कोरबा जिले में 7 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत और हत्या,कातिल को दो सजाये मौत,युथ मुस्लिम का खिराज -ए -अक़ीदत आज

- Advertisement -

कोरबा जिले के राजगामार में एक 7 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी निर्मम हत्या किये जाने से न सिर्फ कोरबा जिला बल्कि पूरी मानवता शर्मसार हुई हैं युथ मुस्लिम कमेटी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं इस सम्बन्ध में आज परेशान क्लब तिलक भवन से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक केंडल मार्च निकाल कर बच्ची को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि पेश करेंगे।

युथ मुस्लिम कमेटी के मिर्जा आसिफ बेग, मोहसिन मेमन, आवेश कुरैशी ने बताया कोरबा जिले की इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया हैं आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और मामले की त्वरित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की जाएगी।

- Advertisement -

 

इस आयोजन के जरिए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई जाएगी।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -