Home Blog Page 190

जस्टिन ट्रुडो ने भारतीयों को दिया बड़ा झटका, कनाडा में अब नौकरी करना हुआ मुश्किल, जानिए क्या है वजह?

विदेशी धरती कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय सिख रहते हैं। ऐसे में वहां की सरकार कोई भी फैसला लेती हैं, तो इसका असर सीधे तौर पर भारत पर पड़ता है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। ट्रूडो ने कनाडा में अस्थाई नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या को घटाने का ऐलान किया है।

कनाडाई लोगों को ज्यादा से ज्यादा दी जाएं नौकरी- ट्रूडो

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘हम कनाडा में कम वेतन वाले अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या कम कर रहे हैं। देश का लेबर मार्केट काफी बदल गया है। अब समय आ गया है कि हमारी कंपनियां कनाडाई श्रमिकों और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दें।’

लाखों विदेशियों पर होने वाला है असर

जस्टिन ट्रूडो के इस फैसले का असर कनाडा में कम सैलरी पर काम करने वाले और अस्थाई नौकरी करने वाले लाखों विदेशियों पर होने वाला है। कनाडा में रहने वाले विदेशियों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीय सिखों और छात्रों की है। जो वहां पर रह कर छोटे-मोटे कारोबार और कंपनियों में काम करते हैं।

कनाडा में लोकल लोगों में बढ़ी बेरोजगारी

कोरोना काल के बाद श्रमिकों की भारी कमी के दौरान सरकार द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद कनाडा में विदेशी श्रमिकों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई है। कुछ कनाडाई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस कदम से लोकल लोगों और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है।

इसलिए ट्रूडो को होना पड़ा मजबूर

इन्हीं सब के चलते ट्रूडो को अब कनाडा में अस्थाई नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या को घटाने का ऐलान करना पड़ा है। कनाडा में स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने की बात कही गई है। ताकि कनाडा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी में फायदा मिल सके।

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 3 पूर्व अध्यक्ष भी शामिल

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व अध्यक्षों को टिकट दिया है, जिनमें गुलाम अहमद मीर, पीरजादा मोहम्मद सईद और विकार रसूल वानी शामिल हैं। कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर को अनंतनाग जिले की डूरू विधानसभा सीट से उतारा है। इसके अलावा मोहम्मद सईद को अनंतनाग विधानसभा सीट और विकार रसूल वानी को रामबन जिले की बनिहाल विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

कांग्रेस ने जिन अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की है। उनमें पुलवामा जिले की त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, कुलगाम जिले की देवसर सीट से अमानुल्लाह मंटू, किश्तवाड़ जिले की इंदरवाल सीट से शेख जफरुल्लाह, डोडा जिले की भद्रवाह सीट से नदीम शरीफ, डोडा सीट से शेख रियाज और डोडा पश्चिम सीट से डॉ. प्रदीप कुमार भगत को टिकट दिया है।

Image

इन 5 सीटों पर होगा दोस्ताना मुकाबला

बता दें कि कांग्रेस ने सोमवार देर रात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इससे कुछ घंटे पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद दोनों दलों में सीट बंटवारे पर सहमति बनी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद और जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने कुल 90 सीटों में से 85 सीटों पर सीट बंटवारे और शेष पांच सीटों पर ‘दोस्ताना मुकाबले’ पर सहमति जताई है।

बता दें कि 85 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी दो में से एक-एक सीट पर सीपीआई-एम और पैंथर्स पार्टी चुनाव लड़ेगी। जिन पांच सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। उनमें जम्मू क्षेत्र की बनिहाल, डोडा, नगरोटा और भद्रवाह और घाटी क्षेत्र की सोपोर शामिल हैं। कर्रा ने कहा कि दोनों पार्टियां इन पांच सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगी, लेकिन मुकाबला पूरी तरह से दोस्ताना होगा।

4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 24 सीटों, दूसरे चरण में 26 सीटों और तीसरे चरण में 40 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अगस्त 2019 में धारा 370 को खत्म किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

CG News : मेडिकल कॉलेज के परिसर में मिली लाश, शिनाख्त हुई

अंबिकापुर : मेडिकल कॉलेज के परिसर में महिला की लाश मिली है। जिसकी शिनाख्त हो पाई है। जानकारी के मजतबिक मृतिका अपनी बीमार नातिन को लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल आई थी।

लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। वहीं मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाने की बात कही। पूरा मामला मणिपुर थाना का है।

Chhattisgarh : फिल्मी दुनिया में काम करने निकली युवती से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दो साल पहले युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने बताया कि एक अप्रैल 2022 को वेद परसदा में रहने वाला रामायण साहू उसे और उसकी सहेली को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया।

वहां पर युवती और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे। रात को आरोपित रामायण और उसका साथी रामायण भोई पानी देने के बहाने कमरे में घुसे। रामायण भोई उसकी सहेली को जबरन कमरे से बाहर ले गया। इधर आरोपित रामायण साहू ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती अपनी शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इस दौरान आरोपित के साथी मेलू और बबलू ने उसे रोककर शादी करा देने का आश्वासन देकर गुमराह करते रहे। इसी बीच युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई।

बाद में युवती ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे(36) निवासी भिलाई धनुहारपारा, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी(53) निवासी मस्तूरी फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

