Home Blog Page 182

Forgery पिता की भूमि को कुटरचना कर LIC से लाखो रूपये लोन लेने वाले संतोष अग्रवाल के खिलाफ छोटे भाई संजय अग्रवाल ने कराई शिकायत

Forgery
Forgery

कोरबा,Forgery संजय अग्रवाल पिता स्वं गौरीशंकर अग्रवाल, सत्यम विहार कालोनी, कोरबा द्वारा एरिया मैनेजर LIC Housing Finance Ltd. को पत्र लिख कर परिवारिक सामुहिक भूमि पर संतोष अग्रवाल एवं अनमोल अग्रवाल द्वारा लिये गए लोन को रद्द कर बंधक रखी गई परिवारिक भूमि को मुक्त करने पत्र प्रेषित किया है।

Forgery
Forgery

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा की नामी गिरामी फर्म के वाऱीसानों संतोष अग्रवाल और छोटे भाई संजय अग्रवाल के बिच संपत्ति बटवारे को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है विवाद इतना बधाई गया की दोनों भाइयों के बिच मारपिट भी होने लगी है दोनों ही पक्ष थाने मे FIR भी करा चुके है लेकिन विवाद है की थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.

नये मामले मे संजय अग्रवाल ने अपने बड़े भाई संतोष अग्रवाल पर दस्तावेजों मे छेड़छाड़ कर LIC से भारी भरकम राशि लोन मे लेने का आरोप लगाया है संजय अग्रवाल का आरोप है की पिता स्व. गौरीशंकर अग्रवाल ने अपने दोनों पुत्रों व दोनों पुत्रियों के नाम वसीयत द्वारा मृत्यु पूर्व बंटवारा कर दिया गया।

Forgery
Forgery

परन्तु बड़े पुत्र संतोष अग्रवाल एवं अनमोल अग्रवाल द्वारा सामुहिक संपत्ति खसरा नं. 493/262, रकबा 0.04 एकड़ /0.16 हेक्टेयर भूमि व मकान को जो कि राजस्व रिकार्ड में इनके पिता स्व. गौरीशंकर अग्रवाल के नाम पर दर्ज थी, जिसको संतोष अग्रवाल द्वारा फर्जी तरीके से सच्चाई छुपाकर जाली हस्ताक्षर कर राजस्व रिकार्ड में अपने नाम दर्ज कराते हुए LIC Finance से 2 लोन लोन क्र. (1) 12020009777 रूपये 25,50,000/- (रू. पच्चीस लाख पचास हजार) अपने पुत्र अनमोल अग्रवाल को-एपलीकेन्ट संतोष अग्रवाल एवं लोन क्र. (2) 120200008021, रूपाये 63,00,000/- (रू. तिरसठ लाख) लोन लेने वाला अनमोल अग्रवाल पुत्र, को-एपलीकेन्ट संतोष अग्रवाल, इस तरह कुल रूपये 88,50,000/- (अठ्ठासी लाख पचास हजार) लोन लिया।

इसकी जानकारी स्व. गौरीशंकर के छोटे पुत्र संजय अग्रवाल व भांजा विवेक सिंधानिया को हुई तो इन्होने माननीय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जिस पर विधि अनुसार सुनवाई करते हुए सक्षम न्यायालय ने तहसीलदार को नाम चढ़ाने की कार्यवाही को दोषपूर्ण बताते हुए पुनः पूर्ववत गौरीशंकर अग्रवाल के नाम पर चढ़ाने आदेश दिनांक 15.07.2024 को पारित किया गया।

इस तरह संतोष अग्रवाल ने फर्जी तरीके से परिवारिक ज्वाईन्ट प्रापर्टी को अपने नाम कर LIC को धोखा देकर ज्वाईन्ट प्रापर्टी को बंधक रखते हुए 88,50,000/- का लोन ले लिया। जिसे संजय अग्रवाल द्वारा LIC अधिकारी को दिनांक 03.08.2024 को पत्र लिख बंधक भूमि को बंधक मुक्त करते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने निवेदन किया गया है.

