Home Blog Page 192

Korba News : हाथियों के दल ने मचा उत्पात किसानों की फसल को किया तहस-नहस..

कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा में घूम रहे हाथियों ने धान की फसल तहस-नहस कर दी। केंदई रेंज के लालपुर में हाथियों ने किसानों की फसल को नुक्सान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार कापा नवापारा में 18, बंजारी में 20 हाथी अभी घूम रहे हैं। हाथियों की निगरानी के लिए वन अमला लगा हुआ है।

बारिश होने पर हाथी जंगल के भीतर खेतों में ही अधिक समय बिता रहे हैं। अब भोजन के लिए बाहर आना नहीं पड़ रहा है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि फसल क्षति हुई है। इसका आंकलन करने के बाद मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। वन विभाग गांव में मुनादी करा रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।

Kolkata rape case: ममता बनर्जी को गंगा में बहा देंगे लोग, सुकांत मजूमदार का सीएम पर बड़ा हमला

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल की एक ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले को लेकर जहां एक तरफ देशभर में नाराजगी है, लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं इसे लेकर सियासी तापमान भी बढ़ा हुआ है। इस केस को लेकर जहां तृणमूल कांग्रेस बैकफुट पर है और प्रदेश पुलिस का बचाव कर सीबीआई जांच पर ही सवाल उठा रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता केस को लेकर अब सीएम ममता बनर्जी पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं और ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है।

बंगाल के लोग ममता को गंगा में बहा देंगे

इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कोलकाता रेप-हत्या मामले से निपटने के तरीके को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग नाराज हैं और देखना लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटा देंगे और उन्हें गंगा नदी में विसर्जित कर देंगे।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “कल कृष्ण जन्माष्टमी है, हम कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे…28 अगस्त को बीजेपी की महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल महिला आयोग पर ताला लगाएगी क्योंकि वे कुछ नहीं कर रहे हैं।” 29 अगस्त को हम सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए सभी जिलों में डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे… हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे… पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी के फोन की जांच की जानी चाहिए और एक जांच होनी चाहिए…”

शाम को एक दीया जलाएं

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “…पोस्टमार्टम टीम का हिस्सा रही एक महिला डॉक्टर ने जो बातें बताई हैं उससे पश्चिम बंगाल के लोगों के पैर से जमीन खिसक गई है। जिस तरह की कोशिश इस पूरी घटना को दबाने के लिए की गई वो शर्मनाक है…”  मजूमदार ने लोगों से अपील की है कि वे सोमवार की शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घर में मृतक डॉक्टर की याद में एक दीया जलाएं।

CG BREAKING : कांग्रेस के 3 पार्षद पार्टी से निष्कासित

बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी भी कई नेताओं को निष्कासित कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीन और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों नेताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नं 10 पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 पार्षद प्रदीप तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों पार्षद पा​र्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और शिवपुर चरचा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ मतदान किया था।

गौरतलब है कि कोरिया जिला स्थित नगर पालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) लाने मांग रखी थी। वहीं, पार्षदों की मांग के अनुसार फ्लोर टेस्ट कराया गया, जिसमें विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष को मात्र 3 वोट ही मिले। ऐसे में अध्यक्ष लालमुनी यादव को कुर्सी गंवानी पड़ी।

CG NEWS: अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, युवती ने की खुदकुशी

उदयपुर : सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती हुई। फिर युवक उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। 10 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। जब ​​युवकों ने और पैसे मांगे तो युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। अब पांच महीने बाद सरगुजा पुलिस ने मामले में बिहार से एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी निवासी 20 वर्षीय का 18 मार्च 2024 को गांव के बाहर जंगल में शव मिला था। वो 14 मार्च से घर से गायब थी। उसी दिन उसने उदयपुर निवासी एक परिचित के दुकान से 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराया था।

दुकानदार से कहा था कि पैसे पिता से ले लेना। 10 हजार रुपए ट्रांसफर कराने के बाद युवक घर लौट आई। दुकानदार भी उसके घर पहुंचा। उसके पिता से 10 हजार रुपए की मांग की। इस दौरान बेटी घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। चार दिनों बाद उसका फांसी पर झूलता शव जंगल में मिला था। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि, पुलिस जांच में पता चला कि युवती ब्लैकमेल का शिकार हुई थी। मामले में पुलिस ने धारा 420, 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी सरफराज खान (19) निवासी बेतिया, पश्चमी चंपारण, बिहार और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी युवकों ने युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। फेसबुक के माध्यम से चैटिंग कर वॉट्सऐप नंबर ले लिया। युवकों ने युवती का फोटो-वीडियो ले लिया था। साथ ही युवती को ऑनलाइन कॉल कर अश्लील वीडियो देखते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे। 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने के बाद युवकों ने और पैसे मांगे। वो गरीब परिवार से थी और उसके लिए 10 हजार रुपए भी बड़ी राशि थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली थी। उदयपुर से एएसआई दिलीप दुबे की टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर सरगुजा पहुंची। आरोपियों के पास से पांच हजार रुपए और दो मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

CG Crime News : शराब की बोतल से गले पर किया हमला, देर रात हत्या से सनसनी

बिलासपुर : पुराना बस स्टैंड के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बोतल तोड़कर युवक के गले में वार कर दिया गया। इससे लहूलुहान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की जानकारी जुटा रही है।

सीएमडी कालेज के पास चंदुआभाठा में रहने वाले राहुल सिंह निजी संस्थान में काम करते थे। रविवार की रात वे अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड की ओर गए थे। वहां पर वे अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवक ने शराब की बोतल तोड़कर राहुल के गले में वार कर दिया। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गए।

ले में हुए वार के कारण राहुल ने वहीं पर तड़पकर दम तोड़ दिया। इधर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची लोगों की भीड़ लग गई थी। इधर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई हत्या की जानकारी लगते ही एसपी रजनेश सिंह और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

