कोरबा 04 अप्रैल 2025/KORBA Job Recruitment जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में 09 अप्रैल 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से सेंट जोसेफ फायर एण्ड सेफ्टी एकेडमी टी.पी. नगर कोरबा में सेल्स एण्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पद हेतु वांछित योग्यता स्नातक चाही गई है। काउंसलर/टेलीकॉलर के 10 पद हेतु योग्यता स्नातक, एकाउंटेंट (सिनियर) के 03 पद हेतु स्नातकोत्तर, ऑफिस ब्वॉय के 2 पद हेतु 12वीं उत्तीर्ण, फस्ट एड ट्रेनर के 02 पद हेतु बीएससी नर्सिंग, एच.आर. मैनेजर के 2 पद हेतु एमबीए, कुक के 03 पद हेतु 10वीं, सिक्योरिटी गार्ड के 02 पद हेतु 8वीं, प्लेसमेंट
KORBA Job Recruitment
KORBA Job Recruitment
मैनेजर के 03 पद हेतु एमबीए, फ्रेंचाइजी हेड के 02 पद हेतु स्नातकोत्तर, रीजनल हेड मार्केटिंग के 01 पद हेतु स्नातकोत्तर वांछनीय है। इसी प्रकार संजय इंडस्ट्रीज रजगामार रोड़ कोरबा पदनाम मशीन ऑपरेटर के 03 पद हेतु 10वीं, रोलर फिटर के 10 पद हेतु 10वीं, सुपरवाईजर के 01 पद हेतु स्नातक , हेल्पर के 04 पद हेतु 5वीं उत्तीर्ण एवं लक्ष्मी क्रियेशन रवि शंकर शुक्ल नगर कोरबा में विडियो एण्ड फोटो एडिटर के 06 पद हेतु 12वीं उत्तीर्ण वांछनीय योग्यता है। इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कैंप का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
GoSriKi Women’s Rayon Viscose Anarkali Printed Kurta with Palazzo & Dupatta
70 % डिस्काउंट के साथ घर बैठे ऑर्डर करें 2599 का GoSriKi Women’s Rayon Viscose Anarkali Printed Kurta with Palazzo & Dupatta मात्र 779 रूपये में ऑर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
कोरबा 04 अप्रैल 2025/Government Job Recruitment लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 525 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित है। उक्त पदों की सीधी भर्ती के लिये छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से ऑनलाईन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर के वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किए जाएंगे।
Government Job Recruitment
Government Job
परीक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध होगी। जिसमे स्टॉफ नर्स के 225 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष के 100 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 100, वार्ड बॉय व आया के 50-50 पद शामिल है। पदों से संबंधित नियम एवं शर्तें विस्तृत विज्ञापन में व्यापम के वेबसाईट पर अवलोकन हेतु प्रदर्शित होगी.
Horoscope for today 5 April 2025 आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, तो इसके लिए आप अच्छा धन लगाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ना करें।
वृषभ Horoscope for today 5 April 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को विदेश लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ सकती है।
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC (Copper, AI Convertible 6-in-1
45 % डिस्काउंट के साथ घर बैठे ऑर्डर करें 859999 का AC मात्र 45990 में ऑर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उसके लिए वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है। आज आप काम अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी प्लान हो सकती है
कर्क Horoscope for today 5 April 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।
सिंह Horoscope for today 5 April 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्या हो सकती है।
Urban Company Native M1 Water Purifier | Needs No Service For 2 Years | RO+UV+Copper+Alkaline
33 % डिस्काउंट के साथ घर बैठे ऑर्डर करें 20999 का Water Purifier मात्र 13999 रूपये में ऑर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
LONGWAY Kiger P1 1200 mm/48 inch Ultra High Speed 3 Blade Anti-Dust
56 % डिस्काउंट के साथ घर बैठे ऑर्डर करें 2484 का Ceiling Fan मात्र 1099 रूपये में ऑर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई लोन अप्लाई करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती है। बॉस आपके कामों के सराहना करेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिल सकता है।
धनु Horoscope for today 5 April 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी।
मकर Horoscope for today 5 April 2025
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शांत स्वभाव से अपनी समस्याओं को भी आसानी से सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा, क्योंकि आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ Horoscope for today 5 April 2025
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो उसकी पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन Horoscope for today 5 April 2025
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको चिंताएं भी अधिक रहेंगी, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परिवार के सदस्यों के मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखायी तो समस्या बढ़ सकती है।
नई दिल्ली: Wakf Board Amendment Bill लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होकर पास भी हो गया है । सदन में 8 घंटे की चर्चा के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू चर्चा का जवाब दिया । इसके बाद बिल को पास कराने के लिए वोटिंग की गयी । जिसमे बील के पक्ष मे बहुत मिला नितीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू के सांसद भी बील के पक्ष मे वोटिंग की.
अब सरकार इसे राज्यसभा में पेश कर वहां से भी पास कराने की तैयारी में जुटी है। वहीं विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। इस बिल के खिलाफ कई जगह मुस्लिमों ने काली पट्टियां बांधकर ईद की नमाज अदा की। आइए जानते हैं वक्फ (संशोधन)संसद में आज वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश किया गया । इस विधेयक के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से तैयार है। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन विधेयक के विरोध में कमर कस चुका है। नंबर के लिहाज से सत्तारूढ़ दल को इस बिल को लेकर कोई टेंशन नहीं थी.
वक्फ बोर्ड बिल में क्या-क्या है, किसे फायदा, किसे नुकसान Wakf Board Amendment Bill
Wakf Board Amendment Bill
Wakf Board Amendment Bill
Wakf Board Amendment Bill
वक्फ बिल लाने का सरकार का उद्देश्य क्या है
8 अगस्त, 2024 को लोकसभा में दो बिल, वक़्फ़ (संशोधन) बिल, 2024 और मुसलमान वक़्फ़ (निरसन) बिल, 2024 पेश किए गए। इनका मकसद वक्फ बोर्ड के काम को सुव्यवस्थित और वक्फ की प्रॉपर्टीज का बेहतर मैनेजमेंट करना है। वक्फ (संशोधन) बिल, 2024 का मकसद वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्तियों के रेगुलेशन और मैनेजमेंट में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके। संशोधन विधेयक का उद्देश्य देश में वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट में सुधार करना है। इसका मकसद पिछले कानून की खामियों को दूर करना और अधिनियम का नाम बदलने जैसे बदलाव करके वक्फ बोर्डों की कार्यकुशलता को बेहतर करना भी है।
Wakf Board Amendment Bill
भारत में वक्फ मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक निकाय कौन से हैं और उनकी भूमिकाएं क्या हैं?
भारत में वक्फ संपत्तियों का रेगुलेशन वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत किया जाता है। वक्फ मैनेजमेंट में केंद्रीय वक्फ परिषद (सीडब्ल्यूसी), राज्य वक्फ बोर्ड (एसडब्ल्यूबी) और वक्फ ट्रिब्यूनल शामिल हैं। केंद्रीय वक्फ परिषद सरकार और राज्य वक्फ बोर्डों को नीतियों पर सलाह देती है, लेकिन वक्फ संपत्तियों को सीधे नियंत्रित नहीं करती है। जबकि राज्य वक्फ बोर्ड प्रत्येक राज्य में वक्फ संपत्तियों की देखभाल और सुरक्षा करते हैं। वहीं वक्फ ट्रिब्यूनल विशेष न्यायिक निकाय होते हैं, जो वक्फ संपत्तियों से संबंधित विवादों को निपटाते हैं।
वक्फ बोर्ड से संबंधित मुद्दे क्या हैं?Wakf Board Amendment Bill
वक्फ संपत्तियों में बदलाव नहीं करने का नियम विवादित रहा है। ‘एक बार वक्फ, हमेशा वक्फ’ के सिद्धांत ने विवादों को जन्म दिया है। दूसरा, कानूनी विवाद और मिसमैनेजमेंट पर भी सवाल उठते रहे हैं। वक्फ अधिनियम, 1995 और इसका 2013 का संशोधन प्रभावकारी नहीं रहा है जिसकी वजह से वक्फ भूमि पर अवैध कब्ज़ा, कुप्रबंधन और मालिकाना हक का विवाद, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और सर्वेक्षण में देरी, बड़े पैमाने पर मुकदमों को लेकर चिंताएं जाहिर की जाती रही हैं।
गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अभी तक सर्वेक्षण शुरू नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में 2014 में आदेशित सर्वेक्षण अभी भी लंबित है। विशेषज्ञता की कमी और राजस्व विभाग के साथ खराब कोर्डिनेशन ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को धीमा कर दिया है। कहा जाता है कि कुछ राज्य वक्फ बोर्डों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है, जिसकी वजह से सामुदायिक तनाव पैदा हुआ है। यह भी आरोप है कि निजी संपत्तियों को वक्फ संपत्ति घोषित करने के लिए वक्फ अधिनियम की धारा 40 का दुरुपयोग किया गया है, जिससे कानूनी लड़ाई और अशांति पैदा हुई है।
बिल पेश करने से पहले मंत्रालय ने क्या कदम उठाए और स्टेकहोल्डर्स से क्या विचार-विमर्श किए?
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से विचार विमर्श किए, जिसमें सच्चर कमेट की रिपोर्ट, जन प्रतिनिधियों, मीडिया और आम जनता द्वारा कुप्रबंधन, वक्फ अधिनियम की शक्तियों के दुरुपयोग के बारे में जाहिर की चिंताएं शामिल हैं। कानून मंत्रालय ने राज्य वक्फ बोर्डों से भी परामर्श किया। कानून मंत्रालय ने वक्फ अधिनियम, 1995 के प्रावधानों की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू की और स्टेकहोल्डर्स के साथ परामर्श किया। दो बैठकों में प्रभावित स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं को सुलझाने के लिए इस अधिनियम में उपयुक्त संशोधन करने के लिए आम सहमति बनी।
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को पेश करने की प्रक्रिया क्या थी?Wakf Board Amendment Bill
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और शासन में कमियों को दूर करने के उद्देश्य से 8 अगस्त, 2024 को पेश किया गया था। इसके बाद 9 अगस्त, 2024 को संसद के दोनों सदनों ने विधेयक को एक संयुक्त समिति के पास जांचने और उस पर रिपोर्ट देने के लिए भेजा।
विधेयक के महत्व और इसके व्यापक निहितार्थों को ध्यान में रखते हुए, समिति ने उक्त विधेयक के प्रावधानों पर आम जनता और विशेष रूप से विशेषज्ञों/स्टेकहोल्डर्स और अन्य संबंधित संगठनों से विचार लेने के लिए ज्ञापन आमंत्रित किया था।
संयुक्त संसदीय समिति ने छत्तीस बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधियों के विचार/सुझाव सुने जैसे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, विधि एवं न्याय, रेलवे (रेलवे बोर्ड), आवास और शहरी मामलों, सड़क परिवहन और राजमार्ग, संस्कृति (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण), राज्य सरकारें, राज्य वक्फ बोर्ड और विशेषज्ञ/हितधारक।
कोरबा/बालको (संतोष कुमार सारथी) Korba Bulldozer Action बालको सिविक सेंटर में अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची, लेकिन कब्जाधारी दुकानदारों ने कड़ा विरोध जताया। इस दौरान बालको प्रशासन, तहसीलदार, नगर निगम प्रशासन, पुलिस बल और बालको सिक्योरिटी गार्ड की टीम मौके पर तैनात रही।
Korba Bulldozer Action
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविक
सेंटर में कुछ दुकानदारों ने बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कर लिया था। प्रशासन ने पहले ही इन्हें नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन दुकानदारों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। शुक्रवार सुबह जब प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, तो कब्जाधारी अड़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।
Korba Bulldozer Action
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौजूद प्रशासनिक अधिकारी का का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भी कोई बिना अनुमति के दुकान या निर्माण करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर।Appointments in CG Corporation राज्य सरकार ने बुधवार को निगम मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश भाजपा के 36 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पद दिए गए हैं। इनमें से 15 ओबीसी वर्ग के नेता हैं। सतनामी समुदाय से किसी नेता को जगह नहीं मिली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई है। लिस्ट में 3 अल्पसंख्यक और 4 आदिवासी नेता भी शामिल हैं।
Appointments in CG Corporation
Appointments in CG Corporation
खास बात यह है की सूची में शामिल बड़े निगम मंडल उन नेताओं को दिए गए हैं, जिन्हें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। सूची सामने आने के बाद बहुत से नेता और कार्यकर्ता खुले तौर पर तो कुछ दबी जुबान में अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
Appointments in CG Corporation
सरकार द्वारा जारी निगम मंडल की सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अध्यक्ष का पद मोना सेन को दिया गया। लेकिन गौरीशंकर श्रीवास को सरकार के तरफ से मिली ये नियुक्ति रास नही आयी। लिहाजा उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्मस में उपाध्यक्ष के पद पर मिली नियुक्ति को ठुकराते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
Today’s horoscope for April 2, 2025 आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्रramzan ul mubarak कोरबा में दिखा चांद कल मनाई जाएगी ईद, सुन्नी मुस्लिम जमात ने दी मुबारकबाद में अच्छा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारी तो बढ़ेंगी, लेकिन आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको बेवजह के बातों में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छा समय बितेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए आपको सलाह मशवरा करना होगा। भाई व बहनों पर आप किसी बात को लेकर डिपेंड ना रहें।
Eclet 24 Pcs Colours Colors Air Dry Clay. Super Light DIY Clay for Model Air Dry Clay Fun Toy
मात्र 175 रूपये में 24 पीस का सेट ऑर्डर करने के लिए यहां क्लिक करें.
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा, तो आप घर में रहकर ही निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप घूमने फिरने जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से समस्याएं बढ़ेंगी।
मिथुन Today’s horoscope for April 2, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको लापरवाही नहीं करनी है। आप जीवनसाथी के लिए किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
कर्कToday’s horoscope for April 2, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अपने कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की जरूरत के कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी की दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
सिंह Today’s horoscope for April 2, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई समस्या रहने से आप परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। करियर में आप कुछ नयी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान यदि नौकरी को लेकर परेशान चल रही थी, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
कन्या Today’s horoscope for April 2, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य से बनाए रखना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
तुला Today’s horoscope for April 2, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन मजबूती से भरा रहने वाला है। आप कोई निवेश सोच समझकर करें, तो अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को हल्के में नहीं लेना है। आपका कोई मित्र इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बता सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक Today’s horoscope for April 2, 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी दूसरे के मामले में आपको बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपनी मीठी वाणी से संभालने की कोशिश करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करना नुकसान देगा।
धनु Today’s horoscope for April 2, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उसका भी समाधान आपको मिल सकता है। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो गड़बड़ी हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी चुगली लगा सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
मकर Today’s horoscope for April 2, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी बातों पर बातचीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे की समस्याओं पर भी काम करेंगे। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसके पूरा होने में समस्या आएगी।
कुंभ Today’s horoscope for April 2, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपको नौकरी में कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने परिजन से किसी लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा,जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप अपनी परिवार के सदस्यों से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मीन Today’s horoscope for April 2, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके काम समय से पूरा न होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) ramzan ul mubarak कोरबा पुरानी बस्ती स्थित मदीना मस्जिद के पैसे मांग सहित लोगों ने ईद का चांद देखा मदीना मस्जिद के पैसे इमाम ने इसकी तस्दीक की है. अर्थात कल 31 अप्रैल को 8:45 में कोरबा के पुराने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी.
ramzan ul mubarak
सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर आरिफ खान एवं कार्यवाहक सदर मोहम्मद रफीक मेमन ने तमाम लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान के इस मुकद्दस महीने में जोकि इबादतों और रहमतों वाला महीना है सभी मुस्लिम भाई 30 दिन रोजा रखकर और तरावीह की नमाज़ अदाकार पूरे महीने इबादतों में गुजारी कल कोरबा के पुराने ईदगाह में 8:45 में ईद की नमाज अदा की जाएगी समय का ध्यान रखते हुए ईद की नमाज में शामिल हो इसके साथ ही तरफ में ईद की नमाज कब्रिस्तान में एवं मस्जिदों में हस्बेजेल अदा की जाएगी.
कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) ramzan ul mubarak रमजान के मुकद्दस महीने का आखिरी असरा चल रहा है मुस्लिम समाज के लोग 30 दिन रोजा रखने के बाद ईद की तैयारी में जुट गए हैं आज संभवत चांद दिखने की उम्मीद जताई जा रही है अगर आज चांद दिखता है तो कल ईद मनाई जाएगी यानी 31 मार्च को या,1 अप्रेल को ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी.
ramzan ul mubarak
ramzan ul mubarak
बता दे की आज सऊदी अरब में ईद की नमाज की जा चुकी है मामूल यही रहा है कि सऊदी अरब में ईद की नमाज होने के दूसरे दिन हिंदुस्तान में ईद की नमाज पढ़ी जाती है लेकिन चांद का दिखना खास मायने रखता है अगर कल 31 मार्च को या 1 अप्रैल को ईद की नमाज पढ़ी जाती है तो कोरबा जिले के एतराज की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का टाइम टेबल निम्नलिखित होगा.
ramzan ul mubarak
ramzan ul mubarak
सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर मोहम्मद आरिफ खान कार्यवाहक सदर मोहम्मद रफीक मेमन ने औकाते ईद उल फितर शहरे कोरबा जारी करते हुए बताया कि कोरबा शहर में अगर चांद दिखता है तो ठीक वरना छत्तीसगढ़ में कहीं भी चांद दिखने की सूचना मिलती है तो सुन्नी मुस्लिम जमात के ओहदेदरान ओलेमा या बाशरा के साथ चांद की तस्दीक लाकर एलान करवाएंगे उसी हिसाब से ईद की नमाज पढ़ी जाएगी.
बिलासपुर/ शनिवार को बिलासपुर मे स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में सौगाते मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल जी, नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन प्रवीण दुबे जी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली जी उपस्थित थे।
मोदी की सौगात किट माननीय प्रधानमंत्री जी के तरफ से अल्पसंख्यक समाज के गरीब भाई बहनों को प्रदान किया गया है इस किट में एक सलवार सूट का कपड़ा, सेवई व ड्राई फ्रूट तथा राशन प्रदान किया गया। यह आयोजन करने के मंशा यह है कि हमारे मुस्लिम समाज के लोग ईद का त्योहार अच्छे से मना सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली जी ने कहा कि यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप किया गया है। इस कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि अल्पसंख्यक समाज के हमारे भाई बहन अपना ईद का त्यौहार अच्छे से बना सके।
महापौर पूजा विधायक ने कहा कि मोदी जी का सौगाते मोदी कार्यक्रम आपसी भाई चारे का प्रतीक है तथा समाज को एक साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जयसवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादब, पूर्व एल्डरमेन प्रवीण दुबे , भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली जी, महामंत्री नवीन मसीह , हनीफ खान , जावेद खान , डॉ. सबा सम्स ,निशा बाजी , हाजी जुबेर , राजू सिंह क्षत्री , इम्तियाज खान अब्दुल खान , सिकंदर खान , एजाज अशरफ़ी , हफीज मोहम्मद , नाजीम खान, शानुल खान , शाहिल खान ,वसी खान , शाहिद रजा , युसूफ खान , सराफत भाईजान तथा भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित भी थे मंच संचालन का कार्य युसूफ रजा बरकती ने किया |