Home Blog Page 189

CG Crime News : वाहन से 20 भैंस का रेस्क्यू, तस्करी नाकाम

जांजगीर : कोतवाली पुलिस ने मुनुंद चौक के पास 20 नग भैंस जब्त करते हुए पामगढ़ से ओडिशा की ओर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को रविवार, 25 अगस्त की रात को सूचना मिली कि एक वाहन में मवेशियों को भरकर जांजगीर की ओर ले जाया जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने मुनुंद मोड़ फोरलेन के पास स्टाफ के साथ घेराबंदी कर वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएस 8825 को रोका और चालक से पूछताछ की।

ज्ञात हो कि इससे पहले, 25 अप्रैल 2023 को भी धरदेई में गांव के लोगों ने एक कंटेनर पकड़ा था, जिसमें 45 मवेशियों को हैदराबाद ले जाया जा रहा था। इस बार भी माना जा रहा है कि मवेशियों को धरदेई से ही ट्रक में भरा गया होगा।

छत्तीसगढ़ : पानी के तेज बहाव में धसी सड़क, कई गांव के टूटे संपर्क, जन-जीवन हुआ अस्त व्यस्त

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते 12 घंटे से मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले ऊफान पर हैं. जिले के वाड्रफनगर विकासखंड से पनसारा चलगली मार्ग पर पुल और सड़क बहने से कई गांव के संपर्क टूट गया है. इसके चलते आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है. वहीं लगातार बारिश की चलते लोगों का जनजीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है.

बता दें, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी. लेकिन भारी बारिश के चलते सड़क बह गई और स्थानीय लोगों को आवाजाही अवरुद्ध होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से सरकार से सड़क बनने तक आवाजाही के लिए अस्थाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना होना पड़े.

Korba Accident News: सड़क हादसे में टैंकर चालक की मौत, मृतक बिहार निवासी

कोरबा : कोरबा में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में टैंकर चलाता था।

रोजगार के सिलसिले में कोरबा आए बिहार के दरभंगा जिले के माखनपुर निवासी केवल दास की हादसे में मौत हो गई। वह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में टैंकर चलाने का काम करता था। उसके एक सहयोगी नरेश दास ने बताया कि आईओसी टर्मिनल गोपालपुर में टैंकर को खड़ा करने के बाद केवल दास अपने घर जा रहा था, उसी दरमियान एक बाइक चालक ने उसे चपेट में ले लिया। आनन-फानन में पीड़ित को एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया।। वहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर करने की कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक के दोस्त नरेश दास ने बताया कि सर पर गंभीर चोट होने के चलते उसकी मौत हुई है। मृतक टैंकर लेकर बिलासपुर गया हुआ था। जहां से वापस लौट के बाद इंडियन ऑयल में टैंकर खड़ी करके सड़क पार कर ही रहा था।

इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक ने उसे ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। खून से लटपट सड़क पर केवल दास पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाएगा।

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक केवल दास 30 वर्षीय शादीशुदा था और उसके पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। पिछले दो सालों से वह यहां कमाने खाने आया हुआ था। गोपालपुर में किराया का मकान में रहकर टैंकर चलता था। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जहां शव को निजी एंबुलेंस के माध्यम से बिहार रवाना किया गया है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के दोस्तों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से सोने का 17 पदक बरामद

रायगढ़ : घरघोड़ा पुलिस ने गृहभेदन के पुराने मामले में सफलता प्राप्त करते हुए 05 सितंबर 2023 को हुई चोरी के मामले में फरार आरोपित जोगेन्द्र बेहरा उर्फ जोगिन्दर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी, गिरफ्तारी के दिएनिर्देशों के परिपालन में यह गिरफ्तारी घरघोड़ा पुलिस की लगातार प्रयासों और गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

थाना घरघोड़ा में बीरो बाई राठिया द्वारा 11 सितंबर 2023 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 05 सितंबर 2023 को सुबह खेत काम करने गई थी उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना घरघोड़ा में दर्ज अपराध क्रमांक 421/2023 धारा 457,380, 34 आईपीसी के तहत दर्ज कर प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी दुष्यंत यादव (21 साल) नूनदरहा घरघोड़ा को गिरफ्तार किया था, जिसने जोगेन्द्र बेहरा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की थी। हालांकि, जोगेन्द्र बेहरा तब से फरार था।

