कोरबा 06 दिसम्बर 2024/ PM awas recruitment प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला पंचायत – कोरबा में जिला स्तर के जिला समन्वयक – 01 पद, सहायक अभियंता – 01 पद, सहायक प्रोग्रामर – 01 पद, लेखापाल-01 पद, सहायक ग्रेड—03 01 – पद तथा जनपद स्तर के विकासखण्ड समन्वयक – 04 पद एवं तकनीकी सहायक-04 पद के स्वीकृत संविदा रिक्त पदों कि पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत पुनः संशोधित दावा आपत्ति पात्र / अपात्र अभ्यर्थियों की संशोधित सूची प्रकाशित कर दिनांक 09.12.2024 तक दावा-आपत्ति सायं 5:00 बजे तक आमंत्रित किये गये थे।
PM awas recruitment
उपरोक्त संविदा पद पूर्ति हेतु चयन समिति द्वारा भर्ती प्रक्रिया की समय सारणी निर्धारित किये जाने के पश्चात् समय सारणी का प्रकाशन किया गया है।
PM awas recruitment
समय-सारणी तथा विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी जिले की वेब साईट —www.korba.gov.in पर देखा तथा डाउनलोड किया जा सकता है एवं जिला पंचायत कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के कर्मचारी के मोबाइल नम्बर 9827107770 से सम्पर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर –Crisis on teachers छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर संभाग के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में पिछले डेढ़ साल से अपनी सेवाएं दे रहे 3000 से अधिक बीएड सहायक शिक्षकों की नौकरी पर आज गंभीर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के चलते इन शिक्षकों का भविष्य अनिश्चितता में है। इस संकट ने न केवल इन शिक्षकों की सेवाओं पर, बल्कि उनके आत्मसम्मान और समाज में उनकी पहचान पर भी गहरा आघात किया है।
इस संबंध में लगभग 3000 चयनित बीएड उपाधि धारक सहायक शिक्षक जनप्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप रहे हैं इस कड़ी में आज छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा ।
इन शिक्षकों ने निवेदन की Crisis on teachers
Crisis on teachers
हम लगभग 1500 चयनित सहायक शिक्षक बीएड उपाधि धारक आदिवासी समाज से आते हैं , जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अबूझमाड़ और बस्तर जैसे दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों से आकर हमने शिक्षा को अपने समाज की प्रगति का माध्यम बनाया।
Crisis on teachers
Crisis on teachers
हमारे समाज में शिक्षा तक पहुंच बेहद कठिन है।संसाधनों की कमी और सामाजिक पिछड़ेपन के बावजूद हमने पढ़ाई जारी रखी।सरकारी नौकरी के लिए मेहनत और परिश्रम से परीक्षा उत्तीर्ण की।आज हम न केवल शिक्षक हैं, बल्कि आदिवासी समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।
ज्ञात हो की सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के हालिया फैसलों ने बीएड धारक सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों को अवैध ठहराया है।
इससे Crisis on teachers
Crisis on teachers
1. नौकरी छिनने का खतरा – नौकरी समाप्त होने से शिक्षकों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होगा।
2. सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात – शिक्षक के रूप में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं इससे हमारी जो पहचान और सम्मान है, वह समाप्त हो जाएगा।
3. आदिवासी समाज पर नकारात्मक प्रभाव – हमारे समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास और प्रेरणा को गहरा धक्का लगेगा।
हमारी मांग: न्याय और सेवा की सुरक्षा Crisis on teachers
हम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से अपील करते हैं, जो स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं और संघर्ष के प्रतीक हैं , इस मामले में माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के जज ने कहा था कि ये (चयनित बीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक) पिछले डेढ़ वर्ष से कार्य कर रहे है इन्हें डिग्री के साथ अध्यापन का अनुभव भी हो गया हैं इन्हें सहायक शिक्षक से शिक्षक के रूप में भी समायोजित किया जा सकता हैं । अतः
1. हमारी नौकरी और सेवाओं को सुरक्षित किया जावे।
2. इस विकट परिस्थिति में स्थायी समाधान निकाला जावे।
3. आदिवासी समाज और समुदाय के विश्वास को संविधान में मजबूती प्रदान करें एवं राज्य में सक्षम बनाया जावे।
4.यदि हमारी नौकरी समाप्त की जाती है, तो यह केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं बल्कि राज्य के आदिवासी समाज को पीछे धकेलने का कार्य होगा।
5.शिक्षा के प्रति समाज का विश्वास कमजोर होगा।नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना कठिन होगा।
6.शिक्षित व डिग्रीधारियों के संघर्ष और मेहनतकश की संदेश धूमिल होगा।
हमारी अपील Crisis on teachers
