Home Blog Page 103

सात फेरा लेने से पहले शादी हुई केंसिल,उज्जैन से बारात लेकर कोरबा आ रहा था वर पक्ष,वधु पक्ष के खिलाफ थाने हुई शिकायत

कोरबा।विवाह को लेकर कोरबा में अजब-गजब का मामला सामने आया है। ब्याह रचाने के लिए दुल्हा उज्जैन से बारात लेकर निकल गया। जब बारात आधे रास्ते पहुंची तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए शादी करने से मना कर दिया कि उनकी लड़की ब्याह रचाने के लिए तैयार नहीं है। अब यह मामला दीपका थाना पहुंच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

इधर दुल्हे का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। साजिश रचकर वधु पक्ष ने जेवर, कपड़ा इत्यादि लिया है और बाद में शादी से भी इनकार किया है। दीपका थाना को इस मामले की जानकारी दी गई है और पुलिस से दुल्हन, उसके माता-पिता और मध्यस्थ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच चल रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाले मितेश भटनागर की शादी दीपका की रहने वाली एक लड़की से तय हुआ। लड़की की मां ने मितेश की माता का मोबाइल नंबर समाज की सोशल मीडिया ग्रुप से लिया था। मितेश उज्जैन के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखता है। दीपका में उसकी शादी कायस्थ परिवार की एक लड़की से तय हुआ था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे।

बातचीत आगे बढ़ी तब मितेश ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए एक मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था। लड़की को देखने के लिए मितेश का परिवार दीपका आया था और यहां रिश्ता पक्का हुआ। तब दोनों पक्षों के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से शादी के पहले की रस्म अदायगी की गई। मितेश का परिवार उज्जैन लौट गया। इस बीच लड़की के परिवार वाले भी उज्जैन गए।

दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मितेश की शादी 24 नवंबर 2024 को तय हुआ। लड़की के परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उज्जैन जाकर शादी करने में असमर्थता जताई। लड़की पक्ष की ओर से इसके लिए रतनपुर को चुना गया और इस पर वर पक्ष भी राजी हो गया। जैसे-जैसे शादी के दिन करीब आते गए वर पक्ष अपनी तैयारियों में लगा रहा।

24 नवंबर को होने वाली शादी के लिए मितेश का परिवार और रिश्तेदार उज्जैन से बारात लेकर रतनपुर के लिए निकल गए। रास्ते में जब आधा दूर पहुंचे तब उन्होंने लड़की के पिता को फोन लगाया और यह जानना चाहा कि लड़की वाले रतनपुर कब आ रहे हैं। तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए अपनी बेटी की शादी मितेश से शादी करने में असमर्थता जताई कि लड़की मितेश से शादी करना नहीं चाहती है।

इसके बाद मितेश के परिवार ने मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को फोन लगाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके पहले कि पूरी बात फोन पर होती लड़की के पिता और मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया। बाराती रतनपुर पहुंच गया, जब वहां को नहीं मिला तो दीपका पहुंचे। लड़की के घर में ताला लगा हुआ था और लड़की के परिजनों का मोबाइल नंबर बंद था। बिना ब्याह रचाए बारात वापस चली गई।
मामले की जांच कर रही पुलिस

मितेश के परिवार का आरोप है कि शादी से पहले की रस्म, लड़की के लिए जेवर, कपड़े, होटल की बुकिंग आदि पर लगभग 3 लाख रुपए खर्च हुए हैं। दुल्हे पक्ष का कहना है कि यदि शादी नहीं करनी थी तो पहले ही लड़की के माता-पिता को अपनी स्थिति बतानी थी। परिवार ने इसे प्रतिष्ठा हनन बताया है और इसकी शिकायत दीपका थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

korba road accident सड़क हादसे मे SECL कर्मी पति पत्नी की मौत

korba road accident

कोरबा।korba road accident जिले में हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है मृतक वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने रीवा गए हुए थे लौटते वक्त कटघोरा के पास हादसा हो गया.

