Home Blog Page 154

शोक समाचार : वरिष्ट कांग्रेसी इशहाक खान(बाबा खान) का निधन, कल दोपहर होगा अंतिम संस्कार

 

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़ )कोरबा पुरानी बस्ती निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता इशहाक खान (बाबा खान ) का आज शाम दुखद निधन हो गया है.पुरानी बस्ती निवासी राजा खान के पिता एवं जुम्मन खान, महबूब खान के भाई इशहाक खान विगत एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार 30 सितम्बर दोपहर 2बजे कोरबा कब्रिस्थान मे सुपुर्द ख़ाक किया जाएगा. वें अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए है.

Run for Zero Hunger रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान से जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

Run for Zero Hunger
Run for Zero Hunger

बालकोनगर 28 सितंबर, 2024।Run for Zero Hunger वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (वीडीएचएम) के अंतर्गत टाउनशिप वाकथॉन का आयोजन किया। 20 अक्टूबर तक चलने वाले वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान में बालको ने अबतक 10 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। वेदांता कर्मचारियों के लिए एक फ़िटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप से पता चलेगा कि कर्मचारी कितने किलोमीटर की दौड़ तय कर चुके हैं।

Run for Zero Hunger

Run for Zero Hunger
Run for Zero Hunger

दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजक वेदांता ने संकल्प लिया है कि कर्मचारियों के प्रत्येक किमी दौड़ने पर एक जरूरतमंद बच्चे को पौष्टिक भोजन मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग खुद को फिट करने के उद्देश्य से मैराथन से जुड़ेंगे और उनके दौड़ने से लाखों जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। कंपनी ने वीडीएचएम के अंतर्गत विभिन्न वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किय हैं। स्वास्थ्य के साथ सामाजिक भलाई को बढ़ावा देते हुए बालको कर्मचारियों तथा उनके परिवारजन ने टाउनशिप के रन फॉर जीरो हंगर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले हफ्ते बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदारों, विद्यार्थी और समुदाय के 1400 से अधिक लोग दौड़ में शामिल हुए।

Run for Zero Hunger

Run for Zero Hunger
Run for Zero Hunger
Run for Zero Hunger
Run for Zero Hunger

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा बाल विकास में योगदान देने के उद्देश्य से नंद घर परियोजना की शुरूआत की गई है। समुदाय के साथ-साथ कंपनी बच्चों के सर्वागीण विकास में विश्वास रखती है। यह कंपनी के कुपोषण मुक्त भारत बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। वेदांता समूह नंद घर परियोजना से देश भर में सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को प्रभावित करने की दिशा में काम कर रहा.

Run for Zero Hunger
Run for Zero Hunger

SECL management’s breach of promise मजदूर करेंगे 1 अक्टूबर को गेवरा खदान बंद, ठेका कंपनी का शोषण जारी 

SECL management's breach of promise 
SECL management's breach of promise 

 कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़) SECL management’s breach of promise SECL गेवरा के अधीनस्थ ठेका कंपनियों की मनमानी से त्रस्त मजदूर अब खदान बंद करने की तैयारी में है एसईसीएल प्रबंधन ठेका कंपनियों को इस कदर छूट दिए हुए हैं की ठेका कंपनी मजदूरों का शोषण कर अधिकारों पर कुटाराघात कर रहे हैं यही वजह है कि मजदूर आंदोलन के लिए मजबूर हो चले हैं.

SECL management’s breach of promise

SECL management's breach of promise 
SECL management’s breach of promise

बतादे की SECL की गेवरा परियोजना में नियोजित ठेका कंपनी VFPL ASIPL JV RUNGTA द्वारा मजदूरों का शोषण करने के विरुद्ध ठोस व कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए 1 अक्टूबर को गेवरा खदान बन्द कराने की तैयारी हो रही है,बैठकों का दौर जारी है।

मजदूर, जो SECL गेवरा परियोजना में नियोजित ठेका कंपनी VFPL ASIPL JV RUNGTA के अंतर्गत ड्राइवर हेल्पर का काम करते हैं, दिनांक 13/09/2024 को कलेक्टर अजित वसंत के समक्ष लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर उक्त कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किये थे। प्रमुख मांग यह था की कोल इंडिया द्वारा निर्धारित वेतनमान दिया जाए तथा अन्य वाजिब मांगे शामिल थी। उक्त आवेदन पत्र में तय दिनांक तक मांग पूरी न होने पर 19/09/2024 को रुंगटा कंपनी का काम बंद कर गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया।

