कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) 3 people died due to well collapse कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खोडरी के बनवार गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह गांव में स्थित एक कच्चा कुआं अचानक धंस गया, और उसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य,पिता,माता और पुत्र मलबे में दब गए। यह हादसा पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो गया।
3 people died due to well collapse
3 people died due to well collapse
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लगातार बारिश और मिट्टी के धंसने की वजह से राहत कार्यों में कई बार बाधा आई,लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी। मंगलवार रात ढाई बजे ऑपरेशन रोकना पड़ा, लेकिन बुधवार सुबह दोबारा खुदाई शुरू की गई।
3 people died due to well collapse
लगभग 27 घंटे की अथक मशक्कत के बाद बुधवार सुबह सबसे पहले पिता का शव मलबे से बाहर निकाला गया। फिर कुछ ही देर में मां और बेटे के शव भी बरामद किए गए। SDRF की टीम ने कुएं के समानांतर खुदाई कर तीनों शवों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ, जब परिवार के लोग कुएं से मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे। मिट्टी कमजोर होने की वजह से कुआं अचानक धंस गया और यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।
बांकी मोंगरा ( विमल कुमार सिंह) Demand of opposition councillors of Banki Mongra बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में एव कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मनोज चौहान कि विशेष उपस्थिति में सामान्य सभा के आयोजन एव पूरे पालिका क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की माँग को लेकर समस्त विपक्षी पार्षदों के साथ ज़िलाधीश से भेट किए एव जल्द से जल्द सामान्य सभा का आयोजन एव बंद स्ट्रीट लाइट,जगह जगह जल भराव,सड़क कटाओ की समस्याओं के निराकरण की माँग को लेकर पत्र सौपा एव जल्द से जल्द निराकरण की माँग की गई.
Demand of opposition councillors of Banki Mongra
Demand of opposition councillors of Banki Mongra
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि – छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम ,1961 की धारा 54 के प्रावधान के अनुसार परिषद के काम काज करने के लिए प्रत्येक 2 माह में कम से कम एक बार सम्मेलन करवाना आवस्यक है,खेद का विषय है की नगर पालिका परिषद विगत कई महीनों से सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं किया जा रहा है,जिसके कारण जनता से संबंधित आवस्यक मूलभूत और विकास कार्य बाधित हो रही है …!
Demand of opposition councillors of Banki Mongra
ज़िलाधीश महोदय से निवेदन किया गया है की सामान्य सभा की बैठक हेतु आवस्यक दिशा निर्देश देवे…!
इस अवसर पर पार्षद राकेश अग्रवाल,राजकुमार मिश्रा,निक्कू कुकरेजा ने संयुक्त रूप से कहा की – बाँकी मोंगरा क्षेत्र में लगभग 80% स्ट्रीट लाइट बंद हो चुके है,बरसात के समय लाइट व्यवस्था के कारण अत्यंत परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है इसके अलावा,जगह जगह जल भराव,सड़क कटाओ भी हो रहे है परंतु इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है.कृपया ज़िलाधीश महोदय निराकरण करे..!
Demand of opposition councillors of Banki Mongra
इस अवसर पर प्रमुखरूप से पार्षद राकेश अग्रवाल,राजकुमार मिश्रा,निक्कू कुकरेजा,संदीप डहरिया,ओमप्रकाश कुमार,इंद्रजीत बींझवार,लालू साहू,आज़ाद ख़ान,जुनैद मेमन,धनंजय राठौर,बबलू मरवा उपस्थित थे..!
बालकोनगर, 28 जुलाई, 2025।Teej Festival of BALCO बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, गणेश स्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उत्सव में 65 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया.
Teej Festival of BALCO
Teej Festival of BALCO
जिसमें तीज क्वीन सीमा साहू, प्रथम रनर-अप अल्का पृथ्विकार, द्वितीय रनर-अप इला छुगानी, मिस स्टनिंग ब्यूटी अनुराधा, मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी सिमरन जैन और मिस ट्रेडिशनल पेजेंट हनी देवले थी। इस आयोजन ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना को प्रबल किया, साथ ही क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द और एकता को भी सशक्त किया।
Teej Festival of BALCO
Teej Festival of BALCO
यह आयोजन क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार के कुशल नेतृत्व और सलाहकार मंडल, श्रीमती वीनेता सिंह, श्रीमती रमा द्विवेदी, श्रीमती वंदना शर्मा तथा श्रीमती दिव्या ओझा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सचिव श्रीमती सुष्मिता श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पाटिल ने बालको महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में सदस्यगण श्रीमती मोनिका कोचर, श्रीमती अंकिता सिंह, श्रीमती शिवानी प्रसाद, श्रीमती जागृति सिंह और श्रीमती नीतू वर्मा प्रमुख भूमिका रही।
Teej Festival of BALCO
बालको महिला मंडल द्वारा हालिया दिनों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लब सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा का आयोजन, विश्व सोशल मीडिया दिवस पर नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक संदेश साझा किया गया, जबकि विश्व संगीत दिवस पर आयोजित आनंददायक अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बिलासपुर( ब्लैकआउट न्यूज़) Organizing health camps रमजानी बाबा सामुदायिक भवन तालापारा में आज आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया। तालापारा की पार्षद श्रीमती असगरी बेगम तथा पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन(छोटे पार्षद) की पहल पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने आज निशुल्क जांच शिविर में अपनी सेवाएं दी जिसमें हृदय की जांच, दांतों की जांच ,आंखों की जांच , मांसपेशियों तथा हड्डियों का परीक्षण,बच्चों के लिए निशुल्क ओपीडी परामर्श एवं ब्लड टेस्ट किया गया ।
Organizing health camps
पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन(छोटे पार्षद)
साथ ही पैरों एवं मांसपेशियों तथा विभिन्न रोगों के निवारण हेतु यहां पर डॉक्टर उपलब्ध थे । आज डॉक्टर समर्थ शर्मा ,डॉक्टर श्रीकांत गिरी, डॉक्टर आरके कश्यप ,डॉक्टर ज्योति आचार्य कश्यप, डॉक्टर विशाल चौधरी ने यहां पर मरीजों का परीक्षण किया एवं स्वस्थ जीवन शैली के लिए मार्गदर्शन दिया। डा समर्थ शर्मा और श्रीकांत गिरी ने बताया कि आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नगर के 250 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और निशुल्क दवा प्राप्त किया.
Horoscope for today 27 July 2025 आज के दिन आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों से भी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को भी कर सकते हैं।
वृषभ (Taurus) Horoscope for today 27 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। आपको किसी कानून मामले को लेकर सावधान रहना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
मिथुन (Gemini) Horoscope for today 27 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको बड़ों का आदर और सम्मान करना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप किसी नए काम को करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
कर्क (Cancer) Horoscope for today 27 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने घर-परिवार में चल रही समस्याओं को भी काफी हद तक दूर करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपका कोई धन संबंधित समस्या को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। आपके कामों में कुछ गड़बड़ी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 27 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बनने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाने की सोच सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
कन्या (Virgo) Horoscope for today 27 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति का संकेत हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। राजनीतिक की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा लिमिट में करें, नहीं तो बाद में आपको आने वाले समय में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
तुला (Libra) Horoscope for today 27 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें।
वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 27 July 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में कोई सदस्य काम को लेकर आपसे कोई सलाह ले, तो आप उसे थोड़ा सोच समझकर ही कोई सलाह दें। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु (Sagittarius) Horoscope for today 27 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग का सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। रुपए पैसे को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
मकर (Capricorn) Horoscope for today 27 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका कोई धन को लेकर काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों में अनदेखी करने से बचना होगा और परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठायेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं।
कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 27 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको एक नई राह मिलेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। पढ़ाई लिखाई में कमर कसकर मेहनत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मीन (Pisces) Horoscope for today 27 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: हरा
आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी, लेकिन इससे आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
कोरबा Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year मरकाजी सीरत कमेटी की बैठक सुन्नी मुस्लिम जमात खाना पुरानी बस्ती में आयोजित की गई जिसमें आने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी के संबंध में चर्चा के की गई इसके पहले मरकजी सीरत कमेटी के नए पदाधिकारी का चुनाव किया गया.
सर्वप्रथम मेमन जमात कोरबा के अध्यक्ष हाजी अमीनशेखानी ने पुरानी कमेटी को ही कार्य करने देने का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित एतराफ की मस्जिदों के ओहदेदारन ने अपनी सहमति देते हुए पुरानी कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आशिक बेक ( निशु )और सेक्रेटरी मोहसिन मेमन को बनाए रखना के प्रस्ताव पर सहमति बनी शेष पदाधिकारियों का चुनाव दोनों पदाधिकारी मिलकर करेंगे.
मरकजी सीरत कमेटी को दिली मुबारकबाद – आरिफ खान Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year
Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year
इस अवसर पर नूरी मस्जिद के सदर आरिफ खान ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी लंबे समय से मरकजी सीरत कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता रहा है इस वर्ष भी मरकजी सीरत कमेटी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है जो निश्चित थी मुबारकबाद के लायक है निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व की भांति अपने निर्धारित समय से नूरी मस्जिद से निकलकर मदीना मस्जिद के लिए रवाना होंगी. नूरी मस्जिद ने वहां के व्यवस्था कि जिम्मेदारी ली है.
मरकजी सीरत कमेटी को हर तरह से सहयोग किया जाएगा- हाजी अमीन शेखानी Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year
Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year
बैठक में मौजूद मेहमान जमात के सदर हाजी अली से खाली ने कहा कि मरकजी सीरत कमेटी द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की जितनी भी तारीफ की जाए कम मिर्जा आसिफ बेग द्वारा अपनी टीम के साथ जिस josh- खरोष के साथ जुलूस का आयोजन करते हैं निश्चित ही तारीफे काबिल है इस वर्ष 1500 वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी है जिसे और जोश ओ खरोष से मनाया जाना है मरकजी सीरत कमेटी के इस आयोजन में मेमन जमात हर तरह से सहयोग करेगा.
जुलूस की तैयारी में हमारा पूरा योगदान रहेगा – शेख सलमान Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year
Celebration of Eid Miladunnabi 1500th year
गौसे आजम मस्जिद मुड़ापार के सेक्रेटरी शेख सलमान एवं खजांची रहिस खान ने बैठक में उपस्थित होकर मरकजी सीरत कमेटी के कार्यों की सराहना की और अपने वक्तव्य में आयोजन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दीजिए जिसे मरकजी सीरत कमेटी ने स्वीकार करते हुए इस आधार पर कार्य करने की बात कही शेख सलमान एवं रईस खान ने कहा कि सीरत कमेटी की कार्य शैली अत्यंत ही सराहनीय है इस वर्ष 1500 वां वर्ष होने के कारण इसकी महत्ता और बढ़ जाती है और मुस्लिम समाज का यकीन अपने उरूज पर होता है इस अवसर पर गौसे आजम मस्जिद मुड़ापार के सभी कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुडापार के लोग मरकजी सीरत कमेटी के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.
पदाधिकारी के चुनाव के बाद जश्ने ईद मिलादुन्नबी जो की इस साल 1500वा वर्ष पूरा हो रहा है इसलिए यह मिलादुन्नबी का अलग ही मुकाम होगा इसलिए ईद मिलादुन्नबी को और जोर जोर से मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में नूरी मस्जिद का अध्यक्ष आरिफ खान मकबूल खान मुड़ापार मस्जिद से मोहम्मद रईस खान मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी अमीन शेखानी कॉलरी मस्जिद से नौशाद खान बरकत खान महबूब खान मो.रफीक मेमन मो.फारूक मेमन मो.यूनुस मेमन हाजी अब्दुल गनी मेमन हाजी मो.अशरफ ताज इदरीश सिद्दीकी शमसुद्दीन मुस्लिम ठेकेदार फ़िरोज़ सिद्दीकी आरिफ सेठ सहित बड़ी संख्या में युवाओ की टीम मौजूद थी.
Home remedies for high blood pressure (हाई ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेमू उपाय निम्नलिखित हैं। ध्यान दें कि ये उपाय सामान्य सलाह हैं और गंभीर स्थिति में डॉक्टर से परामर्श जरूरी है:
1. **नमक का सेवन कम करें**: भोजन में नमक की मात्रा कम करें। प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से बचें, क्योंकि इनमें नमक ज्यादा होता है।
2. स्वस्थ आहार लें : Home remedies for high blood pressure
high blood pressure
– **फल और सब्जियां**: पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे केला, संतरा, पालक और शकरकंद खाएं। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। – **साबुत अनाज**: ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज शामिल करें।
– **कम वसा वाले डेयरी उत्पाद**: लो-फैट दूध और दही का सेवन करें।
3. **वजन नियंत्रित करें**: अगर आपका वजन ज्यादा है, तो वजन कम करने से ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रोजाना 30 मिनट की हल्की व्यायाम जैसे पैदल चलना, योग या साइकिलिंग करें।
4. तनाव कम करें : Home remedies for high blood pressure
high blood pressure
– **योग और ध्यान**: प्राणायाम (जैसे अनुलोम-विलोम) और मेडिटेशन तनाव को कम करते हैं। – **गहरी सांस**: रोजाना 5-10 मिनट गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें।
5. **कैफीन और शराब सीमित करें**: ज्यादा कॉफी, चाय या शराब का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इनका सेवन कम करें।
6. **धूम्रपान छोड़ें**: सिगरेट या तंबाकू का उपयोग ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। इसे तुरंत छोड़ने की कोशिश करें।
7. घरेलू नुस्खे : Home remedies for high blood pressure
high blood pressure
– **लहसुन**: रोजाना 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खाएं या लहसुन का रस पानी में मिलाकर पिएं। – **अदरक और तुलसी**: अदरक की चाय या तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है।
– **आंवला**: आंवले का जूस या चूर्ण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
– **नींबू पानी**: बिना नमक का नींबू पानी रोजाना पिएं।
8. **पर्याप्त नींद लें**: 7-8 घंटे की अच्छी नींद ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करती है।
**महत्वपूर्ण**:इन उपायों को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें, खासकर अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करें और डॉक्टर के दिशानिर्देशों का पालन करें।
स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: हरा
Horoscope for today 26 July 2025 आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस कामों में कुछ गलतियां निकाल सकते हैं।
वृषभ (Taurus) Horoscope for today 26 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: लाल
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटें। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मिथुन (Gemini) Horoscope for today 26 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के काम को लेकर कोई बेहतर सलाह दे सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लेनी होगी। आप अपने पिताजी से किसी बहसबाजी में न पड़े, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। संतान आपसे किसी नए कोर्स को कराने की जिद कर सकती है, जिसमें आप एडमिशन कराएंगे।
कर्क (Cancer) Horoscope for today 26 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने किसी पेंडिंग कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपसे लापरवाही के कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 26 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं में तालमेल बनाकर चलना होगा। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करें। स्वास्थ्य पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे न हटे। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
कन्या (Virgo) Horoscope for today 26 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च अधिक करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
तुला (Libra) Horoscope for today 26 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने मनोबल को ऊंचा करके चले, आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 26 July 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। नौकरी के तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भाग दौड़ लगी रहेगी।
धनु (Sagittarius) Horoscope for today 26 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
मकर (Capricorn) Horoscope for today 26 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: सफदे
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर अनुशासन बनाए रखना होगा और आपके परिजन आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 26 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: पीला
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और व्यापार में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नेतृत्व प्रयासों को बल मिलेगा। सहकारिता की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। संतान के करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
मीन (Pisces) Horoscope for today 26 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में मजबूती लेकर आएगा, लेकिन आप अपने बिजनेस को लेकर कोई जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देंगे, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटे। स्वास्थ्य पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
कोरबा। formation of chamber of commerce छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंद्रास्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी जी द्वारा व कमल सोनी जी कार्यकारी अध्यक्ष की सहमति से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्ट्रीज कोरबा इकाई की कार्यकारिणी पदाधिकारी गण का गठन किया गया है।
formation of chamber of commerce
Gajender agrawal
छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष कोरबा इकाई जगदीश सोनी ने बताया कि कोरबा इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (अनमोल मोटर्स) के द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कोरबा इकाई के गठन हेतु दिये गये पदाधिकारियों की सूची को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
formation of chamber of commerce
Nitin gupta
घोषित कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित संरक्षक- लखन लाल देवांगन जी, कंवरलाल मनवानी जी,
संरक्षक – श्रीकांत बुधिया, अशोक मोदी, राजेंद्र अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, श्याम सुंदर सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष- परसराम रामानी, महामंत्री गजानंद अग्रवाल (महुआ वाले),
कोषाध्यक्ष-नितिन गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष- सुरेश चावलानी, उपाध्यक्ष- संजय बुधिया, गौरी शंकर अग्रवाल (पीहर), नितीश डालमिया, पवन अग्रवाल (ऑटो सेंटर), परमानन्द अग्रवाल, जनरल सिंह, रवि लालवानी, कैलाश टॉक, रोहित असरानी, प्रेमचंद रामचंदानी, सुभाष अग्रवाल (अग्रवाल स्टोन), तुलसी राजपूत, घनश्याम अग्रवाल, मंत्री मनीष अग्रवाल (दिशा), दीपक मित्तल, अखिलेश गोयल, यश भट्ट, नरेश वर्मा, जनसम्पर्क मंत्री दिनेश सोनी शामिल हैं।
formation of chamber of commerce
इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में जयंत अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रियंक गोयल, मोहन नागवानी, टेकचंद रामानी, मुकेश कसेर, शरद खुल्लर, दिनेश अग्रवाल को शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा इकाई के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा। चेम्बर की सदस्य संख्या में वृद्धि किया जाना है व पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी से अपील की गई है कि नये सदस्यों को चेम्बर से जोड़ने कार्य करेंगे।
Venus Transit Gemini 2025 26 जुलाई 2025 शनिवार को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव भावनात्मक, सामाजिक और विशेषकर प्रेम संबंधों पर गहराई से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहने वाला है…
26 जुलाई 2025 शनिवार को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर संवाद, रिश्तों और कलात्मकता से जुड़ी ऊर्जा में परिवर्तन लेकर आता है। मिथुन एक वायु तत्व की राशि है, जो बुद्धिमत्ता, विचारों की गति और संचार को दर्शाती है। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव भावनात्मक, सामाजिक और विशेषकर प्रेम संबंधों पर गहराई से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहने वाला है…
मेष राशि Venus Transit Gemini 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
इस समय आप अपने व्यक्तित्व में निखार महसूस करेंगे। संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा और संवाद अधिक मधुर होगा। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं और सामाजिक जीवन में भी सक्रियता आएगी।
विज्ञापन
वृषभ राशि Venus Transit Gemini 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आपके पेशेवर जीवन में नई दिशा मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आपको करियर में रचनात्मक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि Venus Transit Gemini 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए यह समय मिथुन राशि वालों के लिए व्यक्तिगत आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए रहेगा। संबंधों में मिठास आएगी और नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
कर्क राशि वाले अधिक भावनात्मक और आत्मविश्लेषण की स्थिति में रहेंगे। पुरानी बातों को समझने और सुधारने का मौका मिलेगा। यह समय आंतरिक संतुलन स्थापित करने का है।
सिंह राशि
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
सिंह राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए मित्र बन सकते हैं और नेटवर्किंग के नए अवसर सामने आएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।
कन्या राशि Venus Transit Gemini 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
यह समय कन्या राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए रहेगा। कार्यस्थल पर तालमेल बना रहेगा और आप नई उपलब्धियाँ पा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
तुला राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या नई सोच की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। अगर आप किसी कोर्स या स्किल को सीखना चाहते हैं तो यह समय बेहद शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों की गहराई बढ़ेगी। भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ाव महसूस होगा और साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में भी यह गोचर सहायक सिद्ध होगा।
धनु राशि
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
यह समय धनु राशि वालों के लिए संबंधों पर ध्यान देने के लिए है। यदि आप किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत की सोच रहे हैं, तो इसमें सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।
मकर राशि Venus Transit Gemini 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन आप अधिक अनुशासित महसूस करेंगे।
कुंभ राशि Venus Transit Gemini 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
कुंभ राशि वालों को रचनात्मकता और प्रेम जीवन में नयापन देखने को मिलेगा। आप कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह समय विशेष लाभदायक है।
मीन राशि
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
घर-परिवार से जुड़े मामलों में सुख-शांति बनी रहेगी। आप परिजनों के साथ अधिक समय बिता सकते हैं और घर के माहौल में सौहार्द बना रहेगा।