Home Blog Page 188

CG Crime News : पटवारी के घर से की लाखों की चोरी, 4 चोर गिरफ्तार

पत्थलगांव : पटवारी के घर सेंध लगा कर सोना चांदी के जेवरात सहित दो लाख 63 हजार के समान की चोरी के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में एक पर चोरी का समान खरीदने का आरोप है। पत्थलगांव के एसडीओपी धु्रवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नगर के प्रेमनगर मुहल्ले के निवासी रविकांत सोनी (34) ,पाकरगांव में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। रिपोर्ट में रविकांत ने बताया है कि नौ जुलाई को वह अपने घर को बंद करके स्वजनों के साथ झारखंड के लातेहार गए हुए थे। उन्होनें रायगढ़ रोड़ में रहने वाले अपने छोटे भाई को उनकी अनुपस्थिति में घर की देखरेख करने को कहा था। प्रार्थी के अनुसार 15 जुलाई को उसके छोटे भाई ने मोबाइल पर उन्हें सूचना दी कि उनके घर का कुंदा टूटा हुआ है और आलमारी खुला हुआ है।

वापस आ कर उन्होनें जब समान का मिलान किया तो आलमारी से सोने का छह नग लटकन, चार लाकेट, एक चैन, एक नथिया, दो झुमका,एक नेकलेस गायब मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरूद्व भारतीय न्याय संहिता की धारा 305,331 (4) के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। मुखबीरों ने पुलिस को सूचना दिया कि प्रेमनगर में ही रहने वाला अनुज टंडन का घटना में हाथ हो सकता है। संदेह के आधार पर पुलिस ने अनुज टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का अपराध स्वीकार करते हुए उसने बताया कि उसने अपने साथी मुकेश नामदेव उर्फ गोलू के साथ मिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी से मिले सोने के जेवरात को नगर के दर्रापारा निवासी मनोज सिंह की सहायता से बर्फ फैक्ट्री गली निवासी तुलसी सोनी को दो लाख 93 हजार रूपये में बेचे हैं। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर के साथ घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त औजार भी जब्त किये। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने चोरी का समान बेचने से मिली रकम से एक स्कूटी खरीदा था। इस स्कूटी के साथ पुलिस ने 30 हजार रूपये आरोपितों से जब्त किये है। मामले में पत्थलगांव पुलिस ने आरोपितों के विरूद्व धारा 317 जोड़ते हुए,गिरफ्तार कर,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

CG News : अनवर ढेबर के साथी आसिफ अहमद ने कोर्ट में किया सरेंडर

रायपुर : प्रार्थी इरफान मेघजी पिता स्वर्गीय नजीर मेगजी उम्र 37 वर्ष निवासी डी 2/301 रॉयल गार्डन कौसा मुंब्रा ठाणे महाराष्ट्र लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 2016 से मुंबई से रायपुर अनवर ढेबर के यहां उसकी कंपनी ढेबर बिल्डकान में काम करने के लिए आया था सन 2018 के बाद अनवर ढेबर ने इसे अपने एक प्रोजेक्ट लोटस टावर जो ढेबर सिटी। भाठागांव में स्थित है उसमें रहने के लिए एक फ्लैट उपलब्ध कराया था जहां यह सन 2018 से अपने परिवार के साथ रह रहा था दिसंबर 2023 में अनवर ढेबर की कंपनी से काम छोड़कर मुंबई चला गया था लेकिन निजी समान उक्त प्लेट में ही रखा था दिनांक 30.03.2024 को यह मुंबई में था इसके मोबाइल नंबर में संजीव नाम का स्टाफ का फोन आया और बताए कि इसके घर का ताला तोड़कर तीन चार लोग घुसे हैं।

पूछने पर पता चला कि सोहेल,पापा, निखिल खत्री घुसे हैं। और घर से सामान लेकर गए हैं। और संजीव ने बताए की इस पूरे चोरी का दौरान अनवर ढेबर वीडियो कॉल में उपस्थित था और उसके द्वारा फोन पर बोला जा रहा था कि घर में किसी भी हाल में घुसो ताला तोड़ना पड़ेगा तो तोड़ दो और जो भी समान हो ले आओ की जानकारी मिलने पर प्रार्थी दिनांक 15.04.2024 को सुबह जब रायपुर अपने फ्लैट पहुंचा तो पता चला कि फ्लैट से इसकी पत्नी का सोने का नथनी इस्तेमाली 6 नग कीमती लगभग ₹10000 एवं नगदी रकम ₹20000 कुल जुमला ₹30000 को आरोपीगण चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 235/2024 धारा 109, 454, 380, 34, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण घटना दिनांक से अपने सकुनातो से फरार थे एक आरोपी अनवर ढेबर शराब घोटाला मामला में पूर्व से जेल में निरुद्ध है। अन्य तीन आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी दिनांक 27.08.2024 को एक आरोपी आसिफ अहमद खान उर्फ पापा पिता स्वर्गीय शरीफ अहमद खान उम्र 53 वर्ष निवासी अमरदीप टॉकीज के पीछे थाना गोल बाजार जिला रायपुर छत्तीसगढ़ माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिसकी गिरफ्तारी की गई है।आरोपी से चोरी गई संपत्ति की बरामद की व अन्य जानकारी हेतु न्यायालय से आरोपी की एक दिवस पुलिस रिमांड ली गई है।

Chhattisgarh : स्कूल में नहीं हो रही थी पढ़ाई, टीचर सस्पेंड

बिलासपुर : शिक्षा सत्र शुरू होने के ढाई माह बाद भी कई स्कूलों में कई विषयों का अध्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका है। औचक निरीक्षण में संयुक्त संचालक को जानकारी लगने पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चार को नोटिस जारी किया गया है। मंगलवार को संयुक्त संचालक शिक्षा आरपी आदित्य ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

बिल्हा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमतरा में अध्यापन कार्य संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर प्रधान पाठक सह संकुल समन्वयक विजय तिवारी, शिक्षक एलबी छत्रपाल स्वर्णकार, लक्ष्मेंद्र सोनवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शासकीय हाईस्कूल लोफंदी विकासखंड बिल्हा में आकस्मिक निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा नवमीं एवं 10 वीं में संस्कृत विषय का अध्यापन प्रारंभ नहीं करवाया गया है। हिंदी विषय की पढ़ाई भी नहीं कराई जा रही है। शिक्षकवार समय सारणी नहीं बनाई गई है। जिसके चलते प्राचार्य लोफंदी हाईस्कूल को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमतरा विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर के निरीक्षण में पाया गया कि छठवीं हिंदी विषय के अध्यापक श्यामरतन कौशिक के द्वारा पिछले दो माह से हिंदी विषय का अध्यापन क्लास में प्रारंभ ही नहीं किया गया है। जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया। जिसके चलते शिक्षक श्यामरतन कौशिक शिक्षक एलबी को पदीय दायित्वों का निर्वहन न करते हुए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय बिल्हा बीईओ ऑफिस नियत किया गया है।

CG में नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया गया है, जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी पवन कुमार बरगाह उम्र 20 वर्ष पीपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 363, 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी को उसके ठिकाने पर घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया।

जिस पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाऊलाल बरेठ, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक शेषनारायण साहू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Aaj Ka Rashifal: आज 28 अगस्त, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।

वृष राशि-

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

डीएमएफ से आश्रम-छात्रावास तक पहुंच मार्ग, शेडविहीन बाजारों में शेड, सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड और सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कोरबा 27 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने 31 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्रामसभा का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से जिले के ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनका दस्तावेज के अभाव से जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, उन सभी का ग्राम सभा के माध्यम से अन्य दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने की दिशा में कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने ग्रामसभा के माध्यम से पात्र सभी विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों और दस्तावेज नहीं रखने वाले कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ से आश्रम-छात्रावास तक पहुंच मार्ग, शेडविहीन बाजारों में शेड, सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड और सभी सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ को दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक मंे कलेक्टर श्री वसंत ने पीएम जनमन अन्तर्गत लगाये जा रहे शिविर की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पीवीटीजी को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। पीवीटीजी के सभी सदस्यों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाया जाये। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता आदि का शत प्रतिशत सेचुरेशन के निर्देश दिए। टी एल बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन, जाति प्रमाण पत्र हेतु शिविर, छात्रावासों तक पहुंच मार्ग, शेड विहीन बाजारों की जानकारी, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड, आश्रमों में अधीक्षकों की नियुक्ति, लैब अॅान व्हील, विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण, खेल एकाडमी का संचालन, ग्राम पंचायतों में सिलाई मशीन का वितरण सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्य के लिए सरपंच, सचिवों को दी गई राशि के विरूद्ध कार्य नहीं होने पर वसूली की कार्यवाही में प्रगति लायें। उन्होंने 30 अगस्त को करतला विकासखंड के ग्राम घिनारा में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर में सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नियमित भर्ती में शासन के प्रचलित आरक्षण नियमों का अवश्य पालन किया जाये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, श्री अनुपम तिवारी सहित एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कटघोरा के जेंजरा चौक पर लगेगा हाईमास्ट सोलर लाइट

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कटघोरा के जेंजरा चौक में रात्रि में अंधेरा होने की शिकायत सामने आने पर क्रेडा विभाग को हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने निर्देशित किया है। उन्होंने हाईमास्ट सोलर लाइट हेतु स्टीमेंट तैयार करने के निर्देश दिए।

पोषण माह अभियान में सहभागिता दें अधिकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अन्तर्गत बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पोषण अभियान में संबंधित अधिकारियों को सहभागिता निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक से 30 सितंबर तक पोषण माह अन्तर्गत एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी, पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण थीम पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में विभागों को शामिल होने के निर्देश दिए।
स/कमलज्योति

तोता एवं अन्य अनुसूचित वन्यजीव 07 दिवस में वन विभाग को सौंपे

कोरबा 27 अगस्त 2024 / वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संशोधित मई 2022 के अंतर्गत तोते एवं अन्य अनुसूचित पक्षियों को कैद में रखना तथा खरीदी बिक्री करना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें कारावास (03 वर्ष तक) एवं जुर्माने का प्रावधान है। कोरबा वनमण्डलाधिकारी ने जिले में जिनके पास तोते एवं अन्य अनुसूचित पक्षी, वन्यजीव हैं वे 07 दिवस के भीतर (सहायक वन संरक्षक) उपवनमण्डलाधिकारी श्री आशीष खेलवार मोबाइल नंबर 9039165652, 9770287100 से संपर्क कर पक्षियों एवं वन्यजीव को सौंपने अथवा निकटतम शासकीय चिड़ियाघर में सौंपने की अपील की है। साथ ही ऐसे पक्षी जो स्वस्थ हैं, जिन्हें प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ा जा सकता है उन्हें यथाशीघ्र छोड़ने कहा गया है। वनमण्डलाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार किसी भी स्थान पर अनुसूचित पक्षियों एवं वन्यजीवों की खरीद-बिक्री अथवा घर में पालन किए जाने की सूचना टोल फ्री नंबर 18002337000 पर दी जा सकती है।

प्रीलिटिगेशन प्रकरण में राजीनामा कराये जाने के छूट संबंधी जानकारी सभी पक्षकारों को दिया जाएं :- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा

कोरबा 27 अगस्त 2024/ दिनांक 21 सितम्बर 2024 को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली एवं समस्त राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बैंक, नगर पालिक निगम कोरबा, दूरसंचार विभाग एवं अन्य वित्तीय संस्थान के शाखा प्रबंधक की बैठक ए.डी.आर. भवन कोरबा में ली गई।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के द्वारा सभी बैंकों को प्रीलिटिगेशन के प्रकरण को अधिक से अधिक संख्या में लगाये जाने तथा प्रीलिटिंगेशन प्रकरण में मिलने वाले छूट की जानकारी पक्षकार गण को दिये जाने हेतु कहा गया जिससे नेशनल लोक अदालत में राजीनामा होने वाले प्रीलिटिगेशन प्रकरण के छूट का लाभ मिले और अधिक से अधिक प्रकरण का निराकरण किया जा सकें।
उक्त बैठक में लीड बैंक के शाखा प्रबंधक, नरोत्तम सिंह ठाकुर, एल.डी.एम., नरोत्तम सिंह ठाकुर, मनका मुर्म, प्रबंधक, केनरा बैंक, श्री अम्बरिश कुमार पाठक, ग्रामीण बैंक कोरबा जेस्टिन टी., बैंक, आफ बड़ौदा कोरबा, श्री विनोद एक्का, पी.एन.बी. कोरबा, विनायक बेटारे, छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक बस स्टेण्ड कोरबा, अभिनव प्रताप सिंह, नगर पालिक निगम कोरबा, प्रनव कुमार निराला, आई.डी.बी.आई कोरबा, निलेश अग्रवाल, दूरसंचार विभाग कोरबा, आशीष टोप्पो, अनिल कुमार अग्रवाल, रोशन सिंह, सेन्ट्रल बैंक कोरबा, प्रशांत पीटर होरो, यूको बैंक कोरबा, राहुल यादव, इंडियन बैंक कोरबा, तरूण कुमार, यूनियन बैंक निहारिका कोरबा एवं कल्पना तिवारी इंडियन ओवरसीज बैंक कोरबा उपस्थित हुए।

केलो नदी में बहा युवकों के साथ नहाने गया नाबालिग, खोजबीन में जुटी गोताखोरों की टीम

रायगढ़ : लगातार बारिश होने के चलते केलो नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने के चलते रपटा पुलिया तक डूब चुका है। उफनते नदी में सोमवार दोपहर को बूढ़ी माई मंदिर रहवासी तीन युवकों के साथ नहाने गया 15 वर्षीय नाबालिग बालक शाम 5 बजे नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। इस घटना के बाद युवकों द्वारा अपने स्तर में खोजबीन किया गया, किंतु नाबालिग का कुछ पता नही चला। तत्पश्चात तीनों युवक रात में घर आ गए। जब स्वजनों द्वारा नाबालिग की खोजबीन शुरू हुई, तब उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसके स्वजनों को दी ।

ऐसे में स्वजन रात को मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात करने के लिए गए, जहां मंत्री ने एसपी तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारी वर्ग को बालक की खोजबीन करने के निर्देश दिए। जिस पर सुबह 5 बजे से गोताखोर के 12 सदस्यों की टीम दो बोट में खोजबीन कर रही है। चूंकि नदी में जलस्तर अधिक एवं बहाव तेज होने पर लापता नाबालिग का कुछ पता नही चल पाया है।

अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी पर भड़का बाल अधिकार आयोग, तत्काल गिरफ्तारी का आदेश

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच टीएमसी महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को रेप की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बनर्जी की बेटी से रेप के बदले 120 करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान कर रहे है और लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और तत्काल पुलिस और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पैनल के मुताबिक आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में जमा हुई भीड़ में एक शख्स ने अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी दी। आयोग ने अपने बयान में कहा, आयोग इस तरह के बयान की निंदा करता है और न्यायिक कार्रवाई की मांग करता है। यह जेजे ऐक्ट और यूएनसीआरसी के तहत कानून का खुला उल्लंघन है। अगर इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में गलत संदेश जाएगा। वहीं इस तरह की घटनाएं नाबालिग लड़कियों के लिए घातक हैं। ऐसे में नाबालिग लड़की को सुरक्षा दी जाए और पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

आयोग ने पुलिस से पॉक्सो ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा है। टीएमसी के सीनियर नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, राजनीति में पहले भी इसी तरह की गंदी लड़ाई होती रही है। लेकिन आज तो सारी सीमाएं पार हो गईं। बच्चों को धमकी देना छोड़िए। हमारे राष्ट्रीय महासचिव की नाबालिग बेटी को गटर छाप धमकी देने की जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है। यह यह सब बंद कर दो।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को सेमीनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव पाया गया था। बाद में पुष्टि हुई कि उसके साथ बर्बर रेप किया गया था। इस मामले में एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कोलकाता में मंगलवार को भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छात्र संगठन और अन्य संगठन 31 वर्षीय डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। एक अपंजीकृत छात्र संगठन ने राज्य सचिवालय तक विरोध मार्च करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए 6 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।