नासिक (WEB DESK)Ajab Gajab महाराष्ट्र से एक ऐसा AJAB GAJAB मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक पिता ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे बेटा नाराज हो गया और सांसरिक जीवन को छोड़कर संन्यास धारण कर लिया।
Ajab Gajab
Ajab Gajab
मिली जानकारी के अनुसार, मामला नासिक का है। दरअसल, यहां एक युवक का रिश्ता तय हो चुका था। दोनों के घरों पर शादी की तैयारियां जोरो चल रही थी। इसी बीच युवक के पिता और उसकी होने वाली बहू के प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। पिता ने फिर कई कई दिन बेटे की ससुराल में रुकना शुरू कर दिया। एक महीना पहले बेटा, मां के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और अपने पिता को जबरदस्ती घर ले गया। बेटे ने पिता को घर के अंदर बंद कर अपनी मां को उनकी निगरानी पर लगा दिया।
परिवार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा Ajab Gajab
Ajab Gajab
तीन दिन पहले मौका पाकर पिता घर से फरार होकर बेटे की ससुराल पहुंच गया। वहां कहा कि उसका घर में झगड़ा हो गया है। इसलिए वो यहां आ गया है। लेकिन रात को दुल्हन के परिवार वालों ने ससुर को होने वाली बहू से संबंध बनाते देख लिया। यह देखते ही वहां हंगामा मच गया।
उन्होंने ससुर के परिवार को इस बारे में सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद युवक अपनी मां के साथ मौके पर पहुंच गया। लेकिन तब तक ससुर अपनी होने वाली बहू को लेकर फरार हो चुका था। परिजनों ने दोनों को आसपास तलाश किया लेकिन उन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। बेटे की मंगेतर के साथ पिता का गायब होना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बालकोनगर, 11 जनवरी, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कलिंगा विश्वविद्यालय (केआईटी) और केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीआईपीईटी) में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 78वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। रायपुर में आयोजित दो दिवसीय मानक कार्निवल में विभिन्न स्कूल के 1,200 से अधिक छात्रों को उद्योग के बारे में जानकारी दी गई। कार्निवाल के आयोजन ने रोजमर्रा की जिंदगी में गुणवत्ता और मानक के महत्व के बारे में जानकारी का मंच प्रदान किया।
कार्निवल में इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दैनिक जीवन में गुणवत्ता चेतना के महत्व पर जोर दिया। आकर्षक स्टॉल के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा के साथ उद्योग की समझ को बढ़ावा दिया। गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने और छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ओर प्रोत्साहित करने में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया गया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि युवा भारत के भविष्य निर्माता हैं। बालको उन्हें आत्मविश्वास और जानकारीपूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह पहल वैज्ञानिक रूप से इच्छुक, गुणवत्ता के प्रति जागरूक पीढ़ी को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है जो देश के विकास में योगदान देती है।
बीआईएस, रायपुर शाखा कार्यालय के प्रमुख एवं निदेशक श्री सुमित कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सामंजस्य बनाने के हमारे मिशन के लिए आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य छात्रों में उद्योग की समझ विकसित करना तथा गुणवत्ता के प्रति जागरूक व्यक्तियों का एक मजबूत नेटवर्क बनाना है। इस पहल में बालको के महत्वपूर्ण योगदान ने हमारी पहुंच को आगे बढ़ाया तथा यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्ता जागरूकता सभी तक पहुंचे और परिवर्तनकारी बदलाव को प्रेरित करे।
बालको के उत्पाद को गुणवत्ता के लिए बीआईएस प्रमाणन प्राप्त है जिसमें 12एमएम वायर रॉड, ईसी इनगॉट, अलॉय इनगॉट, प्राइमरी इनगॉट, रोल्ड शीट और रोल्ड कंडक्टर प्लेट व रोल्ड प्लेट उत्पाद शामिल हैं। यह प्रमाणन बेमिसाल उत्पाद क्वालिटी एवं एल्यूमिनियम उद्योग में निरंतर नवाचार हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। कंपनी को बीआईएस प्रमाणन के साथ सस्टेनेबल एल्यूमिनियम वैल्यू चैन को बढ़ावा देने के लिए एल्यूमिनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) गुणवत्ता मानक प्रमाणन प्राप्त हैं।
कंपनी विभिन्न पहल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। वेदांता स्किल स्कूल आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र जो विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास प्रदान करता है। लगभग शत प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ लगभग 12,000 से अधिक युवाओं को रोजगार योग्य कौशल के साथ प्रशिक्षित किया है जिससे उन्हें स्थायी आजीविका हासिल करने में मदद मिली है। बालको हर साल ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन शिविर का आयोजन करता है, जिसमें 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने वाली अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं की जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा देने के लिए बालको संयंत्र भ्रमण का आयोजन करता है, जो छात्रों को औद्योगिक संचालन में महत्वपूर्ण समझ प्रदान करता है।
वहीं प्रोजेक्ट कनेक्ट पहल छात्रों के ग्रेड में सुधार और सीखने की ललक को बढ़ाने पर केंद्रित है। 6 सरकारी स्कूलों में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और अकाउंटेंसी जैसे विषयों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए संख्यात्मक कौशल और कैरियर परामर्श सत्रों को संचालित आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
कंपनी युवाओं के लिए विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाता है। अगली पीढ़ी के लीडर नेताओं और नवोन्मेषकों को पोषित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। युवाओं को सफल होने के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करके, बालको राष्ट्र के लिए एक उज्जवल एवं सस्टेनबेल भविष्य का निर्माण कर रहा है।
कोरबा, 12 जनवरी 2025 KORBA BREAKING छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम को आज एक सामाजिकसामाजिक कार्यक्रम के दौरान बंधक बना लिया गया। यह घटना तब घटी जब मंत्री जी कोरबा जिले में एक सामाजिक कार्यक्रम मे शिरकत करने वाल्मीकि आश्रम पहुचे थे.
क्या था मामला?KORBA BREAKING
KORBA BREAKING
मंत्री रामविचार नेताम korba एक कार्यक्रम मे पहुचे थे इसी दौरान फ्लोरा मैक्स कंपनी के ठगी की शिकार महिलाओं ने मंत्री को कार्यक्रम स्थल से निकलने नहीं दिया उनकी मांग पर तत्काल निर्णय को लेकर महिलाये अड़ी रही कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर मंत्री राम विचार नेताम से अपनी शिकायतों को लेकर मुलाकात करने की कोशिश की। महिलाएं फ्लोर मैक्स नामक कंपनी से पीड़ित थीं और उनकी मांग थी कि उन्हें उचित मुआवजा मिले ।
SP कलेक्टर को पहुंचना पड़ा मौके पर KORBA BREAKING
इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात थी मामले की नजाकत को देखते हुए कोरबा SP सिद्दार्थ तिवारी एवं कलेक्टर अजित वसंत को मौके पर पहुंचना पड़ा.
कोरबा(संतोष कुमार सारथी) murder mystery solved सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी की हत्या और उनके घर से वाहन व अन्य सामान चोरी की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस की सतर्कता, 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के गहन विश्लेषण और सटीक जांच ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है। मामले का मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि मृतक का ड्राइवर आकाश पुरी गोस्वामी और उसका भाई सूरज पुरी गोस्वामी निकला।
murder mystery solved
IG संजीव शुक्ला एवं SP सिद्दार्थ तिवारी
घटना 5 जनवरी 2025 की रात की है, जब नचिकेता राय सोनी ने घर लौटने पर देखा कि उनके पिता, सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी, लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े हैं। घर का सामान अस्त-व्यस्त था, और पोर्च में खड़ी हुण्डई क्रेटा कार (क्रमांक JH-01 CC-4455) गायब थी। घायल गोपाल राय सोनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
murder mystery solved
IG संजीव शुक्ला एवं SP सिद्दार्थ तिवारी
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के नेतृत्व में 80 से अधिक पुलिसकर्मियों की 14 टीमें बनाई गईं। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के ड्राइवर आकाश पुरी गोस्वामी ने अपने भाई सूरज और दोस्त मोहन मिंज के साथ मिलकर हत्या और चोरी की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार, आकाश ने अपने नियोक्ता गोपाल राय सोनी के घर की स्थिति की जानकारी दी, जबकि सूरज और मोहन ने घटना को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मोहन मिंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल किया और बताया कि सूरज पुरी गोस्वामी ने गोपाल राय सोनी पर चाकू से हमला किया था। घटना में शामिल आकाश और मोहन ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, लूटी गई वस्तुएं और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए।
घटना का मुख्य साजिशकर्ता सूरज पुरी गोस्वामी फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।
आरोपियों का उद्देश्य मृतक के सराफा व्यवसाय से जुड़ी संपत्ति और दुकान की चाबी चुराकर बड़ा धन हासिल करना था। लेकिन पहचान हो जाने के डर से उन्होंने गोपाल राय सोनी की हत्या कर दी।
इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान और अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निरीक्षक प्रमोद डनसेना, मोतीलाल पटेल, रूपक शर्मा सहित साइबर टीम और अन्य पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यों से इस मामले का पटाक्षेप किया।
पुलिस ने आरोपियों से हुण्डई क्रेटा कार, मृतक का मोबाइल और अन्य चोरी किया गया सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए गए हैं।
Horoscope for today 12 January 2025 आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों की पूर्ति के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी जिम्मेदारी से पीछे न हटें, नहीं तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
वृषभ Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध ना करें, नहीं तो आपको पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां आपके काफी विरोधी रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाकर निपटाने की कोशिश करें। कोई रुका हुआ काम आपके लिए समस्या बन सकता है।
मिथुन Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। वह पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। माताजी को भी आज किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का अच्छा ऑफर आने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे कुछ समस्याएं बढ़ेंगी।
कर्क Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में जीत मिलेगी। कोई कानूनी मामला यदि आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। किसी को धन उधार देने से बचें।
सिंह Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण भी अपने साथी के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहनी होंगी। आपके वरिष्ठ सदस्य आपके कामों को लेकर सलाह देंगे, जिससे आपका मनोबल और बढे़गा और रुके हुए काम पूरे होंगे।
कन्या Horoscope for today 12 January 2025
आज आप यदि अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उन्हे पूरा करने में आपके सहयोगी पूरा साथ देंगे। किसी काम को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में भी वृद्धि होगी, जिससे उन्हें खुशियां मिलेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा धन मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।
तुला Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे। बिजनेस में आपको अच्छा पर मिलने से मुनाफा मिलने से खुशी होगी। यदि किसी संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
वृश्चिक Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आपको दोस्तों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
धनु Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। बच्चों को आप कहीं मॉल, पार्क आदि लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी की आपसे कहासुनी हो सकती है। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मकर Horoscope for today 12 January 2025
आज के दिन आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। बिजनेस में आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। काम को लेकर आपके ऊपर दबाव अधिक रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। माताजी से यदि आपने कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
कुंभ Horoscope for today 12 January 2025
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। आपको आंख व कान खोलकर कार्यक्षेत्र में काम करना होगा, नहीं तो विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने घरेलू कामों में पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
मीन Horoscope for today 12 January 2025
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दान-धर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उससे बिल्कुल पीछे न हटें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपको मेहनत अधिक करनी होगी। यदि आपको काम को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होंगी।
कोरबा। Achievement of NKH शहर के सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल एनकेएच में कैथलैब की सुविधा प्रारंभ होने से हृदय रोगियों को राहत मिलने के साथ जीवन की रक्षा हो रही है। एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी का समय पर लाभ संबंधितों को प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी उपलब्धि के साथ जिले का पहला सफल पेसमेकर ट्रांसप्लांट भी किया गया जिससे मरीज को नई जिंदगी मिली। एक ही दिन में 4 सफल एंजियोप्लास्टी भी की गई।
Achievement of NKH
Achievement of NKH
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी व टीम के द्वारा सर्जरी की गई तथा 20 से ज्यादा मरीजों को कॉर्डियक ओपीडी में देखा गया। प्रारंभ से लेकर अभी तक 100 से ज्यादा मरीज का एंजियोप्लास्टी कोरबा में हो चुका है व लगभग 1000 से ज्यादा मरीज हृदय रोग का इलाज भी करा चुके हैं। एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने कहा है कि यह सुविधा मिलने से कोरबा जिलावासियों को काफी राहत मिल रही है।
अस्पताल में रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट व ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश सूर्यवंशी, डॉ.एस. एस. मोहंती, डॉ भरत अग्रवाल अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे हैं। नियमित रूप से एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी की सुविधा एन के एच में दी जा रही है। जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
क्या है पेसमेकर प्रत्यारोपण Achievement of NKH
Achievement of NKH
स्थायी पेसमेकर प्रत्यारोपण (Permanent Pacemaker Implantation) एक चिकित्सा प्रक्रिया है जिसका उपयोग असामान्य हृदय गति (अरिदमिया) के इलाज के लिए किया जाता है, जैसे कि ब्रैडीकार्डिया (धीमी हृदय गति)। पेसमेकर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे छाती में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह हृदय की गति को नियमित करने के लिए विद्युत आवेग भेजता है।
कब आवश्यक होता है पेसमेकर?Achievement of NKH
1. ब्रैडीकार्डिया: जब हृदय की गति सामान्य से धीमी हो।
2. पूर्ण हृदय अवरोध: जब हृदय की विद्युत प्रणाली बाधित हो।
3. हृदय विफलता : जब विद्युत गड़बड़ी के कारण हृदय सही तरीके से काम नहीं करता।
4. सर्जरी के बाद अरिदमिया: हृदय सर्जरी के बाद अनियमित धड़कन।
5. जन्मजात या अर्जित हृदय ब्लॉक: हृदय में विद्यमान रुकावट।
0 पेसमेकर ट्रांसप्लांट के बाद सावधानियां और देखभाल
1. नियमित जांच और पेसमेकर का फॉलो-अप।
2. भारी उपकरणों या चुंबकीय क्षेत्र से बचाव।
3. लक्षण जैसे चक्कर आना या बेहोशी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
कोरबा 11 जनवरी 2025/Collector strict in government land fraud case कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
Collector strict in government land fraud case
Collector strict in government land fraud case
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि रिकार्ड में हेरफेर कर शासकीय भूमि को अपने नाम पर करने वालों की जांच की जाएं। ऐसे मामलों में किसी शासकीय सेवक की भूमिकाओं की भी सूक्ष्मता से जांच करते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने हिट एंड रन तथा आरबीसी 6-4 अंतर्गत प्रकरणों में समय पर पटवारी प्रतिवेदन, अंतिम जांच रिपोर्ट मंगाने और हिट एंड रन के प्रकरणों में पीड़ितो को लाभन्वित करने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में हो रही विलंब को दूर करने के निर्देश एसडीएम को देते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर समय पर रिर्पोट मंगाने के निर्देश दिए।
Collector strict in government land fraud case
Collector strict in government land fraud case
कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में जिले में धान खरीदी की स्थिति और अवैध धान को बेचने से रोकने की दिशा में की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि धान खरीदी की स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाये रखे। जो भी टोकन काटे जा रहे हैं उसका सत्यापन भी कराया जाएं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच दल को सक्रिय रहने और कार्यवही के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान की रिसाइकिलिंग रोकने और अंतिम सप्ताह में धान विक्रय होने पर शत प्रतिशत टोकन सत्यापन होने की मुनादी गांव में कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जो मूल किसान है उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, राजस्व अधिकारी इस बात का ध्यान जरूर रखे। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कोटवारी भूमि की जानकारी ली। उन्होंने कोटवारी भूमि का किसी ने नामांतरण कराया है तो उनका नामान्तरण निरस्त करें और उसे पुनः शासन के खाते में दर्ज करें।
Collector strict in government land fraud case
कलेक्टर ने कहा कि कोटवारी भूमि का ट्रांजेक्शन अवैध है और उसका नामान्तरण भी अवैध है। उन्होंने सिंगल ट्रांजेक्शन वाले ऐसे प्रकरणों की जांच करने और रिकार्ड नहीं मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व के प्रभारी अधिकारी (ओआईसी) को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों की जानकारी लेकर जिस भूमि का नामान्तरण नहीं हो सकता उसे एक माह के भीतर तहसीलदारों के माध्यम से निरस्त कर शासन के खाते में वापस कराएं।
कलेक्टर ने आगामी बैठक से पूर्व ऐसे प्रकरणों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे त्वरित और पारदर्शी तरीके से लंबित मामलों का समाधान करे।
कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अविवादित नामांतरण और बंटवारा के मामलों का आवेदन दर्ज होने के के बाद निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विवादित नामांतरण और बंटवारा, भूमि व्यपवर्तन ,खाता विभाजन, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों को दर्ज करने और दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व के प्रभारी अधिकारी (ओआईसी) को मॉनीटरिंग करने और एक माह में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-कोर्ट अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर हो रही कार्यवाही की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने त्रृटि सुधार, डिजीटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सिडिंग, मसाहती ग्राम, स्वामित्व योजना, वन अधिकार पट्टा वितरण सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) National Games 38th नेशनल गेम्स में कोरबा से स्विमिन में तीन लोगों का चयन हुआ है पार्थ श्रीवास्तव, भूमि गुप्ता और भव्या त्रिवेदी का चयन किया गया है चार जनवरी को रायपुर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में 38th नेशनल गेम्स के लिए राज्य की तैराकी की टीम का चयन किया गया, जिसमें कोरबा जिले से बॉयज में सिर्फ पार्थ श्रीवास्तव का चयन किया गया है गर्ल्स में भूमि गुप्ता और भव्या त्रिवेदी का चयन किया गया है. इन तीनो खिलाडियों ने ना सिर्फ परिवार का बल्कि कोरबा सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है ब्लैकआउट न्यूज़ इन्हे अपनी शुभकामनाये प्रेषित करता है.