korba road accident

korba road accident

जानकारी के मुताबिक एसईसीएल की कालोनी प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गृह ग्राम रीवा मध्यप्रदेश गए थे। वहां से वापस दीपका आ रहे थे कि कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर मार्ग में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई। कार वे स्वयं चला रहे थे कि सम्भवत: झपकी आने के चलते यह हादसा हो गया।

korba road accident

मृतक एसएन चतुर्वेदी SECL दीपका में डंपर आपरेटर थे। हादसे की जानकारी उपरांत सहकर्मियों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद रीवा में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CG DEO suspended घूसखोर जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, 1लाख रूपये रिश्वत रंगे हाथों धरे गए थे

CG DEO suspended 
CG DEO suspended 

छत्तीसगढ़/रायपुर/सूरजपुर CG DEO suspended छत्तीसगढ़ सरकार ने एक लाख रूपये की रिश्वत लेने वाले सूरजपुर के शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित डीईओ का नाम राम ललित पटेल है और सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।

CG DEO suspended 

दरअसल, राम ललित पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर को उज्जवल प्रताप सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह प्राचार्य रामरति पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल पचिरा सूरजपुर से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने पकड़ा था।

CG DEO suspended 

CG DEO suspended 

एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा 15 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार कर जेल सूरजपुर में दाखिल किया गया।डीईओ राम ललित पटेल का उक्त कृत्य गंभीर नैतिक पतन एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है।

इनकी न्यायिक हिरासत अवधि 48 घंटे से अधिक होने पर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के उपनियम-2 के तहत निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया गया है।

CG DEO suspended

निलंबन काल में राम ललित पटेल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। राम ललित पटेल के निलंबन उपरांत रिक्त पद पर भारती वर्मा प्राचार्य (टी संवर्ग), शा.उ.मा.वि. नवानगर, विकासखंड अम्बिकापुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

CG high court decision छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,पति – पत्नी के साथ इच्छा विरुद्ध किया गया यौन संबंध बलात्कार नहीं

CG high court decision बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत बलात्कार या धारा 377 के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।

बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत बलात्कार या धारा 377 के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है, भले ही वह अपनी वयस्क पत्नी की सहमति के बिना उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता हो।

 

न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने ऐसे मामलों में पत्नी की सहमति को कानूनी रूप से महत्वहीन बताते हुए कहा कि यदि पत्नी 15 वर्ष से कम आयु की नहीं है, तो पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ किए गए किसी भी यौन संबंध या यौन कृत्य को इन परिस्थितियों में बलात्कार नहीं कहा जा सकता है। इसलिए अपीलकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 के तहत अपराध नहीं बनता है।

CG high court decision

CG High Court Decision 
CG high court decision

दरअसल मृतक पीड़िता का पति 11 दिसंबर, 2017 की रात को अपीलकर्ता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई और अपीलकर्ता के खिलाफ धारा 377 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज की गई। पीड़िता का मृत्युपूर्व बयान एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किया गया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने पति द्वारा जबरदस्ती किए गए यौन संबंध के कारण बीमार पड़ गई। उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई।

CG high court decision

CG High Court Decision 
CG high court decision

साक्ष्यों का मूल्यांकन करने के बाद ट्रायल कोर्ट ने अपीलकर्ता को आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 304 (हत्या के लिए दोषी न होने वाली गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) के तहत दोषी ठहराया। उन्हें डिफ़ॉल्ट शर्तों के साथ 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय के समक्ष आपराधिक अपील दायर की।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, कि धारा 375, 376 और 377 आईपीसी के अवलोकन से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि धारा 375 आईपीसी की संशोधित परिभाषा के मद्देनजर, पति और पत्नी के बीच धारा 377 आईपीसी के तहत अपराध का कोई स्थान नहीं है और इस तरह बलात्कार नहीं किया जा सकता है। धारा 375 आईपीसी के अपवाद 2 पर जोर देते हुए, न्यायालय ने फैसला सुनाया कि एक पुरुष और उसकी पत्नी के बीच यौन संबंध या यौन क्रियाएं – यदि पत्नी 15 वर्ष से अधिक उम्र की है –

बलात्कार नहीं मानी जाती हैं। नतीजतन, भले ही एक पति अपनी वयस्क पत्नी के साथ धारा 377 आईपीसी के तहत परिभाषित अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है, यह अपराध नहीं माना जाता है। न्यायालय ने धारा 304 आईपीसी के तहत अपीलकर्ता की दोषसिद्धि के संबंध में, न्यायालय ने इसे “विकृत” माना और टिप्पणी की।

