Home Blog Page 183

CG Rain Alert: कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार, कब से कब तक खराब रहेगा मौसम?

रायपुर: प्रदेश के मौसम में इस समय उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बारिश थमने की वजह से कई हिस्सों के तापमान में वृद्धि हुई है। वहीं कई क्षेत्रों में अभी भी हल्का बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह शहर के अनेक क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली है। इससे फिर से वर्षा का सिलसिला शुरू होने वाला है।

मौसम विभाग ने आज भी 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अगले दो दिनों तक भारी बारिश का आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद और बीजापुर में भारी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि प्रदेश में एक जून 2024 से अब तक राज्य में 899.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 29 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 497.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 910.4 मिमी, बलरामपुर में 1312.8 मिमी, जशपुर में 780.9 मिमी, कोरिया में 929.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 922.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

CG News : होटल में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर में जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 29.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वतीनगर के पिकाड़ली होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 311 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 जुआरियों संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,07,000/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 209/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।

MLA के खिलाफ जांच करने महिला DSP को जिम्मेदारी, रेप का मामला

जींद : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जींद जिले के नरवाना से जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं. सुरजाखेड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब की एक महिला ने 2 दिन पहले इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में सुरजाखेड़ा और उनके पीए (विनोद) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. 

महिला (20) का आरोप है कि तीन साल पहले (2021 में) सुरजाखेड़ा ने नौकरी दिलाने के बहाने उसका यौन शोषण किया. हरियाणा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी का नेतृत्व महिला डीएसपी कर रही हैं. सूत्रों का कहना है कि महिला ने मार्च में पहले भी पटियाला पुलिस में विधायक के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन बाद में उसने मामले में समझौता कर लिया था. सूत्रों के मुताबिक जांच में इस बात को भी शामिल किया गया है कि क्या महिला पर समझौता करने के लिए दबाव तो नहीं डाला गया. सुरजाखेड़ा के लिए यह विवाद गले की फांस बन सकता है. दरअसल, जेजेपी विधायक 1 सितंबर को बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इस बीच विधायक ने इसे साजिश बताया है और मामले कि निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.

इस मुद्दे पर रामनिवास सुरजाखेड़ा ने सफाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उनके खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने कहा,’बड़े दुख की बात है कि चुनाव से ठीक पहले मुझे कमजोर करने की साजिश रची गई है. राजनीति इतने नीचे स्तर पर गिर जाएगी, कभी सोचा नहीं था. मैं अग्निपरीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. कानून से अपील है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. मैं सहयोग के लिए पूरी तरह और हर समय तैयार हूं.’

बंद मकान से मिली लाश, पुलिस ने तोड़ा ताला, जांच में सामने आई ये बात

दुर्ग: पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबारमोखली के खंडहरनुमा मकान में एक व्यक्ति की सड़ी-गली (डिकम्पोज) लाश मिली है. ग्रामीणों की सूचना पर दरवाजा को तोड़कर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया. पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है.
पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया. जांच में पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है. सिर पर कीड़े पड़ गए थे. गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रहता था. मूलत: मरोदा के रहने टिकेश्वर का अक्सर पत्नी से विवाद होते रहता था. घटना के बाद उसकी पत्नी अनीता देशमुख और सास भारती वर्मा घर में ताला लगाकर फरार हैं. इससे भी आशंका गहरा गई है.
सीएसपी ने बताया कि मामले को लेकर गांव वालों से पूछताछ की गई. तब पता चला कि टिकेश्वर देशमुख की यह दूसरी शादी थी. पत्नी अनीता को पहले पति से दो बच्चे है. वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी. टिकेश्वर शादी कर उनके साथ में ही रहने लगा था. यह जानकारी मिली कि है कि अक्सर पति और पत्नी में विवाद होते रहता था.
बताया गया कि कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ. पुलिस को शक है कि टिकेश्वर के साथ घर में विवाद के बाद आवेश में किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया होगा. इसके बाद उसे खींचकर कमरे से आंगन में ले गए और फिर उसे खंडहर में घसीटकर ले जाया गया है. घटना स्थल से एक बोरा भी मिला है, जिसमें खून लगा है.

CG में गैंगरेप, हवस के भूखे दरिंदों ने सिलाई मशीन लेने जा रही युवती को बनाया निशाना

केशकाल: कड़े कानून होने के बाद भी देश में रेप जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से बेटियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल से सामने आया है, जहां पांच आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला 9 अगस्त का है, जब शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली ​थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। बताया गया कि बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन दिनांक 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।

कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया और आरोपियों को खोज निकाला। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रहा है।

CG News : शासकीय राशन दुकान में गड़बड़ी पकड़ाई, IAS ने सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र के सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. मामले में दो दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जांच की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

सरकारी राशन दुकान में गड़बड़ियों को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की.

अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली, साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी. जांच के दौरान एक दुकान 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई. वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई. जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

राहुल को वायनाड, रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से कितने पैसे मिले? कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी ये जानकारी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी को वायनाड और रायबरेली से  चुनाव लड़ने के लिए 70-70 लाख रुपये दिए थे। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को यह जानकारी दी गई है। राहुल को दो सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये मिले। एक संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्यादा धन राशि पानेवाले कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह थे, जिन्हें पार्टी कोष से 87 लाख रुपये दिए गए थे। हालांकि वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत से चुनाव हार गए।

केसी वेणुगोपाल, किशोरी लाल शर्मा को मिले 70 लाख रुपये

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के जिन उम्मीदवारों को 70 लाख रुपये दिए गए थे उनमें किशोरी लाल शर्मा शामिल थे। किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को हरा दिया। कांग्रेस नेताओं में के सी वेणुगोपाल (केरल में अलाप्पुझा) और मणिकम टैगोर (तमिलनाडु में विरुधुनगर) को भी 70-70 लाख रुपये दिए गए थे। कर्नाटक के गुलबर्गा से कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण और विजय इंदर सिंगला (पंजाब के आनंदपुर साहिब) को भी चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से 70-70 लाख रुपये मिले थे।

दिग्विजय सिंह को मिले 50 लाख रुपये

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को 46 लाख और पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह को 50 लाख रुपये दिए गए थे। हालांकि ये दोनों नेता चुनाव हार गए थे। राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ दी। वह अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 99 सीटें जीती थीं और इनमें राहुल गांधी दो सीटों पर विजयी रहे थे।

खर्च की अधिकतम सीमा 90 लाख रुपये

बता दें कि किसी उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार पर किए जाने वाले खर्च की एक सीमा है, लेकिन राजनीतिक दलों के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है। जनवरी 2022 में निर्वाचन आयोग की सिफारिश के आधार पर सरकार ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च सीमा 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 95 लाख रुपये और विधानसभा चुनाव के लिए 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी थी। लोकसभा चुनाव के लिए संशोधित व्यय सीमा अब बड़े राज्यों के लिए 90 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 75 रुपये है। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ और नतीजे 4 जून आए थे।

छत्तीसगढ़ के CM को गुलाब देगी NSUI, जानें क्या है पूरा माजरा

रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI आज CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को गुलाब देगी। इसके साथ ही गेट वेल सून का कार्ड भी देगी।
बताया जा रहा है कि NSUI के नेता CM हाउस जाएंगे। NSUI के पदाधिकारी सूर्यकांत वर्मा, अजीत कोसले और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताएंगे। दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 4 दिन पहले ही भूपेश बघेल के काफिले पर हमले का विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसको लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि सरकार लगातार हमारे साथियों पर दबाव बनाकर कार्रवाई कर रही है, जो की गलत है। हमारे विधायक समेत युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं पर जो कार्रवाई की गई है, वह सरासर गलत है। नीरज पांडेय ने कहा कि हम लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जल्दी हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की रिहाई नहीं होगी तो यह आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।

CG में लापता बुजुर्ग महिला की मिली सड़ी-गली लाश

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महीने से लापता बुजुर्ग महिला की लाश थाना परिसर में ही मिली है। सिमगा थाने में ही महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस बुजुर्ग महिला की खोजबीन में लगी थी, लेकिन अचानक थाने में ही महिला का शव मिलने से सभी हैरान हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान पहले से दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर की गई। अब इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर जब सीसीटीवी खंगाला गया तो ये महिला परिसर के पास दिखी।फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे हुई।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला का नाम जुगन बाई है जो 90 साल की थी। एक महीने पहले उसके बेटे ने ही मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी योगिता खापर्डे का कहना है कि 27 अगस्त को प्रधान आरक्षक दिनेश जांगड़े थाने में जब्त गाड़ियों का मिलान कर रहा था। इसी दौरान उन्हें गाड़ियों के बीच झाड़ी में एक बुजुर्ग महिला की लाश दिखी। जांच की गई तो पता चला कि थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। लाश सड़ी गली हालत में मिली है। इसके बाद एक महीने पहले का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया। थाने में लगे कैमरे में यह महिला परिसर की ओर अकेले पैदल चल कर आते हुए भी दिखाई दे रही है। हालांकि इसके बाद क्या हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।

बलौदाबाजार जिले में एक महीने से लापता बुजुर्ग महिला की लाश थाना परिसर में मिली है। सिमगा थाने में एक महीने पहले महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस बुजुर्ग महिला की खोजबीन में लगी थी, लेकिन अचानक थाने में ही महिला का शव मिलने से सभी हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान पहले से दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे हुई। बुजुर्ग महिला की लाश थाने में रखी गई जब्त गाड़ियों के बीच झाड़ी में मिली है।

जांच के दौरान एक सीसीटीवी वीडियो मिला है। सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला चलकर थाने परिसर में आते दिख रही है। थाना प्रभारी योगिता खापर्डे का कहना है कि 27 अगस्त को प्रधान आरक्षक दिनेश जांगड़े थाने में जब्त गाड़ियों का मिलान कर रहा था। तभी उन्हें गाड़ियों के बीच झाड़ी में एक बुजुर्ग महिला की लाश दिखी। जांच की गई तो पता चला कि थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। बुजुर्ग महिला का नाम जुगन बाई (90) है। उसके बेटे ने ही मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को बुलाकर महिला की शिनाख्त की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर महिला परिसर की ओर अकेले पैदल चलकर जाते हुए दिखाई दे रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG News : स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत, आज मृतका के परिजनों की होगी जांच

बिलासपुर : स्वाइन फ्लू से 33 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। महिला हेमूनगर की रहने वाली थी। इससे पहले शंकर नगर में कुछ दिन पहले 50 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई थी। महिला के परिजनों की आज शुक्रवार को जांच की जाएगी। अब तक स्वाइन फ्लू से 5 पीड़ितों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वाइन फ्लू के 96 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

गुरुवार को 2 नए केस मिले हैं। इसके अलावा खमतराई रामाग्रीन सिटी में 7 वर्षीय एक बालिका डेंगू से पीड़ित पाई गई। उसे अपोलो में भर्ती किया गया है। वहीं गुरुवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 47 हो चुकी है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते केस को देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने 4 बेड की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी है। इस समय सिम्स में 6 मरीज भर्ती हैं। सिम्स के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वैक्सीन नहीं आ रहा है। इसकी मांग बढ़ने लगी है।