CG में आज सभी शराब दुकान पूर्णतः बंद रखने का आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के आदेशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज सोमवार को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस में प्रदेश के भी जिलों में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों रेस्टोरेंट, होटल, बार जैसे देशी कंपोजिट सी एस 2(घघ) कंपोजिट , विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.-1(घघ) को 26 अगस्त सोमवार को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु कलेक्टरों ने आदेश जारी कर दिया है।

उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इस आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

रायपुर में मनचले के घर पर पथराव, महिलाओं को परेशान करने का आरोप

रायपुर : रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कोटा इलाके में रविवार देर रात युवती के साथ हुए छेड़छाड़ को लेकर बलवा हो गया। युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर गुस्साएं लोगों ने आरोपी के घर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना और मौके पर तनाव बढ़ता देख एएसपी पश्चिम, आजाद चौक सीएसपी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों को समझाईश देकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा का है। छोटी मस्जिद के पास आरोपी आरिफ लंगड़ा रहता है, जो हर राह चलती महिलाओ पर छींटाकशी कर छेड़छाड़ करता है। रविवार देर शाम को भी आरिफ लंगड़ा ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उसके और उसके रिश्तेदारों के यहां पथराव करते हुए घर में जमकर तोड़फोड़ की। स्थानीय रहवासियों ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सरस्वती नगर थाने का घेराव किया।

इधर घटना की सूचना और मौके पर तनाव बढ़ता देख एएसपी पश्चिम, आजाद चौक सीएसपी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों को समझाईश देकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: इन राशियों का दिन खुशियों से रहेगा भरा, व्यापार में होगी अपार वृद्धि, पढ़ें राशिफल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कालाष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा कर के अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है,आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी सेहत और परिवार का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। बच्चो के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ेगे तो भविष्य में आपकी सफलता के अवसर बढ़ जायेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में सहजता रहेगी। आज दोपहर बाद थोड़ा समय आराम करने और कलात्मक कामों में बीतेगा। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। आज के दिन आपके लिए कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से आप उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदेमंद मुलाकात रहेगी। आज अपने निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और लोगों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज यात्रा से आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आपकी परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बीताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद किसी से निपट सकते हैं। समझ पूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की और ले जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सुलझ सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। संबंधों में मजबूती आएगी। आपका रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आज परिवार के कुछ जरूरी काम होंगे। आज किसी से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। व्यवस्थित रहेंगे तो आज काम समय पर पूरे हो जाएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में अच्छे से काम को करने पर आपको फायदा होगा। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा। जमीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। काम को पूरा करने में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आपके पुत्र के करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा। साथ ही कोई कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

82 वर्षीय मरीज को कमर दर्द और पैरों की असहनीय पीड़ा से मिला निजात…

कोरबा। कमर दर्द और पैरों की असहनीय पीड़ा ने चलने-फिरने लायक नहीं रहे 82 वर्षिय मरीज का न्यू कोरबा हॉस्पिटल में हुए सफल आपरेशन से नई जिंदगी मिल गई। न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने मरीज व परिजन को बड़ी राहत दी है। दीपका निवासी भीम बहादुर 82 वर्ष को कमर व पैरों में कई दिन से दर्द था। दर्द निवारक दवा, व्यायाम, मालिश सब आजमा लेने के बाद भी राहत न मिली । धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया और अचानक असहनीय दर्द के साथ कमजोरी के कारण चक्कर आने की भी शिकायत बढ़ने लगी। परेशान परिजन कई अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे लेकिन मरीज को कोई आराम नहीं मिला। दर्द के कारण दोनों पैरों से चलने-फिरने में असहाय हो गया।
सब जगह से थक-हार कर परिजन मरीज को उसी हालत में लेकर न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुंचे। रीढ़ की हड्डी का एम.आर.आई. करने पर पता चला कि कमर की नस दबी हुई है। जिसका सर्जरी ही एक मात्र उपचार था। परिजनों ने तब राहत की सांस ली जब डॉ. मित्तल ने ऑपरेशन हो जाने की बात कही।
डॉ. मित्तल ने एनेस्थेटिस्ट डॉ. रोहित मजुमदार , ओटी टेक्नीशियन देवेंद्र मिश्रा व सहयोगी टीम के साथ ऑपरेशन किया। 4 घण्टे तक चला ऑपरेशन पूर्णत: सफल रहा और मरीज धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमन श्रीवास्तव व डॉ. यशा मित्तल के प्रयास से मरीज को चलाया- फिराया गया। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह स्वस्थ है। मरीज के परिजनों ने डॉ. डी.एच. मित्तल सहित एन.के.एच. टीम का आभार जताया है।

0 नसों में दबाव की वजह से कमर के नीचे सुन्नपन …

डॉक्टर मित्तल ने बताया कि शरीर के निचले हिस्से में आने वाले सुन्नपन, झनझनाहट, दर्द और कमजोरी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह सामान्य बीमारी नहीं होती है। रीढ़ की हड्डी, गर्दन में ट्यूमर व नसों में दबाव होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसके डायग्नोस और इलाज में देरी करने पर लकवा आने का खतरा बढ़ जाता है। नस में होने वाला ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है।

दीपक बैज ने की बलौदाबाजार हिंसा मामले में नार्को टेस्ट की मांग

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां एक ओर भाजपा सरकार पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इसे नियम के तहत कार्रवाई बता रहे हैं।

इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का नार्को टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। बैज ने कहा है कि जब तक हिंसा मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

बता दें कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को भिलाई नगर से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस लाई थी। इसके बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। फिलहाल वह 27 अगस्त तक रिमांड पर हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर साय सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। शनिवार को कांग्रेसियों में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।