KORBA BREAKING सनकी पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

- Advertisement -

KORBA BREAKING कोरबा  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना रात लगभग 3 बजे घर से कुछ दूरी पर पुराने SECL कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास हुई।

KORBA BREAKING

KORBA BREAKING
KORBA BREAKING

मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने जब देखा तो तत्काल पुलिस को दी सूचना। सूचना पर तत्काल पहुंची मौके पर पुलिस ने गंभीर झुलसी हुई महिला को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -