Home Blog Page 191

रायपुर में बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 6 महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस लगातार देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों ही पुलिस तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब रायपुर पुलिस ने एक और बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 महिला और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

घर में चल रहा था देव व्यापार का धंधा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी और छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को अप्प्तीजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

Korba Crime News : अवैध शराब बनाने वाले आठ लोग गिरफ्तार

कोरबा : कटघोरा क्षेत्र का पतरापाली गांव अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने के लिए चर्चित है। लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग के लिए गांव में कार्रवाई करना मुश्किल था। क्योंकि टीमों के पहुंचते ही ग्रामीण एकजूट होकर विरोध में उतर जाते थे। जिससे टीम को बैरंग लौटना पड़ता था। अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी ने मातहत अधिकारियों को पतरापाली गांव में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया था। ऐसे में अधिकारियों के सामने चुनौती थी।

इसके लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक क्रमश: आशीष उप्पल, मुकेश पाण्डेय, दीपमाला नागदेव, नारायण सिंह कंवर, जया मेहर, विजीता भगत की संयुक्त टीम बनाई गई। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, राजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, आरक्षक दशराम सिदार, शिवकुमार वैष्णव, सिमोन मिंज, हेमप्रकाश डनसेनाव शरीफ खान को शामिल किया गया। टीम ने पहले गांव में छद्मक्रेता भेजकर अवैध शराब बेचने वाले 8 लोगों की पहचान की। फिर शुक्रवार को वहां छापा मारा गया। जहां सुनीता पति पत्थर सिंह, सुमित्रा पति जगन्नाथ, मोहितराम पिता जगसाय, चंद्रिका पिता मोतीलाल, चरणकुंवर पति अमरिका, सुशीला पति अशोक, सुशीला पति कन्हैया, प्रताप पिता जगन्नाथ को पकड़ा गया। उनके पास से कुल 161.3 लीटर शराब और 1हजार किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण बनाया गया। मामले में गिरफ्तार करके उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस तरह टीम घुसी गांव में, विरोध का मौका नहीं

आबकारी विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में पतरापाली गांव में कार्रवाई करना आसान नहीं था। इसलिए पहले वहां अवैध शराब बनाने व बिक्री की तस्दीक की गई। इसके बाद गुरुवार को मोबाइल पर वेदर सर्च किया गया। जिसमें कटघोरा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश दिखाया गया। जिसके आधार पर जिलेभर की आबकारी विभाग की टीम को शुक्रवार की तड़के 5 बजे एक साथ बुलाया गया। बल के साथ अधिकारियों की टीम सुबह 6 बजे गांव में घुस गई। भारी बारिश व सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर लोग या तो उठे नहीं थे या फिर घरों से बाहर नहीं निकले थे। टीम ने कुछ ही देर में तस्दीक किए गए लोगों के घरों से महुआ शराब व लाहन जब्त कर लिया। बाद में लोग निकले तब तक कार्रवाई हो चुकी थी और पर्याप्त बल होने से उन्हें विरोध का मौका ही नहीं मिला।

CG Crime News : शिकायत पर पूछताछ करने गए हुए आरक्षक से गाली गलौच,मारपीट,वर्दी भी फाड़ डाली

कोरबा : बांगों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी में कार्यरत आरक्षक क्रमक 511 सुधाकर कुर्रे से मारपीट करने और ऑन ड्यूटी आरक्षक की वर्दी फाड़ने की घटना सामने आई है। प्रार्थी आरक्षक सुधाकर कुर्रे की रिपोर्ट पर बिहारीलाल बिंझवार के विरुद्ध धारा 296, 121(1), 132, 221 BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बताया जा रहा हैं कि आरक्षक क्र. 511 सुधाकर कुर्रे चौकी मोरगा में कार्यरत रहकर वर्तमान में डायल 112 बांगो कोरबा -01 चोटिया में ड्यूटी कर रहा है।

23 अगस्त को शाम करीब 6:35 बजे कॉलर सुनील कुमार बिंझवार निवासी कापा नवापारा ने सूचना दिया कि बिहारी लाल बिंझवार गाली-गलौच कर मारने के लिए आया है। सूचना पर डायल 112 वाहन CG 03 – 7202 में चालक नीरज पाण्डे के साथ कापा नवापारा 6:43 बजे पहुंचकर सुनील कुमार बिंझवार को बुलाकर उससे पूछताछ कर बिहारी लाल बिंझवार को तलब करने उसके साथ आरक्षक सुधाकर गया था.

बिहारी लाल बिंझवार को उसके घर के बाहर आंगन में आवाज देकर आरक्षक ने बुलाया तब बिहारी लाल घर से बाहर आंगन में आया। उससे सुनील को गाली-गलौच क्यों कर रहे हो, पूछने पर इंकार किया फिर कहा कि तुम मुझे पकड़ने आये हो, कहकर आरक्षक को गाली-गलौच करते हुए हाथ-झापड़ से मारपीट कर वर्दी के कमीज को पकड़कर फाड़ दिया। इस दौरान कॉलर सुनील कुमार बिंझवार एवं चालक नीरज पाण्डे ने बीच बचाव कर छुड़ाया। आरक्षक की रिपोर्ट पर मामला बिहारी लाल बिंझवार के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है।

दूध लेने गई 7 साल की बच्ची, 41 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इंसानियत को शर्मासार कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को 7 वर्षीय बच्ची के साथ 41 साल के व्यक्ति ने बलात्कार करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब बच्ची पास की एक दुकान पर दूध खरीदने गई थी।

चीख-पुकार सुन इकट्ठा हो गए स्थानीय लोग

इसी दौरान दूसरे समुदाय के 41 वर्षीय सफीउल्लाह ने उसे दुकान के अंदर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि दुकानदार आरोपी को जानता था। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां जमा हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दर्ज की आरोपी के खिलाफ FIR

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्थानीय भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सैफुल्लाह को देर रात गिरफ्तार करने गई तो वह उसे चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मार दी। SOG सदर कोतवाली और गौरी बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को घायल किया।

आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद

ये पूरा मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनू घाट कस्बे का है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है।

Raipur News: इस हॉस्पिटल के 5 वीं मंजिल से नीचे कूदा मरीज, मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के एक और अस्पताल की 5 वीं मंजिल से कुदकर मरीज ने सुसाइड कर लिया है. चंद महीनों पहले भी राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक अन्य हॉस्पिटल से कुदकर मरीज ने सुसाइड कर लिया था. ये घटना तेलीबांधा के अवंति विहार इलाके में स्थित मेडीलाइफ अस्पताल की है. यहां एक भर्ती मरीज नीचे कुद गया, सिर पर चोट लगने से मरीज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक राम विस्वाल 60 वर्ष मूलतः ओडिशा निवासी था. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मरीज छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहा है.

पूछताछ में खुलासा, माइग्रेन पेन समेत कई बीमारी थी

पुलिस के मुताबिक मामला खुदकुशी का हैं. हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. उक्त मरीज को 22 अगस्त को यहां भर्ती कराया गया था. उसे माइग्रेन पेन होता था. जनरल वार्ड में भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा था.  तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान दर्द किए जाएंगे और आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

राजधानी के कैफे में फायरिंग, एक युवक पुलिस हिरासत में

दिल्ली : दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब साउथ-वेस्ट दिल्ली के पॉश इलाके सत्य निकेतन में एक कैफे में फायरिंग हुई. बताया जा रहा है कि सीट को लेकर लड़कों की मैनेजर से कहासुनी हुई थी. इतने में लड़कों में एक ने हवाई फायरिंग कर दी. मामला जहांगीरपुरी इलाके में स्थित लव बाइट्स कैफे का है, जहां कुछ लड़के बर्थ डे पार्टी के लिए आए थे.

बताया जा रहा है कि साउथ वेस्ट दिल्ली के पॉश इलाके सत्य निकेतन में पब है. यहां रविवार रात कुछ लड़के दोस्त का जन्मदिन मनाने आए थे. सीट को लेकर लड़कों की कैफे मैनेजर से कहासुनी हो गई. इस बीच एक लड़के ने यहां हवा में गोली चला दी. गनीमत ये रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने मौके से अहमद नाम के एक लड़के को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. बाकी लड़कों की भी तलाश की जा रही है.

दिल्ली में शनिवार शाम को भी एक ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग हुई थी. मुखर्जी नगर में स्थित शोरूम पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की थी. बाद में पता चला कि बदमाश एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे. फायरिंग करने के बाद बदमाश वहां एक पर्ची फेंक कर फरार हो गए थे. पर्ची में एक करोड़ रुपये के रंगदारी की बात लिखी थी. इस फायरिंग में भी कोई हताहत नहीं हुआ था.

CG Crime News : युवक को 10 लोगों ने पीटा, घर में भी किए तोड़फोड़

रायपुर : राजधानी में कल ही रात को दूसरे थाना क्षेत्र में भी एक गंभीर वारदात सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर भनपुरी में बड़ा बवाल हो गया। टेकराम साहू के घर पर 10 से ज्यादा लोगों ने हमला किया।

आरोपियों ने घर में घुसकर लात-घुसे और चाकू से हमला किए। घर का दरवाजा भी तोड़ दिए। प्रार्थी टेकराम साहू पिता दुकलहाराम साहू इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए है।मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित आज थाने में मामला दर्ज कराएंगे। बता दें कि कल देर रात की घटना है। पूरी वारदात का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।

CG Accident News : ट्रक ने रौंदा, 2 युवकों की मौत

रायगढ़ : जिला के गेरवानी रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रक के चालक ने बाईक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। इससे एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलहिया पारा निवासी अंकित केरकेट्टा 22 साल अपने पड़ोसी सुनील केरकेट्टा 30 साल के साथ बाईक से रायगढ़ आ रहा था।

तभी स्टार ढाबा के पास रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में स्टार ढाबा के पास ट्रक चालक ने ठोकर मारा। इससे अंकित की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सुनील को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि अंकित केरकेट्‌टा अनुकंपा नियुक्ति के काम के लिए अपने पड़ोसी युवक के साथ रायगढ़ आ रहा था। अंकित केरकेट्‌टा के पिता सुभरा पंचायत लैलूंगा के स्कूल में शिक्षक थे। पिता के निधन के पश्चात अंकित अनुकंपा नियुक्ति के लिए दस्तावेज तैयार कर रहा था।

CG Crime News : पुलिसकर्मी और नेता के संरक्षण में चल रहा था जुआ, 10 जुआरी गिरफ्तार

सूरजपुर : जिले में अनैतिक कामों में संलिप्त लोगों के हौसलें बुलंद हैं। बेखौफ होकर गलत कामों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब पुलिस ने जुआ फड़ में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें एंटीकरप्शन ब्यूरो का प्रधान आरक्षक व नेता शामिल है। पुलिस ने जुआरियों की नकदी 83 हजार के साथ 2 कार और 5 बाइक बरामद किया है। बिश्रामपुर व करंजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खोपा गांव में हॉस्पिटल के समीप जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। एसएसपी एमआर आहिरे के निर्देश पर बिश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा व करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता की संयुक्त पुलिस टीम ने खोपा गांव में दबिश दी।

पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को हार-जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा है। गिरफ्तार जुआरियों में ACB का आरक्षक और राजनितिक पार्टी के नेता भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 83 हजार रुपए नकद जब्त किया है। इसके साथ ही 2 कार और 5 बाइक बरामद किया है। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पेरिस ओलंपिक में आखिर हुआ क्या था, जल्द खुलासा करेंगी विनेश फोगाट

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल से चूक गईं भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने दावा किया है कि वह जल्द ही देश के सामने सच्चाई का खुलासा करेंगी. विनेश देश के सामने अपनी बात रखेंगी और बताएंगी कि उनके साथ आखिरकार क्या हुआ था. विनेश ने कहा कि मैं जल्द ही आप सबके समक्ष आऊंगी और पूरी बात रखूंगी. बड़ा सवाल यह है कि क्या फाइनल बाउट से पूर्व विनेश के खिलाफ किसी तरह की साजिश रची गई थी? विनेश फोगाट ओलंपिक में अपनी भागीदारी से पहले भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शोषण का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का मुख्य चेहरा थीं.

पेरिंस ओलंपिक पर अपना एक्सपीरिंयस शेयर करना चाहती हैं विनेश

ऐसे में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि विनेश पेरिस ओलंपिक में अपने साथ हुए अनुभव पर क्या कहना चाहती हैं. इस पर विनेश ने कहा, “मौजूदा समय में, मैं इस बारे में इतना ही कहना चाहती हूं कि जल्द ही इसे लेकर आप सबके समक्ष आऊंगी और पूरी बात रखूंगी.” ज्ञात हो कि, पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल में विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले तक पहुंच गई थीं. लेकिन फाइनल मैच से कुछ घंटे पहले नियमानुसार जब उनका वजन मापा गया तो यह निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक था. जिसकी वजह से विनेश फोगाट को इस इवेंट से अयोग्य घोषित कर दिया था.

विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में मामले को दी थी चुनौती

विनेश ने इस मामले के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में चुनौती दी थी. लेकिन कोर्ट में भी फैसला विनेश के खिलाफ आया. इस तरह से विनेश न केवल गोल्ड मेडल से चूक गईं बल्कि उनको सिल्वर मेडल भी नहीं मिल पाया. विनेश ने हताशा में पेरिस ओलंपिक के दौरान ही कुश्ती से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. हाल ही में विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौटी हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव में विनेश का शानदार स्वागत किया गया था. रविवार को रोहतक में विनेश के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सर्व खाप पंचायत ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया. भारत में उनका सम्मान एक गोल्ड मेडलिस्ट की तरह ही हुआ था.

सर्वखाप पंचायत ने बताया इसे अन्याय

सर्वखाप पंचायत के पदाधिकारी ने अपने भाषण में कहा है कि विनेश फोगाट के साथ अन्याय हुआ है, सरकार ने विनेश के लिए पैरवी भी नहीं की है. लेकिन खाप विनेश फोगाट का सम्मान करती है, इसलिए पूरे हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से खाप प्रतिनिधियों द्वारा विनेश को सम्मानित किया गया है.

विनेश फोगाट ने कही ये बात

विनेश फोगाट ने कहा, “जब हम खिलाड़ी बुरे दौर से गुजर रहे थे, तो मेरा समाज मेरे साथ था. हमें हिम्मत, हौसला देने का काम किया. अच्छा लगता है कि जब किसी खिलाड़ी को उनके समाज के द्वारा सम्मानित किया जाता है. यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है. यह उन लड़कियों का सम्मान है जो कुछ करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि देशभर से मुझे प्यार मिल रहा है, मैं इसके लिए आभारी हूं. रिटायरमेंट वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती हूं.”