकर आपसे खुश रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

Horoscope for today 24 October 2024 वृषभ

Horoscope for today 24 October 2024
वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे फल व्यतीत करेंगे।

Horoscope for today 24 October 2024 मिथुन

Horoscope for today 24 October 2024
मिथुन

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी आसानी से निभाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Horoscope for today 24 October 2024 कर्क

Horoscope for today 24 October 2024
kark rashi

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।

Horoscope for today 24 October 2024 सिंह
Horoscope for today 24 October 2024
singh rashi

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। किसी काम को लेकर यदि आप यात्रा पर जा रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कन्या

Horoscope for today 24 October 2024
kanya rashi
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी छवि और निखरेगी और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सोच समझ से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।

तुला

Horoscope for today 24 October 2024
tula rashi

आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं का आसानी से दूर कर पाएंगे। आपके दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके खर्चो बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे आगे ना बढ़ाये विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक

Horoscope for today 24 October 2024
vrishchik

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ खर्चों को भी आसानी से कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको कानूनी कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

धनु

Horoscope for today 24 October 2024
dhanu rashi

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नहीं जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने कामों को लेकर पूरा फोकस करना होगा। धर्म कर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर

Horoscope for today 24 October 2024
makar rashi

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ

Horoscope for today 24 October 2024
kumbh rashi

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। किसी के सलाह आप सोच समझ कर मने, तो ही बेहतर रहने वाला है।

मीन

Horoscope for today 24 October 2024
meen rashi

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते है, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई विरोधी आपके कामों में रोडा अटकाने की कोशिश करेगा।

 

Sugam app launched in CG “सुगम एप्प”अब फर्जी रजिस्ट्रीयों पर लगेगा ब्रेक, और पारदर्शी रजिस्ट्री से भू स्वामी होंगे लाभान्वित

Sugam app launched in CG
Sugam app launched in CG

रायपुर। Sugam app launched in CG मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ’सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी हैं।

Sugam app launched in CG

Sugam app launched in CG
Sugam app launched in CG

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने बताया कि सरकार नागरिक सशक्तीकरण के लिए आगे भी रजिस्ट्री कार्य में अधिकाधिक टेक्नॉलाजिकल अनुप्रयोग तथा प्रक्रियागत सुधार की दिशा में प्रतिबद्ध है। सुगम ऐप संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रायः ऐसी शिकायतें आती है कि रजिस्ट्री के पश्चात एक सामान्य आदमी कई प्रकार से फर्जीवाड़ा का शिकार हो जाता है। रजिस्ट्री दस्तावेज में दिया गया सम्पत्ति विवरण तथा मौके की स्थिति में अंतर होता है। एक सम्पत्ति कई लोगों को बेच दी जाती है।

Sugam app launched in CG

Sugam app launched in CG
Sugam app launched in CG

जिस जमीन कार जिस्ट्री किया जाता है, वह जमीन वास्तव में अस्तित्व में नहीं होती। ऐसी घटनाएं भी प्रकाश में आती रहती है कि रोड, रास्ता, उद्यान आदि की जमीन बेच दिया गया है। मौके में जितनी जमीन उपलब्ध है, उससे अधिक रकबा बेच दिये जाने की घटनाएं भी होती रहती है। ऐसी घटनाओं से आपसी लड़ाई-झगड़े तथा कोर्ट-कचहरी के मुकदमेबाजी में वृद्धि होती है।

Sugam app launched in CG

Sugam app launched in CG
Sugam app launched in CG

सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री के प्रकिया के दौरान अपना मोबाईल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री किया जा रहा है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात् सम्पत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। वह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के माड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा। उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश व देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में

स्थाई रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है। ’सुगम ऐप’ के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुँचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जाएगा। सुगम ऐप के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा। सुगम ऐप से संपत्ति की वास्तविक संरचना के संबंध में ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा तथा इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाले परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे।

 

School van falls into river बच्चों से भारी वेन नदी में गिरी,ग्रामीणों की मदद से बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल

School van falls into river 
School van falls into river 

सक्ती/छत्तीसगढ़ (ब्लैकआउट न्यूज़)School van falls into river छत्तीसगढ़ के सक्ती बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी पलट गई, इस घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई, वहीं हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

School van falls into river

School van falls into river 

जानकारी के मुताबिक सक्ती के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है, जहां हैप्पी पब्लिक स्कूल हसौद का स्कूली वाहन बच्चों को लेकर स्कूल लेकर जा रही थी। दौरान नदी को पार करने के दौरान वैन सोन नदी में जा गिरी और पानी में डूब गई।

School van falls into river

School van falls into river 
School van falls into river

बताया जा रहा है कि हादसा के वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे,जिन्हें मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से समय रहते बाहर निकाला गया। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं,जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Birth of Israel and important events फिलिस्तीन आज अगर खमोश रहे, तो कल सन्नाटा ही बचेगा चहुँओर

Birth of Israel and important events 
Birth of Israel and important events 

(आलेख : बादल सरोज)Birth of Israel and important events इतिहास में इसरायल नाम का देश दुनिया के नक़्शे पर कभी नहीं रहा। यहूदी धर्म के अनुयायी दुनिया भर के देशों में, कहीं थोड़े, कहीं बहुत थोड़े, रहे और रहते रहे।  करीब 4000 वर्ष पहले अब्राहम के संदेशे और उनके पोते यहूदा के नाम पर बने यहूदियों को न कभी देश बनाने की सूझी, ना ही उसकी जरूरत पड़ी। इसकी असल वजह तो और भी दिलचस्प है

और वह यह है कि आज जिस यहूदी धर्म के लोगों का देश बनाने की बात की जा रही है, उस यहूदी धर्म में देश या राष्ट्र का कांसेप्ट ही नहीं रहा। बल्कि ज्यादा सही यह है कि भौगोलिक अस्तित्व वाले देश की अवधारणा का निषेध रहा है।

Birth of Israel and important events

Birth of Israel and important events 
बादल सरोज

अचानक कोई सवा सौ साल पहले ये “अपना देश” बनाने की खुराफात शुरू हुयी। 1897 में पहली जिओनिस्ट कांग्रेस हुयी ; ध्यान दें यह यहूदी सम्मेलन नहीं, यहूदीवादी  सम्मेलन था। यह अंतर मार्के का है, जैसे हिन्दू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर है, जैसे इस्लाम और तालिबान का अंतर है — ये आकाश-पाताल का फर्क है।

उस समय के ज्यादातर यहूदियों ने, ऑर्थोडॉक्स और सुधारवादी दोनों तरह के यहूदियों ने, इस सम्मेलन के आयोजन का विरोध किया। विरोध इतना मुखर और तीखा था कि यह सम्मेलन सबसे घनी यहूदी आबादी वाले जिस शहर म्यूनिख (जर्मनी) में होना था, वहां यहूदियों ने ही नहीं होने दिया।

आयोजकों को स्विट्ज़रलैंड के शहर बासेल में यह सम्मेलन करना पड़ा या कहें, उनसे करवाया गया। इस सम्मेलन की सारी कार्यवाही जर्मन भाषा में चलीं और इसने यहूदियों का अपना देश बनाने का प्रस्ताव पारित किया।

Birth of Israel and important events 

Birth of Israel and important events 
Birth of Israel and important events

ज्यादातर यहूदियों ने इस आव्हान को खारिज कर दिया। उनकी आपत्तियां दो थीं :
*एक* — धर्म में ही देश या राष्ट्र की अवधारणा का नहीं होना।
*दो* — यह मानना कि अलग देश बनाने के नारे से मिलेगा तो कुछ नहीं, लेकिन दुनिया भर में रहने वाले यहूदियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दुनिया भर में यहूदी भेदभाव का निशाना बनेंगे। मजदूर मजदूरी नहीं कर पाएंगे, यहूदी व्यापारी धंधा नहीं कर पाएंगे।

उनकी आशंका सही थी — बाद में यही हुआ भी।

Birth of Israel and important events 
Birth of Israel and important events

इस जिओनिस्ट -यहूदीवादी –  कांग्रेस के समय यानि 1897 में फिलिस्तीन की कुल आबादी  6 लाख थी।  इसमें 95% अरब थे (सारे अरब मुस्लिम नहीं थे, ईसाई भी थे) और केवल 5% यहूदी थे। उस जमाने में फिलिस्तीन ऑटोमन साम्राज्य – मोटा मोटी तुर्की साम्राज्य – का हिस्सा हुआ करता था। पहले विश्व युद्ध (1914-19) में विजेता गठबंधन ने इस साम्राज्य को बिखेर दिया था।

Birth of Israel and important events 

Birth of Israel and important events 
Birth of Israel and important events

दूसरे विश्व युद्ध  (1939-45) के बाद हिटलर के नरसंहारों का शुरुआती और निर्मम निशाना बने यहूदियों के प्रति (यहूदीवादियों के प्रति नहीं) उपजी हमदर्दी का फायदा लूट के लिए दुनिया के बंटवारे की जुगाड़ में लगे साम्राज्य्वादी गिरोह ने उठाया और 1947 में “नए देश” के लिए जमीन का एक हिस्सा देने की बात हुयी। उस समय यानी 1947 में फिलिस्तीन में फिलिस्तीनी अरब 13 लाख 50 हजार थे और फिलिस्तीनी यहूदी करीब साढ़े छः लाख थे और इनका कब्जा सिर्फ 6% जमीन पर था।

 

1948 में इन्ही ज़िओनिस्टों ने दुनिया भर के यहूदीवादियों को इकठ्ठा करने का नारा दिया और ब्रिटेन, अमरीका, फ़्रांस, आस्ट्रिया आदि देशों के हथियारों की मदद और सैन्य शक्ति के साथ फिलिस्तीन में युद्ध छेड़ दिया गया। इस लड़ाई के बाद इसरायल नाम के देश का जन्म हुआ। इस थोपे गए युद्ध में आधी से ज्यादा – करीब साढ़े सात लाख – फिलिस्तीनी आबादी शरणार्थी बन गयी। अपने  देश में ही बेघर या बाहर के देशों में बिना नागरिकता के रहने के लिए मजबूर कर दी गयी।

अब इन शरणार्थियों की तादाद कोई 35 से 40 लाख है। इसे उस वक़्त भी सारी दुनिया ने धिक्कारा था। अब तक के सबसे प्रकाण्ड वैज्ञानिक अल्बर्ट आईन्स्टीन को इस नए देश – इसरायल – का दूसरा राष्ट्रपति बनने का न्यौता दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था।

Birth of Israel and important events 

गौतम बुद्ध से लेकर मार्क्स से होते हुए दुनिया भर के  विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के सिद्धांतों ने अब बिना किसी संशय के साबित कर दिया है कि घटनायें, सामाजिक-राजनीतिक परिघटनायें अपने आप नहीं घटतीं। हरेक के पीछे एक या एकाधिक कारण होते हैं।  1897 की पहली जिओनिस्ट कांग्रेस, 1947 के संयुक्त राष्ट्र के नए देश के फैसले, 1948 में फिलिस्तीन पर हमले और इसरायल नाम के देश के बनने और उसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गयी सैकड़ों निंदाओं, आलोचनाओं, भर्त्सनाओं के बावजूद इसरायल की बर्बर गुंडागर्दी और बाकी जमीन पर बस्तियां बसाने,

इस बीच हुए मैड्रिड, ओस्लो, कैंप डेविड समझौतों सहित  दर्जन भर अंतर्राष्ट्रीय करारों और पचास, सौ आपसी करारों को इसरायल द्वारा बार-बार, हर बार तोड़ने के पीछे भी कारण है। इस कारण का नाम है साम्राज्यवादी लूट की लिप्सा और दुनिया पर कब्जा करने की हवस।

Birth of Israel and important events 

पहले विश्व युद्ध के ठीक पहले हुयी जिओनिस्ट कांग्रेस के स्पांसर और फाइनेंसर उस वक़्त के साम्राज्यवादी देश थे। 1948 के हमले के रणनीतिकार थे ब्रिटेन और अमरीका। उसके बाद से जारी सारे हमलों में इसरायल का संरक्षक, मददगार है संयुक्त राज्य अमरीका। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने पूरे इतिहास में जितने प्रस्ताव इसराइल की करतूतों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ पारित किये हैं, उतने किसी और मामले में नहीं किये।

संयुक्त राष्ट्र संघ में फिलिस्तीन की समस्या को लेकर जब-जब भी वोटिंग हुयी है, तब-तब ज्यादातर मामलों में इसरायल के पक्ष में सिर्फ एक वोट पड़ा है और यह वोट अमरीका का रहा है।

ट्रूमैन, आइजनहॉवर, केनेडी, जॉनसन, निक्सन से लेकर फोर्ड, कार्टर, रीगन, बड़े-छोटे बुश, क्लिन्टन, ओबामा से होते हुए डोनाल्ड ट्रम्प के अमरीका तक, इस मामले में पूंछ हमेशा टेढ़ी रही है। हाल के दौर ने साबित कर दिया है कि बाइडेन का अमरीका भी इससे अलग नहीं  है।

ज़रा से फिलिस्तीन को खंड-खंड करके उस भूभाग में इसरायल को स्थापित करने में साम्राज्यवाद की इतनी दिलचस्पी क्यों है?

सिम्पल सी बात है : दुनिया पर कब्जा जमाने के लिहाज से पश्चिम एशिया (पश्चिमी मीडिया वाले इसे मध्य-पूर्व कहते हैं) का रणनीतिक महत्त्व है। एशिया और अरब देशों की छाती पर सवार रहने के लिए यह मुफीद जगह है — उस पर प्राकृतिक तेल और गैस का अपरिमित भण्डार भी यहीं है। इसलिए तेल अबीब और पश्चिम यरुशलम में चौकी कायम करना उसके लिए धंधे का सवाल है। कुछ लाख लोग मरते हैं, तो मरें — अंतर्राष्ट्रीय क़ानून कुचलते हैं, तो कुचल जाएँ।

ठीक यही कारण है कि भारत की जनता हमेशा से इसरायल की बर्बरता के खिलाफ फिलिस्तीन की जनता और उसके मुक्ति आंदोलन के साथ रही है। उसने साम्राज्यवाद को भुगता है — इसलिए वह फिलिस्तीनी जनता का दर्द जानती है। गांधी से लेकर कम्युनिस्टों तक, नेहरू से लेकर पटेल तक, जयप्रकाश से लेकर चौधरी चरण सिंह तक साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ने वाली सारी धाराएं फिलिस्तीनी जनता के मुक्ति आंदोलन के साथ रहीं। आज भी हैं।

सिर्फ वही लोग इसरायल के साथ रहे/हैं, जो तब ब्रिटिश साम्राज्य का चरणवंदन करते टेढ़े हुए जा रहे थे, अब नमस्ते ट्रम्प करते-करते औंधे पड़े हैं। इन्हें इसरायल बड़ा भाता है — इतना ज्यादा कि वे दुनिया की कुख्यात हत्यारी एजेंसी मोसाद के साथ भारतीय सुरक्षा में साझेदारी तक करने को तत्पर हो जाते हैं। इसरायल के हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार (9 अरब डॉलर) भारत को बना देते है।

(साढ़े चार अरब डॉलर का बाकी व्यापार अलग है।) मोदी के आने के बाद 70 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब संयुक्त राष्ट्र संघ में इसरायल के विरुद्ध आये प्रस्तावों पर भारत तटस्थ रहा। सैकड़ों देश इसरायल की निंदा करते रहे, मगर हम 135 करोड़ आबादी वाले दुनिया के दूसरे सबसे राष्ट्र कभी ट्रम्प, तो कभी ओबामा का मुंह ताकते रहे।

इसरायल की यह बर्बरता सारे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और पारित किए गए विभिन्न  प्रस्तावों को अंगूठा दिखाना है। इन हमलों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। मौजूदा सरकार की चुप्पी शर्मनाक है — यह भारत की आम स्वीकृति वाली विदेश नीति का निषेध है। सरकारें जब विफल होती हैं, तो जनता को आगे आना होता है।  इसलिए जनता और उसके संगठनों को फिलिस्तीन की हिमायत में आवाज उठानी होगी। आवाज उठानी होगी

फिलिस्तीनी जनता के हक़ के लिए, अंतर्राष्ट्रीय शान्ति के लिए और सबसे बढ़कर दुनिया को खुद अपने जीने लायक बनाये रखने के लिए,

क्योंकि भेड़िये सिर्फ एक जगह तक महदूद नहीं रहते। जिस “तर्क” पर इसरायल की धींगामुश्ती चल रही है, वह तर्क सिर्फ रामल्ला या गाज़ा या येरुशेलम तक ही नहीं रुकेगा। आँच दूर तक जाएगी।

और अंत में

एक बात गाँठ बाँधने की है और वह यह कि फिलिस्तीन पर हमलों का किसी भी तरह के धार्मिक विवाद से कोई संबंध नहीं है — यह सीधे-सीधे फिलिस्तीन की जमीन पर कब्जा कर उसे अपना उपनिवेश बनाने की साजिश है।

जिस पूर्वी यरूशलम पर कब्जे के लिए पिछ्ला यानि  मई 2021 का हमला शुरू हुआ है, वह एक ही पुरखे की निरंतरता में आये दुनिया के तीन धर्मों से जुड़ा ऐतिहासिक शहर है। उस एक किलोमीटर से भी कम दायरे में तीनो धर्मो  के जन्म और उनके पैगम्बरों के साथ जुड़ाव के महत्वपूर्ण तीर्थ हैं। यहूदी मान्यताओं के हिसाब से अब्राहम यहीं के थे। ईसा मसीह को यहीं सूली पर चढ़ाया गया था और ईसाई मान्यताओं के हिसाब से यहीं वे पुनर्जीवित हुए थे।

मक्का, मदीना के बाद इस्लाम का यह तीसरा सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। इस्लाम धर्म की घोषणा यहीं हुयी थी और इस्लामिक मान्यताओं के हिसाब से पैगम्बर हजरत मोहम्मद यही से खुदा के पास गए थे ।

इसलिए

फिलिस्तीन का सवाल फिलिस्तीन का नहीं है, पूरे विश्व का है। यही वजह है कि दुनिया भर में यहूदीवादी नेतन्याहू की इजरायल सरकार के हमलों के खिलाफ  भेड़ियों को छोड़कर बाकी सब सडकों पर हैं।

Horoscope for today 23 October 2024 इन 3 राशि वाले जातकों को मिलेगी सफलता पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 23 October 2024 मेष

Horoscope for today 23 October 2024
mesh rashi

Horoscope for today 23 October 2024 आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है, लेकिन आपको किसी काम को लेकर सोच-विचार करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, लेकिन उसका लाभ उन्हे बाद में ही मिलेगा। आपकी परिवार के सदस्य से खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

Horoscope for today 23 October 2024वृषभ

Horoscope for today 23 October 2024
वृषभ

आज का दिन आपके लिए लाभ भी योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी के साथ मेलजोल बहुत ही सोच समझकर बढ़ाना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। यदि आप नौकरी को लेकर संतुष्ट नहीं है, तो आप कहीं दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

Horoscope for today 23 October 2024मिथुन

Horoscope for today 23 October 2024
मिथुन

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कमजोर है, उन्हें अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी वह परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, लेकिन आपके पिताजी उसे करने के लिए आपसे मना कर सकते हैं। आपको बड़ों की बात मानना बेहतर रहेगा।

Horoscope for today 23 October 2024 कर्क
Horoscope for today 23 October 2024
kark rashi

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कानूनी मामले में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी से धन उधार सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपनी माताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकती हैं। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें।

Horoscope for today 23 October 2024 सिंह
Horoscope for today 23 October 2024
singh rashi

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, लेकिन फिर भी उससे आपकी इनकम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आप किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों के कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कन्या

Horoscope for today 23 October 2024
kanya rashi

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई धन संबंधित काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से लोगों को हैरान करेंगे और उनके कामों की सराहना होगी।

तुला

Horoscope for today 23 October 2024
tula rashi

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने रुके हुए कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक

Horoscope for today 23 October 2024
vrishchik

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी से धन का लेन-देन सोच समझकर करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता खराब हो सकते है।

धनु

Horoscope for today 23 October 2024
dhanu rashi

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या परेशान कर रहे थी, तो वह दूर होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने का कारण मन में निराशा बनी रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है।

मकर

Horoscope for today 23 October 2024
makar rashi

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप किसी से कोई वादा करेंगे, तो उसे पूरा अवश्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी खुशी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने संतान से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ

Horoscope for today 23 October 2024
kumbh rashi

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पता चल सकता है, जिसमें आप अच्छा निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और पारिवारिक कलह भी काफी हद तक दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन

Horoscope for today 23 October 2024
meen rashi

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको सावधानी से चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ समस्याएं उभर सकती हैं और आपको किसी जोखिम को उठाने से कोई बड़ा नुकसान होने हो सकता है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।

CG IAS Transfer Breaking 10 IAS अफसरों का तबादला, कोरबा निगम आयुक्त भेजी गयी बस्तर देखें सूची 

Chhattisgarh IAS Transfers 
Chhattisgarh IAS Transfers 

रायपुर(ब्लैकआउट न्यूज़)CG IAS Transfer Breaking राज्य सरकार ने 10 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया जिसमे कोरबा की निगम आयुक्त ममगई भींशामिल है प्रतिष्ठा ममगाई को जिला पंचायत बस्तर में पदस्थ किया गया है वही सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर कलेक्टर बनाया गया है.

CG IAS Transfer Breaking

CG IAS Transfer Breaking

Scam in PM’s residence 55 साल का बेटा अपनी 80 साल की बुजुर्ग मा को लेकर पंहुचा जनदर्शन में, PM आवास की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया एक्शन

Scam in PM's residence 
Scam in PM's residence 

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)Scam in PM’s residence कोरबा के गांव सोनपुरी के 55 साल के पुत्र ने अपनी 80 साल की महिला समारीन बाई के नाम पर पीएम आवास को स्वीकृति तो मिली है. लेकिन इसके पैसे इन तक नहीं पहुंचे. दो किस्त जारी होने के बाद पैसे किसी और ने निकाल लिए.80 साल की अस्वस्थ मां को उसका बेटा गोद में उठा कर सोमवार को कलेक्टर जन दर्शन में पहुंचा।

Scam in PM’s residence

Scam in PM's residence 
Scam in PM’s residence

समरिन बाई चलने में असमर्थ है और टूटी फूटी झोपड़ी में रह रही हैं। जिसे उसके पुत्र बंधन सिंह गोद में लेकर कलेक्टर से गुहार लगाने जनदर्शन में पहुंचे थे। इस दृश्य को देखने वालों का दिल पसीज गया क्योंकि पुत्र की उम्र भी 55 से ऊपर रही होगी जो मां को गोद में लेकर पहुंचा हुआ था।

 

Scam in PM’s residence घोटाले बाजों ने 80साल की बुजुर्ग को भी नहीं बक्शा

Scam in PM's residence 
Scam in PM’s residence

निर्लज और बेशर्म धपले बाजों ने 80 साल की बुजुर्ग महिला, उसकी अस्वस्थता और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति को भी देखकर तरस नही आया।

अधिवक्ता नफीस खान ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बंधन सिंह और उनकी माता के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता नफीस खान कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे. नफीस ने ही उनके लिए आवेदन बनाया और प्रशासन से गुहार लगाई. नफीस का कहना है कि पीएम आवास का अपना सिस्टम होता है. जब मकान की नींव खोद ली जाती है और निर्माण कार्य कुछ पूरा हो जाए. तभी दूसरी किस्त जारी की जाती है. बिना निर्माण किए बिना नींव खोदे दूसरी किस्त कैसे जारी हो गई यह जांच का विषय है.

वकील ने आरोप लगाया कि किसी दूसरे आवास की फोटो लगाकर फर्जीवाड़ा करते हुए पीएम आवास की राशि को जारी करवाया गया है. इनके खाते से ₹6000 भी निकाल दिए हैं. उन्होंने कहा कि अजगरबहार के बैंक में आवेदन दिया गया है.

 

Scam in PM’s residence पेंशन के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं.

 

बंधन सिंह ने बताया कि मेरी माता चलने फिरने में सक्षम नहीं है. उनके आंख से भी कम दिखाई देता है. मैं ही इसे गोद में लेकर कहीं भी आना-जाना करता हूं. इसके नाम पर पीएम आवास की स्वीकृति मिली. हमें ग्राम पंचायत में आने वाली एक मैडम ने बताया कि पीएम आवास स्वीकृत हुआ है. खाते से पैसे भी निकले हैं, हमें तो पेंशन के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं.

कलेक्टर ने मामले की जांच कराने और आवेदक को राहत पहुंचाने कहा

कलेक्टर ने आवेदन को संज्ञान में लेकर जनपद सीईओ कोरबा को आवेदन की जांच कराकर आवेदक को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए. साथ ही समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागीय योजनाओं से भी लाभान्वित करने के लिए कहा.

गौरतलब हैं कि पी एम आवास की योजना में हो रहे फर्जी वाडे की यदि गंभीरता से जांच कराई जायेगी तो ना जाने इस प्रकार के कितने ही मामले सामने आयेंगे। धिक्कार तो उन धोखेबाजों को है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब परिवार को शासन की योजना से षड्यंत्र करके वंचित कर रहे है और अपनी जेब भर रहे है। इस तरह के फर्जीवाड़े में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका उजागर होनी चाहिए जो गरीब परिवारों के साथ छल कपट करने वाले को संरक्षण दिए हुए हैं।