11.76 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 3,716 करोड़:CM साय ने बटन दबाकर ट्रांसफर की राशि; 2 साल का बकाया धान बोनस मिला

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए किसानों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है।

इससे पहले रायपुर के अभनपुर में बेंद्री गांव में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गांव-गांव सड़कें, किसान को क्रेडिट कार्ड अटल जी ने सोचा तो मिला।

- Advertisement -
मंच में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
मंच में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

विजय शर्मा ने कहा कि, नई सरकार बनती है तो लोग फूल-माला पहनने में रहे जाते हैं। हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास देने का फैसला लिया। धान का बकाया बोनस अभी नहीं देना था, लेकिन सीएम इसे अनुपूरक बजट में लेकर आए और पास कराया।

2016-17 और 2017-18 का बोनस है बकाया

18 लाख गरीबों को मकान की कार्रवाई शुरू करने के बाद साय सरकार मोदी की दूसरी गारंटी आज पूरी करने जा रही है। पिछली रमन सरकार में 300 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस देने का वादा किया गया था। लेकिन दो साल इसे नहीं दिया गया था।

प्रदेश के किसानों का साल 2016-17 और 2017-18 का बोनस बकाया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी 2023’ नाम से संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें किसानों को बकाया धान के बोनस देने का वादा किया गया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -