Home Blog Page 126

PM residence पहाड़ी कोरवा को प्रधानमंत्री आवास से मिला पक्का घर, चेहरे पर बिखरी मुस्कान

PM residence 
PM residence 

कोरबा 5 दिसम्बर 2024/PM residence घने जंगल के बीच मिट्टी के घर में रहने वाली पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई को हमेशा यहीं डर सताता था कि तेज बारिश में कही उनका मिट्टी का मकान ढह न जाएं। बारिश के साथ पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई के लिए एक नई मुसीबत शुरू हो जाती है। खपरैल से पानी घर पर गिरता था तो कभी कच्ची दीवारें पानी में भीग-भीग कर उखड़ती रहती है। इस बीच घने जंगल में गरज-चमक और तेज बारिश की गड़गड़ाहट उन्हें और भी डरा दिया करती है कि कहीं यह मिट्टी का घर ही न ढह जाएं।

PM residence 

PM residence 
PM residence

अक्सर खौफ के बीच घर में रह रही पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई की ख्वाहिश तो थी कि वह भी पक्के घर में रहे, लेकिन गरीबी के बीच पक्के मकान का सपना उसके लिए एक सपना ही था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की शुरूआत करने के पश्चात पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई का सपना हकीकत में बदल गया। डर के साये में जीवन जी रही बुधवारी बाई का अपना पक्का मकान बन रहा है, जहां वह चैन से रह पाएगी।

PM residence 

PM residence 
PM residence

लेमरू क्षेत्र के वनांचल में देवपहरी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बरपानी पहाड़ी कोरवा परिवारों का एक बसाहट ग्राम है। घने जंगलों के बीच इस बसाहट में पहाड़ी कोरवा परिवार निवास करते हैं। बकरी पालन सहित अन्य वनोपज पर निर्भर पहाड़ी कोरवाओं के लिए अपने जीवनयापन के लिए ही रूपए जोड़ पाना कड़ी चुनौती है, ऐसे में पक्के आवास का सपना पूरा कर पाना उनके लिए संभव नहीं हो पाता।

PM residence 

 

पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद खाते में एक किश्त आई है इस राशि से वह मजबूत नींव के साथ पक्का मकान बनवा रही है। घर पर एक बेटा है, जिसके साथ वह रहती है। उन्होंने बताया कि जंगल के आसपास वन्यजीव रहते हैं, उनसे खतरा तो बना ही रहता है, इसके साथ ही बारिश में भी कच्चे मकान की वजह से डर बना रहता है। क्षेत्र में अधिक बारिश होने की वजह से दीवारों की मिट्टी उखड़ने लगती है और खपरैल के छत से भी पानी टपकते हुए घर के भीतर को भीगा दिया करती है। इससे घर में सोने तक की जगह नहीं बन पाती है।

 

उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें दहशत के बीच रात काटनी पड़ी। बारिश थमने का इंतजार भी करना पड़ता है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनने लगा है तो बुधवारी बाई खुश है कि आने वाली बारिश के दिनों में वह परेशानी और दहशत नहीं रहेगी। कुछ महीनों में पक्का मकान बन जाने से वह वहीं शिफ्ट हो जाएंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार में आते ही तत्काल पीएम आवास के लिए पैसे जारी किए और पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों तक पैसे पहुंचने, आवास निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

 

हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए पैसा मिलने के साथ ही उन्हें मुसीबतो से छुटकारा मिलने लगा है और उनके सपने पूरे होने लगे हैं।

Foundation Day of NKH एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Foundation Day of NKH 
Foundation Day of NKH 

कोरबा।Foundation Day of NKH  न्यू कोरबा हॉस्पिटल एनएबीएच से मान्यता प्राप्त अपनी स्थापना की दसवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया। इस बार की विशेषता थी ” ए डिकेड ऑफ हेल्थ एंड हीरोज”। विविध कार्यक्रमों के मध्य स्थापना दिवस का केक ग्रूप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी व एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी समेत पूरी हॉस्पिटल टीम के साथ मिल कर काटा गया साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

