कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) कोरबा जिले के मोरगा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले नदी में डूबे अंकित जायसवाल (23) का शव मोरगा हसदेव नदी से बरामद हुआ। परिवार और स्थानीय प्रशासन ने लगातार तीन दिनों तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंकित के पिता ने शव ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की थी।
आखिरकार, सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में गम का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)KORBA BREAKING कोरबा नगर पालिका निगम के नवनिर्वाचित सभापति वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा हाई कमान ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने संबंधित समाचार विभिन्न समाचार पोर्टल में प्रसारित किया गया है.
KORBA BREAKING
KORBA BREAKING
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा से निष्कासन का समाचार विभिन्न मीडिया के माध्यम से मिला है पार्टी की तरफ से ना ही कोई निष्कासन पत्र आया है और ना ही कोई नोटिस अगर पार्टी मुझे नोटिस देती तो मैं यह जरूर बताता की हितानंद अग्रवाल जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित थे को पार्षदों ने क्यों पसंद नहीं किया क्यों उसके खिलाफ बगावत हुई.
KORBA BREAKING
नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा 33 भाजपा पार्षदों ने सभापति के लिए मुझे जनादेश दिया है सभापति के रूप में निगम के 67 पार्षदों के हितों की रक्षा करने कोरबा शहर के चौतरफ़ा विकास करने तथा नियमों के अनुसार निगम को चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करता रहूंगा.
Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel surrenders before court
रायपुर: CG ED raids छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का नाम इस मामले की जांच के दौरान सामने आया था.
CG ED raids
Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel surrenders before court
बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी कई बड़े एक्शन ले चुकी है. इससे पहले जांच एजेंसी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये थी।
CG ED raids
Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel surrenders before court
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “…भूपेश बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं…ED की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। जांच में उन्हें कोई साक्ष्य मिला होगा और उसके आधार पर ED ने जांच की कार्रवाई की है…अगर इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है तो इसमें कोई डरने की या घबराने की बात नहीं होनी चाहिए…”
रायपुर।CG BREAKING छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह चार बजे से एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने 15 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम ने तीन अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में अपराध दर्ज भी किया है।
CG BREAKING
CG
जिन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें श्याम सुंदर चौहान तत्कालीन डीएमसी, समग्र शिक्षा विभाग, अशोक कुमार पटेल तत्कालीन डीएफओ सुकमा और आनंद जी सिंह उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग शामिल है।
एसीबी टीम ने इन अधिकारियों के रिश्तेदारों-परिजनों के 15 निवास स्थान सुकमा, छिंदगढ़, रायगढ़, पुसौर रायगढ़, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम, दंतेवाड़ा, कोण्टा में तलाशी कार्रवाई अभी भी जारी है।
CG BREAKING
CG
टीम ने इन स्थानों से बड़ी मात्रा में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, नगद-राशि, सोना-चांदी व ज्वेलरी बरामद की गई है। फिलहाल, अभी भी तलाशी कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद एसीबी-इओडब्ल्यू के द्वारा आगे की जानकारी दी जाएगी।
कोरबा ( संतोष कुमार सारथी ) Kalki avatar of Kalyug छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थानांतर्गत नवापारा गांव में खुद को कलयुग का कल्कि अवतार बताकर दीवारों पर धमकी भरा संदेश लिखने के साथ ही एक बुजूर्ग को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी का नाम विकास कुमार यादव है,जो कोरबा-चांपा जिले की सीमा से लगे सिवनी गांव के सिंचाई कॉलोनी का निवासी है,जिसने सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए कई साजिशें रची। यह पूरी घटना नवापारा गांव में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंधो को लेकर घटी।
Kalki avatar of Kalyug
Kalki avatar of Kalyug
आरोपी विकास ने जिस बुजूर्ग रामसिंह कंवर की हत्या की थी,दरअसल उसका ईरादा उसकी नहीं बल्की उसके पुत्र जगदीश कंवर की हत्या करना था,लेकिन धोखे से उसने जगदीश के पिता राम सिंह कंवर को मौत की नींद सुला दिया। पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि जिस महिला के साथ आरोपी विकास यादव का अवैध संबंध था
उसी महिला के साथ जगदीश के भी संबंध थे। इसी बात को लेकर आरोपी और महिला के बीच हमेशा खटपट होती रहती थी। आरोपी ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी यही वजह थी कि आरोपी ने जगदीश को अपने रास्ते से हटाने की योजना बना लिया।
Kalki avatar of Kalyug
Kalki avatar of Kalyug
23 फरवरी की रात आरोपी मौके पर पहुंचा और चबूतरे पर सो रहे रामसिंह कंवर पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रुप से घायल किया और मौके से फरार हो गया। हालांकि सुबह पता चला,कि जगदीश घर के भीतर सो रहा था। चूंकी विकास पर गांव में ही रहने वाले मोनू की नजर पड़ गई थी,इस कारण उसने मोनू के साथ ही अन्य पांच लोगों की हत्या करने संबंधी धमकी भरा संदेश लिख दिया।
Kalki avatar of Kalyug
शक के आधार पर पुलिस ने विकास को एक बार हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन पुलिस के सामने उसने अपना मुंह नहीं खोला। और उसके बाद जिस मुक्तिधाम में रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार किया गया था उसी मुक्तिधाम के पिल्लर पर उसने तलवार और उसके नीचे चिट्ठी रख दी।
Horoscope for today 9 March 2025 आज का दिन आपके लिए इनकम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। खर्च भी अधिक रहेंगे। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके प्रमोशन पर मोहर लग सकती हैं। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
वृषभ Horoscope for today 9 March 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। आपको किसी नए काम के लिए सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी को आप आगे तक लेकर जा सकते हैं। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
मिथुन Horoscope for today 9 March 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और संयम से काम को निपटाने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी समस्या आ सकती है और कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उस धन के भी वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर के रखरखाव और मरम्मत आदि पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। संतान को पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटकने से परीक्षा की तैयारी में समस्या आएगी।
कर्क Horoscope for today 9 March 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ नए लोगों से प्रशंसा होगी। आप अपनी कार्यक्षमता से लोगों को हैरान करेंगे। आपको घुमाने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
सिंह Horoscope for today 9 March 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से चली रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान को आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी दूसरे के मामले में बोलने की आदत समस्या खड़ी कर सकती हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको कोई फैसला सोचसमझ कर लेना होगा। आपकी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपको उसे तुरंत ज्वाइन नहीं करना है।
कन्या Horoscope for today 9 March 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला सुलझेगा और आपको अपने बॉस से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बैंकिंग योजनाओं में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी से धन उधर ना लें। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।
तुला Horoscope for today 9 March 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
तुला राशि के जातकों का रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने से आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नई गाड़ी को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपको किसी डील को फाइनल करने से काफी खुश रहेंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में बड़े सदस्यों का साथ मिलेगा। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
वृश्चिक Horoscope for today 9 March 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
धनु Horoscope for today 9 March 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपकी समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढे़गी। व्यापार में कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो इससे भी आपको समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए आगे आएंगे। कानूनी मामलों में आपने यदि किसी योजना पर भरोसा किया, तो इससे आपको फैसला मिलने में देरी होगी।
मकर Horoscope for today 9 March 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी और खर्चा भी अधिक होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी मकान को खरीदने के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
कुंभ Horoscope for today 9 March 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर होने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको बिजनेस में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। आपको किसी पुराने मित्र से गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों की अच्छी साख रहेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
मीन Horoscope for today 9 March 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लिया गया फैसला आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह समय पर पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन समस्या बनेगा।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ Horoscope for today 8 March 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
Horoscope for today 8 March 2025 आज आपका दिन काफी मौज-मस्ती और आराम भरा रहने वाला है। जिसका आप पिछले कुछ दिनों से इंतजार कर रहे थे। पैसे बचाने का प्रयास जरूरी है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। उनके साथ समय बिताएं। व्यवसायिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी।
आज की सलाह: भगवान विष्णु के आठ नामों का जाप करें- अच्युतम, केशवम, विष्णुम, हरिम, सत्यम, जनार्दनम, हंसम और नारायणम।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 21
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Horoscope for today 8 March 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आपकी कड़ी मेहनत आपको मनचाहा लाभ दिलाएगा। लेकिन आपको लक्ष्य पर हमेशा अपने फोकस रखना है। निवेश करने की प्लानिंग आज कर सकते हैं। प्रिय के साथ सुखमय समय बिताएं। उससे अपने मन की बात कह सकते हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।
आज की सलाह: गाय व भूरे कुत्तों को भोजन खिलाएं। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 25
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा Horoscope for today 8 March 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आप महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। करीबी दोस्त की मदद से आपको व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। चुनौतियों का समाधान हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनके साथ यात्रा पर जाएं। अकेलापन दूर होगा। अगर आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद काफी दिनों से चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा।
आज की सलाह: घर में अपने इष्ट देवता की पूजा करें। पारिवारिक सौहार्द को मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 55
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Horoscope for today 8 March 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपको पुराने कार्यों में सफलता मिलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ शाम के समय घूमने निकलें। आपको काफी अच्छा लगेगा। विदेश में पेशेवर संबंध बनाने के लिए यह अनुकूल समय है। छोटी सी बात को लेकर करीबियों के साथ मतभेद हो सकता है।
आज की सलाह: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर परिक्रमा करें, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 90
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Horoscope for today 8 March 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आप किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने में सक्षम होंगे। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। अपनी निवेश योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर किसी से कहने से बचें। अपनों से छोटों के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से बचें।
आज की सलाह: नदी में कच्ची हल्दी बहाएं, आर्थिक समृध्दि मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 12
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (7Horoscope for today 8 March 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आशावादी बनने से बचें। किसी को पैसे उधार देने से बचें। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। दिन काफी सकारात्मकता भरा बीतेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। आपके थोड़े से प्रयास से आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बन सकता है। इसलिए आज के दिन का फायदा उठाएं।
आज की सलाह: 11 बार “ओम गं गणपतये नमः” का जाप करें। आर्थिक समृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 85
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Horoscope for today 8 March 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपके मित्र आपका भरपूर साथ देंगे। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। अप्रत्याशित खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है। प्रियजनों के साथ मतभेद का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्रियजन के साथ तालमेल बैठाने के लिए प्रयास करें। नए वित्तीय अवसरों के लिए तैयार रहें।
आज की सलाह: पक्षियों को पानी पिलाने से आपकी सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 90
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Horoscope for today 8 March 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal blackoutews
पुरानी घटनाओं को याद करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने पर विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन प्रेम जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। लंबित कार्य पर पूरा ध्यान दें। सफलता मिलेगी। आपका परिवार आपसे अपनी परेशानियों को शेयर कर सकता है।
आज की सलाह: कुत्तों को रोटी खिलाने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 24
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे Horoscope for today 8 March 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
अपने जिद्दी स्वभाव को आज काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। वित्तीय फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार आपकी जरूरतों को पूरा करने में भरपूर मदद करेगा। रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ दिन को खुशनुमा बना सकती है। पारिवारिक कलह की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
आज की सलाह: सुबह की धूप लें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12
मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Horoscope for today 8 March 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आप अत्यधिक भोजन करने से बचें, नहीं तो आपका पेट खराब हो सकता है। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। पड़ोसी से मतभेद आपको परेशान कर सकता है। गुस्से को काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ लोगों से आपको दूरी बना लेना ही बेहतर परिणाम देगा।
आज की सलाह: पारिवारिक समृद्धि के लिए पुरुष और महिला दोनों अपने माथे पर तिलक लगाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12
कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Horoscope for today 8 March 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज कोई आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास कर सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए बढ़िया दिन है। जीवनसाथी से दिल की बात खुलकर कहें।
आज की सलाह: भगवान भैरव की पूजा अर्चना करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 44
मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Horoscope for today 8 March 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आप शारीरिक व्यायाम या योग करें। इससे आपके शरीर पर आने वाली समस्या दूर होगी। शब्दों के बजाय काम पर ध्यान देना जरूरी है। रोमांटिक समय अपनी पत्नी के साथ बिताएं। किसी वरिष्ठ की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह: अपने बड़े भाइयों के प्रति स्नेह और सम्मान दिखाएं। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 25
रायपुर, 6 मार्च 2025 – भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (छत्तीसगढ़ इकाई) ने राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दो गुना करने सहित v हित में लिए गए सभी फैसलों का स्वागत किया है। संघ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम पत्रकारों के कल्याण के लिए अत्यंत सराहनीय है।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (छत्तीसगढ इकाई) के प्रदेश अध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पत्रकाराें का एक दल गुरूवार 6 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर पत्रकार हितों में बजट में प्रावधान किए जाने का स्वागत किया।
स्वागत पश्चात्प्र प्रदेश अध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस योजना की पात्रता में एक महत्वपूर्ण संशोधन की आवश्यकता है। वर्तमान में यह योजना केवल राज्य सरकार द्वारा अधिमान्य पत्रकारों के लिए लागू है, जिससे प्रदेश के 99 प्रतिशत से अधिक पत्रकार इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं।
वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार प्रदेश के कुल पत्रकारों में से मात्र एक प्रतिशत को ही अधिमान्यता प्रदान कर पाती है, वे भी पूरी तरह इस योजना का लाभ नही ले पाते।वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री काे बताया कि वर्तमान मे प्रदेश में केवल 23 वरिष्ठ पत्रकार इस योजना का लाभ ले पा रहे हैं। अधिमान्यता की शर्त हटनेके बाद 250 से 300 वरिष्ठ पत्रकारों को पेशन की पात्रता मिल पाएगी, जो सरकार के लिए बेहद सहज है।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में इस योजना से अधिमान्यता की अनिवार्यता हटाने की मांग की है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक पत्रकार इसका लाभ उठा सकें। संघ का मानना है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सभी पत्रकारों को समान अवसर मिलना चाहिए। सरकार से अनुरोध किया गया है कि वे इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लें, ताकि पत्रकार सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ अधिकतम पत्रकारों तक पहुँच सके।
मत्री द्वय से मुलाकात करने वालों में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश महासचिव सुखनंदन बंजारेे, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, यशवंत धोटे, मोहन तिवारी, वैभव पांडे, धनवेंद्र जायसवाल, गौरव जुल्फिकार, रूपेश गुप्ता, शर्मा, गाैरव शुक्ला कुलेश्वर पांडे, खोमन साहू, गोपी कृष्ण, अद्वैत नायक सहित अन्य शामिल थे।
पत्रकारों के लिए स्वस्थ बीमा योजना लागू किया जाए – बंजारे
राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महासचिव सुखनंदन बंजारे ने सरकार द्वारा बजट में पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की दी जाने वाली पेंशन की राशि दो गुनी करने की मांग लंबे समय से संगठन द्वारा की जा रही थी। पूर्व में भूपेश सरकार में भी इस मांग को रखा गया था जिसे विष्णु सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने अधिमान्यता की शर्तों को भी शिथिल कर अधिक से अधिक पत्रकारों को सरकार की इस योजना का लाभ दिलाने की बात कही। वहीं पत्रकारों के लिए स्वस्थ बीमा योजना भी शुरू करने की मांग की।
अधिमान्यता की शर्ते आसान करेंगे : ओपी चौधरी
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पत्रकारों तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने अधिमान्यता की प्रक्रिया सरल करने के विषय में आगे रणनीति बताने की बात कही। उन्होने कहा कि अधिमान्यता के नियम इतने सरल किए जाएंगे जिससे वास्तव में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को इस योेजना का लाभ मिल सकेगा.
कोरबा ( संतोष कुमार सारथी)कोरबा के बालको वनपरिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक से ग्रामीण दहशत में है, ग्रामीणों के साथ वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बता दे कि गुरुवार को बालको वन परिक्षेत्र में लगभग एक दर्जन हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
हाथियों का दल पतरापाली, केसलपुर क्षेत्रों से गुजर अब बेला गांव के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथियों की सूचना मिलते ही ग्रामीणों भी दहशत का माहौल है। वन विभाग को हाथियों के पैरों के निशान मिले है, जिसके सहारे हाथियों की ट्रेसिंग जारी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल में जाने से बचने की सलाह जारी की है।
रायपुर –Bharatmala land scam भारतमाला प्रोजेक्ट के 324 करोड़ रुपये के जमीन अधिग्रहण घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान में कोरबा में डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पद के दुरुपयोग का आरोप है और उन्हें घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
Bharatmala land scam
रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर के इस बहुचर्चित घोटाले में रायपुर कलेक्टर की रिपोर्ट में शशिकांत कुर्रे की अहम भूमिका सामने आई है। 2021 में प्रमोशन पाकर डिप्टी कलेक्टर बने कुर्रे पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।
Bharatmala land scam
इससे पहले कल तत्कालीन सक्षम भू-अर्जन अधिकारी निर्भय साहू को भी निलंबित किया गया था। अब शशिकांत कुर्रे की जल्द गिरफ्तारी की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अब तक राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 324 करोड़ के इस घोटाले की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है।