संजय अग्रवाल ने LIC के एरिया मैनेजर को लिखा पत्र

इस सम्बन्ध मे संजय अग्रवाल ने LIC के एरिया मैनेजर को पत्र लिखकर लोन निरस्त करने की मांग की है वही सक्षम न्यायलय के आदेश की कॉपी भी संलग्न की है जिसमे तहसीलदार को राजस्व रिकार्ड मे गौरीशंकर अग्रवाल का नाम दर्ज करने का आदेश दीया है.

निश्चित समय समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कलेक्टर

कोरबा 30 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निश्चित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के साथ ही हैंड ओवर करने की भी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है. उन्होंने निर्देश दिए कि गर्ल्स हॉस्टल, दिव्यांग विद्यालय के निर्माण कार्य अक्टूबर माह में हर हाल में पूर्ण करा लिए जायें।
ईई पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए कि कुदमुरा श्यांग मार्ग निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। पी एम जनमन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें। ईईआरईएस को निर्देशित किया कि आत्मानंद स्कूल के निर्माण कार्य अगले माह में पूर्ण कर लिए जाएं. ट्रांजिट हॉस्टल, आवास और विद्यालयों के निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं. गृह निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि कन्वेंशन सेंटर को 10 दिवस में पूर्ण करके हैंड ओवर करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बड़े कार्यों के निर्माण कार्यों की अंतिम राशि के भुगतान हेतु जिला स्तरीय समिति गठित करके समिति के द्वारा कार्यों का सत्यापन कराया जाए। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि पीजी कॉलेज का निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय, अशोक वाटिका तथा एनसीडीसी के निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। ईई जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में किसानों को लाभान्वित करने के लिए ऐसे उपयुक्त स्थलों का चयन किया जाए जहां पर एनीकट निर्माण किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए नगरीय निकाय के क्षेत्रों में जनहित कार्य जैसे सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट आदि के निर्माण कार्य निगम आयुक्त से चर्चा करके निर्माण कार्य कराएं। ईई आरइएस को निर्देश दिया गया है कि गांव में स्वीकृत नए स्कूल भवनों का निर्माण कार्य अप्रैल 2025 तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं ताकि नए शिक्षण सत्र सुचारू रूप से संचालित हो सके।
/सुरजीत/मनोज/

शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता एवं प्राथमिकता के साथ किया जाए निराकरण : कलेक्टर

कोरबा 30 अगस्त 2024/ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज करतला ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम घिनारा में आयोजित किया गया है। शिविर में घिनारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से उपस्थित ग्रामीणों के बीच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 83 आवेदन पर मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शिविर में उपस्थित क्षेत्र की जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष करतला श्रीमती सुनीता कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि यहां ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया है। ग्रामीण इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं। यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही अपनी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्या के तत्काल निराकरण हेतु करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत घिनारा में आज जिले का दूसरा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में आमजनो द्वारा शिकायत और मांग संबंधी अनेक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग संबंधी आवेदन क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े हुए हैं। जिसमें नए विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, सड़क की मांग, पुल पुलिया के निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है। सभी विकास कार्यों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ की शासी परिषद की अगली बैठक में सभी पंचायतों में विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण जनपद पंचायत व तहसील स्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि ग्रामीण किसी भी शासकीय कार्य के लिए किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को पैसे न दें। कोई अधिकारी, कर्मचारी पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत जरूर करें।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने शिविर में आए आमजनो से यातायात नियमों का पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश दी।। साथ ही उन्हें ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ईनाम, लॉटरी, कूपन जीतने के नाम पर होने वाले साइबर क्राइम से भी सावधान रहने एवं किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड, पिन नंबर नही देने के लिए कहा। श्री तिवारी ने कहा कि कोरबा पुलिस आपकी सहायता के लिए है। आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधन के लिए बेझिझक नजदीकी थानों एवं एसपी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, जनपद सीईओ श्री मोहनिश देवांगन, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

वन टू वन चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर –
शिविर में ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगों, शिकायतों के संबंध में न सिर्फ लिखित आवेदन दिया गया अपितु माइक के माध्यम से कलेक्टर को भी समस्याओं के बारे में बताया। कलेक्टर श्री वसंत ने आम नागरिकों की समस्याओं को वन टू वन चर्चा करते हुए सुना और संबंधित पटवारी, सचिव, अधिकारी, तहसीलदार को सामने आकर ग्रामीणों के द्वारा बताए गए समस्याओं का जवाब देने के निर्देश दिए। शिविर में ही अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जवाब दिए जाने पर ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को दिए गए समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्याओं के निराकरण की जानकारी प्राप्त करने कहा।

योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण –
शिविर में कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

किसान ईश्वर को विद्युतकृत मोटर पंप किया गया प्रदान
मोटर पाकर हितग्राही के चेहरे में छाई खुशी –
कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनांतर्गत किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु केराकछार के किसान श्री ईश्वर प्रसाद राठिया को 15 हजार से अधिक की लागत का 2 एचपी का विद्युतकृत मोटर पंप सहायक समाग्री सहित प्रदान किया गया। जिसमे किसान का अंशदान 7010 रुपये है एवं शेष राशि का सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। मोटर पंप पाकर हितग्राही ईश्वर के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने से उनके कृषि कार्य मे सहायता मिलेगी। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य कार्य कृषि ही है। उनका परिवार का जीविकोपार्जन कृषि पर ही आश्रित है। उनके परिवार में कुल 10 सदस्य है। फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी सिंचाई की समय समय पर आवश्यकता होती है। इस हेतु यह मोटर पंप उनके उपज बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा। साथ ही धान की फसल के बाद रवि फसल गेंहू चने की खेती एवं साग सब्जी उत्पादन में भी सहायक होगा। इससे उनकी परिवारिक आय में बढ़ोत्तरी होगी।

मत्स्य विभाग की योजनाओं से लाभांवित हुए हितग्राही –
शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आदिवासी मछुआ सहकारी समिति जूना केराकछार के हितग्राही श्री आनंद राम एवं श्री रामायण सिंह को आइस बॉक्स एवं मत्स्य जाल प्रदान किया गया साथ ही उन्हें योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

नन्हे शिशुओं को कराया गया अन्नप्राशन एवं बच्चों को दी गई सुपोषण टोकरी –
महिला एवं बाल विकास द्वारा शिविर में विभागीय योजनाओं के तहत 05 नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। जिसके अंतर्गत दक्षी, नीरज, भावेश, आयांश, विनीता शामिल है। इसी प्रकार 05 बच्चे यशमन, विहर्ष, मोक्ष, रेयांशी व तरुण को सुपोषण टोकरी भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण –
शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही शासकीय योजनाओं के संबंधित जनमन पत्रिका का वितरण भी किया गया।
/कमलज्योति/सुरजीत/

उरगा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चिचोली जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि चिचोला जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चिचोला रोड से 2 कि.मी. जंगल के अंदर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 6 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 44850.00 एवं 11 मोटर साइकिल तथा 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में प्रआर सचिन नवनीत, आर झंगल मँझवार, श्याम एक्का और नितेश निवासी का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ : शहर में घूमता दिखा लकड़बग्घा, दहशत में लोग, सूचना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी नदारद

नारायणपुर : प्रदेश के नारायणपुर जिला के बखरूपारा और आसपास के क्षेत्रों में लोग इन दिनों लकड़बग्घा के घूमने से काफी डरे हुए हैं. यह लकड़बग्घा हाल ही में वन विभाग के काष्ठागार डिपो, बखरूपारा में देखा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों की चिंता और बढ़ गई है.

NMDC: एनएमडीसी पर लगा 16 अरब का पेनाल्टी, एक्शन से हड़कंप

रायपुर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में राज्य सरकारों को खनिज रायल्टी का अधिकार दिए जाने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई कर दी है. एनएमडीसी किरंदुल काम्प्लेक्स को गुरुवार को नोटिस जारी कर स्वीकृत खनिपट्टों में अनियमितताओं पर 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख 52 हजार 482 रुपए की पेनाल्टी जमा करने कहा है.
कलेक्टर की ओर से एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक (ईडी) को जारी पत्र में ग्राम किरन्दुल, तहसील बड़े बचेली, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में डिपाजिट नं 14 एमएल रकबा 322.368 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 14 एनएमजेड रकबा 506.742 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 11 रकबा 874.924 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वीकृत लौह अयस्क के खनिपट्टा का जिक्र करते हुए इस संबंध में जारी नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने की बात कही गई है.