पार्थ श्रीवास्तव का खेल सफर National Games
पार्थ श्रीवास्तव, भूमि गुप्ता और नव्या त्रिपाठी
पार्थ श्रीवास्तव राष्ट्रीय तैराक है उन्होंने अभी सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता जो कि भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी उसमें मेडल प्राप्त किए है वही 68th स्कूल नैशनल गेम्स जो कि राजकोट में आयोजित हुआ था उसमें अपने सभी इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था। पार्थ श्रीवास्तव कोरबा के न्यू एरा स्कूल में 12 वी साइंस के छात्र है। वे तैराकी में पिछले साल 37वीं नेशनल गेम्स जो कि गोवा में आयोजित हुआ था उसमें भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
छत्तीसगढ़ के गौरव पार्थ श्रीवास्तव National Games
पार्थ श्रीवास्तव, भूमि गुप्ता और नव्या त्रिपाठी
पार्थ स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के दिल्ली के तालकटोरा में ट्रेनिंग लेने वाले छत्तीसगढ़ के एक मात्र बॉयस तैराक है जिनका चयन 38 नेशनल गेम्स जो कि 28 जनवरी से 14 फरबरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्विमिन कंपीटिशन आयोजित हो रहा है उसमें भाग लेने के लिए 28 जनवरी को फ्लाइट से हल्द्वानी के लिये रवाना होंगे।
पार्थ श्रीवास्तव, भूमि गुप्ता और नव्या त्रिपाठी
उनके 38 नेशनल गेम्स में चयन होने से कोरबा स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना, स्पोर्ट्स अधिकारी के आर टंडन, न्यू एरा स्कूल के प्राचार्य डी एस राव , स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर सुमित सिंह, स्कूल के चेयरमैन किशोर साहू , प्यारे लाल चौधरी, खेल अकादमी के स्विमिंग हेड कोच गुलशन राजपूत , खेल अकादमी के स्विमिंग कोच रुपिन राज ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
रायपुर। Gautam Adani’s visit to Korba अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पावर प्लांट का दौरा करेंगे। यह प्लांट पहले लैंको समूह का था, जिसे अडानी ग्रुप ने दिवालिया लैंको से 4101 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया था। यह गौतम अडानी का कोरबा में पहला दौरा होगा।
Gautam Adani’s visit to Korba
गौतम अडानी
गौतम अडानी रायगढ़ पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से कोरबा स्थित अदानी पावर लिमिटेड के पावर प्लांट जाएंगे, जहां उनका आगमन 11:30 से 12 बजे के बीच होगा। वे प्लांट का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
Gautam Adani’s visit to Korba
गौतम अडानी
सूत्रों के अनुसार, अडानी ग्रुप ने अगले विस्तार के लिए 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल यूनिट्स लगाने का निर्णय लिया है। कोरबा के तीसरे चरण के विस्तार में 1320 की बजाय 1600 मेगावाट की क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिसमें 800 मेगावाट की दो सुपर क्रिटिकल इकाइयाँ शामिल होंगी। इसके लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी।
Gautam Adani’s visit to Korba
गौतम अडानी कोरबा प्रवास
लैंको के अधिग्रहण के साथ अडानी पावर की छत्तीसगढ़ में विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 2570 मेगावाट हो गई है। वर्तमान में, कोरबा के पावर प्लांट से 600 मेगावाट की बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिसे हरियाणा और मध्य प्रदेश डिस्कॉम को आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा, एसईसीएल से कोयला आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौता भी किया गया है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) वर्ष 2025 का शुरुआती दौर पुलिस के लिए कांटों भरा सफर साबित होता नजर आ रहा है। आदर्श विहार में सराफा कारोबारी की हत्या और लूट के मामले में नतीजों से दूर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती फ्लोरा मैक्स की ठगी को लेकर बनी हुई है।
बड़ी संख्या में महिलाएं कर्ज माफी को लेकर तानसेन चौराहे पर अनशन कर रहीं हैं। पिछली शाम पुलिस ने इन्हें हटाने की नाकाम कोशिश की और कुछ घंटे बाद फिर ऐसा ही सिलसिला दोहराया। इस दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। कुछ महिलाओं को चोट आई। कांग्रेस ने इस मामले को महिलाओं के खिलाफ पुलिस का सख्ती प्रदर्शन कहा है।
कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकोनगर रोड पर तानसेन चौराहा में फ्लोरा मैक्स पीडि़ताओं ने चार दिन से प्रदर्शन जारी रखा है। अलग-अलग आयाम से जोडक़र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का झांसा देकर फ्लोरा मैक्स ने उन्हें जोड़ा। दावा है कि 40 हजार से अधिक महिलाओं ने जोखिम लेते हुए उसके साथ नाता जोड़ा और जिले में काम कर रही अनेक माइक्रो फायनेंस कंपनियों की वे कर्जदार बन गईं।
उन पर लाखों का कर्ज चढ़ गया है। जबकि फ्लोरा के संचालक और टॉप-10 लीडर्स सहित कई जेल की हवा खा रहे हैं। इसके साथ ही कर्जदारों से वसूली के लिए माइक्रो फायनेंस कंपनियां दबाव बनाए हुए हैं। इस बीच आत्महत्या की घटनाएं भी हुईं हैं। परेशान महिलाओं ने कर्ज माफी को लेकर सरकार पर दबाव बनाया है। उनका हालिया प्रदर्शन इसी पर केंद्रित है। चुनावी दौर में यह सरकार और प्रशासन दोनों के लिए संकट बना हुआ है।
तानसेन चौराहे पर अनशन कर रहे महिलाओं को हटाने के लिए पिछली शाम पुलिस ने कोशिश की लेकिन उनके विरोध के आगे नाकाम रही। बाद में रणनीतिक रूप से रात्रि 10 बजे के आसपास सीमित बल के साथ पहुंची पुलिस ने यहां ताकत दिखाई। अचानक पुलिस के यहां पहुंचने से महिलाएं आक्रोशित हो गईं। खबर के अनुसार इस दौरान जमकर झूमाझटकी हुई।
इसी समय 4-5 महिलाओं को यह कहकर एंबुलेंस में जबरजस्ती अस्पताल भेज दिया गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस मुद्दे को लेकर भी बवाल हुआ। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने स्थिति नियंत्रण में बताई, जिस पर महिलाएं वापस प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गईं। रात से उनका प्रदर्शन फिर शुरू हो गया है।
महिलाओं का आरोप पुरूष कर्मी ने हाथ मरोड़ा
इस घटनाक्रम में जख्मी हुई एक महिला का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर कार्रवाई के लिए गिनती की महिला पुलिस थी। इससे ज्यादा पुरूष कर्मी थी। उनमें से ही एक ने मेरा हाथ मरोड़ा जिससे चोट आई है।
कांग्रेस नेता ने कहा महिलाओं पर बल प्रयोग हर दृष्टि से अनुचित
फ्लोरा मैक्स के चक्कर में पडक़र जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन पर मानसिक संकट भी आ खड़ा हुआ है। महिलाएं अगर माइक्रो फायनेंस कंपनियों के फेर में कर्जदार बनने को लेकर सरकार से कर्ज माफी की मांग कर रहीं हैं तो यह गलत नहीं है। प्रदर्शन उनका अधिकार है। उन पर किया गया बल प्रयोग हर दृष्टि से अनुचित है।
हरीश परसाई, कांग्रेस नेता
कांग्रेस विधायक राठिया अपनी घोषणा पर अडिग
महिलाओं को कर्जदार बनाए जाने का मामला अत्यंत गंभीर है। इसे लेकर मैं आर्थिक नाकाबंदी करने के निर्णय पर अडिग हूं। रात्रि के घटनाक्रम को लेकर एसपी से बात हुई है जिसमें पता चला कि कुछ महिलाओं का शुगर लेबल कम होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान अप्रिय स्थिति निर्मित हुई।