Homemade recipe नैचरल मिनरल्स से भरपूर सेंधा नमक, नमक का सबसे शुद्ध रूप है और यह सफेद नमक से कई गुना बेहतर होता है और यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में सेंधा नमक को नींबू के रस के साथ मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर होती है, डकार आते हैं और गैस पास करने में मदद मिलती है। साथ ही अगर ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो तो वो भी इस नुस्खे से दूर हो जाती है।
Homemade recipe
Homemade recipe
सावधानी बरतें- हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस नुस्खे को अपनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसे मरीजों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है।
Horoscope for today 20 October 2024 आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। आप अपने किसी मन की बात को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
Horoscope for today 20 October 2024 वृषभ
Horoscope for today 20 October 2024
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं को त्याग करके बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यों को लेकर नई-नई योजनाएं बनाएंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। घर में छोटे बच्चे के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने से अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
Horoscope for today 20 October 2024 मिथुन
Horoscope for today 20 October 2024
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपने यदि किसी से कर्ज लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने मित्रों और सगे संबंधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
Horoscope for today 20 October 2024 कर्क
Horoscope for today 20 October 2024
आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने पिताजी की किसी बात को लेकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।
Horoscope for today 20 October 2024 सिंह
Horoscope for today 20 October 2024
आज आपका दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि यदि आपने आय को ध्यान में रखकर व्यय किया, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। भविष्य को लेकर आपको कोई बड़ी प्लानिंग करनी होगी, तभी आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर जाएंगे। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो इससे भी आपको बाद में नुकसान होगा।
कन्या
Horoscope for today 20 October 2024
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपके काम के प्रयास बेहतर रहेंगे। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपकी किसी डील को फाइनल करवा सकता है। संतान के विवाह संबंधित कोई समस्याएं दूर होंगी।
तुला
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप बेवजह घर से बाहर न जाएं, नहीं तो आपको सिरदर्द, बदनदर्द और थकान आदि का अनुभव हो सकता है। आपके पिताजी आपको किसी काम को लेकर बेहतर सलाह देंगे। आपका किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपको कोई लोन आदि भी लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। कोई दूर रह रहा परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपको सलाह की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए भी कारगर सिद्ध होगी। आप अपनी संतान के दाखिल को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे।
धनु
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपके सहयोगियों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करनी होगी। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में शत्रु भी हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी काम को लेकर टेंशन हो सकती है। आपको अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में यदि आप किसी के साथ कोई पार्टनरशिप करने जा रहे हैं, तो वह भी आप आसानी से कर सकेंगे। परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप कोई काम का फैसला जल्दबाजी में ना लें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ कुछ समय आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
मीन
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा। अपने ज्ञान को आप इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी।
कोरबा/पाली(ब्लैकआउट न्यूज़) untimely death of cow गौ माता का दम्भ भरने वाली भाजपा की सरकार ने महज इसलिए गौठान में ताला जड़ दिया है की वह कॉंग्रेस के शासन काल में चालू हुई योजना है इससे ना सिर्फ फसलो का नुकसान हो रहा है बल्कि गौ वंश अकाल मौत की गाल में समा रहे है.
untimely death of cow
untimely death of cow
जिले में बंद पड़े गौठान बदहाल होते जा रहे हैं। कुछ इसका उपयोग अब भी कर रहे हैं लेकिन अपने हिसाब से। ऐसी ही स्व व्यवस्था के कारण दर्जनों गौ-वंश को ताले में कैद तो कर दिया गया लेकिन उनके चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से तड़प- तड़पकर असामयिक मौत हो रही है। करीब 6 मवेशियों ने दम तोड़ा है।
untimely death of cow
untimely death of cow
मामला जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सैला स्थित बंद पड़े गौठान का है। यहां लगभग 70-80 गौ वंशो को कैद कर रखा तो गया है, किन्तु उनके चारे- पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से भूख-प्यास से उनकी मौत हो रही है। मौके पर जाकर देखा गया तब गौठान के भीतर 4- 5 गौ- वंश न जाने कितने दिनों से मृत पड़े थे जिसमें एक बछड़ा भी शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा घुमंतू मवेशियों के कारण खेतों में लगी फसलें सुरक्षित नही थी।
untimely death of cow
फसलों को ऐसे मवेशियों से बचाने उन्हें निर्मित गौठान में बंद कर दिया गया है लेकिन उनके लिए चारे- पानी की कोई व्यवस्था नही की गई है, जो कई दिनों से भूखे- प्यासे हैं।उनकी सुध कोई लेने वाला नही है और इनमे से कुछ गौ- वंश की मौत हो गई है।
untimely death of cow
untimely death of cow🌹
शर्मनाक है की भाजपा जहाँ गाय को लेकर पुरे देश में राजनितिक लाभ ले रही है लेकिन धरातल में भूख से गौ वंशो की मौत पर खामोश है प्रदेश में गौ सेवा आयोग भी है लेकिन उनकी भी ख़ामोशी समझ से परे है सरकार को तत्काल इस और ध्यान आकर्षित कर गौ वंशो के लिए समुचित व्यवस्था किया जाना चाहिए.
Home Remedies पहले के वक्त में किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए न तो अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं थीं न ही कुछ ढूंढने के लिए इंटरनेट। बावजूद इसके हमारी दादी-नानी के पास बहुत सारे घरेलू नुस्खों का खजाना हुआ करता था। आज भी उनके ये नुस्खें कई समस्याओं से राहत दिलाने में हमारी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में-
Home Remedies दादी-नानी के घरेलू नुस्खे पीढ़ियों से चले आ रहे हैं और कई लोगों का मानना है यह काफी प्रभावी होते हैं। लंबे वक्त से हम सब इन घरेलू उपायों को सुनते और आजमाते आ रहे हैं। आज भी कई छोटी-मोटी समस्याओं के लिए लोग सबसे पहले तुरंत आराम पाने के लिए इन दादी-नानी के नुस्खों को भी अपनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई समस्याओं से आपको राहत दिला सकते हैं।
Home Remedies गले की खराश के लिए शहद
Home Remedies
शहद को गले की खराश की समस्या को कम करने में प्रभावी माना गया है। इसमें एंटीमाइक्रोबल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसकी गाढ़ापन और चिपचिपापन गले को आराम देने में मदद कर सकती है।
Home Remedies खांसी के लिए शहद
Home Remedies
शहद का उपयोग पारंपरिक रूप से प्राकृतिक खांसी को कम करने के के लिए किया जाता रहा है। कुछ अध्ययनों की मानें तो यह बच्चों में खांसी को कम करने में प्रभावी हो सकता है, खासकर जब सोते समय उपचार के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। हालांकि, बोटुलिज़्म के खतरे के कारण 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसे देने से परहेज करें।
Home Remedies मतली के लिए अदरक
अदरक
अदरक का उपयोग लंबे समय से मतली के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है। यह ब्रेन में उन संकेतों को रोकने का काम करता है, जो मतली आने पर हमारे दिमाग में आते हैं और इसे मोशन सिकनेस और मॉर्निंग सिकनेस के कारण होने वाली उल्टी को कम करने में प्रभावी माना गया है।
Home Remedies सूजन के लिए हल्दी
हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला है, जो आमतौर पर भारतीय और मध्य पूर्वी व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, हल्दी और इसमें मौजूद तत्व करक्यूमिन, शरीर में सूजन को कम करने में कारगार साबित होता है। यह ध्यान रखने वाली बात है कि हल्दी का सेवन आमतौर पर आहार में कम मात्रा में किया जाता है। अगर आप सूजन से जूझ रहे हैं, तो बेहतर इलाज के लिए अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।
Home Remedies हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए लहसुन
पारंपरिक रूप से लहसुन का उपयोग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल और लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन को कम कर सकता है, जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल का एक रूप है। हालांकि, इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होता है, इसके संभावित लाभों को पूरी तरह से समझने के लिए और ज्यादा रिसर्च की आवश्यकता है।
कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़) Tripura Rifle jawan commits suicide कोरबा के कुसमुंडा खदान में 29 नंबर कोल स्टॉक में तैनात त्रिपुरा रायफल्स के जवान ने अपने को ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जवान का नाम आज़ाद सिंह बताया जा रहा है.
Tripura Rifle jawan commits suicide
दूसरे जवानो ने इसकी सुचना कुसमुंडा पुलिस सहित SECL के अधिकारियो एवं त्रिपुरा रायफल्स के उच्च अधिकारियो को दी है पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गयी है.