 

इसके साथ ही कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम, 2009 के विभिन्न नियमों के उल्लंघन का जिक्र करते हुए खनिज के बाजार मूल्य एवं रायल्टी सहित कुल 16,20,49,52,482 रुपए आरोपित किए जाने की जानकारी दी गई है. इस राशि को 15 दिन के भीतर जमा करना कहा गया है.

300 अश्लील वीडियो, महिला वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा, छात्राओं ने किया बवाल

कृष्णा: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने बीती रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की निजता से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से प्रकाश में आया है। यहां के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।
बता दें कि हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा की सूचना एक छात्रा के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद हिडन कैमरे को लेकर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
छात्राओं ने न्याय की मांग की है। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है।
ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। यहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।

Railway Station के Platform पर युवती ने आग लगाकर की खुदकुशी की, मचा हड़कंप

रायपुर: आत्महत्या के इरादे से गुरुवार देर रात आग में जलती हुए एक युवती मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन पर आ पहुंची. मौके पर मौजूद RPF के जवानों ने तुरंत युवती का रेस्क्यू कर रायपुर के DKS अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवती का 60 प्रतीशत शरीर आग में जलने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. इस मामले में मंदिर हसौद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, युवती की उम्र 21 साल है और वह बिहार के पटना की रहने वाली है. वह अपने घर से 3 दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए निकली थी, जिसके बाद से परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. घर पर किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद ही युवती के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का पता स्पष्ट हो सकेगा.

रायपुर में जवानों के साथ मारपीट, आरोपियों की खोज में जुटी पुलिस

रायपुर: राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। आम को छोड़ अब पुलिस को भी शिकार बना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 4-5 बदमाशों ने बटालियन के जवानों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद फरार हो गए। घटना के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां नवा रायपुर के चीचा चौक के पेट्रोल पंप में बटालियन के जवान पंप पर तेल डलवाने के लिए गए थे, तभी उनके और बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिसमें बदमाशों ने जवानों को बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब सभी बदमाशों की तलाशी में जुट गए हैं।

30 से ज्यादा छात्र हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के धरमपुरा में स्थित छिंदावाड़ा एकलव्य आवासीय विद्यालय में 37 छात्र-छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. आनन फानन में सभी बच्चों को महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. छात्रों को पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत थी.

जानकारी के मुताबिक खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोजन से फूड प्वाइजनिंग और स्वास्थ्य में असंतुलन होने के बाद देर रात तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी. धीरे-धीरे कर यह संख्या बढ़ती गई और सुबह बाकी 30 अन्य लोगों को महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया. इनमें से चार छात्रों की तबीयत काफी खराब थी जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. कल 37 छात्र छात्राएं अब तक बीमार पाई गई हैं जबकि छात्रावास में करीब ढाई सौ स्टूडेंट रहते हैं. अचानक छात्रों की तबीयत खराब होने को लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई है और आनन फानन में बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गई है जो निरंतर छात्रों के उपचार में निगरानी रख रहे है.

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना. इस दौरान किरण देव ने कहा कि खेल दिवस पर खेलने के बाद बच्चे थके थे इसलिए उन्हें चक्कर आई. बच्चों के रिपोर्ट के बाद अगर फूड पॉइजनिंग पाई जाती है तो जांच की जाएगी. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों में फूड पॉइजनिंग पाई गई है. हालांकि अभी सिर्फ 12 बच्चों को ही हॉस्पिटल में रखा गया है बाकी बच्चों की छुट्टी कर दी गई है. 5 बच्चे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में है तो 7 बच्चों का इलाज महारानी हॉस्पिटल में जारी है. वहीं बस्तर कलेक्टर ने टीम गठित कर आवासीय विद्यालय में जांच के आदेश दिए है.