Home Blog Page 187

कोलकाता कांड के बाद मुश्किल में घिरी ममता बनर्जी ने अब क्यों कहा ‘सॉरी’? TMC कार्यक्रम पीड़िता को समर्पित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए और निर्मम हत्या पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ममता ने कहा है कि वह तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को पीड़िता को समर्पित कर रही हैं। इस पोस्ट में ममता बनर्जी ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते हुए अपराधों पर बात करते हुए माफी भी मांगी है।

उन्होंने बंगाली भाषा में एक पोस्ट में लिखा, “आज तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर मैं इसे अपनी बहन को समर्पित कर रही हूं जिसकी कुछ दिन पहले आरजी कर अस्पताल में दुखद मृत्यु हो गई थी। हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उस जल्द से जल्द न्याय की मांग करते हैं। हमारी संवेदनाएं उन सभी महिलाओं के साथ हैं जो अमानवीय घटनाओं की शिकार हुई हैं। सॉरी।” 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

युवाओं से की खास अपील

ममता बनर्जी ने आगे छात्रों और युवाओं की सामाजिक भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “समाज और संस्कृति को जागृत रखते हुए नए सपने दिखाना और नए दिन के उज्ज्वल संकल्पों से सभी को प्रेरित करना युवाओं का काम है। आज मेरी सभी से अपील है कि वे इस प्रयास में आगे बढ़े। मेरे प्यारे विद्यार्थियों, स्वस्थ रहें और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें।”

भाजपा नेता पर फायरिंग का LIVE वीडियो, दावे से मचा हड़कंप

नई दिल्ली: भाजपा के बंगाल बंद के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। एक भाजपा नेता ने दावा किया है कि उनकी कार पर सामने से टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने फायरिंग की है। इस गोलीबारी में दो लोग जख्मी हुए हैं। यह घटना उत्तर 24 परगना के भाटपारा इलाके की है। एक पार्टी लीडर ने कहा कि हत्या के प्रयास में यह फायरिंग की गई और कुल 7 गोलियां चलाई गई थीं। भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने कहा कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों ने यह हमला किया है। उनकी कार के शीशे में दिख रहे गोलियों के निशान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले की जानकारी देते हुए बंगाल भाजपा के नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि यह टीएमसी के लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रियांगु पांडे हमारी पार्टी के नेता हैं। वह आ रहे थे तो उनकी गाड़ी पर बम चलाया गया। गाड़ी न रुकने पर फिर गोलियां चलाई गईं। एक गोली ड्राइवर के सिर के पास लगी है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति रवि सिंह को मारा गया। प्रियांगु पांडे की हत्या करने की साजिश थी और भगवान के आशीर्वाद से वह किसी तरह से बच गया। उन पर गोली चलाने वाले लोग जुआ खेलने का रैकेट चलाते हैं और यह सब एसीपी की निगरानी में हुआ।

उन्होंने कहा कि एसीपी ने मंगलवार को ही कह दिया था कि भाटपारा में भाजपा का कोई आदमी बंगाल बंद के वक्त दिखना नहीं चाहिए। अर्जुन सिंह ने कहा कि जिन दो लोगों पर हमला हुआ है, उनमें से एक की हालत गंभीर है। भाजपा लीडर ने कहा कि टीएमसी के पास अब कुछ बचा नहीं है। इनके पास दो ही चीजें हैं- पुलिस और गुंडा। इनके खिलाफ प्रदर्शन करके भी कुछ होने वाला नहीं है। हमें प्रतिक्रिया के बारे में सोचना होगा। अर्जुन सिंह ने इस घटना के विरोध को लेकर कहा कि पहले तो जान ही बचा ली जाए। उसके बाद कुछ किया जाएगा।

https://x.com/vikasbha/status/1828652721408237772?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1828652721408237772%7Ctwgr%5Ed62fca093e8c6944f705e3e0988bf1447f53448a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Fnational%2Flive-video-of-firing-on-bjp-leader-claim-creates-stir-3490097

हवाला नेटवर्क के सरगना को CG पुलिस ने पकड़ा

रायपुर : महादेव सट्टा ऐप में छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन में महादेव ऐप से जुड़े हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड दिनेश व्यास को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने दिनेश को उसके पैतृक गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा है, गुजरात के पाटन जिले के चांसमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत है। बता दें कि दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। 

इस गिरफ्तारी से महादेव ऐप को समर्थन देने वाले वित्तीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जो ऐप के खिलाफ चल रही जांच में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिनेश व्यास की गिरफ्तारी के बाद निकट भविष्य में और भी बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

CG News : हेड कॉन्स्टेबल के भाई को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

बीजापुर : छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षा बल का नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इससे बौखलाए नक्सली लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने पुलिस जवान के भाई की निर्मम हत्या कर दी है। बतादें कि पिछले पांच दिनों में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर उन्हें मुखबिरी के आरोप में निशाना बनाया है।

दरअसल, यह घटना बीजापुर के तिमेनार गांव की है। जानकारी के अनुसार खेती किसानी करने वाला ग्रामीण कारम सन्नू (27) मंगलवार रात में अपने घर के सामने बैठा था तभी कुछ हथियारधारी पहुंचे और हत्या कर दी।

इस मामले पर पुलिस की ओर से कोई अधाकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि परिजनों ने मिरतुर थाना में हत्या की रिपोर्ट कराई है। मृतक कारम सन्नू का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद कार्यरत है।

स्वास्थ्य विभाग ने बिना अनुमति संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों में दी दबिश, 12 को नोटिस जारी

बलौदाबाजार : प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और मरीजों की सुविधा के लिए बिना किसी वैध अनुमति से संचालित निजी अस्पताल तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं । इसी कड़ी में आज बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के 12 चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश देकर निरीक्षण किया साथ ही नोटिस देकर विधिवत अनुमति लेने की अंतिम चेतावनी दी गई है।

सीएमएचओ ने बताया की जिले में इस प्रकार के बिना अनुमति के खोले गए संस्थानों के निरीक्षण हेतु टीम का गठन किया गया है। आज इस टीम द्वारा ही दबिश दी गई। परीक्षण के दौरान इन संस्थानों द्वारा बिना नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन संचालन करना पाया गया है। इसके लिए स्थान पर ही उन्हें नोटिस दिया गया। नोटिस में उल्लेख है की बिना अनुमति संस्था का संचालन करने पर प्रथम बार संचालक पर राज्य उपचर्या गृह तथा रोगोपचार सम्बंधी स्थापनाएँ अनुज्ञापन नियम 2010 के अध्याय एक के नियम 4 के अनुसार 20 हज़ार के जुर्माने का प्रावधान है। जबकि दूसरी बार ऐसा करते पाए जाने पर दोष सिद्ध होने पर 03 वर्ष का कारावास अथवा 50 हज़ार जुर्माना अथवा दोनों के भागी होंगे।

जिन संस्थाओं की जांच की गई उसमें वर्मा पैथोलॉजी कटगी,गायत्री क्लीनिक कटगी, गुप्ता क्लीनिक कटगी , क्योर बे ई क्लीनिक कसडोल,रामगोपाल साहू लैब कसडोल,शर्मा मेटा पैथोलॉजी कसडोल,सिटी डेंटल केयर कसडोल,कबीर पैथोलोजी कसडोल,वासु पैथोलॉजी छांछी, ओम हेल्थ सेंटर छांछी,श्री रत्ना क्लीनिक कसडोल मानस पैथोलॉजी कसडोल शामिल है। सी एम एच ओ के अनुसार आगे भी जिले में यह जांच जारी रहेगी तथा बिना अनुमति संचालित संस्थाओं पर कार्रवाई की जा

बेटी ने ससुराल में मारपीट की दी सूचना, पहुंचे माता-पिता तो हो गया था मर्डर

मुंगेली : 3 माह पहले ही मां ने बेटी का हाथ पीला किया था. जिस आस और उम्मीदों के सहारे मां ने बेटी को जिसके साथ और जिसके भरोसे विदा किया था, वही एक दिन उसका कातिल बनकर अपना हाथ खून से रंग लेगा. ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि मुंगेली के हीरालाल वार्ड निवासी शकुंतला साहू ने 22 अगस्त को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी लड़की मनीषा साहू की शादी सामाजिक रीति-रिवाज से ब्रम्हा साहू निवासी तिलक वार्ड मुंगेली से हुई. करीब 3 माह पूर्व हुई थी.

