Home Blog Page 91

Korba Consumer Forum काइनेटिक ई-स्कूटी की ख़राब गुणवत्ता, उपभोक्ता फोरम ने शिवम मोटोकॉप पर नयी स्कूटी के साथ 43 हजार भुगतान का दिया आदेश

Korba Consumer Forum 
Korba Consumer Forum 

कोरबा Korba Consumer Forum खराब गुणवत्ता वाली ई-स्कूटी बेचने और ग्राहक की समस्याओं को अनदेखा करने के मामले में कोरबा उपभोक्ता फोरम ने एक बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल कोरबा के अमरैया पारा में रहने वाली सोनिया सलूजा ने 19 जनवरी 2024 को काइनेटिक की ‘ई-स्कूटी’ उनके अधिकृत डीलर ‘शिवम मोटोकॉप’ के ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित शोरूम से खरीदी, लेकिन इस स्कूटी में डिस्प्ले समेत कई गंभीर खराबियां थीं। शुरुआत से ही डिस्प्ले में समस्या थी, और समय-समय पर अन्य तकनीकी दिक्कतें भी सामने आईं।

Korba Consumer Forum 

Korba Consumer Forum 
Korba Consumer Forum

बार-बार शोरूम से संपर्क किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। बल्कि शो रूम बंद करने की बात कह ग्राहक सोनिया से ही अभद्रता की गई। इसके कुछ समय बाद, शोरूम को ही बंद कर दिया गया, जिससे सोनिया को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

सोनिया ने इस समस्या के समाधान के लिए अपने अधिवक्ता राशि सचदेवा के माध्यम से 10 अक्टूबर 2024 को लीगल नोटिस भेजा, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, सोनिया ने उपभोक्ता फोरम का रुख किया और मामला दायर किया।

उपभोक्ता फोरम ने सुनाया कड़ा निर्णय Korba Consumer Forum 

Korba Consumer Forum 
Korba Consumer Forum

कोरबा उपभोक्ता फोरम ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को सुनते हुए एक सख्त फैसला सुनाया। जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग की अध्यक्ष रंजना दत्ता और सदस्यों ममता दास और पंकच देवड़ा ने पीड़िता के पक्ष में निर्णय देते हुए आदेश दिया कि संचालक को स्कूटी सुधारने या उसी मॉडल की नई स्कूटी की कीमत वापस करनी होगी। इसके साथ ही, पीड़िता को आर्थिक क्षति के रूप में 20 हजार रुपये, मानसिक क्षति के रूप में 20 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में 3 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश भी दिया गया।

फोरम ने यह भी आदेश दिया कि यदि संचालक निर्धारित 1 महीने के भीतर यह भुगतान नहीं करता, तो उसे 6 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि अदा करनी होगी।

अधिवक्ता राशि सचदेवा ने की पैरवी 

 

अधिवक्ता राशि सचदेवा ने इस फैसले को लेकर कहा, “यह निर्णय उपभोक्ता अधिकारों की महत्वपूर्ण जीत है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए, और उपभोक्ता फोरम ने इस मामले में सही न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। यह सुनिश्चित करता है कि कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं में सुधार करें और उपभोक्ताओं के साथ कोई अन्याय न हो।”

 

Bilaspur Crime Breaking सिम्स की जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ HOD पर मामला दर्ज

Bilaspur Crime Breaking
simc Bilaspur

Bilaspur Crime Breaking सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में एक जूनियर डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. मेडिसिन विभाग के प्रमुख (एचओडी) डॉ पंकज टेम्भूर्णीकर के खिलाफ जूनियर महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न और अनुचित स्पर्श के आरोप लगाए हैं. इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

 

शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी Bilaspur Crime Breaking

Bilaspur Crime Breaking
cims Bilaspur

पीड़िता, जो कि एक पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों से वह इस उत्पीड़न का शिकार हो रही थीं. पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. जब मामला बढ़ा तो इसे विशाखा समिति को सौंपा गया, लेकिन वहां भी उचित कार्रवाई नहीं हुई.

इसके बाद महिला डॉक्टर ने प्रदेश के डॉक्टर फेडरेशन संगठन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर न्याय की मांग की. इस पर संगठन ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हस्तक्षेप करने की अपील की. बढ़ते दबाव के बीच सिम्स प्रशासन ने डॉ. टेम्भूर्णीकर को परीक्षा कार्य से अलग करने का निर्णय लिया.

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 351, 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले Bilaspur Crime Breaking

Bilaspur Crime Breaking
simc Bilaspur

सिम्स मेडिकल कॉलेज पहले भी महिला डॉक्टरों और स्टाफ के साथ उत्पीड़न के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. इस घटना ने एक बार फिर वहां की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई Bilaspur Crime Breaking

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सिम्स प्रबंधन की ओर से भी कहा गया है कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.

Champions Trophy : भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा

Champions Trophy 
india pakistan mach

 

Champions Trophy चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया Champions Trophy

Champions Trophy 
india pakistan mach

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया।

 

तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल में पहुंचना का दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत के दो मैचों के बाद चार अंक हैं, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में खाता नहीं खोल सका है।

2017 की हार का बदला Champions Trophy

Champions Trophy 
vitat kohli

दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

भारत से विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान से सऊद शकील ने 62 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। अबरार अहमद और खुशदिल शाह को 1-1 विकेट मिला।

विराट वनडे में सबसे ज्यादा 158 कैच पकड़ने वाले भारतीय बने। उन्होंने पारी में 15वां रन बनाते ही सबसे तेज 14 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के तीसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 27,483 रन हैं।

 

Horoscope for today 24 February 2025 तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 मेष Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 24 February 2025  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को मनाने की आवश्यकता है। आपको अपने काम के साथ-साथ शारीरिक समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से खुशी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

वृषभ Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुनHoroscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान दें। यदि आप कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

कर्क Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि धन को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ नए लोगों को शामिल करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको व्यवसाय मे यदि कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कन्या Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

तुला Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ सामंजस्यता बनाए रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

वृश्चिक Horoscope for today 24 February 2025 

Horoscope for today 24 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले में जीत मिलेगी। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु Horoscope for today 24 February 2025 
Horoscope for today 24 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर टेंशन रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आप कोई वादा करें, तो आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। बिजनेस में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी उतना लाभ न मिलने से टेंशन हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर Horoscope for today 24 February 2025 
Horoscope for today 24 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे। धार्मिक आयोजनों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम बेहतर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ Horoscope for today 24 February 2025 
Horoscope for today 24 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसमे भी आपको राहत मिलेगी। आपके बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

मीन Horoscope for today 24 February 2025 
Horoscope for today 24 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आज आपकी कोई मां की इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह भी बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकेंगी।

Korba Breaking चुनाव ड्यूटी मे तैनात SI को SP ने किया निलंबित, ड्यूटी मे खुलेआम शराब पीने की हुई थी शिकायत

Korba Breaking 
Korba Breaking 

कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) Korba Breaking आज छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान विभिन्न जिलों के विकासखंडों में जारी है। कोरबा जिले में ग्राम सरकार, जनपद और जिला पंचायत के लिए वोटिंग हो रही है। चुनावी प्रक्रिया के तहत, लोग अपने प्रतिनिधियों का चयन करने के लिए मतदान कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

पुलिसकर्मी पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप Korba Breaking

Korba Breaking 
Korba Breaking

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एसआई) दादुरैया सिंह ठाकुर पर शराब पीकर ड्यूटी पर आने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने उनकी शराब पीने की शिकायत की, जिसके बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया।

पाली पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि की Korba Breaking

Korba Breaking 
Korba Breaking

पाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसआई दादुरैया सिंह का मुलाहिजा कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस घटना से विभाग को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा और एसपी ने इस पर अपनी नाराजगी जताई।

एसआई को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया Korba Breaking

घटना के बाद, एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीकर ड्यूटी करने वाले एसआई दादुरैया सिंह ठाकुर को सस्पेंड कर दिया। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है, ताकि इस मामले की जांच की जा सके।

वर्दी में शराब पीते हुए पाया गया

यह शर्मनाक घटना पाली के लाफा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुई, जहां एसआई दादुरैया सिंह नुनेरा के चोकपारा इलाके में अपनी वर्दी में शराब पीते हुए पाए गए। इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि को आहत किया है और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।

Reference District President Election कोरबा के 11 जनपद सदस्य जगन्नाथ पूरी मे दर्शन और पिकनिक का उठा रहे है लुफ्त

Reference District President Election 
Reference District President Election 

कोरबा( ब्लैकआउट न्यूज़) Reference District President Election त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के बाद जनपद अध्यक्ष के लिए राजनितिक पार्टियों की कवायत शुरू हो गई है इस कवायत में भारतीय जनता पार्टी आगे निकल गई है और जनपद सदस्यों को पिकनिक के बहाने अंडर ग्राउंड कर दिया गया है.

Reference District President Election 

Reference District President Election 
Reference District President Election

बतादे की कोरबा जनपद पंचायत में कुल 24 सदस्य है अध्यक्ष की कुर्सी साधने के लिए 13 सदस्यों की आवश्यकता होंगी जबकि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की संख्या पर्याप्त नहीं है इसलिए भाजपा निर्दलियों के सहारे जनपद की कुर्सी हथियाने की जुगत मे है. भाजपा अपने पुराने पैतरे के अनुसरण करते हुए सदस्यों को अंडर ग्राउंड कर दिया है.

Reference District President Election 

Reference District President Election 
Reference District President Election

इस अंदेशा से की कही सदस्य विरोधी पाले मे न चला जाय अलबत्ता 24 सदस्यों मे से भारतीय जनता पार्टी ने 18 सदस्यों को पुरी दर्शन करने के नाम पर अपने कब्जे में कर लिया है उन 18 में से 7 सदस्यों ने बहाना बनाकर रास्ते में ही उतर गए वही 11 सदस्यों ने अपनी रजा मंडी देते हुए बस में सवार होकर जगन्नाथ पुरी के दर्शन करने पहुंच गए दर्शन करने के साथ ही सभी सदस्य बीच का लुफ्त उठा रहे हैं.

 

भाजपा को ये अंदेशा है कि 24 सदस्यों में से अगर कुछ टूट कर कांग्रेस के पहले में जाते हैं तो शायद भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने मे कामयाब न हो इसलिए भाजपा नेताओं ने सभी सदस्यों को एक तरह से बंधक बना लिया है और जगन्नाथ पूरी मे आराम कर रहे है.

कांग्रेस का कोई आटा पता नहीं Reference District President Election 

Reference District President Election 
Reference District President Election

इस बीच कांग्रेस के लीडर जिला पंचायत या जनपद पंचायत मे कब्जे को लेकर ख़ामोशी अख्तियार किये हुए है कोई भी नेता इस पचढ़े मे हाथ नहीं डालना चाहता और न ही कांग्रेस अलाकामान ने किसी को कोई जिम्मेदारी दी है ऐसी कोई खबर नहीं है मसलन कांग्रेस ने भाजपा को वाकोवार देने का मन बना लिया है जबकि कोरबा जनपद मे 24 सदस्यों मे लगभग निर्दलियों का कब्ज़ा हुआ है दोनों पार्टी के अधिकृत प्रत्यासियों को मुंह की कहानी पड़ी है.

बाहरहाल अभी अध्यक्ष चुनाव को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है चुंकि तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है परिणाम आने के बाद ही अध्यक्ष के लिए तारीखों का एलान होना है.

CG Accident बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी 15 लोग घायल, 9 को रायपुर रेफर

CG Accident
CG Accident

गरियाबंद,22 फरवरी CG Accident जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा छट्टी कार्यक्रम से परिवार के लोगों के वापसी के समय हुआ। ग्राम बोरसी के लोग गरियाबंद के देवभोग के पास स्थित कोकड़ीमाल गांव रिश्तेदारी में गए थे। वहां भोजन करने के उपरांत वापसी के समय कड़ी मालगांव होते हुए अपने गांव के लिए वापसी कर रहे थे, तभी काश नाले पर रात में ड्राइवर को मोड समझ में नहीं आया, जिसके चलते बोलोरो पिकअप वाहन नदी में पलट गई।

CG Accident

CG Accident
CG Accident

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन इस समय हादसे को काफी देर हो गया था। नगर के जागरूक युवकों ने गरियाबंद से 6 किलोमीटर दूर पहुंचकर समस्त घायलों को विभिन्न वाहनों के माध्यम से गरियाबंद अस्पताल लाकर उनका समुचित इलाज करवाया।

BALCO’s Cancer Awareness Camp बालको की पहल ने कैंसर के रोकथाम की दिशा में बढ़ाया मजबूत कदम

BALCO's Cancer Awareness Camp  
BALCO's Cancer Awareness Camp  

 

बालकोनगर, 21 फरवरी, 2025 – BALCO’s Cancer Awareness Camp  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हर साल, लोगों को कैंसर का समय रहते पता लगाने और उसके रोकथाम के महत्व के बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करता हैं।

बालको सक्रिय रूप से अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समुदाय को कैंसर का समय पर पता लगाने और रोकथाम के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। यह समझते हुए कि महिलाएँ अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बालको कैंसर के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देता है, और यह सुनिश्चित करता है कि वे स्वास्थ्य सम्बन्धित निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान से परिपूर्ण हों। इन जागरूकता वार्ता और सत्रों का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर की रोकथाम के बारे में ज्ञान प्रदान करना,और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा देना है।

BALCO’s Cancer Awareness Camp  

BALCO's Cancer Awareness Camp  
BALCO’s Cancer Awareness Camp

जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा, बालको ने स्थानीय समुदायों में कई निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए हैं। इन शिविरों में स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, सिर और गर्दन के कैंसर की जांच के साथ-साथ मैमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्ट, ब्रश साइटोलॉजी, विशेषज्ञ परामर्श और सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

BALCO’s Cancer Awareness Camp  

BALCO's Cancer Awareness Camp  
BALCO’s Cancer Awareness Camp

हाल ही में, बालको ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए सब्सिडी वाले एचपीवी टीकाकरण शिविर का भी आयोजन किया था। जिसमे 140 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने अपनी बेटियों के साथ स्वेच्छा से टीके की पहली खुराक लिया। इस स्वैच्छिक पहल ने बालको की महिला कर्मचारियों को एक स्वस्थ वातावरण में अपने स्वास्थ्य की सक्रिय रूप से रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कैंसर जागरूकता के महत्व के बारे में बात करते हुए, बालको के सीईओ और निदेशक, श्री राजेश कुमार ने कहा, कि कैंसर सिर्फ़ बीमार व्यक्ति को ही नुकसान नहीं पहुँचाता; यह उसके दोस्तों और परिवार को भी प्रभावित करता है। लोगों को कैंसर के बारे में बताकर, उन्हें इसके बारे में जल्दी पता लगाने में मदद करके और स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करना आसान बनाकर, हम आने वाली समस्याओं को कम करना चाहते हैं।

हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि समुदाय में हर कोई, जिसमें कर्मचारी और उनके परिवार भी शामिल हैं, यह जानते हो कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखना है क्योंकि कैंसर के बारे में जल्दी पता लगाने और समय पर मदद मिलने से बहुत फर्क पड़ सकता है।

BALCO’s Cancer Awareness Camp  

BALCO's Cancer Awareness Camp  
BALCO’s Cancer Awareness Camp

बालको के प्रयासों की सराहना करते हुए, श्री बद्री किरण, पार्षद, परसाभाटा ने कहा, कि कैंसर हमारे समुदायों में एक बढ़ती हुई चिंता है, और जागरूकता की कमी के कारण अक्सर देर से पता चलता है, जिससे परिवारों के लिए उपचार अधिक चुनौतीपूर्ण और महंगा हो जाता है।

बालको के कर्मचारी भरत, जिनकी बेटी ने यह टीका लगवाया है, बताते हैं, कि मुझे पहले HPV वैक्सीन बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन इसके बारे में बात करने और कैंसर के बारे में जानने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि यह कितना महत्वपूर्ण है। साथ ही घर के नज़दीक इसकी उपलब्धता ने निर्णय को और भी आसान बना दिया। मैंने यह जानकारी अपने परिवार के साथ साझा की, और साथ मिलकर, हमने अपनी बेटी के स्वास्थ्य के लिए यह सक्रिय कदम उठाने का फैसला किया।

BALCO’s Cancer Awareness Camp  

BALCO's Cancer Awareness Camp  
BALCO’s Cancer Awareness Camp

निरंतर प्रयासों के माध्यम से कैंसर जागरूकता और स्वास्थ शिक्षा को बढ़ावा देकर बालको एक जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। जल्दी पहचान, रोकथाम और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराकर बालको जनस्वास्थ और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।

Horoscope for today 22 February 2025 : इन 3 राशि वालो का आज बेहद खास रहेगा दिन

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 22 February 2025  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका व्यवसाय भी पहले से बेहतर रहेगा, उसमें आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिलने की संभावना है। आप अपने कर्ज को उतारने की भी कोशिश में लगे रहेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। आप अपने पिताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृषभ Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिससे आपका मन काम करने में भी कम लगेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही टेंशनों से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे।

मिथुन Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े और किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर किसी योजना में धन लगा सकते हैं। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कर्क Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। कोई काम समय से पूरा न होने के कारण बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कन्या Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मन मे किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को किसी नए स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाएं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।

तुला Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी किसी पुराने परिजन से मुलाकात हो सकती हैं। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको खर्चों के साथ-साथ बचत करने पर भी ध्यान देना होगा। कानूनी मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।

वृश्चिक Horoscope for today 22 February 2025 

Horoscope for today 22 February 2025 
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और पारिवारिक मामले आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।

धनु Horoscope for today 22 February 2025 
Horoscope for today 22 February 2025 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको बेवजह किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। संतान को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर Horoscope for today 22 February 2025 
Horoscope for today 22 February 2025 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। भाई व बहनों से किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी से धन उधार सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना है।

कुंभ Horoscope for today 22 February 2025 
Horoscope for today 22 February 2025 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में पूरी सक्रियता दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मीन Horoscope for today 22 February 2025 
Horoscope for today 22 February 2025 
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। आप अपने खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करने की कोशिश करें और दिखावे के चक्कर में न आएं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी गलत जगह इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ योजनाएं आपको नुकसान दे सकती हैं।

Date for doing e-KYC extended : राशन कार्डधारी ध्यान देवें अगर आपने KYC नहीं कराया है तो इस तारीख तक करा ले,KYC करने की तारीख बधाई गयी है

Date for doing e-KYC extended
Date for doing e-KYC extended

कोरबा 21 फरवरी 2025/Date for doing e-KYC extended एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत जिले के सभी राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने हेतु शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है। जिले के 11.93 लाख राशनकार्ड हितग्राहियों अंतर्गत 10.21 लाख हितग्राहियों के ई-केवाईसी पूर्ण किया गया है एवं 1.71 लाख हितग्राही ई-केवाईसी हेतु शेष है।

खाद्य अधिकारी ने ई-केवाईसी हेतु शेष सभी राशनकार्ड हितग्राहियों से जिले/राज्य के किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर ई-पॉश मशीन में बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कराने का आग्रह किया है।

विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 या 1800-233-3663 में कॉल कर दे सकते है जानकारी

Date for doing e-KYC extended

Date for doing e-KYC extended
Date for doing e-KYC extended

उन्होंने बताया कि ऐसे हितग्राही जो राज्य से बाहर अस्थायी रूप से निवासरत है वे भी संबंधित राज्य के किसी भी उचित मूल्य की दुकान में जाकर ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते है। साथ ही जिन राशनकार्डधारी मुखिया की मृत्यु हो गई है तथा राशन कार्ड में आश्रित सदस्य उपलब्ध है

Date for doing e-KYC extended

Date for doing e-KYC extended
Date for doing e-KYC extended

वे मुखिया संशोधन हेतु तथा आश्रित सदस्य की मृत्यु हेतु आवेदन एवं अन्यत्र निवास होने पर सदस्य का नाम विलोपित करने हेतु संबंधित नगरीय निकाय कार्यालय/जनपद पंचायत कार्यालय/ग्राम पंचायत सचिव के पास आवेदन सह दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते है। राशनकार्डधारी सदस्य जिनका आधार कार्ड नहीं बना है वे संबंधित आधार सेंटर में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है।

Date for doing e-KYC extended

जिले में ई-केवाईसी की कार्यवाही में किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 या 1800-233-3663 में कॉल कर अपना राशन कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराकर जानकारी दर्ज करा सकते है। साथ ही कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) कोरबा, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नगरीय निकाय कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी के समक्ष भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

भविष्य में खाद्यान्न सामग्री का सुचारू रूप से उठाव करने हेतु जिले के समस्त राशनकार्डधारी हितग्राही 31 मार्च 2025 तक शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कराने की अपील की गई है।