CG high court decision

कोर्ट ने कहा- आईपीसी की धारा 304 के तहत अपराध मामले के वर्तमान तथ्यों से कैसे जुड़ा है और अभियोजन पक्ष द्वारा कैसे साबित किया गया है; फिर भी, इसने अपीलकर्ता को धारा 304 आईपीसी के तहत दोषी ठहराया है, जो कि विकृति और स्पष्ट अवैधता के अलावा और कुछ नहीं है, जिस पर इस न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप किया जाना चाहिए। कोर्ट ने अपीलकर्ता को सभी आरोपों से बरी करते हए उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया।

Horoscope for today 19 February 2025 इन 5 राशि वालों को आज मिलेगी सफलता,रुके काम पुरे होंगे

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 मेष Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 19 February 2025 आज का दिन आपके लिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं और यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कोई संशय हो, तो उसे करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों के लोगों की हर इच्छा होगी पूरी

वृषभ Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर निराशा रहेगी। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनावश्यक खर्चो को करने से बचे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।Lakshmi Narayan Rajyog: जल्द बनेगा‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन तीन राशियों के सुख में होगी वृद्धि

मिथुन Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर निराशा रहने से आज आपका मन परेशान रहेगा। संतान मनमर्जी का काम करेगी, जिससे आपका टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत व ईमानदारी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कर्क Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी काम को लेकर सलाह लेंगे। आपकी अंदर अत्यधिक ऊर्जा रहने के कारण आप कामों को समय से पहले पूरा करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। माताजी आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर कोई सलाह दे सकती हैं। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कन्या Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कोई नुकसान होते-होते बच सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें। यदि आपने शौक और मौज की चीजों पर खर्च करने के लिए कुछ कर्ज लिया था, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने घर के रंगाई पुताई आदि की भी योजना बनाएंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

तुला Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपनी संतान को किसी ने कोर्स में दाखिला दिलवाएंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी और आपको किसी नए पद के मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक Horoscope for today 19 February 2025

Horoscope for today 19 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाइयों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। अत्यधिक लाभ के चक्कर में अपना कोई नुकसान करा सकते हैं। आप संतान की मन की इच्छा को पूरी करने के कोशिश में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। यदि परिवार में बंटवारे को लेकर कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आप चुप रहें। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बनेगा।

धनु Horoscope for today 19 February 2025
Horoscope for today 19 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। नौकरी पैसाजातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको किसी छोटी बात पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको यदि अपने कामों में कुछ उलझनें चल रही थी,तो वह भी दूर होंगी। नौकरी के कामों को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर Horoscope for today 19 February 2025
Horoscope for today 19 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई सरकारी काम मिले, तो आप उसमें ढील बिलकुल न दें। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। संतान परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेगी। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ Horoscope for today 19 February 2025
Horoscope for today 19 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य यदि किसी शारीरिक समस्या से परेशान था, तो आपकी वह टेंशन भी थोड़ा कम होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने बिजनेस में किसी डील को फाइनल करने के लिए थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मीन Horoscope for today 19 February 2025
Horoscope for today 19 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम से ज्यादा खर्च रहेंगे। अपने बढ़ते खर्चों पर यदि आपने समय रहते लगाम नहीं लगायी, तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी योजना में धन सोच समझ कर लगाएं। आपको जल्दबाजी मे लिए गए निर्णय को लेकर बाद में पछतावा होगा। आपका कोई काम बनते बनते रुक सकता है।

Get CG Gumasta License online अब गुमास्ता लाइसेंस बनवाएं घर बैठे ON LINE वह भी निशुल्क, गुमास्ता बनाने का पुराना नियम रद्द नया नियम लागु,जाने नया नियम

Get CG Gumasta License online
Get CG Gumasta License online

CG रायपुर/Get CG Gumasta License online मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत और कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को पूरे राज्य में लागू कर दिया है।

 