डॉ. चंदानी ने समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके ग्रुप के सभी अस्पतालों में मरीजों की सेवा से लेकर अस्पताल के प्रत्येक कार्य में आप सबकी अहम भूमिका रही है। इन्हीं कर्मचारियों और चिकित्सकों की बदौलत एनकेएच ग्रुप ने ऊंचाइयां हासिल की है। इस तरह का सहयोग आगे भी एनकेएच ग्रुप को मिलता रहेगा, इसका पूर्ण विश्वास है।

Foundation Day of NKH 

Foundation Day of NKH 
Foundation Day of NKH

डॉ. चंदानी ने कहा कि एनकेएच ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए हैं। मरीजों की पूर्ण सेवाभाव से देखभाल करने के साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार व लाभ देने के लिए एनकेएच ग्रुप संकल्पित है। लोगों के बढ़ते विश्वास ने एनकेएच ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स को नई ऊंचाइयां दी है ।

Foundation Day of NKH 

Foundation Day of NKH 
Foundation Day of NKH

स्थापना दिवस महोत्सव में प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु अवार्ड सेरेमनी भी रखा गया जिसमें एनकेएच ग्रुप के समस्त स्टाफ व चिकित्सकों को प्रतिभा के आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया।

एम्प्लॉय ऑफ द ईयर, डिपार्टमेंट अवॉर्ड्स, एनकेएच, एडीसी, मेडजोन सहित और भी सस्पेशल कैटेगरी अवार्ड आदि दिए गए।

स्थापना दिवस पर अन्य बहुत से कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जैसे नृत्य, गायन, नाटक, रैंप वॉक आदि। एनकेएच ग्रुप के स्टाफ ने इनमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी लोगों ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम का बहुत आनंद उठाया।

इससे पहले एनकेएच ग्रुप के द्वारा 23-28 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। एनकेएच ग्रुप और इसके शाखाओं के द्वारा विभिन्न खेल खेलाए गए जिनमें एनकेएच कोरबा, जमनीपाली, चांपा,बालको व नई शाख कटघोरा सहित एनकेएच मेडजोन, एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) के स्टाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल संचालन में शेफर, गौरवेश, दीक्षा, अनूप नीलेश, कौशलेंद्र, एनोस इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CG High Court breaking पुलिस आरक्षक भर्ती का रास्ता हुआ साफ, हाई कोर्ट ने अस्थाई रोक हटाई 5967 पदों पर होनी हाई भर्ती

CG High Court breaking
CG police constable recruitment 2024

बिलासपुर। CG High Court breaking छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 पर लगी रोक हटा दी है। यह मामला तब शुरू हुआ जब डीजीपी ने गृह विभाग के अवर सचिव को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में कार्यरत एक्स सर्विसमैन के बच्चों को भर्ती प्रक्रिया में छूट देने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को मंजूरी मिलने पर बेदाराम टंडन ने इसे कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर अस्थाई रोक लगा दी थी। अब यह रोक हटा दी गई है।

CG High Court breaking

CG High Court breaking
CG police constable recruitment 2024

बुधवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय की बेंच में हुई। सुनवाई के बाद बेंच ने अपने निर्णय में पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटा दिया, जबकि शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों और नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्यरत जवानों के बच्चों को छूट देने का फैसला किया है। कोर्ट ने इसे आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन माना, जिससे सामान्य पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए छूट का लाभ असंवैधानिक माना गया। अब भर्ती प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट के बाद आगे बढ़ेगी।

जाने किस जिले में कितने पदों पर होंगी भर्ती CG High Court breaking 

CG High Court breaking
CG police constable recruitment 2024

5967 पदों पर भर्तियों को लेकर प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होना है। इसके लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव स्थान तय किया गया है।

इन पदों पर हो रही भर्ती CG High Court breaking 

आरक्षक जीडी : 5110 पद

वाहन चालक : 235 पद

ट्रेड्समैन : 623 पद

जिलेवार पदों की संख्या

रायपुर : 559

दुर्ग : 332

जांजगीर-चांपा : 28

रायगढ़ : 124

मुंगेली : 139

बिलासपुर : 168

मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी : 228

राजनांदगांव : 160

कोरबा : 177

बलरामपुर – रामानुजगंज : 259

बस्तर : 365

नारायणपुर : 477

सुकमा : 139

बीजापुर : 390

कुल पदों की संख्या : 5967

Today’s Horoscope 5 December 2024 इन 4 राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Today’s Horoscope 5 December 2024 आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को करने में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी खटपट हो सकती है, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं ,उन्हें अपने कीमती सामानों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो उनके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।