SECL management’s breach of promise

SECL management's breach of promise 
SECL management’s breach of promise

कुछ घंटे बाद गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता तहसीलदार दीपका अमित केरकेटा, दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी, SECL से GM अजय बेहरा, श्रीकांत, सुरक्षा अधिकारी तथा जिम्मेदार अधिकारी, रुंगटा कंपनी के तरफ से GM V.P. सिंह एवं मजदूरों की तरफ से दिलीप मिरी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व अन्य लोग उपस्थित थे। वार्ता में आम सहमति बनी, और रुंगटा कंपनी GM V.P.सिंह द्वारा 5 दिवस के भीतर सभी वाजिब मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया गया, परंतु तय दिनांक तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई।

SECL management’s breach of promise

SECL management's breach of promise 
SECL management’s breach of promise

8 दिन बाद रुंगटा कंपनी GM V.P. सिंह द्वारा पेटी में दिए ठेकेदार द्वारा उत्तम एजेन्सी के माध्यम से कुछ लोगों को नगद में भुगतान किया गया, जिसमें कोल इंडिया के नियमों का पालन भी नहीं किया गया। बिना HPC दर के भुगतान किया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, जो नियम विरुद्ध है।ऐसे ही V.P. सिंह ने बिना SECL से अनुमति लिए बालाजी व SSE कंपनी को पेटी में काम दिए है, जो मजदूरों को निर्धारित वेतनमान नहीं देते, जिसके संबंध में SECL के अधिकारियों ने काफी आपत्ति जताई, परंतु हमें लगता है.ह सब गेवरा SECL अधिकारियों के मिलीभगत से हो रहा है।

SECL management's breach of promise 
SECL management’s breach of promise

5 दिवस के भीतर मांग पूरी न होने पर दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा के द्वारा मजदरों को आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन की तरफ से रुंगटा कंपनी को SECL में ब्लैक लिस्ट करवाएंगे। चूंकि उक्त सभी बातों से यह प्रतीत होता है कि रुंगटा कंपनी के GM V.P. सिंह द्वारा मजदूरों को गुमराह कर धोखे में रखते हुए छल किया गया, जिससे सभी मजदूर काफ़ी आक्रोशित हैं तथा 01/10/2024, मंगलवार को सम्पूर्ण गेवरा खदान बंद करते हुए गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। इस बीच किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए रुंगटा कंपनी के GM V.P. सिंह और SECL गेवरा के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Coal India’s profit and workers’ bonus कोल इंडिया का 23-24 मे मुनाफा 37 लाख करोड़ संभावित, 29 की बैठक मे तय होगा मजदूरों का बोनस

Coal india recruitment
Coal india recruitment

 

नई दिल्ली/Coal India’s profit and workers’ bonus दुर्गापूजा के अवसर पर देश के काेयला मजदूरों को मिलने वाले बोनस भुगतान को लेकर दिल्ली में मजदूर संगठन और कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की बैठक 29 सितंबर होगी.

इससे पहले बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बैठक हो चुकी है. वर्ष 2023 में कोयला मजदूरों को 85 हजार बोनस मिला था. बता कि बोनस भुगतान को लेकर कोल इंडिया में परफाॅर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड लागू नहीं है. इसलिए प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के बाद बोनस की राशि तय होती है. वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया का रिकाॅर्ड मुनाफा 37402.29 करोड़ रुपये था. उन्होंने बताया कि कोल इंडिया को होने वाले मुनाफा के आधार पर मजदूरों का बोनस भुगतान किया जाता है।

Coal India’s profit and workers’ bonus

Coal India's profit and workers' bonus 
Coal India’s profit and workers’ bonus

कंपनी लगातार मुनाफे में चल रही है. इसलिए इस वर्ष बोनस में बढ़ोत्तरी की आशा मजदूरों को है.कोल इंडिया का मेन पावर लगभग दो लाख 40 हजार है. इसमें अकेले झारखंड में लगभग 90 हजार कोयलाकर्मी कार्यरत हैं.जानकारी के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन द्वारा बोनस को लेकर 29 सितम्बर को बुलाई गई मानकीकरण समिति की बैठक पर कोयला कामगारों की नजर रहेगी। मानकीकरण समिति की बैठक से पहले सभी यूनियन लीडर्स आपस में चर्चा करेंगे।

Coal India’s profit and workers’ bonus

Coal India's profit and workers' bonus 
Coal India’s profit and workers’ bonus

बैठक में भाग लेने के लिए संबंधित अधिकारियों और यूनियन लीडर्स की नई दिल्ली रवानगी शुरू हो गई है। मानकीकरण समिति की बैठक 29 सितम्बर को दोपहर तीन बजे से निर्धारित है। इसके पूर्व बैठक में सम्मिलित होने वाले चारों यूनियन के नेता आपस में बोनस की राशि को लेकर चर्चा करेंगे और प्रबंधन के समक्ष इसका प्रस्ताव रखेंगे।

 

Honors for teachers अध्यापकों के लिए किया गया ताज़ का आगाज,स्वर्णिम पन्नो में दर्ज होगा शिक्षकों को मिला ताज का सम्मान

Honors for teachers
Honors for teachers

Honors for teachers

नई दिल्ली/(ब्लैकआउट न्यूज़)Honors for teachers धराधाम गीता फाऊंडेशन , देवनागरी उत्थान फाउंडेशन एवं ऑल इंडिया काउंसिल फॉर स्किल एंड वोकेशनल स्टडी तत्वावधान में हैदराबाद में भव्य सम्मान समारोह एवं ताजपोशी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें दो श्रेणियों में चयन किया गया। प्रथम श्रेणी में 19 और दूसरी श्रेणी में 23 अध्यापकों और अध्यापिकाओं का चयन उनकी विशिष्ट सेवा और योगदान के लिए किया गया था।

Honors for teachers

Honors for teachers
Honors for teachers

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर स्किल एंड वोकेशनल स्टडी निदेशक डा नारायण यादव ने राष्ट्रीय पुरस्कार – डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के लिए कुल 9 राज्यों से 23 बुद्धिजीवी शिक्षकों का चयन किया । वहीं पर ताजपोशी अर्थात क्राउनिंग के लिए यूके के यूनाइटेड गिल्ट फाउंडेशन से 19 शिक्षिकाओं का चयन किया गया। यह संस्था चाइल्ड एवं पेरेंटिंग पर कार्य कर रही है इस संस्था के प्रेसिडेंट अमन एवं फाउंडर अरमान जी है।

Honors for teachers

Honors for teachers
Honors for teachers

जिनके शिक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के दिए उन्हे ताज से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूजा शैलेंद्र निगम थी जो कि मिस एशिया यूनिवर्स ,तनिष्क ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर है और मदर टेरेसा फाउंडेशन जैसे कई संस्थाओं के कंट्री डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रही हैं।

Honors for teacher

 

कई पत्रिकाओं और मैगजीन की ब्रांड एंबेसडर है !उन्हीं के संरक्षण में यह कार्य संपन्न हो पाया ग्रूमिंग का कार्य भी उन्होंने बखूबी निभाया शिक्षकों को तराश कर स्टेज पर उतारा ,उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाया। उनका कहना है कि कार्यक्रम की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी नेशनल और इंटरनेशनल पटल पर मातृशक्ति और सशक्तिकरण पर कार्यरत रहेगी।

धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख,मानद कुलपति उपाधि विभूषित सौहार्द शिरोमणि संत डा सौरभ का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी योगदान रहा।

FIR against Sitharaman चुनावी बॉन्ड के जरिये चन्दा उगाही के मामके मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

FIR against Sitharaman 
FIR against Sitharaman 

FIR against Sitharaman ED और दूसरी एजेंसियों का भेजा इस्तेमाल कर व्यवसाईयों से इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिये चंदा उगाही के मामले मे देश की वित्त मंत्री निर्णला सीतारमण के खिलाफ एक अदालत ने FIR दर्जबकरने का आदेश दिया है.

आपको बता दें कि एक शिकायत के आधार पर एसीएमएम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर शिकायत की एक प्रति और रिकॉर्ड थाने को भेजने का निर्देश भी दिया है। एफआईआर लंबित होने के कारण सुनवाई 10 तारीख तक के लिए टाल दी गई है।

FIR against Sitharaman

 

FIR against Sitharaman 
FIR against Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया। उनके खिलाफ चुनावी बॉन्ड के जरिए उगाही करने का आरोप लगाया गया है। बेंगलुरु की एक विशेष लोक अदालत ने इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए वित्त मंत्री के अलावा कई दूसरे नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