CG NEWS: खेत में मिली बुजुर्ग की लाश, फैली सनसनी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अधेड़ का शव खेत में मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महापल्ली गांव में सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब लाश देखी। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना की जानकारी जब महापल्ली गांव के लोगों को हुई, तो ग्रामीण शव देखने पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि, किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आसपास के दूसरे गांव का मृतक हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि, अधेड़ की उम्र करीब 45 साल होगी। वो महापल्ली गांव का नहीं है। बल्कि किसी कंपनी में काम करता था। उसके सिर पर पीले रंग का हेलमेट और साइकिल मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी गई, पर उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

CG Crime : कार में गांजा लेकर निकला था तस्कर, पुलिस नाकेबंदी को देखकर हुआ फुर्र, घर से गिरफ्तार

जशपुर : कोतबा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर कोतबा की ओर रवाना हुए है। सूचना पर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतबा पुलिस पीठाआम्बा गांव के पास नाकाबंदी लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान लैलूंगा की ओर से आ रही कार सीजी 13 एडब्लू 4063 को पुलिस के जवानों ने रूकने का संकेत किया। पुलिस की नाकाबंदी को देख कर कार चालक वाहन को खड़े कर दरवाजा खोल कर भाग गया। पुलिस के जवानों ने तत्काल कार की घेरा बंदी कर तलाशी लिया। कार के सामने के हिस्से में एक अपचारी बालक बैठा हुआ मिला। वहीं कार की डिक्की से प्लास्टिक के पैकेट में बंधा हुआ गांजा भी पुलिस ने जब्त किया।

पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि गांजा को वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा से लेकर बागबहार निवासी आरोपित हीराधर यादव के पास ले कर जा रहे थे। उसके बयान के आधार पर कोतबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हल्दीझरिया निवासी हीराधर यादव (35 वर्ष) के घर में छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हीराधर यादव के विरूद्व सरगुजा जिले के सीतापुर थाना में भी गांजा तस्करी का अपराध पंजिबद्व है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल कोतबा पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए गिरफ्तार आरोपित हीराधर यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई, जानिए क्यों?

रायपुर : राजधानी में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत में नया मोड़ आ गया है. इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को पुलिस हस्तक्षेप योग्य प्रकरण न होने पर फैना सौंप दिया है. पुलिस ने शिकायतकर्ता को कोर्ट का रास्ता दिखा दिया है. यानी के हंसराज रघुवंशी के खिलाफ शिकायत पर इवेंट संचालिका की मुश्किलें बढ़ गई है. इसके बाद अब प्राथमिक रूप से महिला की शिकायत पर हंसराज रघुवंशी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता पाया गया है.

दरअसल, पुरानी बस्ती थाना में पिछले दिनों इवेंट संचालित करने वाली एक युवती ने गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ 10 लाख 20 हजार रुपए ठगी करने का आरोप लागाया था. इस पूरी लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी. लेकिन अब पुलिस के फैना सौंपने के बाद प्राथमिक रूप से स्पष्ट हो चुका है कि इस मामले पर सीधे हंसराज रघुवंशी का कोई लेना देना नहीं है.

शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन होने की वजह से कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाई गई. इसके बाद हंसराज की इवेंट कंपनी ने पैसा देने से इनकार कर दिया. लेकिन इवेंट संचालिका और हंसराज रघुवंशी के इवेंट कंपनी के बीच करार हुआ था. पूरे प्रकरण की जानकारी भजन गायक हंसराज रघुवंशी को कोई जानकारी नहीं थी. बता दें कि अश्वनी नगर निवासी प्रगति पांडेय के मुताबिक वह 99 इवेंट के नाम से इवेंट कंपनी संचालित करती है. उसने 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी के कार्यक्रम करने एमओयू किया था.

Aaj Ka Rashifal: आज 27 अगस्त, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 31 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। बीते कल यानि 26 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में किए थे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको खुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।

Chhattisgarh : हत्या करने चाकू लेकर दौड़ा पति, तालाब में कूदकर पत्नी ने बचाई जान

रायगढ़ : थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदमडोढ़ी (मुडाटिकरा) में कल 25 अगस्त के भोर में पति-पत्नी के बीच गंभीर मारपीट की घटना हुई । घटना में संजय लकड़ा ने अपनी पत्नी मरियम लकड़ा (28 साल) पर चरित्र शंका के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना के समय मरियम ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगा दी, आस-पड़ोस के लोग आये तो बाहर निकली और घटना बताई ।

मरियम ने बताया कि रात्रि अपने पति और चार बच्चों के साथ सोई थी, भोर करीब 04.00 बजे संजय लकड़ा ने चरित्र शंका पर चाकू से पेट पर हमला किया । मरियम को गंभीर हालत में कापू के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के शासकीय अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां मरियम का इलाज जारी है। थाना कापू में आरोपित संजय लकड़ा ग्राम कदमढोढी (मुडाटिकरा) पर अप.क्र. 104/2024 धारा 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा थाना कापू के प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय लकड़ा को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने गवाहों के सामने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संजय लकड़ा को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीआई नारायण सिंह ने बताया कि एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए है, अहिता अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी सेहत में सुधार होने की जानकारी मिली है, आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । मामले की तफ्तीश में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक दिलीप तिर्की और फिलमोन लकड़ा की विशेष भूमिका रही है।

CG News : मौत का डबरी, खेलते-खेलते गायब हुए 2 बच्चों की मिली लाश

बस्तर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावण्ड में गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि रविवार की शाम पिपलावण्ड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े 3 साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के 4 वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की माँ के साथ नल में पानी भरने के लिए गए हुए थे।

पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। गांव के मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया।

परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।