वृषभ Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
वृषभ
फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको कोई काम पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन Today’s Horoscope 5 December 2024

Today's Horoscope 5 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने कुछ पिछले कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे और व्यापार में भी यदि आपके कुछ काम रूके हुए थे, तो उन्हें भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी प्लान लेकर आ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी।

कर्क Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। यदि आपको रूपए पैसे से संबंधित कोई समस्या आएगी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपकी मदद अवश्य करेंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

सिंह Today’s Horoscope 5 December 2024 
Today's Horoscope 5 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को उधार देने से बचें। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।

कन्या Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आप अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

तुला Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपके बिजनेस में कुछ गुप्त शत्रु हो सकते हैं, जो आपके मित्र के रूप में होंगे, जिन्हें आपको पहचाना होगा। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, तभी उन्हें किसी नये कोर्स में एडमिशन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

वृश्चिक Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो कामों को करने में समस्या आएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। माताजी की सेहत में कुछ गड़बड़ी होने से आपको समस्या आएगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

धनु Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद हो सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

मकर Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

कुंभ Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा। आपकी दीर्घकालिन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप ना करें। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है, जिसमें आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मीन Today’s Horoscope 5 December 2024 

Today's Horoscope 5 December 2024
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

Today's Horoscope 5 December 2024
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Home remedies for high blood pressure अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हैं तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे

Home remedies for high blood pressure 

Home remedies for high blood pressure अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और आप दवाइयां नियमित रूप से ले रहे हैं तो साथ में इस घरेलु नुस्खे को भी आजमाएँ संभव हैं की आपको ब्लड प्रेशर से राहत मिल जाएगी वैसे डॉक्टरो के मतनुसार ब्लड प्रेशर होने के बाद ताउम्र दवाइयां लेनी पडती हैं डॉक्टरो की सलाह भी इस मर्ज के लिए काफ़ी कारगर हैं हम आपको कुछ घरेलु टिप्स दे रहे हैं इससे आपको बहुत राहत मिलेगी.

Home remedies for high blood pressure 

Home remedies for high blood pressure 

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:

स्वस्थ आहार लें. फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज, मुर्गी, मछली, और कम वसा वाले डेयरी खाद्य पदार्थ खाएं.
पोटैशियम भरपूर मात्रा में लें. केला, चुकंदर, जामुन, पालक, और टमाटर पोटैशियम से भरपूर होते हैं.

Home remedies for high blood pressure 

Home remedies for high blood pressure 

नमक का सेवन सीमित करें.
शराब और धूम्रपान से बचें.
तनाव को कम करें. गहरी सांस लेने से तनाव कम होता है.
नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें. नंगे पैर हरी घास पर 10-15 मिनट वॉक करें.
दिनभर गर्म पानी पिएं.
पानी ज़्यादा पिएं और पेशाब ज़्यादा करें.
लहसुन, अदरक, और दालचीनी को अपने आहार में शामिल करें.

Home remedies for high blood pressure 
high blood pressure

दूध में हल्दी, शिलाजीत, और व्यचमनप्राश डालकर पिएं.
अर्जुन की छाल और हद्या अमृता का सेवन करें.
मुक्तावटी सुबह-सुबह खाली पेट और शाम को 2-2 गोली लें.
बादाम रोगन से पैरों के तलवों की मालिश करें.

 

नोट : यह जानकारी हमने इंटरनेट के विभिन्न श्रोतो से निकाल कर आपकी जानकारी के लिए प्रकाशित कर रहे हैं ब्लैकआउट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के पहले किसी एक्सपर्ड से सलाह अवश्य ले लें.

Accident in SECL 2 died : SECL में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा 2 श्रमिकों की मौत, श्रमिकों में भारी आक्रोश 

Accident in SECL 2 died :

मनेंद्रगढ़। Accident in SECL 2 died : मनेन्द्रगढ़ जिला स्थित SECL की अंडर ग्राउंड कोयला खदान हादसे में हुआ हैं जिसमे दो श्रमिकों की मौत हो गयी हैं दोनों श्रमिक ठेका कर्मी थे श्रमिकों में भारी आक्रोश हैं.