जनाधिकार संघर्ष परिषद (जेएसपी) के सह-अध्यक्ष आदर्श अय्यर ने बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत में शिकायत दर्ज कर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि चुनावी बॉन्ड के जरिए डरा-धमकाकर जबरन वसूली की गई। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस स्टेशन को चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। एसीएमएम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर शिकायत की एक प्रति और रिकॉर्ड थाने को भेजने का निर्देश भी दिया है। एफआईआर लंबित होने के कारण सुनवाई 10 तारीख तक के लिए टाल दी गई है।

FIR against Sitharaman

FIR against Sitharaman 
FIR against Sitharaman

कोर्ट ने तिलकनगर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई विजयेंद्र, बीजेपी नेता नलिन कुमार कतील, केंद्रीय और राज्य बीजेपी कार्यालय और ई.डी. विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है।

FIR against Sitharaman 

FIR against Sitharaman 
FIR against Sitharaman

शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 2019 से अगस्त 2022 तक व्यवसायी अनिल अग्रवाल की फर्म से लगभग 230 करोड़ रुपये और अरबिंदो फार्मेसी से 49 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के माध्यम से वसूले गए।

FIR against Sitharaman 
FIR against Sitharaman

KORBA BREAKING अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप और मनोज अग्रवाल के खिलाफ हुई FIR

KORBA BREAKING
KORBA BREAKING

कोरबा । KORBA BREAKING कोरबा तहसील कार्यालय में अधिवक्ता आपस में भिड़ गए और दो अधिवक्ताओं ने मिलकर तीसरे की पिटाई कर दी। कार्यालय में मचे कोहराम को देखकर अन्य अधिवक्ताओं व कार्यालय के कर्मचारियों ने मारपीट रोकने का प्रयास किया परंतु विफल रहे। मामले में पीड़ित अधिवक्ता ने विवाद पश्चात सिविल लाइन थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने कोरबा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश कुलदीप व अधिवक्ता मनोज अग्रवाल के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।

KORBA BREAKING

KORBA BREAKING
KORBA BREAKING

पीड़ित अधिवक्ता ने अपने रिपोर्ट में कहा की गुरुवार दिनांक 26 सितंबर को शाम के समय वह तहसील कार्यालय कोरबा में एक प्रकरण की जानकारी लेने हेतु गया हुआ था। इसी दौरान लगभग शाम 4:30 बजे कोरबा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश कुलदीप व अधिवक्ता मनोज अग्रवाल शराब के नशे में धुत्त वहां पहुंचे और पीड़ित से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों आरोपी अधिवक्ताओं के द्वारा पीड़ित का गला दबाने की भी कोशिश की गई। झगड़े की खबर सुन कार्यालय में उपस्थित अन्य अधिवक्तागण मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया। तत्पश्चात भी दोनों आरोपियों के द्वारा पीड़ित से दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई की गई।

KORBA BREAKING

KORBA BREAKING
KORBA BREAKING

पीड़ित ने बताया कि कार्यालय में मचे कोहराम को देखते हुए मामले को सुलझाने नायब तहसीलदार भी पहुंचे परंतु अधिवक्ता गणेश कुलदीप के द्वारा उनके साथ भी गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया जिसको देखते हुए कार्यालय के कर्मचारियों ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही दोनों आरोपी अधिवक्ता मौके से फरार हो गए। माहौल शांत होने पर पीड़ित अधिवक्ता के द्वारा सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोरबा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश कुलदीप व अधिवक्ता मनोज अग्रवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Brave constable बांगो के तेज बहाव मे फसा मछवारा, आरक्षक ने लगा दी छलांग और मछवारे को सकुशल निकालने मे हुआ कामयाब

कोरबा/बांगों/(ब्लैकआउट न्यूज़)Brave constable बांगो थाना अंतर्गत तान नदी मे एक मछुआरा बाढ़ मे फ़स गया, व्यक्ति का नाम गोकुल पोर्ते है जो कि पोड़ी का निवासी है। दरअसल गोकुल व उसका साथी तान नदी मछली पकड़ने गए हुए थे, उस वक़्त नदी मे बाढ़ जैसी स्थिति नहीं थी, लेकिन सुबह से हो रहे मूसला धार बारिश से अचानक तान नदी का जलस्तर बढ़ा और अचानक बाढ़ आ गया। वही दोनों मछुवारे युवक बीच नदी के बाढ़ मे फ़स गए।

 

एक व्यक्ति तो किसी तरह नदी से बाहर निकल गया लेकिन दूसरा व्यक्ति नदी में फंसा रहा। जब इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों कों मिली। जहाँ ग्रामीणों के द्वारा रस्सी फेक कर नदी में फंसे युवक को निकालने कि कोशिश की गई। लेकिन कोशिश नाकाम साबित हुई।

Brave constable

Brave constable 
Brave constable

सूचना पर बांगो पुलिस स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार तीन घंटे तक रेस्कयु किया गया। सारे नाकाम कोशिशों के बाद बांगों पुलिस स्टाफ के एक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना ने अपनी जान कि बाजी लगाते हुए नदी मे छलांग लगा दी। नदी का बहाव इतना तेज था कि प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश उस व्यक्ति के पास पहुंचने ही वाले थे की वे कुछ दूर झाडीयों मे जा रुके। प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश के द्वारा फंसे हुए मछुआरे के जान बचाने के प्रयास के बाद फंसे हुए युवक पर भी हिम्मत आई और वह भी छलांग लगा दिया।

Brave constable 
Brave constable

बहते हुए व्यक्ति कों प्र आरक्षक ओमप्रकाश व कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली गई। वही ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना की इस कोशिश कि सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि मुंशी डिक्सेना अगर प्रयास नहीं करते तो हिम्मत नहीं आती, बांगो पुलिस स्टाफ व ग्रामीणों कों नदी में फंसे युवक गोकुल ने धन्यवाद दिया।

Brave constable 

Brave constable 
Brave constable

अपनी जान कि बाजी लगाकर रेस्कयु करने वाले बांगों थाना के पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना का ग्रामीणों ने ताली बजा कर धन्यवाद दिया वही गोकुल के परिजनों ने कहा कि अगर मुंसी ओमप्रकाश नदी मे छलांग नहीं लगाते तो व्यक्ति कों भी हिम्मत नहीं मिलती। हम सभी बांगो पुलिस व ग्रामीणों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिसकी वजह से गोकुल कि जान बच पाई।

मौके पर थाना प्रभारी उषा सोंधिया, प्रधान आरक्षक अशोक खरे, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना, अनिल पोर्ते, मानस मनी पैकरा तथा अन्य पुलिस स्टाफ रहे।

Marital rape husband sentenced पत्नी की इच्छा के विरुद्ध सेक्स मामले मे पति को न्यायलय ने सुनाई सजा

Marital rape husband sentenced
Marital rape husband sentenced

रांची: Marital rape husband sentenced मैरिटल रेप यानी पत्नी से उसकी इच्छा के बगैर जबरन सेक्सुअल रिलेशन बनाने के मुद्दे पर देश में छिड़ी कानूनी बहस के बीच एक ऐसे ही केस में रांची की सिविल कोर्ट का फैसला सामने आया है। रांची के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट ने पत्नी के साथ उसके विरोध के बावजूद बार-बार सेक्सुअल रिलेशन बनाने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे.

Marital rape husband sentenced

Marital rape husband sentenced
Marital rape husband sentenced

अभियुक्त रणधीर वर्मा को दोषी करार दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। रणधीर वर्मा के खिलाफ उसकी पत्नी ने 2015 में रांची के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Marital rape husband sentenced

Marital rape husband sentenced
Marital rape husband sentenced

कोर्ट ने उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। रणधीर वर्मा के खिलाफ उसकी पत्नी ने 2015 में रांची के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान सूचक एवं गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी माना है। महिला ने पति के खिलाफ साल 2016 में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक अलग केस सुखदेव नगर थाना में दर्ज कराया था। इस मामले में भी कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला आना बाकी है। बता दें कि मैरिटल रेप के मामले में कर्नाटक और दिल्ली हाईकोर्ट के दो फैसलों पर कानूनी बहस छिड़ी है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है। कई जनहित याचिकाएं इस मामले में दायर की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी को एक साथ मर्ज करके सुनवाई का निर्णय लिया है।

Marital rape husband sentenced

Marital rape husband sentenced
Marital rape husband sentenced

24 सितंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी परदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच में इसकी सुनवाई होनी थी, लेकिन केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा।

 

1 died due to lightning आसमानी कहर 1 की मौत 3 बुरी तरह झूलसे

1 died due to lightning
1 died due to lightning

कोरबा: 1 died due to lightning जिले में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग झुलस गए हैं।

1 died due to lightning

1 died due to lightning
1 died due to lightning

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना रजगामार चौकी अंतर्गत की है। जहां चाकामार गांव में अंजोर सिंह उम्र (35 वर्ष) व तीन अन्य ग्रामीण मूंगफली के खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी। एकाएक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे चारों लोग दूर जाकर गिर गए। घटना में अंजोर सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।