लगातार पतासाजी के बाद, आरोपी जोगिंदर बेहरा के फरार रहने पर पुलिस ने धारा 173(8) CrPC के तहत कार्यवाही कर चालान पेश किया गया था । इसी बीच कल टीआई घरघोड़ा अमित कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित जोगेन्द्र बेहरा ग्राम रैरूमाखुर्द, धरमजयगढ़ में छिपा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल आरोपित को हिरासत में लिया। आरोपी के मेमोरंडम पर 17 नग सोने का पदक, जिनका वजन लगभग 5.5 ग्राम और कीमत लगभग ₹30,000 है, बरामद किए गए हैं।

जोगेन्द्र बेहरा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को बल मिला है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई राम सजीवन वर्मा एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

मारुति वैन में मिली 2 लाशें, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

देहरादून : राजधानी देहरादून मे एक ऐसा मामला सामने आया है जहां गाड़ी के अंदर AC की गैस और तापमान से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई. घटना देहरादून के राजपुर क्षेत्र की है. पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि देहरादून के नागल वाली रोड पर एक वैगन आर खड़ी है, जिसमें एक महिला व पुरुष अचेत अवस्था मे पड़े हैं. सूचना मिलते ही आनन-फानन में दून पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की.

देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन में दो लोग मृत अवस्था में पड़े थे. थाना अध्यक्ष राजपुर सहित पुलिस की एक टीम यहां पहुंची और जांच शुरू की. प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि दोनों अक्सर शराब का सेवन करते थे. घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था. संभवत: रात में गाड़ी का एसी लगातार ऑन रहने,गैस और तापमान के प्रभाव की वजह से मौत हुई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राजपुर इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया और टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु और साक्ष्य नही मिले. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी पुलिस मामले में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘आज दिनांक 26 अगस्त 2024 को थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैं. उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली.

बयान में कहा गया है, ‘मृतकों की पहचान राजेश साहू (50 साल) और एक महिला महेश्वरी (करीब 45 साल) के रूप में हुई है. घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि यह वाहन मृतक राजेश साहू का ही था. राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे. महेश्वरी देवी विधवा है. दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है.’

हैवानियत की हदे पार, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

अयोध्या: अयोध्या में मासूम दलित से रेप के मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी सलमान पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहा था। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा लिया। आलापुर रोड पर तारा गांव के पास मुठभेड़ हुई जिसमें सलमान के पैर में गोली लगी है। घायल सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल ले गई है।
जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी सलमान ने 4 वर्षीय दलित बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ बच्ची को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्ची को मेडिकल के लिये भेज दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते चार थाने की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

 

क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने बताया कि दलित बच्ची सोमवार शाम से लापता थी जिसे सलमान नामक व्यक्ति टॉफी आदि खिला कर अपने घर ले गया। सलमान ने उससे दुराचार किया। जब बच्ची खून से लहूलुहान हो गयी तो छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्ची को इलाज के लिए भिजवाया है।

महिला टीआई के घर चोरी, TV और घरेलू सामान चुराने वाला गिरफ्तार

कोरबा : महिला टीआई के घर हुई चोरी का खुलासा हो गया है। संतोषी चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि गजरा मोहल्ला एसईसीएल के क्वाटर बांकीमोंगरा में टीआई उषा मैडम के यहां खाना बनाने का काम करती हूं। कि दिनांक 03.08.24 के शाम को टीआई मैडम बिलासपुर जा रही हूं घर का देखभाल करना बोली थी कि दिनांक 25.08.24 के शाम 05.00 बजे क्वाटर में काम करने गयी तो देखी कि बाहर लोहा का गेट में ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर दरवाजा टूटा हुआ था तब अपने पति बुधराम को बताई दोनों अन्दर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा घर में रखे एलईडी टीवी, गैस सिलेण्डर, एक नग गैस चूल्हा, एक नग इंडक्शन चुल्हा, एक नग मिक्सी, एक नग आयरन एवं घरेलू बर्तन कीमती 35000 रूप्य को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क. 138/2023 धारा- 305,331 (4) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी तेज प्रताप द्वारा अपनी बांकीमोंगरा पुलिस टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम के साथ घटनास्थल का बारिकी से अवलोकन किया गया इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि कलीराम बरेठ अपने घर में बड़ा सा टीवी रखा है शायद चोरी का है।