हम सभी शासन,समाज और न्यायपालिका से यह विनम्र अपील करते हैं कि हमारी संघर्ष और सेवाओं को उचित समझा जाकर हमारी सेवाओं को सुरक्षित किया जावे। समाज के विश्वास और आत्मसम्मान को बनाए रखा जावे।इस समस्या का स्थायी और न्यायपूर्ण समाधान निकाली जावे।
बालकोनगर, 6 दिसंबर 2024। Vedanta’s nayi kiran वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास परियोजना ‘नयी किरण’ के अंतर्गत मितान भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कोरबा जिले के 113 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक प्रतिनिधियों को माहवारी स्वच्छता के अनेक आयामों से परिचित कराया गया।
साथ ही कार्यक्रम में एमएचएम पर एक माड्यूल-1 भी लांच किया गया। ‘नयी किरण’ परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के जैव वैज्ञानिक पहलुओं, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और उनके समाधान, पोषण आहार आदि से परिचित कराना है।
Vedanta’s nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran
बालको की नई किरण परियोजना के अंतर्गत एमएचएम फ्रेंडली स्कूलों के निर्माण के लिए विशेष रूप से मॉड्यूल डिजाइन की गई है। इसका उद्देश्य शुरूआत से ही विद्यार्थियों को किशोर स्वास्थ्य, माहवारी संबंधी मिथकों और भ्रांतियों के प्रति जागरूकता तथा प्रबंधन एवं स्वच्छ प्रथाओं का विकास करना है। स्कूल के बच्चों को जागरूक करने के लिए ‘एमएचएम किट’- पैड, पैड सिलाई सामग्री, कैसे प्रयोग करें, साबुन और डिस्पोजल एवं डस्टबिन की व्यवस्था है।
इसके साथ ही प्रशिक्षण सत्रों में सभी प्रतिनिधियों को शारीरिक समझ, किशोरवस्था में आने वाले बदलाव, माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन तथा स्वच्छता के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
Vedanta’s nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran
इस पहल के तहत वर्ष 2023 से सरकारी एवं प्राइवेट प्रशिक्षित स्कूलो की संख्या 71 से बढ़कर 113 हो गई है। प्रत्येक स्कूलों से एक टीचर को ‘एमएचएम साथी’ बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कैंपेन का उद्देश्य एक न्यायसंगत और समावेशी स्कूल बनाना है जहां बच्चे माहवारी के बारे में सामान्य तरीके से बातचीत कर सके। बीते वर्ष इस कैंपने के अंतर्गत लक्षित क्षेत्रों में माहवारी संबंधी उत्पाद, अस्पतालों और क्लीनिक के सेवा प्रदाताओं से माहवारी पर बातचीत और पारदर्शी पैकेजिंग को खुले तौर पर अपनाने की शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Vedanta’s nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको की नयी किरण परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में उत्तरोत्तर सुधार तथा माहवारी संबंधी भ्रांतियों और शंकाओं का समाधान करना है। इसके अंतर्गत लक्षित वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए उन्हें अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है। स्कूलों में माहवारी के प्रति जागरूकता अभियान से बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। समाज में माहवारी के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।
बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के 45 गांवों एवं नगर पालिक निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू की। परियोजना के अंतर्गत 600 से अधिक एमएचएम लीडर बनाएं गए जिसमें किशोर बालक, बालिकाएं, स्वं सहायता समूह, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अध्यापकगण शामिल हैं।
Vedanta’s nayi kiran
सभी लीडर समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करनें में सक्षम हुई हैं। परियोजना के दायरे में समुदाय के लगभग 50000 से अधिक लोग शामिल हैं।
ब्लैक आउट न्यूज ( संतोष सारथी) -कोरबा| बालको क्षेत्र के शासकीय स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है, घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बालको पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है।
घटना गुरुवार – शुक्रवार दरमियान रात की है, जब अज्ञात चोरों ने बालको सेक्टर 5 के शासकीय स्कूल में घुस कर चोरी, तोड़ फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, अज्ञात लोग रात के अंधेरे में स्कूल में घुसे और चांवल की बोरियों को चोरी किए है। साथ ही स्कूल के अलमारी से कुछ फाइल्स भी गायब है।
चांवल समेत अन्य सामानों की हुई चोरी
स्कूल के भीतर से अज्ञात चोरों ने 10 कट्टी चांवल को कमरे से दरवाजा तोड़ लेजाने का प्रयास किया, हालांकि चोरों ने 9 बोरी चांवल उड़ा ले गए वही एक बोरी को लेजाने में असफल रहे, जो स्कूल के बाहर पड़ी हुई मिली। इसके साथ अलमारियों का तला तोड़कर अन्य सामानों की भी चोरी की गई है।
स्कूल के दरवाजे को किया आग के हवाले
अज्ञात लोगों ने स्कूल के खिड़की दरवाजों पर भी उत्पात मचाया है, सुबह स्कूल पहुंची शिक्षिका के राख देखकर होश उड़ गए, स्टाफ रुम के दरवाजे को आग के हवाले कर दिया गया था।
स्कूल प्रबन्धन ने मामले में बालको पुलिस ने शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
Today’s Horoscope 6 December 2024 आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने घर की सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपने पार्टनरशिप कर रखी थी, तो आपको उस पार्टनरशिप से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप किसी दूसरे पर काम को लेकर ज्यादा डिपेंड ना रहें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी।
वृषभ Today’s Horoscope 6 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपका वह काम पूरा भी आसानी से होगा। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आप परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
मिथुन Today’s Horoscope 6 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। आप किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
कर्क Today’s Horoscope 6 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आज आपकी मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे। माताजी आपको कोई काम सौंप सकती है, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।
सिंह Today’s Horoscope 6 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट आप सोच समझ कर करें। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। संतान आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपका कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। किसी काम को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह पूरा होगा। आपके मन मुताबिक काम न मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि अपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें कोई लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे पर पूरा ध्यान दें।
तुला
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए धन संबंधी प्लान लेकर आ सकता है, जिस पर आप अमल बहुत ही सोच समझकर करें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक रहेगी। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोले। आपको किसी पारिवारिक मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और कोई बड़ी-बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
धनु
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर कार्य क्षेत्र में दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं खड़ी हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को दूसरे के भरोसा नहीं छोड़ना है, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को दिया, तो उसमें आप पूरी मेहनत अवश्य करें।
मकर
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपने किसी मकान, दुकान आदि को लेने का सोचा है, तो उसके लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष आपको धन का लाभ मिलेगा। आपको अपने कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।
कुंभ
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने के लिए रहेगा। आप कामों में व्यस्त रहने के कारण अपने शारीरिक समस्याओं का ध्यान कम देंगे, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।
मीन
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपका थोड़ी टेशन रहेगी। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के आवश्यकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
home remedy for asthma अगर आप अस्थमा रोग के शिकार हैं तो इसे कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि अस्थमा के शिकार रोगियों को अस्थमा अटैक का खतरा रहता है जो बहुत घातक साबित हो सकता है। अगर आपको बार-बार सांस लेने में तकलीफ होती है और मौसम में बदलाव के साथ-साथ ये समस्याएं और बढ़ने लगती है तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा अगर आप अस्थमा के शुरूआती स्टेज में हैं तो इसे डॉक्टर को दिखाने के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं इससे बीमारी कंट्रोल में रहेगी।
लहसुन home remedy for asthma
Lahsun(लहसुन)
लहसुन ना केवल अस्थमा के लिए बल्कि हर बीमारी के लिए फायदेमंद है। अस्थमा के इलाज के लिए 30 मि.ली. दूध में लहसुन की पाँच कलियाँ उबाल लें और हर रोज इसका सेवन करें।
अस्थमा सांस से जुड़ी बीमारी है, जो व्यक्ति अस्थमा रोग का शिकार होता है उसे सांस लेने में काफी तकलीफे होती हैं। अस्थमा को लाइलाज बीमारी भी मानते हैं क्योंकि एक बार अस्थमा हो जाने पर इसे जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे केवल कुछ सावधानियों से ही कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि अस्थमा किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। खतरे की बात तो ये है कि अस्थमा के मरीजों के लिए अस्थमा का अटैक काफी घातक हो सकता है इसलिए समय रहते इसका इलाज ज़रूरी है।
