रजगामार में लापता सात वर्षीय भाव्या जोशी का शव मिला…

- Advertisement -

 

ब्लैकआउट न्यूज़/संतोष सारथी/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रजगामार बस्ती में तीन दिन से लापता सात वर्षीय भाव्या जोशी का शव मिलने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। बच्ची 19 अक्टूबर को घर से चॉकलेट खरीदने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लगातार तलाश के बाद गुरुवार दोपहर घर के पिछले हिस्से में तालाब के पास उसका शव बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, भाव्या के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया था। शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिलने पर 20 अक्टूबर को कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की समीक्षा की। बच्ची की तलाश के लिए जिले के प्रमुख थानों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रही थीं।गुरुवार दोपहर बच्ची का शव घर के पिछले हिस्से में स्थित तालाब के पास मिलने से मामले में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी।सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित अनाचार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।भाव्या जोशी की मौत की खबर से रजगामार बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में शोक और आक्रोश व्याप्त है। मासूम बच्ची की मौत से परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -