Home Blog Page 41

Karat’s letter to save Hasdeo forest केते कोल परियोजना के विस्तार पर रोक की मांग, बृंदा करात ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र

Karat's letter to save Hasdeo forest
Karat's letter to save Hasdeo forest

नई दिल्ली।Karat’s letter to save Hasdeo forest माकपा पोलिट ब्यूरो की पूर्व सदस्य और पूर्व सांसद बृंदा करात ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को एक पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में केते कोल परियोजना के विस्तार पर रोक लगाने की मांग की है।

इस पत्र में उन्होंने इस मामले में दी गई मंजूरी का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि यह मंजूरी संबंधित ग्राम सभाओं की राय और संविधान व कानूनी ढाँचे के प्रावधानों की अनदेखी करके और स्थानीय समुदायों की ओर से सरकार को 1500 से ज़्यादा लिखित आपत्तियों को नजरअंदाज करके दी गई है।

Karat’s letter to save Hasdeo forest

Karat's letter to save Hasdeo forest
Karat’s letter to save Hasdeo forest

अपने पत्र में माकपा नेता ने कहा है कि इस वन क्षेत्र में ओपन कास्ट माइनिंग से पहले ही हज़ारों पेड़ नष्ट हो चुके हैं और पानी और ज़मीन प्रदूषित हो चुकी है। अब आगे इस परियोजना के और विस्तार से 1742 हेक्टेयर घने वन भूमि से कम से कम 4.5 लाख पेड़ काटे जाएँगे। ये पेड़ घने जंगल में हैं, जहाँ कार्बन अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण देशी पेड़ बहुतायत में हैं। इससे पहले से ही बुरी तरह प्रभावित इन क्षेत्रों में और भी ज़्यादा तबाही मच जाएगी और इस क्षेत्र के बाहर के कई गाँव भी इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे।

Karat’s letter to save Hasdeo forest

Karat's letter to save Hasdeo forest
Karat’s letter to save Hasdeo forest

बृंदा करात ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री का ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित किया है कि केते एक्सटेंशन कोयला परियोजना को मंज़ूरी देने के पीछे कोई ‘जनहित’ नहीं है, जिसका दावा किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह परियोजना राजस्थान सरकार के स्वामित्व वाली एक बिजली कंपनी को दी गई है, जिसने अडानी एंटरप्राइजेज के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम स्थापित किया था, जिसमें अडानी की 74% हिस्सेदारी है।

इस कंपनी को हसदेव-परसा कोयला परियोजना का एमडीओ (खनन विकास संचालक) नियुक्त किया गया था। इस बात के दस्तावेजी प्रमाण है कि इस परियोजना के अंतर्गत खनन किए गए कोयले की एक बड़ी मात्रा को ‘अस्वीकृत कोयला’ बताकर इसे निजी बिजली कंपनियों को बेच दिया गया है। इस प्रकार, यह परियोजना केवल निजी लाभ के लिए चलाई जा रही है और इसमें कोई जनहित नहीं है।

Karat’s letter to save Hasdeo forest

माकपा नेता ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के हवाले से केंद्रीय मंत्री के इस बयान की आलोचना की है कि वन अधिकार अधिनियम के कारण वन नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वास्तविकता यह है कि विकास के नाम पर निजी खनन परियोजनाओं के कारण हमारे वन नष्ट हो रहे हैं और इन्हें कॉरपोरेटों से बचाने के लिए कड़े संरक्षण उपायों की आवश्यकता है। उनका कहना है कि हसदेव क्षेत्र के आदिवासियों ने एक बार फिर इस परियोजना का विरोध करके और पेड़ों तथा प्रकृति के विनाश को बचाने के अपने प्रयासों से साबित कर दिया है कि भारत में वनों के असली रक्षक वे ही हैं।

माकपा नेता बृंदा करात ने आशा व्यक्त की है कि केंद्रीय मंत्री निजी कंपनी के हितों को पूरा करने की जगह वनों, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तथा समृद्ध जैव-विविधता वाले क्षेत्र के विनाश को रोकने का काम करेंगे।

Exemplary initiative of Rotary Club रोटरी क्लब कोरबा और स्वास्थ्य विभाग की पहल,टीबी रोगियों के लिए पोषण सहायता

Exemplary initiative of Rotary Club 
Exemplary initiative of Rotary Club 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Exemplary initiative of Rotary Club कोरबा जिला में टीबी रोग को नियंत्रित करने के लिए रोटरी क्लब कोरबा और जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। दोनों संगठनों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि रोटरी क्लब कोरबा टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करेगा।

पोषण सहायता की व्यवस्था Exemplary initiative of Rotary Club

Exemplary initiative of Rotary Club 
Exemplary initiative of Rotary Club

रोटरी क्लब कोरबा ने टीबी रोगियों के लिए पोषण सहायता की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, क्लब द्वारा हर महीने लगभग 65 पैकेट पोषक तत्वों के वितरित किए जाएंगे, जो लगभग 6 महीने तक चलेंगे। यह सहायता टीबी रोगियों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

कोरबा जिला में लगभग 800 मरीज टीबी के Exemplary initiative of Rotary Club

Exemplary initiative of Rotary Club 
Exemplary initiative of Rotary Club

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा जिला में लगभग 800 टीवी के मरीज हैं जिसमें अर्बन एरिया में लगभग 350 टीबी के मरीज हैं अभी रोटरी क्लब ने 65 टीबी के मरीजों की सहायता करने का निर्णय लिया है इसके अलावा और भी सामाजिक संस्था के साथ जोड़कर लगभग सभी मरीजों की सहायता की जाएगी ऐसा आश्वासन प्रशासन को दिए है

कार्यक्रम की शुरुआत Exemplary initiative of Rotary Club

यह कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू होगा और इसका उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करके उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। रोटरी क्लब कोरबा और जिला स्वास्थ्य विभाग के बीच इस पहल से टीबी रोग को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और रोगियों को बेहतर जीवन जीने में सहायता मिलेगी।रोटरी क्लब कोरबा की इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोगी के रूप में डॉक्टर शोभराज चंदानी रहेंगे।

बैठक में जिला क्षय नियंत्रण केंद्र से अशोक पांडे,टेकलाल साहू, राहुल कुर्रे एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर संजय अग्रवाल, पारस जैन ,सतनाम मल्होत्रा, उपस्थित थे

fighting between two bulls दो बैलों की आधे घंटे तक चली फाइटिंग सड़क जाम की स्थिति बनी देखें VIDEO

fighting between two bulls
fighting between two bulls

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)fighting between two bulls  निहारिका क्षेत्र में एसबीआई बैंक के सामने आज उसे समय सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो गई जब दो बैल आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ गए और तकरीबन आधे घंटे दोनों बैलों की फाइटिंग चलती रही और सड़क में गाड़ियों की कतार लग गई इस दौरान दो बाइक को क्षतिग्रस्त भी किया.

fighting between two bulls

fighting between two bulls 

NTPC accident: three dead एनटीपीसी में बड़ा हादसा 3 मजदूरों की मौत, दर्जन भर मजदूर घायल देखें VIDEO

NTPC accident: three dead
NTPC accident: three dead

बिलासपुर।NTPC accident: three dead छत्तीसगढ़ के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां मेंटेनेंस कार्य के दौरान 60 टन वजनी ऐश टैंक भरभराकर गिर गया, जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 3 मजदूरों की मौत की सूचना है, वहीं दर्जनभर मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू जारी, 7 मजदूरों को निकाला गया बाहर NTPC accident: three dead

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर शुरू किया गया। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों में श्याम साहू (निवासी पोड़ी) की पहचान हुई है।

मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा NTPC accident: three dead

NTPC accident: three dead
NTPC accident: three dead

जानकारी के मुताबिक, प्लांट में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान 60 टन वजनी ऐश टैंक गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया।

NTPC प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की, मौत पर चुप्पी

NTPC accident: three dead
NTPC accident: three dead

NTPC प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि तो की है, लेकिन अब तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

कुछ ही दिन पहले मुंगेली के सरगांव में निर्माणाधीन स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से भीषण हादसा हुआ था, जिसमें कई मजदूर दबे थे। और अब NTPC सीपत में हुआ यह हादसा सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

तकनीकी खामी या लापरवाही?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा तकनीकी खामी का नतीजा था या फिर सुरक्षा में की गई बड़ी चूक। स्थानीय प्रशासन और NTPC प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है।

 

Korba jailbreak case कोरबा जेल से फरार 4 आरोपियों में तीसरा भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चौथे की तलाश जारी

Korba jailbreak case 
Korba jailbreak case 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ ) Korba jailbreak case जिला जेल से 2 अगस्त को फरार हुए चार आरोपियों में से तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। इससे पहले मंगलवार को दो आरोपी राजा कंवर और सरना सिंकू को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था.

तीसरे फरार बंदी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिदार उम्र 19 वर्ष, साकिन पोडीबहार नीचे मोहल्ला को आज कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Korba jailbreak case 

Korba jailbreak case 
Korba jailbreak case

बताया जा रहा है कि वह गिरफ्त में आने से बचने के लिए कोरबा से बाहर निकलने की तैयारी में था, लेकिन मुखबिर की सूचना के आधार पर और तकनीकी तौर पर की जा रही पतासाजी से मिले सुराग के जरिए उसे शहर छोड़कर भागने से पहले ही दबोच लिया गया.

Korba jailbreak case 

Korba jailbreak case 
Korba jailbreak case

वहीं चौथे आरोपी चंद्रशेखर राठिया पिता सुरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष, साकिन कमतरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि वह भी देर-सवेर पकड़ लिया जाएगा। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को एक बार फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जायेगा.

Jail Scandal Update जेल से फरार 4आरोपियों मे दों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jail Scandal Update
Jail Scandal Update

कोरबा – Jail Scandal Update जिला जेल से फरार चार बंदियों में से दो के पकड़े जाने की सूचना विश्वस्त सूत्रों से मिली हैं इन्हें कहां और किस हालत में पकड़ा गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद की जा रही हैं कि पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की जल्द ही पकड़ लेंगी, पुलिस अमला शुरू दिन से ही मुस्तैदी के साथ फरार आरोपियों को पकड़ने में जुट गया था,

Jail Scandal Update

Jail Scandal Update
Jail Scandal Update

तीसरे दिन प्राप्त जानकारी के अनुसार दो आरोपी पकड़ में आए हैं। वहीं दूसरी तरफ जेल से चार कैदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सहायक जेल अधीक्षक को बिलासपुर अटैच कर दिया। इससे पहले तीन जेल प्रहरियों को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

फरार बंदियों की जानकारी और इनाम की घोषणाJail Scandal Update

Jail Scandal Update
Jail Scandal Update

पुलिस अधीक्षक ने फरार बंदियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

New Hf Deluxe Pro Launch हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की एक नई मोटरसाइकिल New Hf Deluxe Pro की आधिकारिक लॉन्चिंग के बी ऑटोमोबाइल्स कुसमुंडा मे

New Hf Deluxe Pro Launch
New Hf Deluxe Pro Launch

कोरबा (कुसमुंडा)  New Hf Deluxe Pro Launch के बी ऑटोमोबाइल्स शोरूम कबीर चौक गेवरा बस्ती कुसमुंडा में आज दिनांक 04•08•25 को दोपहर 01 बजे किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल शामिल हुए.

New Hf Deluxe Pro Launch

New Hf Deluxe Pro Launch
New Hf Deluxe Pro Launch

विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप मे हाजी नूर मोहम्मद आरबी,(पूर्व सदस्य उर्दू आयोग छ ग शासन),श्रीमती सुनीता पाटले,(प्रदेश मंत्री अ. जा. मोर्चा),मुकुल कर्ष,(प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पि. व. मोर्चा) लखन राठौर,(पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद) संजय कुमार पांडेय,(प्रोपाइटर- पाण्डेय रोड लाइंस कुसमुंडा) सुखदीप सिंह,(भाजपा प्रदेश समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा) कमलेश प्रधान,(युवा भाजपा नेता) विकेश झा,(भाजपा महामंत्री बाँकीमोंगरा मण्डल)

New Hf Deluxe Pro Launch

New Hf Deluxe Pro Launch
New Hf Deluxe Pro Launch

मन्नू राठौर,(युवा भाजपा नेता) तेजप्रताप सिंह,(वार्ड पार्षद 25) राजकुमार कँवर,(पार्षद 24) राजेश पटेल,(युवा भाजपा नेता)अध्यक्षता,संतोष कुमार राठौर (विधायक प्रतिनिधि)एवं आस पास के काफी मात्रा में गणमान्य नागरिक, ग्राहकगण, मैकेनिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, लॉन्चिंग के तुरंत बाद ग्राहकों को अतिथियों के द्वारा New Hf Deluxe Pro की चाबी देकर डिलीवरी प्रदान करते हुए उन्हे बधाई दिया गया, एवं हमारे सेल्स स्टाफ के द्वारा उपस्थित सभी को न्यू मॉडल्स की खासियत बताई गई एवं फ्री टेस्ट ड्राइव भी करवाया गया और सभी को स्वल्पाहार कराया गया.

New Hf Deluxe Pro Launch

 

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन के बी आटोमोबाईल्स के प्रोपराइटर हाजी इरफान नूर आरबी एवं सेल्स की टीम ने सारे अतिथियों क़ो गुलदस्ते एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया.

CG Jail Break Case सहायक जेल अधीक्षक सहित 3 जेल प्रहरी सस्पेंड,सरकार का बड़ा एक्शन

CG Jail Break Case 
CG Jail Break Case 

कोरबा 5 अगस्त 2025।CG Jail Break Case  कोरबा में जिला जेल ब्रेक कांड में बड़ा एक्शन हुआ है। जिला जेल कोरबा के सहायक जेल अधीक्षक सहित 3 जेल प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे पिछले दिनों 4 कैदी दिनदहाड़े जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये थे। इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया था। घटना के बाद जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने भी जिला कोरबा का निरीक्षण किया था। जिसके बाद अब यह एक्शन लिया है।

CG Jail Break Case

CG Jail Break Case 
CG Jail Break Case

कोरबा 5 अगस्त 2025। कोरबा में जिला जेल ब्रेक कांड में बड़ा एक्शन हुआ है। जिला जेल कोरबा के सहायक जेल अधीक्षक सहित 3 जेल प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे पिछले दिनों 4 कैदी दिनदहाड़े जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये थे। इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया था। घटना के बाद जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने भी जिला कोरबा का निरीक्षण किया था। जिसके बाद अब यह एक्शन लिया है।

CG Jail Break Case 

CG Jail Break Case 
CG Jail Break Case

गौरतलब है कि 2 अगस्त शनिवार को जिला जेल कोरबा से 4 कैदी दीवार फांद कर फरार हो गये थे। फरार होने वाले निरूद्व बंदियों को पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। इनमें तीन आरोपी कोरबा और एक आरोपी रायगढ़ जिले का निवासी था। जेल ब्रेक की इस घटना की जानकारी के बाद जेल प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा फरार कैदियों की फोटो जारी कर उनकी धरपकड़ के लिए जिले में नाकेबंदी की गयी।

CG Jail Break Case

वहीं दूसरी तरफ एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने फरार कैदियों पर 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गयी। लेकिन पुलिस की लगातार छापामार कार्रवाई और पतासाजी के 72 घंटे बाद भी कोई खास सफलता नही मिल सकी है। कोरबा में जिला जेल ब्रेक की जानकारी के बाद शनिवार रात ही जेल डीजी हिमांशु गुप्ता कोरबा पहुंचे थे। उन्होने जिला जेल का निरीक्षण कर इस घटना की जानकारी ली।

इस पूरे घटनाक्रम में सुरक्षा को लेकर हुए गंभीर चूक पर अब एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि जेल ब्रेक की घटना में लापरवाही बरतने वाले 3 जेल प्रहरियों सहित सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

 

large plantation पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल,गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण

large plantation
large plantation

कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़) large plantation दावते इस्लामी के अंतर्गत कार्यरत GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन) द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2025 को कोरबा ज़िले (छत्तीसगढ़) के विभिन्न स्थानों पर एक वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।

large plantation

large plantation

इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक समरसता व पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। यह पहल सभी समुदायों को साथ लाकर एक हरित और स्वच्छ भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रही।

large plantation

large plantation

वृक्षारोपण के लिए कोरबा वन विभाग द्वारा पौधों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई, जिसके लिए GNRF ने उनका आभार प्रकट किया। लगाए गए पौधों में अशोक, जामुन, गुलमोहर, आम, अमरूद इत्यादि शामिल रहे, जो आने वाले वर्षों में पर्यावरण को शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा:large plantation

“पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी विरासत हैं। GNRF का उद्देश्य केवल राहत कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर हर व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।”

 इस मुहिम का उद्देश्य:large plantation

पर्यावरण संतुलन बनाए रखना
सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना
भावी पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना

एकजुटता का संदेश:

यह अभियान यह दर्शाता है कि समाज का हर वर्ग यदि साथ आए, तो किसी भी सकारात्मक परिवर्तन को साकार किया जा सकता है। “हरित भारत – सुरक्षित भारत” की दिशा में यह पहल आने वाले समय में और भी व्यापक रूप लेगी।

complaint of fake appointment कलेक्टर साहब जनपद पंचायत के लखपति बाबू राठौर की करतूतों की जाँच कब होगी, फर्जी नियुक्ति/पदोन्नति की अधिवक्ता ने की शिकायत

complaint of fake appointment 
complaint of fake appointment 

कोरबा। complaint of fake appointment जिले के जनपद पंचायत कोरबा के लखपति बाबू ओ.पी. राठौर के विरुद्ध की गई जांच के लिए जांच दल एवं शिकायतकर्ता को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाने का आग्रह कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से किया गया है।

complaint of fake appointment

complaint of fake appointment 
complaint of fake appointment

शिकायतकर्ता अधिवक्ता डॉ.संतोष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने जनपद पंचायत कोरबा में पदस्थ उक्त लखपति बाबू के खिलाफ दिनांक 07/05/2025 को कलेक्टर कार्यालय में शिकायत किया था जिसको जांच हेतु जनपद पंचायत कोरबा को लिखित है। परन्तु बहुत ही दु:ख के साथ यह लिखना पड़ रहा है कि आज पर्यन्त उक्त बाबू के फर्जी नियुक्ति/पदोन्नति की जांच उसके भय से जांच दल नहीं कर पा रहा है। चूंकि उक्त बाबू के द्वारा जनपद में पदस्थ होकर शासन को लाखों का चूना लगाया गया है, वर्तमान में उसकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत को गई है कि वह जैसे कि तीन सितारा होटल, पेट्रोल पंप, बंगला एवं चार पहिया गाड़ी में निवेश किया है।

complaint of fake appointment 

complaint of fake appointment 
complaint of fake appointment

वर्तमान स्थिति में उक्त बाबू ने बड़े पैमाने पर भष्ट्राचार कर अपनी अवैध सम्पत्ति बनाई है इस वजह किसी भी अधिकारी को खरीद लेना एवं नेताओं से दबाव बनवाना उनके बायें हाथ का खेल है। संतोष मिश्रा ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि ओ.पी. राठौर बाबू के द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जिला पंचायत कोरबा में मनरेगा विभाग में अपने पुत्र को तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के लिए प्रभाव का दुरूपयोग किया है जो वर्तमान में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ है।

complaint of fake appointment 

चूंकि तीन माह पश्चात भी जांच दल अभी तक उसके खिलाफ कोई जांच नही कर पा रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि उसका भय जनपद पंचायत में बना हुआ है। जिससे मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।
वर्तमान में भाजपा की सरकार के कथनी व करनी में अंतर स्पष्ट है कि एक तरफ तो सरकार भष्ट्राचारियों पर कार्यवाही का दम भर रही है और जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा कर रही है।

 

दूसरी तरफ एक सामान्य बाबू जो कि भष्ट्राचार को अंजाम देकर लाखों को मालिक बन बैठा है, शिकायत करने के उपरांत अभी तक कार्यवाही नहीं हो पा रही है जो शिकायतकर्ता के लिए तकलीफदेह होने के साथ डर भी लगने लग गया है क्योंकि उक्त बाबू झूठा षड़यंत्र कर फंसा सकता है।

कलेक्टर व एसपी से आग्रह किया गया है कि उक्त बाबू की जांच हेतु जनपद पंचायत कोरबा द्वारा गठित टीम एवं शिकायतकर्ता को उचित सुरक्षा उपलब्ध करवाने का कष्ट करें, आपके आभारी रहेंगे।