जिस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा कलीराम बरेठ को तलब कर थाना लाया गया और पूछताछ करने पर उक्त घटना को कारित करना बताया जिसका मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही चोरी हुए सामान को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त किया और कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

थाने में कांग्रेसियों ने किया मारपीट, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

दुर्ग : भिलाई में चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर और पार्षद टी रमना के साथियों ने 2 लड़कों को किडनैप कर बुरी तरह पीटा है। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने बीते दिनों पूर्व CM भूपेश बघेल का काफिला रोककर बदतमीजी और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की थी। इसी से नाराज सभापति और उनके साथियों ने पीटा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी भिलाई पुलिस ने सभापति सहित 6 के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मारपीट के बाद थाने में पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच भी झड़प हो गई। एक कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की की। इस दौरान मारपीट से घायल अमित लखवानी ने बताया कि आरोपी पहले केजी फिटनेस जिम के भीतर पूछताछ की। ​​​​​इसके बाद वह मिठाई दुकान आए। उससे पूछा कि तू अमित है। जैसे ही अमित ने हां कहा उन लोगों ने गालियां दी। लात घूसों से पीटा और स्कॉर्पियों के अंदर डाल दिया।

उन्होंने वहां मौजूद गिनीश साहू को भी बुरी तरह पीटा। आरोपी अमित को पीटते हुए भिलाई तीन थाने लेकर गए और थाना प्रभारी को सौंपा। इस दौरान टी रमना राव, कृष्णा चंद्राकर, अभिषेक वर्मा, पप्पू चंद्राकर, नजरुल इस्लाम, असफाक अहमद और अन्य लोग स्कॉर्पियों और नीले इंडीवर से आए थे।

इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि किसी को पकड़ने का काम पुलिस का है। आप लोग ऐसा गलत कर रहे हैं। इस पर टी रमना राव टीआई के सामने ही अमित को मारने लगा। जैसे ही मामले की जानकारी बजरंग दल को हुई, उन लोगों ने भाजयुमो और भाजपा के सहयोग से थाने का घेराव कर दिया। थाने में शाम को 8 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक हो हंगामा चलता रहा। पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज कर भाजपा नेताओं को दी। इसके बाद लोग शांत हुए और वहां से लौटे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

MLA देवेंद्र यादव की पेशी आज भी होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

रायपुर : बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की ​न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। जिसके बाद आज फिर से देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्या में आज सुनवाई हो सकती है। इसके पहले 20 अगस्त को उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी।

आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 7 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। जिसके बाद आज उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही है। देवेंद्र यदव के वकील अपनी दलील में चालान पेश कराने को लेकर जोर देंगे, क्योंकि इसके बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे।

बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा दिया था। जिसके बाद आज उनकों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश कर सकते हैं।

CG News : रायपुर में गिरफ्तार हुआ सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप का फरार आरोपी

बलौदाबाजार : जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने राजधानी रायपुर के चंगोरा भांठा से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिरीष पांडे पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में कई अहम खुलासे कर सकती है। बता दें कि आरोपी शिरीष पांडे जेसीसीजे से पूर्व विधायक का प्रतिनिधि भी था। 

मिली जानकारी के अनुसार सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले को लेकर मार्च 2024 में कोतवाली थाने में पहली बार केस दर्ज ​किया गया था। बताया गया कि आरोपी पूरे गिरोह के साथ बड़े व्यापारियों को फंसाता था।

ये गिरोह करीब 1 साल से बलौदा बाजार इलाके में सक्रिय था, जो फिल्मी स्टाइल में शहर के रहीस और बड़े व्यापारी को अपने जाल में कालगर्ल को उनके पास भेजकर उसकी तस्वीर और वीडियो बना लेते थे, जिसके एवज में ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल कर लेते थे। लगातार ब्लैक मेलिंग से परेशान करीब 4 लोगों ने आखिर कर पुलिस की शरण ली, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।