अस्थमा का घरेलू इलाज home remedy for asthma
अगर आप अस्थमा रोग के शिकार हैं तो इसे कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि अस्थमा के शिकार रोगियों को अस्थमा अटैक (home remedy for asthma) का खतरा रहता है जो बहुत घातक साबित हो सकता है। अगर आपको बार-बार सांस लेने में तकलीफ होती है और मौसम में बदलाव के साथ-साथ ये समस्याएं और बढ़ने लगती है तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा अगर आप अस्थमा के शुरूआती स्टेज में हैं तो इसे डॉक्टर को दिखाने के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं इससे बीमारी कंट्रोल में रहेगी।
2.अजवाइन home remedy for asthma
अजवाइन
अस्थमा के इलाज में अजवाइन भी काफी फायदेमंद है, इसके लिए आप पानी में अजवाइन डालकर इसे उबालें और भाप लें, इससे सांस लेने में होने वाली तकलीफें दूर होती हैं।
3.अंजीर home remedy for asthma
अंजीर
अंजीर कफ को जमने से रोकने में काफी मदद करता है। अस्थमा का इलाज करने के लिए सूखी अंजीर को गर्म पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे श्वास नली में जमा बलगम ढीला हो जाता है और बाहर निकल जाता है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
4.हरी पत्तेदार सब्जियां home remedy for asthma
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, आप अस्थमा में पालक और गाजर का जूस ले सकते हैं।
5.मेथी home remedy for asthma
मेथी
आयुर्वेद के अनुसार मेथी अस्थमा का इलाज करने के लिए रामबाण उपाय है। इसके लिए मेथी के कुछ दानों को एक गिलास पानी में उबाल लेंं, जब ये एक तिहाई बचे तो इसमें शहद और अदरक का रस मिलाकर रोज़ाना सुबह शाम इसका सेवन करें।
अस्थमा के मरीज़ों के लिए सावधानियां
home remedy for asthma
अस्थमा के रोगियों के लिए सावधानी रखना बेहद ज़रूरी है। अगर आप शुरू से ही सावधानियां और परहेज रखते हैं तो इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम होता है और अस्थमा अटैक से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अस्थमा के रोगियों को क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए-
अस्थमा और दमा के मरीजों को सर्दी और धूल से बचना चाहिए।
ज्यादा ठंड व मौसम में नमी अस्थमा (asthma) मरीज़ों की समस्या को और अधिक बढ़ा सकती है।
घर से बाहर जाते समय मास्क लगाकर निकलें जिससे आप धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बच सकें।
सर्दियों में धुंध से बचें।
ताज़ा पेंट, कीटनाशक, स्प्रे, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का कॉइल का धुआँ और खुशबुदार चीज़ों से बचें।
Baba Vanga’s predictions for 2025 रिपोर्टों के अनुसार, बुल्गारियाई रहस्यवादी बाबा वंगा हमेशा अपनी भविष्यवाणियों के साथ सही साबित हुई हैं। अक्सर आधुनिक समय के नास्त्रेदमस माने जाने वाले बाबा वंगा ने 1996 में अपने निधन से पहले भविष्य के बारे में कुछ भविष्यवाणियाँ की थीं। वंगा की कई भविष्यवाणियाँ पहले ही सच हो चुकी हैं। यही कारण है कि हर साल की शुरुआत से पहले वंगा की भविष्यवाणियों को फिर से देखा जाता है।
Baba Vanga’s predictions for 2025
Baba Vanga’s predictions for 2025
इस साल के लिए, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 1 दिसंबर, 2024 के बाद 3 राशियों को अपार धन मिलेगा। उन्होंने एक बार कहा था कि एक समय आएगा जब ब्रह्मांडीय ऊर्जा प्रवाह चुने हुए लोगों के लिए महान वित्तीय अवसर लाने के लिए फिर से संरेखित होगा। आइए जानें कि ये राशियाँ कौन सी हैं।
कन्या राशि Baba Vanga’s predictions for 2025
बाबा वंगा (नास्त्रेदमस)
कन्या राशि सफलता पाने का संकेत है। 1 दिसंबर के बाद, आप खुद को सही समय पर सही जगह पर पाएंगे। आपके जीवन में सफलता के अवसर आएंगे। अपनी तीक्ष्ण अंतर्ज्ञान के साथ, आप एक विविधतापूर्ण और टिकाऊ निवेश पोर्टफोलियो बना सकते हैं। आप ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो केवल भाग्य पर निर्भर रहते हैं, इसलिए, ब्रह्मांड आपकी भक्ति, ज्ञान और दूसरों की देखभाल के माध्यम से लगाए गए बीजों के साथ आपका समर्थन कर रहा है।
मीन राशि Baba Vanga’s predictions for 2025
1 दिसंबर के बाद, आपका जीवन एक ऐसे चरण में प्रवेश करेगा जहाँ आपके सभी सपने हकीकत में बदलने का मौका होगा। आपका ग्रह शासक – नेपच्यून – पहले से कहीं अधिक सक्रिय है – जो आपको ढेर सारे वित्तीय और आध्यात्मिक अवसर प्रदान करेगा। जिन सीमाओं को आप कभी मुश्किल समझते थे, वे अब हकीकत बन जाएँगी। आपकी वित्तीय यात्रा अब एक सपना नहीं बल्कि हकीकत है। आप पुरानी सीमाओं से बाहर निकलने जा रहे हैं। आपका अंतर्ज्ञान आपका मार्गदर्शक प्रकाश होगा।
सिंह राशि Baba Vanga’s predictions for 2025
सभी सीमाओं को तोड़ने और अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार हो जाइए। बृहस्पति आपकी ऊर्जा को वित्त पर केंद्रित करने जा रहा है। ब्रह्मांड ने आपको वित्तीय अवसरों की ओर बढ़ने के लिए तैयार किया है। यदि आप किसी बड़े वित्तीय कदम को लेकर झिझक रहे हैं, तो यही समय है! इस अवधि के दौरान, आपकी साहसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी द्वार खोलेंगे, वह आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आपके आस-पास की ब्रह्मांडीय ऊर्जा, सभी बाधाओं को तोड़ देगी।
legal services authorityRecruitment in Legal Services Authority
कोरबा 05 दिसंबर 2024/ legal services authority Recruitment कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छत्तीसगढ़) लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय अंतर्गत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 04, कार्यालय सहायक/क्लर्क के 02 व भृत्य के 02 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
legal services authority Recruitment
इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसंबर शाम 05 बजे तक कार्यालय के ड्रॉप बॉक्स अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय की वेबसाइट https://korba.dcourt.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
रायपुर, 04 दिसंबर। 2024 Leader of Opposition Dr. Mahant छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ जिला दुर्ग धान खरीदी केंद्र खोपली का औचक निरीक्षण किया।
Leader of Opposition Dr. Mahant
Leader of Opposition Dr. Mahant
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मात्र एक इलेक्ट्रॉनिक तौलाई मशीन उपलब्ध है जिसके कारण टोकन के लिए किसानो को लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है किसानो ने धान की कटाई और मिंसाई कर लिया है उसके पास धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं है इसको लेकर किसानो में असंतोष व्याप्त हैं।
Leader of Opposition Dr. Mahant
Leader of Opposition Dr. Mahant
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि, खरीदी प्रारंभ होने के बाद धान का उठाव न तो कस्टम मिलर के द्वारा किया गया है और न ही विपणन संघ के द्वारा संग्रहण केन्द्रो में भंडारण प्रारम्भ किया गया है जिससे खरीदी केंद्र में जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, किसानो को केवल समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किया जा रहा है मोदी की गारंटी के अनुसार एकमुश्त रु 3100/- प्रति क्विंटल की दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
Leader of Opposition Dr. Mahant
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत सरकार द्वारा प्रदाय किये गये नए बारदानों का औसत वजन निर्धारित वजन से कम है और गुणवत्ता अच्छी नहीं है, धान खरीदी केन्द्रो में सुखन मान्य नहीं है जबकि भारत सरकार द्वारा आधा प्रतिशत सुखन मान्य है परन्तु साय सरकार इसका लाभ सोसायटीयों को नही दे रही है। मंडी लेबर चार्ज की अधिसूचित दर रु 34.10 प्रति क्विंटल है परन्तु इस दर के अनुसार राशि का भुगतान सोसायटीयो को नहीं किया जा रहा है।
कोरबा। marriage of sri ram janaki छत्तीसगढ़ राज्य की ऊर्जा नगरी कोरबा शहर के अंतर्गत ग्राम रजगामार में विवाह पंचमी के अवसर पर 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक प्रथम बार भगवान प्रभु श्री रामचन्द्र एवं माता जानकी के विवाह उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रजगामार, ओमपुर और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।
marriage of sri ram janaki
विदित हो कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भारत सहित पूरे विश्व में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। और इस समय हर तरफ भगवान राम के भक्त विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने में लगे हैं।रजगामार में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2024 तक चलने वाली इस कार्यक्रम में 24 घंटे रामायण पाठ किया जाएगा।
marriage of sri ram janaki
दिनांक 5 दिसंबर 2024 को भगवान श्री राम की बारात प्रातः श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रस्थान करेगी और साहू समाज भवन तक पहुंचेगी। माता सीता और प्रभु राम के विवाह संपन्न कराने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
marriage of sri ram janaki
marriage of sri ram janaki
यह कार्यक्रम श्री भक्त माता कर्मा भवन, फिल्टर चौक, रजगामार, कोरबा, छत्तीसगढ़ में भक्त माताकर्मा सेवा समिति, रजगामार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो श्री राम जानकी विवाह उत्सव का आयोजन साहू समाज रजगामार द्वारा किया जा रहा है लेकिन जब स्थानीय निवासियों को पता चला तो सर्व समाज के लोग भी इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हो रहे हैं।
रजगामार के समस्त ग्रामवासीर्यक्रम के आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।