Home Blog Page 184

EOW की रडार में 15 आबकारी अधिकारी, शराब घोटाले में पूछताछ करने बुलाया

रायपुर : शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को तत्कालीन 15 जिला आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया। देर रात तक पूर्व में गिरफ़्तार आरोपितों के बयान के आधार पर पूछताछ की गई।

जांच एजेंसी ने उन अफसरों की भूमिका के बारे में गहन पूछताछ की गई। साथ तत्कालीन आबकारी आयुक्त और अन्य अफसरों द्वारा दिए जाने वाले निर्देश के बारे में सबसे अलग-अलग पूछताछ हुई। जल्द ही घोटाले में गिरफ्तारी हो सकती है।

शराब घोटाला मामले को लेकर पूर्व आइएएस अनिल टूटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, निरंजन दास सहित अन्य ने हाईकोर्ट में आवेदन पेश किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ईओडब्ल्यू अब जिनके एफआईआर में नाम हैं उन पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दी है। एक साथ सभी अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

अलर्ट! रायपुर में आ गया बनियान गैंग, CCTV फुटेज आया सामने, बिल्ली की तरह रेंगते दिखे

रायपुर: रायपुर में चोरी करने वाले बनियान गैंग की एंट्री हुई है। शहर के आउटर के कॉलोनी और सोसाइटी में इस गैंग के चार सदस्यों को देखा गया है। बनियान गैंग के लोग हाथों में कटर और धारदार हथियार लेकर नंगे पांव कॉलोनियों में घूमते और रेकी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

आवाज न आए इसलिए चप्पल-जूतों को हाथों में रख लेते हैं। गैंग के लोगों के दिखने से आउटर के इलाकों में खौफ बना हुआ है। गैंग का जो CCTV फुटेज सामने आया है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रिंग रोड नंबर-3 के किनारे स्थित एक सोसायटी का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चार संदिग्ध लोगों ने बनियान पहन रखा है और हाथों में चप्पल और जूते थामे हुए हैं। फिर वे दबे पांव धीरे-धीरे चल रहे हैं। जिससे कि बाहर किसी तरह की आवाज न आ पाए।
जानकारी के मुताबिक, ये चोर गैंग कॉलोनी में घूम कर अलग-अलग घरों में रेकी करते हैं। घरों में ताला तोड़ने के लिए अपने हाथों में धारदार सामान रखे होते हैं। इसके अलावा इनके हाथों में कटर भी होता है।

वारदात के दौरान किसी घर में कोई व्यक्ति जाग जाता है तो यह उन पर हमला भी कर देते हैं। बता दें कि रायपुर के आउटर इलाकों में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस अब तक इस गैंग को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।

Today Horoscope for 30 August 2024 : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का अपना राशिफल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 58 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका सोचा हुआ काम पूरे होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई अध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट देने का वादा करेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- सफेद

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनायेंगे। लवमेट आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

Korba News : देर रात नदी पार कर पहुंचे दंतैल हाथी ने अड़सरा में ढहाया मकान

कोरबा : रानीअटारी क्षेत्र से जल्के सर्किल होते हुए उतरदा नदी को पार कर एक विशालकाया वाला दंतैल हाथी देर रात पसान रेंज के अड़सरा गांव पहुंच गया। अचानक पहुंचे इस दंतैल ने यहां उत्पात मचाते हुए गंगासिंह पिता भीम सिंह नामक एक ग्रामीण के मकानों को बुरी तरह ढहा दिया, वहीं कुछ लोगों की फसल भी रौंद दी है।

दंतैल के क्षेत्र में पहुंचने व उत्पात मचाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग का अमला भी सतर्क हो गया है। जानकारी मिलने पर अमले ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती दंतैल को खदेड़ा। जिस पर उसने जंगल का रूख किया और बलबहरा होते हुए तराईनार पहुंच गया।

वर्तमान में वह तराईनार व पिपरहा के बीच स्थित जंगल के बीच विचरण कर रहा है। इस बीच कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में सक्रिय हाथी लबेद पहुंच गया है।

Chhattisgarh : थाने से 100 मीटर दूरी पर मिली लाश, फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की