इसके साथ ही पुराना अधिनियम 1958 और नियम 1959 को निरस्त कर दिया गया है। श्रम विभाग के अनुसार, नया अधिनियम पूरे राज्य में लागू होगा, जबकि पुराना अधिनियम केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रभावी था। इस बदलाव से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी, क्योंकि नया कानून केवल 10 या अधिक कर्मचारियों वाली दुकानों और स्थापनाओं पर ही लागू होगा। पहले, बिना किसी कर्मचारी के भी सभी दुकानें अधिनियम के दायरे में आती थीं।

Get CG Gumasta License online

Get CG Gumasta License online
Get CG Gumasta License online

नए नियमों के तहत, दुकान और स्थापनाओं के पंजीयन शुल्क को कर्मचारियों की संख्या के आधार पर तय किया गया है। न्यूनतम शुल्क 1,000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये होगा। पहले यह शुल्क 100 रुपये से 250 रुपये तक था। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए अधिनियम के लागू होने के 6 महीने के भीतर सभी पात्र दुकानों और स्थापनाओं को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया श्रम विभाग के पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी।

Get CG Gumasta License online

Get CG Gumasta License online
Get CG Gumasta License online

कर्मचारी राज्य बीमा और भविष्य निधि में पहले से पंजीकृत दुकानें नए अधिनियम में स्वतः शामिल होंगी। पहले से पंजीकृत दुकानों को 6 महीने के भीतर श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यदि 6 महीने बाद आवेदन किया जाता है, तो नियमानुसार शुल्क देना अनिवार्य होगा।

Get CG Gumasta License online

Get CG Gumasta License online
Get CG Gumasta License online

पुरानी व्यवस्था में दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखना अनिवार्य था। अब दुकानें 24 घंटे और पूरे सप्ताह खुली रह सकती हैं, बशर्ते कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। नई व्यवस्था के तहत, कुछ सुरक्षा शर्तों के साथ महिला कर्मचारियों को रात में भी काम करने दिया जाएगा। सभी नियोजकों को अपने कर्मचारियों के रिकॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक रूप से मेंटेन करने होंगे। हर साल 15 फरवरी तक सभी दुकान एवं स्थापनाओं को अपने कर्मचारियों का वार्षिक विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

नए अधिनियम में जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है, लेकिन अपराधों के कम्पाउंडिंग की सुविधा दी गई है, जिससे नियोजकों को कोर्ट की कार्रवाई से बचने का विकल्प मिलेगा। निरीक्षकों की जगह फैसिलिटेटर और मुख्य फैसिलिटेटर नियुक्त किए जाएंगे, जो व्यापारियों और नियोजकों को बेहतर मार्गदर्शन देंगे।

पहले दुकान और स्थापनाओं का पंजीयन कार्य नगरीय निकायों द्वारा किया जाता था। अब 13 फरवरी 2025 की अधिसूचना के अनुसार यह कार्य श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा। नए नियमों से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी, पंजीयन प्रक्रिया सरल होगी.

Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार,अधिसूचना जारी,19 को लेंगे शपथ

Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India
Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

नयी दिल्ली  : Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे. वो राजीव कुमार की जगह लेंगे. राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने की अधिसूचना के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असहमति नोट भेजा है.

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे. वो राजीव कुमार की जगह लेंगे. राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम-2023 के खंड 4 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है.

Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India
Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

बता दें कि ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. पिछले साल मार्च से वो चुनाव आयुक्त के पद पर हैं. ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने की अधिसूचना के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असहमति नोट भेजा है. उन्होंनेसुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई के चलते पहले बैठक स्थगित करने की मांग की थी.

कांग्रेस ने सवाल उठाए Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India
Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

अधिसूचना जारी होने से पहले आज पीएमओ में चयन समिति की बैठक हुई थी. इसमें पीएम मोदी, अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बैठक बुलाने में मोदी सरकार द्वारा दिखाई गई जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने चयन समिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 19 फरवरी को होने वाली सुनवाई के दृष्टिगत बैठक स्थगित करने की मांग की.

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सप्पल ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.