Accident in SECL 2 died :

Accident in SECL 2 died :

जानकारी के मुताबिक बुधवार 4/12/2024 को दोपहर 1:15 बजे झिरिया यूजी खदान में -107एल/52आर जंक्शन पर 4जे-6बी डिपिलरिंग पैनल में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान ये घटना हुई है। सिर पर कोयला गिरने से दोनों श्रमिक घायल हुए थे। उन्हें पानी से बाहर लाकर केंद्रीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ भेजा गया।

Accident in SECL 2 died :

Accident in SECL 2 died :

मृतकों में लखन लाल पुत्र चरकू सिंह, एनईआईएस 23702356, पद: सहायक मिस्त्री, आयु 52 वर्ष 6 माह और वाल्टर तिर्की पुत्र एल. तिर्की, एनईआईएस 24857749 पदनाम: ड्रिलर, आयु 53 वर्ष 10 महीने शामिल हैं।

Accident in SECL 2 died :

जिले के हसदेव क्षेत्र में एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की झिरिया अंडरग्राउंड खदान में हुई यह दुर्घटना न केवल श्रमिक सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है, बल्कि खनन क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी उठाती है।

Korba Breaking घर में मिली पति पत्नी की लाश मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही हैं जाँच

Korba Breaking 
Korba Breaking 

कोरबा। Korba Breaking सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक झोपड़ी में पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है, लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची है। दोनों की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Korba Breaking 

Korba Breaking 

दोनों भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते थे वही पता चला हैं की पति शराब का आदि था जो भी भीख मांग कर जामा करते थे शराब पीकर उड़ा देता था.

Korba Breaking 

Korba Breaking 

बाहरहाल प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में बारीकी से तहकीकात में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा की पति-पत्नी की मौत कैसे हुई है।

Panchayat Elections पंचायत चुनाव में आरक्षण का पैमाना तय, इस आधार पर होगा आरक्षण, अध्यादेश जारी

Panchayat Elections 
Panchayat Elections 

रायपुर। Panchayat Elections राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव में वार्डों के आरक्षण के लिए अध्यादेश जारी कर दिया है। इसमें आरक्षण की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है, लेकिन जहां एससी एसटी की आबादी 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

Panchayat Elections

Panchayat Elections 

Panchayat Elections 

CG bhukamp news छत्तीसगढ़ में भूकंप से हिला बस्तर संभाग जाने कितनी रही तीव्रता

CG bhukamp news 
CG bhukamp news 

रायपुर 4 दिसंबर 2024। CG bhukamp news छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए हैं। बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर सहित पखांजूर के कुछ क्षेत्रों में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके लोगों की नींद खुली।

CG bhukamp news

CG bhukamp news 
CG bhukamp news

जानकारी के मुताबिक सुबह 7:28 बजे के आसपास लोगों को ये महसूस किया कि धरती में कंपन हो रही है। जिसके बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र विजयवाड़ा करीमनगर के पास मूलगू जिले में था।

बीजापुर जिले के उसूर, आवापल्ली, बीजापुर, भोपालपटनम ब्लॉक सहित पूरे जिले मे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में लोगों ने ये भूकंप के झटके महसूस किए। मैग्नीट्यूड 5.3 रिएक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता बताई जा रही है।

 

हरीश परसाई को श्रम विभाग व रेल्वे के लिए सांसद प्रतिनिधि बनाया गया

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश परसाई को श्रम विभाग व महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर का सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपना प्रतिनिधि नियुक्ति किया है। इससे पहले वे रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। श्री परसाई का संगठन व कार्यों का लम्बा अनुभव श्रमिक संगठनों के हित में काम आयेगा। वे हमेशा ही सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहे हैं।

 

बता दें की पूर्व में सांसद ज्योत्स्ना महंत ने हरीश परसाईं को रेल सलाहकार समिति का सदस्य बनाया था उसी दौरान सुनालिया अंडर ब्रिज की स्वीकृति मिली थी इस अंडर ब्रिज की स्वीकृति के लिए सांसद महंत और परसाईं की अहम् भूमिका रही हैं

 

परसाई की नियुक्ति से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व श्रमिक संगठनों ने श्री परसाई को बधाई व शुभकामनाएं दी है।