Horoscope for today 19 October 2024 आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहने से आपको परेशानी अवश्य होगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजन भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिस कारण ही आपके खर्चे बढ़ेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।
Horoscope for today 19 October 2024 वृषभ
Horoscope for today 19 October 2024 वृषभ
आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी समस्याओं को लेकर कोई कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज या फिर खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।
Horoscope for today 19 October 2024 मिथुन
Horoscope for today 19 October 2024 वृषभ
आज का दिन आपके लिए व्यस्त भरा रहने वाला है। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, तभी आपके व्यवहार में बदलाव नजर आएगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कोई समस्या सकती है।
Horoscope for today 19 October 2024 कर्क
Horoscope for today 19 October 2024 वृषभ
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता होगी।
Horoscope for today 19 October 2024 सिंह
Horoscope for today 19 October 2024 वृषभ
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाले हैं। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। लोग आपकी बातों से खुश रहेंगे और वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनको किसी सम्मान के मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में न पड़े, क्योंकि आपके बॉस से कोई चुगली लगा सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।
Horoscope for today 19 October 2024 कन्या
Horoscope for today 19 October 2024 वृषभ
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे, जिससे आपको मानसिक चिताओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप कोई काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान के करियर में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते है।
तुला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने भाई व बहनों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी धन संबंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार में भाइयों से भी कुछ धन लेना पढ़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपका धन कही रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आप कोई बेहतर कदम उठा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा और यदि आपके परिवार में बाहरी सदस्य किसी काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आपको उसे पर अमल करना बेहतर रहेगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आपके ऊपर थोड़ा अधिक रहेगा। आपकी कोई नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या यदि उभर रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
मकर
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई करीबी आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब रुचि रहेगी।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने अपनी जेब का ख्याल रखे बिना खर्च किया, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आज अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी नौकरी से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे काम करने में भी खूब मन लगेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए अच्छा निवेश प्लान लेकर आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर के साथ साथ जरूरत के कामों पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें, क्योंकि आपके साथ धोखा होने की संभावना है। आपके सहयोगी कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) Gov.stick came down on gov.doctors सरकारी तनख्वाह लेकर भी आम आदमी के मर्ज दरकिनार कर शासकीय अस्पतालों से नदारद रहने और निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर नकेल कसने लगी है। इस विषय पर संजीदगी दिखाते हुए राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इस पर निजी अस्पताल संचालकों को भी घेरे में लेते हुए शपथ पत्र मांगा गया है।
Gov.stick came down on gov.doctors
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा ने जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पताल संचालकों (समस्त) को एक पत्र जारी किया है। इसमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं।
Gov.stick came down on gov.doctors
Gov.stick came down on gov.doctors
आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा 1.10.2024 को जारी पत्र का संदर्भ देते हुए सीएमएचओ डॉ एसएन केशरी ने लिखा है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस करने की छूट रहेगी। परंतु निजी प्रैक्टिस केवल कर्तव्य अवधि के बाहर की जा सकेगी। यह भी बताया गया है कि नर्सिंग होम या प्रायवेट क्लीनिक में जाकर इस प्रकार की प्रैक्टिस करने की अनुमति का प्रावधान नहीं है।डॉ केशरी ने साफ किया है कि इस पत्र के साथ संलग्न संदर्भित पत्र का अवलोकन कर संदर्भित पत्र में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
साथ ही इस संबंध में स्पष्ट करते हुए स्व घोषणा पत्र शपथ पत्र पंजीकृत अस्पताल के लेटर हेड में प्रेषित करने भी कहा गया है। शपथ पत्र में लिखना होगा कि उनके अस्पताल में कोई भी शासकीय चिकित्सक पूर्ण कालिक या अंश-कालिक या ऑन-कॉल प्रक्टिस नहीं कर रहें हैं। प्रमाण पत्र का प्रारूप भी संलग्न किया गया है। यह स्वघोषणा पत्र/शपथ पत्र संलग्न प्रारूप में कार्यालयीन तीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है, जिससे निर्धारित समय-सीमा में चाही गई जानकारी राज्य कार्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा सके।
बता दें कि ऐसे चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक जो निजी प्रैक्टिस नही करते हैं उन्हें शासन द्वारा वेतन के अतिरिक्त नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एनपीए) भी दिया जाता है। एनपीए लेने के बाद भी निजी प्रैक्टिस करना प्रतिबंधित है और ये नियम विरुद्ध है।उल्लेखनीय होगा कि स्वास्थ्य विभाग ने जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि मरीजों और आम नागरिकों को यह जानकारी मिल सके कि किस चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है।
सक्ती।Two died due to superstition जिले में एक बार फिर अंधविश्वास का खेल देखने को मिला है. बता दें कि यहां पर अंधविश्वास के फेर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग बेहोश हो गए हैं, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अपने गुरुदेव की तस्वीर रखकर छः लोग साधना कर रहे थे. मंत्रोच्चार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने से जान चली गई, ये पिछले दो- तीन दिन से पूजा कर रहे थे।
Two died due to superstition
Two died due to superstition
पूरा मामला सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लोहारकोट के तांडुल डीह ग्राम का है, जहां बंद कमरे में पूजा उपासना के कारण दो सगे भाई विक्की गोंड एवं विकास गोंड की मौत हो गई है वहीं अन्य चार लोग बेहोश हुए हैं,जिसमें दो की मानसिक स्थिति सही नहीं है, बताया जा रहा है कि सभी छः लोग अपने किसी गुरुदेव की तस्वीर रखकर साधना कर रहे थे, वे पिछले दो तीन दिन से पूजा कर रहे थे, इसमें मंत्रोच्चार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई है, कमरा पूरी तरह से बंद था।
रायपुर (ब्लैकआउट न्यूज़)Dr charan das mahantnmahantn अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्य की महती जिम्मेदारी सौंपी है।
बतादें, कल देर रात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे के हवाले से पत्र जारी कर यह आदेश निकाला है।
Dr charan das mahantn
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं ओड़िशा संगठनात्मक प्रभारी डॉ. चरणदास महंत ने इस भरोसे और विश्वास के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी,महासचिव एवं सांसद श्री राहुल गाँधी जी, महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी,श्री के.सी.वेणुगोपाल जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि, इस महती जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पूर्ण करने का भरोसा दिलाता हूँ।