सरकार को बैठक स्थगित करनी चाहिए : कांग्रेस Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India
Gyanesh will be the Chief Election Commissioner of India

सिंघवी ने कहा, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. 19 फरवरी को सुनवाई है. ऐसे में सरकार को बैठक को स्थगित करनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुनवाई प्रभावी रूप से हो. इस नए कानून के अनुसार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और लोकसभा में नेता विपक्ष की समिति मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करती है, लेकिन इसमें कई संवैधानिक और कानूनी समस्याएं हैं.

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च 2023 को एक फैसले में कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश की समिति होनी चाहिए. वर्तमान समिति इस आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा, अगर केवल कार्यपालिका द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया होगी, तो यह आयोग को पक्षपाती और कार्यपालिका की शाखा बना देगा.

मुख्य न्यायाधीश को समिति से बाहर रखने का क्या कारण?

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाना चाहिए. वर्तमान समिति को जानबूझकर असंतुलित किया गया है, जिसमें केंद्र को दो तिहाई वोट दिए गए हैं.

उन्होंने कहा, सरकार का उद्देश्य है कि ऐसा चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाए जो कभी भी सरकार के खिलाफ न खड़ा हो सके. उन्होंने पूछा, मुख्य न्यायाधीश को इस समिति से बाहर रखने का कारण क्या है. इस सवाल का न तो संसद में और न ही बाहर कोई उत्तर दिया गया है. अगर यह चयन प्रक्रिया इसी तरह जारी रहती है तो इसके दीर्घकालिक प्रभाव भारतीय चुनाव प्रणाली की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर पड़ेगा.

Encirclement of Champa Thana चाकू बाजी की घटना के बाद 4 पार्षदों ने मिलकर किया थाने का घेराव

Encirclement of Champa Thana 
Encirclement of Champa Thana 

 

चांपा(ब्लैकआउट न्यूज़) Encirclement of Champa Thana बीती रात हुई चाकू बाजी की घटना के बाद से वार्ड नंबर 1,2,3,4 के पार्षदों ने मिलकर अपने वार्डवासियों के साथ थाना चांपा का घेराव कर दिया है। चाकू बाजी की घटना के बाद स्थानीय लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इस बात से सभी काफी आक्रोशित नजर आ रहे है

Encirclement of Champa Thana 

Encirclement of Champa Thana 
Encirclement of Champa Thana

दिन भर चले इस आंदोलन देर रात तक चलता रहा और चांपा के वार्ड क्रमांक १,२,३,और ४ के वासी सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंचे जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करनी चाही किन्तु आरोप है की पुलिस ने भीड़ के साथ दुर्व्यवहार पूर्ण बात करने से नाराज भीड़ ने वही थाना परिसर में बैठ कर पुलिस हाय हाय का नारा लगाने बैठ गई बावजूद इसके पुलिस को शिकायत का इंतजार कर रही है।

घंटे भर से थाना चांपा में चल रहा है हंगामा Encirclement of Champa Thana 

Encirclement of Champa Thana 
Encirclement of Champa Thana

वार्ड नंबर 4 के पार्षद टीकम कंसारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं करने की वजह से मौहल्ले वाले के साथ थाना चांपा पहुंचे थे पर पुलिस द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार पर बर्ताव के कारण थाना चांपा परिसर में धरना में बैठे हुए है अब जब तक पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती तब तक धरना जारी रहेगा।

Horoscope for today 18 February 2025 आज इन 3 राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 18 February 2025 आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपकी लगन देखकर आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो अपने बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको इनकम के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।

 

वृषभ Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

मिथुन Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टेक रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बनाएंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों में काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी।

कर्क Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर से बातचीत करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में नुकसान होगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है।

तुला Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप दिल के वजह दिमाग की सुने, जिससे आपके काफी काम पूरे होंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु Horoscope for today 18 February 2025

Horoscope for today 18 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपके परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा।

मकर Horoscope for today 18 February 2025
Horoscope for today 18 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझन आपको परेशान करेंगी। आपकी टेंशन बढ़ेगी। दूसरों के मामले में आप बेवजह ना बोले। नौकरी में बदलाव की यदि आप योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपके कार्यों में आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ Horoscope for today 18 February 2025
Horoscope for today 18 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मीन Horoscope for today 18 February 2025
Horoscope for today 18 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को शामिल करेंगे, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने किसी से यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