ब्रम्हा शादी के बाद से आये दिन शराब पीकर मारपीट करता था, 20 अगस्त को शाम 07.30 बजे इसकी पुत्री मनीषा फोन कर बतायी कि ब्रम्हा साहू गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है, साथ ही जान से मार दूंगा कहकर धमकी भी दे रहा. सूचना पर उसके घर जाकर देखे घर में कोई नहीं था. आसपास के लोगों से पता चला कि मनीषा को जिला अस्पताल ले गये है. जिला अस्पताल मुंगेली जाने पर मनीषा को सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रिफर कर दिये हैं. शकुन्तला की रिपोर्ट धारा 296, 351 (2), 115 (2) वीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मनीषा साहू पति ब्रम्हा साहू (19 वर्ष) की इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में मृत्यु हो गई. सिम्स अस्पताल बिलासपुर से बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर नंबरी धारा 194 बीएनएसस कायम कर मर्ग डायरी मूल अपराध में संलग्न किया गया है.

मर्ग जांच, प्रार्थिया गवाहों के कथन मुताबिक अपराध धारा 103 (1) बीएनएस जोड़ी गई है. विवेचना के दौरान एसएसपी गिरिजा शंकर जायसवाल, एएसपी पंकज पटेल व एसडीओपी एसआर घृतलहरे के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी मेमोरेण्डम कथन में घटना 20 अगस्त को मृतिका से मारपीट करना एवं दुपट्टा से गला घोटना बताया, जिससे मृतिका की इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 23-24 अगस्त के मध्यरात्रि 12 बजे मृत्यु हो गई. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा, बेल्ट को जब्त किया गया है, एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है.

CG BREAKING: SSB जवान ने किया सुसाइड

दुर्ग : इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सशस्त्र सीमा बल के 28वें बटालियन में कांस्टेबल के पद तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। मृतक जवान हरियाणा का रहने वाला था और भिलाई में ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी कर रहा था। आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बता दें कि दो दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विपिन्द्र चन्द्र ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था।

कन्नड़ एक्टर दर्शन को बेल्लारी जेल किया जा सकता है शिफ्ट, वायरल फोटो से मच गया था हड़कंप

कर्नाटक के चर्चित रेणुकास्वामी हत्या मामले में बेंगलुरु स्थित परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा बंद हैं। अब उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने मंगलवार को इस तरह का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस तरह के निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं। दर्शन को एक अपराधी समेत 3 अन्य लोगों के साथ जेल परिसर में कुर्सी पर बैठे देखा गया। वायरल तस्वीर में वह हाथ में कॉफी का मग लेकर धूम्रपान करते नजर आए। इसके बाद से ही विवाद पैदा हो गया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘दर्शन के मामले में हमने जांच करने को कहा है। कारागार के मुख्य अधीक्षक सहित 9 लोगों को निलंबित किया गया है। अगर जांच के दौरान किसी और को भी निलंबित करना होगा तो हम करेंगे।’ सीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अगर दर्शन और अन्य को कहीं और भेजना होगा तो हम उन्हें भेजेंगे। उनसे पूछा गया कि क्या दर्शन को बेल्लारी कारागार में शिप्ट किया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कहां भेजना है, इसका फैसला पुलिस करेगी।

जेल अधिकारी विचार-विमर्श के बाद लेंगे फैसला

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी को राज्य की जेलों में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार दर्शन को किसी दूसरी जेल में स्थानांतरित करने पर फैसला नहीं ले सकती है। परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘जेल प्राधिकारी अदालत और अन्य अधिकारियों से विचार-विमर्श कर इस पर फैसला लेंगे। सरकार इस पर फैसला नहीं लेती है। कुछ नियम हैं क्योंकि दर्शन और अन्य सह-आरोपी विचाराधीन कैदी हैं। इसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। यह पूछने पर कि प्राधिकारी कब तक फैसला लेंगे, उन्होंने कहा कि वे आने वाले कुछ दिनों में फैसला लेंगे।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़ा गया युवक, बताई ऐसी वजह कि सब हो गए हैरान, जानें क्या

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर में बीएसएफ ने एक 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया है कि वह अपनी प्रेमिका के परिवार वालों से बचने के लिए सीमा पार कर गया था। खुद को जगसी कोली बताने वाले इस शख्स को बीएसएफ ने 25 अगस्त को बाड़मेर में गिरफ्तार किया था और सोमवार को पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया था। एसपी बाड़मेर नरेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, पाकिस्तानी नागरिक ने दावा किया कि वह अपनी प्रेमिका के परिवार के सदस्यों से बचने की कोशिश कर रहा था और सीमा पार कर गया।

प्रेमिका का दुपट्टा लेकर भागा

बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि, “युवक ने बताया कि वह पाकिस्तान के थारपारकर जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उसे देख लिया इसलिए वह लड़की का दुपट्टा लेकर वहां से भाग गया। उसने कहा कि उसने आत्महत्या करके मरने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका और सीमा पार कर गया।” उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, खुफिया एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ जारी रहेगी।

युवक ने बताया-मैं भटक गया था

उस युवक ने बताया कि देर रात भागने के दौरान वह भटक गया था और भारतीय सीमा के 15 किलोमीटर अंदर की तरफ झड़पा गांव पहुंच गया। सुबह ग्रामीणों ने जब उसे देखा और पूछताछ की तो वह पाकिस्तान के थारपारकर जाने के लिए बस का पता ठिकाना पूछने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया।.एसपी ने बताया कि  संभवतः डर के कारण शख्स तारबंदी पार कर भारतीय सीमा के अंदर घुस गया। एसपी के मुताबिक युवक के पास से दो सिम लगा एक मोबाइल फोन और एक डायरी मिली है।

युवक ने सुनाई दास्तां, प्रेमिका ने मेरा दिल तोड़ा

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि मैं अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करता हूं। मैंने उससे कहा चलो भाग चलते हैं तो उसने साथ भागने से इनकार किया तो मेरा दिल टूट गया। मैंने सुसाइड करने का फैसला कर लिया था। मैं प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां से उसका दुपट्टा लेकर निकला कि इसी का फंदा बनाकर किसी पेड़ से लटककर जान दे दूंगा। मैंने ऐसा किया भी लेकिन, पेड़ की डाली टूट गई और मैं बच गया। इतने में उसके घर वाले मेरा पीछा करने लगे, तो मैं भारत की तारबंदी के पास पहुंच गया।

कोरबा निहारिका रोड में कार चालक ने बाइक वालों को ठोका दो ब्यक्ति की मृत्यु

कोरबा : मंगलवार को देर रात लगभग 9 बजे शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका मुख्य मार्ग में हादसा हो गया। गरिमा मेडिको के सामने एक अनियंत्रित कार के चालक ने करीब 5 लोगों को चपेट में लेकर उन्हें घायल कर दिया। इनमें शामिल दो लोग काफी गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिनमें से एक मोहन गोस्वामी ने अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद इलाज शुरू होने से पहले दम तोड़ दिया। दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है, उसका नाम सामने नहीं आ पाया है।

इस घटना के बारे में सिविल लाइन थाना रामपुर से जानकारी अप्राप्त है। अन्य घायलों और दुर्घटनाकलित वाहन के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार कार का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।

बता दें कि निहारिका मार्ग भी सुबह से लेकर रात तक व्यस्त रहने वाला मार्ग है और इस मार्ग में अक्सर सड़कों तक वाहनों के खड़े होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इस अच्छी खासी चौड़ी सड़क पर बड़ा फुटपाथ भी है, फिर भी यातायात व्यवस्था लगातार बनाए रखने की जरूरत इस हादसे के बाद एक बार फिर महसूस की जा रही है।