बलौदाबाजार : सिमगा थाना के पास झाडिय़ों में लापता बुजुर्ग महिला की लाश मिली। पुलिस पिछले 28 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। बुजुर्ग महिला जुगन बाई देवांगन (95 वर्ष) शीतला पारा वार्ड नंबर 3 निवासी पिछले 1 अगस्त से लापता थी। परिजनों ने जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सिमगा में की गई थी। 

उसकी लाश थाना के सामने ही कबाड़ में रखी हुई गाडिय़ों के पास झाडिय़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में फोरेंसिक टीम के द्वारा भी जांच की गई। पुलिस मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

CG Crime News : छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़ककर उतारा मौत के घाट

भिलाई : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस वारदात के बाद परिवार ने झुलसे हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ग्राम मर्रा निवासी योगेश यादव (27) ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई हेमंत यादव (35) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि यह हिंसक कृत्य पारिवारिक विवाद के कारण किया गया। हेमंत से लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद योगेश ने इस घटना को अंजाम दिया।

परिवार वाले हेमंत को झुलसे हालत में पहले स्थानीय जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में इलाज के दौरान हेमंत की स्थिति बिगड़ती गई और बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

KORBA NEWS: आग की चपेट में आए पति-पत्नी, बुरी तरह झुलसे… उपचार जारी

कोरबा : जिले के राजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में आग की चपेट में आने से पति-पत्नी बुरी तरह से झूलसे गए हैं।

बताया जा रहा है कि बीती शाम के वक़्त लक्ष्मी प्रजापति अपनी दुकान गैरेज में पूजा कर रही थी तभी पास में रखें पेट्रोल में अचानक आग लग गईं जोकि लक्ष्मी के कपड़ो में भी आग लग गईं पत्नी को जलता देख पति भी आग बुझाने का प्रयास करने लगा आग की लपटे इतनी तेज थी की दोनों आग की चपेट में आ गए और पति पत्नी दोनों झूलस गए । किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को घायल को पडोसियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया हैं, जहां पति पत्नी का उपचार चल रहा हैं ।

अस्पतालों, स्कूलों से गायब रहने वाले 70 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, 30 का एक दिन के वेतन काटने का आदेश

बिलासपुर : कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने 24 अगस्त को एक साथ 48 स्कूलों और अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया था,स्कूलों और अस्पतालों से बिना अनुमति के गायब रहने वाले और समय से पहले जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षकों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है,निरीक्षण के दौरान अस्पतालों और स्कूलों से गायब रहने वाले 70 अधिकारियों-कर्मचारियों सहित शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है.

,30 का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है,उल्लेखनीय है कि एसडीएम और उनकी टीम ने 15 स्कूलों का निरीक्षण किया,स्कूल से नदारद रहने वाले 19 शिक्षकों के वेतन में कटौती की गई है एवं 5 को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है,एक के विरूद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेजा गया है,राजस्व टीम द्वारा 33 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया और 54 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 11 के एक दिन के वेतन में कटौती का आदेश जारी किया गया है।

सीएमएचओ ने बताया कि बिल्हा विकासखंड के 12 अस्पतालों में अनुपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कडार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी के आरएचओ दिनेश साहू, साजिदा खान, सिलपहरी के दिलीप कौशिक, सरिता श्रीरंगे, चन्द्रप्रभा साहू, उपस्वास्थ्य केन्द्र करमा की सीएचओ दुर्गा सक्सेना, ढेका अस्पताल की साधना चन्द्रा, संध्या साहू, पौंसरा अस्पताल की सीएचओ प्रीति साहू, शाश्वत पवार, बसहा अस्पताल की सीएचओ त्रिवेणी धीवर, सेन्दरी के पीसी साहू, सुमन रानी मिश्रा, सिद्धी थवाईत और सेमरताल की सीएचओ पूनम कश्यप और आरएचओ सावित्री धु्रव आदि कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.

इसी प्रकार मस्तूरी के अस्पतालों से नदारद रहने वाले रिसदा के आरएचओ राजेश श्रीवास्तव, केड़िया अस्पताल के विजय कुमार गुप्ता, कोकड़ी के आरएचओ संदीप केशरवानी, पीएचसी लोहर्सी के चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र मधुकर, संगीता चेलके, ड्रेसर अन्नपूर्णा थवाईत, संगीता चेलक, पचपेड़ी के नेत्र सहायक अधिकारी तारा साहू, के. पदमाराव, बसंती मधुकर, रेखा राय, प्रमिला मरावी, टीकेश्वर साहू, संजय ठाकुर शामिल है,तखतपुर के अस्पतालों से गायब रहने वालों में पाली अस्पताल से तृप्ति शर्मा, लाल दास बंजारा, जय प्रकाश मिश्रा और पीएचसी जूना पारा से सुनील कुमार सुमन के नाम शामिल है,कोटा में पीएचसी केंदा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीता पाण्डेय, डॉक्टर युगविजया मीरा, अरूण देवांगन, आशिष अग्रवाल, श्री सतीश चौहान, सुपरवाईजर संतोष साहू के नाम शामिल है,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीचौक में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंगला में दोपहर 2 बजे ओपीडी बंद होना पाया गया,यहां संबंधित सीएचओ का 1 दिवस के वेतन के कटौती का आदेश जारी हुआ है,इसी प्रकार 2 लोगों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा ब्लॉक के 7 विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है,इनमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकण्डा के शिक्षक उषा उपाध्याय, शैल कश्यप, मोनालिसा संत, शारदा पाण्डेय, पूर्णिमा मिश्रा, एस.के डहरिया, एचएल सोनले, आरके दुबे, शुभनय गोले, अर्चना शुक्ला, नीतू यादव, राजेश चतुर्वेदी, अमित नामदेव, एक्ता पाण्डेय, मंगला स्कूल की शिक्षिका श्रद्धा शास्त्री, बेरथा एक्का और शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला सरकण्डा के शिक्षक शिव कुमार शुक्ला आदि शामिल है, इसी प्रकार बच्चों को समय से पहले छुट्टी देने वाले और सस्था में साफ-सफाई नहीं रखने पर शोकॉज नोटिस जारी किया गया है,इसमें सिलपहरी स्कूल के शिक्षक रामाधार गोंड और हरदीकला के शिक्षक रामाअवतार पटेल शामिल है, बिल्हा बीईओ को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और मस्तूरी ब्लॉक के सेजेस पचपेड़ी के प्राचार्य सी.के. राठौर से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है, बंधवापारा शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक राजेश कुमार विश्वकर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेजा गया है।

CG News: बस्तर में जवानों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर…

नारायणपुर : बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों की गहरी घुसपैठ और लगातार अभियानों का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। माओवादियों को उनके ही गढ़ में कड़ी चुनौती देते हुए जवान लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं, जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार, नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर स्थित अबुझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने की है।

उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है और सुरक्षाबल सतर्कता के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि किसी भी तरह से माओवादियों को भागने का मौका न मिल सके।

जवानों की इस सफलता से माओवादियों में हड़कंप मच गया है। लगातार मिल रहे नुकसान से माओवादी बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। इसके बावजूद, सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और मजबूत रणनीति के चलते माओवादी अपने मंसूबों में नाकाम हो रहे हैं।

मुठभेड़ की ताजा स्थिति और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा बल इलाके में पूरी सतर्कता के साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।

CG ACCIDENT NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा को बाइक में घुमाने वाले ASI की सड़क हादसे में मौत, सर्चिंग पर निकला था जवान

बीजापुर : जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक से सर्चिंग ड्यूटी पर निकले डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि बस्तर फाइटर आरक्षक घायल हो गया है. घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जब गृह मंत्री विजय शर्मा पालनार प्रवास पर आए थे तब शहीद ASI उन्हें बाइक पर बैठकर कैंप ले गया था.

जानकारी के अनुसार, देर रात दुर्घटना मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास हुई है. जब बीजापुर डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39 वर्ष) और बस्तर फाइटर आरक्षक उदय कुमार पटवा सर्चिंग ड्यूटी पर बाइक से रवाना हुए थे. इसी दौरान बेचापाल गांव के आस-पास बाइक के फिसलने से दोनों जवान घायल हो गए. घटना की सूचना पर बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. ASI तेलम चमरू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका पार्थिव शरीर जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में रखा गया है, जिसे जल्द ही जिला बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा. वहीं घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, जगदलपुर में किया जा रहा है.

बता दें कि बीते 16 अगस्त को डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा जब पालनार प्रवास पर आए थे. तब बाइक में ASI तेलम चमरू बैठाकर शिविर स्थल तक ले गए थे.