Kumbh road accident 6 आर्थियों को देख बिलख पड़ा पूरा गांव,अंतिम संस्कार मे शामिल लोगों के नहीं रुक रहे थे आंसू

Kumbh road accident 
Kumbh road accident 

कोरबा,17फरवरी 2025 । Kumbh road accident ऐसी कोई आंख नहीं थी जिसमें आंसू न दिखे हों। महिलाओं की सिसकियां, रूदन और लोगों को सांत्वना देने वाले लोग भी इसी माहौल का हिस्सा बनते देखे गए। कलमीडुग्गू दर्री बस्ती में रहने वाले 6 लोगों के पार्थिव शव को लेकर जब एंबुलेंस यहां पहुंची तो माहौल गमजदा हो गया। पास के मुक्तिधाम में सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। ऐसा लगा कि जलती चिताओं के साथ मृतकों के कई सपने भी राख हो गए।

Kumbh road accident

Kumbh road accident 
Kumbh road accident

दो दिन पहले मध्य रात्रि को मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर मैजा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में कलमीडुग्गु बस्ती निवासी ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिव राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई। मृतकों में से चार लोरमी और जांजगीर-चांपा जिले के थे जिनके शव वहां भेज दिए गए।

Kumbh road accident

Kumbh road accident 
Kumbh road accident

कलमीडुग्गू बस्ती में आज सुबह जब एंबुलेंस से छह शव पहुंचे, तो पूरे गांव में मातम छा गया। रोते-बिलखते परिजन, चीखते बच्चे, गश खाकर गिरती महिलाएं हर तरफ बस करुण क्रंदन गूंज रहा था। यह वही छह लोग थे, जो खुशी-खुशी महाकुंभ के दर्शन को निकले थे, मगर लौटे तो सफेद कफन में लिपटे हुए। दो दिन पहले मिर्जापुर में हुए सडक़ हादसे ने कलमीडुग्गू बस्ती के छह परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

 

बोलेरो में सवार होकर महाकुंभ जाने निकले ये लोग कभी नहीं सोच सकते थे कि रास्ते में ही उनकी जिंदगी का सफर खत्म हो जाएगा। आधी रात को जब उनकी बोलेरो एक तेज़ रफ्तार बस से टकराई, तो मौत ने बिना चेतावनी दिए उन्हें अपनी गोद में समेट लिया। कलमीडुग्गू बस्ती के लोग यहां एक लाइन में निवासरत थे और कुछ आपस में रिश्तेदार थे।

 

बिलख पड़े परिजन Kumbh road accident

 

आज सुबह जब एंबुलेंस के दरवाजे खुले और सफेद कपड़ों में लिपटे शव बाहर निकाले गए, तो परिजनों का धैर्य टूट गया। शोक में परिजन बिलख पड़े। ढांढस बढ़ाने के लिए जो पहुंचा उसका हाल भी कमोबेश ऐसा ही था। शोक में डूबी बस्ती में कोई चूल्हा नहीं जला। पड़ोसी, रिश्तेदार, दूर-दूर से लोग बस एक-दूसरे को ढांढस बंधाने आ रहे थे।

 

मुक्तिधाम में पहली बार ऐसा नजारा Kumbh road accident

 

दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलमीडुग्गू के इतिहास में यह अब तक का पहला मामला रहा जिसमें मुक्तिधाम में एक साथ 6 लोगों को अंतिम विदाई दी गई। आज सुबह बस्ती के मुक्तिधाम में छह चिताएं एक साथ जलीं। इस दौरान मृतकों के नजदीकी परिजन, रिश्तेदार ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के मुंह से प्रतिक्रिया नहीं निकली लेकिन आंखों से निकलते आंसू इसे बयां कर रहे थे कि हादसे में हुई मौत का दुख कितना ज्यादा है।

क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेशचंद्र पांडेय ने तरूण छत्तीसगढ़ से बातचीत करते हुए कहा कि यह हृदय विदारक हादसा रहा जिसकी टीस लंबे समय तक हर किसी को बनी रहेगी। इस हादसे ने सिर्फ छह जिंदगियां ही नहीं छीनीं, बल्कि पूरे गांव का दिल भी तोड़ दिया।